बठिंडा : मौसम में एकाएक हुए बदलाव के चलते हुई भारी बारिश के बाद भले ही भीषण गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की साँस ली है। लेकिन बारिश के पानी की निकासी न होने की वजह से लोगों की समस्या उससे कहीं ज्यादा बढ़ गई है। बारिश के बाद पानी की निकासी न होने की समस्या की वज़ह से पैदा हुए हालातों को लेकर नगर निगम की जमकर किरकिरी हो रही है। लोग निगम अधिकारियों पर भड़ास निकाल रहे हैं।
इलाकानिवासियों ने बताया कि एक तरफ प्रशासन घर-घर जाकर जाकर पानी ने जमा हो इसके लिए चैकिंग की जा रही है और जुर्माने लगाए जा रहे है। दूसरे तरफ गली में सीवरेज का गंदा पानी प्रशासन को दिखाई नही दे रहा। लोगों ने कहा कि सीवरेज के गंदे पानी से बहुत परेशान वहै। इलाकानिवासियों ने प्रशासन से सीवर के गंदे पानी की निकासी की मांग की है।
Blog
-

Punjab : सीवरेज समस्या से परेशान इलाकानिवासी, देखें वीडियो
-

Punjab : मोटरसाइकिल सवार लुटेरों ने दंपती से की लूट की वारदात, देखें वीडियो
फिरोजपुर : बेशक पुलिस डकैती जैसी वारदातों को रोकने के बड़े-बड़े दावे कर रही है। लेकिन आए दिन लूट और चोरी के मामले सामने आते रहते है। लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले बदमाश सड़कों पर बेखौफ घूम रहे है और इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ताजा मामला फिरोजपुर के देव समाज कॉलेज के बाहर से सामने आया है।
जहां मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने पति-पत्नी से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित बलविंदर सिंह ने बताया कि वह मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार 2 लुटेरों ने उनकी जेब काटकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने पीड़ित की जेब काटकर एटीएम कार्ड और ड्राइवरी लाइसेंस, आधार कार्ड और करीब 250 रुपए की नकदी ले फरार हो गए। पीड़ित ने कार्रवाही की मांग की है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। -

Jalandhar: Medical की दुकान को चोरों ने बनाया निशाना, देखें वीडियो
जालंधरः वेस्ट हलके में अलर्ट के बावजूद एक और चोरी की घटना सामने आई है। चोर बेखोफ होकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे है। मॉडल हाउस मेन गुरुद्वारा के सामने शनिवार देर रात चोरों ने धामी मैडीकल की दुकान को निशाना बनाया। चोरी का पता सुबह चला जब दुकान मालिक दुकान खोलने पहुंचा।
दुकानदार का कहना है कि उन्होंने जब सुबह 10 बजे दुकान खोली तो सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर दुकान से दवाइयों समेत गल्ले में रखे 13 हजार रुपए लेकर फरार हो गए है। चोर छत के रास्ते से दुकान में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दुकान के बैक साइड एक बिल्डिंग का काम चल रहा है।लगता है कि चोर उसी रास्ते से छत पर चढ़े और दुकान के ऊपर बने बाथरूम के रौशनदान से होते हुए दुकान में दाखिल हुए है। उन्होंने कहा कि चोरी से करीब 35 से 40 हजार रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी चोरों ने तोड़ दिए है। पुलिस को सूचित कर दिया गया है।
-

Jalandhar : अकाली नेता Mohinder Singh K.P की पत्नी का हुआ निधन
जालंधर,ENS : वरिष्ठ अकाली नेता तथा लोकसभा चुनाव जालंधर से शिरोमणि अकाली दल की टिकट से चुनाव लड़ने वाले मोहिंदर सिंह केपी की पत्नी सुमन केपी का आज निधन हो गया । वह 68 वर्ष की थी। 2012 में उन्होंने हल्का वेस्ट में कांग्रेस की टिकट से विधायक पद का चुनाव लड़ा था। जिसमें भाजपा के भगत चुन्नी लाल ने जीत हासिल की थी।
सुमन केपी पिछले कुछ समय से कैंसर की बिमारी से पीड़ित चल रही थी। सुमन केपी का चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में उपचार भी चल रहा था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही पीजीआई से उन्हें जवाब दे दिया गया था। उनके अंतिम संस्कार की तिथि व समय बाद में निर्धारित किया जाएगा
-

पानी के बहाव में धंसी सड़क, Live Video आया सामने
मुजफ्फरनगर: जिले में पानी के बहाव में कल्लरपुर सड़क धंसने 3 जिलों के 20 से ज्यादा गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया। रोनी हरजीपुर के 12 किसानों के खेतों में पानी और मिट्टी भरने से फसल को नुकसान हुआ। बिरालसी-रोनी हरजीपुर के बीच पटरी टूटने से पानीपत खटीमा मार्ग और सहारनपुर के वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से निकाला गया। जानकारी के अनुसार अचानक सड़क पर बिरालसी के निकट गड्डा बन गया। एसडीएम सदर और संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाकर सड़क की मरम्मत कराने का अभियान चलाया।
अचानक पटरी के टूटने से शामली और सहारनपुर जिलों के कई गांवों का आवागमन बंद हो गया। भाकियू युवा मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा ग्रामीणों के साथ मौके ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को पटरी टूटने से रास्ता बंद होने के बारे में अवगत कराया। थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सिंचाई विभाग और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त मार्ग पर मिट्टी भराव शुरू कराया। करीब 5 घंटे से ज्यादा इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। पटरी टूटने से रोनी हरजीपुर के किसानों की फसल बर्बाद हो गई।200 बीघा के रकबे में पानी के साथ पत्थर और मिट्टी बहकर आने से फसलों को नुकसान पहुंचा है। भाकियू नेता ने प्रशासन से किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है 15 दिन पूर्व इस नहर पटरी का नवीनीकरण किया गया था। इस मार्ग से करीब 20 से ज्यादा गांवों के लोगों का आवागमन रहता है।
-

पूर्व सांसद सुशील रिंकू ने प्रेस वार्ता कर विपक्ष पर साधे निशाने, देखें लाइव
जालंधर: जालंधर में उपचुनाव को लेकर होने वाली वोटिंग को सिर्फ तीन दिन बाकी है। सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के लिए उनके स्टार प्रचारक चुनाव प्रचार कर रहे हैं। ऐसे में सभी पार्टियां एक दूसरे पर आरोप भी लगा रही हैं। वहीं जालंधर से पूर्व सांसद सुशील कुमार रिंकू ने रविवार को प्रैस कान्फ्रैंस कर विपक्ष पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम और जालंधर से एमपी चरणजीत सिंह चन्नी की जीत पर मैंने उन्हें बधाई दी और फोन पर उनसे मेरी बात हुई। रिंकू ने कहा- मौजूदा सांसद चरणजीत सिंह चन्नी लगातार उन पर दड़ा सट्टा, लाटरी और नशा बेचने का आरोप लगा रहे है। मैं एक अच्छे परिवार से हूं, मगर मेरे परिवार पर कई गलत आरोप लगाए गए। साथ ही रिंकू ने चन्नी का एक वीडियो भी दिखाया। जिसमें वह रिंकू पर आरोप लगा रहे थे। रिंकू ने कहा- मेरे परिवार और मुझे बहुत ठेस पहुंची कि चन्नी साहिब ने ऐसा कहा।
सुशील रिंकू ने कहा- मेरे पिता के बाद मेरा परिवार वेस्ट हलके की सेवा कर रहा हैं। चाहे मैं विधायक था, चाहे में सांसद था। मगर सिर्फ एक मोटिव था कि मैं जालंधर की सेवा कर सकूं। जब मैं कांग्रेस में था, तब चन्नी मेरी तारीफ करते थे। ऐसा क्या हो गया कि अब मुझे बुरा कहने लगे पड़े। मुझे पहले कहा जाता था कि रिंकू हीरा है। ऐसे में मेरी सिर्फ छवि खराब करने की कोशिश हुई है। रिंकू ने कहा- मैंने जालंधर के एमपी चरणजीत सिंह चन्नी को लीगल नोटिस भेजा है। चन्नी साहिब मुझ पर लगाए गए आरोपों का जवाब दें या फिर इसी पर माफी मांगे। -

Jalandhar : दिनदहाड़े बाइक सवार लुटेरों ने महिला की छीनी बालियां, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में जहां पुलिस प्रशासन द्वारा शांतिपूर्व चुनाव करवाने के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे है। वही क्षेत्र में कई जगह पुलिस द्वारा नाकाबंदी भी की गई है। लेकिन उसके बावजूद भी चोर लुटेरे कोई हौसले बुलंद है। जिसके चलते आज वीर बबरीक चौक में बाइक्स सवार स्नेचर एक महिला की बालियां झपटकर ले गए। जिस पर महिला के पति व.भाजपा नेताओं ने रोष जाहीर किया है, महिला वीणा के पति भोले ने बताया कि सुबह उसकी पत्नी वीर बबरीक चौक में कहीं काम आई थी, इस दौरान उसकी पत्नी की बाइक सवार सनेचर बालियां झपटकर ले गए।
महिला के पति ने बताया कि यह उनके साथ चौथी घटना हो चुकी हैl उन्होंने कहा कि पुलिस को शिकायत करने का कोई फायदा नहीं होता, क्योंकि पहले भी शिकायतें देने से कुछ नहीं बना था अब भी क्या बनेगा l उन्होंने कहा कि बड़े शर्म की बात है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान जालंधर में है, पुलिस फोर्स लगी हुई है उसके बावजूद भी ऐसी घटनाएं हो रही है।
वहीं मुख्य पर पहुंचे भाजपा नेता रविंद्र धीर,थापा व शीतल अंगुराल नई घटना की निंदा करते हुए कहा कि पंजाब में लॉ ऑर्डर की स्थिति बहुत ही चिंताजनक है। माननीय मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह पंजाब की स्थिति सुधारने की तरफ ध्यान देंl इस दौरान लोगों ने सरकार विरोधी नरेबाजी भी की।
-

इस पार्टी के नेता की गोली मारकर हत्या
प्रयागराज : अपना दल (एस) के नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान इंद्रजीत उर्फ मोनू पटेल (24) के तौर पर हुई है। वह हाईकोर्ट में वकील भी थे।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह घर से जैसे ही बाहर निकले, पड़ोसी ने उनके सिर में गोली मार दी।यह वारदात गंगापार इलाके में रविवार सुबह हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सर्वेश (28) के तौर पर हुई है। सर्वेश ने बताया कि मेरे परिवार के बुजुर्गों ने इंद्रजीत के घरवालों को दान में जमीनें दी थीं।
अब हम लोग उसमें कुछ जमीन वापस मांग रहे थे, लेकिन इंद्रजीत नहीं दे रहा था। DCP गंगानगर अभिषेक भारती ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से 2 तमंचे बरामद किए गए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।
-

शिवसेना नेता के बेटे ने महिला को मारी टक्कर, मौत
मुंबई: वर्ली जिले में एट्रिया मॉल के पास रविवार सुबह हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई। वर्ली के कोलीवाड़ा के दो मछुआरे प्रदीप नखवा और कावेरी नखवा मछली पकड़ने के लिए ससून डॉक गए थे। अपने स्कूटर पर मछली लादकर घर जाते समय, उन्हें एक BWM ने टक्कर मार दी। घटना में घायल कावेरी की इलाज के दौरान मौत हो गई और उसके पति प्रदीप को गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया।
चालक दुर्घटनास्थल से भाग गया। वर्ली पुलिस ने कहा कि वे घटना की जांच कर रहे हैं और दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। संदिग्ध कार के ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, जिस बीएमडब्ल्यू ने स्कूटर पर सवार जोड़े को पीछे से टक्कर मारी, उसे मिहिर शाह नाम का युवक चला रहा था। उनके पिता एकनाथ शिंदे पालघर जिले में शिवसेना के पदाधिकारी हैं। आगे पुलिस की जांच जारी है।
-

Punjab: लुधियाना पहुंचे राज्यपाल, सुरक्षा को लेकर करेंगे बातचीत
लुधियानाः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित रविवार को लुधियाना पहुंचे हैं। वह शिवसेना (उद्धव ठाकरे) नेता संदीप थापर गोरा पर 3 दिन पहले हुए कातिलाना हमले को लेकर उनके परिवार से मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के आगमन को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी है। घटना के समय संदीप थापर के साथ स्कूटी के पीछे बैठा सुरक्षाकर्मी साइड में सड़क किनारे खड़ा हो गया था। जिसके बाद पुलिस पर भी सुरक्षा संबंधी लगातार सवाल उठ रहे हैं।
शिवसेना (उद्धव ठाकरे) के नेता राजीव टंडन ने इसकी पुष्टि करते बताया कि पंजाब के राज्यपाल लुधियाना पहुंच चुके हैं। जो पीड़ित परिवार से मिलेंगे। इस संबंधी शिव सेना नेता भी उनसे मिल सकते हैं। बताया जा रहा है राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित दयानंद मेडिकल कॉलेज में भी जाकर घायल शिवसेना के नेता संदीप थापर का हाल जान सकते हैं। जिनकी हालत अभी तक नाजुक है।