Blog

  • 8वीं के छात्र को शराब पिला टीचर ने बनाए अवैध संबंध, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

    8वीं के छात्र को शराब पिला टीचर ने बनाए अवैध संबंध, कोर्ट ने सुनाई कड़ी सजा

    न्यूयॉर्कः टीचर और स्टूडैंट के बीच के रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, अमेरिका के मैरीलैंड में एक टीचर ने पहले तो उसके पास पढ़ने वाले छात्र को शराब पिलाई, फिर बाद में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए गए। इस मामले में कोर्ट ने टीचर को कड़ी सजा सुनाई है।

    जानकारी मुताबिक, मेलिसा कर्टिस (32) ने कथित तौर पर 8वीं कक्षा के छात्र को पहले शराब पिलाई और फिर बाद में उसके साथ शराब के नशे में 20 से अधिक बार यौन संबंध बनाए। कर्टिस लगभग दो साल तक शिक्षिका रही थीं और उसने लेकलैंड्स पार्क मिडिल स्कूल में भी पढ़ाया था। युवा किशोर के साथ टीचर एक आफ्टर-स्कूल कार्यक्रम में अकेले होने के दौरान भी संबंध बनाती थी। जानकारी अनुसार, मोंटगोमरी काउंटी में कर्टिस ने कई बार अपनी कार तो कई बार अलग-अलग घरों में संबंध बनाए।

    पूर्व शिक्षिका ने 7 नवंबर 2023 को खुद को पुलिस के हवाले कर दिया था। पूर्व शिक्षिका को कोर्ट ने 30 साल की जेल की सजा सुनाई है। मेलिसा कार्टिस को यौन अपराध के तीन मामलों में तीन दशक की सजा काटनी होगी, जिसमें 12 महीने की सजा निलंबित रहेंगी और पांच साल की निगरानी वाली जेल होगी। रिहा होने के बाद कर्टिस को 25 साल के लिए यौन अपराधी के रूप में पंजीकरण कराना होगा और उसे अपने बच्चों के अलावा किसी अन्य नाबालिग के साथ बिना निगरानी के संपर्क करने की अनुमति नहीं होगी।

  • Punjab News: रोडवेज की BS-6 मॉडल की बसों पर लगी रोक, लग सकता है 20 हजार तक जुर्माना

    Punjab News: रोडवेज की BS-6 मॉडल की बसों पर लगी रोक, लग सकता है 20 हजार तक जुर्माना

    लुधियाना : पंजाब रोडवेज की बीएस-6 मॉडल की वोल्वो बसों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इन बसों पर 14 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। अगर कोई बस लेकर दिल्ली जाता है तो उस पर 20,000 रुपये तक का जुर्माना लग सकता है। दिल्ली सरकार ने यह फैसला बढ़ते प्रदूषण के कारण लिया है।दरअसल, पंजाब से बीएस-6 मानकों से कम डीजल पर चलने वाले वाहनों के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीटी) दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाने के बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट के लिए अपनी वोल्वो बस सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है।

    इस निलंबन के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, खासकर उन यात्रियों को जो एयरपोर्ट तक आरामदायक और सीधे मार्ग के लिए वोल्वो बसों पर निर्भर हैं। लुधियाना डिपो में पंजाब रोडवेज के महाप्रबंधक नवराज बातिश ने मीडिया को बताया कि वोल्वो बस सेवा बंद करने का कारण पुरानी बीएस-4 मॉडल की बसें हैं, जिन्हें अब 14 दिसंबर तक दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं है। बातिश ने कहा कि इस रोक से डिपो को हर दिन करीब 4.5 लाख रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है। लुधियाना डिपो इस रूट पर 12 वोल्वो बसें चलाता है, जो रोजाना करीब 240 यात्रियों को सेवा देती हैं।

    यात्रियों को अब बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि पंजाब रोडवेज की सामान्य बसों पर रोक का कोई असर नहीं है और वे पहले की तरह ही चलती रहेंगी। इसके अलावा, पीआरटीसी की वोल्वो और सामान्य बस सेवाओं को भी रोक से छूट दी गई है, क्योंकि उनकी नई बीएस-6 बसों को किलोमीटर स्कीम के तहत शामिल किया गया है। दिल्ली एयरपोर्ट पर अक्सर आने वाले सचिन ने कहा, “मुझे पहले कभी ऐसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। मुझे तुरंत फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन जब मैं बस स्टैंड पहुंचा, तो मुझे रोक के बारे में पता चला। अब मुझे आखिरी समय में विकल्प तलाशने पड़ रहे हैं।”

     

     

  • Punjab News: भारी मतों से ‘AAP’ के इशांक की जीत, पार्टी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मतों से ‘AAP’ के इशांक की जीत, पार्टी में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    होशियारपुरः पंजाब में 4 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में आप पार्टी ने 3 सीटों पर जीत हासिल की। हालांकि बरनाला सीट पर कांग्रेस पार्टी को जीत हासिल हुई है। वहीं चब्बेवाल सीट पर आप पार्टी के उम्मीदवार डॉ. इशांक कुमार ने भारी मतो से जीत हासिल की है। इस सीट पर डॉ. इशांक कुमार 28690 मतों से जीते। चारों सीटों में से सबसे ज्यादा अंतर से डॉ. इशांक कुमार ने जीत हासिल की है।

    इस जीत को लेकर आप पार्टी में जश्न का माहौल बना हुआ है। जीत के बाद आप पार्टी से सांसद राजकुमार चब्बेवाल रैली निकाल कर लोगों का धन्यावाद कर रहे है। इस दौरान सांसद राजकुमार चब्बेवाल के साथ डॉ. इशांक कुमार मौजूद है। ढोल की थाप पर आप पार्टी के वर्करों भांगड़ा डालकर जश्न मना रहे है। बता दें कि इशांक कुमार चब्बेवाल को कुल 51904 वोट मिले हैं।

    वहीं कांग्रेस प्रत्याशी रंजीत कुमार को 23214 वोट मिले, जबकि बीजेपी प्रत्याशी सोहन सिंह ठंडल को 8692 वोट मिले हैं। गौर हो कि चब्बेवाल सीट, गिद्दड़बाहा सीट और डेरा बाबा नानक सीट पर पहले कांग्रेस का कब्जा था, जबकि बरनाला सीट पर आप पार्टी का कब्जा था। लेकिन उपचुनाव में बड़ा उल्टफेर देखने को मिला है। कांग्रेेस की तीनों सीटों पर अब जहां आप पार्टी ने कब्जा किया है, वहीं बरनाला की आप पार्टी की सीट पर कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है।

  • Punjab News: 3 सीटों पर App की जीत, MLA Gogi और Ashok Pappi का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: 3 सीटों पर App की जीत, MLA Gogi और Ashok Pappi का आया बयान, देखें वीडियो

    लुधियानाः चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आज घोषित हो गए हैं, जिसमें आम आदमी पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है, जिसके बाद आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर देखी जा रही है। इस मौके पर लुधियाना के हलका वेस्ट से विधायक गुरप्रीत गोगी ने लोगों के बीच लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की है, इस मौके पर उन्होंने ढोल बजाए हैं और भांगड़ा किया है, इसी तरह पटाखे भी छोड़े गए हैं।

    विधायक गुरप्रीत सिंह गोगी ने कहा कि चुनाव के नतीजे साबित करते हैं कि लोकतंत्र में जनता ही असली मालिक है। इस बीच उन्होंने आगामी नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी का मेयर बनने का भी दावा किया है। वहीं दूसरी औऱ लुधियाना सैंट्रल हलके से एमएलए अशोक पराशर पप्पी ने भी जीत का जश्न मनाया। खुशी में अपने दफ्तरों में लड्डू बांटे और ढोल की थाप पर भंगड़ा डाला।

  • UPI Fraud से रहें सावधान! सेफ्टी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

    UPI Fraud से रहें सावधान! सेफ्टी के लिए इन बातों का रखें ध्यान

    नई दिल्लीः ये खबर आपके लिए बहुत जरूरी है, अगर आप यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करते हैं तो आपको जरूर पढ़ना चाहिए। लोग छोटी से लेकर बड़ी से बड़ी पेमेंट तक के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं. वहीं, स्कैमर्स ने भी लोगों को ठगने के लिए यूपीआई स्कैम (UPI Scam) करना शुरू कर दिया।

    अगर आप यूपीआई स्कैम से बचना चाहते है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए
    – किसी भी अनजान मोबाइल नंबर और यूजर्स से सावधान रहें।
    – यूपीआई के जरिए पैसे हासिल करने के लिए यूपीआई पिन न बताएं।
    – किसी भी अनजान पेमेंट रिक्वेस्ट को स्वीकार न करें।
    – फेक यूपीआई ऐप से सावधान रहें।
    – किसी को पैसे भेजने से पहले पहचान वेरीफाई करें।
    – किसी अजनबी के सामने अपना यूपीआई पिन न डालें और न बताएं।
    – QR कोड के जरिए पेमेंट करते वक्त डिटेल्स वेरीफाई कर लें।

    गौरतलब है कि यूपीआई एक रियल टाइम पेमेंट सिस्टम है। डिजिटल पेमेंट के लिए यूपीआई जैसी सुविधा आपको घर बैठे आसानी से पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा देती है। इसके लिए आपको यूपीआई सपोर्ट करने वाले ऐप जैसे पेटीएम, फोनपे, भीम, गूगलपे आदि की जरूरत होती है। खास बात है कि यूपीआई आपको स्कैनर, मोबाइल नंबर, यूपीआई आईडी इनमें से सिर्फ एक जानकारी होने पर भी पैसे ट्रांसफर की सुविधा देता है।

  • शराब पीने को लेकर हुई मामूली बहस खूनी संघर्ष में बदली, झगड़े में युवक की मौत

    शराब पीने को लेकर हुई मामूली बहस खूनी संघर्ष में बदली, झगड़े में युवक की मौत

    पंचकूलाः शराब पीने को लेकर हुई बहस में एक व्यक्ति को उसके ही साथी द्वारा मारने का मामला सामने आया है। पंचकूला के चंडी मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, हर्बल पार्क के नजदीक घग्घर नदी के किनारे शराब पीते समय युवकों के बीच मामूली बहस हो गई जिसके बाद पीड़ित युवक पर उसके साथी द्वारा चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया और आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना शुक्रवार देर रात की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

    पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। घटनास्थल पर डॉग स्क्वाड, फोरेंसिक की टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया जाएगी।

  • महाराष्ट्र में अब CM की रेस को लेकर शुरू हुई राजनीति हलचल! Phone-a-Friend ने बढ़ाई सियासी गर्मी

    महाराष्ट्र में अब CM की रेस को लेकर शुरू हुई राजनीति हलचल! Phone-a-Friend ने बढ़ाई सियासी गर्मी

    उधर, चुनावी नतीजों को लेकर एकनाथ शिंदे का आया बयान

    मुबंईः महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों में महायुति गठबंधन ऐतिहासिक जीत की तरफ बढ़ता नजर आ रहा है। हालांकि अभी मतगणना पूरी नहीं हुई है, लेकिन दोपहर तक के रुझानों में महायुति गठबंधन 220 से ज्यादा सीटों पर आगे चल रहा है। गठबंधन में भी 126 सीटों के साथ बीजेपी सबसे आगे चल रही है। दूसरे नंबर पर 54 सीटों के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना और 38 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर अजित पवार की एनसीपी चल रही है। वहीं सीएम की रेस को लेकर राजनीति हलचल तेज हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सीएम भाजपा पार्टी से हो सकता है। वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने 25 मिनट तक फोन पर अजीत पवार से बातचीत की। दूसरी ओर एकनाथ शिंदे ने कहा कि जरूरी नहीं है ज्यादा सीटे होगी उस पार्टी का नेता सीए पद का दावेदार होगा। महायुति को रुझानों में मिल रहे इस लैंडस्लाइट बहुमत के बीच अब महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री को लेकर रेस शुरू हो गई है। वहीं सीएम की रेस को लेकर राजनीति गरमा गई है। दरअसल, काउंटिंग के बीच अजित पवार ने गृहमंत्री अमित शाह से पूरे 25 मिनट तक बात की है। इस बातचीत से पहले अजित पवार की पत्नी और एनसीपी सांसद सुनेत्रा पवार का भी बयान सामने आया था। सुनेत्रा ने कहा था कि यह एनसीपी, महाराष्ट्र की जनता और बारामती के लिए सौभाग्य का दिन है। मैं वही चाहती हूं, जो महाराष्ट्र की जनता चाहती है कि अजित पवार राज्य के मुख्यमंत्री बनें। इधर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना की तरफ से भी बयानबाजी शुरू हो गई है। शिंदे से पूछा गया कि चुनाव के पहले ऐसा तय हुआ था कि जिसकी ज्यादा सीट होगी मुख्यमंत्री उसका होगा तो इस पर शिंदे ने कहा,’ऐसा तय नहीं हुआ कि जिसकी ज्यादा सीट होगी, उसका ही सीएम होगा। अंतिम आंकड़े आने के बाद सभी पार्टियां बैठकर बात करेंगी, तब सीएम का नाम तय किया जाएगा।’
  • By Election 2024: प्रचंड जीत की ओर Priyanka Gandhi, 3 लाख 82 हजार वोटों से चल रहीं आगे, कांग्रेस का नया युग शुरू?

    By Election 2024: प्रचंड जीत की ओर Priyanka Gandhi, 3 लाख 82 हजार वोटों से चल रहीं आगे, कांग्रेस का नया युग शुरू?

    प्रमुख बिंदु:
    1. प्रियंका गांधी की बढ़त: कांग्रेस उम्मीदवार ने 3 लाख से अधिक वोटों से बढ़त बनाकर पहली बार चुनाव लड़ते हुए शानदार प्रदर्शन किया।
    2. वायनाड का कांग्रेस से जुड़ाव: यह सीट राहुल गांधी के बाद अब प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस का गढ़ बनने जा रही है।
    3. महिला नेतृत्व की मजबूती: प्रियंका गांधी का शानदार आगाज भारतीय राजनीति में महिला नेताओं की भूमिका को और मजबूत करेगा।
    एनकाउंटर न्यूज़, 23, नवंबर 2024 (नई दिल्ली): वायनाड उपचुनाव में कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पहली चुनावी लड़ाई में बड़ी बढ़त हासिल की है। 304,920 वोटों की प्रचंड बढ़त के साथ वह जीत के करीब हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन से न केवल कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है, बल्कि भारतीय राजनीति में प्रियंका गांधी के नेतृत्व की छवि और मजबूत हुई है। प्रियंका गांधी को अब तक 4,61,566 वोट मिल चुके हैं, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी, सीपीआई के सत्यन मोकेरी, को 1,56,646 वोट और बीजेपी उम्मीदवार नव्या हरिदास को केवल 27,000 वोट मिले हैं। शुरुआती रुझानों से ही प्रियंका गांधी ने बढ़त बनाए रखी है, जो अब और भी मजबूत हो गई है।

    वायनाड: कांग्रेस का नया गढ़?

    रायबरेली और अमेठी के बाद, वायनाड कांग्रेस का नया गढ़ बन सकता है। 2024 के आम चुनाव में राहुल गांधी की जीत के बाद इस सीट को कांग्रेस के भविष्य की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया था। प्रियंका गांधी की संभावित जीत से यह क्षेत्र कांग्रेस के राष्ट्रीय पुनरुत्थान में अहम भूमिका निभा सकता है। यह प्रियंका गांधी का पहला चुनाव है, लेकिन वह पिछले कई वर्षों से कांग्रेस के चुनावी अभियानों का मुख्य चेहरा रही हैं। वायनाड में उनकी जीत से कांग्रेस को न केवल दक्षिण भारत में नई पहचान मिलेगी, बल्कि यह महिला नेतृत्व की मजबूती का प्रतीक भी बनेगा। उनकी जीत से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अब अपनी रणनीति में बदलाव और नया नेतृत्व तैयार करने की दिशा में बढ़ रही है। प्रियंका गांधी की जीत के पीछे उनकी मजबूत जमीनी रणनीति और स्थानीय मुद्दों पर फोकस को बड़ा कारण माना जा रहा है। उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान किसानों, युवाओं और महिलाओं के मुद्दों को जोर-शोर से उठाया।

    चुनावी आंकड़े:

    • प्रियंका गांधी (कांग्रेस): 4,61,566 वोट
    • सत्यन मोकेरी (सीपीआई): 1,56,646 वोट
    • नव्या हरिदास (बीजेपी): 27,000 वोट
    चुनाव के दौरान वायनाड के मतदाताओं ने प्रियंका गांधी की सादगी और उनकी जमीनी जुड़ाव को सराहा। कई मतदाताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी के आने से क्षेत्र में विकास की संभावनाएं बढ़ गई हैं।
    1. दक्षिण भारत में कांग्रेस की नई शुरुआत: राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी का यह प्रदर्शन दक्षिण भारत में कांग्रेस की मजबूती का संकेत है।
    2. महिला सशक्तिकरण: प्रियंका गांधी की जीत से कांग्रेस का महिला सशक्तिकरण का एजेंडा और मजबूत होगा।
    3. 2024 आम चुनाव पर असर: इस जीत से कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ेगा और यह पार्टी के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में एक सकारात्मक संकेत होगा।
    प्रियंका गांधी की संभावित जीत से भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा। वह न केवल कांग्रेस के लिए एक प्रेरणादायक चेहरा बनेंगी, बल्कि भारतीय राजनीति में महिला नेताओं की उपस्थिति को भी बढ़ावा देंगी।
  • Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर खुशी का माहौल, Gurdeep Randhawa ने मूंछ को ताव देते हुए किया वोटरों का धन्यवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: AAP उम्मीदवार के घर खुशी का माहौल, Gurdeep Randhawa ने मूंछ को ताव देते हुए किया वोटरों का धन्यवाद, देखें वीडियो

      प्रमुख बिंदु:
    1. चब्बेवाल सीट पर बड़ी जीत: आप के इशांक कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस को 28,690 वोटों से हराया।
    2. डेरा बाबा नानक पर उलटफेर: गुरदीप सिंह रंधावा ने कांग्रेस की जतिंदर कौर को कांटे की टक्कर में मात दी।
    3. कांग्रेस के गढ़ में सेंध: आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के मजबूत गढ़ को चुनौती दी और सफलतापूर्वक जीत हासिल की।
    एनकाउंटर न्यूज़, 23, नवंबर 2024 (गुरदासपुर): पंजाब में हाल ही में हुए 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 सीटों पर जीत हासिल की। यह जीत चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर मिली, जहां कांग्रेस का लंबे समय से दबदबा था। चब्बेवाल से आप उम्मीदवार इशांक कुमार चब्बेवाल ने कांग्रेस के रंजीत कुमार को 28,690 वोटों के बड़े अंतर से हराया।
    • इशांक कुमार (आप): 51,904 वोट
    • रंजीत कुमार (कांग्रेस): 23,214 वोट
    • सोहन सिंह ठंडल (बीजेपी): 8,692 वोट
    यह जीत आप पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है, क्योंकि चब्बेवाल को कांग्रेस का मजबूत गढ़ माना जाता था।

    डेरा बाबा नानक में कांटे की टक्कर

    डेरा बाबा नानक सीट पर शुरुआती 8 राउंड में आप उम्मीदवार गुरदीप सिंह रंधावा और कांग्रेस की जतिंदर कौर के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। लेकिन 9वें राउंड के बाद गुरदीप रंधावा ने बढ़त बनाई और कांग्रेस को हराते हुए जीत हासिल की। जीत के बाद, गुरदीप रंधावा ने मीडिया के सामने अपनी मूंछों को ताव देते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का धन्यवाद किया।

    गुरदीप रंधावा का बयान:

    गुरदीप रंधावा ने कहा:
    “यह जीत उन वर्करों की मेहनत का नतीजा है जिन्होंने दिन-रात मेरे साथ काम किया। यह कांग्रेस के गढ़ को तोड़ने की शुरुआत है।”
    उन्होंने कांग्रेस के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह आगामी 2027 के चुनावों में कई खुलासे करेंगे और कांग्रेस के खिलाफ मजबूत विपक्ष का नेतृत्व करेंगे। आम आदमी पार्टी की यह जीत न केवल कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका है, बल्कि पंजाब की राजनीति में आप के बढ़ते प्रभाव को भी दर्शाती है। चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक सीटों पर मिली जीत से स्पष्ट है कि आप पार्टी ने ग्रामीण और शहरी मतदाताओं दोनों के बीच अपनी पकड़ मजबूत की है।

    कांग्रेस और बीजेपी का प्रदर्शन:

    • कांग्रेस: इस चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। चब्बेवाल और डेरा बाबा नानक में हार ने कांग्रेस की स्थिति को कमजोर किया है।
    • बीजेपी: बीजेपी उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल और अन्य सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन औसत से नीचे रहा।

    आम आदमी पार्टी का आगे का रास्ता:

    आम आदमी पार्टी ने इस जीत के बाद 2027 के चुनावों की तैयारी शुरू करने का संकेत दिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा:
    “यह जीत पंजाब के लोगों के विश्वास का प्रतीक है। हम उनके भरोसे को कभी नहीं तोड़ेंगे।”

    पंजाब उपचुनाव के प्रमुख आंकड़े:

    1. चब्बेवाल सीट:
      • आप: 51,904 वोट
      • कांग्रेस: 23,214 वोट
      • बीजेपी: 8,692 वोट
    2. डेरा बाबा नानक सीट:
      • आप: बढ़त बनाए रखते हुए निर्णायक जीत
  • Punjab News: भाइयों ने विधवा बहन के घर कर दिया ये कांड, पढ़े पूरी खबर

    Punjab News: भाइयों ने विधवा बहन के घर कर दिया ये कांड, पढ़े पूरी खबर

    लुधियानाः लोगों के घरों में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की खबरें तो प्रतिदिन ही सामने आती रहती हैं, लेकिन आज लुधियाना से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां, चोरों ने अपनी ही बहन के घर पर चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। आरोपी भाइयों ने घर के ताले खोलकर सोना चुरा कर ज्वेलर्स को बेच भी दिया। इस सबंधी पता चलते ही पीड़ित महिला ने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने मामले की जांच कर चोरी का सोना खरीदने वाले ज्वेलर्स समेत 3 आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया जिसमें एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    जानकारी देते हुए, थाना दाखा के एएसआई तरसेम सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला संदीप कौर निवासी मंडियानी ने पुलिस को दर्ज कार्रवाई शिकायत में बताया कि उसके पति की मौत के बाद वह अपने दो बच्चों के साथ गांव मंडियानी में रहती है। पति की मौत के बाद वह बुटीक का काम कर अपना और बच्चों का पालन पोषण करती है। उसके दो भाई मनदीप सिंह और जसवंत सिंह है। उसके दोनों भाई अक्सर ही उसके घर पर आते जाते रहते थे, जिस कारण उसके भाइयों को उसके घर की पूरी जानकारी थी।

    पीड़ित महिला ने बताया कि उसके बच्चों के स्कूल जाने के बाद वह अपने घर को ताला लगा कर बुटीक पर चली गई। पीछे से उसके भाइयों ने घर के ताले खोलकर घर से एक 11 ग्राम का हार, एक तोला कानों के कांटे चैन और लॉकेट 8 ग्राम, दो रिंग 10 ग्राम और दो कानों की बालियां 10 ग्राम चुरा कर ले गए। 16 नवंबर को उसे चोरी के बारे में पता चला जिसके बाद उसने अपने भाइयों से इस सबंधी बातचीत की।

    कई बार पूछने के बाद आरोपी मनदीप ने बताया कि उसने दूसरे भाई संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। पीड़ित महिला ने कहा कि उसे पूरा यकीन है कि उसके भाइयों ने सोना चुराकर गर्ग ज्वेलर्स के मालिक को सोना बेचा है जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दोनों भाइयों समेत ज्वेलर्स मालिक को भी मामले में शामिल कर तीनों आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया।