Blog
-

इंसानियत शर्मसार ! व्यक्ति ने 10 वर्षीय बच्ची से रेप के बाद की हत्या
नई दिल्ली: दिल्ली के नरेला से इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव पार्क में फेंक दिया गया। पुलिस ने बच्ची के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मासूम बच्ची का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्ची की हत्या से परिवार में मातम का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हत्या और रेप के आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। -
Punjab: 66 किलो अफीम और 1.86 करोड़ रुपये सहित 2 तस्कर गिरफ्तार
फाजिल्काः पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय नशा पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने नशा तस्करी की ‘बड़ी मछली’ का भंडाफोड़ करते हुए झारखंड से चल रहे इस सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। साथ ही 66 किलो अफीम भी बरामद की गई है। पंजाब पुलिस के डीजीपी ने इसे दशक की बड़ी अफ़ीम की खेप की बरामदगी करार दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने 2 और आरोपियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये भी बरामद किए हैं।

इस संबंध में जानकारी सांझा करते हुए पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. गौरव यादव ने कहा कि फाजिल्का पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय अफीम तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। फाजिल्का पुलिस ने झारखंड से संचालित इस गिरोह की ‘बड़ी मछली’ को काबू कर 66 किलो अफीम बरामद की है। इसके साथ ही इससे जुड़े 2 अन्य तस्करों को गिरफ्तार किया गया और 42 बैंक खातों से 1.86 करोड़ रुपये जब्त किए गए है। उन्होंने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। डीजीपी ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के निर्देशानुसार पंजाब पुलिस राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
-
Punjab: Akali Dal की समूह लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो
गुरदासपुरः शिरोमणि अकाली दल की प्रधानगी को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद के चलते जिला गुरदासपुर की लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया, उन्होंन कहा कि कुछ एजेंसियां जानबूझकर पार्टी को खत्म करना चाहती हैं। उसकी छवि खराब करने के लिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है, लेकिन हम शिरोमणि अकाली दल के सिपाही सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पार्टी को विभाजित नहीं होने देंगे।
जहां नुशहरा मझा सिंह गुरदासपुर में जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर रमनदीप सिंह संधू ने पूरे जिले का नेतृत्व किया, जिनके साथ जिले के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सुखबीर सिंह बादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम आज सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, अगर पार्टी पर बुरा वक्त आया है तो हमें भागना नहीं चाहिए, बल्कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए, जिसके बाद जिला गुरदासपुर की पूरी लीडरशिप एक मंच पर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में खड़ी हैं। अगर कोई पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, गुरदासपुर जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी दीनानगर जिले और निकटवर्ती गुरदासपुर जिले के शिरोमणि अकाली दल के पूरे नेतृत्व के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया है और कहा कि यह पार्टी सुखबीर सिंह बादल के बिना नहीं चल सकती, यही कारण है कि पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का पूरा नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, भले ही कुछ एजेंसियां पार्टी को दो हिस्सों में बांटना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
-
Punjab: अचानक Civil Hospital पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, देखें वीडियो
लुधियानाः पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह आज अचानक लुधियाना के सिविल अस्पताल का दोरा करने पहुंचे। वहां पहुंचकर उन्होंने सिविल अस्पताल की कमियों को जल्द से जल्ज दूर करने की बात कही। साथ ही उन्होंने डॉक्टरों और दवाओं की कमी को पूरा करने का आश्वासन दिया।
पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सिविल अस्पताल लुधियाना का एक बड़ा अस्पताल है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में कुछ खामियां हैं और वे इसे दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। अस्पताल का काम भी लगातार चल रहा है और डॉक्टरों और दवाओं की कमी भी जल्द दूर कर ली जाएगी।इसी दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रूलर डेवलपमेंट फंड पर रोक लगाई हुई है। उन्होंने कहा कि इस फंड को रोकने से पंजाब की कई विकास गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अकाली दल अपने पतन की कगार पर है।
-

Punjab: 56 करोड़ की हेरोइन सहित 3 तस्कर गिरफ्तार
अमृतसरः पंजाब पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। वहीं आज पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस ने 56 करोड़ की हेरोइन जब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि दो अलग-अलग मामलों में 9.2 किलो हेरोइन बरामद कर 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 56 करोड़ रुपए आंकी जा रही है। डीजीपी ने कहा कि पहले मामले में पुलिस स्टेशन छेहर्टा ने शिव एन्क्लेव राजासांसी ग्रामीण के क्षेत्र से दो ड्रग तस्करों को पकड़ा है।
जबकि दूसरे मामले में पुलिस स्टेशन रंजीत एवेन्यू ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है और 1 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। दोनों मामलों में, NDPS अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जानकारी हासिल की जा रही है। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों के पास से ड्रग मनी भी जब्त की है। पुलिस ने दोनों मामलों में NDPS के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस कमिश्नर रणजीत सिंह ढिल्लों जल्द ही इस मामले की विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
-

Punjab: पानी को लेकर चली गोलियां, 3 घायल
अबोहरः पंजाब में भीषण गर्मी में पानी की किल्लत से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पानी को लेकर हुए विवाद में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। घटना अबोहर उपमंडल के गांव बहादुरखेड़ा से सामने आई है। जहां पानी की बारी को लेकर शुक्रवार सुबह गोलियां चल गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। तीनों घायल गिदड़बाहा के निवासी बताए जा रहे हैं।
अस्पताल में दाखिल घायल बलदेव सिंह के बेटे जबर सिंह ने बताया कि उनकी गांव बहादुरखेड़ा में जमीन है। आज सुबह उनकी पानी की बारी थी लेकिन उनके रिश्तेदारों ने ही पानी की बारी को लेकर विवाद करते हुए गोलियां चला दी जिससे उसका पिता बलदेव सिंह, भाई गुरजंट सिंह व सतविंद्र सिंह घायल हो गए। दो को जांघ में व एक को बाजू में गोली लगी। तीनों घायलों को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। जबर सिंह ने बताया कि उन्होंने इस बारे पुलिस को पहले ही अंदेशा जता दिया था। इस मामले की सूचना पुलिस अबोहर के पुलिस अधिकारियों को दे दी गई है। हालांकि इस पूरे मामले की पुष्टि पुलिस द्वारा की जाएगी।
-

Punjab: BMW और कैंटर की टक्कर में 2 की मौत, एक गिरफ्तार, गाड़ी के उड़े परखच्चे
पटियालाः पिहोवा हाईवे पर गांव अकबरपुर अफगाना में लग्जरी कार BMW और कैंटर की भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत होने का मामला सामने आया है। दोनों मृतक अपनी लग्जरी बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे। कैंटर को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ, जिसमें दो दोस्तों की जान चली गई।
मिली जानकारी के अनुसार गांव रोहड़ जागीर निवासी जतिंदर सिंह की शिकायत पर थाना जुल्कां की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान जतिंदर सिंह के भाई संदीप सिंह पुत्र राय साहिब और उसके दोस्त लखविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी रोहड़ जागीर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनका पोस्टमार्टम हो चुका है। बीएमडब्ल्यू कार संदीप सिंह की थी। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बीती रात 2 से 2.30 बजे के बीच हुआ। बीएमडब्ल्यू सवार दोनों दोस्त रात करीब 2 बजे गुरुद्वारा साहिब डेरा घुले गांव अकबरपुर अफगाना के पास पहुंचे। जहां एक कैंटर चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से आ रही कार को ओवरटेक किया। इससे कैंटर ने संदीप सिंह की कार को टक्कर मार दी। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और कार दूसरे कैंटर से जा टकराई। जिसमें दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद राहगीर तुरंत मौके पर जमा हो गए और रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें भी तुरंत मौके पर पहुंच गईं।
बता दें कि घटना के बाद थाना जुल्कां के एसएचओ गुरप्रीत सिंह भिंडर अपनी टीम के साथ जांच के लिए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कैंटर चालक ओम प्रकाश पुत्र कालू राम निवासी गांव मीरांपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी।
-

पंजाबः अकाली दल की समूह लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो
बटालाः शिरोमणि अकाली दल की प्रधानगी को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद के चलते जिला गुरदासपुर की लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया, उन्होंन कहा कि कुछ एजेंसियां जानबूझकर पार्टी को खत्म करना चाहती हैं। उसकी छवि खराब करने के लिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है, लेकिन हम शिरोमणि अकाली दल के सिपाही सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पार्टी को विभाजित नहीं होने देंगे।
जहां नुशहरा मझा सिंह गुरदासपुर में जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर रमनदीप सिंह संधू ने पूरे जिले का नेतृत्व किया, जिनके साथ जिले के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सुखबीर सिंह बादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम आज सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, अगर पार्टी पर बुरा वक्त आया है तो हमें भागना नहीं चाहिए, बल्कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए, जिसके बाद जिला गुरदासपुर की पूरी लीडरशिप एक मंच पर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में खड़ी हैं। अगर कोई पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, गुरदासपुर जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी दीनानगर जिले और निकटवर्ती गुरदासपुर जिले के शिरोमणि अकाली दल के पूरे नेतृत्व के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया है और कहा कि यह पार्टी सुखबीर सिंह बादल के बिना नहीं चल सकती, यही कारण है कि पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का पूरा नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, भले ही कुछ एजेंसियां पार्टी को दो हिस्सों में बांटना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
-

पंजाबः अकाली दल की समूह लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, देखें वीडियो
बटालाः शिरोमणि अकाली दल की प्रधानगी को लेकर पार्टी में चल रहे विवाद के चलते जिला गुरदासपुर की लीडरशिप ने अलग-अलग जगहों पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया, उन्होंन कहा कि कुछ एजेंसियां जानबूझकर पार्टी को खत्म करना चाहती हैं। उसकी छवि खराब करने के लिए उन्हें बदनाम किया जा रहा है, लेकिन हम शिरोमणि अकाली दल के सिपाही सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं और किसी भी कीमत पर पार्टी को विभाजित नहीं होने देंगे।
जहां नुशहरा मझा सिंह गुरदासपुर में जिला अध्यक्ष शिरोमणि अकाली दल गुरदासपुर रमनदीप सिंह संधू ने पूरे जिले का नेतृत्व किया, जिनके साथ जिले के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और सुखबीर सिंह बादल के कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम आज सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं, अगर पार्टी पर बुरा वक्त आया है तो हमें भागना नहीं चाहिए, बल्कि एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए, जिसके बाद जिला गुरदासपुर की पूरी लीडरशिप एक मंच पर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में खड़ी हैं। अगर कोई पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, गुरदासपुर जिला अध्यक्ष सरदार गुरबचन सिंह बब्बेहाली ने भी दीनानगर जिले और निकटवर्ती गुरदासपुर जिले के शिरोमणि अकाली दल के पूरे नेतृत्व के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सुखबीर सिंह बादल के पक्ष में फतवा दिया है और कहा कि यह पार्टी सुखबीर सिंह बादल के बिना नहीं चल सकती, यही कारण है कि पूरे पंजाब में शिरोमणि अकाली दल का पूरा नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल के साथ चट्टान की तरह खड़ा है, भले ही कुछ एजेंसियां पार्टी को दो हिस्सों में बांटना चाहती हैं लेकिन उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
-

Punjab: बच्चे के साथ पैदल जा रही महिला को स्नेचरों ने बनाया निशाना, देखें CCTV
बठिंडाः गुन्याना मंडी में दिनदहाड़े बच्चे के साथ पैदल जा महिला को स्नेचरों ने निशाना बना लिया। इस घटना में पीछे से आए दो मोटरसाइकिल स्नेचर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। घटना वहीं पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार महिला का पर्स छीनकर फरार हो रहे है। वहीं महिला शोर मचाते हुए अपने छोटे बच्चे को लेकर स्नेचरों के पीछे भाग रही है।