Home Himachal>Una  अनमोल शर्मा का राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए चयन पर महाविद्यालय की और से सम्मान 

 अनमोल शर्मा का राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए चयन पर महाविद्यालय की और से सम्मान 

0
 अनमोल शर्मा का राष्ट्रीय स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए चयन पर महाविद्यालय की और से सम्मान 

ऊना/सुशील पंडित:  हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में युवा सेवा एवं खेल विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव  आयोजित किया गया । 3 जनवरी को आयोजित इस  राज्य स्तरीय  युवा उत्सव में राजकीय महाविद्यालय ऊना के छात्र अनमोल शर्मा ने भाषण प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश भर से आए प्रतिभागियों में से प्रथम स्थान हासिल किया ।

हिमाचल प्रदेश सरकार में आयुष एवं युवा सेवा एवं खेल मंत्री यादविंदर सिंह गोमा द्वारा अनमोल को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था । प्रतियोगिता से वापस पहुंचने पर  राजकीय महाविद्यालय ऊना में अनमोल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया और  प्रिंसिपल डॉ मीता शर्मा ने छात्र की इस उपलब्धि पर हिमाचली टोपी और शॉल देकर सम्मानित किया और इसी के साथ अनमोल शर्मा को राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी ।

उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं छात्रों को पढ़ाई के साथ साथ अन्य कला को प्रस्तुत करने का अवसर देती हैं और अनमोल की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी एक प्रेरणा स्त्रोत है । राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 10 से 12 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित की जाएगी जहां भारत के प्रधानमंत्री एवं कई मंत्रियों की उपस्थिति रहेगी। महाविद्यालय के शिक्षक डॉ सुरेश , डॉ मदन , प्रो मंजीत और प्रो विकास सैनी इस अवसर पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here