Blog

  • प्रदेश का समग्र विकास और जन कल्याण राज्य सरकार का मुख्य ध्येय: मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश का समग्र विकास और जन कल्याण राज्य सरकार का मुख्य ध्येय: मुकेश अग्निहोत्री

    हरोली उत्सव पुनः आरंभ किया जाएगा

    ऊना/सुशील पंडित: उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण कर यहां एक जनवरी, 2023 से कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। यह बात उप-मुख्यमंत्री ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में अपने प्रवास के दौरान राजकीय महाविद्यालय खड्ड के नवनिर्मित भवन के निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने विद्युत बोर्ड तथा लोक निर्माण विभाग (इलेक्ट्रिकल विंग) के उच्च अधिकारियों को महाविद्यालय भवन के विद्युतीकरण का शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

    उप-मुख्यमंत्री ने स्वां नदी पर पंडोगा से त्यूड़ी के मध्य बनने वाले पुल स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह, हरोली में प्रस्तावित कॉलेज परिसर स्थल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ललड़ी, तथा टाहलीवाल-पोलियां-जैजों सड़क पर दुर्घटना संभावित स्थलों का भी दौरा किया।

    मुकेश अग्निहोत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि विकास, कल्याण व गरीबों की सेवा प्रदेश सरकार का मुख्य ध्येय है। उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों का आह्वान किया कि वह प्रदेश सरकार के ध्येय के अनुरूप जनसेवा की भावना से कार्य करें।

    उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थानों में ढांचागत व मूलभूत सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलोह को प्रदेश के पहले स्मार्ट स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा तथा यहां पर स्मार्ट क्लासरूम व ई-लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि सलोह विद्यालय के खेल मैदान में खेल संबंधी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा ताकि आने वाले समय में यहां पर राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जा सकें। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हरोली उत्सव भी फिर से शुरू किया जाएगा।

    उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पालकवाह में 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित स्किल डेवलपमेंट सेंटर को पुनः क्रियाशील किया जाएगा ताकि आने वाले समय में यह केंद्र इस क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश के युवाओं को दक्ष बनाने में सहायक सिद्ध हो सके। उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों की सुविधाओं के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में नई बस सेवाएं आरंभ करने के साथ-साथ विधानसभा क्षेत्र से लंबी दूरी की अंतर राज्य बस रूट भी आरंभ किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र की जनता की सुविधा के लिए आने वाले समय में स्वास्थ्य, सड़क, शिक्षा व परिवहन क्षेत्रों को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे।  

    मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सलोह विद्यालय में सुर-तरंग कार्यक्रम पुनः शुरू किया जाएगा ताकि गीत-संगीत के क्षेत्र में छुपी प्रतिभाओं को निखाकर कर पुनः उन्हें उचित मंच प्रदान किया जा सके।

  • झलेड़ा में प्रशासन गांव की आरे कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित

    झलेड़ा में प्रशासन गांव की आरे कार्यक्रम के तहत विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: ग्राम पंचायत झलेड़ा में प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के अंतर्गत विशेष कैम्प आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता एसडीएम ऊना डाॅ निधि पटेल ने की। शिविर में ग्राम पंचायत झलेड़ा के अलावा ग्राम पंचायत लाल सिंगी, रैन्सरी व टक्का को भी शामिल किया गया। 
    एसडीएम ने बताया कि इस मौके पर 2 खानगी तकसीम व 26 इंतकाल के मामले दर्ज किए गए तथा विकास खंड ऊना के तहत 15 प्रमाण पत्र जारी किए गए। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 63 व्यक्तियों का स्वास्थ्य जांचा गया तथा 25 व्यक्तियों के शुगर टैस्ट किये गये। जल शक्ति विभाग के अधिकारियों द्वारा 01 पानी का सैम्पल लिया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से सम्बन्धित स्कीमों के बारे जानकारी भी उपलब्ध करवाई गई।
  • प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बंगाणा में विशेष शिविर आयोजित

    प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बंगाणा में विशेष शिविर आयोजित

    ऊना/सुशील पंडित: प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम के तहत बुधवार को पंचायत घर बंगाणा में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने की। इसके अलावा शिविर में कुटलैहड़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक दवेंद्र कुमार भुट्टो, तहसीलदार बंगाणा राहुल शर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

    एसडीएम ने बताया कि पंचायत घर बंगाणा में आयोजित शिविर में कुल 5 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निपटारा किया गया तथा शेष अन्य शिकायतों को जल्द से जल्द निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसके अलावा शिविर में पांच इंतकाल दर्जं किए गए तथा एक एफेडैविट भी बनाया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के उपस्थित अधिकारियों ने प्रदेश सरकार द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं बारे आमजन को विस्तारपूर्वक जानकारी उपलब्ध करवाई।

  • श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ा जनसैलाब

    श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ा जनसैलाब

    ऊना/सुशील पंडित: श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा. मैहतपुर के अंतर्गत आते गांव रायपुर सहोडां में वृंदावन से पधारे स्वामी भागवत शरण जी ने गोपी गीत, रास लीला, मथुरा गमन, कंस वध की कथा सुनायी. श्रद्धालुओं ने आनंद से कथा सुनी. प्रत्येक पाठ की कथा सुनाते हुए गोपी गीत भगवान कृष्ण को साक्षात् पाने का मन्त्र है भगवान कृष्ण को पाने के जितने भी तरीके हैं या होंगे उनमें से एक गोपी गीत है।रासपंचाध्यी रास लीला एक रात होती है जब वृन्दावन की गोपियाँ श्री कृष्ण की बांसुरी की आवाज़ सुनकर अपने घरों और परिवारों से रात भर कृष्ण के साथ नृत्य करने के लिए जंगल में छिप जाती हैं. भागवत पुराण में कहा गया है कि जो कोई भी ईमानदारी से रास लीला को सुनता है या उसका वर्णन करता है वह कृष्ण की शुद्ध प्रेमपूर्ण भक्ति को प्राप्त करता है।

    कथा में भगवान का मथुरा प्रस्थान, कंस का वध, महर्षि संदीपनी के आश्रम में विद्या ग्रहण करना, कालयवन का वध, उधव गोपी संवाद, ऊधव द्वारा गोपियों को अपना गुरु बनाना, द्वारका की स्थापना  के प्रसंग का संगीतमय भावपूर्ण पाठ किया गया। वहीं कथा स्थल पर रूकमणी विवाह के आयोजन ने श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया. श्रीकृष्ण रुकमणी की वरमाला पर जमकर फूलों की बरसात हुई. कथावाचक भागवत शरण जी महाराज ने भागवत कथा के महत्व को बताते हुए कहा कि जो भक्त प्रेमी कृष्ण रुक्मणी के विवाह उत्सव में शामिल होते हैं उनकी वैवाहिक समस्या हमेशा के लिए समाप्त हो जाती है जैसे मार्मिक प्रसंग सुनाकर भक्तों को भाव विभोर किया

  • फायर ब्रिगेड कर्मियों की डिप्टी सी एम मुकेश अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट

    फायर ब्रिगेड कर्मियों की डिप्टी सी एम मुकेश अग्निहोत्री से शिष्टाचार भेंट

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश के आपात फायर ब्रिगेड महकमें में तैनात कर्मचारियों की जिला ऊना यूनियन  ने प्रदेश के डिप्टी सी एम मुकेश अग्निहोत्री का  स्वागत किया। घालुवाल के रेस्ट हाऊस में  इस स्वागत कार्यक्रम में फायर यूनियन के तमाम पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लिया । इस दौरान डिप्टी सी एम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि फायर ब्रिगेड कर्मचारियों  की मांगों व मसलों को लेकर जल्द वार्ता की जायेगी। न्यायसंगत कार्यबाही होगी। फायर ब्रिगेड यूनियन के  जिला ऊना अध्यक्ष मुकेश जसवाल ने कहा  कि सरकार से कर्मचारियों की हर लंबित मांग पुरी होने की आशा है। बही फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के वेतन विसंगति का मसला  व अन्य मसले  हल हो सकेंगे।

  • डॉक्टर आर्य व इंटक के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

    डॉक्टर आर्य व इंटक के वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम ने डिप्टी सीएम का किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का उना पहुंचने पर लोगों ने हार्दिक स्वागत किया। हजारों की संख्या में उनका स्वागत करने के लिए भीड़ उमड़ी। घर तक पहुंचने के लिए 60-70 स्थानों मे रोक कर तरह-तरह की उपहार दिए। शॉल टोपी पहनाई फूल मालाओं से जगह-जगह गले तक ला दिया मेहतपुर में डॉक्टर आर्य हॉस्पिटल के सामने औद्योगिक मजदूर कर्मचारी व अन्य  गैर कांग्रेसी लोगों ने और हॉस्पिटल का स्टाफ और गांव के लोगों ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया। लड्डू भी बांटे गए इस मौके पर मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश इंटक के सबसे वरिष्ठ नेता कामरेड जगतराम शर्मा को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा किया। आशीर्वाद लिया यह जगत राम ने कहा कि मुख्यमंत्री का पद आना मुकेश अग्निहोत्री का मेहनत का फल है।

    सुखविंदर सिंह सुक्खू और मुकेश की सरकार हिमाचल में बहुत बढ़िया काम करेगी दौड़ेगी। इस सरकार का नाम पूरे देश में गरज के साथ दिया जाएगा क्योंकि मेरा मंच राष्ट्रीय इंटक का मंच है। आने वाले चुनावों में इनका नाम भी राजा वीरभद्र सिंह की तरह हिमाचल की तरफ से दिया जाएगा। यह मेरे दोनों छोटे भाइयों की तरह है मेरी कामना है कि दोनों मिलकर रानी प्रतिभा सिंह का  आशीर्वाद लेकर  एक से बढ़कर एक बढ़िया काम करें यही लोगों की हार्दिक इच्छा है।

  • एन.एच.एम्. अनुबंध कर्मचारी संघ इकाई ऊना ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का किया स्वागत

    एन.एच.एम्. अनुबंध कर्मचारी संघ इकाई ऊना ने उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का किया स्वागत

    ऊना/सुशील पंडित: राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ इकाई ऊना ने  हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का स्वागत  किया।
    यह जानकारी देते हुए राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ इकाई जिला ऊना के अध्यक्ष सतीश कुमार ने वताया  कि आज जिला इकाई ऊना के बैनर तले राज्य स्वास्थ्य समिति (एन.एच.एम्.) अनुबंध कर्मचारी संघ ने गर्मजोशी के साथ माननीय उप मुख्य मंत्री का स्वागत किया व् उनको शुभ कामनाएं दीI
    इस मौके पर जिला अध्यक्ष व् राज्य महासचिव ने मौजूदा सरकार पर पूर्ण विश्बास जताते हुए यह अवगत करवाया कि यह सरकार जल्द ही हम एन एच एम् कर्मचारियों के लिए स्थाई निति का  प्रावधान अवश्य करेगी जैसा की आप जानते हैं कि राज्य स्वास्थ्य समिति एन .एच. एम्. के अंतर्गत पिछले 24 वर्षों से स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत लगभग 1700 कर्मचारी अपनी सेवाएँ देते आ रहे हैं ये सभी कर्मचारी मौजूदा सरकार से अपने लिए स्थाई निति की आस लगाये वैठे हैं इस मौके पर जिला अध्यक्ष ऊना सतीश कुमार , राज्य महासचिव गुलशन कुमार, जिला ऊना महासचिव डॉ रमन संदल, धरम पाल, हरजिंदर सिंह, राज कुमार, संदीप धीर, दीपक शर्मा, अच्छर सिंह, यामिनी, कल्पना शर्मा, कविता रानी, कुलविन्द्र सिंह, डॉ विवेक, जगजीवन कुमार, रीटा देवी,  पूजा रानी सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे I
  • शिवालिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

    शिवालिक स्कूल में मनाया वार्षिक समारोह

    रणेश राणा ने की मुख्यातिथि के रूप में शिरकत

    बददी/सचिन बैंसल:  शिवालिक पब्लिक स्कूल खरूणी में बुधवार को शिवालिक स्कूल झाड़माजरी, बिलांवाली और वर्धमान मिडल स्कूलों का सामुहिक वार्षिक समारोह मनाया गया। समारोह के शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चों रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया समारोह के मुख्य अतिथि समाज सेवक आर ठाकुर ने विजेताओं को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। उसके बाद तीनों स्कूलों के बच्चों ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। इस मौके पर बिलांवाली स्कूल के अनूप, ज्योति, अजय, गिरीश, जुली, आयुष, करूणा, तनू, रिंकू, सुजल, अभय, झाड़माजरी स्कूल मानव ताश, वेदिका, आनंद, दक्ष, कुशल, अंकुश, सृष्टि ठाकुर, पायल, बिंदू, पलक तथा वर्धमान स्कूल के शिवानी, पुष्पा, स्नेहा, नमन, परी, शिवम, मीनाक्षी, नेहा, रितिका, कुलदीप और जेबा को कक्षा में अव्वल रहने पर सम्मानित किया। 

    सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करने वाले छात्र सानवी, वर्षा ,पीयूष और आयुष राज को सम्मानित किया। वेल ड्रेस के लिए बिलांवाली अंकाशा, झाड़माजरी स्कूल की दीक्षा, वर्धमान की निधि को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल खरूणी की प्रधानाचार्य समेंथा सैणी तीनों स्कूलों की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी। मुख्य अतिथि ने आर ठाकुर ने सोशल मीडिया और मोबाइल से होने दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखे और उनकी गतिविधियों पर नजर रखे। जिससे उनका भविष्य खराब न हो। 

    इस मौके पर उपप्रधानाचार्य अपराजिता सिंह, विक्रम चंद, नरेश ठाकुर, हेमराज शास्त्री, सुनैना, निर्मला,  कपिल ठाकुर, बिलांवाली का मुख्य अध्यापक पूजा, वर्धमान की पूनम और झाड़माजरी की अनिता भी उपस्थित रही। 

  • भक्त की तपस्या से खुश होकर धरती पर आते है भगवान: जगमोहन

    भक्त की तपस्या से खुश होकर धरती पर आते है भगवान: जगमोहन

    बददी/सचिन बैंसल: बद्दी में चल रही भागवत कथा के तीसरे दिन कथा वाचक जगमोहन शास्त्री ने ध्रूव और प्रहलाद भगत की कहानी सुनाई।उन्होंने कहा कि यह दोनों भगत ऐसे हुए है जिसकी तपस्या से खुश हो कर भगवान को धरती पर आना पड़ा। इन दोनों भक्तों की माताओं ने जब यह पेट में तभी से भगवान की आराधना करनी शुरू कर दी थी और यह दोनों भगत जब पेट में थे तब इन्होंने भजन करना शुरू कर दिया था। भगत ध्रूव की माता सुमिती औरपिता उदान पाद थे। जबकि प्रहलाद राक्षस कूल में पैदा होने के बावजूद भी भगवान अनंत भगत रहे है। इन माता क्यादू भी भगवान की भक्त थी। पिता की ओर से यातनाएं देने के पर भगवान की कृपा होने से इनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ बिगाड़ पाया। प्रहलात की बुआ होलिका को वरदान था कि वह आग से नहीं चलेगी। उन्होंने योजना बनाई की वह प्रहलाद को गोद में बैठा कर अग्नि में बैठेगी लेकिन भगवान की माया से उनका भगत बच गया और होलिका जल कर नष्ट हो गई।

    जगमोहन शास्त्री ने कहा कि जिस घर में गीता का पाठ होता है और माताएं भजनकीर्तन करती है। वह  भगत ध्रूव और प्रहलाद जैसी औलाद  पैदा करती है। उन्होंने कहा कि जननी जने तो भक्त जने या दाता या शूर या जननी बांझ रहे क्यों गवाएं नूर। उन्होंने सभी माताओ से कहा कि भगवान का भजन ही उन्हें भवसागर से पार करने वाला है। उन्होंने सौंखी नहीं लगती सांवरिया नाल यारी और राम का नाम जपने वाला समेत दर्जन भजन प्रस्तुत कर दर्शको को भरपूर मनोरंजन किया। इससे पूर्व पंडित दीपक और आचार्य कृष्ण चंद ने बद्दी के जसवंत राय, कमल नयन, शेंटी कौशल, कृष्ण कौशल, निखिल कौशल, सूरज कौशल, पवन कौशल ने अपने धर्म पत्नी सहित पूजा कराई। जसविंद्र कौर और अमनदीप कौर भी पूजा में बैठी। इस मौके पर बीरबल दास,  हरनेक ठाकुर, जसविंद्र ठाकुर, दीनानाथ ठाकुर, विमल ठाकुर, विमल बैंसल, गुरचरण, विजय बैंसल, मान सिंह मेहता, दीपू पंडित, पृथ्वी कौशल, संजीव कौशल, विजय ठाकुर, दिनेश कौशल, राम रखा परजापत, मनोज कौशल, सुरेंद्र कौशल, गुशलन शर्मा,भगत राम ठाकुर, गुरदयाल सिंह, माडू राम कनैत समेत गणमान्य लोग उपस्थि रहे।

  • राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों को किया सम्मानित

    राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की वीर नारियों को किया सम्मानित

    ऊना/ सुशील पंडित : भारतीय सेना ने जिला ऊना में जिला सैनिक कल्याण के सहयोग से आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया। यह जानकारी देते हुए जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन वजरा कोर के तत्वाधान में एरो ब्रिगेड की ओर से 15मैक इन्फैंट्री रैजिमेंट द्वारा किया गया। 

    उन्होंने बताया कि आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वीर नारियों, विधवाओं और पूर्व सैनिकों से जुड़ना है तथा उन्हें सभी प्रासंगिक पेंशन लाभ प्राप्त करने में सक्षम बनाने साथ-साथ स्थानीय प्रशासन व सैन्य अधिकारियों के साथ समन्वय करके शिकायत निवारण में सहायता करना है।
    एसके कालिया ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान 18 वीर नारियों को उनके पतियों द्वारा राष्ट्र की रक्षा करते हुए कत्र्तव्य के पालन मंे ंसर्वोच्च बलिदान देने के लिए सम्मानित किया गया। इसके अलावा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी और 15 मैक इन्फैंट्री रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल जय कुमार मिश्रा ने यूआरसी, पेंशन व ईसीएचएस प्रलेखन के संबंध में नई आॅनलाईन पेंशन प्रणाली (स्पर्श) पोर्टल बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

    इस अवसर पर 15 मैक इन्फैंट्री रेजिमेंट से लेफ्टिनेंट कर्नल जय कुमार मिश्रा, सूबेदार संजीव कुमार सहित भारतीय सेना के सैनिक  व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेे।