Blog

  • जिला ऊना में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 

    जिला ऊना में होगी भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की अहम बैठक 

    4 और 5 फरवरी को होने बाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को लेकर बीजेपी ने बनाई अहम रणनीति

    उना/ सुशील पंड़ित : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को होने जा रही है इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शिरकत करेंगे प्रदेश कार्यसमिति कि दो दिनों तक चलने वाली  इस अहम बैठक को सफल बनाने के लिए आज  भारतीय जनता पार्टी के मुख्यालय में बीजेपी नेताओं की अहम बैठक हुई इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायक जिलाध्यक्ष प्रमंडल स्तर के नेता शामिल हुए जिला ऊना में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई है और इस बैठक को लेकर समितियां गठित की गई है ।

    बीजेपी परदेश प्रवक्ता रामकुमार ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 4 और 5 फरवरी को ऊना में होने जा रही है इस बैठक में प्रदेश कार्यसमिति के नेता शिरकत करेंगे इस बैठक को सफल बनाने के लिए आज यह बैठक हुई है जिसमें कार्यकर्ताओं को समितियां बनाकर जिम्मेदारियां सौंपी गई है ताकि दो दिवसीय बैठक का सफल आयोजन हो सके उन्होंने कहा की इससे पहले राष्ट्रीय प्रदेश समिति की बैठक कुछ दिन पहले हुई है अब 4 और 5 फरवरी को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है ।

  • सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सरकार ने राम रहीम को दी बड़ी राहत, जाने मामला

    सिरसाः हरियाणा सरकार ने डेरा सिरसा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सजा माफ कर दी है। उनकी 90 दिन की सजा माफ कर दी गई है। दरअसल, हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह ने बीते दिन घोषणा की थी कि गणतंत्र दिवस के मौके पर सरकार ने फैसला किया है कि जिन लोगों को 10 साल या उससे अधिक या आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 90 दिन, जिन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई है। जिनको 10 साल की कैद की सजा सुनाई गई है, उनकी सजा के 60 दिन, जो 5 साल से कम की सजा काट चुके हैं, उनकी 30 दिन की सजा माफ करने का फैसला किया है।

    गौर हो कि डेरा सिरसा प्रमुख राम रहीम इस समय अपने दो भक्तों के साथ बलात्कार करने, पत्रकार राम चंद्र छत्रपति की हत्या करने और एक पूर्व डेरा प्रबंधक की हत्या की साजिश रचने के आरोप में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है। हरियाणा सरकार की नीति के मुताबिक उनकी 90 दिन की सजा माफ हो गई है। याद रहे कि उनका पैरोल पहले से ही विवादों में है और वह इन दिनों पैरोल पर जेल से बाहर हैं और यूपी में अपने आश्रम में हैं जहां उन्होंने कल तलवार से केक भी काटा है। हालांकि केक काटने के मामले में फिर से विवादों में आ गए है। केक काटने के मामले में सुखबीर बादल ने उन निशाना साधा है।

  • पंजाबः आप विधायक पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम मान को लिखा पत्र 

    पंजाबः आप विधायक पर युवती ने लगाए गंभीर आरोप, सीएम मान को लिखा पत्र 

    मानसाः सहकारी समिति में नौकरी के लिए चुनी गई एक युवती ने आम आदमी पार्टी के विधायक पर उसकी जगह अपने चहेते को रखने के आरोप लगाए है। उसने यह भी दावा किया है कि विधायक ने उसे कहीं और नौकरी देने का झांसा दिया है। पीड़ित लड़की ने विधायक पर बदसलूकी का भी आरोप लगाया है और मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर न्याय की मांग की है। मिली जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र के सरदूलगढ़ के फता मलोका गांव की गुरप्रीत कौर ने विधायक पर नौकरी छीनने का आरोप लगाया है।

    लड़की ने मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से मुलाकात कर विधायक से शिकायत की और न्याय की मांग की। पीड़ित लड़की ने बताया कि मानसा जिले में सहकारी समितियों में व्यवसाय प्रतिनिधि की 19 पोस्टे आई थी। इस दौरान उसने भी अप्लाई किया था। इसके बाद उनका चयन मेरिट के आधार पर हुआ और उसके बाद सोसायटी के अध्यक्ष और एआर की मौजूदगी में इंटरव्यू हुआ। इसमें उसे नौकरी के लायक पाया गया, लेकिन बाद में पता चला कि विधायक गुरप्रीत सिंह बनावाली ने अपने चहेते को नौकरी पर रख लिया है।

    उनका कहना कि जब उन्होंने विधायक के कार्यालय में जाकर बात की तो वह बदतमीजी के साथ पेश आए और कहने लगे कि मैंने अपनी जुबान दे दी है, अब उस जगह पर वह लड़का ही लगेगा और तुम्हें किसी ओर जगह पर नौकरी दे दे देंगे। उसके बाद लड़की ने मना कर दिया और इसी जगह उन्हें लगने के लिए कहा, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया कि जहां मर्जी चले जाओ, उस जगह पर तो वह लड़का लड़का ही लगेगा। युवती ने बताया कि बाद में उसे दूसरे गांव में समाज पोस्ट के विज्ञापन का झांसा व्हाट्सएप के जरिए देने लगे। पीड़िता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर से शिकायत कर न्याय की मांग की है। 

    वहीं विधायक गुरप्रीत बनावाली ने कहा कि उन्हें कल इस नौकरी के बारे में पता चला और इसके लिए एक कमेटी बनी हुई है। जिसमें डीआर और डीएम और कुछ अन्य प्रतिनिधि भी इस कमेटी में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कोई भूमिका नहीं है और वह समाज के सदस्य हैं। जिस भी डीआर और डीएम द्वारा चयन किया है, इसके बारे में वहीं बता सकते हैं।

  • जालंधर रोड स्थित फाइनेंस ऑफिस में लाखों की लूट

    जालंधर रोड स्थित फाइनेंस ऑफिस में लाखों की लूट

    गुरदासपुरः बटाला में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। अब जट्टों में जालंधर रोड स्थित एक फाइनेंस ऑफिस को चोरों ने निशाना बनाया है और ऑफिस के अंदर पड़ी तिजौरी चुराकर ले गए। शातीर चोर जाते समय ऑफिस के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़ गए और डीवीआर अपने साथ ले गए। फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी के मुताबिक तिजौरी में लाखों रुपये थे। हैरानी की बात यह थी कि दफ्तर के बाहर लगे ताले को चोरों ने नहीं तोड़ा था बल्कि चाबी से खोला था। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

    स्टैंडर्ड फाइनेंस दफ्तर में कार्यरत कर्मचारी नर्मदा व राजप्रीत कौर ने बताया कि जब वे कार्यालय पहुंचे तो देखा कि कार्यालय का मुख्य गेट खुला हुआ है और कार्यालय के अंदर रखी तिजोरी का शीशा टूटा होने के कारण गायब है। सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ डाले और डीवीआर भी ले गए। इस घटना को लेकर उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच कर रहे है। पुलिस पदाधिकारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दफ्तर के कर्मचारियों के बयान के ले लिए है और मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 

  • पंजाबः AAP के जिला यूथ प्रधान पर जानलेवा हमला

    पंजाबः AAP के जिला यूथ प्रधान पर जानलेवा हमला

    लुधियाना: ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तार के पास आप पार्टी यूथ विंग के कार्यकारी जिला प्रधान परमिन्द्र सिंह संधू पर जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। इस दौरान परमिंदर संधू ने मामले को जाली डिग्रियों के स्कैम का पर्दाफाश करने के साथ जोड़ते हुए अकाली नेताओं द्वारा हमले को अंजाम दिए जाने के आरोप लगाए गए। आप के संधू ने थाना मोती नगर की पुलिस ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस को दी शिकायत में संधू ने अकाली दल से संबंधित दीपक प्रजापति, सुखमणि सिंह, डेविड गिल के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

    उन्होंने बताया कि आरोपी जाली डिग्रियां बेचते थे जिसका उन्होंने पर्दाफाश किया था। आरोपी प्रजापति के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरु की थी जबकि बाकी आरोपियों की संलिप्तता बारे जांच चल रही है। आरोपी केस वापस लेने की धमकिया दे रहे थे। जब मैंने ऐसा नहीं किया तो ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सब-रजिस्ट्रार दफ्तार के पास सुखमणि सिंह, डेविड गिल व उनके 5-7 अन्य साथियों ने असले सहित हमला कर दिया। उन्होंने मारपीट की और जान से मारने की धमकियां देते फरार हो गए। पुलिस ने सुखमणि व डेविड को गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।

  • Coca-Cola ला रहा है धांसू Smartphone! सामने आई तस्वीर

    Coca-Cola ला रहा है धांसू Smartphone! सामने आई तस्वीर

    टेक न्यूज़: सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी Coca-Cola कंपनी भारत में एक नया डिवाइस लॉन्च करने के लिए स्मार्टफोन ब्रांड के साथ मिलकर काम करने की खबरें सामने आ रही हैं । जानकारी के अनुसार फोन के रियर में सॉफ्ट ड्रिंक कंपनी का लोगो होगा। यह फोन सॉफ्ट ड्रिंक की दिग्गज कंपनी और एक स्मार्टफोन ब्रांड के सहयोग से तैयार होगा। वहीं शर्मा ने ब्रांड के नाम का खुलासा नहीं किया, लेकिन फोन का डिजाइन Realme की ओर इशारा करता है। जैसा कि फोटो में नजर आ रहा है, स्मार्टफोन में बैक पैनल के दाईं ओर कोका-कोला लोगो के साथ एक शानदार डिजाइन है। बेवरेज कंपनी की थीम से मिलता हुआ लाल रंग पीछे नजर आ रहा है। इसके अलावा बैक पैनल पर दो सर्कुलर रिंग हैं जिनमें दो कैमरा सेंसर मिलते हैं। इसके दाईं ओर वॉल्यूम बटन दिया गया है और राउंड ऐज्स हैं।

    स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में फिलहाल कोई भी जानकारी नहीं मिली है। यह फोन काफी हद तक हाल ही में लॉन्च हुए Realme 10 4G जैसा नजर आता है। Realme अगर इस साझेदारी में शामिल होती है तो यह कुछ अलग नहीं होगा, क्योंकि कंपनी पहले भी कई स्पेशल एडिशन स्मार्टफोन जारी करती रही है।

  • जालंधरः रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंघा, पकड़ने गई वन विभाग के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    जालंधरः रिहायशी इलाके में घुसा बारहसिंघा, पकड़ने गई वन विभाग के छूटे पसीने, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्षः लंबा पिंड के हनुमान मंदिर के पास एक प्लाट में बारहसिंघा आने से लोगो में अफरा तफरी मच गई। लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन बारहसिंघा को पकड़ने में असफल रही। जब टीम लंबा पिंड के पास प्लॉट में पहुंची, तो बारहसिंघा ने दीवार से छलांग लगा दी और वहां से निकल कर हाईवे पर भागता रहा।

    इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी एक्टिवा पर ही उसका पीछा करते रहे लेकिन बारहसिंघा ने वन विभाग के कर्मचारियों के पसीने छुड़वा दिए। वन विभाग के अनुसार लंबा पिंड के बाद बारहसिंघा हाईवे पर स्थित खाली प्लाटों में घुसा, लेकिन वहां पर भी वन विभाग के कर्मचारियों को चकमा देकर निकलता रहा। काफी समय के प्रयास के बाद अभी तक बारहसिंघा वन विभाग के कर्मचारियों की पकड़ में नहीं आ पाया है।

    कड़ी मशक्त के बाद वन विभाग मामले की जानकारी देते हुए वन विभाग के कर्मचारी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सबसे पहले उन्हें बारहसिंघा की सूचना सूची पिंड से इलाके से आई थी। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों वहां पर उसे पकड़ने के लिए काफी मशक्त की, लेकिन अब वह खाली प्लाटों में घुस गया है। उन्होंने कहा कि खुले मैदान होने के कारण उन्हें पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारहसिंघा को पकड़ने का उनका प्रयास जारी है। 

  • लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    लूट का विरोध करने पर हमलावारों ने स्टूडेंट्स पर चलाई गोलियां, एक की मौत

    वाशिंगटनः अमेरिका में लगातार भारतीय छात्रों के साथ लूटपाट की घटना हो रही है। ताजा मामले में भारत से अमेरिका पढ़ने गए एक छात्र के साथ लूटपाट का सामने आया है। छात्रों से लुटेरों द्वारा लूट के दौरान जब विरोध किया गया तो हमलावरों ने गोली चला दी। इस जानलेवा हमले में एक छात्र की मौत हो गई है। एजेंसी और अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस घटना में एक अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

  • सी एम साहब के सख्त आदेश दौरान जालंधर के आदमपुर में धड़ल्ले से बिक रही है चाइना डोर

    सी एम साहब के सख्त आदेश दौरान जालंधर के आदमपुर में धड़ल्ले से बिक रही है चाइना डोर

    आदमपुर/ गणेश शर्मा : जालंधर के आदमपुर में अभी भी चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है और कई बार आदमपुर में चाइना डोर से बहुत हादसे भी हो चुके हैं इसके बावजूद भी आदमपुर पुलिस प्रशासन की तरफ से चाइना डोर बेचने वालों पर अभी तक कोई कोई करवाई नहीं हुई प्रशासन के बड़े-बड़े दावे खोखले आते हुए नजर आ रहे हैं

  • जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधरः इस इलाके में सांबर के आने से मचा हड़कंप

    जालंधर, वरुण/हर्षः सर्दी के मौसम में जगंली जानवरों के शहरों के रिहायशी इलाकों में आने के मामले बढ़ने शुरू हो गए है। वहीं आज रेलवे विहार के करोलबाग में साबंर के आने का मामला सामने आया है। सांबर के आने के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग और पुलिस को सूचित कर दिया है। लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बता दे कि कुछ दिन पहले भी सुच्ची पिंड में सांबर के आने का मामला सामने आया था। 

    दरअसल, उस दौरान सांबर एक वर्कशाप में घुस गया था। जिसके कारण वन विभाग के अधिकारियों को इलाका तंग होने के कारण मुश्किल का सामना करना पड़ा था। उन्हें डर था कि आस पास खड़ी गाड़ियों को कहीं सांबर नुकसान ना पहुंचा दे। इस दौरान उन्होंने कहा सांबर को काबू कर चौहाल के जंगलों में छोड़ दिया था।