चश्मदीदों के मुताबिक कुछ सेकंड की सूझबूझ और किस्मत ने बाइक सवार की जान बचा ली। वहीं ट्रक के सड़क के बीचों-बीच रूकने के लोग भागकर चालक के पास पहुंचे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जिसके बाद ट्रक चालक भी ट्रक लेकर मौके से चला गया। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोग पहाड़ी रास्तों पर तेज रफ्तार को लेकर चिंता जता रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने वाहन चालकों से सावधानी और गति सीमा का पालन करने की अपील की है।View this post on Instagram
Blog
-

Pathankot-Chamba National Highway पर टला बड़ा हादसा, देखें वीडियो
चंबाः पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनीखेत के पास ‘गोली’ नामक स्थान पर तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गया। हादसे में जानी नुकसान होने से बचाव रहा। वहीं हादसे के दौरान सड़क पर जा रहा बाइक सवार ट्रक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोड़ पर अचानक ट्रक चालक बाइक को आता देखकर घबरा गया और चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक पहाड़ की ओर मोड़ दिया। घटना में ट्रक चालक और बाइक सवार दोनों बाल-बाल बच गए। -

National Highway पर गाड़ी पलटने से 5 यात्री घायल, कई घंटे ट्रैफिक बाधित
मनालीः मंडी-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पनारसा के समीप ट्रैवलर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवलर गाड़ी (HP 01H 3020) मंडी की ओर से मनाली जा रही थी। पनारसा के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप ट्रैवलर सड़क पर पलट गई। इस हादसे में 5 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। दुर्घटना कीस सूचना मिलते ही लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत नगवाईं अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही औट पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर यातायात बहाल करवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार या अचानक संतुलन बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।
-

Punjab News: इस दिन खुलेंगी किस्मत, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर निगरानी पर बैठे आप कार्यकर्ता, पुलिस फोर्स तैनात
बटाला: नगर निगम बटाला की चुनावी नतीजों के आने में सिर्फ एक दिन बाकी है, लेकिन वहीं आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और हल्का बटाला के विधायक शैरी कालसी ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को आधी रात से ही पहरे पर बैठा दिया है। यहां बताने योग्य है कि जहां नगर निगम बटाला के 50 वार्डों के उम्मीदवारों की किस्मत बेअरिंग कॉलेज बटाला में बने स्ट्रॉन्ग रूम के भीतर रखे डिब्बों में बंद है।
वहाँ प्रशासन की ओर से स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं, पर इसके बावजूद बीती रात से पहले कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवारों ने भी स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरा दे रखा था। वहीं आधी रात के बाद हल्का बटाला के विधायक शैरी कालसी ने भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहरे पर बैठाया है।
-

Punjab News: विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी के मामले में ट्रैवल एजेंट पर केस दर्ज
होशियारपुरः ट्रैवल एजेंटों द्वारा लगातार भोले-भाले लोगों को विदेश भेजने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया जा रहा है। इसको लेकर परेशान हो रहे पीड़ितों द्वारा कई बार धरना प्रदर्शन की घटनाएं भी सामने आ चुकी है। वहीं ताजा मामला थाना तलवाड़ा के अधीन आते गांव नौरंगपुर से सामने आया है। थाना तलवाड़ा पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि गांव नौरंगपुर निवासी मनोहर लाल ने एसएसपी संदीप मलिक को शिकायत दी थी।
मनोहर के अनुसार, देवा कालोनी मुकेरियां के कमलदीप उर्फ बंटी जोगी ने उसे विदेश भेजने का झांसा देकर 3 लाख रुपये लिए, लेकिन न तो उसे विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी ने जांच की। जांच में यह पाया गया कि कमलदीप के पास ट्रैवल एजेंसी चलाने का कोई वैध लाइसेंस नहीं था। डीए लीगल द्वारा आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने की सिफारिश की गई। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

पिछले 15 दिनों में पड़ोसी देशों में बढ़ गए Petrol-Diesel के दाम, भारत में इतना हुआ महंगा
नई दिल्ली: पिछले 15 दिनों में तेल की कीमतों ने पूरे दक्षिण एशिया में हलचल मचा दी है। कही दाम तेजी से बढ़े हैं तो कहीं सरकारों ने लोगों को राहत देने के लिए कटौती भी है। भारत में जहां लगातार पेट्रोल डीजल महंगा हुआ है। वहीं पाकिस्तान और कुछ अन्य देशों में स्थिति थोड़ी अलग रही है। मिडिल ईस्ट में तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि सभी पड़ोसी देशों पर पड़ा है। फर्क सिर्फ इतना है कि हर देश ने अपनी अर्थव्यवस्था के हिसाब से अलग फैसला लिया है। यहां से आप अपने देश और पड़ोसी देशों का हाल जान सकते हैं। भारत में पिछले 15 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीबन 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 10 से 12 दिनों में ही 4 बार दाम बढ़ाए गए हैं जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है।भारत में हुआ बदलाव
भारत में पिछले 15 दिनों के अंदर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में करीबन 7 से 8 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी देखी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ 10 से 12 दिनों में ही 4 बार दाम बढ़ाए गए हैं जिससे आम लोगों का बजट बिगड़ गया है। पेट्रोल तो कई शहरों में 100 से 110 रुपये के पार पहुंच गया है और डीजल भी लगातार महंगा होता है। ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की चीजों की कीमतें भी बढ़ी हैं।पाकिस्तान में राहत
पाकिस्तान में स्थिति काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है। कुछ समय पहले ही वहां पेट्रोल और डीजल में 50 रुपये की बड़ी उछाल देखने को मिली थी जिससे कीमतें 320 PKR प्रति लीटर के आस-पास पहुंच गई थी लेकिन बाद में सरकार ने अंतरराष्ट्रीय दबाव और घरेलू महंगाई को देखते हुए कुछ राहत भी दी है। शुरुआत में तेज बढ़ोतरी दिखी थी। फिर बाद में मामूली कटौती हुई हालांकि कीमतें अभी भी ऊंचे स्तर पर बनी हुई है। बांग्लादेश में पिछले 15 दिनों में तेल की कीमतों में कोई बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है लेकिन दाम पहले से ऊंचे स्तर पर हैं। इस देश में ईंधन पर सब्सिडी सीमित है इसलिए कीमतें स्थिर रहते हुए भी आम जनता के लिए भी महंगी बनी हुई है।नेपाल में बढ़ा तेल
नेपाल में भी तेल की कीमतें भारत की तुलना में ज्यादा आयात निर्भरता के कारण प्रभावित होती है। पिछले 15 दिनों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ट्रांसपोर्ट और रोजमर्रा की लागत पर असर हुआ है। सरकार कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिश कर रही है।श्रीलंका में सुधार
श्रीलंका जो हाल में ही आर्थिक संकट से गुजरा है। वहां तेल बाजार अब धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है। कीमतों में बहुत बड़ा बदलाव नहीं हुआ है। आईएमएफ सपोर्ट के बाद नियंत्रण की कोशिश चल रही है लेकिन अभी भी कीमतें सामान्य से ज्यादा हैं।चीन में नहीं पड़ता है बोझ
चीन में तेल की कीमतें सरकार के नियंत्रण में रहती है इसलिए वहां बड़े उतार-चढ़ाव कम देखने को मिलते ही हैं। पिछले 15 दिनों में हल्का बदलाव दिखा है। सरकार सब्सिडी और कंट्रोल के जरिए स्थिरता बनाए रखती है। वहां आम जनता पर अचानक बोझ नहीं पड़ता है।भारत बनाम पड़ोसी
यदि ध्यान में देखें तो भारत में हालिया बढ़ोतरी सबसे ज्यादा तेज रही है। इसके पीछे कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, रुपये की कमजोरी, टैक्स स्ट्रक्चर और ऑयल कंपनियों की लागत एडजस्टमेंट ही कारण हैं। वहीं पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देश कभी राहत देते हैं तो कभी अचानक बढ़ोतरी करते हैं क्योंकि उनकी अर्थव्यवस्था ज्यादा अस्थिर रहती है। पिछले 15 दिनों का ट्रेंड साफ दिखाता है कि दक्षिण एशिया में तेल की कीमतें पूरी तरह वैश्विक बाजार पर निर्भर हो गई है। भारत में जहां लगातार बढ़ोतरी ने आम आदमी की जेब पर असर डाला है। वहीं बाकी देशों में कही राहत तो कहीं अस्थिरता बनी हुई है। -

Punjab News: कबूतरबाजी की रंजिश में चले तेजधार हथियार, 2 भाई गंभीर घायल, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले के खजाना गेट के पास पत्ते वाली गली में कबूतरबाज़ी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश उस समय खूनी रूप ले लिया, जब कुछ लोगों ने एक नौजवान और उसके परिवार पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में इलाज के दौरान नीरज शर्मा और करण शर्मा ने बताया कि वे शौक के तौर पर कबूतर रखते हैं। इस बात को लेकर मोहल्ले के कुछ लोग उनसे रंजिश रखते थे और पहले भी कई बार झगड़े हो चुके थे। पीड़ितों के अनुसार, घटना वाले दिन विरोधी पक्ष ने उनके पिता को फोन करके बातचीत के बहाने बाहर बुलाया।
प्रभावितों ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पहले से ही हमलावर डंडों, बेसबॉल और लोहे की रॉडों से लैस खड़े थे। गली के मोड़ पर उन्हें घेर कर बेरहमी से हमला कर दिया गया। जब करण शर्मा अपने भाई को बचाने के लिए आगे आया तो हमलावरों ने उसके सिर पर डंडे से कई वार किए। पीड़ित नीरज शर्मा ने बताया कि जान बचाने के लिए वह नजदीकी एक हलवाई की दुकान में भाग गया, पर हमलावरों ने वहां भी पीछा कर के अंदर घुसकर हमला जारी रखा। इस हमले में नीरज के सिर, पीठ और बाजुओं पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसकी एक पैर की हड्डी भी टूट गई है।
करण शर्मा के सिर पर 5 से 7 डंडे के वार हुए हैं और बाजू पर भी गहरी चोट आई है। वहीं बचाने के प्रयास में पीड़ितों की मां भी घायल हो गईं, जिनकी ठोड़ी पर चोट लगी है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि हमले में पलविंदर, उसका पिता, जवाई और कुछ औरतें भी शामिल थीं। परिवार ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए हमलावरों के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है। पीड़ितों का कहना है कि हमलावर पहले भी नशे और अन्य मामलों में जेल जा चुके हैं और अब भी उनकी जान को खतरा बना हुआ है। मामले के संबंध में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह झगड़ा कबूतरबाज़ी को लेकर हुआ था और दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। पुलिस के अनुसार दोनों पक्षों के मेडिकल रिपोर्टों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar News: केवल ढिल्लों के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर कालिया का आया बयान, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: पंजाब में 2027 की विधानसभा चुनावों को लेकर माहौल गर्म हो गया है। भाजपा ने अपनी संगठनात्मक संरचना को और मजबूत करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। ऐसे में भाजपा ने पंजाब के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति करते हुए केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं केवल ढिल्लों के नए प्रदेश अध्यक्ष बनने पर पूर्व मंत्री मनोरजंन कालिया का बयान सामने आया है। कालिया ने नए अध्यक्ष बनने पर केवल ढिल्लों को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि 2027 के चुनावों भाजपा पार्टी पंजाब में सरकार बनाएंगी। जिस तरह पश्चिम बंगाल में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई है, उसी तरह से पूर्ण बहुमत हासिल करके पंजाब मेंं भी सरकार बनाएगी।
सुनील जाखड़ को हटाने पर कहा कि सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी आगे बढ़ी है और अब केवल ढिल्लों अब पार्टी को आगे ले जाएंगे। कालिया ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि भाजपा सिख चेहरे को आगे लेकर आई है, इससे पहले भी कई बार सिख चेहरों को आगे ला चुकी है। कालिया ने कहाकि बरजिंदर सिंह ढिल्लों भाजपा के राष्ट्रिय उपध्याक्ष रह चुके है। वहीं प्रदेश की जिम्मेदारी जब उनके पास थी तो 1997 में सरदार सोढी को सौंपी गई थी। इससे पंजाब में जहां भाजपा को मजबूत मिलेंगी, वहीं मालवे में भी अधिक मजबूती पार्टी को मिलेगी। 2027 के चुनावों को लेकर कहा कि इसमें अहम भूमिका जहां देश के प्रधानमंत्री की रहेंगी, वहीं ढिल्लों के नेतृत्व में पार्टी आगे की ओर बढ़ेंगी। यह सब मिलकर झुलकर चलता है।
बता दें कि राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया हैकि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन के आदेशों पर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के नए अध्यक्षों की नियुक्तियां की गई है। जिसमें पंजाब में केवल सिंह ढिल्लों को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं हरियाणा में डॉक्टर अर्चना गुप्ता को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसी तरह दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि वर्तमान अध्यक्ष सुनील जाखड़ का तीन साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो गया है। सूत्रों के अनुसार जाखड़ 2027 की चुनावी मुहिम की नेतृत्व में अहम भूमिका निभाते रहेंगे। 75 वर्षीय ढिल्लो का जन्म बरनाला के टल्लेवाल गांव में हुआ था। उन्होंने 2007 से 2017 तक बरनाला से विधायक के रूप में सेवाएं दीं, जब उन्हें ‘आप’ के गुरमीत सिंह मीत ने हराया था। वह राज्य की चुनावी हार के बाद जून 2022 में भाजपा में शामिल हुए थे। बाद में उन्हें पंजाब भाजपा इकाई का मीट अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
-

Truck और डंपर में भीषण टक्कर, चालक और क्लीनर जिंदा जले, मची अफरा-अफरी
गोरखपुरः ट्रक और डंपर की भीषण टक्कर के बाद आग लगने का मामला सामने आया है। हादसे में डंपर चालक और क्लीनर जिंदा जल गए। वहीं घटना में ट्रक चालक और खलासी झुलस गए। दोनों ने कूदकर अपनी जान बचाई। आग की तपिश इतनी थी कि दमकलकर्मी पास नहीं जा सके। धुएं का गुबार और आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से ही दिखाई दे रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर करीब 5 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
वीरवार सुबह यह हादसा कुशीनगर-लखनऊ हाईवे पर रामगढ़ताल थाना क्षेत्र में हुआ। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर ड्राइवर की पहचान बस्ती जिला के धमोरा गांव के सत्येंद्र पुत्र रामकोमल के रूप में हुई है, जबकि क्लीनर शिवा फतेहपुर का रहने वाला था। कुशीनगर-लखनऊ फोरलेन पर मक्का लदा ट्रक कुशीनगर से लखनऊ की ओर जा रहा था। गुरुवार सुबह 5 बजे हाईवे पर एक डंपर रांग साइड पर आ गया। डंपर में डस्ट थी। अजवनिया गांव के पास डंपर और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। टक्कर होते ही ट्रक सड़क किनारे पलट गया। उसमें आग लग गई। आग ने डंपर को भी चपेट में ले लिया। डंपर में ही ड्राइवर सत्येंद्र और क्लीनर शिवा फंस गए। उनको बचाया जाता, इसके पहले आग पूरी तरह फैल गई और वे अंदर ही जिंदा जल गए। टक्कर से ट्रक का आगे का हिस्सा पूरी तरह पिचक गया। ट्रक चालक और खलासी भी आग में झुलस गए लेकिन किसी तरह कूद कर अपनी जान गंवाई।
हादसे के बाद गांव वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस को जानकारी दी। पुलिस और फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
-

Punjab News: पड़ोसी पर मासूम बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो
फगवाड़ाः शहर के मोहल्ले में 2 बच्चियों के साथ छेड़छाड़ और बैड टच करने के आरोप लगे हैं। परिवार ने आरोप लगाए कि मोहल्ले में रहने वाले एक 40-50 साल के व्यक्ति ने उनकी बच्चियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी देते पीड़ित के मामा जतिन दुग्गल ने बताया कि उनकी 2 भांजियां, जिनमें एक 8 साल की है और एक 5 साल की है। उन्होंने बताया कि उनकी भांजियां पड़ोस के घर खेलने के लिए जाया करती थी। इस दौरान बच्चियों के साथ उनके पड़ोसी सोनू ने पिछले साल छेड़छाड़ और गलत हरकत की थी। तब उन्होंने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और गलती से हो जाने की बात को लेकर मामला टाल दिया था, लेकिन अब उनके रिश्तेदारों की एक ओर बच्ची आई है, उसके साथ भी उस व्यक्ति ने गलत हरकत की है जिसको लेकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
वहीं मामले में लेकर जांच कर रही पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। बच्चियों को मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

गोदाम में लगी भीषण आग, भारी मात्रा में तेंदूपत्ता जलकर राख
बस्तरः जिले में तेंदूपत्ता गोदाम में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। सरगीपाल स्थित गोदाम में आग लगने से करीब 1 हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो गया। वहीं मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोगों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग पर काबू पाया गया, तब तक सबकुछ जलकर खाक हो गया था। वहीं घटना को लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, बस्तर जिले के सरगीपाल स्थित तेंदूपत्ता गोदाम में बुधवार शाम अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम में बड़ी मात्रा में तेंदूपत्ता रखा हुआ था। आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग और दमकल की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक करीब एक हजार बोरा तेंदूपत्ता जलकर खाक हो चुका था।
बताया जा रहा है कि गोदाम में रखा तेंदूपत्ता सुकमा जिले का सालभर पुराना स्टॉक था, जिसे यहां सुरक्षित रखा गया था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट या लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।