Blog

  • गोविंद सागर झील में डूबने से व्यक्ति की मौत

    गोविंद सागर झील में डूबने से व्यक्ति की मौत

    ऊना/सुशील पंडित: गोबिंद सागर झील स्थित गांव रायपुर में गहरे पानी में डूबने से एक स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पवन कुमार (51)निवासी गांव रायपुर जोकि आईपीएच विभाग में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। पवन कुमार नहाने के लिए झील के पानी में उतर गया। 
    बताया जा रहा है कि पवन कुमार पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा पाया जिससे कि नहाते समय अधिक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने पवन कुमार को डूबते हुए देख लिया लेकिन लोग जब तक पवन कुमार को झील से बाहर निकालने में कामयाब हुए तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने पवन के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।  इस घटना से आसपास के क्षेत्र व पवन कुमार का परिवार गहरे सदमे में है। थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि पवन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
  • आधुनिक धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर: मुकेश अग्निहोत्री

    आधुनिक धार्मिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर: मुकेश अग्निहोत्री

    उपमुख्यमंत्री ने हरोली विस क्षेत्र में किया 51 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण
    ऊना/सुशील पंडित: माता श्री छिन्मस्तिका धाम चिंतपूर्णी मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आधुनिक पर्यटन गंतव्य के रूप में विकसित किया जाएगा तथा मास्टर प्लान के तहत विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इस कड़ी में सबसे पहले माता श्री चिंतपूर्णी का एक भव्य मंदिर बनाया जाएगा। इसके अलावा श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही के लिए रोपवे तथा एस्कालेटर बनाने के अलावा सूचना प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव बीटन स्थित छोटी कुटिया में 15 लाख, गांव हीरा नगर में 15 लाख रुपए व ग्राम पंचायत गोंदपुर जयचंद के गांव बैहली में 21 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित सामुदायिक भवनों के लोकार्पण के उपरांत उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि देव भूमि हिमाचल प्रदेश उत्तर भारत का प्रमुख पर्यटन राज्य है जहां पर देश-विदेश के पर्यटक सैर सपाटे के अलावा यहां के देवी देवताओं के प्रसिद्ध मंदिरों के प्रति आस्था के कारण खींचे चले आते हैं। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी प्रमुख धार्मिक स्थलों में आधुनिक सुविधाओं के विकास के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार कृत संकल्प है तथा इसके लिए धन की कोई कमी नहीं है।
    उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बीटन-सिंगां में 15 ट्यूबवेलों का निर्माण किया जा रहा है जिससे निकट भविष्य में इस क्षेत्र में पानी की कमी दूर हो जाएगी। उन्होंने बताया कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के अमराली में 25 लाख लीटर क्षमता का एक ओवरहेड जल भंडारण टैंक बनाया जा रहा है, क्षमता के अनुसार यह हिमाचल प्रदेश का सबसे बड़ा जल भंडारण टैंक होगा जिसके बनने के उपरांत पेय जलापूर्ति योजना बाधित होने के 1 सप्ताह बाद तक भी क्षेत्रवासियों को जलापूर्ति उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई सुविधा को और सुदृढ़ करने के लिए 70 करोड़ रूपये की लागत से बीत सिंचाई योजना का निर्माण किया जा रहा है जिससे आने वाले समय में इस क्षेत्र में सभी किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने बताया कि हरोली विस क्षेत्र में 35 पानी के टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा विधायक प्राथमिकता के तहत 12 करोड़ रूपये की लागत से 12 टयूबवैलों का निर्माण किया जा रहा है। हरोली विस क्षेत्र में वर्षा जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए 11 करोड़ रूपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में हरोली विस क्षेत्र देश व प्रदेश में जल उपलब्धता के मामले में पहला आत्मनिर्भर क्षेत्र होगा। 
    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की विपरीत परिस्थितयों के बावजूद प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए प्रयासरत है तथा सरकार द्वारा जनता को दी गई दस गारंटियां प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूर्ण की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरोली विस क्षेत्र निर्णायक विकास की ओर अग्रसर है तथा इस क्षेत्र में सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के अलावा बडे़ स्तर की परियोजना पर कार्य किया जा रहा है।
    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हाल ही में प्रदेशभर में हुई मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न आपदा से हिमाचल प्रदेश की अनेक पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को भारी क्षति हुई है तथा जल शक्ति विभाग में ही करीब 1,500 करोड़  का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि जल शक्ति विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों ने जान जोखिम में डालकर दिन-रात कार्य करते हुए प्रदेशवासियों के लिए रिकॉर्ड अवधि में जलापूर्ति बहाल की है जिसके लिए जल शक्ति विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी बधाई के पात्र हैं।
    उपमुख्यमंत्री ने बीटन में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की
    इस अवसर पर बीटन स्थित छोटी कुटिया के प्रमुख श्री 1008 स्वामी नित्यानंद रमता राम जी महाराज, स्वामी अतुल बिशन जी महाराज के अलावा परिवहन विभाग के निदेशक मंडल के सदस्य व जिला कांग्रेस प्रधान रणजीत सिंह राणा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व आरटीए के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव प्रमोद कुमार, जिला परिषद सदस्य नरेश कुमारी, पंचायत प्रधान बलजीत कौर व उप प्रधान हरमेश धीमान, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
  • आज भी नहीं मिला नगर परिषद बद्दी को अध्यक्ष

    आज भी नहीं मिला नगर परिषद बद्दी को अध्यक्ष

     कोरम पूरा नहीं होने पर नहीं हुए चुनाव नही मिला 

    बददी/सचिन बैंसल: नगर परिषद अध्यक्ष पद का चुनाव अब 22 जुलाई तक टल गया है। गुरुवार को एसडीएम ने चुनाव के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा और आजाद पार्षदों ने पूरी तरह किनारा कर लिया वहीं कांग्रेस के 4 पार्षद और विधायक रामकुमार वोटिंग के लिए पहुंचे। गौरतलब है कि एसडीएम दिव्यांशु ने गुरुवार को अध्यक्ष पद के लिए तिथि मुकर्रर की थी। ठीक 11 बजे एसडीएम नगर पालिका सभागार में पहुंचे। उस समय कांग्रेस के चार पार्षद सुरजीत सिंह, तरसेमच चंद, मोहन लाल व अजमेर कौर सदन में पहुंचे। उसके बाद वोटिंग के लिए विधायक रामकुमार भी सदन में पहुंचे। लेकिन जब एक घंटे इंतजार करने के बाद भाजपा के चार पार्षद मान सिंह, किरण गौतम, संतोष कुमारी, उर्मिला देवी व एक निर्दलय जस्सी सिंह नहीं पहुंचे तो एसडीएम ने कोरम अधूरा होने के कारण चुनाव स्थगन आदेश दे दिए। उसके बाद तुरंत उपमंडलाधिकारी नागरिक दिव्यांशु सिंघल ने अध्यक्ष पद के लिए तुरंत नई तिथि 22 जुलाई को निर्धारित कर दी जिसकी सूचना समस्त चुने हुए पार्षदों को दे दी गई। अब यह सारा सियासी ड्रामा शनिवार तक टल गया है और उस दिन यह देखना रोचक होगा कि प्रधान पद के चुनाव में अहम कडी निर्दलीय जस्सी चौधरी की क्या भूमिका रहेगी। जस्सी पूर्व में भाजपा के समर्थन से 1 साल प्रधान रह चुके हैं और 22 जून में उन्होने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था और तब से यह पद खाली था। वहीं अगर जस्सी शनिवार को भी सदन से अनुपस्थित रहते हैं तो 4-4 का आकंडा होगा लेकिन विधायक को मत का अधिकार मिलने से यह पद कंाग्रेस के खाते में जाएगा। वहीं एसडीएम ने बताया कि आज कोरम अधूरा था और 22 जुलाई को कोरम पूरा हो न हो अध्यक्ष का चुनाव करवा दिया जाएगा।
  • लाईफ विजय ह्यूमन राईट फाउंडेशन ने झुगी में रहने वाले लोगों को बांटे वस्त्र

    लाईफ विजय ह्यूमन राईट फाउंडेशन ने झुगी में रहने वाले लोगों को बांटे वस्त्र

    बददी/सचिन बैंसल:  लाईफ विजन ह्यूमन राईट फाउंडेशन की ओर से  बद्दी के ओमेक्स अपार्टमेंट के  साथ झुगी झोंपिडय़ों में रहने वाले गरीब लोगों को पुराने व नए कपड़े वितरित किए। संस्था के राज्य अध्यक्ष विकास झा, उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी और  जिला अध्यक्ष संदीप ने यह वस्त्र वितरण का कार्य किया। इसके अलावा संस्था की ओर से पीडिड व्यक्तियों को न्याय न मिलने के कोर्ट के माध्यम से याचिका दायर करते है। यह संस्था पूरे देश में काम करती है। संस्था में मुख्यालय पश्चिम बंगाल में है। हिमाचल में बाढ़ पीढि़तों के लिए अपने व्यक्तिगत रूप से कडूवाना और गुल्लरवाला में छह सौ गरीब लोगो ंको राशन की कीटे बांटी।संस्था भविष्य मे भी गरीब लोगों को हितो में कार्य करती रहेगी। 
  • Bank of India में 9.24 करोड़ के  Loan Scam मामले में 2 मैनेजरों सहित 27 पर FIR

    Bank of India में 9.24 करोड़ के Loan Scam मामले में 2 मैनेजरों सहित 27 पर FIR

    जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में लोन देने के नाम पर बड़ा स्कैम सामने आया है। इसे बैंक के ही दो ब्रांच मैनेजरों ने अंजाम दिया है। दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों और कंपनियों को लोन देने के नाम पर इन दोनों मैनेजरों ने 9.24 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। जांच में स्कैम पकड़े जाने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के बिष्टुपुर ब्रांच के सीनियर मैनेजर ने दोनों आरोपी अधिकारियों सहित 27 व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन दो ब्रांच मैनेजरों पर इस घोटाले का आरोप है, उनमें जमशेदपुर के कदमा उलियान ब्रांच में पदस्थापित रहे धीरज कुमार झा और धालभूमहढड के गोहारडांगरा ब्रांच के मैनेजर नीतेश शामिल हैं।

    बताया जा रहा है कि बैंक की रांची स्थित विजिलेंस टीम ने बीते मार्च महीने में कदमा उलियान स्थित ब्रांच का निरीक्षण किया था, जिसमें यह स्कैम पकड़ में आया। फिर तथ्यों की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि फर्जी लोन के आधार पर कुल 9.24 करोड़ रुपए की निकासी की गई है। दोनों ब्रांच मैनेजरों ने ग्राहकों और कंपनियों के नाम पर फर्जी कागजात बनवाए और उनके नाम पर लोन मंजूर कर अलग-अलग अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर कर दी गई।

    फर्जी लोन का यह स्कैम 2020 में ही शुरू हुआ था और यह सिलसिला मार्च 2023 तक चलता रहा। किसी के नाम पर दस तो किसी के नाम पर पचास लाख तक का फर्जी लोन सैंक्शन कर रकम ट्रांसफर की जाती रही। बताया जा रहा है कि जिनके नाम पर लोन सैंक्शन किया गया, उन्हें इनकी भनक भी नहीं लगी।

    हालांकि, बैंक की ओर से जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें उन सभी 27 लोगों और कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनके नाम पर लोन की रकम निकाली गई है। बहरहाल, एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी बैंक मैनजरों की तलाश की जा रही है।

  • जालंधरः दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधरः दो पहिया वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

    जालंधर,ENS:सीआईए स्टाफ की पुलिस ने दोपहिया वाहन चोर के गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से 3 मोटरसाइकिल और एक स्कूटी बरामद की है। आरोपियों की पहचान प्रेम कुमार निवासी गांव सुबाना, दीपक कुमार निवासी रस्ता मोहल्ला और निखिल के रूप में हुई है।

    सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान  पटेल चौक के पास मौजूद थी, जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली की आरोपी दीपक और निखिल चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए कपूरथला चौक से पटेल चौक की तरफ जा रहे है, जिन्हें उनकी टीम ने पटेल चौक से दबोच कर उनके क़ब्ज़े से चोरी किए हुए दो मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

    इसी तरह उनकी टीम गश्त के दौरान बीएसएफ चौक के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि प्रेम कुमार चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने के लिए रामा मंडी की ओर से अली मोहल्ला मार्केट की तरफ जा रहा है । पुलिस ने प्रेम कुमार को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू कर लिया। 

  • जालंधरः अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधरः अवैध शराब के साथ एक गिरफ़्तार

    जालंधर, ENS: थाना बिलगां की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से पुलिस को 98 बोतले  अवैध शराब की बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान धर्मेंद्र सिंह उर्फ लड्डू निवासी थाना बिलगां के रूप में हुई है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र पाल ने बताया कि उनकी टीम के एएसआई अवतार सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान बिलगां से गांव सगोंवाल की तरफ जा रही थी, जहाँ उन्होंने मोटरसाइकिल पर आ रही हूँ धर्मेंद्र को दबोच कर उसके क़ब्ज़े से उठने में उतरे बाद शराब की बरामद कर एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित के खिलाफ इससे पहले भी चार मुक़दमे एक्साइज एक्ट के दर्ज हैं।

  • जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज कुमार उर्फ राजा निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक सहित स्कूल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक पैदल चला आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। 

    पुलिस मुलाजिमों ने रोककर राज कुमार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी  को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः हेरोइन सहित तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ़्तार कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गिरफ़्तार व्यक्ति की पहचान राज कुमार उर्फ राजा निवासी ईश्वर नगर के रूप में हुई है। सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान पटेल चौक सहित स्कूल के पास मौजूद थी, जहां उन्हें एक पैदल चला आ रहा युवक पुलिस को देखकर पीछे भागने की कोशिश करने लगा। 

    पुलिस मुलाजिमों ने रोककर राज कुमार की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपी  को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी ताकि यह पता चल सके कि आरोपित ये सप्लाई कहां से लेकर आया था और कहां देने जा रहा था।

  • चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया  तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़िया तीन दिन के पुलिस रिमांड पर

    अम्ब में हुई चोरी का आरोपी पकड़े जाने से खुलीं परतें

    ऊना/सुशील पंडित:उपमंडल अम्व के आदर्श नगर में हुई चोरी का सामान खरीदने के आरोप में पकड़े गए कबाड़िए को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद आरोपित को वीरवार को अम्व अदालत में पेश किया था। यहां अदालत ने आरोपित को 22 जुलाई तक रिमांड का आदेश दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी के मामले कुछ ओर भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं क्योंकि इस वारदात में एक से अधिक लोग शामिल रहे हैं। पुलिस द्वारा उन आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने इस चोरी में शामिल एक आरोपित सलीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। रिमांड के दौरान सलीम की ही निशानदेही पर पुलिस ने बुधवार शाम को जिला ऊना के गांव नारी में कबाड़ की दुकान करने वाले कबाड़ी तजिंदर को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने कबाड़ी से चोरी का कुछ सामान भी बरामद किया है। चोरी को अंजाम देने वाले सलीम ने चोरी किए हुए सामान को गांव नारी के उक्त कबाड़ की दुकान करने वाले तजिंदर को बेचा था।
     आरोपित सलीम व उसके साथियों ने पांच और छह जुलाई की मध्यरात्रि को सुरेश चंद निवासी आदर्श नगर अम्व के सुने पड़े घर सेंधमारी करके रसोई से आटा चावल, गैस चूल्हे बर्तनों सहित सिलेंडर और घर में लगाया हुआ एसी, इनवर्टर, बाशिंग मशीन व फ्रिज के अलावा बाथरुम की टोंटियां तक चोरी कर अपने साथ ले गए थे। घर से चुराया हुआ पूरा सामान एक पिकअप ट्राले के भरकर ले गए थे। घटना के वारदात के समय घरवाले मोहाली स्थित अपने दूसरे घर गए हुए थे। इस मामले में अभी और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।