Home Punjab>Ludhiana Punjab News: Gagandeep Singh murder मामले में DIG सतिंदर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

Punjab News: Gagandeep Singh murder मामले में DIG सतिंदर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

0
Punjab News: Gagandeep Singh murder मामले में DIG सतिंदर सिंह का आया बयान, देखें वीडियो

लुधियाना। जिले के जगराओं इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 32 वर्षीय गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, जगराओं के गांव मानूके की अनाज मंडी के पास गगनदीप सिंह पर आरोपियों ने अचानक गोलियां चला दीं। गोलियां लगते ही गगनदीप मौके पर ही गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत जगराओं के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।

हत्या के बाद घर के बाहर हंगामा
घटना के बाद हालात और भी तनावपूर्ण हो गए। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद दर्जन भर युवक गगनदीप के घर के बाहर पहुंचे और ऊंची आवाज में चिल्लाने लगे कि तुम्हारे बेटे को चाकू मार दिया गया है और वह खेतों में पड़ा है।इस घटना से गांव में डर और आक्रोश का माहौल बन गया।

मृतक की पत्नी और उसके भाई ने बताया कि गगनदीप सिंह कबड्डी खेलता था और वह अपने गांव के मशहूर कबड्डी खिलाड़ी एकम सिंह की मदद करता था।

उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ युवक एकम सिंह को परेशान करते थे। गगनदीप सिंह उन्हें ऐसा करने से रोकता था। इसी बात को लेकर आरोपियों से उसकी पुरानी दुश्मनी चल रही थी। परिजनों का कहना है कि इसी रंजिश के चलते करीब एक दर्जन युवकों ने मिलकर गगनदीप पर हमला किया और उसे गोली मार दी।

सिविल अस्पताल पहुंचीं विधायक सरबजीत कौर मानूके
घटना की जानकारी मिलते ही हलका विधायक बीबी सरबजीत कौर मानूके सिविल अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि दिन-रात एक करके गगनदीप के कातिलों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। मेरे इलाके में किसी भी तरह की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

परिवार के बयान के आधार पर होगी कार्रवाई
इस मामले में SHO कुलदीप कुमार ने बताया कि गांव मानूके में गोली चलने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

DIG ने कहा- दोनों गुटों में पुरानी दुश्मनी थी
लुधियाना रेंज के DIG सतिंदर सिंह ने कहा कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से रंजिश चली आ रही थी। दोनों पक्षों में पहले भी झगड़े हो चुके थे, लेकिन किसी ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं करवाई। DIG के अनुसार, झगड़े के दौरान दोनों गुटों ने अपने-अपने साथियों को बुला लिया और इसी दौरान गुरसेवक सिंह मोटू गुट के लोगों ने गगनदीप सिंह पर गोलियां चला दीं।

पुलिस टीम जांच में जुटी
हत्या के बाद गांव मानूके और आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here