Blog

  • Toll Plaza के पास ट्रेलर ने RTO Driver को कुचला, मौके पर मौत

    Toll Plaza के पास ट्रेलर ने RTO Driver को कुचला, मौके पर मौत

    क्षत-विक्षत शव देखकर इंस्पेक्टर की तबीयत बिगड़ी

    पालीः जाडन टोल प्लाजा के पास ट्रेलर द्वारा आरटीओ ड्राइवर को कुचलने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भयानक था कि आरटीओ के सिर और सीना पर से ट्राले का टायर निकल गया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर कुचला हुआ शव देखकर इंस्पेक्टर की तबीयत खराब हो गई। जैसे-तैसे बॉडी को बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहीं आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जानकारी देते आरटीओ इंस्पेक्टर शंभूलाल बलाई ने बताया कि केशव नगर क्षेत्र के रहने वाले रामलाल (52) जाडन टोल प्लाजा के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। रात करीब साढ़े 12 बजे पाली से सोजत की ओर जा रहे एक ट्रेलर को रोकने के लिए रामलाल सड़क पर पहुंचे और ड्राइवर को वाहन साइड में लेने का इशारा किया। इसी दौरान ड्राइवर ने ट्रेलर सीधे रामलाल के ऊपर चढ़ा दिया और मौके से फरार हो गया। हादसे के बाद रामलाल की चीख सुनकर आरटीओ टीम मौके पर दौड़ी। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत एंबुलेंस से बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवा कर मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
  • Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर में XUV के खुले एयरबैग, टूटा एक्सल  ,देखें वीडियो

    Jalandhar News: 2 कारों की टक्कर में XUV के खुले एयरबैग, टूटा एक्सल ,देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: चुनमुन चौक के पास 2 गाड़ियों में टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटनाग्रस्त हुई महिंद्रा एक्सयूवी गाड़ी (नंबर PB08 EZ 7545) का बंपर और एक्सेल पूरी तरह टूट गया। गाड़ी के चारों एयरबैग्स खुलने की वजह से चालक की जान बच सकी। मौके पर मौजूद चश्मदीद निखिल ने बताया कि चौक पर ट्रैफिक लाइटें काम नहीं कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस रास्ते से लोग शहर से बाहर निकलने के लिए तेज रफ्तार में गाड़ियां निकालते हैं, जिससे यहाँ अक्सर बड़े एक्सीडेंट होते हैं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और जानी नुकसान से बचाव हो गया।

    स्थानीय लोगों के मुताबिक ट्रैफिक लाइटें बंद होने और चौक पर अंधेरा होने की वजह से यहां अक्सर ऐसे हादसे होते रहते हैं। मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने आपस में लिखित राजीनामा कर लिया है। हादसे का शिकार हुई दूसरी गाड़ी के चालक नीरज कुमार (निवासी जालंधर हाइट्स) ने बताया कि वह अमरदास चौक की तरफ से आ रहे थे। तभी सामने से आ रही गाड़ी की रिफ्लेक्शन की वजह से उन्हें कुछ दिखाई नहीं दिया। उन्होंने गाड़ी को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन फिर भी टक्कर हो गई। नीरज ने पुष्टि की कि दूसरी गाड़ी में एक महिला (डॉ. सैनी) थीं और दोनों में से किसी को भी चोट नहीं आई है।

    घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौकी से एएसआई दिलबाग सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह एक्सीडेंट डॉ. सैनी और नीरज कुमार की गाड़ियों के बीच हुआ था। राहत की बात यह है कि किसी को कोई चोट नहीं लगी, सिर्फ गाड़ियों का (मशीनरी) नुकसान हुआ है। दोनों पक्षों ने अपनी मर्जी से आपसी सहमति जताते हुए लिखित में राजीनामा कर लिया है और वे अपनी-अपनी गाड़ियों का काम खुद करवाएंगे।

  • भरभराकर गिरा निर्माणाधीन Bridge का Slab, 6 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    भरभराकर गिरा निर्माणाधीन Bridge का Slab, 6 की मौत, कई मजदूर मलबे में दबे, देखें वीडियो

    हमीरपुरः यूपी से एक बड़े हादसे का मामला सामने आया है जहां, के हमीरपुर इलाके से निकलती बेतवा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन पुल का स्लैब देर रात 2 बजे गिर गया। हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है। SDRF की टीम रेस्क्यू में जुट गई है। जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी मुताबिक, उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल का निर्माण करवा रहा है। इसकी लागत 90 करोड़ रुपए है। 700 मीटर लंबा 2 लेन का ब्रिज मोराकांड से कुरारा गांव के बीच बनाया जा रहा है। इसका निर्माण मार्च, 2024 में शुरू हुआ था। दिसंबर, 2026 तक इसे पूरा किया जाना है। वहीं बीते रात शहर से 25 किमी दूर ललपुरा थाना क्षेत्र के पास पुल अचानक गिर गया। उत्तर प्रदेश ब्रिज कॉरपोरेशन के एमडी धर्मवीर सिंह ने बताया कि आंधी-बारिश के कारण स्लैब गिरा जिसके चलते नीचे सो रहे मजदूर दब गए। मृतकों में 4 बांदा और 2 हमीरपुर के रहने वाले थे। Read in English: Six Dead After Under-Construction Bridge Collapses During Storm in Uttar Pradesh लखनऊ से सीनियर अफसर हमीरपुर के लिए रवाना हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, हमीरपुर में देर रात 70-80 किमी की रफ्तार से आंधी चली थी। वहीं हादसे की जांच कराई जाएगी। ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਉੱਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ – ਬੇਤਵਾ ਨਦੀ ’ਤੇ ਬਣ ਰਿਹਾ ਪੁਲ ਢਹਿਆ, 6 ਮਜ਼ਦੂਰਾਂ ਦੀ ਮੌਤ!
  • शेयर बाजार में गिरावट के बाद आया उछाल

    शेयर बाजार में गिरावट के बाद आया उछाल

    नई दिल्लीः भारतीय मार्केट की शुरुआत हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में बढ़त के साथ हुई है। अमेरिका-ईरान के बीच संभावित पीस डील के चलते निवेशक खुश नजर आ रहे हैं। खरीदारी का माहौल बाजार में दिखाई दे रहा है। भारतीय शेयर बाजारों में तेजी के साथ शुरुआत हुई और सेंसेक्स और निफ्टी ने बुधवार की गिरावट से उबरते हुए पश्चिम एशिया में चल रहे अस्थिर राजनीतिक परिदृश्य पर सकारात्मक रुख दिखाया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 352.22 अंक चढ़कर 76,220.02 पर पहुंच गया। निफ्टी 95.65 अंक बढ़कर 24,002.80 पर पहुंच गया। इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बढ़ा। इस दौरान रुपया डॉलर के मुकाबले पांच पैसे बढ़कर 95.53 पर पहुंच गया। 9 बजकर 27 मिनट पर सेंसेक्स 78.34 (0.10%) अंकों की बढ़त के साथ 75,946.14 के स्तर पर पहुंच गया।

    दूसरी ओर निफ्टी 10.40 (0.04%) अंकों की मजबूती के साथ 23,917.55 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। गुरुवार को बकरीद पर्व के मौके पर बीएसई और एनएसई पर कारोबार बंद था। आईटी इंडेक्स में एक बार फिर कमाल की तेजी आई है। ये इंडेक्स बाजार खुलते ही 2.5% तक चढ़ गया। इसमें वीप्रो 3%, इंफोसिस 3.8%, कोफोर्ज 3%, परसिस्टेंट 3% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। अमेरिका में तीन साल के हाई लेवल पर महंगाई चल रही है। हालांकि इसके बाद भी बाजार में लगातार तेजी बरकरार है।

    डाओ जोंस लगातार दूसरे दिन अपने हाई लेवल पर रहा। वहीं टेक शेयरों में शानदार खरीदारी की बदौलत नैस्डैक 260 अंक की तेजी के साथ ऑल टाइम हाई लेवल पर क्लोज हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौते की उम्मीद का सबसे बड़ा और सीधा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ा है। पिछले कई दिनों से क्रूड ऑयल की कीमतें $100 प्रति बैरल के नीचे कारोबार कर रही हैं। अभी की बात करें तो कच्चे तेल की कीमतें 93 डॉलर/बैरल के आसपास ही ट्रेड कर रही हैं। भारत जैसे तेल आयातक देश के लिए कच्चे तेल का $100 से नीचे आना एक बहुत बड़ी राहत मानी जा रही है।

  • Punjab News: कड़ी सुरक्षा के बीच वोट गिनती जारी, ADC रूपिंदर पाल का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: कड़ी सुरक्षा के बीच वोट गिनती जारी, ADC रूपिंदर पाल का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले मजीठा रोड स्थित माई भागो कॉलेज में नगर काउंसिल मजीठा के चुनावों की वोट गिनती का काम शुरू हो गया है। इस मौके पर एडीसी रूपिंदर पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि काउंटिंग प्रक्रिया अभी-अभी शुरू हुई है और पूरा नतीजा आने में लगभग चार से पाँच घंटे लग सकते हैं। उन्होंने बताया कि मजीठा नगर काउंसिल के 11 वार्डों के लिए 13 बूथ बनाए गए हैं और वोटों की गिनती दो राउंड में पूरी की जाएगी।

    उन्होंने कहा कि अगले आधे घंटे में शुरुआती रूझान भी सामने आना शुरू हो जाएंगे। एडीसी ने कहा कि काउंटिंग सेंटर में सुरक्षा के पूरे प्रबंध किए गए हैं। पुलिस और प्रशासन की टीमें पूरी मुस्तैदी से ड्यूटी निभा रही हैं ताकि वोटों की गिनती फ्री और फेयर ढंग से हो सके। उन्होंने विरोधी पक्षों द्वारा लगाए जा रहे दबाव या दखलअंदाजी के आरोपों को नकारते हुए कहा कि सभी राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि और काउंटिंग एजेंट मौके पर मौजूद हैं और पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्वक चल रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि साफ-सुथरा और पारदर्शी परिणाम लोगों के सामने आए।

  • Jalandhar News: नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों में आप पार्टी ने मारी बाजी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर कौंसिलों और नगर पंचायतों के चुनावों में आप पार्टी ने मारी बाजी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब में 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिलों और 20 नगर पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती जारी है। वहीं करतारपुर हल्के का काउंटिंग सेंटर स्कूल ऑफ़ स्कूल एमिनस लाडोवाली रोड में बनाया गया है, जहां पर 15 वार्ड के 50 उम्मीदवारों के मतगणना की होगी। पुलिस के ओर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है।

    इन्हें मिली जीत

    वार्ड 2- जतिन शर्मा (आप उम्मीदवार 95 वोट से जीते) वार्ड 3- मंगत राम (अजाद उम्मीदवार) जीते वार्ड 4- जसलीन कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 5- दिनेश अग्रवाल (बीजेपी उम्मीदवार जीते) वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 7- अमरजीत कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 8- वरुण बावा (330 वोट से जीत) वार्ड 11- राजविंदर कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 12- शाम सुंदर आप उम्मीदवार वोट से जीते) वार्ड 13- कुलविंदर कौर आप उम्मीदवार वोट से जीते) Read in English: Punjab Civic Poll Results 2026: Vote Counting Underway Across 103 Urban Bodies

    करतारपुर में जारी हुए नतीजे

    वार्ड 1- पूजा (अजाद उम्मीदवार जीते) वार्ड 2- जतिन शर्मा (आप उम्मीदवार 95 वोट से जीते) वार्ड 3- मंगल कुमार(अजाद उम्मीदवार जीते) वार्ड 4- जसलीन कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 6- बलविंदर सिंह गोल्डी (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 7- अमरजीत कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 8- वरूण बावा (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 9- सतनाम कौर (कांग्रेस उम्मीदवार जीते) वार्ड 11- राजविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 12- शाम सुंदर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 13- कुलविंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते) वार्ड 14- अशोक कुमार (कांग्रेस उम्मीदवार जीते) वार्ड 15- मनजिंदर कौर (आप उम्मीदवार जीते) ਪੰਜਾਬੀ ਵਿਚ ਪੜੋ : ਪੰਜਾਬ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ’ਚ ‘ਆਪ’ ਦਾ ਦਬਦਬਾ ਬਰਕਰਾਰ 89 ਸੀਟਾਂ ਤੇ ਜਿੱਤ ਦਰਜ ਦਾ ਦਾਅਵਾ
  • आज का राशिफल, 29 मई 2026

    आज का राशिफल, 29 मई 2026

    29 मई 2026 का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें और अवसर लेकर आया है। कुछ जातकों को आर्थिक लाभ और करियर में सफलता मिलने के संकेत हैं, तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। व्यापार, नौकरी, शिक्षा और पारिवारिक जीवन से जुड़े मामलों में ग्रह-नक्षत्रों की चाल अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। मेष, कन्या और मीन राशि वालों के लिए दिन शुभ संकेत दे रहा है, जबकि वृषभ और धनु राशि के जातकों को विवाद और तनाव से बचने की सलाह दी गई है। जानिए आज का राशिफल और समझिए कि आपका दिन कैसा रहने वाला है।

    मेष – आज का दिन आर्थिक रूप से शुभ रहेगा। व्यापार में नई डील या लाभदायक सौदे मिलने के योग बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को सफलता की खुशखबरी मिल सकती है। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    वृषभ – आज जातक को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। पड़ोसी या करीबी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। पुरानी बीमारी दोबारा परेशान कर सकती है। संयम बनाए रखें।

    मिथुन – आज का दिन आपके लिए शुभदायक है। पिता से मनचाहा उपहार या सहयोग मिल सकता है। पैतृक संपत्ति से लाभ होने के योग हैं। व्यापार में रुके कार्य पूरे होंगे। शाम के समय स्वास्थ्य में हल्की गिरावट संभव है, इसलिए बाहर के खाने से बचें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

    कर्क – आज लाभदायक परिस्थितियाँ बनेंगी। सुबह कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजन में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आंखों और सिरदर्द की समस्या से सावधान रहें।

    सिंह – आज का दिन सामान्य रहेगा। किसी करीबी मित्र से बहस होने की संभावना है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ मिलेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीने से जुड़ी समस्या या इंफेक्शन से सतर्क रहें।

    कन्या – आज का दिन अनुकूल रहेगा। सुबह आर्थिक लाभ मिलने के संकेत हैं। जीवन स्तर सुधारने के लिए नई योजनाएं बनाएंगे। मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को शुभ समाचार मिल सकता है। शाम के समय त्वचा संबंधी परेशानी से सावधान रहें।

    तुला – आज सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। पुराने मित्र से बातचीत मन को प्रसन्न करेगी। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार के साथ धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। शाम का समय बच्चों के साथ आनंदपूर्वक बीतेगा।

    वृश्चिक – आज का दिन सामान्य रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक विचार मन में आएंगे। पिता का सहयोग प्राप्त होगा। खर्चों पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    धनु – आज का दिन थोड़ा प्रतिकूल रह सकता है। किसी रिश्तेदार से विवाद होने की संभावना है। व्यापार में अचानक नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। सिरदर्द और मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

    मकर – आज आर्थिक दृष्टि से अच्छा दिन रहेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में पुराने कार्यों से लाभ प्राप्त होगा। बेरोजगार लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

    कुंभ – आज आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के साथ छोटी-मोटी नोकझोंक हो सकती है। अधिक खर्च के कारण आर्थिक दबाव महसूस हो सकता है। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

    मीन – आज का दिन अच्छा रहेगा। आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार में नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। विदेश से लाभ मिलने की संभावना है। करियर में प्रगति होगी। आंखों और सीने में जलन की समस्या से सावधान रहें।

  • गांव बदोली में रजत दडोच प्रधान व सत प्रकाश शर्मा उपप्रधान निर्वाचित

    गांव बदोली में रजत दडोच प्रधान व सत प्रकाश शर्मा उपप्रधान निर्वाचित

    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बदोली में प्रधान पद के लिए रजत कुमार और उप प्रधान पद पर सत प्रकाश शर्मा ने चुनाव जीता। उपमंडल अंब ग्राम पंचायत बधमाणा में राधा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, अशोक कुमार बने उप प्रधान। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत बडसाला में मधु वाला ने प्रधान और नितिन भारद्वाज ने उप प्रधान का चुनाव जीता। ब्लॉक अंब की ग्राम पंचायत भगड़ाह में प्रधान पद के लिए सुमन लता और उप प्रधान पद के लिए गुरदयाल सिंह चुने गए। उपमंडल ऊना की ग्राम पंचायत मदनपुर में श्रीमति रमन ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं, रमेश चंद उप प्रधान पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
     
  • जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों आया परिणाम

    जिला ऊना की विभिन्न पंचायतों आया परिणाम

    ऊना/ सुशील पंडितः उपमंडल गगरेट की ग्राम पंचायत ब्रह्म्पुर में प्रधान पद का चुनाव रितु शर्मा ने जीता। जबकि उप प्रधान के रूप में जरनैल सिंह चुने गए। उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत बैरियां में प्रधान पद के लिए अपूर्व ने चुनाव जीता। वहीं, उप प्रधान पद के लिए रस्ताक मुहम्मद चयनित हुए हैं।

    उपमंडल बंगाणा की ग्राम पंचायत अरलूखास में लेखराज प्रधान पद पर निर्वाचित हुए। वहीं राकेश कुमार उप प्रधान बने। बंगाणा की ग्राम पंचायत घुघन ककराना में मधुवाला प्रधान और शशी पाल उप प्रधान पद पर निर्वाचित हुए।

    ब्लॉक बंगाणा की ग्राम पंचायत दोबड़ में बबिता प्रधान और संजीव कुमार उप प्रधान बने।
    ब्लॉक हरोली की ग्राम पंचायत मल्लूवाल में सीमा रानी ने जीता प्रधानी का चुनाव। वहीं उप प्रधान पद के लिए राम सिंह चुने गए हैं।

     

  • ग्राम पंचायत सोहारी में काउंटिंग रोके जाने संबंधी अफवाहें पूरी तरह निराधार, प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क

    ग्राम पंचायत सोहारी में काउंटिंग रोके जाने संबंधी अफवाहें पूरी तरह निराधार, प्रशासन एवं पुलिस पूरी तरह सतर्क

    ऊना/सुशील पंडित: सोहारी क्षेत्र में मतगणना (काउंटिंग) रोके जाने संबंधी सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से फैलाई जा रही अफवाहें पूरी तरह झूठी एवं भ्रामक हैं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा स्पष्ट किया जाता है कि स्थिति पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं नियंत्रण में है तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पहले से ही आवश्यक सुरक्षा एवं एहतियाती कदम उठाए जा चुके हैं।
    क्षेत्र में पुलिस बल, QRT तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर विश्वास न करें और न ही बिना पुष्टि के किसी भ्रामक सूचना को सोशल मीडिया पर साझा करें।
    ऊना पुलिस प्रशासन आमजन से अपील करता है कि वे चुनाव मतगणना प्रक्रिया में शांतिपूर्वक सहयोग करें, अफवाहों पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था संबंधी सूचना तुरंत पुलिस को दें। शांति भंग करने अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।