Blog

  • किसानों से मुलाकात के बाद Rahul Gandhi का आया बयान

    किसानों से मुलाकात के बाद Rahul Gandhi का आया बयान

    नई दिल्लीः किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के नेतृत्व में देशभर से 12 किसान नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने आज संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और अपनी समस्याओं के बारे में बताया। वहीं किसान नेताओं से मुलाकात के बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “हमने अपने घोषणापत्र में कानूनी गारंटी के साथ एमएसपी का जिक्र किया है। हमने आकलन किया है और इसे लागू किया जा सकता है। हमने अभी एक बैठक की, जिसमें तय किया गया कि हम INDIA गठबंधन के दूसरे नेताओं से बात करेंगे और सरकार पर दबाव डालेंगे कि देश के किसानों को एमएसपी की कानूनी गारंटी दी जाए।”

    उन्होंने ये भी कहा, “बैठक से पहले असमंजस की स्थिति थी क्योंकि किसानों को अंदर नहीं जाने दिया गया। हमने उन्हें आमंत्रित किया लेकिन वे उन्हें संसद के अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। वे किसान हैं, शायद यही वजह है. आपको प्रधानमंत्री से इसका कारण पूछना होगा।” इससे पहले, सूत्रों ने बताया कि किसानों ने अपने-अपने राज्यों के मुद्दों पर राहुल गांधी से बात की और उनसे एमएसपी को संशोधित करने और कानूनी समर्थन सुनिश्चित करने की लंबे समय से चली आ रही मांगों को पूरा करने के लिए एक निजी सदस्य विधेयक पेश करने के लिए भी कहा। बैठक में कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, अमरिंदर सिंह राजा वाडिंग, सुखजिंदर सिंह रंधावा, गुरजीत सिंह औजला, धर्मवीर गांधी, डॉ. अमर सिंह, दीपेंद्र सिंह हुड्डा और जय प्रकाश भी मौजूद थे।

    बता दें कि देश भर के किसान संगठन चाहते हैं कि एमएसपी स्वामीनाथन आयोग के सी2+50 फार्मूले पर आधारित हो, जिसमें समर्थन मूल्य की गणना करते समय पूंजी की लागत और भूमि किराये को शामिल किया जाता है। एमएसपी के तहत किसानों को फसल की कीमतों में भारी गिरावट से बचाने के लिए सरकार की ओर से निर्धारित खरीद गारंटी दी जाती है।

  • संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन

    संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के सांसदों ने किया प्रदर्शन

    नई दिल्लीः बजट पेश होने के बाद संसद की कार्यवाही शुरू होने से ठीक पहले कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों के नेताओं ने आज संसद भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने बजट को जन विरोधी बताया। विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव, आम आदमी पार्टी के संजय सिंह सहित कई दलों के प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया और सरकार विरोधी नारे लगाए।

    प्रदर्शनकारी विपक्षी सांसद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। सबके हाथों में नारे लिखी हुई तख्तियां थीं और उनका कहना था कि बजट जन विरोधी है तथा उसमें जनता की भावनाओं का ध्यान नहीं रख कर चंद पूंजीपतियों के हितों को साधने का काम हुआ है।

  • आज का राशिफल, 24 जुलाई 2024

    आज का राशिफल, 24 जुलाई 2024

    आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 31 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 10 मिनट सौभाग्य योग रहेगा, उसके बाद शोभन योग लग जाएगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 15 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।

    मेष राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट आपके पक्ष में आएगा। आर्ट, मीडिया से जुड़े लोगों को नौकरी के नये अवसर मिलने के योग हैं। आपको, ऑफिस में आपके कार्यों के लिए सम्मान मिलेगा। कोई नया प्रोजेक्ट आपको दिया जाएगा आप उसे बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे जो आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज किसी से उलझने से बचे। आज आप सेहत का खास ख्याल रखें।

     

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए लकी रहेगा। आप अपने बिजनेस में कोई नई शुरूआत करेंगे। आपकों जबरदस्त सफलता मिलेगी। समाज में आपका प्रभाव बढ़ेगा। इस दौरान आप नये लोगों से मिलेंगे। कुछ नया सीखने को मिलेगा। कई माध्यमों से धन कमाने के मौके मिलेंगे। इस दौरान आप ओवर कॉन्फिडेन्स से बचें। आज आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्राग बनी रहेगी। कुछ पारिवारिक खर्चें होंगे। घर का माहौल अच्छा रहेगा। सेहत को नजर अंदाज ना करें, अपने खानपान का ध्यान दें।

    मिथुन राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपके परिवार का माहौल सुखद रहेगा। आपसी तालमेल देखकर आपको खुशी होगी। आपकी प्रोफेशनल लाइफ शानदार रहेगी। आज किए गए प्रयासों में दोगुना लाभ होगा। आप आर्थिक तौर पर खुद को मजबूत पायेंगे। जो लोग चिकित्सा से जुड़ें हैं, उनके लिए उत्तम समय है। कुछ नई उपलब्धियां मिलेंगी। आप लवमेट के साथ किसी मनपसंद जगह जाने का प्लान बनाएंगे। इस दौरान आपके कुछ खर्चे भी होंगे। आज आपको क्रोध करने से बचना चाहिए किसी से भी बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। मन शांत रखने के लिए मेडिटेशन करें।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नये फैसलें लेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा बदलाव आएगा। कोई बिजनेस ट्रिप भी कर सकते हैं। आपको सुखद अनुभव के साथ मानसिक सुकून मिलेगा। आज आप परिवार के खुशहाल माहौल में दिन बिताएंगे। कार्यस्थल पर आप सतर्क रहेंगे। विरोधी कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं, इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। आज आपको किसी भी तरह की लापरवाही से बचना चाहिए। आज आपको दोस्तों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज लिया गिया निर्णय आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा।

    सिंह राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आपको आपके करियर के क्षेत्र में अपार संभावनाएं मिलेंगी आपका कोई सरकारी काम बनेगा। उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपको नौकरी में लाभ होगा। आपको नई दिशा मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आपकी लाइफ स्टाइल में बदलाव देखने को मिलेगा। आपके हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलता रहेगा। आप अपने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। संतान की ओर कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिलेगी। यह शिक्षा के क्षेत्र में कामयाबी की हो सकती है।

    कन्या राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। व्यापार जगत से जुड़े हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी। परीक्षा में अच्छे प्रदर्शन कर छात्र कामयाबी पा सकेंगे। जीवनसाथी से आपकी अच्छी समझ रहेगी। आप आनंदित महसूस करेंगे। आज प्रापर्टी से जुड़े मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर कागजी कार्यवायी ध्यान से करें। व्यापारिक गतिविधियों में सक्सेस मिलने से आर्थिक क्षेत्र में बड़ा लाभ मिलेगा। आप अपने दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं। फिटनेस के लिए व्यायाम करें।

    तुला राशि: आज का दिन आनंद से भरा रहेगा। आपके परिवार में कोई मांगलिक कार्य होगा। घर का माहौल खुशहाल रहेगा। आज आप कुछ समय संगीत सुनने में बिताएंगे। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। नई नौकरी ज्वाइन करने से पहले अच्छी तरह सोंच-समझ लें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। ऑफिस में आपको किसी बडे प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आप अपने घर के लिए आज कुछ योजनाएं बनाएंगे। घर में किसी की सेहत को लेकर आप डॉक्टर से सुझाव लेंगे। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा।

    वृश्चिक राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी बिजनेस में धन निवेश करेंगे। आप व्यापार संबंधी कोई नई योजना शुरू करेंगे। अपने व्यापार को आगे ले जाएंगे। आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप कुछ दान पुण्य का काम भी करेंगे। जरूरतमंद बच्चों को उनके जरूरत की चीजें बाटेंगे। इस राशि के महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा है। आपकी संतान का भाग्योदय होगा। अच्छे स्वास्थय के लिए आप व्यायाम करें। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है, जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे। आप अपने बच्चों और परिवार के साथ ज्यादा समय बिताएंगे। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बढ़िया रहेगा। आपको आपके सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। आज आपको अपने मनपसंद जगह घूमने का मौका मिलेगा। आप बहुत कुछ नया सीखेंगे। आपकी जॉब में सैलरी बढ़ने के योग हैं। कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से सतर्क रहें। आज आप अपने बड़बोलेपन से बचें। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका मिलेगा।

    मकर राशि: आपके लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। आपको परिवार का साथ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में परेशानियां खत्म होंगी। कार्यस्थल पर आज आपकी भागदौड़ ज्यादा रहेगी। व्यापार में अच्छे लाभ के योग हैं। इस दौरान किसी तरह की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लेनदेन करते समय खास ध्यान रखें। आप अपना कुछ समय परिवार और दोस्तों के साथ गुजारें या मनोरंजन के लिए भी निकालें, अच्छा महसूस करेंगे। काफी समय से रुका हुआ काम पूरा होने की उम्मीद है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। आपको मेहनत का फल मिलेगा।

    कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने कार्यस्थल पर अपने सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आप अपनी पहचान बनाने में सफल रहेंगे। अपनी कड़ी मेहनत से विरोधियों को चुनौती दे पाएंगे। आपका नए कार्यों में मन लगेगा। आप अपना बेस्ट देने का प्रयास करेंगे। नौकरी में उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। इस दौरान आप आलस्य को अपने ऊपर हावी ना होने दें, साथ ही वाणी में मधुरता लायें। पारिवारिक सदस्यों के बीच आपसी प्रेम रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप डॉक्टर से सलाह लेंगे।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपना कोई बिजनेस स्टार्ट करेंगे। आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपके निजी रिश्तों में सुधार आएगा। पार्टनरशिप में किए गए व्यवसाय में आर्थिक फायदा मिलेगा। इस दौरान आपको अपने खर्चों पर नियन्त्रण रखना होगा। आपके घर परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। कोई मांगलिक कार्य संपन्न होगा। आप अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सजग रहें। बेवजह गुस्सा करने से बचें। मानसिक शान्ति के लिए योग करें। आपके जीवन में नवीन विचारों का संचार होगा। अचानक कहीं से धन लाभ हो सकता है।

  • Rakshabandhan से पहले कर्मचारियों की सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

    Rakshabandhan से पहले कर्मचारियों की सैलरी में हुई बंपर बढ़ोतरी, वित्त विभाग ने जारी किया आदेश

    भोपालः रक्षाबंधन से पहले संविदा कर्मचारियों को लेकर खबर सामने आई है। दरअसल, राज्य की डॉ. मोहन यादव सरकार ने प्रदेश के हजारों संविदा कर्मचारियों को तोहफा देते हुए वेतन में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सरकार ने इनके वेतन में 3187 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस संबंध में मध्यप्रदेश सरकार के वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है।

    सरकार की ओर से सभी विभागों, संभागीय आयुक्तों और विभागाध्यक्षों को जारी आदेश में कहा गया है कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर संविदा अधिकारियों और कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है। अब उनकी सैलरी 3।87 प्रतिशत बढ़कर खाते मे आएगी। सबसे खास बात तो यह है कि आदेश एक अप्रैल 2024 से लागू होगा। यानी संविदा कर्मचारियों को एरियर की राशि में मिलेगी।

    बता दें कि बीतें दिनों प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका, मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आशा कार्यकर्ता, उषा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, कोटवार और संविदा कर्मचारियों को भी स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ देने का आदेश दिया था। इस आदेश के बाद इन सभी शासकीय और संविदा कर्मचारियों को आयुष्मान भारत निरामयम योजना का लाभ मिलेगा। जिसके तहत वह साल में पांच लाख रुपये का निशुल्क स्वास्थ्य उपचार करवा सकेंगे।

     

  • Youth Congress कार्यकर्ताओं पर Police ने किया लाठीचार्ज और वाटर केनन का इस्तेमाल, एक जवान का फटा सिर

    Youth Congress कार्यकर्ताओं पर Police ने किया लाठीचार्ज और वाटर केनन का इस्तेमाल, एक जवान का फटा सिर

    पटनाः कानून व्यवस्था को लेकर बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस की और से विधानसभा मार्च निकाला जा रहा था। यह मार्च बोरिंग कैनाल रोड के पंचमुखी मंदिर से शुरू होकर विधानसभा तक जाना था। पुलिस ने बोरिंग रोड चौहारे पर बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोका था। प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश करने लगे।

    इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठियां चलाई और वाटर केनन का इस्तेमाल किया। बिहार में बेलगाम अपराध, विशेष राज्य पर बोले जा रहे लगातार झूठ, अग्निवीर, बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी और पेपर लीक जैसे मुद्दों के विरोध में ये प्रदर्शन था।

  • Congress विधायक के घर पर पुलिस की Raid

    Congress विधायक के घर पर पुलिस की Raid

    टीकमगढ़ः मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला के निवास पर असम पुलिस ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार विधायक के बेटे शाश्वत सिंह बुंदेला पर असम में धोखाधड़ी करने का मामला दर्ज है। शाश्वत सिंह 6 माह से फरार चल रहा है। इस मामले को लेकर असम पुलिस उनके घर पर दबिश दी। बता दें कि इससे पहले साल 2023 में भी इस मामले को लेकर विधायक बुंदेला के घर असम पुलिस ने दबिश दी थी। उस समय पुलिस ने परिवार के सदस्यों से पूछताछ की थी। इस मामले में कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस की मदद ली गई थी और बुंदेला के घर को छावनी में बदल दिया गया था।

    यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस के सीनियर नेता हैं, वह पांचवीं बार टीकमगढ़ विधानसभा सीट से विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वह 1995 से 1998 तक दिग्विजय सिंह सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। यादवेंद्र सिंह बुंदेला कांग्रेस में छात्र जीवन से ही एक्टिव रहे हैं। 1983 के उपचुनाव में पहली बार विधायक चुने गए थे। इसके बाद 1985, 1993, 1998, 2008 और अब 2023 में विधानसभा का चुनाव जीते हैं। वर्तमान विधानसभा में वह कांग्रेस के सीनियर विधायकों में शामिल हैं, कांग्रेस में उन्हें दिग्विजय सिंह का करीबी माना जाता है। यादवेंद्र सिंह बुंदेला का टीकमगढ़ में बड़ा कारोबार भी है।

  • Punjab: Sukhbir Singh badal पहुंचे अकाल तख्त, देंगे स्पष्टीकरण,  देखें वीडियो

    Punjab: Sukhbir Singh badal पहुंचे अकाल तख्त, देंगे स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

    अमृतसरः पांच तख्तों के सिंह साहिबान ने शिरोमणि अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को श्री अकालतख्त पर तलब करते हुए उन्हैं 15 दिन के भीतर पेश होकर स्पष्टीकरण के लिए कहा था, इसी मामले को लेकर आज अकाली दल बादल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे । सुखबीर सिंह बादल यहां बागी गुट द्वारा लगाए गए आरोपों पर अपना स्पष्टीकरण देंगें।

    अकाली दल के नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने 1 जुलाई को श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी रघबीर सिंह को माफीनामा सौंपा और अकाली दल के कार्यकाल के दौरान की गई गलतियों का समर्थन करने के लिए माफी मांगी थी और सुखबीर बादल पर सत्ता के दोरान शक्तियों का दुरुपयोग करने के आरो लगाए थे।

  • Punjab: इस मेन रोड़ पर लोगों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    Punjab: इस मेन रोड़ पर लोगों ने लगाया धरना, लगा लंबा जाम, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः बटाला में भाईयों की गली में बीते दिन गोली चलने का मामला सामने आया था। इस घटना में गोली लगने से योद्धा नाम के युवक की मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे अमृतसर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं योद्धा की मौत के बाद आज परिजनों ने विरोध जताते हुए बटाला चंडीगढ़ रोड को जाम कर दिया है। वहीं योद्धा के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

    उन्होंने चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर लेती, तब तक विरोध जारी रहेगा। वहीं इस मामले को लेकर एसएसपी बटाला के निर्देश पर 5 टीमें बनाई गई हैं जो अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं और आरोपियों के कुछ रिश्तेदारों ने भी छापेमारी की गई है। बताया जा रहा हैकि इस घटना के बाद आरोपियों के रिश्तेदारों को पुलिस ने पूछताछ के लिए थाने भी बुलाया है।

    मीडिया से बात करते हुए पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को हिरासत में लिया जाएगा। उन्होंने परजिनों को आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर आश्वासन देते हुए धरना खत्म करने की अपील की है। वहीं परिजनों द्वारा लगाए बटाला चंडीगढ़ रोड पर लगाए गए धरने के बाद लंबा जाम लग गया और लोगों को दूसरे रास्तों से जाने का परिजनों द्वारा आग्रह किया जा रहा है।

  • मामूली विवाद को लेकर पिता ने बेटे को मारी गोली

    मामूली विवाद को लेकर पिता ने बेटे को मारी गोली

    मध्य प्रदेश: राज्य के रीवा इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। जहां एक पिता द्वारा अपने ही बेटे को पारिवारिक विवाद को लेकर गोली मार दी गई। घटना के बाद परिजनों ने घाटल बेटे को हॉस्पिटल में दाखल करवाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

    मिली जानकारी के मुताबिक, पिता और पुत्र के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसके कारण गुस्से में आए पिता ने घर पर रखी लाइसेंसी बंदूक से अपने बेटे पर फायरिंग कर दी। बंदूक से निकली गोली बेटे के पैर में जा लगी। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और बंदूक को जब्त कर लिया। वहीं घायल बेटे का इलाज चल रहा है।

  • Shambhu Border खुलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान

    Shambhu Border खुलने के मामले में सुप्रीम कोर्ट का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ः शंभू बॉर्डर खोले जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बरकरार रखी जाए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनानी चाहिए और इसमें राज्य सरकार और कृषि विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से नाम भेजने को कहा है। एक सप्ताह के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।

    सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि हम भी आम लोगों की परेशानी को समझते हैं लेकिन बॉर्डर पर 500 से 600 ट्रैक्टर ट्रॉली (जो पंजाब से दिल्ली जाना चाहते हैं) हैं। कोर्ट ने कहा कि आप किसानों से बातचीत का रास्ता निकालें। वहीं एसजी मेहता ने कहा कि हमें किसानों के दिल्ली आने से कोई दिक्कत नहीं है लेकिन उनका ट्रैक्टर ट्रॉली और जेसीबी के साथ आना तनाव पैदा करता है। एसजी मेहता ने आगे कहा कि आप सोते हुए को तो जगा सकते हैं लेकिन जो पहले से जाग चुका है उसे आप नहीं जगा सकते।

    हरियाणा की ओर से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर, ट्रॉली और जेसीबी को हाईवे पर चलाने की इजाजत नहीं है। दरअसल ट्रैक्टर ट्रॉली को युद्धक टैंक में तब्दील कर दिया गया है। इन मॉडिफाइड गाड़ियों को देखिये तो लगेगा कि सड़क पर टैंक आ गये हैं। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम एक कमेटी बनाने पर विचार करेंगे जो सभी पक्षों और किसानों से बात करेगी और समस्या का समाधान निकालेगी। कोर्ट ने हरियाणा और पंजाब से कमेटी के लिए योग्य व्यक्तियों के नाम सुझाने को कहा। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल यथास्थिति बरकरार रखने का आदेश दिया है। शंभू बॉर्डर फिलहाल नहीं खुलेगा।