Blog

  • ट्रक से टकराने के बाद Car में लगी आग, तीन जिंदा जले

    ट्रक से टकराने के बाद Car में लगी आग, तीन जिंदा जले

    कुरुक्षेत्रः हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दर्दनाक हादसे में तीन लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। जानकारी अनुसार नेशनल हाईवे 152-डी पर एक कार में ट्रक से टकराने के बाद आग लग गई। इस दौरान कार में सवार तीन लोग जिंदा जल गए, जबकि चौथा गंभीर रुप से झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

    बताया जा रहा है कि सोमवार रात करीब 11 बजे एनएच 152-डी पर गांव मुर्तजापुर के पास कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई थी। जिसके बाद कार में आग लग गई। पुलिस के मुताबिक झज्जर के गांव मंजपुरा का आशीष और उसके तीन साथी स्विफ्ट कार से हिमाचल प्रदेश में परीक्षा देने जा रहे थे। आशीष का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। अन्य तीन युवकों की पहचान नहीं हो पाई है।

  • Virat Kohli के पब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

    Virat Kohli के पब के खिलाफ पुलिस का एक्शन, FIR दर्ज

    बेंगलुरुः कर्नाटक की बेंगलुरु पुलिस ने रविवार देर रात पब खोले जाने पर कार्रवाई की। शहर के कई पबों के प्रबंधन पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज किया। इनमें से एक पब क्रिकेटर विराट कोहली के स्वामित्व वाली भी है, जिसका नाम वन8 कम्यून पब है। पुलिस ने जानकारी दी कि 6 जुलाई की रात को पब कथित तौर पर 1:20 बजे तक खुला था, जो कि नियमों के खिलाफ है। क्यूबन पार्क पुलिस स्टेशन ने वन 8 कम्यून पब के खिलाफ औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज की है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, रात्रि गश्त पर तैनात सब-इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि वन8 कम्यून पब देर रात चल रहा है। जब सब-इंस्पेक्टर रात 1:20 बजे पब में पहुंचे तो उन्होंने पाया कि पब में ग्राहक मौजूद हैं। इसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई। सूत्रों ने बताया कि तीन अन्य पबों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। विराट कोहली के स्वामित्व वाली वन8 कम्यून पब दिल्ली, मुंबई, पुणे और कोलकाता जैसे अन्य शहरों में भी हैं। बेंगलुरु में पिछले साल इस क्लब को खोला गया था। कस्तूरबा रोड पर रत्नम कॉम्प्लेक्स की छठी मंजिल पर मौजूद है, जो एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक है।

     

  • तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत की खबर सुनते भागा ठेकेदार

    तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, मौत की खबर सुनते भागा ठेकेदार

    पन्नाः पन्ना जिला मुख्यालय के अजयगढ़-छतरपुर वाईपास में निर्माणाधीन सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग में बड़ा हादसा हो गया। जहां काम करने के दौरान तीसरी मंजिल में 22 वर्षीय मजदूर नीचे गिर गया। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं मजदूर की मौत की खबर सुनते ही ठेकेदार जिला अस्पताल से भाग गया।

    जानकारी के अनुसार नगर के अजयगढ़ छतरपुर वाईपास में पुराना पन्ना के आगे सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का निर्माण चल रहा है। जहां बिल्डिंग निर्माण के साथ नल फिटिंग व अन्य कार्य भी चल रहे हैं। जिसमें काम के लिए 100 से ज्यादा मजदूर लगाए गए थे। इसी दौरान छड़ काटने के दौरान मजदूर को करंट का झटका लगा और वह तीन मंजिल से सीधे नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि मृतक अपने परिवार का इकलौता पुत्र था। वहीं मृतक के परिजनों ने निर्माण कंपनी से परिजनों को मुआवजा राशि दिलवाए जाने की मांग की है।

  • Storm ने मचाई तबाही, 4 की मौ’त, लाखों घरों में छाया अंधेरा

    Storm ने मचाई तबाही, 4 की मौ’त, लाखों घरों में छाया अंधेरा

    नई दिल्ली : अमेरिका के टेक्सास प्रांत में तूफान ‘बेरिल’ ने तबाही मचा दी है। शक्तिशाली तूफान ‘बेरिल’ की वजह से बाढ़ के हालातबन गए हैं। तूफान की चपेट में आने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है। तूफान कितना भयानक है इस बात अंदाजा ऐसे लगाया जा सकता है कि करीब 30 लाख घरों की बिजली गुल हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार तूफान के रूप में माटागोर्डा के पास दस्तक दी जिसके बाद स्कूलों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों, कार्यालयों और वित्तीय संस्थानों को बंद कर दिया गया।

    नेशनल हरिकेन सेंटर’ ने कहा कि पूर्वी टेक्सास, पश्चिमी लुइसियाना और अरकांसस के कुछ हिस्सों में बाढ़, बारिश और तेज आंधी के आसार हैं। इस बीच घरों पर पेड़ गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और बाढ़ के पानी में फंसने के कारण ह्यूस्टन पुलिस विभाग के एक कर्मचारी की जान चली गई। आग लगने की घटना में एक अन्य व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है।

  • Jalandhar: Gun Point पर महिला से लूट की कोशिश, Car भगाते समय हुआ हादसा, देखें वीडियो

    Jalandhar: Gun Point पर महिला से लूट की कोशिश, Car भगाते समय हुआ हादसा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में देर रात कार सवार महिला से गन प्वाइंट पर बाइक सवार बदमाशों ने लूटने के प्रयास की घटना सामने आई है। जिसके बाद महिला द्वारा कार भगाने के दौरान डिवाइडर से कार टकराने से पलट गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी देते हुए पीड़िता सुखविंदर कौर ने बताया कि वह देर रात खाने के लिए कार में सवार होकर निकली थी। इस दौरान बीएमसी रोड से जाते हुए ग्रीन पार्क गेट की बैकसाइड के पास वह कार में सवार थी कि बाइक पर सवार युवक उसके पास आए और पिस्तौल के बल पर उसे कैश निकालने के लिए कहने लगे।


    महिला ने कहाकि हमलावारों से बचने के लिए उसने कार भगा ली। जिसके बाद गाड़ी तेजरफ्तार होने के चलते डिवाइड से टकरा गई और सड़क पर पलट गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला का कहना है कि बदमाश उसके पीछे लग गए थे, लेकिन हादसे के बाद हमलावार मौके से भाग गए। जिसके बाद राहगीरों ने मदद करते हुए उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। वहीं दूसरी ओर थाना डिवीजन नंबर-6 के एसएचओ साहिल चौधरी ने बताया कि डयूटी खत्म करके वह अस्पताल से किसी से मिलकर आ रहा था।

    इस दौरान रास्ते में हादसे के बारे में पता चला। घटना आईकोनिक चौक के पास हुई है। पुलिस ने बताया कि उन्हें पता चला है कि पीबी 65 गाड़ी रास्ते में पलटी हुई है। पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान 2 लड़के और 2 लड़कियों मौजूद थी। पुलिस ने कहा कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है।

  • Train में चढ़ते समय महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

    Train में चढ़ते समय महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

    नई दिल्ली : नवी मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय एक महिला के दोनों पैर कट गए, लेकिन उसकी जान बच गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया जिसमें दिखाई दे रहा है कि प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के शोर मचाने के बाद ‘लोकल ट्रेन धीरे-धीरे पीछे की जा रही है और घायल महिला पटरियों पर पड़ी है।

    महिला बेलापुर स्टेशन से ठाणे जा रही थी। बेलापुर स्टेशन में यह दुर्घटना हुई। भीड़ भरी ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से महिला पटरी पर गिर गई। चलती ट्रेन का एक डिब्बा उसके पैर के ऊपर से गुजर गया. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि महिला खून से लथपथ है और बहुत मुश्किल से बैठने की कोशिश कर रही है।

  • Punjab: श्मशानघाट के पास संदिग्ध परिस्थित में लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    Punjab: श्मशानघाट के पास संदिग्ध परिस्थित में लटकता मिला शव, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला के काला नंगल गांव में श्मशानघाट के पास सुबह एक व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला। जिसके बाद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सरपंच को दी। उपरांत पंचायत ने मामले की सूचना पुलिस को दी। लोगों ने जानकारी देते बताया कि वह सुबह सैर के लिए निकले थे। जैसे ही श्मशानघाट के पास पहुंचे तो वहां एक लाश लटकती देखी।

    लोगों का कहना है कि मृत व्यक्ति उनके गांव का नहीं है, देखने में प्रवासी लग रहा है। जिसके बाद तुरंत मौके पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

  • अब सस्ता होगा TV देखना, TRAI ने किया एलान, जानिए नए आदेश

    अब सस्ता होगा TV देखना, TRAI ने किया एलान, जानिए नए आदेश

    नई दिल्लीः ट्राई ने नया टेरिफ ऑर्डर नोटिफाई कर दिया है, जिससे टीवी देखना अब सस्ता हो जाएगा। ट्राई ने ₹130 वाली सीलिंग हटाई दी है साथ ही ब्रॉडकास्टर अब 45 फीसदी तक डिस्काउंट भी दे सकते हैं। एक ब्रॉडकास्टर अपने पे चैनलों के बुके की कीमत निर्धारित करते समय उस बुके सभी पे चैनलों के कुल एमआरपी पर अधिकतम 45 फीसदी छूट की पेश कर सकता है। किसी ब्रॉडकास्टर द्वारा किसी पे चैनल के अधिकतम रिटेल प्राइस पर इंसेंटिव रूप में दी जाने वाली छूट अ-ला-कार्टे और बुके दोनों में उसे चैनल की सदस्यता पर आधारित होगी।

    अभी ट्राई ने नेटवर्क कैपेसिटी फीस तय की हुई थी जिससे आपको 200 चैनल लेने के लिए 130 रुपए चुकाने होते थे जबकि 200 से ज्यादा चैनल देखने के लिए 160 रुपए चुकाने होते थे अब ब्रॉडकास्ट अपनी मर्जी से यह फीस तय कर सकते हैं। पहले चैनलों के लिए ब्रॉडकास्ट सिर्फ 15 फीसदी तक डिस्काउंट दे सकते थे अब यह डिस्काउंट बढ़कर 45 फीसदी हो गया है। फ्री टू एयर चैनल वालों को चैनल पर बताना होगा कि यह फ्री चैनल है। डिजिटल प्लेटफॉर्म ऑपरेटर को अपनी वेबसाइट पर नई दरें दिखानी होगी।

     

  • International Kidney Racket का भंडाफोड़, वरिष्ठ महिला Doctor गिरफ्तार

    International Kidney Racket का भंडाफोड़, वरिष्ठ महिला Doctor गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने पिछले सप्ताह दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल की एक सीनियर महिला डॉक्टर को गिरफ्तार किया था। कथित तौर पर पकड़ी गई इस महिला डॉक्टर के तार बांग्लादेश और भारत में ऑर्गन ट्रांसप्लांट रैकेट (अंग प्रत्यारोपण रैकेट) से जुड़े बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि 50 वर्षीय डॉ. विजया कुमारी, जो अब सस्पेंड हैं, गिरोह के साथ काम करने वाली एकमात्र डॉक्टर थीं और उन्होंने नोएडा स्थित निजी यथार्थ अस्पताल में 2021-23 के दौरान लगभग 15-16 प्रत्यारोपण किए थे।

    मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिकॉर्ड से पता चलता है कि कथित रैकेट में बांग्लादेश के मरीजों को बिचौलियों, डॉ, विजया कुमारी और उनके साथियों के नेटवर्क द्वारा एनसीआर के प्रमुख अस्पतालों में अंग प्रत्यारोपण के लिए फुसलाया जाता था। विजया कुमारी के अलावा पिछले महीने तीन बांग्लादेशी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया था। नई दिल्ली में बांग्लादेश उच्चायोग के नाम पर फर्जी दस्तावेज कथित तौर पर यह दावा करने के लिए तैयार किए गए थे कि डोनर और रिसीवर (दोनों बांग्लादेशी) के बीच संबंध थे – जो भारतीय कानून के अनुसार आवश्यक है। सूत्रों ने कहा कि इन जाली दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है।

    सूत्रों ने बताया कि सीनियर कंसल्टेंट और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. विजया कुमारी करीब 15 साल पहले जूनियर डॉक्टर के तौर पर अपोलो अस्पताल से जुड़ी थीं। उन्हें अस्पताल के पेरोल पर नहीं बल्कि फीस-फॉर-सर्विस के आधार पर नियुक्त किया गया था। यथार्थ अस्पताल के एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट सुनील बालियान ने कहा कि डॉ. विजया कुमारी अस्पताल में विजिटिंग कंसल्टेंट के तौर पर काम कर रही थीं और अपने द्वारा लाए गए मरीजों का प्रत्यारोपण करती थीं। उन्होंने कहा, “यथार्थ का कोई भी मरीज उन्हें नहीं दिया गया और उन्होंने पिछले तीन महीनों में एक सर्जरी की थी।”

    पुलिस की इस कार्रवाई को देखते हुए इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल (IAH) ने डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया है। अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि क्राइम ब्रांच ने पहले भी जांच के तहत कुछ जानकारी मांगी थी, जो विधिवत उपलब्ध कराई गई थी। प्रवक्ता ने कहा, “यह कार्रवाई दूसरे अस्पताल में की गई प्रक्रियाओं से संबंधित जांच के बाद की गई है और प्रथम दृष्टया इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में किसी कार्रवाई या कृत्य से संबंधित नहीं है।”

    वर्तमान मामले में बांग्लादेश के रहने वाले 29 वर्षीय रसेल अपने साथियों मोहम्मद सुमन मियां और इफ्ती अथवा त्रिपुरा के रतीश पाल के साथ मिलकर संभावित डोनर्स को बांग्लादेश से दिल्ली बुलाते थे। एक सूत्र ने बताया कि वे 4-5 लाख रुपये में अपनी किडनी दान करते थे और रिसीवर से 25-30 लाख रुपये वसूले जाते थे। इफ्ती को छोड़कर, अन्य सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सूत्र ने बताया, “हमें राजस्थान में किडनी रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद सूचना मिली और पुलिस ने करीब तीन महीने पहले इस पर काम करना शुरू किया। सभी आरोपी पहली बार किडनी ट्रांसप्लांट करवा रहे थे और वे हर ट्रांसप्लांट के लिए डॉक्टर को 2-3 लाख रुपये दे रहे थे।”

    सूत्रों ने बताया कि वर्तमान मामले में डोनर्स और रिसीवर्स ने अल शिफा नामक एक मेडिकल टूरिज्म कंपनी के माध्यम से अपने ठहरने, इलाज और टेस्ट का कॉर्डिनेट किया। एक पीड़ित का बयान धारा 164 सीआरपीसी के तहत दर्ज किया गया है जो अदालत में स्वीकार्य साक्ष्य है। सूत्रों ने बताया कि यथार्थ अस्पताल से पीड़ित के मेडिकल रिकॉर्ड जब्त कर लिए गए हैं, जिसमें बांग्लादेश उच्चायोग के जाली दस्तावेज दिखाए गए हैं। सूत्र ने कहा, “इन दस्तावेजों से पता चलता है कि पीड़िता के ट्रांसप्लांट रिकॉर्ड से जुड़ी मेडिकल फाइल को पूरा करने के लिए इसका दुरुपयोग किया गया था।”

    सूत्रों ने कहा कि पुलिस अब एक संगठित अपराध गिरोह की जांच कर रही है। जांच के दौरान विजया कुमारी के सहायक के रूप में काम करने वाले विक्रम को भी मामले में गिरफ्तार किया गया है। रिकॉर्ड से पता चलता है कि रसेल ने जसोला गांव में एक फ्लैट किराये पर लिया था। सूत्र ने कहा, “इस किराये के फ्लैट में पांच से छह डोनर रह रहे थे। ट्रांसप्लांट से पहले सभी टेस्ट पूरे हो चुके थे। रिसीवर फ्लैट में डोनर से मिलते भी थे।”

    सूत्रों ने कहा कि बांग्लादेश के कुश्तिया जिले के रसेल ने अपने साथियों की पहचान ढाका के रहने वाले मियां (28) और मोहम्मद रोकोन (26) के रूप में की, जो पूछताछ के दौरान फ्लैट के अंदर थे। सूत्रों ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान रसेल के कमरे से बरामद बैग में नौ पासपोर्ट, दो डायरियां और एक रजिस्टर मिला था। ये पासपोर्ट किडनी डोनेट करने वालों और रिसीवर के थे और डायरी में कथित तौर पर डोनर और रिसीवर के बीच पैसों के लेनदेन की जानकारी थी।

  • लड़की की बेरहमी से पिटाई, MLA के करीबी पर लगा आरोप, देखें वीडियो

    लड़की की बेरहमी से पिटाई, MLA के करीबी पर लगा आरोप, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक लड़की की कुछ लोगों द्वारा बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि लड़की पर दो लोग ताबड़तोड़ डंडे बरसा रहे हैं और चार लोगों ने मिलकर लड़की को पकड़ रखा है। इस घटना के लिए बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा है। बीजेपी ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया, ‘तलतला क्लब, कमरहाटी से सामने आया वीडियो, चौंकाने वाली रिपोर्टों में आरोप लगाया गया है कि टीएमसी विधायक मदन मित्रा के करीबी सहयोगी जयंत सिंह ने एक असहाय लड़की पर हिंसक हमला किया। महिलाओं के अधिकारों की हिमायत करने का दावा करने वाली सरकार के तहत यह बर्बर कृत्य मानवता पर एक शर्मनाक धब्बा है। इस मामले की तत्काल जांच होनी चाहिए और किसी भी हाल में न्याय से समझौता नहीं होना चाहिए।पश्चिम बंगाल की मानिकतला, रायगंज, राणाघाट दक्षिण और बगदाह सीटों पर उपचुनाव है। ऐसे में इस तरह का वीडियो सामने आना राज्य में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की परेशानियां बढ़ा सकता है।