Blog

  • Jalandhar: निगम सुपरीडैंट Bhupinder Singh Timmy का आज होगा अतिंम संस्कार 

    Jalandhar: निगम सुपरीडैंट Bhupinder Singh Timmy का आज होगा अतिंम संस्कार 

    जालंधर, ENS: निगम सुपरीडैंट भुपिंदर सिंह टिम्मी का बीते दिन हार्ट अटैक के कारण देहांत हो गया था। उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार आज 20 जून 2024 माडल टाऊन शमशानघाट में दोपहर 3 बजे किया जाएगा। टिम्मी के देहांत की खबर मिलते ही कल ज्योति नगर आवास में दिन भर उनके चाहने वालों का तांता लगा रहा। तमाम राजनैतिक पार्टियों के नेता तथा निगम कमिशनर ने उनके देहांत पर गहरा शौक प्रगट किया है।

  • 150 करोड़ की मिली ड्रग्स की खेप 

    कच्छः BSF जवानों ने गुजरात के कच्छ जिले के क्रिक इलाके से आज 150 करोड़ की ड्रग्स बरामद की है। पकड़ी गई ड्रग्स में तीन अलग-अलग प्रकार के पैकेट सिंथेटिक, हेरोइन, चरस के है। क्रिक बॉर्डर पर तलाशी अभियान के दौरान लावारिस हालात में ड्रग्स के पैकेट पड़े मिले। BSF ने पिछले एक हफ्ते में 150 से ज्यादा ड्रग्स के पैकेट पकड़े हैं। समुद्र तटीय इलाके और क्रिक इलाके में लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है।

  • Shooting के दौरान चोटिल हुईं Actress, गले पर लगा गहरा कट

    Shooting के दौरान चोटिल हुईं Actress, गले पर लगा गहरा कट

    इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में अपनी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को सेट पर चोट लग गई है। बुधवार को प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फाेटो शेयर की जिसमें उनके गले में गहरा कट नजर आ रहा है।

    इसे शेयर करते प्रियंका ने लिखा.. ‘मेरी प्रोफेशनल लाइफ में कई खतरे भी हैं’ दरअसल प्रियंका इन दिनों फिल्म के स्टंट सीन की शूटिंग कर रही हैं और इसी बीच उन्हें यह चोट लग गई है।इससे पहले भी प्रियंका ने फिल्म के सेट से एक बिहाइंड द सीन फुटेज शेयर किया था।

    इसमें फिल्म का टाइटल, डायरेक्टर फ्रैंक ई फ्लॉवर्स और डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी ग्रेग बाल्डी भी नजर आ रहे थे। ‘द ब्लफ’ फिल्म में प्रियंका के अपोजिट कार्ल अर्बन नजर आएंगे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफाॅर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

  • झील में डूबने से 3 युवकों की हुई मौत

    जगदलपुरः छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर में दलपत सागर रोड पर बनी झील में एक कार डूब गई। सेंट्रल लॉक लगने की वह से तीनों बाहर नहीं आ पाए और डूब गए। हादसा रात के करीब 12 बजे हुआ। शहर के धरमपुरा क्षेत्र से कार में सवार होकर 3 युवक दलपत सागर रोड से होते हुए मुख्य शहर तक जा रहे थे। इसी दौरान दलपत सागर के किनारे स्थित राम मंदिर को पार करने के बाद अचानक वाहन चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार दलपत सागर झील में गिर गई। अंदर से लॉक होने के कारण तीनों युवक कार से बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। कार पर लगी नंबर प्लेट छत्तीसगढ़ के भिलाई पासिंग की है।

  • Health के लिए वरदान है यह फल, जाने चमत्कारी फायदे!

    Health के लिए वरदान है यह फल, जाने चमत्कारी फायदे!

    हेल्थ टिप्सः सेहतमंद रहना है तो आपको कुछ चीजों का सेवन लगातार करना होगा। जैसे कि फल खाना हमारे लिए अच्छा होता है। खासतौर पर अमरूद (Guava) जैसे फल को अपनी डाइट में शामिल कर आप अच्छी हेल्थ पा सकते हैं। यह फल आपको हर मौसम में आसानी से मिल जाएगा। खाने से पेट और विटामिन से जुड़े कई फायदे आपको मिलेंगे।

    आयुर्वेदिक चिकित्सक के अनुसार विटामिन A और C से भरपूर यह फल किसी वरदान से कम नहीं है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी मदद करता है। यह आंखों की रोशनी बढ़ाता है। विटामिन B6 ओर B12 के लिए आप अमरूद खा सकते हैं।

    अमरूद खाने का एक फायदा यह भी कहा कि हर मौसम में आपको कम खर्च में मिलेगा। अमरूद पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में बहुत मदद करता है, जिससे त्वचा चमकदार बनाती है। स्किन संबंधित सभी समस्याओं को तेजी से ठीक करने का भी यह काम करता है।

  • Punjab: होटल में महिला का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab: होटल में महिला का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाब में हत्या से जुड़ी घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला पंजाब के मोहाली से सामने आया है, जहां एक निजी होटल में एक महिला की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हालांकि अभी तक हत्या की वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना मोहाली के फेज वन के एक निजी होटल से सामने आई है। 

    बता दें कि पंजाब में आए दिन लड़कियों पर हमले हो रहे हैं जो शर्मनाक है। पंजाब में पिछले दो महीने में यह चौथा मामला है। इससे पहले भी मोहाली के पंज फेस में एक युवक ने एक लड़की पर तलवार से हमला किया था। इस हमले में लड़की बुरी तरह घायल हो गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।

  • Laptop में लगी आग, 2 बच्चों की मौत, 7 झुलसे

    Laptop में लगी आग, 2 बच्चों की मौत, 7 झुलसे

    नई दिल्ली : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां बुधवार को एक घर में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई। आग की चपेट में आने से कम से कम 2 बच्चों की मौत हो जबकि 7 अन्य झुलस गए। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी दी है। 

    जानकारी के अनुसार यह घटना फैसलाबाद के शरीफ पुरा इलाके में हुई जिसके बाद हड़कंप मच गया।जानकारी के मुताबिक लैपटॉप की बैटरी चार्ज करते समय फट गई और इससे घर में आग लग गई।

     बचाव अधिकारियों ने बताया कि घटना के बाद घर में रहने वाले पांच बच्चों और दो महिलाओं सहित परिवार के नौ सदस्यों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार भाई- बहन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। 

  • Jalandhar: हादसे में Sub Inspector की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

    Jalandhar: हादसे में Sub Inspector की मौत, डिवाइडर से टकराई कार

    कपूरथलाः पंजाब में कपूरथला के जालंधर रोड पर अर्बन एस्टेट के नजदीक देर रात एक कार डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें सवार पुलिस सब इंस्पेक्टर की जख्मी होने के बाद मौत हो गई। सिटी थाना -2 अर्बन एस्टेट के एसएचओ मनजीत सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मृतक की पहचान सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह वासी जालंधर के रूप में हुई है। वह फगवाड़ा डिवीजन के थाना सतनामपुरा में तैनात थे। 

    एसएचओ मनजीत सिंह से मिली जानकारी के अनुसार देर रात लगभग 9:30 बजे एक कार अर्बन एस्टेट के नजदीक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार चालक SI जसपाल सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीसीआर टीम ने घायल को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उपचार के लिए भर्ती करवाया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई है।

    एसएचओ मनजीत सिंह ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ थाना सतनामपुरा के SHO गौरव धीर ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर जसपाल सिंह किसी ऑफिशियल काम से कपूरथला में किसी वकील से मिलने गए थे। जिस दौरान उनके साथ हादसा हो गया।

  • Jalandhar: उप चुनाव को लेकर BSP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

    Jalandhar: उप चुनाव को लेकर BSP ने किया उम्मीदवार का ऐलान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बहुजन समाज पार्टी के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रेस नोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि जालंधर पश्चिम विधानसभा चुनाव के लिए बसपा के उम्मीदवार बिंदर लाखा होंगे। उन्होंने बताया कि बिंदर लाखा पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं जो पिछले 25 वर्षों से पार्टी संगठन के लिए विभिन्न पदों पर कार्य कर रहे हैं। गढ़ी ने बताया कि बसपा प्रत्याशी का नामांकन पत्र आज 20 जून को दाखिल किया जायेगा।

    इस मौके पर पार्टी के प्रदेश महासचिव बलविंदर कुमार ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने एक कार्यकर्ता को टिकट देकर उन हजारों कार्यकर्ताओं के सम्मान की बात की है जो अनुशासित रहकर पिछली पंक्ति में अथक परिश्रम करते हैं। बसपा द्वारा मिशनरी कार्यकर्ता बिंदर लाखा को टिकट देने का पूरे संगठन ने स्वागत किया है। इस मौके पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रत्याशी को पार्टी का टिकट दिया गया।

  • Summer Holidays के बीच स्कूलों को विशेष आदेश हुए जारी!

    Summer Holidays के बीच स्कूलों को विशेष आदेश हुए जारी!

    जालंधरः गर्मियों की छुट्टियों के बीच भारत सरकार द्वारा स्कूलों को विशेष आदेश जारी किए गए है। दरअसल, भारत सरकार की हिदायतों के अनुसार 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। जिसमें पंजाब के स्कूलों के अध्यापक और विद्यार्थी भाग लेते है। लेकिन गर्मियों की छुट्टियां होने के कारण अध्यापकों और विद्यार्थियों द्वारा अपने-अपने घरों में से योग दिवस पर भाग लिया जाना है।

    13 जून, 2024 को जारी परिपत्र में इस दिवस के महत्व और राज्य भर के स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया है। बता दें कि निर्देश में सरकारी और निजी स्कूलों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों को इस उत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

    स्कूलों से आग्रह किया गया है कि वे इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियां और कार्यक्रम आयोजित करें तथा योग के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाएं। निदेशालय इन कार्यक्रमों में छात्रों, शिक्षकों और समुदाय की भागीदारी पर जोर देता है, ताकि व्यापक पहुंच और प्रभावशाली उत्सव सुनिश्चित किया जा सके।