Blog

  • जेट एयरवेज के फाउंडर की पत्नी का हुआ नि+धन

    मुंबई: जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन हो गया। वह लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थी और इलाज के दौरान वीरवार को तड़के 3 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। आखिरी समय में उनके पति नरेश गोयल उनके साथ में रहे। दरअसल, मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद नरेश गोयल को बीते दिनों अपनी पत्नी से मुलाकात के लिए सशर्त जमानत दी गई थी। उन्होंने कोर्ट के सामने गुहार लगाई थी कि उनकी पत्नी कैंसर जैसी घातक बीमारी से पीड़ित हैं और पत्नी के साथ रहना चाहते हैं। गौरतलब है कि नरेश गोयल खुद भी कैंसर से जूझ रहे हैं।

    नरेश गोयल की पत्नी अनीता गोयल का निधन सुबह मुंबई के एक अस्पताल में हुआ और उनका अंतिम संस्कार आज दिन में मुंबई में होगा। गोयल फैमिली में अनीता गोयल के बाद उनके पति और दो बच्चे नम्रता और निवान गोयल हैं। बता दें इस महीने की शुरुआत में नरेश गोयल ने अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए मेडिकल और मानवीय आधार पर बॉम्बे हाई कोर्ट से अंतरिम जमानत मांगी थी और उन्हें तमाम शर्तों के साथ बेल दे दी गई थी। बीते छह मई को जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट से 2 महीने की अंतरिम मेडिकल बेल मिल गई थी। हालांकि, उनके मुंबई से बाहर जाने पर रोक लगाई गई थी।

    बॉम्बे हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एनजे जामदार की एकल-न्यायाधीश पीठ ने केनरा बैंक से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को दो महीने की अंतरिम जमानत देते हुए जमानत राशि के साथ 1 लाख रुपये का भुगतान करने का आदेश दिया है। नरेश गोयल को दो महीने की जमानत देते हुए न्यायमूर्ति एनजे जामदार की पीठ ने कहा कि उन्होंने चिकित्सा और मानवीय आधार पर अंतरिम जमानत मांगी थी, क्योंकि वह और उनकी पत्नी अनीता गोयल दोनों कैंसर से पीड़ित हैं। सुनवाई के दौरान गोयल की ओर से पेश वकील हरीश साल्वे ने कहा दलील देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ आरोप गंभीर हो सकते हैं, लेकिन जमानत पूरी तरह से मानवीय आधार पर मांगी जा रही है।

    गोयल की पत्नी अनीता गोयल कैंसर से पीड़ित हैं और साल्वे ने दावा किया था कि उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उन्हें जीने के लिए केवल “कुछ महीने” का समय दिया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) के वकीलों की ओर से नरेश गोयल को जमानत दिए जाने का विरोध किया गया था। हालांकि, उनके अस्पताल में भर्ती होने की अवधि बढ़ाए जाने पर ईडी ने कोई आपत्ति नहीं जताई थी। गौरतलब है कि 74 वर्षीय व्यवसायी नरेश गोयल को को सितंबर 2023 में ईडी ने गिरफ्तार किया था, जिसमें दावा किया गया था कि उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग की थी और केनरा बैंक द्वारा जेट एयरवेज को दिए गए 538.62 करोड़ रुपये के ऋण की हेराफेरी की थी।

  • पंजाबः अकाली दल ने काहलों पर लिया बड़ा एक्शन

    गुरदासपुरः अकाली दल ने विधानसभा हल्का डेरा बाबा नानक से 2022 में पूर्व मुख्यमंत्री और लोकसभा चुनाव में कांग्रेसी उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अकाली नेता रविकरण सिंह काहलों को पार्टी से निकाल दिया है। जिसकी जानकारी गुरदासपुर लोकसभा हल्के से अकाली दल के उम्मीदवार डाक्टर दलजीत सिंह चीमा ने अपने फेसबुक पर मैसेज डालकर दी है। डॉक्टर चीमा ने बताया कि पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल की ओर से पार्टी विरोधी गतिविधियों और पार्टी की पीठ में छूरा मारने के आरोपों के तहत रविकरण की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी है।

    गौरतलब है कि रविकरण सिंह काहलों अकाली सरकार में कई उच्च पदों पर रहे स्वर्गीय निर्मल सिंह काहलों के बेटे हैं। वैसे तो पिछले कई दिनों से उनकी पार्टी छोड़ने की बातें चल रही थी, जिसे काहलों लगातार नाकार रहे थे। अब जबकि पार्टी द्वारा काहलों को पार्टी से निकाल दिया गया है तो कल कादियां में आप की रैली के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आप में शामिल होने की संभावना है।

  • आज का राशिफल, 16 मई 2024

    आज का राशिफल, 16 मई 2024

    आज वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और वीरवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 6 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। फिलहाल नवमी तिथि चल रही है। आज सुबह 8 बजकर 23 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 15 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज जानकी जयंती है। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 मई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

    मेष राशिः आज का दिन खुशियां लेकर आने वाला है। पहले शुरू किए हुए काम का आज सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आज अपना धैर्य बनाये रखें और समय के साथ चलें। अपने जज़्बात काबू में रखें फायदा होगा। आज आपको तरक्की के नए रास्ते मिलेंगे। दिक्कतों का तेज़ी से मुकाबला करने की क्षमता आपको ख़ास पहचान दिलाएगी। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से किसी जरूरी काम में मदद मिलेगी। महिलायें आज घर की साफ सफाई में व्यस्त रहेंगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    वृष राशिः आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के कारोबारी अपनी प्लानिंग गुप्त रखेंगे तो सफलता जरूर हासिल होंगी। आज आपके सोचे हुए काम पूरे हो जायेंगे। किसी काम में निवेश करने से पहले अच्छी तरह से जांच-पड़ताल कर लें। शाम को बच्चों के साथ खेलने से दिन भर की थकान दूर होगी। छात्रों की शिक्षा उत्तम रहेगी और वे उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश गमन कर सकते हैं। लवमेट रिश्ते में नयापन लाने के लिए एक दूसरे को उपहार देंगे।

    मिथुन राशिः आज किस्मत आपका पूरा साथ देगा। लवमेट आज कुछ ऐसा काम करेंगे, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। कारोबार में आज कुछ ऐसी बाते सामने आएंगी जो भविष्य में फायदेमंद रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आज किसी कॉलेज से आपको टीचिंग के लिए ऑफर मिलने वाला है। अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

    कर्क राशिः आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। कई उलझे सवालों के जवाब आज आपको मिल जाएगा, कन्फ्यूजन की स्थिति खत्म होगी। किसी काम से आज आपको बड़ा फायदा होने वाला है, साथ ही अधूरा काम पूरा हो जाएगा। आज कुछ निजी काम में बहन का सहयोग उम्मीद से अधिक मिलने वाला है। विवाहित आज किसी अच्छी जगह पिकनिक के लिए जाएंगे। आज जीवनसाथी आपको कोई खूबसूरत तोहफा दे सकते हैं इससे रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी।

    सिंह राशिः आज का दिन शानदार रहेगा। इस राशि के लोग आज समझदारी से काम करेंगें तो आपको जरूर फायदा होने वाला है। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पदोन्नती का अवसर मिलने के आसार बन रहे हैं। आज आपके मन में अधिक पैसे कमाने के विचार आएंगे। मुश्किल परिस्थिति में आज किसी मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन सोच-समझ कर कदम उठाने का है, इसलिए तब तक अपने विचार व्यक्त न करें जब तक आवश्यकता न हो।

    कन्या राशिः आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अगर आज कहीं यात्रा पर जा रहे हैं तो फायदा होने वाला है। आज आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। अगर आप यात्रा कर रहें है तो सभी ज़रूरी दस्तावेज़ साथ रखना न भूलें। आज आपका कठिन परिश्रम फलदायी सिद्ध होगा। आपका आकर्षक व्यक्तित्व सभी के दिलों को अपनी तरफ़ खींचेगा। आज दूर का कोई रिश्तेदार आपसे मिलने घर आ सकते है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, गाड़ी के जरूरी कागजात भी साथ रखें। छात्र आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

    तुला राशिः आज का दिन नई सौगात लेकर आयेगा। कारोबार में वृद्धि के लिए आज का दिन शुभ है। पहले से बनी योजनाओं को लागू करना आज ठीक रहेगा। आस-पास के लोग आज आपसे खुश रहेंगें। इस राशि के जो लोग पयर्टन क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें आज आर्थिक लाभ मिलने वाला है। आज आप काम के प्रति सचेत रहें कोई विरोधी आपके व्यापार को नुकसान पहुंचाने की नकामयाब कोशिश कर सकता है। छात्रों को आज प्रोजेक्ट पूरा करने में बड़ी बहन का सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशिः आज आपका मन अध्यात्म में अधिक लगा रहेगा। आज आप में प्रेरणा अधिक रहेगी। नौकरीपेशा वालों आज आपका प्रमोशन हो सकता है। इस राशि के विवाहित आज समारोह में जायेंगें। जहां किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी जिससे मिलकर मन प्रसन्न हो जाएगा। किसी नए व्यापार में माता-पिता की राय कारगर साबित होने वाली है। स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन लगेगा। घर से दूर रहकर शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों को आज कोई बड़ी सफलता मिलने वाली है। आज आप घर पर कोई धार्मिक आयोजन करा सकते हैं।

    धनु राशिः आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज आपकी सेहत पहले से बेहतर होगी। कॉलेज में दोस्तों के साथ हंसी-मजाक होगा। आज खुद को व्यर्थ के कामों से दूर रखें, वरना आपका अधिक समय फीजूल के कामों में निकल जाएगा। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगें। इससे आपको मानसिक संतुष्टि मिलेगी। आज आप पूरे परिवार के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने जायेंगे। आज आप ऑनलाइन शॉपिंग करेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    मकर राशिः आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज व्यापारियों के लिए दिन शुभ हैं। धनलाभ होने के आसार नजर आ रहे हैं। साझेदारी करना आज आपके लिए फायदेमंद रहेगा। जमीन से जुड़ा कोई बड़ा मामला सुलझ जाएगा। आज ऑफिस में नई पहल करने के लिए दिन अच्छा है। लाभ होने की संभावना बन रही है। करियर में आज कुछ बदलाव होने वाला है, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगें। आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी होगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है, मन पसंद जगह पर ट्रांसफर होगा।

    कुंभ राशिः आज का दिन नया बदलाव लाने वाला है। प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अचानक धन लाभ होगा, जिससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। सेहत सम्बन्धी समस्याओं से आज आपको छुटकारा मिलेगा। इस राशि की महिलाओं को आज जीवनसाथी से सरप्राइज मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। नए कार्यों को शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह लेना अच्छा रहेगा।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके काम में आत्मविश्वास की झलक दिखाई देगी। आज आप दूसरों को अपनी बातों से प्रभावित कर लेंगे। कोई रूका हुआ काम अपनों की मदद से पूरा हो जाएगा। इस राशि के छात्रों को आज प्रतियोगी परीक्षा से संबंधी कोई शुभ समाचार मिलने वाला है, जिसे सुनकर आपके चेहरे खिल उठेंगे। नवविवाहित आज जीवनसाथी की बात मानेंगे तो रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। विरोधी पक्ष आज आपसे दूरियां बनाकर रहेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों से आपकी मुलाकात होगी।

  • चैतन्य शर्मा ने नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर हुए भावुक, जताया आभार

    चैतन्य शर्मा ने नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर हुए भावुक, जताया आभार

    ऊना /सुशील पंडित : गगरेट विधानसभा उपचुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा नामांकन रैली में उमड़ी भीड़ एवम भाजपा कार्यकर्ताओं की एकजुटता से गदगद दिख रहे हैं और उन्होंने नामांकन रैली में मिले अभूतपूर्व जनसमर्थन पर गगरेट की जनता का दिल की गहराइयों से आभार जताया है। चैतन्य शर्मा ने भावुक होते हुए बताया कि राजयसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट करने के पश्चात जिस तरह से  उन्हें बदनाम किया गया, लेकिन नामांकन रैली में जिस तरह से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवम  कार्यकर्ताओ के साथ नए कार्यकर्ताओ ने  भीड़ हाजरी भरी उससे उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया है और वह दौगुनी ऊर्जा के साथ चुनाव प्रचार में जुट गये हैं और हर हाल विधानसभा उपचुनाव जीत दर्ज करके  दिखाएंगे। चैतन्य शर्मा ने कहा कि झूठे आरोप लगाकर उनकी छवि खराब करने का जो असफल  प्रयास उसका जबाब  जनता जनार्दन 01 जून को होने वाले उपचुनाव में देकर विरोधी पक्ष को आईना दिखाएगी। चैतन्य शर्मा ने  कहा  जनता उनके सेवाभाव  को भली भांति जानती है और  उन्होंने काम करके भी  दिखाया है
  • Mayor world School की टीचर प्रीती कक्कड़ ने जीता Mrs Supermecy India 2024 का ताज

    Mayor world School की टीचर प्रीती कक्कड़ ने जीता Mrs Supermecy India 2024 का ताज

    जालंधर (ENS):Mayor world School की डांस टीचर प्रीती कक्कड़ ने मिसेज सुपरमेसी इंडिया 2024 का ताज हासिल किया है। इसके साथ ही प्रतियोगिता में  अन्य ख़िताब भी अपने नाम करवाए। जिसमे मिसेज फोटो जेनिक, मिसेज टैलेंटेड, मिस गोल्डन हार्ट का खिताब शामिल है।

    प्रीति कक्कड़ ने चंडीगढ़ में सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ये ताज अपने नाम किया। इस कम्पटीशन मे भारत के अलग-अलग प्रांतो से 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसके ऑडिशन अगस्त 2023 चंडीगढ़ में हुए थे। जिसमे 1800 प्रतिभागियों में से केवल 30 प्रतिभागी की सिलेक्शन हुई थी। इस कम्पटीशन मे  सभी ख़िताब अपने नाम करके प्रीती कक्कड ने जालंधर का नाम रोशन किया।

    इस कम्पटीशन मे पूर्व मिस यूनिवर्स और पूर्व मिस इंडिया ने जज की भूमिका निभाई। कम्पटीशन में हुए सवाल जवाब राउंड में प्रीती कक्कड़ की women empowerment की सोच ने उन्हें यह ख़िताब जिताया है।

  • जालंधर : केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले आप पार्टी पर जमकर बरसे रिंकू, देखे वीडियो

    जालंधर : केजरीवाल के पंजाब दौरे से पहले आप पार्टी पर जमकर बरसे रिंकू, देखे वीडियो

    जालंधर : भारतीय जनता पार्टी के जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के पक्ष में अभिनंदन शर्मा द्वारा स्थानीय कमल विहार में एक विशाल जलसे का आयोजन किया। जहां सुशील रिंकू ने एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशान साधा है। इस दौरान उन्होंने 16 मई को आपपार्टी के सुप्रीमों अरविंद केजरीवाल के पंजाब दौरे को लेकर कहा कि वह भले ही वह जमानत पर छुटककर जेल से बाहर आ गए है लेकिन पंजाब की जनता अब आप पार्टी के असली चेहरे को पहचान चुकी है।

    उन्होंने कहा कि आप पार्टी हमेशा शहीद भगत सिंह और बी आर अंबेडकर को अपना आदर्श मानती है लेकिन अब इस शराब घोटाले के मामले में वह पंजाब की जनता के सामने किस मुंह से वोट मांगने के लिए आएंगे। सुशील रिंकू ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार के विकासवादी सोच को लेकर आज समाज का हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित है। रिंकू ने कहा कि केवल भाजपा ही जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है और इन सभी बातों का समर्थन सभी कमल विहार निवासियों ने हाथ खड़े करके मोदी का जयकारा लगा कर दिया।

    राकेश राठौर ने कमल विहार में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज पंजाब में अपराधों का ग्राफ दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है।आज जालंधर की सड़कों का बुरा हाल है सड़कों में गड्ढे नहीं बल्कि गढो में सड़के दिख रही हैं आज पूरे शहर में गंदगी चारों ओर  बिखरी हुई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं और यह सब आम आदमी पार्टी की सरकार की नाकामी है। राठौर ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत पार्टी बनकर पंजाब में उबरेगी और आगामी चुनावो में इस बार भाजपा को विजय का परचम लहराने से कोई नहीं रोक सकता और पंजाब में सबसे ज्यादा मार्जिन से अगर कोई सीट पर जीत होगी तो वह जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील रिंकू की होगी राठौर ने कहा कि आज समाज का हर वर्ग भाजपा के साथ जुड़ने को लेकर उत्साहित है

    केवल भाजपा ही पूरे देश में एक ऐसी पार्टी है जो जालंधर लोकसभा हलके के लोगों को सुरक्षा की सुविधा दे सकती है और हम सभी के उज्जवल भविष्य को धरातल पर लागू कर सकती है। राठौर में आए हुए सभी लोगों से यह अपील की कि वह खुद तो भाजपा के पक्ष में वोट डालें बल्कि अपने सभी रिश्तेदार सगे संबंधियों को भी भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील करें और जालंधर को विकास की रफ्तार को देश के विकास की रफ्तार के साथ मिलाये।

    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा जालंधर लोकसभा के उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू ,राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया, जालंधर के पूर्व मेयर एवं भाजपा पंजाब प्रदेश के महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा जिला जालंधर के पूर्व अध्यक्ष रमन पब्बी,भाजपा स्पोर्ट्स सेल के प्रदेश अध्यक्ष सनी शर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनीष विज,भाजपा जिला सचिव अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष संदीप कुमार, नितिन बहरोल,राजन शर्मा,हेमंत पाठक, मनवीर सिंह, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

  • CM भगवंत मान कल पहुंचेगे गुरदासपुर, हल्का इंचार्ज ने लिया जायजा, देखे वीडियो 

    CM भगवंत मान कल पहुंचेगे गुरदासपुर, हल्का इंचार्ज ने लिया जायजा, देखे वीडियो 

    गुरदापुर : मुख्य मंत्री भगवंत मान  लोकसभा चुनाव को लेकर कल गुरदासपुर दौरे पर पहुंचेगे। जिसके उपलक्ष में पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कादिया इलाके में cm द्वारा लोगो को संबोधित करने के लिए मंच का आयोजन भी किया है। 

    जानकारी देते हुए आप पार्टी के हल्का इंचार्ज और महासचिव जगरूप शेखावा ने कहा कि cm मान के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओ और लोगो में उत्साह है। आप पार्टी इस बार लोकसभा चुनावो में जीत की ओर अग्रसर है।

  • जालंधर : ताले टूटने के बाद डाकखाना हुआ बंद, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर : ताले टूटने के बाद डाकखाना हुआ बंद, लोगों में रोष, देखें वीडियो

    जालंधर (ENS): डीएवी कॉलेज के पास मार्किट में स्थित छोटे डाकखाने में चोरी की खबर है। स्थानीय लोगो ने बताया कि डाकखाने मे चोरी हुई है। जिसका मुआयना करने पुलिस भी आई थी। लेकिन चोरी होने के बाद सरकारी कर्मचारी डाकखाना बंद कर चले गए। जिससे इलाके के लोगो को परेशानी हो रही है। 

    लोगो ने यह भी कहा कि अगर चोरी हुई है, तो डाकखाना बंद करके जाना भी सरकारी कर्मचारी की गलती है। यह फैसला पब्लिक की हित में नहीं है। डाक विभाग की ओर से डाकखाने के बाहर कोई नोटिस भी नहीं लगाया गया। अचानक डाकखाना बंद हो जाने से इलाका वासियो को समस्या हो रही है।

  • बड़ी खबर : हमलावरों ने प्रधानमंत्री को मारी गोली, हालत नाजुक 

    हैंडलोवा: यूरोपीय देश स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को बुधवार (15 मई) को हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार गोलियां चलाई गई थी।

    पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है। ये हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे क्रूर बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। हमला हैंडलोवा शहर में हुआ, जो राजधानी ब्रातिस्लावा से लगभग 180 किलोमीटर दूर हुआ। यूरोपियन कमीशन की चीफ ने हमले की निंदा की है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा कि ऐसी हिंसा के लिए हमारे समाज में कोई जगह नही है। ऐसे हमले लोकतंत्र में हमारी (सरकार) की भलाई को कमजोर करता हैं।

    स्लोवाकिया में 30 सितंबर 2023 के संसदीय चुनाव में फिको ने जीत हासिल की थी। इसके बाद वो विवादों में रहने लगे थे। पहले उन्होंने यूक्रेन को सैन्य सहायता देने पर रोक लगा दी थी। फिर सरकारी टी वी चैनल Rtvs पर रोक लगा दी थी।

  • पंजाब : खेतो में लगी आग से थाने मे खड़ी गाड़िया जली, देखे विडियो

    पंजाब : खेतो में लगी आग से थाने मे खड़ी गाड़िया जली, देखे विडियो

    पठानकोट : भोआ हल्के में किसानों द्वारा खेतों में नाड़ को लगाई आग से थाने में खड़ी गाड़ियों का जलने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक गांव कानवां में स्थित थाना सदर की पुरानी इमारत मे पुरानी गाड़ियां पुलिस की ओर से रखी हुई है। जिनमें से कुछ गाड़ियां तो पुलिस की ओर से यहां से उठा ली गई थी, लेकिन कई गाड़ियां अभी भी इस इमारत की ग्राउंड में लगी हुई थी। जो आज आग की चपेट में आ गई।

    बताया जा रहा है कि किसी किसान ने अपने खेतों में नाड़ को आग लगाई थी आग इतनी जबरदस्त थी कि उसने थाना सदर की ग्राउंड में खड़ी गाड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया और देखते ही देखते कई गाड़ियां धूं धूं कर जलने लगी। जिसकी जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और  फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की गाड़ियो ने कड़ी मुशकत से  आग पर काबू पाया। 

    जानकारी देते हुए डीएसपी हर कृष्ण सिंह ने बताया कि थाना सदर की पुरानी इमारत में अभी भी मालखाने की कुछ गाड़ियां खड़ी हुई थी। किसी व्यक्ति ने  खेतो में नाङ को आग लगाई। जिसके कारण इस आग की चपेट में करीब 10 गाड़ियां आ गई। पुलिस आरोपी की तलाश में छानबीन कर रही है।