Blog

  • Punjab News: सरकारी कॉलेज के प्रोफेसरों और छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: सरकारी कॉलेज के प्रोफेसरों और छात्रों ने किया विरोध प्रदर्शन, देखें वीडियो

    बठिंडा। शहर के एक सरकारी कालेज के प्रोफेसरों व छात्रों द्वारा अपनी मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने कहा कि पिछले 15 सालों से सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर के तौर पर बच्चों को पढ़ा रहे हैं। सरकार ने नई भर्ती के तहत रातों-रात 1158 नए प्रोफेसर के पद भर दिए हैं। सरकार ने वादा किया था कि सभी सरकारी कॉलेजों में प्रोफेसर कच्चे हैं उन्हें पक्का कर दिया जाएगा। लेकिन अभी तक वादा नहीं पुरा किया गया। सरकार से यही मांग है कि जल्द से जल्द कच्चे मुलाजिमों को पक्का किया जाए।

    वहीं, प्रोफेसर के विरोध प्रदर्शन में शामिल सरकारी राजिंदरा कॉलेज के विद्यार्थियों ने कहा कि कई सालों से हमें कॉलेज में पढ़ा रहे हैं और सरकार को उन्हें भी पक्का करना चाहिए. ऐसे में आज हम अपने प्रोफेसरों के साथ खड़े हैं इसलिए हम हड़ताल में शामिल हुए हैं आज लगभग 200 छात्र हड़ताल में शामिल हुए हैं और कॉलेज में 4000 छात्र पढ़ते हैं हम सभी निर्णयों के साथ खड़े हैं।

  • Punjab News: काले पानी की समस्या को लेकर अमितोज मान और लक्खा सिधाना ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Punjab News: काले पानी की समस्या को लेकर अमितोज मान और लक्खा सिधाना ने दी चेतावनी, देखें वीडियो

    लुधियानाः बुड्ढे नाले के काले पानी को लेकर आज जिले में लक्खा सिधाना पहुंचे। इस दौरान मीडिया के बात करते हुए सिधाना के साथ आए पंजाबी इंडस्ट्री के अभिनेता व निर्देशक अमितोज मान ने बताया कि बुड्ढे नाले के काले पानी के विरोध में आज वह इकट्ठे हुए है। अमितोज मान ने कहा कि फोकल प्वाइंट पर सीएसी प्वाइंट और ताजपुर रोड़ पर डायमंड इंडस्ट्री में लिक्वड को लेकर इस्तेमाल किए जाने वाले पानी पर रोक लगाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि यहां से 9 करोड़ लीटर रोजाना पानी बुड्ढे दरिया में आता है।

    प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहाकि बुड्ढे नाले को बुड्ढा दरिया बनाया ही इस पानी ने है। अमितोज मान ने कहा कि सबसे पहले इन दो जगहों पर रोक लगाई जाएगी, जिसकी उनके द्वारा रिहर्सल कर ली गई है। उन्होंने कहाकि इसको जल्द उनके द्वारा बंद भी करवा देना था, लेकिन पंजाब प्रदूषण बोर्ड द्वारा उन्हें के पत्र मिला जिसमें उन्होंने कहा कि इसे उनके द्वारा बंद करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका कोई मोटिव नहीं है कि वह इसका सेहरा अपने सिर पर लें। उन्होंने कहा कि अब देखना यह है कि पंजाब प्रदूषण बोर्ड इस बुड्ढे दरिया के काले पानी की समस्या को कब हल करता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है।

    उन्होंने कहा कि ताजपुर और फोकल प्वाइंट द्वारा पानी बुड्ढे नाले में फेंका जा रहा है। ऐसे में 3 दिंसबर को वह खुद इसे बंद करवाने जा रहे है। अमितोज मान ने कहा कि अगर किसी ने उन्हें बंद करने से रोकना है तो वह पंजाब को हो रहे इस काले पानी से हो रही समस्या चाहे वह जानी हो या माली हो उसका जिम्मेदार होगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन दो प्वाइंट को बंद करने से यह शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि वह लुधियाना वासियों को परेशान नहीं करना चाहते बल्कि इलाका निवासियों को इस काले से पानी दो प्वाइंट को बंद करके मुक्ति दिलवाना चाहते है। अमितोज मान ने कहा कि 3 दिंसबर को बड़ा इकट्ठ करके इसे बंद करवाएंगे।

  • इस इलाके में हुआ बम ब्लास्ट, मैदान में खेल रहे बच्चे घायल, देखें वीडियो

    इस इलाके में हुआ बम ब्लास्ट, मैदान में खेल रहे बच्चे घायल, देखें वीडियो

    बिहारः बिहार के भागलपुर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां के हबीबपुर थाना क्षेत्र के खिलाफत नगर में बम ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 7 बच्चे जख्मी हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मैदान में बच्चे खेल रहे थे, तभी अचकनक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी चपेट में आकर 7 बच्चे घायल हो गए। यह विस्फोट कूड़े के ढेर के पास हुआ है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

    भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) आनंद कुमार ने बताया कि यह विस्फोट शहर के हबीबपुर पुलिस थानाक्षेत्र अंतर्गत खिलाफत नगर इलाके में हुआ और ऐसा मालूम होता है कि बच्चों ने अनजाने में विस्फोटक पदार्थ छू लिया। उन्होंने कहा, “घटना में 7 बच्चे घायल हो गए, जिनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एसएसपी ने कहा, “घटना दोपहर के आस-पास हुई और फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ-साथ श्वान दस्ता भी मौके पर पहुंच गया है, ताकि यदि कचरे के ढेर में कोई विस्फोटक है तो उसे निष्क्रिय किया जा सके। साथ ही विस्फोट की प्रकृति का भी पता लगाया जा सके।” उन्होंने कहा कि मामले की आगे की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन भी किया गया है। इसे पहले 15 जून 2023 को भागलपुर में बम विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में दो बच्चे जख्मी हुए थे।

    ये घटना नाथनगर इलाके के मनोहरपुर में हुई थी। मनोहरपुर गांव के बगीचे में एक चबूतरे के पास झाड़ियों के बगल में बम रखा था। इसी दौरान आम चुनने गए दो बच्चे इसकी चपेट में आ गए। धमाके की आवाज करीब आधे किलोमीटर तक सुनाई दी। इससे पहले 4 मार्च 2022 को भागलपुर में बम बनाते समय हुए विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गई थी। देर रात जबरदस्त धमाका हुआ था। इससे करीब 5 किमी तक का इलाका दहल उठा था। वहीं, बम फटने से चार घर ढह गए थे, जिसमें से 14 शव निकाले गए थे। इसके अलावा विस्फोट में 10 लोग गंभीर रूप से घायल भी हुए थे।

  • Punjab के लोगों को मिली राहतः इस Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free

    Punjab के लोगों को मिली राहतः इस Toll Plaza को किसानों ने करवाया Free

    डेरा बस्सीः किसान जत्थेबंदियां लक्खोवाल और उगराहां द्वारा धरना प्रदर्शन करने के बाद टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया है। इस दौरान किसानों और टोल कर्मियों के बीच बहुत हंगामा भी हुआ। जिसके बाद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पड़ते दप्पर टोल प्लाजा को किसानों द्वारा फ्री करवा दिया गया। वहीं इस टोल के फ्री होने से यहां से गुजरने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। जिसके बाद अब इस टोल प्लाजा से जाने पर उन्हें भुगतान नहीं करना पड़ेगा।

    धरने के दौरान किसानों ने आरोप लगाया कि टोल कंपनी ने कई ऐसे पुराने कर्मचारियों को अपने काम से निकाल दिया है। उन्होंने कहा कि उक्त निकाले गए गर्मी वहां पर लंबे समय से कम कर रहे थे। किसानों ने कहा कि उनके स्थान पर बाहर से आए नए लोगों को काम करवाया जा रहा है जोकि यह सही नहीं है। यही कारण है कि वह सभी लोग बेरोजगार हो गए हैं और अपनी मांग को लेकर किसानों तक पहुंच गए।

    किसानों ने दोनों के बीच की मध्यस्थता को बनाने के लिए टोल कंपनी से बात की लेकिन कोई भी रास्ता नहीं निकाला। इसके बाद उन्होंने धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। धरना पर बैठे किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए थे और उन्होंने यह भी कहा था कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं की जाएगी और पुराने कर्मचारियों को नहीं बुलाया जाएगा तब तक के वह धरने पर रहेंगे।

     

  • Punjab News: Police की गुंडागर्दी, सरेआम ट्रैफिक कर्मी ने कैंटर चालक को जड़ दिया थप्पड़

    Punjab News: Police की गुंडागर्दी, सरेआम ट्रैफिक कर्मी ने कैंटर चालक को जड़ दिया थप्पड़

    बठिंडाः जिले में ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम और कैंटर चालक के बीच किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई। इसके बाद मुलाजिम ने दादागिरी दिखाते हुए चालक को थप्पड़ जड़ दिया। शहर के फौजी चौक के पास से गुजर रहे एक कैंटर चालक को ट्रैफिक पुलिस कर्मी द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जो ट्रैफिक कर्मी चालक को थप्पड़ मारता नजर आ रहा उसकी पहचान रणजीत सिंह के तौर पर हुई है।

    उक्त पुलिस कर्मी पहले भी थप्पड़ विवादों में घिर चुका है। पीड़ित कैंटर चालक साहिल कुमार ने बताया कि वो गाड़ी लेकर जब फौजी चौक के पास से गुजर रहा था तो उसे ट्रैफिक पुलिस कर्मी ने रोक लिया। कैंटर चालक ने ट्रैफिक कर्मी को गाड़ी के पूरे दस्तावेज भी चेक करवाए। चालक ने आरोप लगाया कि इतना ही नहीं उक्त ट्रैफिक कर्मी ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया और जब उसने मोबाइल फोन वापिस मांगा तो ट्रैफिक कर्मी ने उसे थप्पड़ जड़ दिया और कोई बात नहीं सुनी।

    दूसरी ओर ट्रैफिक पुलिस कर्मी रणजीत सिंह ने कहा कि कैंटर चालक नो एंट्री में गाड़ी लेकर आया था। वाहन के दस्तावेज मांगने पर उसने कागजातों की फोटो कॉपी दिखाई और बदतमीजी की। ट्रैफिक इंचार्ज मनजीत सिंह ने कहा कि ट्रैफिक कर्मचारी रणजीत सिंह द्वारा कैंटर को बंद कर दिया है। अभी तक किसी भी तरह की कैंटर चालक द्वारा पुलिस के पास कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।

  • Punjab News: पुराने बाजार में गिरी इमारत, 2 घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराने बाजार में गिरी इमारत, 2 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के पुराने बाजार में पुरानी इमारत गिरने का मामला सामने आया है। इस घटना में 2 लोगों को मामूली चोटें आई है। मिली जानकारी के अनुसार पुराने बाजार में उस समय हादसा हो गया जब 100 साल पुरानी बिल्डिंग गिर गई। दरअसल, इमारत के मालिक का आरोप है कि उसके साथ की इमारत में निर्माण का काम चल रहा था। इस दौरान उसने निर्माणाधीन इमारत के मालिक को कई बार अपनी इमारत की खस्ता हालत के बारे में जागरूक किया था और निर्माण धीरे से करने की अपील की थी।

    व्यक्ति ने बताया कि आज अचानक उसकी इमारत गिरने से 2 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा हैकि पुरानी इमारत में किराये पर प्रवासी परिवार रहता है, जोकि घटना के दौरान इमारत में फंस गया। इमारत गिरने के बाद आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी और पुलिस की मदद से इमारत में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस घटना में दो लोगों को मामूली चोटें आई है। वहीं घर में पड़ा सारा सामान मलबे में दब गया। इस घटना के बाद बिल्डिंग की ओर जाने वाला रास्ता भी पूरी तरह से बंद हो गया।

    बिल्डिंग गिरने के साथ ही गली में खड़ी कई मोटरसाइकिलें भी मलबे में दब गईं और लोग अपनी जान बचाने के लिए वहां से भाग गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं मौके पर मौजूद युवक ने बताया कि इमारत की हालत काफी खस्ता है। जिसके चलते कई बार लोगों द्वारा इमारत में रह रहे परिवार को इमारत खाली करने के लिए कहा गया। लेकिन आज घटना में उसका बाइक भी मलबे में दब गया। वहीं महिला ने कहा कि कल से इमारत का कुछ हिस्सा गिरना शुरू हो गया। जिसके बाद आज देखते ही देखते पूरी इमारत गिर गई।

  • Punjab News: Organized Crime गैंग के 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Organized Crime गैंग के 4 आरोपी हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में बढ़ते अपराध और लूटपाट की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस लगातार नाकाबंदी कर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं थाना मकबूलपुरा की पुलिस ने 2 अलग अलग मामलों में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें पुलिस ने Organized Crime गैंग के 4 सदस्यों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है।

    मामले की जानकारी देते हुए लॉ एंड ऑर्डर के डीएसपी विजय आलम ने बताया कि थाना मकबूलपुरा पुलिस ने अनवर सिंह उर्फ जंबू, गुरप्रीत सिंह उर्फ काका, माहिया और आकाशदीप पुत्र पलविंदर सिंह सूरज को 12 बोर डबल बैरल और 32 बोर पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के एक अन्य साथी संदीप उर्फ लाडी को प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया जाएगा।

    विजय आलम सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ दौरान उसके 02 साथियों आकाशदीप, सूरज सिंह अमृतसर को गिरफ्तार किया गया तथा एक अन्य साथी संदीप सिंह उर्फ ​​लाडी जो एनडीपीएस एक्ट के मामले में जेल में है, जिसे प्रोडक्शन वारंट पर जेल से लाया जाएगा।

  • Punjab News: पंचायती चुनाव के नोमिनेशन को लेकर हुए विवाद में चले पत्थर, पूर्व MLA घायल, माहौल तनावपूर्ण, देखें Live

    Punjab News: पंचायती चुनाव के नोमिनेशन को लेकर हुए विवाद में चले पत्थर, पूर्व MLA घायल, माहौल तनावपूर्ण, देखें Live

    फिरोजपुरः जीरा में पंचायती चुनाव के नोमिनेशन को लेकर झड़प होने की सूचना सामने आई है। इस दौरान वहां पर पत्थरबाजी हुई। इस दौरान गोलियां चलने की भी सूचना मिली है। वहीं घटना में पूर्व विधायक जीरा घायल हो गए। इस घटना दौरान इलाके में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। जानाकरी के मुताबिक, जीरा में पंचायती चुनावों के नोमिनेशन के लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है इस दौरान 2 पक्षों में जबरदस्त झड़प हो गई जिसके बाद दोनों पक्षों ने ईंट पत्थरों व लाठियों से हमला किया। वहीं इस दौरान फायरिंग भी की गई।

    बताया जा रहा है कि जीरा में कल से ही माहौल गरमाया हुआ है। कांग्रेस वर्कर कुलबीर सिंह जीरा द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है कि इंसाफ के लिए लड़ाई लड़ो। उनका बयान सामने आया था कि सरपंचो के साथ धक्केशाही हो रही है। उन्होंने कहा था कि सभी डंडे लाठिया लेकर चले और इंसाफ लें। आज दोपहर को जब कुलबीर सिंह जीरा अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस के पंच और सरपंच उम्मीदवारों का पर्चा दाखिल करने के लिए जीरा के मेन चौक के पास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर जा रहे थे, तो वहां मौजूद एक अन्य राजनीतिक पार्टी के समर्थक भी आ गए। माहौल गरमाने के कारण देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई।

    इस बीच फायरिंग की भी जानकारी सामने आई है। पूरे घटनाक्रम में पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा पथराव के कारण घायल हो गए हैं। वहीं, मौके पर मौजूद फिरोजपुर पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए संघर्ष कर रही थी। पुलिस ने पानी की बौछारें भी फेंकी। गोली पुलिस की ओर से चली या दोनों पार्टियों के समर्थकों की ओर से, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है। इस दौरान कांग्रेस के कई वर्कर और कुलबीर सिंह जीरा घायल हो गए। आपको बता दें कि पंचायती चुनावों को लेकर नोमिनेशन 27 सितंबर से शुरू है जोकि 4 अक्तूबर तक चलेगी। 15 अक्तूबर को पंजाब में पंचायती चुनाव होने जा रहे हैं।

    देखें Live :

  • Punjab News: अब इस इलाके में चली गोलियां, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: अब इस इलाके में चली गोलियां, डॉक्टर पर लगे गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे है। वहीं अब जिले के इसलामाबाद में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। जहां डॉक्टर द्वारा गोलियां चलाकर लोगों को डराने धमकाने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा डॉक्टर के घर में एसी की रिपेयरिंग की गई। इस दौरान युवक ने डॉक्टर से रिपेयरिंग के 3500 रुपये मांगे तो डॉक्टर द्वारा फायरिंग कर दी गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    वहीं पीड़ित युवक ने घटना की शिकायत पुलिस को दे दी है। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही हैं और जल्द ही डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दरअसल, पीड़िता द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पूरी घटना की जानकारी दी गई। प्रेस वार्ता दौरान पीड़ित ने आरोप लगाए है कि एसी की सर्विस के लिए जब उसने डॉक्टर से पैसे मांगे तो डॉक्टर द्वारा उसे डराने धमकाने की नीयत से फायरिंग की गई।

    पीड़ित ने बताया कि घटना 28 तारीख की है। पीड़ित ने कहा कि जिस दिन डॉक्टर द्वारा घटना को अंजाम दिया गया उसके अगले दिन ही सीएम भगवंत मान का अमृतसर दौरा था। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता नित्रा गिल मणि ने आप सरकार के विधायको पर आरोप लगाए है कि पंजाब में आए दिन घटनाएं हो रही है लेकिन कोई विधायक इस मामलों को गंभीरता से नहीं ले रहा है। उन्होंने कहा कि अगर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान अच्छा काम करते हैं तो सभी को उनका समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था लगातार खराब हो रही है और हमें उम्मीद है कि दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

    वहीं एसीपी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जैसे ही उन्हें यह सूचना मिली तो उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें 2 के करीब गोलियां चलने की भी सूचना मिली थी। एसीपी ने कहा कि हम जल्द ही डॉक्टर को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजेंगे। उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि डॉक्टर की मानसिक स्थिति ठीक है या नहीं। अगर उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं हुआ तो हम उनके असलहे का लाइसेंस भी रद्द करेंगे।

  • Jalandhar News: Passport Office को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आए MP Sant Seechewal, केंद्रिय मंत्री को लिखी चिट्ठी

    Jalandhar News: Passport Office को लेकर एक बार फिर से एक्शन में आए MP Sant Seechewal, केंद्रिय मंत्री को लिखी चिट्ठी

    जालंधर, ENS: पासपोर्ट दफ्तर में चल रही भ्रष्टाचार को लेकर एक बार फिर से राज्य सभा सासंद संत सींचेवाल ने मोर्चा खोल दिया है। दरअसल, संत सींचेवाल ने जालंधर पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ) के खिलाफ केंद्रिय विदेश मंत्री एस जयशंकर को ऑफिस में बुरी व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत भेजी है। गौर हो कि इससे पहले भी पासपोर्ट जालंधर आरपीओ को लेकर पहले भी केंद्रीय एजेंसी सीबीआई द्वारा जांच की गई थी।

    जिसके बाद भ्रष्टाचार के आरोपों में सीबीआई ने 16 फरवरी को छापेमारी कर क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनूप सिंह के साथ दो सहायक पासपोर्ट अधिकारी हरिओम और संजय श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया था। संत सीचेवाल ने कहा कि जालंधर में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में सबसे अधिक संख्या में पासपोर्ट बनाए जाते हैं। इस कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग अपना नया पासपोर्ट बनवाने, नवीनीकरण कराने और पासपोर्ट में सुधार कराने आते हैं।

    बता दें कि जालंधर पासपोर्ट कार्यालय में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पासपोर्ट कार्यालय में कर्मचारियों का रवैया लोगों के प्रति काफी निराशाजनक है, जिसका सीधा असर केंद्र सरकार की छवि पर पड़ रहा है। पासपोर्ट जारी करने में लोगों की परेशानी कम करने और उन्हें जल्द पासपोर्ट जारी करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से काफी प्रयास किए जा रहे हैं। इस पासपोर्ट कार्यालय में केंद्र सरकार के नियमों की अनदेखी की जा रही है।

    सीबीआई रेड के बाद कुछ समय तक तो जालंधर पासपोर्ट दफ्तर का माहौल ठीक था, लेकिन अब फिर से 20 लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। अब फिर काम कराने के लिए लोगों से मोटी रकम वसूली गई है। यह सब कार्यालय के बाहर सक्रिय एजेंटों द्वारा कार्यालय कर्मचारियों की मिलीभगत से किया जा रहा है। पासपोर्ट कार्यालय जालंधर आवेदक के सामने ऐसी बाधाएं डालता है या उन्हें इतने चक्कर लगवाता है कि या तो आवेदक को पासपोर्ट बनवाने के लिए पैसे देने पड़ते हैं या फिर उनकी फाइल पासपोर्ट कार्यालय द्वारा बंद कर दी जाती है।