Blog

  • सतपाल सिंह सत्ती ने ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

    सतपाल सिंह सत्ती ने ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन को दिखाई हरी झंड़ी

    ऊना/सुशील पंडित: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने आज बसदेहड़ा स्टेडियम से ड्रग फ्री हिमाचल मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन बसदेहड़ा से आरंभ होकर भटोली से बनगढ़ होते हुए वापिस बसदेहड़ा स्टेडियम में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि मैराथन आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशों से दूर रखने तथा शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए प्रेरित करना है, वहीं उनमें अनुशासन की भावना जागृत करना भी है। उन्होंने कहा कि खेल के मैदान हमें अनुशासन सिखाते हैं, इसीलिए युवाओं को खेल के मैदान तक लाना आवश्यक हो जाता है। सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार ने ऊना विस क्षेत्र को चार स्टेडियम की सौगात दी है, जिनमें से दो स्टेडियमों का शुभारंभ हो चुका है तथा दो खेल स्टेडियमों का निर्माण कार्य जारी है, जिसे शीघ्र पूर्ण करना युवाओं को समर्पित कर दिया जाएगा।
    इसके अलावा प्रदेश सरकार ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए नई खेल नीति बनाई है, जिसमें खिलाड़ियों की प्रोत्साहन राशि में वृद्धि की गई है। सतपाल सिंह सत्ती ने मैराथन में प्रथम स्थान हासिल करने वाले बादल चौधरी को 5100 रूपये, सेगा शूज़ व 20 ग्राम सिल्वर का सिक्का देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अभिषेक को द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 4100 रूपये, सेगा शूज़ व 10 ग्राम सिल्वर का सिक्का, तीसरा स्थान हासिल करने पर अंकुश को 3100 रूपये, सेगा शूज़ व 10 ग्राम चांदी का सिक्का, चौथा स्थान प्राप्त करने वाले चेतन कुमार को 2100 रूपये व सेगा शूज़ तथा नवजोत सिंह को पांचवां स्थान हासिल करने पर 1100 रूपये के नकद पुरस्कार के साथ सेगा शूज़ से सम्मानित किया गया। लड़कियों में सिया को 20 ग्राम चांदी का सिक्का, मानसी व मनप्रीत को 10 ग्राम चांदी का सिक्का देकर सम्मानित किया। जबकि 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में ओम प्रकाश, संजीव लट्ठ व राजीव भारद्वाज को 10-10 ग्राम के चांदी के सिक्के देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा छठे से 15वें स्थान तक रहने वाले प्रतिभागियों को सेगा शूज़ व अन्य 100 प्रतिभागियों को स्पोर्टस किटें देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सोनी ज्यूलर्स से संजीव, स्टार इम्पैक्ट सेगा शूज़ की ओर से हरून रशीद, प्रधानाचार्य बसदेहड़ा स्कूल राजिंद्र महल, रमन सोहड़, अरविन्द, भीष्म पाल, शमशेर गिल, दर्शन सिंह, कुलवंत सिंह, प्रवीण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
  • पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

    पंजाबः करोड़ों रुपए की हेरोइन बरामद कर 2 तस्करों को किया गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब में क्राइम पर नकेल कसने के लिए सरकार लगातार एक्शन के मूड में दिखाई दे रही है। वहीं जिलें में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसटीएफ पुलिस ने नशे की तस्करी करने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 1 किलो 570 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इसकी कीमत करोड़ों रुपए में आंकी जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने 1 किलो 570 ग्राम हेरोइन सहित 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान हर्ष कल्याण पुत्र विक्की कल्याण निवासी लेबर कॉलोनी और अनमोल सिंह गिल पुत्र करण सिंह गिल निवासी अमरपुरा लुधियाना के रूप में हुई है। पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी हैं। 

  • पंजाब भर से पंचों व संरपचों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    पंजाब भर से पंचों व संरपचों ने सीएम मान के खिलाफ खोला मोर्चा, देखें वीडियो

    संगरूरः पंजाब के सीएम भगवंत मान के शहर में पंचों व संरपचों ने मान सरकार खिलाफ खोला मोर्चा खोल दिया है। लंबित मांगों को लेकर सीएम मान की कोठी का घेराव करने के लिए पूरे पंजाब से पंच व सरपंच संगरूर पहुंचे है। धरने का कारण पंचों व सरपंचों को मिलने वाले वेतन संबंधी है।

    बताया जा रहा है कि चुनावों से पहले उन्हें तनख्वाह देने का ऐलान किया था, जिसमें उन्हें 25000 रुपए देने का वायदा किया गया था, लेकिन 6 महीने  बीत जाने के बावजूद भी उन्हें कोई पैसा नहीं मिला है, जिसे लेकर आज साएम की कोठी का घेराव करने के लिए संगरूर में पहुंचे है। उन्होंने कहा कि वह सरकार को उनके साथ किए गए वादे याद करवाने के लिए पहुंचे है।

  • चुनाव संबंधी अनुमतियां ऑनलाइन मिलेंगी, 48 घंटे पहले करना होगा आवेदनः डीसी 

    चुनाव संबंधी अनुमतियां ऑनलाइन मिलेंगी, 48 घंटे पहले करना होगा आवेदनः डीसी 

    उपायुक्त राघव शर्मा ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
    ऊना/सुशील पंडित: जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने आगामी विस चुनावों के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता की अनुपालना सुनिश्चित कराने के लिए सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आज ऊना में एक बैठक की। बैठक में उपायुक्त राघव शर्मा ने कहा कि चुनावी गतिविधियों जैसे कि राजनीतिक सभा, जुलूस, वाहन, लाउडस्पीकर व नुक्कड़ नाटक की अनुमतियां ऑनलाइन प्रदान की जाएगी। इसके लिए चुनाव आयोग ने सुविधा (suvidha.eci.gov.in) वेबसाइट पिछले वर्ष आरंभ की है तथा आगामी विस चुनाव में 13 प्रकार की अनुमतियां इसी वेबसाइट के माध्यम से प्रदान की जाएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अनुमति के लिए कम से कम 48 घंटे पूर्व आवेदन करना होगा, ताकि उस पर समय सीमा के भीतर कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त सुविधा वेबसाइट पर नामांकन तथा शपथ पत्र दाखिल किया जा सकेगा तथा इसके इस्तेमाल से गलतियां भी कम होंगी।
    इसके अतिरिक्त राघव शर्मा ने कहा कि सभी राजनीतिक दल आदर्श आचार संहिता की अनुपालना में सहयोग दें तथा आदर्श आचार संहिता के अनुपालन पर प्रशासन की कड़ी नज़र रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अवेहलना करने पर चुनाव आयोग कड़ी कार्रवाई कर सकता है। उपायुक्त ने कहा कि भारतीय चुनाव आयोग ने सी-विजिल नामक एक मोबाइल ऐप भी तैयार की है, जिससे मतदाताओं को लुभाने के मामलों पर नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई शिकायतकर्ता अपनी पहचान उजागर नहीं करना चाहता है, तो पूरी गोपनीयता बरती जाएगी। ऐप में गोपनीय शिकायत करने का भी प्रावधान है। शिकायतकर्ता किसी भी प्रकार के प्रलोभन की तस्वीरें या वीडियो ऐप पर अपलोड कर सकता है तथा शिकायत मिलने के बाद निश्चित समय सीमा के भीतर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा वेबसाइट तथा सी-विजिल ऐप के प्रयोग के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 
  • पंजाबी गायक Sharry Mann ने अब शेयर की पोस्ट, जानें परमीश वर्मा ने क्या दिया जवाब

    पंजाबी गायक Sharry Mann ने अब शेयर की पोस्ट, जानें परमीश वर्मा ने क्या दिया जवाब

    चंडीगढ़: पंजाबी गायक शैरी मान एक बार फिर से विवादों में आ गए है। हाल ही में शैरी मान ने शराब पीकर अपनी एक वीडियो सांझी की थी। जिसमें वह परमीश वर्मा को गालियां निकालते और उसके बारे में बुरा बोलते नजर आए। लेकिन इस विवाद के बाद अब एक बार फिर शैरी मान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है, जिसमें उन्होंने लिखा है, ”अच्छा और बुरा समय आता रहता है, लेकिन बुरे वक्त की अच्छी बात यह है कि असली चीजें सामने आ जाती हैं।

    बाकी लोगों को बनाने वाला इंसान खुद भी हैं और मिटाने वाला भी…….मेरी मां के जाने के बाद शायद मैंने ध्यान गलत तरफ लगाया क्योंकि उसके बिना कोई नहीं था… मेरा पर आज कसम है आपके सबके प्यार की और अपनी मां के लिए, आज से ही समझ ले मैं Negative से Positive की तरफ हो गया। समय कम और काम बहुत करने हैं, आप सब जितना मुझे प्यार करते हैं… मैं इसका कर्ज कभी नहीं उतार सकूंगा, बस आपके लिए लिखना- गाना वो भी बिना किसी लालच के।

    परमीश वर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरीज में शैरी मान को जवाब दिया और लिखा, “कई कलाकार G.O.A.T बनते देखे थे। यह पहला हैं जो गधा बनता देखा गया है। तरस आता हैं तेरे ये हालात देख कर..। परमीश वर्मा की इन स्टोरिज से साफ है कि उसका इशारा शैरी मान की तरफ है। 

  • बॉलीवुड सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

    बॉलीवुड सिनेमा की इस मशहूर अभिनेत्री को मिलेगा दादा साहेब फाल्‍के पुरस्‍कार

    मुबंईः हिंदी सिनेमा की मशहूर अदाकारा आशा पारेख को इस वर्ष दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। 30 सितंबर को उन्हें यह अवॉर्ड दिया जाएगा। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। आशा पारेख ने कई साल तक हिंदी सिनेमा पर राज किया और वे अपने जमाने की टॉप एक्ट्रेस में शुमार थी। उन्हें फिल्मों में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए। वे कटी पतंग, तीसरी मंजिल, आया सावन झूम के, लव इन टोकियो जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में नजर आईं।

    2 अक्टूबर 1942 को पैदा हुईं आशा पारेख ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में बेबी आशा पारेख नाम से की थी। प्रसिद्ध फिल्म निर्देशक बिमल रॉय ने उन्हें स्टेज समारोह में नृत्य करते देखा और उन्हें दस साल की उम्र में माँ (1952) में लिया और फिर उन्हें बाप बेटी (1954) में दोहराया। इस फिल्म की विफलता ने उन्हें निराश किया और भले ही उन्होंने कुछ और बाल भूमिकाएं कीं। सोलह साल की उम्र में उन्होंने फिर से अभिनय करने की कोशिश की और एक नायिका के रूप में अपनी शुरुआत की। लेकिन उन्हें अभिनेत्री अमीता के लिये विजय भट्ट की गूँज उठी शहनाई (1959) से खारिज कर दिया गया, क्योंकि फिल्म निर्माता ने दावा किया था कि वह प्रसिद्ध अभिनेत्री बनने के काबिल नहीं थी। ठीक आठ दिन बाद, फिल्म निर्माता सुबोध मुखर्जी और लेखक-निर्देशक नासिर हुसैन ने उन्हें शम्मी कपूर के विपरीत दिल देके देखो (1959) में नायिका के रूप में लिया। इसने उन्हें एक बड़ा सितारा बना दिया।

    इस फिल्म से नासिर हुसैन के साथ उनका लंबा जुड़ाव रहा। उन्होंने अपनी छः और फिल्मों में आशा को नायिका के रूप में लिया जिनमें जब प्यार किसी से होता है (1961), फिर वही दिल लाया हूँ (1963), तीसरी मंज़िल (1966), बहारों के सपने (1967), प्यार का मौसम (1969) और कारवाँ (1971) शामिल हैं। उन्होंने उनकी फ़िल्म मंजिल मंजिल (1984) में एक कैमियो भी किया। आशा पारेख को मुख्य रूप से उनकी अधिकांश फिल्मों में ग्लैमर गर्ल / उत्कृष्ट नर्तकी के रूप में जाना जाता था, जब तक कि निर्देशक राज खोसला ने उन्हें अपनी तीन फिल्मों में अलग तरह की भूमिकाएं नहीं दीं। यह फिल्में थीं दो बदन (1966), चिराग (1969) और मैं तुलसी तेरे आँगन की (1978)। निर्देशक शक्ति सामंत ने उन्हें अपनी अन्य फिल्मों, पगला कहीं का (1970) और कटी पतंग (1970) में अधिक नाटकीय भूमिकाएँ दीं।

  • बाबा बालक नाथ से लौट रहे दंपति की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी

    बाबा बालक नाथ से लौट रहे दंपति की बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर, पति की मौत, पत्नी जख्मी

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल वंगाणा के अंतर्गत आते गांव नलबाड़ी में कार व बाइक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी हादसे में घायल हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  पुलिस को दी गई शिकायत में बलविंदर कौर (50) होशियारपुर (पंजाब)ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेक कर बाइक संख्या (PB 24A-7332) पर वापस होशियारपुर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बंगाणा के समीप नलबाड़ी में सामने से आ रहे वाहन ने विपरीत दिशा में आकर बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में कुलविंदर सिंह व बलविंदर कौर गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रीजनल अस्पताल में कुलविंदर सिंह को उपचार के दौरान चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  वहीं घायल महिला अस्पताल में उपचाराधीन है।
    मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह (50) पंजाब, होशियारपुर जिला के गढ़शंकर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट 

    पंजाबः नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट ने जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जारी किया वारंट 

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गवाही के मामले में कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। नवजोत सिद्धू को गवाही के लिए लुधियाना नहीं लाने के मामले में पटियाला जेल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जमानत वारंट जारी किया गया है। पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों द्वारा पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ दायर मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिद्धू को पटियाला जेल से लुधियाना पेश करने के लिए लाया जाना था। सिद्धू को पेश ना किए जाने के मामले में कोर्ट ने पटियाला जेल के सुपरिटेंडेंट के खिलाफ जमानती वारंट जारी किया है।

    ये आदेश लुधियाना जिला न्यायालय के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सुमीत मक्कड़ ने जारी किए हैं। इस मामले में नवजोत सिद्धू ने हाईकोर्ट में अपनी अर्जी दाखिल करने का फैसला किया है, जिसकी  सिद्धू के वकील ने फोन पर पुष्टि भी की है। उन्होंने कहा कि अदालत पहले ही अपना फैसला सुना चुकी है और हम अब इस मामले में राहत के लिए पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। नवजोत सिद्धू के इस मामले में कोर्ट के समक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए गवाही देने की अर्जी दी गई थी, जिसे कोर्ट ने 19 सितंबर को खारिज कर दिया था।

    सिद्धू ने आवेदन में अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया था। पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के वकील ने इस मामले की जानकारी देते हुए कहा कि माननीय अदालत ने राहत मांगी है। कहा गया कि इस मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की गवाही की आवश्यकता नहीं है, लेकिन फिर भी वह माननीय अदालत का सम्मान करते हैं और यदि आवश्यक हो, तो गवाही ऑनलाइन करवाई जानी चाहिए। उनकी इस अपील को अब माननीय अदालत ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में उनकी टीम हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती है।

  • Pitbull और Rottweiler कुत्ते पालने पर लगा बैन, लगेगा इतना जुर्माना

    Pitbull और Rottweiler कुत्ते पालने पर लगा बैन, लगेगा इतना जुर्माना

    कानपुरः नगर निगम (केएमसी) हाउस ने शहर में पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों के कुत्ते पालने पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि दोनों नस्लों में से किसी को भी किसी व्यक्ति ने पाला तो उस पर 5,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा और उनके ‘पालतू’ कुत्ते को जब्त कर लिया जाएगा। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अब प्रस्ताव को नगर आयुक्त को भेज दिया गया है, जो इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी करेंगे।

    कुत्तों के हमलों की लगातार घटनाओं के बाद केएमसी ने खतरनाक मानी जाने वाली दो नस्लों पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया। प्रस्ताव में कहा गया है कि विदेशी खूंखार प्रजातियों के कुत्तों को रखने के लिए लोगों के पास इतना बड़ा आवास या फार्म हाउस नहीं है, जिसके कारण वे तनाव में आ जाते हैं और लोगों पर हमला कर देते हैं। आगे इसमें कहा गया है कि जनता को हमले से बचाने के लिए खूंखार पिटबुल और रॉटवीलर नस्लों को शहर की सीमा में प्रतिबंधित कर दिया गया है।

    अतिरिक्त नगर आयुक्त, सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा, “शहरी क्षेत्रों में पालतू बनाने और व्यापार के उद्देश्य से इन दोनों प्रजातियों के कुत्तों का प्रजनन प्रतिबंधित है। यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से ऐसे कुत्तों को नगरपालिका सीमा में रखता है, तो उस पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और कुत्ते को भी जब्त कर लिया जाएगा।” लखनऊ, गाजियाबाद और मेरठ में पिटबुल के हमलों की घटनाओं के बाद हाल ही में कानपुर के सरसैया घाट पर एक पिटबुल ने एक गाय पर हमला किया था। कानपुर की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। 

  • बिग बिलियन डेज सेल सीजन में फ्लिपकार्ट से मंगवाए लैपटॉप को देख छात्र के उड़े होश

    बिग बिलियन डेज सेल सीजन में फ्लिपकार्ट से मंगवाए लैपटॉप को देख छात्र के उड़े होश

    नई दिल्लीः त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है और इसके साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइटों की बंपर बिक्री हो गई है। ऐसे में कई ग्राहकों को सस्ता और अच्छा सामान खरीदने में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला आईआईएम अहमदाबाद के एक छात्र का सामने आया है, जिसने फ्लिपकार्ट से 50,000 रुपये का लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन कंपनी ने उसे वॉच सोप भेज दिया।

    छात्र का नाम यशस्वी शर्मा है और उसने फ्लिपकार्ट पर बिग बिलियन डेज सेल से अपने पिता के लिए एक लैपटॉप ऑर्डर किया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- मैंने पापा के लिए लैपटॉप ऑर्डर किया था, लेकिन फ्लिपकार्ट ने घड़ी का साबुन भेज दिया। छात्र ने बताया कि इस मामले को लेकर जब मैंने कस्टमर केयर से शिकायत की, तो उन्होंने गलती मानने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं कस्टमर केयर ने सीसीटीवी सबूत लेने से भी इनकार कर दिया। फ्लिपकार्ट के सीनियर कस्टमर केयर एग्जिक्यूटिव ने यशस्वी से साफ शब्दों में कहा- रिफंड संभव नहीं है। यशस्वी ने पोस्ट में फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को भी टैग किया है।