Blog

  • Punjab News: पूर्व IG Paramraj Umra Nangal ने राजनीति में आने की बातों पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व IG Paramraj Umra Nangal ने राजनीति में आने की बातों पर दिया स्पष्टीकरण, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब पुलिस के पूर्व IG परमराज सिंह उमरा नंगल के रिटायरमेंट के मौके पर ब्यास के पास गांव उमरा नंगल में खास प्रोग्राम रखा गया था। इस मौके पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद रिटायरमेंट पार्टी रखी गई, जिसमें अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के नेता शामिल हुए।.

    कार्यक्रम दौरान शिरोमणि अकाली दल से बिक्रम सिंह मजीठिया, BJP से रविकरण सिंह काहलो और कांग्रेस से पूर्व MP जसबीर सिंह गिल डिम्पा के साथ कई अन्य पूर्व MLA और राजनीतिक हस्तियां पहुंचीं और उन्हें रिटायरमेंट की बधाई दी। वहीं इन मीटिंग्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कुछ टीवी चैनलों और मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसी खबरें चलीं कि परमराज सिंह उमरा नंगल जल्द ही राजनीति में आ सकते हैं और तरनतारन से चुनाव लड़ सकते हैं।

    इस मामले पर सफाई देते हुए पूर्व IG परमराज सिंह उमरा नांगल ने ऐसी सभी अफवाहों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग पार्टियों के नेताओं से उनके पर्सनल और पुराने दोस्ताना रिश्ते हैं और यह कार्यक्रम सिर्फ रिटायरमेंट के मौके पर किया गया था। इसमें उनके बुजुर्गों के कई पुराने साथी थे। उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उनका पॉलिटिक्स में आने का कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कुछ मीडिया हाउस द्वारा चलाई जा रही बिना कन्फर्म खबरों पर नाराजगी जताई और अपील की कि वह ऐसी अफवाहें न फैलाएं, क्योंकि सामाजिक फंक्शन में हम दोस्त मित्रतों के घर जाते ही रहते हैं और इसका मतलब ये नहीं है कि उन्होंने राजनीतिक फंक्शन किया हो। इसलिए कृप्या ऐसी खबरें न फैलाई जाएं।

     

     

     

  • सुहागरात के दिन नई नवेली दुल्हन की पिटाई, वीडियो Viral

    सुहागरात के दिन नई नवेली दुल्हन की पिटाई, वीडियो Viral

    हमीरपुरः यूपी के हमीरपुर में नई नवेली दुल्हन की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार सुहागरात के दिन 22 फरवरी को दूल्हे संग रहने से दुल्हन ने इनकार कर दिया। जिसके बाद चर्चा में आई दुल्हन से ससुराल में मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी दुल्हन को ससुराल पक्ष की एक महिला समझाते-समझाते आपे से बाहर हो गई और उसके बाद तड़ातड़ दो थप्पड़ जड़ दिए। हालांकि एनकाउंटर न्यूज वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

    दुल्हन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दुल्हन अन्य महिलाओं के साथ बैठी है। एक महिला दुल्हन को समझाते-समझाते आपे खो देती है। इसके बाद वह महिला यहीं मरने के लिए बोलते हुए उसे दो थप्पड़ जड़ देती है। इसपर अन्य लोग महिला को समझाते हैं कि उसे न मारें। वहीं दुल्हन भड़क उठती है और वह उस महिला से बार-बार मारने के लिए कहती है। इधर अन्य महिलाएं उससे कहती हैं कि जब तुम्हें यहां नहीं रहना था तो शादी मत करती। इसपर दुल्हन बताती है कि उसकी शादी जबरदस्ती कराई गई है।

    वह क्या करती। ससुराल में बवाल के बाद दुल्हन इस समय अपने मायके में रह रही है। बता दें कि कस्बे के रामबाग निवासी लालदीवान के पुत्र धर्म कुशवाहा की शादी राठ कोतवाली के बिलरख गांव निवासी बुद्ध सिंह की पुत्री मिथलेश के साथ तय हुई थी। लड़की वालों ने शादी गोहांड कस्बे के एक गेस्ट हाउस से की थी। 21 फरवरी की रात शादी की सभी रस्में रिवाज संपन्न होने के बाद 22 फरवरी को मिथलेश विदा होकर ससुराल राठ आई थी। इसी रात दुल्हन ने दूल्हे को नापसंद करते हुए उसके साथ ही रहने से इंकार कर दिया।

    इससे शादी वाले घर में हड़कंप मच गया। दुल्हन ने साफ कहा कि वो किसी और को पसंद करती है। घर वालों ने दबाव बनाकर शादी की है। इसलिए वह पति के साथ नहीं रहेगी। रात भर मान-मनौव्वल के दौर चले, लेकिन बात नहीं बनी। सोमवार की सुबह दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच वार्ता भी होती रही। बाद में दुल्हन दूल्हे के साथ कानूनी रूप से अलग होने की औपचारिकता पूरी करने को तहसील रवाना हो गई। मामला कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

     

  • Punjab News: इस इलाके में शरेआम गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, गुस्साए व्यापारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में शरेआम गुंडागर्दी, दुकान में घुसकर की तोड़फोड़, गुस्साए व्यापारियों ने दिया धरना, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के चंडीगढ़ रोड के जीवन नगर इलाके में देर शाम गुंडागर्दी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले जेल से छूटकर आए एक व्यक्ति ने रास्ते में गोयल टेलीकॉम नाम की दुकान पर हमला बोल दिया। इस दौरान हमलावरों ने दुकान में बुरी तरह तोड़-फोड़ की। सरेआम दुकानों के बाहर गुंडागर्दी करते आरोपी CCTV में कैद हो गए। घटना से नाराज व्यापारियों ने देर रात चंडीगढ़ रोड को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। बाद में पुलिस अधिकारियों के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।

    जानकारी मुताबिक, वीरवार को 2 दुकानदारों पर हमला किया गया था। जब पीड़ित शिकायत देने पुलिस के पास पहुंचे तो सुनवाई नहीं हुई। इससे गुस्साए व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। माहौल बिगड़ता देख जमालपुर और फोकल पॉइंट थानो की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवाया। हमले में रोहित कुमार और अंकुर कुमार घायल हुए हैं।

    गणपति टेलीकॉम के मालिक रोहित ने बताया कि करीब एक महीने पहले भी कुछ युवकों ने व्यापारियों के साथ मारपीट की थी। उस मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लिया था। इसी रंजिश के चलते दोबारा हमला किया गया। हमलावरों ने गोयल टेलीकॉम के मालिक अंकुर कुमार की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ की। जब वह बचाव में पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर अन्य दुकानदार इकट्ठा हुए तो आरोपी फरार हो गए। अंकुर कुमार ने आरोप लगाया कि हमलावर मोबाइल फोन और अन्य सामान भी लूट ले गए। थाना फोकल पॉइंट के SHO कुलबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Midtown में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    Midtown में भीषण आग लगने से मचा हड़कंप, आसमान में छाया धुएं का गुब्बार, देखें वीडियो

    जीरकपुरः पीर मुचल्ला के पास Midtown में आज सुबह अचानक आग लग गई। इस घटना को लेकर कर्मियों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग भीषण होने के कारण जीरकपुर, डेराबस्सी और पंचकूला से दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवाई गई। बताया जा रहा है कि किचन में आग लगने के बाद अचानक फैल गई। मामले की जानकारी देते हुए दमकल विभाग के कर्मी ने कहा कि उन्हें सुबह 7.52 पर आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर देखा आग काफी भीषण थी। इस दौरान 2 गाड़ियां जीरकपुर से आग पर काबू पाने में लगी, लेकिन आग अधिक फैलने के कारण 2 डेराबस्सी और एक पंचकूला से गाड़ी मंगवाई गई। 5 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग की लपटें दूर से दिखाई दे रही थी। वहीं आग के कारण आसमान में काले धुएं का गुब्बार छा गया। हालांकि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
  • Punjab News: ‘बंटी-बबली’ ने 5 सेकंड में उड़ाई मेस्ट्रो, देखें CCTV

    Punjab News: ‘बंटी-बबली’ ने 5 सेकंड में उड़ाई मेस्ट्रो, देखें CCTV

    लुधियानाः जिले के कुंदन पुरी इलाके में चोरी की घटना सामने आई है, जहां पति-पत्नी (बंटी-बबली) ने शातिर तरीके से एक मेस्ट्रो स्कूटर पर हाथ साफ कर दिया। वारदात पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ित मेस्ट्रो मालिक ने बताया कि वह घर के अंदर मौजूद था और उसका स्कूटर बाहर ही खड़ा था। कुछ देर बाद जब वह अपने काम पर जाने के लिए घर से बाहर निकला तो बाहर से स्कूटर गायब था।

    पहले उसने आस-पास तलाश की लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी की इस वारदात को एक महिला और पुरुष ने अंजाम दिया है जिन्हें इलाके में ‘बंटी-बबली’ कहा जा रहा है। पहले महिला पास की एक दुकान में ग्राहक बनकर अंदर चली जाती है ताकि किसी को शक न हो। बाहर खड़ा उसका पति स्कूटर की रेकी करता है।

    मौका मिलते ही वह एक मास्टर की (नकली चाबी) निकालता है और महज 5 सेकंड में स्कूटर का लॉक खोल देता है। इसी बीच महिला दुकान से बाहर निकलती है और पास से गुजर रहे ई-रिक्शा चालक से बात करके उसे बातों में उलझाए रखती है। जैसे ही स्कूटर स्टार्ट होता है महिला पीछे बैठती है और दोनों रफूचक्कर हो जाते हैं।

    इस मामले में चौकी कैलाश नगर के इंचार्ज ने बताया कि पुलिस के पास चोरी की लिखित शिकायत पहुँच चुकी है। सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया गया है और आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस ‘बंटी-बबली’ जोड़ी को गिरफ्तार कर स्कूटर बरामद कर लिया जाएगा।

     

  • अफगानिस्तान और पाकिस्तान में छीड़ी जंग! खूनी होली से लगा रहे एक-दूसरे की लंका

    अफगानिस्तान और पाकिस्तान में छीड़ी जंग! खूनी होली से लगा रहे एक-दूसरे की लंका

    नई दिल्लीः पाकिस्तान और अफगानिस्तान में आर-पार की लड़ाई छिड़ गई है। दोनों देशों में जंग जैसे हालात हो गए हैं। कभी पाकिस्तान खून की होली खेल रहा है तो कभी अफगानिस्तान बदले की आग में पाकिस्तान की लंका लगा रहा है। दरअसल, अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पाकिस्तान के साथ साझा सीमा (दुर्रानी लाइन) पर बड़े पैमाने पर जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी है। अफगान सैन्य प्रवक्ता वाहिदुल्लाह मोहम्मदी ने एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि नांगरहार और पक्तिया प्रांतों में पाकिस्तानी हवाई हमलों के जवाब में पूर्वी क्षेत्र की सीमा बलों ने पाकिस्तानी चौकियों पर “भारी हमले” शुरू कर दिए हैं।

    पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक कर दी है। अफगानिस्तान ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। अफगानिस्तान ने 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया है। इससे पाकिस्तान आगबबूला हो गया। उसने भी आनन-फानन में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में आधी रात को बमबारी कर दी। पाकिस्तान ने अफगान तालिबान शासन के खिलाफ ऑपरेशन ‘ग़ज़ब लिल हक’ शुरू किया है। पाकिस्तान का दावा है कि उसने रातभर एयरस्ट्राइक कर अफगानिस्तान में 130 से अधिक लोगों की लाशें बिछा दी हैं। फिलहाल, दोनों देशों में तनाव सातवें आसमान पर है।

    पाकिस्तान का दावा है कि काबुल पर रात भर हुए एयरस्ट्राइक में 130 से अधिक अफगानी मारे गए हैं। पाकिस्तान के इन्फॉर्मेशन मिनिस्टर अताउल्लाह तरार ने कहा कि ऑपरेशन ग़ज़ब लिल-हक के तहत 133 अफगान तालिबान ऑपरेटिव मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। पाकिस्तान का दावा है कि उसने काबुल, पक्तिका और कंधार में अफगान तालिबान के डिफेंस ठिकानों को टारगेट किया है। पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की 27 चौकियां तबाह हो गईं और पाक ने 9 चौकियों पर कब्ज़ा कर लिया है।

    पाकिस्तान ने यह भी दावा किया कि ‘ग़ज़ब लिल हक’ के तहत अफगानिस्तान में दो कोर हेडक्वार्टर, तीन ब्रिगेड हेडक्वार्टर, दो एम्युनिशन डिपो, एक लॉजिस्टिक्स बेस, तीन बटालियन हेडक्वार्टर और दो सेक्टर हेडक्वार्टर तबाह कर दिए गए। साथ ही 80 से ज़्यादा टैंक, आर्टिलरी गन और आर्मर्ड पर्सनल कैरियर भी तबाह हो गए। पाक ने यह एयरस्ट्राइक तब की, जब पाकिस्तान पर अफगानिस्तान ने क्रॉस-बॉर्डर हमले कर दिए। अफगान के इस हमले में पाक के 50 से अधिक सैनिक मारे गए। इसके बाद पाकिस्तान ने ऑपरेशन गजब लिल हक शुरू किया। काबुल में तीन धमाकों और एयरक्राफ्ट की आवाज सुनी गई। खुद काबुल ने दावा किया कि उसने पहले के पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक का बदला लेने के लिए एक दर्जन से अधिक पाकिस्तानी आर्मी पोस्ट पर कब्ज़ा कर लिया।

    पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा कि सेना तालिबान सरकार के हमले का करारा जवाब दे रही है। हालांकि, अफगानिस्तान ने भी पाकिस्तान को कम गहरा चोट नहीं दिया है। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि अफगान सेना के हमलों में 50 से अधिक पाकिस्तानी सैानिकों की मौत हो चुकी है। 13 सैनिकों के शव पाकिस्तान को वापस कर दिए गए हैं। कुछ को जिंदा भी पकड़ा गया है। अफगानिस्तान का दावा है कि उसने पाकिस्तानी सेना के दर्जनों हथियार ज़ब्त किए गए हैं और बॉर्डर पर अब भी पाकिस्तानी सेना को अफगान सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है।

  • Cricketer Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

    Cricketer Rinku Singh पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

    अलीगढ़ः क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का शुक्रवार सुबह करीब 4.36 बजे निधन हो गया। वे 60 साल के थे। बताया जा रहा है कि उन्हें फोर्थ स्टेज लिवर कैंसर था। कुछ दिन पहले उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अलीगढ़ से ग्रेटर नोएडा के प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही रिंकू सिंह मंगलवार को टीम इंडिया का साथ छोड़कर चेन्नई से सीधे नोएडा पहुंचे थे। उन्हें टी-20 विश्वकप का प्रैक्टिस सेशन छोड़ना पड़ा था। Read in English :- Indian Cricketer Rinku Singh’s Father, Khanchand Singh, Passes Away After Battle with Liver Cancer ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਟੀ-20 ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਦੌਰਾਨ ਰਿੰਕੂ ਸਿੰਘ ‘ਤੇ ਟੁੱਟਿਆ ਦੁੱਖਾਂ ਦਾ ਪਹਾੜ; ਪਿਤਾ ਖਾਨਚੰਦ ਸਿੰਘ ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ 25 फरवरी को रिंकू चेन्नई लौट आए थे और टीम के साथ जुड़ गए थे। हालांकि, 26 फरवरी को चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए सुपर-8 के मैच में वे प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे। वे सब्सिट्यूट के तौर पर मैदान पर फील्डिंग कर रहे थे। बता दें, क्रिकेटर रिंकू का बचपन काफी कठिनाई भरा रहा है। KKR को दिए एक इंटरव्यू में रिंकू ने अपनी जिंदगी के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि परिवार में 5 भाई हैं। पापा सिलेंडर डिलीवरी का काम करते थे। हम पांचों भाइयों से भी काम करवाते थे। हम सारे भाई बाइक पर 2-2 सिलेंडर रखकर होटलों और घरों में डिलीवर करने जाते थे। सभी ने पापा को भी सपोर्ट किया और जहां भी मैच होते तो सारे भाई एक साथ ही खेलने जाते थे। मोहल्ले में 6-7 और लड़के थे, जिनके साथ पैसे मिलाकर गेंद लाते थे। रिंकू ने बताया था कि मैच खेलने के लिए पैसे लगते, घरवालों से मांगो तो कहते थे कि पढ़ाई करो। पापा खेलने के लिए हमेशा मना करते थे, मम्मी थोड़ा सपोर्ट करती थीं। शहर के पास एक टूर्नामेंट हुआ, उसके लिए पैसे चाहिए थे। मम्मी ने दुकान से एक हजार रुपए उधार लेकर दिए थे।    
  • रणजीत सिंह के एनकाउंटर पर Shahzad Bhatti ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    रणजीत सिंह के एनकाउंटर पर Shahzad Bhatti ने पुलिस पर उठाए सवाल, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले में 2 पुलिस कर्मचारियों की हत्या के बाद जिस रणजीत सिंह के हुए एनकाउंटर को लेकर पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी ने सवाल उठाए। ऑडियो जारी करके भट्टी ने दावा किया कि पंजाब पुलिस का ये एनकाउंटर फेक है। भट्टी का दावा है कि रणजीत सिंह पुलिस को मारने वालों में शामिल ही नहीं था। हालांकि एनकाउंटर न्यूज इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। ऑडियो में भट्टी ने कहा कि पंजाब पुलिस सिखों के खिलाफ जुल्म कर रही है। अगर मैंने पहले पुलिस वालों को मामने का वीडियो डाला था तो मुझे ये भी पता है कि ये कत्ल किसने किए हैं और किसने करवाए हैं। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि एनकाउंटर में मारा गया युवक घटना में शामिल नहीं था। अगर आपने मुझ आरोप पर लगाया है न कि मैंने वीडियो अपलोड की है, अगर मैंने वीडियो अपलोड की है तो मैं यह भी साबित कर दूंगा कि इस लड़के का लेना-देना कोई नहीं है। किसी मामले में शामिल नहीं है। जो आपने फेक एनकाउंटर किया है, फिर कौन जवाबदेह होगा इन चीजों का? भट्टी ने कहा कि इस मामले में पंजाब पुलिस से जवाब मांगा जाना चाहिए और एनकाउंटर करने वाली टीम से सबूत मांगे जाने चाहिए। इसके साथ ही कोर्ट में जाकर जांच की मांग करनी चाहिए। मुझसे तो रणजीत सिंह की मां का दुख नहीं देखा जाता। उसका रो-रोकर बुरा हाल है। शहजाद भट्टी ने जारी ऑडियो में कहा रणजीत सिंह लड़का इन्होंने फेक पुलिस मुकाबले में मारा है, बिल्कुल बेगुनाह और बिना वजह मारा है। पंजाब पुलिस से हम भी एक चीज पूछना चाहते हैं, मैं भी पूछना चाहता हूं कि कभी आपने किसी दूसरे का एनकाउंटर किया है? किसी यूपी वाले का एनकाउंटर किया है? क्यों आप सिर्फ पंजाब के और पंजाबियों के और सिखों के दुश्मन बने खड़े हो। शहजाद भट्टी ने कहा कि ठीक है, इस लड़के का कोई एक सबूत दिखा दो कि किसी चीज के साथ यह लड़का जुड़ा हुआ था। उसकी गलती यह थी कि वह सिर्फ अपने घर से भागा नहीं था। आपके पास लॉरेंस तो आज तक मरा नहीं, उसका तो आपसे एनकाउंटर हुआ नहीं, जो कि मार कर बंदे को कबूल भी करता है कि मैंने किया है, वह आपसे मरा नहीं आज तक। भट्टी ने कहा कि मैं इस मामले पर बोलना नहीं चाह रहा था, लेकिन उस बच्चे की मां को हमने रोते देखा, इसलिए मजबूरी में ऑडियो जारी कर रहा हूं। आप जो पंजाबियों के ऊपर, सिखों के ऊपर जुल्म कर रहे हो ना, उसे देख कर बोलना पड़ा। थोड़ी सी शर्म करो, क्यों आप पंजाबियों के दुश्मन बने हो। भट्टी ने कहा कि यह जो भी डीआईजी या डीएसपी है, इसके ऊपर लीगल केस करो ताकि कल को यह किसी का बच्चा न मार सके इस तरीके से। ठीक है। अगर वह कहीं भी शामिल है तो उसका सबूत दिखाएं या फिर कोर्ट बैठा है उसकी सजा का फैसला करने वाला। भागे हुए लोग भी शामिल हैं या नहीं पता नहीं- पुलिस वाले जो दूसरे भी दोनों का नाम ले रहे हैं, पता नहीं वह भी बीच में आए हैं या नहीं हैं। जो घर बैठा था उसको अपनी वर्दियां बचाने के लिए और अपनी बल्ले-बल्ले करने के लिए आपने यह काम कर दिया। सीधी तरह कहो कि आपके हाथ एक सुई जितनी भी कोई चीज नहीं लगी है।
  • Vivek High School को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

    Vivek High School को मिली बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई इमारत

    चंडीगढ़ः सेक्टर 38 स्थित विवेक हाई स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इस घटना को लेकर प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही विवेक हाई स्कूल में पुलिस प्रशासन के साथ बॉम्ब स्क्वाड की टीम पहुंची। पुलिस द्वारा स्कूल को खाली करवाकर चैकिंग की जा रही है। दरअसल, पिछले कई दिनों से चंडीगढ़ में स्कूल, सचिवालय, कोर्ट आदि को बम से उड़ाने की धमकी भरे ईमेल मिल रहे है।

  • शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    शेयर बाजार में आई गिरावट, निफ्टी में भी दिखा असर

    मुंबईः सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। दरअसल, मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पांचवें और आखिरी दिन (27 फरवरी 2026, शुक्रवार) गिरावट के साथ खुला। इस दौरान प्रमुख भारतीय इक्विटी सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों ही लाल निशान पर रहे। बंबई स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 199.74 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत गिरकर 82,048.87 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 84.85 अंक यानि कि 0.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25415.30 के स्तर पर खुला।

    शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 889 शेयरों में तेजी देखने को मिली, वहीं 1195 शेयरों में गिरावट आई, जबकि 184 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। निफ्टी की कंपनियों में भारती एयरटेल, इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, जेएसडब्ल्यू स्टील और डॉ रेड्डीज लैब्स के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर टेक महिंद्रा, HCL टेक और टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा लाभ में रहे। प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स फ्लैट ट्रेड करते नजर आए। इस दौरान सेंसेक्स 12.86 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत गिरकर 82,235.75 पर था, और निफ्टी 5.20 अंक यानि कि 0.02 प्रतिशत बढ़कर 25,501.75 पर था।

    बात करें भारतीय रुपया की तो शुक्रवार को इसमें बीते बंद के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली और यह 90.95 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, एक दिन पहले गुरुवार की सुबह रुपया 90.87 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 90.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। बता दें कि, बीते कारोबारी दिन (26 फरवरी 2026, गुरुवार) शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। इस दौरान सेंसेक्स 255.35 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 82,531.42 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 78.70 अंक यानि कि 0.31 प्रतिशत बढ़कर 25,561.20 के स्तर पर खुला था।