Blog

  • Punjab News: बंबीहा गैंग का सदस्य Jassa Hoshiarpuria Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: बंबीहा गैंग का सदस्य Jassa Hoshiarpuria Airport से गिरफ्तार, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिले के ‘जस्सा होशियारपुरिया’ नाम का पेज चलाने वाले और दविंदर बंबीहा गैंग से जुड़े युवक जसवंत सिंह जस्सा को मुंबई (बॉम्बे) पुलिस ने एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी के बाद जस्सा ने परिवार को एक वीडियो संदेश भेजा है, जिसमें उसने पुलिस द्वारा उसका फेक एनकाउंटर करने की आशंका जताई है। इसके बाद डरी हुई परिवार ने सरकार और प्रशासन से मदद व इंसाफ की गुहार लगाई है।

    होशियारपुर के गांव बढ़ला की रहने वाली पूजा ने बताया कि उसका भाई जसवंत सिंह जस्सा, जो पहले सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहा था और उसकी जॉइनिंग भी होने वाली थी, लेकिन कुछ हालात के कारण वह अपराध की दुनिया में फंस गया। परिवार के अनुसार वह दविंदर बंबीहा गैंग और ‘जस्सा होशियारपुरिया’ ग्रुप का सक्रिय सदस्य रहा है। पर अब वह इस दलदल से बाहर निकल कर एक अच्छा इंसान बनना चाहता था और अपनी जिंदगी बदलने के लिए विदेश जा रहा था।

    पूजा ने जानकारी देते हुए बताया कि रात को साढ़े बारह बजे उसके भाई के फोन से मुझे मैसेज आया कि बॉम्बे पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। उसके बाद उसकी एक वीडियो आई जिसमें कहा था, ‘सिस्टर मेरा फेक एनकाउंटर ना कर दिया जाए,’ क्योंकि इससे पहले उसके दो साथी दीप चीमा और काका बुल्लोवालिया मारे जा चुके हैं। हमें यही डर है, पुलिस हमें कुछ नहीं बता रही कि हमारा लड़का ठीक है या कहां है।

  • Punjab News: साईकिल राइडरों से I-Phone छीनने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    Punjab News: साईकिल राइडरों से I-Phone छीनने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, टूटी टांगे, देखें वीडियो

    संगरूर: जिले में साईकिल राइडिंग कर रहे नौजवानों से लूट की कोशिश की घटना बीते दिन सामने आई थी। वहीं इस मामले में देर शाम तक पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली। जिसके बाद अब पुलिस ने 12 घंटो के भीतर घटना को अंजाम देने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी दविंदर अत्री ने बताया कि शरारती तत्वों के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत थाना सदर और शहरी इलाके में हुई वारदातों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में उपयोग की गई जैन कार, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटर भी बरामद किया है।

    पुलिस द्वारा जिला संगरूर में अमन-कानून की स्थिति मजबूत रखने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि 27 मई 2026 को पटियाला की कृष्णा बस्ती के निवासी राज कुमार (पिता मग़र चंद) ने शिकायत दर्ज करवाई थी। राज कुमार सुबह करीब 5 बजे संगरूर से गांव घाबदां की तरफ साइकिल पर सैर के लिये जा रहे थे, तब संगरूर से आई एक सफेद रंग की जैन कार से एक मुंह पर पट्टी बांधा हुआ युवक उतरकर आया। उसने राज कुमार को घेर लिया और उनका iPhone 15 Pro Max मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गया।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए एस.पी. (इंवेस्टिगेशन) दविंदर अत्री के मार्गदर्शन और डीएसपी दलबीर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में थाना सदर के मुख्य अधिकारी थानेदार अवतार सिंह की टीमें गठित की गईं। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज़ 12 घण्टों के अंदर दो आरोपियों, हरमनप्रीत सिंह (पुत्र परमजीत कुमार, निवासी खुराणा) और प्रभजोत सिंह (पुत्र जसवीर सिंह, निवासी अकबरपुर) को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से वारदात में उपयोग की गई जैन कार, छीन लिया गया iPhone 15 Pro Max (वीवो ब्रांड मोबाइल) और एक एक्टिवा स्कूटर (नंबर DL-12SE-1445) बरामद किया गया।

  • मुख्यमंत्री ने बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

    मुख्यमंत्री ने बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए खोला घोषणाओं का पिटारा

    चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बागवानी क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देने के लिए घोषणाओं का पिटारा खोलते हुए कहा कि पोस्ट हार्वेस्ट प्रबंधन, पौध कीट नियंत्रण और रोगों के नए विषयों पर भी मास्टर डिग्री और पी.एच.डी. की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने 14 हॉर्टिकल्चर साइंस सेंटर महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय को समर्पित किए और कहा कि ये केंद्र किसानों तक नवीनतम तकनीकों व गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री पहुंचाने और वैज्ञानिक परामर्श देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    मुख्यमंत्री आज महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय करनाल व लेफ्टिनेंट अमित मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। यह राष्ट्रीय सम्मेलन अमृतकाल में बागवानी फसलों के लिए गुणवत्ता युक्त बीज एवं रोपण सामग्री का रणनितिक प्रतिमान विषय पर आधारित है।

    मुख्यमंत्री ने इस समारोह में बागवानी वैज्ञानिक व प्रगतिशील किसानों को शील्ड, शाल व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह में बागवानी विश्वविद्यालय के उप कुलपति डा. सुरेश कुमार मल्होत्रा ने मुख्यमंत्री, विधायकगण व अन्य अतिथियों को महाराणा प्रताप की मूर्ति भेट कर सम्मानित किया।

    उन्होंने इस अवसर पर अपने सम्बोधन कहा कि भारत विश्व में फलों व सब्जियों का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक देश है। देश में प्रतिवर्ष लगभग 360 मिलियन टन से अधिक बागवानी उत्पादन होता है। आज भारत आम, केला, अमरूद, अनार जैसे फलों और आलू, प्याज सहित कई अन्य सब्जियों के उत्पादन में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल है। लेकिन, यह भी सच है कि उत्पादन के बावजूद गुणवत्ता, ग्रेडिंग, रोगमुक्त पौध सामग्री और पोस्ट-हार्वेस्ट प्रबंधन की कमी के कारण हमें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।

    महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर का शिलान्यास स्वयं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 9 दिसंबर, 2024 को किया गया था। इतने कम समय में इस विश्वविद्यालय ने जो मुकाम हासिल किया है वह असाधारण है। शिक्षा हो, अनुसंधान हो या किसान सेवा हर क्षेत्र में इस संस्थान ने अपनी अलग पहचान बनाई है। यहाँ विकसित तकनीकें, यहाँ के प्रशिक्षण कार्यक्रम और किसानों के साथ निरंतर संवाद यह सब मिलकर हरियाणा की बागवानी क्रांति को एक नई ऊर्जा, एक नई रफ्तार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समस्त राष्ट्र के समक्ष विकसित भारत 2047 का एक महान संकल्प रखा है और यह संकल्प केवल आर्थिक विकास का नहीं है – यह आत्मनिर्भर कृषि का संकल्प है, पोषण सुरक्षा का संकल्प है, वैज्ञानिक नवाचार का संकल्प है और करोड़ों किसानों की समृद्धि का संकल्प है।

    आज पूरी दुनिया इस बात को स्वीकार कर रही है कि गुणवत्तायुक्त बीज और पौध से कृषि उत्पादकता में 15 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। इसलिए गुणवत्तायुक्त पौध सामग्री, वैज्ञानिक प्रबंधन और आधुनिक सप्लाई चेन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि किसानों की मेहनत और वैज्ञानिकों के अनुसंधान ने देश को खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बनाया है। लेकिन, आज समय की मांग बदल रही है। छोटी भूमि जोतों, घटते जल स्तर, जलवायु परिवर्तन और बढ़ती लागतों के बीच केवल पारंपरिक खेती से किसानों की आय में वृद्धि संभव नहीं है। इसलिए फसल विविधीकरण और बागवानी आधारित कृषि मॉडल, भविष्य में किसानों की खुशहाली का रास्ता बनकर उभर रहे हैं।

    सरकार द्वारा बागवानी क्षेत्र में किसानों के हित के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2030 तक बागवानी क्षेत्र को दोगुणा व उत्पादन को तीन गुणा करने का लक्ष्य रखा है। बागवानी के लिए प्रदेश में 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए हैं। उन्होंने बताया कि सब्जियों व फलों के लिए भावांतर भरपाई योजना में 21 बागवानी फसलों के संरक्षित मूल्य निर्धारित किए हैं।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वित्त वर्ष के बजट में सभी जिलों में स्मार्ट बागवानी तकनीकों जैसे संरक्षित खेती एरोपोनिक्स, हाइड्रोपोनिक्स, ग्रीन हाउस, वर्टिकल फार्मिंग व ई-पेस्ट के अंतर्गत कुल 1,000 एकड़ क्षेत्र को लाने का भी प्रावधान किया है। प्रदेश में ग्रामीण हाट मंडियां स्थापित की जाएगी, जिन्हें किसान उत्पादक संगठनों के पैक हाउसेस से लिंक किया जाएगा। पहली ग्रामीण हाट मंडी का उद्घाटन किसान दिवस के मौके पर 23 दिसंबर, 2026 को किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026-27 में बागवानी फसलों के पंजीकरण के लिए मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल को पूरे वर्ष संचालित किया जाएगा। एक कोल्ड चेन नीति लागू कर भंडारण, मूल्य स्थिरता तथा निर्यात बढ़ोतरी लाने का भी प्रस्ताव किया गया है।

    टिश्यू कल्चर के माध्यम से पैदा किए गए आलू बीज की श्रृंखला का प्रमाणीकरण करने के लिए एक हरियाणा आलू बीज अधिनियम लाया जाएगा। इस अधिनियम के माध्यम से प्रतिवर्ष लगभग 7.5 लाख क्विंटल उच्च गुणवत्ता युक्त बीज आलू का उत्पादन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला सोनीपत, पानीपत, अंबाला, करनाल व कुरूक्षेत्र मशरूम उत्पादन में अग्रणी है।

    इन जिलों में मशरूम उत्पादन व मूल्य संवर्धन को व्यापक स्तर पर और बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बागवानी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए महाराणा प्रताप बागवानी विश्वविद्यालय से संबंद्ध रीजनल रिसर्च सेंटर की स्थापना अंबाला के चाणसौली में की जाएगी।

    मुख्यमंत्री ने वैज्ञानिकों से आह्वान किया कि उनको ऐसे बीज और पौध सामग्री विकसित करनी होगी जो कम पानी में अधिक उत्पादन दें, रोग प्रतिरोधक हों, अधिक पोषक हो और बदलती जलवायु के अनुरूप हो। उन्होंने कहा कि कृषि वैज्ञानिक इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य कर भी रहे हैं। टिश्यू कल्चर, माइक्रो-प्रोपेगेशन, जर्मप्लाज्म संरक्षण, वायरस-फ्री प्लांटिंग मैटेरियल, हाई-यील्डिंग वैरायटी और जैविक पौध संरक्षण तकनीकों पर लगातार शोध हो रहा है। आने वाले समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फारमेशी सेंसर टेक्नोलॉजी और बायोटेक्नोलॉजी बागवानी क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने वाले हैं। हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि इन तकनीकों का लाभ केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित न रहे, बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम किसान तक पहुंचे। किसान तभी समृद्ध होगा जब उसे गुणवत्तापूर्ण बीज व पौध सामग्री समय पर और उचित कीमत पर उपलब्ध होंगे।

    यदि भारत को वैश्विक बागवानी निर्यात शक्ति बनना है तो हमें उत्पादन के साथ साथ गुणवत्ता पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास हैै कि इस राष्ट्रीय सम्मेलन में होने वाला विचार-मंथन देश की बागवानी नीति को नई दिशा देगा, अनुसंधान को नई ऊँचाई देगा और करोड़ों किसानों के हित में नए द्वार खोलेगा। यहाँ से जो संकल्प निकलेगा- वह संकल्प केवल इस सभागार तक सीमित नहीं रहेगा, वह देश के खेत-खलिहानों तक पहुंचेगा, किसान के जीवन में बदलाव लाएगा।

    इस अवसर पर महाराणा प्रताप हॉर्टिकल्चर यूनिवर्सिटी करनाल के कुलपति प्रो. सुरेश मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि नायब सिंह सैनी का स्वागत किया। इस अवसर पर एएसआरबी के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार , भारतीय उद्यानिकी संघ परिसंघ (चाय) डॉ एच.पी. सिंह, डॉ. पाठक ने भी विचार रखे।

    समारोह के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा वीएनएमकेवी परभणी एमएच के कुलपति प्रो. इंद्र मणि मिश्रा को लाइफ टाइम रिकग्निशन अवार्ड-2026, कावेरी विश्वविद्यालय तेलगांना के कुलपति प्रो.वी प्रवीन राव को अमित कृषि ऋषि पुरस्कार-2026, एएसआरबी के चेयरमैन डॉ. संजय कुमार को अमित प्रबुद्ध मनीषी पुरस्कार-2026 देकर सम्मानित किया गया।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने उद्यान रत्न पुरस्कार-2026 से नितिन ललित, इनोवेटिव सजावटी बागवानी उद्यमी, करनाल,नवीन कुमार, प्रगतिशील सब्जी उत्पादक, दलवा, झज्जर, वीरेंद्र बाजवान, इनोवेटिव मशरूम उत्पादक, बाजवान, बडियाल, पंचकुला, कुलदीप आर्य, प्रगतिशील फल एवं सब्जी उत्पादक, नारनौद, हांसी को सम्मानित किया

    इस अवसर पर इंद्री के विधायक एवं चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, करनाल के विधायक जगमोहन आनंद के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

     

  • Jalandhar News: पार्षद Jatin Gulati के पिता पर लगे महिला को धक्के मारने के आरोप, थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    Jalandhar News: पार्षद Jatin Gulati के पिता पर लगे महिला को धक्के मारने के आरोप, थाने के बाहर हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS : वार्ड नंबर 70 के पार्षद जतिन गुलाटी के पिता द्व्रारा महिला पर धक्के मारने और धमकाने के आरोप लगे है। बताया जा रहा है कि झगड़े के बाद पार्षद के पिता ही थाना 2 में विवाद को लेकर शिकायत देने पहुंच गए। मामला उस समय गरमा गया, जब पीड़ित पक्ष की महिला परिवार के साथ थाने पहुंच गई। इस दौरान कई पार्षद मामले को सुलझाने के लिए थाने आ गए। घटना को लेकर थाने के बाहर ही भारी हंगामा शुरू हो गया। जिसके बाद पार्षद जतिन मीडिया से दूरी बनाते हुए दिखाई दिए। वहीं थाने में भारी हंगामे के दौरान महिला बेहोश हो गई। हालांकि महिला के बेहोश होने की पुष्टि थाना प्रभारी ने भी की है।

     

     

    जानकारी के अनुसार पड़ोसियों में विवाद हुआ था। आरोप है कि पार्षद के पिता ने गाड़ी लगाने को लेकर विवाद शुरू किया था। आरोप है कि पार्षद जतिन गुलाटी के पिता द्वारा गाली- गालौज किया गया और इस घटना में महिला पक्ष के घर का दरवाजा तोड़ा गया। वहीं थाने पहुंची पीड़ित महिला ने कहा कि विवाद के दौरान उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया गया। सरबजीत सिंह रॉकी ने बताया कि दोनों पक्ष थाने पहुंचे। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष थाने में पहुंचे है और लिखित में माफीनामा लिखवाया जा रहा है।

    वहीं दूसरी ओर पीड़ित महिला मीडिया के सामने आई है, जहां महिला ने कहा कि उनके घर का दरवाजा तोड़ा गया। महिला कुछ ज्यादा बोलने को तैयार नहीं थी। दरअसल, घटना के बाद से महिला काफी डरी हुई है। पार्षद जतिन गुलाटी ने मीडिया से दूरी बनाते हुए सिर्फ इतना कहकर चले गए कि कोई विवाद नहीं हुआ है। दोनों पक्षों में समझौता हो रहा है।

    पार्षद शैरी चड्ढा ने कहाकि दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इस दौरान लड़की का रोते हुए उन्हें भी फोन आया था। जिसके बाद मौके पर थाने पहुंचे और दोनों में समझौता करवाया गया। वहीं पीड़ित के परिजन हर्ष ने कहा कि उसकी गाड़ी गली में खड़ी थी और वहां पर ऑटो भी खड़ा होता था, लेकिन आज गाड़ी खड़ी होने के कारण विवाद हुआ और जतिन गुलाटी के पिता उनके साथ गाली-गालौज करने लगे।

    वहीं पार्षद के साथी ने बताया कि गली में गाड़ी खड़ी होने के दौरान ऑटो लोड होकर आया था और ऑटो से सामान उतारने को लेकर विवाद हुआ है। पार्षद के परिजन ने इस मामले को लेकर राजनीतिक रूप देने के आरोप लगाए है। थाने में दोनों पक्षों में अब राजीनामा हो गया। हालांकि बताया जा रहा है कि महिला ने कहाकि वह राजीनामेे से सहमत नहीं है।

    थाना 2 के प्रभारी रघुवीर सिंह ने कहा कि गाड़ी खड़ी होने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि जतिन गुलाटी के पिता का महिला के साथ गाड़ी को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद महिला थाने में पहुंची, जहां दंदल पड़ने से महिला बेहोश हो गई। इस मामले को लेकर पार्षद शैरी चड्ढा, पार्षद जतिन गुलाटी सहित कई अन्य लोग आए। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को एक साइड पर बिठा दिया गया। इस दौरान दोनों पक्ष राजीनामें की बात करके मौके से चले गए। उन्होंने कहा कि दोनों में जल्द राजीनामा हो रहा है। ऐसे में किसी ने कोई शिकायत अभी नहीं दी है।

     

  • Kaura Skin Clinic पर हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, देखें वीडियो

    Kaura Skin Clinic पर हुई चोरी, CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना, देखें वीडियो

    पंचकूला: इन दोनों पंचकूला में चोरों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। सेक्टर-4 की नामी कौरा स्किन क्लीनिक पर चोरी का प्रयास हुआ है। क्लीनिक में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैप्चर हो गई है। महिलाएं गेट क्रॉस करके अंदर घुसी और चोरी का प्रयास किया।
    पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी महिलाओं की तलाशी कर रही है। इससे पहले भी पंचकूला के कई सेक्टर में चोरी की घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
  • ‘स्वस्थ हरियाणा – समृद्ध हरियाणा अभियान’ पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

    ‘स्वस्थ हरियाणा – समृद्ध हरियाणा अभियान’ पकड़ेगा तेज रफ़्तार : आरती सिंह राव

    चंडीगढ़: हरियाणा सरकार प्रदेश के हर नागरिक को बेहतर, आधुनिक और सुलभ चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए ‘स्वस्थ हरियाणा – समृद्ध हरियाणा अभियान’ के अंतर्गत राज्य में 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शुभारंभ होने जा रहा है।

    हरियाणा की स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान तथा आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जानकारी देते हुए बताया कि इन दूरदर्शी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास कल 29 मई को दोपहर 2:00 बजे पी.डब्ल्यू.डी. रेस्ट हाउस, सेक्टर-1, पंचकूला में आयोजित एक भव्य समारोह में किया जाएगा। इस समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे, जो इन सभी स्वास्थ्य सेवाओं को जनता को समर्पित करेंगे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने इस अभियान को प्रदेश की स्वास्थ्य अवसंरचना को आधुनिक और सशक्त बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा मील का पत्थर बताया है। उन्होंने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए 22.29 करोड़ रुपये की लागत से 30 स्वास्थ्य संस्थानों का उद्घाटन तथा 21.50 करोड़ रुपये की लागत से 16 नए स्वास्थ्य संस्थानों का शिलान्यास किया जाएगा। इसके साथ ही मरीजों के तीमारदारों की सुविधा के लिए जिला नागरिक अस्पताल, सोनीपत में 6.45 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक अत्याधुनिक विश्राम गृह का शिलान्यास भी किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि महिलाओं के विशेष और समर्पित उपचार के लिए राज्य के 23 जिला अस्पतालों में प्रतिवर्ष 0.34 करोड़ रुपये की लागत से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ (SNSP) क्लीनिक की शुरुआत की जा रही है। आम जनता को महंगी और गंभीर चिकित्सा जांचें मुफ्त या बेहद किफायती दरों पर मिल सकें, इसके लिए पीपीपी मॉडल के तहत महत्वपूर्ण विस्तार किया गया है। इसके अंतर्गत पानीपत और कुरुक्षेत्र के जिला अस्पतालों में 12 करोड़ रुपये की लागत से एमआरआई सेवाएं तथा बहादुरगढ़ के सब-डिवीजनल अस्पताल व दादरी के जिला अस्पताल में 10 करोड़ रुपये की लागत से सीटी स्कैन सेवाओं की शुरुआत की जा रही है।

    आरती सिंह राव ने आगे बताया कि हृदय रोगों की समय पर पहचान और तुरंत उपचार के लिए राज्य के 600 स्वास्थ्य संस्थानों में टेली-ईसीजी सेवाओं की स्थापना की जा रही है, जिस पर सालाना 3 करोड़ रुपये व्यय होंगे। गुर्दा (किडनी) रोगों से पीड़ित मरीजों को राहत देते हुए महर्षि च्यवन मेडिकल कॉलेज, कोरियावास (नारनौल) और श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज, छायंसा (फरीदाबाद) में अब निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा प्रदान की जाएगी। आमजन को ब्रांडेड दवाइयां बहुत ही सस्ती और रियायती दरों पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रदेश के 23 जिला अस्पतालों में 1.73 करोड़ रुपये की लागत से ‘अमृत फार्मेसी’ का भी उद्घाटन किया जाएगा।

    स्वास्थ्य मंत्री ने आगे बताया कि निजी क्षेत्र के सहयोग यानी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) साझेदारी के माध्यम से भी राज्य के अस्पतालों को आधुनिक उपकरणों से लैस किया जा रहा है। इसके तहत 3.60 करोड़ रुपये की लागत से एनेस्थीसिया वर्कस्टेशन व डिफिब्रिलेटर, 20.50 करोड़ रुपये की लागत से एक्स-रे और 150 ट्रूनैट मशीनें तथा 1.84 करोड़ रुपये की लागत से 24 आईसीयू बेड शामिल किए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त, किसी भी आपातकालीन स्थिति या आपदा प्रबंधन से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रदेश की 4600 आशा कार्यकर्ताओं को 0.91 करोड़ रुपये की लागत से विशेष प्रशिक्षण दे रहा है ताकि ग्रामीण स्तर पर तुरंत राहत पहुंचाई जा सके।

    आरती सिंह राव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हमारी सरकार का एकमात्र उद्देश्य हरियाणा के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक भी बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाना है और यह अभियान राज्य के स्वास्थ्य इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय लिखेगा।

     

     

  • Punjab News: स्कूल के पास खेतों से शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: स्कूल के पास खेतों से शव बरामद, देखें वीडियो

    लुधियानाः साहनेवाल इलाके में पुराने बाईपास के पास उस समय लोगों में हड़कंप मच गया, जब सरकारी हाई स्कूल के नजदीक मक्के के खेत से अज्ञात पुरुष का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है। घटना को लेकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना का खुलासा तब हुआ जब मक्के के खेत का मालिक विक्की अपने खेत में गया और उसने वहां पर लावारिस शव पड़ा हुआ देखा। खेत मालिक ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन के जरिए सूचना दी। वहीं एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मक्के के खेत से बरामद हुआ यह शव किसी पुरुष का है। शव की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह करीब 5 से 7 दिन पुराना है। अत्यधिक दिन बीत जाने के कारण शव पूरी तरह से गल-सड़ चुका है और उसमें कीड़े चल रहे हैं। चेहरे और शरीर के विकृत हो जाने के कारण फिलहाल मृतक की पहचान कर पाना पूरी तरह से असंभव बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में 72 घंटों के लिए रखवा दिया है, ताकि इस दौरान कानूनी तौर पर उसकी शिनाख्त (पहचान) की जा सके। पुलिस अधिकारी के अनुसार शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि इस सुनसान और खेतों वाले इलाके में अक्सर नशा करने वाले लोगों का आना-जाना रहता है। ऐसे में अंदेशा है कि शायद अत्यधिक मात्रा में नशा करने के कारण इस व्यक्ति की मौत हुई होगी और वह खेत में ही गिर गया होगा। बहरहाल मौत के सही कारणों का पता विस्तृत जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा।
  • मंदिर से लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    मंदिर से लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हुए चोर, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    पंचकूला: सेक्टर-14 थाना पुलिस के द्वारा सेक्टर-12 ए के मंदिर में चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ देखा जा सकता है कि किस प्रकार से रात के समय में चोर मंदिर के अंदर घुसा और मंदिर में लाखों रुपये के गहने चोरी कर फरार हो गया है।
    इसके बाद सेक्टर-14 थाना पुलिस के द्वारा इस पूरे मामले को लेकर जांच पड़ताल की गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। 1 आरोपी से एक सोने की चेन, एक मंगलसूत्र गोल्ड, कानों के टॉप्स, नाक की नथ, सोने की हाथ की चूड़ियां, चांदी के मुकुट जिसकी कीमत करीबन 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी के द्वारा पहले भी चोरी का प्रयास किया गया था। चौकीदार आने के चलते उसने बाद में चोरी की घटना को अंजाम दिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक मामला चोरी का दर्ज है। फिलहाल पुलिस के द्वारा आरोपी से पूछताछ भी की जा रही है। जल्द ही इस मामले को लेकर पुलिस के द्वारा और भी बड़ा खुलासा किया जाएगा।
  • Punjab News: 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में ASI लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    Punjab News: 500 रुपये रिश्वत लेने के मामले में ASI लाइन हाजिर, देखें वीडियो

    मोहालीः जीरकपुर में ट्रैफिक पुलिस के एएसआई सोहन सिंह का रिश्वत लेते हुए वीडियो वायरल होने के बाद डीएसपी करनैल सिंह द्वारा सख्त एक्शन लिया गया। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए एएसआई को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इसके साथ ही एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। जीरकपुर के डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने बताया है कि ट्रैफिक कर्मी के पैसे लेने को लेकर सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो को लेकर मोहाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की है। मामले में एएसआई सोहन सिंह को लाइन हाजिर कर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।

    साथ ही उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा वीडियो शेयर करने वाले व्यक्ति से भी संपर्क किया जा रहा है, ताकि उसका बयान दर्ज कर मामले की गहन जांच की जा सके और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा सके। यह कार्रवाई दो युवकों से रिश्वत लेने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने बाद हुई है। युवकों ने दावा किया था कि एएसआई ने चालान न काटने की एवज में पैसे मांगे थे।

    वीडियो में एक युवक ट्रैफिक बूथ के बाहर खड़े एएसआई से बातचीत करता नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान युवक पहले 500 रुपये देने की बात करता है, लेकिन एएसआई उससे अधिक पैसे की मांग करता हुआ सुनाई देता है। इसके बाद युवक बाहर खड़े दूसरे व्यक्ति से पैसे लेकर आता है और एएसआई को पकड़ा देता है। वीडियो में युवक चालान न काटने और खींची गई फोटो डिलीट करने की बात भी करता सुनाई देता है। इस पर एएसआई युवक को आश्वासन देता है कि उसका चालान नहीं किया जाएगा।

    यह घटना मंगलवार शाम को जीरकपुर फ्लाईओवर के नीचे घटी, लेकिन इसका वीडियो अब वायरल किया गया। इस पर आरोपी एएसआई का कहना था कि उसने कोई पैसे नहीं लिए। वीडियो को गलत तरीके से पेश गया है। मामले में एएसआई सोहन सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा था कि वीडियो बनाकर गलत तरीके से पेश किया गया है। उनके अनुसार, किसी तरह की रकम नहीं ली गई और न ही कोई अवैध लेन-देन हुआ। युवक खुद पैसे देने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन उन्होंने स्वीकार नहीं किए। उन्होंने कहा कि बातचीत के बाद युवक को बिना चालान के छोड़ दिया गया।

  • Jalandhar News: पेट्रोल पंप के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, National Highway जाम करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पेट्रोल पंप के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, National Highway जाम करने की दी चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बस्ती मिट्ठू इलाके में कुछ दिन पहले ही पेट्रोल पंप की पाइप में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस घटना को लेकर लोगों ने पंप को रिहायशी इलाके से बाहर करने किए जाने को लेकर चेतावनी दी थी। वहीं आज इस मामले को लेकर इलाका निवासियों में भारी रोष पाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाके में स्थित पेट्रोल पंप पर तीसरी बार आग लगने की घटना 2 दिन पहले सामने आई थी। जिसके बाद से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। वहीं आज गुस्साए लोगों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। निवासियों का आरोप है कि रिहायशी इलाके के बीचों-बीच स्थित यह पेट्रोल पंप किसी ‘जिंदा बम’ की तरह है, जिससे पूरे इलाके की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर इस पेट्रोल पंप को पूरी तरह से बंद नहीं किया गया, तो वे नेशनल हाईवे जाम करने पर मजबूर होंगे।

    प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे गुरसेवक सिंह बिट्टू ने बताया कि पिछली बार जब यहां आग लगी थी, तो आग की लपटें इतनी भयानक थीं कि पूरी बस्ती में डर का माहौल बन गया था। इस हादसे में आग बुझाते समय एक स्थानीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया था, जिसकी बाद में मौत हो गई। निवासियों ने आरोप लगाया कि पेट्रोल पंप के नीचे करीब 10-10 हजार लीटर के चार-पांच तेल टैंकर दबे हुए हैं। यदि यहाां कोई बड़ा हादसा होता है, तो पूरी बस्ती मिट्ठू का नामोनिशान जालंधर के नक्शे से मिट सकता है। लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंप का मालिक केवल अपनी जेबें भरने में लगा है और जनता की जान को दांव पर लगा रहा है।

    मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों ने पेट्रोल पंप पर सुरक्षा इंतजामों की पोल खोलते हुए दिखाया कि वहां आग बुझाने के पर्याप्त उपकरण तक मौजूद नहीं हैं। इसके अलावा, पंप पर किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या हिंदुस्तान पेट्रोलियमके अधिकारियों का कोई संपर्क नंबर तक प्रदर्शित नहीं किया गया है। लोगों का आरोप है कि यहाँ काम करने वाले स्टाफ को भी किसी प्रकार की इमरजेंसी से निपटने की ट्रेनिंग नहीं दी गई है।

    स्थानीय निवासियों का दावा है कि नियमों के मुताबिक इतने छोटे और घने रिहायशी इलाके में पेट्रोल पंप की मंजूरी (NOC) मिल ही नहीं सकती। आरोप है कि पिछली सरकारों के समय सांठगांठ करके और स्थानीय कथित प्रधानों को पैसे देकर इस पेट्रोल पंप को अवैध रूप से चलवाया गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंचा। निवासियों ने पुलिस से मांग की है कि जब तक पेट्रोल पंप का मालिक मौके पर आकर अपनी वैध एनओसी और कागजात नहीं दिखाता, तब तक इस पंप को तुरंत सील किया जाए।