लुधियानाः कराटे इंडिया चैंपियनशिप में कई खिताब जीत चुके तरुण शर्मा आज अपने हालातों को लेकर डिप्टी कमिश्नर लुधियाना के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ता कुमार गौरव के साथ जूते पॉलिश किए और मौजूदा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।
तरूण के मुताबिक, पिछली सरकार के समय मौजूदा मंत्री मीत हेयर ने वादा किया था कि उनकी सरकार आने पर उन्हें उचित सम्मान और नौकरी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार ने खिलाड़ी होने के चलते उसकी कोई भी सार नहीं ली। उन्होंने कहा कि एक तो वह हैंडिकैप है और दूसरा खिलाड़ी को उसके कोटे में भी जगह नहीं दी गई। जिसके चलते वह सरकार से काफी निराश हैं।
Blog
-

Punjab: कराटे India Championship में कई खिताब जीत चुके Tarun Sharma ने जमकर निकाली भड़ास, देखें वीडियो
-

Punjab: फैक्ट्री से सामान चोरी करते रंगे हाथों 2 काबू, देखें वीडियो
अमृतसरः जिले में लगातार चोरी और लूटपाट की वारदातें सामने आ रही हैं। वहीं ताजा मामला हाथी गेट के पास गोल बाग से सामने आया है, जहां एक ग्रिल फैक्ट्री में दो चोरों को रंगे हाथों काबू किया गया। बताया जा रहा है कि उक्त आरोपी वहां से लोहे की सरिया चुराकर बेचते थे, जिसे आज फैक्ट्री मालिक ने रंगे हाथों काबू किया गया। इस मौके पर फैक्ट्री मालिक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि है पिछले कुछ दिनों से हमारी फैक्ट्री में चोरी की वारदाते हो रही थी। उन्होंने कहा कि वह लोहे की ग्रिलों का सरकारी ठेका लेता है।
इस दौरान उसकी फैक्ट्री के अंदर से कई बार वेल्डिंग मशीन और उसकी तारों सहित अन्य लोहे का सामान चोरी हो रहा था। जिसके चलते आज उसने 2 चोरों को रंगे हाथों काबू किया है। वहीं चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फैक्ट्री मालिक ने चोरों को काबू करके पुलिस के हवाले कर दिया है। इस मौके पर दुर्गियाना थाने के पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमने दो चोरों को गिरफ्तार किया है, जो फैक्ट्री से लोहे की ग्रिलों सहित अन्य सामान चोरी करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपियों को थाने में ले जाकर गहनता से पूछताछ की जाएंगी।
-

इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा किया पौधारोपण
ऊना/ सुशील पंडित पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार होते हैं। इन्हें जितनी ज्यादा संख्या में लगाया जाएगा उतना ही धरती मां सुंदर व स्वच्छ बनेगी। यह बात बुधवार को ऊना मुख्यालय पर वार्ड 4 में सत्संग भवन के समीप नगर परिषद द्वारा नवनिर्मित पार्क में इन्नरव्हील क्लब ऊना द्वारा आयोजित पौधारोपण समारोह में अपने संबोधन में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कही। इस अवसर पर नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी व उपाध्यक्ष विनोद पुरी ने क्लब के सदस्यों के साथ पार्क में 30 से अधिक सजावटी पौधे रोपित किए। नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी ने कहा कि हर नागरिक को पौधा लगाने व उसके संरक्षण के लिए संकल्प लेना चाहिए।
पर्यावरण में असंतुलन के दौर को पौधरोपण से ही खत्म किया जा सकता है। जल व थल को बचाने के लिए पौधरोपण एक कारगर उपाय है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद ने वार्ड 4 में लोगों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया है तथा इसके कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस पार्क में सजावटी व छायादार पौधे लगाए जाएगें। उन्होंने इन्नर व्हील क्लब द्वारा पार्क में 30 के करीब सजावटी पौधे लगाने पर धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इन्नर व्हील क्लब की सदस्याएं समाज कल्याण के कार्यो में जुटी रहती है तथा नगर परिषद उन्हें हर संभव मदद मुहैया करवाएगी। कार्यक्रम में नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनोद पुरी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना की। इस अवसर पर क्लब की प्रधान रमा कंवर ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब हर वर्ष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन करता है।
उन्होंने कहा कि यदि धरती का बचाना है तो हमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने पड़ेंगे। यदि हमारी धरती सुरक्षित होगी तभी हम सभी सुरक्षित रह पाएंगे। क्लब की सचिव शोभा सोनी ने कहा कि इन्नरव्हील क्लब लंबे समय से सामाजिक कार्यक्रमें में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। समाज में स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पौधरोपण को लेकर जागरूकता आए,इसके लिए क्लब अपना सहयोग कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुटता से प्रयास करने चाहिए। इन्नरव्हील क्लब के पदाधिकारियों ने प्रधान रमा कंवर के नेतृत्व में कनैर,बोटल ब्रश,मोरपंख के 30 के करीब सजावटी पौधे रोपित किए। बॉक्स पौधारोपण के कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा देवी,उपाध्यक्ष विनोद पुरी,इन्नरव्हील क्लब की प्रधान रमा कंवर,सचिव शोभा सोनी,पूर्व प्रधान सीमा वशिष्ठ,सुषमा वशिष्ठ, कैशियर रेखा शर्मा,संयुक्त सचिव अमरजीत बबली,सदस्य पूजा कपिला,रंजना जसवाल,कमला कंवर,रमा कालिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
-

वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप आयोजित
ऊना/सुशील पंडित : 24 जुलाई को वशिष्ट पब्लिक स्कूल में अध्यापकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप शालिनी तायल द्वारा ली गई जो कि एक प्रख्यात प्रशिक्षक, कहानीकार, शिक्षिका तथा प्रेरक वक्ता हैं। इस वर्कशॉप में स्कूल के शिक्षकों ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत हैप्पी क्लासरूम, स्टोरी टेलिंग तथा आर्ट इंटीग्रेशन के विभिन्न रूपों को टीचिंग टूल के तौर पर प्रयोग करने के तरीके सीखे। शालिनी ने बताया कि एक खुशहाल कक्षा वह होती है जहाॅं छात्र शारीरिक और भावनात्मक रूप से सुरक्षित महसूस करें। उन्होंने बताया कि कहानी कहने की कला सभी उम्र के लोगों लिए सुलभ होती है।
कहानी कल्पनाशील स्थितियों को प्रस्तुत करके स्कूली बच्चों को रचनात्मक, व्यक्तिगत मूल्य की ओर मार्गदर्शन करने का एक सुलभ तरीका है। आर्ट इंटीग्रेशन का उद्देश्य विभिन्न विषय क्षेत्रों में कला को शामिल करने की रणनीति से लैस करवाना है। जिससे छात्रों की सहभागिता और सीखने के परिणाम में वृद्धि हो सके। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी 2020 के तहत शिक्षकों से सेमिनार में बताए गए आधुनिकतम तरीकों को अपने विषयों में लागू करने का आह्वान किया। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ट ने शालिनी तायल तथा उनके साथ आए मैकमिलन पब्लिशर्स के मैनेजर राहुल वालिया तथा एजुकेशन प्रोडक्ट मैनेजर श्वेता शर्मा का धन्यवाद किया।
-

Punjab: राज्यपाल Banwari Lal Purohit के सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, 3 जवान घायल, देखें वीडियो
अमृतसरः पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को लेकर बड़ी खबर सामने आई है ।मिली जानकारी के अनुसार राज्यपाल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मचारियों की गाड़ी सड़क हादसे का शिकार हो गई। वहीं इस हादसे में गाड़ी में सवार 3 केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवान घायल हुए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सूत्रों के अनुसार गाड़ी का टायर फटने से यह हादसा हुआ है।
बताया जा रहा है कि पुल मौरां की तरफ से गवर्नर पुरोहित का काफिला घरिंडा की तरफ आ रहा था। इस दौरान उनकी सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ जवानों की कार का टायर फट गया और संतुलन बिगड़ने के कारण कार डिवाइडर से जा टकराई। घटना में तीन सीआरपीएफ जवानों को हल्की चोटें आई हैं। -

वित्त मंत्री ने पेश किया विकसित भारत का बजट: वीरेंद्र कंवर
युवाओं,किसानों को समर्पित बजट देगा देश को नई दिशा
ऊना/ सुशील पंडित : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए बजट प्रस्तुत किया। इस बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र कंवर ने कहा कि यह बजट किसानों और युवाओं का बजट है, जो विकसित भारत की बुनियाद को मजबूत करेगा।
पूर्व मंत्री ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि बजट में किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), दलहन और तिलहनों के लिए प्रावधान किया गया है। साथ ही, लगभग एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। जो युवा खेती की ओर आकर्षित हैं, उन्हें बेहतर अवसरों और सुविधाओं के माध्यम से मदद मिलेगी और स्वरोजगार के लिए भी उन्हें सहायता प्राप्त होगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि युवा हमारे देश की शक्ति हैं और उन्हें सशक्त बनाने के लिए बजट के माध्यम से सरकारी क्षेत्र में हर वर्ष एक करोड़ रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। अगले पांच वर्षों में पांच करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।
वीरेंद्र कंवर ने बजट को सराहनीय और देश को नई दिशा देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दस वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार भारत आगे बढ़ा है, उसे इस बजट से और गति मिलेगी और विकसित भारत का लक्ष्य जरूर साकार होगा।
-

Court परिसर में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पेशी पर आए आरोपी सहित Police कर्मी घायल
गया: बिहार के गया से बड़ी ख़बर सामने आई है। जहां शेरघाटी कोर्ट परिसर में कई राउंड गोलियां चली है। गोलियों की तड़तड़ाहट के बाद पूरा कोर्ट परिसर गूंज उठा। लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके पर अफरा-तफरी मच गयी।
इस घटना में दो लोगों को गोली लगी है। दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कोर्ट में पेशी के लिए लाए गए फोटू खान पर अपराधियों ने गोली चलाई। उसे दो गोली लगी है। एक पुलिसकर्मी के भी घायल है।
फोटू खान को ही टारगेट करके अपराधियों ने फायरिंग की है। उसके हाथ में गोली लगी है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीन बदमाशों को हिरासत में लिया है। हालांकि, दो आरोपी फरार हो गए। दरअसल, लोजपा नेता हत्याकांड के आरोपी फोटो खान का मर्डर करने के लिए आए थे।
बता देंकि अगस्त 2023 में लोजपा (रा) के नेता मोहम्मद अनवर की सैलून में बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड का फोटू खान आरोपी है।
-

Punjab: इस इलाके में हुई श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी
अमृतसरः जिले के हाल बाजार के नजदीक सोढी ग्लास हाउस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी की सूचना मिली है। वहीं इस घटना के बाद मौके पर पहुंचे सत्कार कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी के सदस्यों ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरूप को श्री रामसर गुरुद्वारा साहिब में भेजा। इस दौरान उन्होंने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। हालांकि सोढी ग्लास हाउस के मालिक सोढी सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि उनसे गलती हो गई है वो गुरु साहिब की सेवा संभाल नहीं कर पाए। जिसके लिए उन्हें बेहद अफसोस है। उन्होंने कहा कि उनसे अनजाने में ही गलती हुई है। जिसकी वो माफी मांगते हैं।
वहीं मामले की जानकारी देते हुए सत्कार कमेटी के नेता बलबीर सिंह मुच्छल ने बताया कि उनके साथी को पता चला था कि हाल बाजार के नजदीक गोल हट्टी चौक स्थित सोढी ग्लास हाउस में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया है लेकिन वहां पर गुरु के प्रकाश की संभाल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि सत्कार कमेटी और धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य ने आकर देखा तो एक छोटे से कमरे में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का प्रकाश किया गया था। जहां साथ में लिटरेचर की किताबें पड़ी थीं। जहां प्रकाश किया गया था, वहां साफ सफाई बिल्कुल नहीं थी। कपड़े भी गंदे पहनाए गए थे और उनका अपमान किया गया था। रोजाना प्रकाश भी नहीं किया जाता था और धार्मिक किताबें भी फटी पड़ी थीं।
जिसके बाद श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के स्वरुप को श्री रामसर गुरुद्वारा साहिब में स्थापित किया गया। गुरु ग्रंथ साहिब सम्मान कमेटी के सेवादार ने कहा कि शिरोमणि कमेटी या फिर धर्म प्रचार कमेटी की ओर से ऐसा कोई प्रबंध नहीं किया गया है जिसके तहत ऐसे लोगों को सजा दी जाए। जबकि ऐसे लोगों को श्री अकाल तख्त साहिब पर बुलाकर धार्मिक सजा देनी चाहिए ताकि आगे से कोई भी गुरु साहिब की बेअदबी ना कर पाए। उन्होंने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी पर भी आरोप लगाए कि जब किसी पाठी को सेवा सौंपी जाती है तो फिर उससे नितनेम सुने जाते हैं लेकिन ऐसे किसी को भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब सौंपने से पहले क्यों नहीं पूछा जाता।
उन्होंने बेअदबी के मामले में सरकारों पर भी कटाक्ष किया। वहीं, मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने कहा कि एसजीपीसी के धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य आए थे और उसके बाद वो वहां पहुंचे है। पूरे सत्कार के साथ गुरु साहिब के स्वरुप को वहां से निकाला गया है। कार्रवाई के मामले में पुलिस का कहना है कि उन्हें जो लिखित में शिकायत दी जाएगी उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब से जानकारी मिलने के बाद उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-

Jalandhar: पूर्व कांग्रेस विधायक के घर छाई शोक की लहर, माता का हुआ निधन
जालंधर, ENS: सेंट्रल हलके से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी के घर शोक की लहर छा गई। दरअसल, राजिंदर बेरी की माता कौशल्या देवी का निधन होने की सूचना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक की माता का संस्कार वीरवार को सुबह 10 बजे किशनपुरा श्मशानघाट में किया जाएगा।

-

Jalandhar: नशे का सेवन व सप्लाई करने के मामले में भाई-बहन सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो
जालंधर, ENS: देहात पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत फिल्लौर पुलिस ने 2 तस्करों सहित महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि इसमें एक पुरुष और महिला चचेरे भाई-बहन है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए फिल्लौर के इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह ने बताया कि सब इंस्पेक्टर अमनदीप कौर ने टीम के साथ नाकेबंदी की हुई थी। इस दौरान जीटी रोड़ से गोराया को जाती सर्विस लाइन नजदीक ब्रीजा कार नंबर PB-36-K-7294 खड़ी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि जब गाड़ी की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान 20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। 3
काबू किए गए आरोपियों की पहचान गुरलीन सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी धुक्केवाल थाना मोरटीयाना होशियापुर, बलविंदर कौर पत्नी रणदीप सिंह निवासी सदर फगवाड़ा और कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र प्रकाश राम निवासी गांव मुठडा कलां फिल्लौर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तालाशी दौरान 20 ग्राम हेरोइन, डिजीटल कांटा और लाइटर बरामद हुए है। जिसके बाद उनकी टीम ने नए कानून के मुताबिक आरोपियों की वीडियोग्राफी की गई। इस दौरान आरोपियों से पूछताछ के बाद कुलविंद को गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले में अपराध 29-एनडीपीएस एक्ट की बढ़ोतरी की है।पुलिस रिमांड हासिल कर उनसे पूछताछ की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला कि दोषी गुरलीन सिंह और बलविंदर कौर आपस में मामा बुआ के बच्चे है। ये दोनों लंबे समय से चीटे का सेवन कर रहे हैं और नशीली दवाएं बेचने का कारोबार भी करते हैं। उक्त आरोपी सस्ता नशा खरीदकर महंगे दामों पर बेचते थे और उक्त नशे को बेचकर जो पैसे कमाते थे उसका वह नशा खरीदकर खुद पी लेते थे।