Blog

  • जालंधरः सुशील रिंकू कोे मिली Y सिक्योरिटी, शीतल अंगुराल की बढ़ाई गई सुरक्षा

    जालंधर, ENS: आप पार्टी छोड़कर भाजपा में गए सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल की भाजपा ने सुरक्षा बढ़ा दी है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद से ही दोनों का विरोध होना शुरू हो गया था। वहीं भाजपा ने सांसद रहे सुशील रिंकू और शीतल अंगुराल को वाई सुरक्षा मुहैया करवाई है। बताया जा रहा है कि दोनों नेता इस समय दिल्ली में मौजूद हैं लेकिन गृह मंत्रालय ने सुरक्षाकर्मी उनके घर भेज दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सांसद सुशील रिंकू की सुरक्षा में कुल 18 और विधायक शीतल अंगुराल की सुरक्षा में 11 सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे।

    बता दें कि दोनों नेताओं के भाजपा पार्टी में शामिल होने के बाद वेस्ट हलके में जमकर विरोध हुआ था। इस दौरान दोनों के गद्दार के पोस्टर भी लगाए गए थे। वहीं बीजेपी में शामिल होने के बाद भाजपा ने जालंधर में दोनों नेताओं की मौजूदगी में रोड शो भी निकाला था। हालांकि इस रोड शो के एक दिन पहले वेस्ट हल्के की सड़कों पर गद्दार के दोबारा पोस्टर लगे मिले थे। जिसके चलते भाजपा ने दोनों की सुरक्षा बढ़ा दी है।

  • पंजाब : बेमौसम बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें, देखें वीडियो

    श्री मुक्तसर साहिब : पिछले दिनों आई बे मौसमी बारिश, तूफान और ओलावृष्टि से गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। बेशक इस बारिश को तीन-चार दिन हो गए हैं, लेकिन किसानों का कहना है कि बारिश और तूफान के बाद जब वे खेत पर गए खेतों में गेहूं की फसल को देखा, तो 50 प्रतिशत से अधिक गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    किसानों ने कहा कि गरदौरी करके उनका हक उन्हें दिया जाए। उन्होंने कहा कि वह अपनी जमीन के अलावा ठेके पर भी जमीन लेकर खेती करते है। जिससे उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि इन खेतों में गेहूं अभी हरी है, भी गेहूं पूरी तरह पकनी थी। लेकिन नीचे गिरने और पानी जमा होने के कारण बदबू आने लगी है, जिससे गेहूं की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। जिससे गेहूं की फसल खराब हो गई है।

    उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने उन्हें उचित मुआवजा नहीं दिया तो संघर्ष भी छेड़ा जाएगा। इस संबंध में नायब तहसीलदार जसविंदर कौर संधू से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पटवारियों से बारिश से हुए नुकसान की रिपोर्ट ली गई है और कुछ इलाकों में गेहूं की बिजाई की गई है। नायब तहसीलदार ने कहा कि रिपोर्ट डिप्टी कमिश्नर को भेज दी गई है।

  • जालंधरः शीतल अंगुराल की बढ़ी मुश्किलें, इस मामले में लगा झटका

    जालंधर, ENS: लोकसभा चुनावों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में शीतल अंगुराल और सुशील रिंकू ने आप पार्टी को अलविदा कहकर भाजपा ज्वाइन की थी। वहीं भाजपा में शामिल होने के बाद अब शीतल अंगुराल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, भाजपा में शामिल होने के बाद विधायक शीतल अंगुराल ने अपने पद से भी इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 28 मार्च को अपना इस्तीफा पंजाब विधानसभा के स्पीकर को भेज दिया था।

    वहीं जानकारी मिली है कि स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उनके इस्तीफे को नामंजूर कर दिया है। विधायक शीतल अंगुराल ने इस बारे प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं लेकिन स्पीकर साहब ने उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया। अगर उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार लोकसभा चुनाव के साथ इस सीट पर उपचुनाव नहीं करवाना चाहती, इसलिए उनके इस्तीफे को स्वीकार नहीं किया जा रहा।

  • पंजाबः कांग्रेस छोड़कर जाने की चर्चाओं के बाद पूर्व विधायक का आया बड़ा बयान

    लुधियानाः सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने मौजूदा विधायक, पूर्व विधायक संजय तलवाड़ को लेकर जल्द शामिल को होने के संकेत दिए थे। वहीं इस मामले को लेकर पूर्व विधायक संजय तलवाड़ का बयान सामने आया है। संजय तलवाड़ से भाजपा और आप पार्टी में जाने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि वह किसी कीमत पर कांग्रेस नहीं छोड़ सकते। पूर्व विधायक ने कहा कि वह जन्म से मौत तक कांग्रेस में रहूंगा।

    वहीं दूसरी ओर सिमरजीत सिंह बैंस के कांग्रेस में शामिल होने पर कहा कि अगर कोई कांग्रेस में शामिल होना चाहता है तो उसका स्वागत है। लुधियाना के 9 हलका इंचार्ज कांग्रेस के है। सभी अपने हलकों में सक्षम कार्य कर रहे हैं। कांग्रेसियों को किसी बाहरी उम्मीदवार की जरूरत नहीं पड़ेगी। यदि फिर भी किसी बाहरी उम्मीदवार को पार्टी चुनाव मैदान में उतारती है तो वह समर्थन करेंगे। तलवाड़ ने कहा कि कई कांग्रेसी नेता हैं पूर्व सासंद रवनीत बिट्टू के करीबी हैं, जिनमें वह खुद भी हैं।

    सभी उनके संपर्क में भी है, लेकिन कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो जाएं, ऐसा कभी नहीं हो सकता। कांग्रेस शहर में मजबूत स्थिति में है। हाईकमान जिसे भी टिकट देगी, उसके साथ खड़े है। संजय तलवाड़ ने सवाल किया कि कांग्रेसी वर्करों और लीडरशिप ने उन्हें इतना प्यार और सम्मान दिया, लेकिन उन्होंने धोखा करके कांग्रेसी वर्करों के मनों को ठेस पहुंचाई है। बिट्टू जवाब दें कि कांग्रेसी वर्करों की मेहनत में क्या कमी थी जो आज बिट्टू बेवफाई कर गए। वर्करों में उनके खिलाफ जमकर रोष है।

  • पंजाबः आप के बाद अब भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, उम्मीदवार के ऐलान का विरोध हुआ शुरू

    2 दिग्गज नेता भाजपा छोड़कर अन्य पार्टी से लड़ सकते है चुनाव

    गुरदासपुरः लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में हलचल तेज हो गई है। हाल ही में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों के ऐलान के बाद भाजपा के अन्य नेताओं ने भी चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए है। दरअसल, गुरदासपुर से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। भाजपा के उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे। जिसके बाद सीनियर भाजपा नेता व बिजनेसमैन स्वर्ण सलारिया ने चुनाव लड़ने की घोषणा की है।

    स्वर्ण सलारिया ने स्पष्ट कर दिया है कि वे लोकल लीडर हैं और बीते कई सालों से जनसेवा फाउंडेशन चला रहे हैं। जिससे प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर 5 लाख लोगों को फायदा पहुंच रहा है। लोगों की समस्याएं राजनीति से ही दूर की जा सकती है, इसलिए वे चुनाव लड़ेंगे। ये चुनाव वे आजाद लड़ेंगे या अन्य पार्टी के साथ, इसका निर्णय लिया जाना बाकी है।

  • भूकंप के तेज झटकों से दहली धरती

    नई दिल्ली :  उत्तरी जापान इवाते और आओमोरी प्रांत में मंगलवार को भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक इस भूकंप का एपिसेंटर इवाते प्रांत का उत्तरी तटीय हिस्सा था।  फिलहाल इस भूकंप में जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

    सुनामी की वॉर्निंग भी अभी जारी नहीं हुई है। इससे पहले जनवरी में जापान में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इसमें 50 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। इस दौरान कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई थीं।

  • पंजाब : भाजपा के उम्मीदवार घोषित करने के बाद बॉलीवुड अभिनेता विनोद खन्ना की पत्नी ने चुनाव लड़ने के दिए संकेत, देखें वीडियो

    भाजपा की बढ़ी मुश्किलें

    गुरदासपुर : लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमा गई है। हाल ही में भाजपा ने 6 उम्मीदवारों का ऐलान किया है। जिसमें गुरदासपुर से भाजपा ने दिनेश सिंह बब्बू को उम्मीदवार घोषित किया है। बब्बू के उम्मीदवार घोषित करने के बाद लोकसभा हलके गुरदासपुर से पूर्व सासंद विनोद खन्ना की पत्नी का वीडियो सामने आया है। जिसमें उनकी पत्नी ने चुनाव लड़ने के संकेत दिए है। विनोद खन्ना की पत्नी कविता ने कहा कि वह पिछले कई सालों से लोगों की सेवा कर रही थी। इस बार चुनावों में गुरदासपुर से उम्मीदवार होने का अंदेशा लगाया जा रहा था। अब कविता खन्ना द्वारा ऐलान किया गया है कि वह गुरदासपुर लोकसभा हलके से लोगों की सेवा करने के लिए राजनीती में जरूर आएगी।

    इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गुरदासपुर लोकसभा हलके में चुनाव लड़ने के संकेत भी मिले हैं, जिस कारण भाजपा में हलचल मच गई है। इस बारे में बात करते हुए कविता खन्ना ने कहा कि वह कई वर्षों से लोकसभा क्षेत्र गुरदासपुर से विनोद खन्ना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोगों की सेवा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र मेरा परिवार है। उन्होंने कहा कि मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि राजनीति से जो मंच मिलता है, उसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि मुझे कुछ नहीं चाहिए, इसलिए वह फैसला करती हैं कि विनोद जी ने जिस तरह से सेवा की है, उसी तरह वह भी लोगों की सेवा करती रहेगी।

    किसी अन्य पार्टी में जाने बारे उन्होंने कहा कि यह फैसला अभी नहीं लिया गया है पर वह इतना जरूर कहना चाहेंगी कि सभी पार्टियां समझदार हैं। मैंने अभी तक यह फैसला नहीं लिया है कि कौन सी पार्टी में जाऊं, परन्तु बातचीत दौरान उन्होंने इस बात का संदेश जरूर दे दिया कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगी। वहीं अब कयास लगाए जा रहे है कि कविता कांग्रेस में शामिल हो सकती है और कांग्रेस उन्हें गुरदासपुर से उम्मीदवार घोषित कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो इस सीट से कांग्रेस से कविता भाजपा को कड़ी टक्कर दे सकती है। 

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, टैम्पो और ट्रक की भीषण टक्कर, 5 की मौ’त

    नई दिल्ली :उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सुबह बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने टैम्पो को टक्कर मार दी। इस टक्कर में टैम्पो में सवार कई लोग ट्रक के नीचे आए गए, जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टैम्पो सवार लोग चित्रकूट दर्शन करने के लिए जा रहे थे। घटना चित्रकूट के अमानपुर के सम्राट ढाबा के NH- 35 की है। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया है।

     हालांकि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार बताया जा रहा है। वहीं यूपी के आगरा में एक कारोबारी के दुकान में काम करने वाले शख्स ने कथित तौर पर उसकी पिटाई कर उसकी जान ले ली और उसकी पत्नी को घायल कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुकान में काम करने वाले शख्स के साथियों ने कारोबारी की दुकान में लूटपाट भी की। 

    पुलिस उपायुक्त सूरज कुमार राय ने बताया कि यह घटना हरिपर्वत पुलिस थाना क्षेत्र के विजय नगर कॉलोनी में कारोबारी दिलीप गुप्ता के घर हुई। उन्होंने बताया कि घटना के सिलसिले में एक शिकायत दर्ज की गई है और आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीम गठित की गई है।

  • आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 2 अप्रैल 2024

    आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 8 बजकर 9 मिनट तक रहेगी। आज शाम 6 बजकर 35 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज शीतलाष्टमी और कालाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 31 मार्च 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा

    मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यवस्थित दिनचर्या रहने से मानसिक और शारीरिक रूप से आप तनावमुक्त महसूस करेंगे। कोई पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा जिससे आप अपनी अन्य गतिविधियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। खुद पर तनाव हावी न होने दें। आपको अपने व्यवहार पर कंट्रोल करना पड़ेगा। कोई दोस्त या परिचित अपने काम से आपको काफी समय तक बिजी रख सकता है।

    वृष राशि  : आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाल है। आज आपका दिन दोस्तों और परिवार के साथ बीतेगा। आपको कोई बड़ा काम निपटाने की जिम्मेदारी मिल सकती है जिसे पूरा करने के लिए आपको खुशी होगी। आज अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना, आपके व्यक्तित्व और स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में सहायक रहेगा। बच्चों के भविष्य को लेकर चल रही प्लानिंग को साकार करने का अवसर मिलेगा। आय के साधनों में भी मजबूती आएगी। आज कामकाज ज्यादा रहेगा जिसकी वजह से आपको खुद के लिए समय निकल पाना मुश्किल होगा लेकिन काम समय से पूरा होने से आपको खुशी भी होगी।

    मिथुन राशि  – आज का दिन आपके लिए व्यस्ताता से भरा हो सकता हैं। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। आज कारोबारी व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी और किसी वरिष्ठ सदस्य के मार्गदर्शन में कोईमहत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। नौकरी में अपना प्रोजेक्ट बेहतर तरीके से पूरा करने से  अधिकारियों के बीच सराहना होगी। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं, आज आज जबरदस्ती किसी पर अपने काम या विचार थोपने की कोशिश न करें। आज किसी के साथ बहस में न फंसे।

    कर्क राशि -आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। किसी भी काम में फोकस रहना बहुत जरूरी है। आज जल्दबाजी और लापरवाही में लिए गए निर्णय गलत हो सकते हैं। आज आप मानसम्मान को लेकर ज्यादा सजग रहेंगे। आज संकोच में अतिरिक्त कार्यभार अपने ऊपर न लें। धैर्य और विनम्रता बनाये रखें। आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। आज आपका बिजनेस अच्छा रहेगा।। क्रिएटिव वर्क में आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके रिश्तों में नई चेतना का संचार होगा। नये लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है।

    सिंह राशि  – आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको कुछ ऐसा मिलेगा जिसकी आपको बहुत दिनों से ख्वाहिश थी। आज किसी इम्पोर्टेन्ट विषय में अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करें। मेहनत, धैर्य और समझदारी से काम निपटा लेंगे। आज आप खुद को लेकर कुछ नियम बनाएंगे और आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य योजना के मुताबिक पूरा हो जाएगा। इससे आपको सुकून मिलेगा। आज आपको करियर में मेहनत के अनुसार सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी कर सकते हैं।

    कन्या राशि  : आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी मदद के भी आप धन कमा पाने में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है| दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे, आज आपको बेहतर महसूस होगा।

    तुला राशि : आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। छात्रों की आज पढ़ाई में रूचि बढ़ेगी। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किस्मत का पूरापूरा सहयोग मिलेगा।

    वृश्चिक राशि  -आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीतिज्ञ को लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में अपने पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल भी जाएंगे, जहां काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आयेगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्तदुरुस्त रहेगा। मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

    धनु राशि  – आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परिक्षा के अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आज आपकी टेंशन कम होंगी। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है, जिसके आपको भविष्य में फायदा हो सकता है।

    मकर राशि  –आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कोई शुभ समाचार आपको मिलेगा। जिससे पूरा दिन आप ख़ुश रहेंगे। आज धन लाभ के अवसर आपको मिलेंगे। आप उनका फायदा जरुर उठाएंगे। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आप पिता की जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। संतान पक्ष से आपको सुख मिलेगा। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के डिप्लोमा के छात्रों को सफलता तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा सामाजिक विकास में बेहतरी आएगी।

    कुंभ राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में कठोरता आ सकती है, दूसरों के प्रति स्नेह भाव बनाएं रखें। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखदअनुभूति होगी। आज आपको आय के नवीन स्रोत मिलेंगे। आज बड़ों की सलाह मिलेगी, साथ ही आपका अच्छा संपर्क जुड़ेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचारविमर्श करना पड़ सकता है। इस राशि के छात्रों का दोस्तों के साथ मेलजोल बढ़ सकता है।

    मीन राशि – आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। अगर आज कोई विशेष निर्णय लेने जा रहे हैं तो उससे संबंधित पूरी जानकारी अवश्य हासिल कर लें, इससे आपको सफलता मिलेगी। किसी सराहनीय कार्य की वजह से समाज में मान-सम्मान मिलेगा। किसी भी काम में बहुत अधिक सोचविचार करने और उसमें समय लगाने से आपकी कार्य क्षमता कम हो सकती है। आज जरूरी काम के संबंध के बारे में विचार करेगे और योजना बनाएंगे। आपकी योजनाएं सफल होने के योग हैं। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी भी खत्म होने के योग हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं

  • लुधियाना : कल AAP, BJP और CONG  पार्टी के दिग्गज  नेताओ ने रखी मीटिंग 

    राजनीती मे फिर होगी उधल पुधल , नेताओ का दूसरी पार्टी में जाने का माहौल गरमाया

    लुधियाना : लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद पंजाब की राजनीति मनो जैसे पेंडुलम पर सवार हो गई है। अक्सर चुनावो मे अपनी पार्टी से नाराज नेता और कार्यकर्ता दूसरी पार्टी का दामन थाम लेते है , लेकिन इस बार के लोकसभा चुनावो मे नेताओ के पार्टी बदलने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है।  हाल ही मे आप पार्टी से लोकसभा की टिकट मिलने के बाद सुशिल रिंकू के साथ मौजूदा विधायक शीतल अंगुराल ने बीजेपी ज्वाइन की है। 

    पार्टी बदलने की शुरुआत कांग्रेस  के पूर्व नेता और सांसद रवनीत बिट्टू ने की थी। जो कल लुधियाना पहुँच रहे है। इसके साथ ही कल AAP, BJP और CONG  पार्टी के दिग्गज नेता भी लुधियाना मीटिंगों मे पहुँच रहे है। आप पार्टी के सीनियर नेता संदीप पाठक पार्टी की एक विशेष बैठक को संबोधित करेंगे। वही रवनीत बिट्टू भाजपा के जिला अध्यक्ष रजनीश धीमान की मौजूदगी मे प्रेस वार्ता करेंगे। 

    तीनो पार्टियो द्वारा कल रखी जाने वाली मीटिंग से लुधियाना की राजनीती मे उधल पुधल होने की चर्चाओ का बाजार गरम हो गया है। बताया जा रहा है कि दो मौजूदा विधायक दूसरी पार्टियों के संपर्क मे है और जल्द ही कोई बड़ी फेरबदल देखने को मिल सकती है।