Blog

  • Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Goraya-Phagwara Highway पर ट्रक और एक्टिवा की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः गोराया-फगवाड़ा हाईवे पर ट्रक और एक्टिवा में देर रात भीषण टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। लोगों की मदद से घायल एक्टिवा सवार को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मरीज को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हेमंत कुमार निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। हादसे में एक्टिवा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से आ रही एक्टिवा की टक्कर हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जालंधर से आ रहा था। इस दौरान हाईवे पर जाम लगा हुआ था, जिसके बाद उसने देखा कि ट्रक में एक्टिवा की टक्कर हो गई। इस घटना में एक्टिवा सवार हेमंत कुमार की मौत हो गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि जालंधर-लुधियाना हाईवे पर एक्टिवा सवार की ट्रक के साथ टक्कर हो गई। संपूर्णा फैक्टरी के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। मृतक का शव कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया है और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।
  • Punjab News: दुकान में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    Punjab News: दुकान में घुसकर व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर घायल, इलाके में दहशत, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के किरपाल नगर इलाके में एक बार फिर दिनदहाड़े व्यक्ति पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करने का मामला सामने आया है। एक पुराने जान-पहचान वाले ने दुकान में घुसकर घटना को अंजाम दिया। घायल को इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया हैं। वहां मौजूद डॉक्टरों ने उसे एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया।

    जानकारी मुताबिक, ताजपुर रोड के पास किरपाल नगर में दिन में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक पुराना जान-पहचान वाले ने व्यक्ति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। वहीं इसके बाद दुकान में मौजूद एक अन्य व्यक्ति पर भी हमला किया गया। हमले के बाद वह मौके से भाग गया।

    कपड़ा मार्कीट के प्रधान डॉक्टर लाल सिंह सिद्धू ने बताया कि किरपाल नगर में सुबह सन्नी पुत्र शंकर को उसकी दुकान में घुसकर दातर से हमला किया गया। इस दौरान हमलावर शरेआम दातर लहतारे हुए फरार हुए जैसे उसे किसी का कोई डर ही न हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग पर ऐसे हमला होने से सभी में सहम का माहौल है और ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

    इलाके के पार्षद के भाई संदीप शर्मा ने बताया कि यह दोनों हमेशा ही एकट्ठे बैठते थे। अब पात नहीं उसके मन में क्या आया कि उसने हमला कर दिया। जब उन्हें इस बारे में पता चला तो उन्होंने अपने ऑफिस में बैठे अन्य लोगों को साथ लेकर फरार हुए युवक को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान वह एक खाली प्लॉट में जाकर खड़ा हो गया था, जहां उसे पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं घायल को भी अस्पताल पहुंचाया गया।

     

     

     

     

  • Punjab News: एक बार फिर किसानों ने करवाया Toll Plaza Free, देखें वीडियो

    Punjab News: एक बार फिर किसानों ने करवाया Toll Plaza Free, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब का सबसे महंगा टोल प्लाजा एक बार फिर से किसानों ने फ्री करवा दिया है। दरअसल, किसानों का कहना है कि वह लंबे समय से मांगों को पूरा करने की अपील कर रहे है। जिसके बाद आज फिर से किसानों द्वारा लाडोवाल टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किसानों द्वारा टोल से फ्री गाड़ियां निकलवाई जा रही है।

    इस दौरान किसानों ने कहा कि बेअदबी की घटनाओं को लेकर कहा कि बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया जाना चाहिए। वहीं ड्राइवर ने कहा कि देर रात किसानों की सब्जी वाली गाड़ियां को निकालने के लिए टोल कर्मियों द्वारा परेशान किया जाता है। ड्राइवर ने आरोप लगाए कि टोल कर्मियों द्वारा लोगों के गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया जाता है।

    किसानों ने बताया कि उनकी मांगों में फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर पक्का कानून बनाने, श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामलों में इंसाफ और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई, शंभू बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन के दौरान किसानों पर दर्ज किए गए पर्चे (FIR) रद्द करना और लाडोवाल टोल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने और स्थानीय लोगों को राहत देना है।

    ऐसे में किसानों ने स्पष्ट किया है कि वे आम जनता को परेशान नहीं करेंगे बल्कि बिना टोल टैक्स दिए वाहनों को वहां से फ्री में निकलवाएंगे। इससे जहां यात्रियों के पैसे बचेंगे, वहीं प्रशासन के लिए कानून-व्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी चुनौती होगी। हमारा मकसद राहगीरों को रोकना नहीं बल्कि सोए हुए प्रशासन को जगाना है।

  • Punjab News: सुविधा सेंटर में हुआ भारी हंगामा, लोगों ने Staff पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: सुविधा सेंटर में हुआ भारी हंगामा, लोगों ने Staff पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः नगर निगम जोन-बी स्थित सुविधा सेंटर में आधार कार्ड बनवाने और लिंक करवाने आ रहे लोगों द्वारा हंगामा किया गया। दरअसल, लोगों ने स्टाफ पर लापरवाही और बदसलूकी के आरोप लगाए है। लोगों ने कहा कि वह आधार कार्ड बनवाने और लिंक करवाने के लिए पिछले 4 से 5 दिनों से चक्कर लगा रहे है और स्टाफ की ओर से रोजाना कोई न कोई बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया जाता है। वहीं काम करवाने आए राज कुमार ने बताया कि वह पिछले 4 दिन से आधार कार्ड का काम करवाने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि “कभी कहते हैं आज आ जाओ, कभी कहते हैं कल आ जाओ। बच्चों को स्कूल-कॉलेज से छुट्टी दिलाकर लाते हैं, उनकी पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।

    सुबह 9 बजे से खड़े हैं, लेकिन वेटिंग नंबर तक नहीं दिया गया। स्टाफ मनमर्जी कर रहा है। कोई पानी पीने में व्यस्त है तो कोई मोबाइल पर बात कर रहा है। राज कुमार ने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति द्वारा वीडियो बनाने पर उसे मोबाइल बाहर फेंकने की धमकी दी गई। आधार लिंक करवाने आई महिला कविता ने बताया कि उन्हें पहले पर्ची दी गई और अगले दिन टोकन नंबर दिया गया, लेकिन काम फिर भी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि “छोटे से काम के लिए इतना परेशान किया जा रहा है। जब नंबर आता है तो कभी पावर कट हो जाता है, कभी लंच टाइम हो जाता है। हर कोई जरूरी काम छोड़कर आता है, लेकिन स्टाफ का व्यवहार ठीक नहीं है।”

    महिला सोनिका ने कहा कि वह 4 दिन से चक्कर लगा रही हैं। पहले दिन फॉर्म दिया गया, लेकिन टोकन का समय नहीं बताया गया। “आज मैं अपने भाई और दोनों बच्चों के साथ आई। हम 4 लोग हैं, लेकिन टोकन सिर्फ 2 दिए गए। भाई पर वीडियो बनाने का आरोप लगाकर मोबाइल बाहर फेंकने की धमकी दी गई। सुविधा सेंटर में लोग दुविधा में पड़ने नहीं, सुविधा लेने आते हैं,” उन्होंने कहा। सोनिका ने प्रशासन से अपील की कि मामले पर ध्यान दिया जाए ताकि सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान की छवि खराब न हो।

    पार्षदपति सिमनजीत सिंह सिम्मू ने कहा कि लोग पूरी तरह परेशान हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि स्टाफ को बोलने की तमीज नहीं है। बुजुर्गों के लिए बैठने और पानी की उचित व्यवस्था तक नहीं है। सिम्मू ने कहा कि अधिकारी विधायक या मेयर के सामने अच्छा व्यवहार करते हैं, लेकिन उनके जाने के बाद रवैया बदल जाता है। कंप्यूटर ऑपरेटर गीतिका ने आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि वह लगातार काम कर रही हैं और उनके पास आधार कार्ड का काम नहीं है, बल्कि वह सिर्फ जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र बनाती हैं।

    उन्होंने बताया कि दो लोग उनके केबिन के पास आकर बहस कर रहे थे और वीडियो बनाने लगे। “जब उन्हें वीडियो बनाने से रोका तो उन्होंने मोबाइल मेरे मुंह पर मार दिया। फिलहाल, सुविधा सेंटर में हुए इस विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों ने चुप्पी साधी है। लोग मांग कर रहे हैं कि आधार से जुड़े कार्यों के लिए टोकन व्यवस्था और स्टाफ की जवाबदेही सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

     

     

  • Punjab News: दिन दहाड़े 2 व्यक्तियों का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिन दहाड़े 2 व्यक्तियों का गोलियां मारकर किया कत्ल, देखें वीडियो

    मानसाः जिले के सरदूलगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है, जहां दिन दहाड़े 2 लोगों का गोलियां मारकर कत्ल कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 47 वर्षीय जसवीर सिंह उर्फ काका सिंह और उसके नौकर (माली) 45 वर्षीय बलदेव सिंह की मौत हो गई। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को अंजाम देकर हमलावार मौके से फरार हो गए। लोगों ने बताया कि 10 बजे हमलावारों ने घटना को अंजाम दिया है। वहीं लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। गोली चलने की सूचना के बाद भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। परिवार में शोक की लहर छा गई। अभी तक घटना की वजह साफ नहीं हो पाई। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि आज सुबह जब वे अपने माली बलदेव के साथ फार्म हाउस पहुंचने के बाद उन्हें अज्ञात लोगों की ओर से अपनी गोलियों का शिकार बनाया गया, गोलियां उनके सिर और आंख पर लगी है। ये हमलावर कौन थे और उन्होंने इन दोनों को अपना शिकार क्यों बनाया, सरदूलगढ़ पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे मानसा के एसएसपी भागीरथ सिंह मीणा ने बताया कि दो लोगों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर हर पहलू से साक्ष्य जुटा रही है। मृतक जसवीर सिंह के चाचा सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह करीब 10 बजे इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने पुलिस से आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की है।
  • तेज रफ्तार Car ने टोल कर्मी को मारी जबरदस्त टक्कर, कई फीट दूर गिरा व्यक्ति, देखें CCTV

    तेज रफ्तार Car ने टोल कर्मी को मारी जबरदस्त टक्कर, कई फीट दूर गिरा व्यक्ति, देखें CCTV

    हांसीः जिले के रामायण टोल प्लाजा पर एक तेज रफ्तार कार द्वारा ड्यूटी पर तैनात टोल कर्मचारी को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हादसे में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल टोल कर्मचारी को अस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है जहां, उनका इलाज जारी है।

    जानकारी देते टोल प्लाजा मैनेजर विजय शर्मा ने बताया कि 36 वर्षीय नरेंद्र निवासी ऋषि नगर सुबह अपनी ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान हांसी की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टोल कर्मचारियों ने वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया। इस दौरान टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी फुटेज में ड्राइवर के साथ एक अन्य व्यक्ति भी कार में बैठा दिखाई दे रहा है।

    मैनेजर विजय शर्मा के अनुसार, टोल प्लाजा लेन में वाहनों की अधिकतम गति 30 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है। हालांकि, टक्कर मारने वाली कार लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गुजर रही थी। घायल नरेंद्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मैनेजर विजय शर्मा के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

     

     

     

  • Jalandhar News: रेलवे स्टेशन में Dog Squad टीम के साथ पहुंचे SP Dhillon, देखें वीडियो

    Jalandhar News: रेलवे स्टेशन में Dog Squad टीम के साथ पहुंचे SP Dhillon, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: होली का पर्व नजदीक आते ही पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। इसी के चलते आज जीआरपी पुलिस डॉग स्कवॉयड टीम के साथ सिटी रेलवे स्टेशन पहुंची, जहां पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। इसकी तस्वीरें सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि पुलिस द्वारा सदिंग्ध बैग की तलाशी ली जा रही है। वहीं सदिंग्ध व्यक्तियों को रोककर उनसे पूछताछ की जा रही है।

    मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी के एसपी गुरविंदर ढिल्लों ने बताया कि उनकी टीम द्वारा के द्वारा रूटीन चैकिंग की जाती है, लेकिन अब होली के पर्व को लेकर स्पेशल चैकिंग की गई। जिसमें सिटी रेलवे स्टेशन के बाद कैंट रेलवे स्टेशन में चैकिंग की जाएगी। एसपी ने कहा कि अक्सर शरारती अनंसरों द्वारा पर्व के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया जाता है। एसपी ने बताया कि 2 शिफ्टों में 100 पुलिस कर्मी शरारती अनंसरों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे है, जिसमें 50 कर्मी सुबह की शिफ्ट में और 50 कर्मी शाम की शिफ्ट में तैनात रहेंगे।

    दूसरी ओर कई बार तस्कर ट्रेन के जरिए ड्रग्स की सप्लाई करते है। हालांकि जीआरपी पुलिस द्वारा ड्रग्स सप्लाई की चेन को तोड़कर लगातार नाकाम किया जा रहा है। इसी के तहत आज भी सिटी रेलवे स्टेशन पर स्पेशल चैकिंग अभियान चलाया गया। आज तलाशी अभियान के दौरान अभी तक कोई सदिंग्ध व्यक्ति नहीं मिला है। एसपी ने बताया कि पिछले साल उनकी टीम ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया था।

    इस साल उनकी टीम ने 20 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए है, जिसमें 96 किलो चूरा पोस्त, 98 किलों गांजा, 8 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। वहीं इस साल असलहे के 6 मामले दर्ज किए गए है, जिसमें एक पिस्टल, देसी कट्टा, 2 मैगजीन और 4 कमानीदार चाकू बरामद किए गए।

    दूसरी ओर पिछले साल उनकी टीम ने 77 मामले एनडीपीएस एक्ट के दर्ज किए थे, जिसमें 40 किलो अफीम, 235 किलो चूरा पोस्त, 77.5 किलो गांजा, 950 ग्राम चर्स, 435 ग्राम हेरोइन और नशीली गोलियां बरामद किए थे। वहीं असलहे के 22 पर्चे दर्ज किए गए थे, जिसमें 25 पिस्टल रिकवर की गई थी। इस दौरान एक रिवाल्वर, 3 देसी कट्टे, 45 कारतूस और 23 मैगजीन बरामद की गई थी।

     

  • Jalandhar News: 7 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, खाली कर दी एक दुकान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: 7 दुकानों को चोरों ने बनाया निशाना, खाली कर दी एक दुकान, देखें वीडियो

    थाने से चंद कदम दूरी पर चोरों ने दिया वारदात को अंजाम

    जालंधर, ENS: करतारपुर जीटी रोड़ पर स्थित 7 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया है। देर रात छोटे हाथी में सवार होकर आए चोरों ने सातों दुकानों के शटर तोड़े। हालांकि इस घटना में एक दुकान को ही नुकसान पहुंचा है। मिली जानकारी के अनुसार चोर डॉक्टर महिंदरजीत की क्लीनिक, जगदीश शॉकर रिपेयर, अनमोल टैंट हाउस, मिर्च मसाले की दुकान, रिषी सूद की 3 दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। रिषी सूद की तीन दुकानों में एक बैटरी और 2 स्पेयर पार्ट की दुकान शामिल है। इस घटना में चोर एक दुकान से सारा सामान खाली करके ले गए। मामले की जानकारी देते हुए स्पेयर पार्ट दुकान मालिक जगदीश ने बताया कि चोर 3 डेढ बजे से 3 बजे के बीच छोटे हाथी में सवार होकर आए थे। इस दौरान चोरों ने सभी दुकानों के ताले तोड़ कर उनकी दुकान से स्पेयर पार्ट का सारा सामान लेकर फरार हो गए। इस घटना में उनका साढ़े 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। जगदीश ने बताया कि देर रात चोर उनकी दुकान से सारा सामान लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोर नए शॉकर और पुराने शॉकर सहित सारे औजार व सामान लेकर फरार हो गए। घटना में उनका साढ़े 4 लाख का नुकसान हो गया। तरसेम थापा ने बताया कि बड़े भाई जगदीश करतापुर में 30 से 35 सालों से दुकान चला रहे है। इस दौरान चोर 7 दुकानों के ताले तोड़ गए। हालांकि घटना में मुंह छिपाकर 3 लुटेरे छोटे हाथी में सवार होकर आए और जगदीश की दुकान से सारा सामान लेकर फरार हो गए। घटना में साढ़े 4 लाख का नुकसान हो गया। हैरानी की बात यह है कि दुकान के चंद कदम दूर पुलिस थाना है, लेकिन लुटेरे बेखौफ होकर घटना को अंजाम दे रहे है। व्यक्ति ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।
  • शराब घोटाले में बरी होने पर भावुक हुए Arvind Kejriwal, देखें वीडियो

    शराब घोटाले में बरी होने पर भावुक हुए Arvind Kejriwal, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः राउज एवेन्यू की विशेष अदालत ने आबकारी घोटाला से जुड़े चर्चित सीबीआइ मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कई अन्य को बरी कर दिया। न्यायाधीश जितेंद्र सिंह फैसला सुनाया कि आबकारी नीति में कोई व्यापक साजिश या आपराधिक इरादा नहीं था। अदालत ने कहा कि सीबीआई ने साजिश की कहानी गढ़ने की कोशिश की, लेकिन अभियोजन पक्ष का सिद्धांत मात्र अनुमान है। अदालत ने निष्कर्ष निकाला कि 23 आरोपियों में से किसी के भी खिलाफ प्रथम दृष्टया कोई मामला नहीं बनता है। अदालत ने सभी आरोपियों को बरी कर दिया गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ :- ਦਿੱਲੀ ਆਬਕਾਰੀ ਨੀਤੀ ਮਾਮਲਾ : ਰਾਊਜ਼ ਐਵੇਨਿਊ ਅਦਾਲਤ ਵੱਲੋਂ ਕੇਜਰੀਵਾਲ ਤੇ ਸਿਸੋਦੀਆ ਬਰੀ

    वहीं केस से बरी होने के बाद अरविंद केजरीवाल मीडिया के सामने भावुक हो गए और रोने लग गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि सच्चाई की आखिरी जीत हुई है। बता दें कि पूरा मामला नवंबर 2021 का है, जब दिल्‍ली की नई आबकारी नीति लागू हुई, तब दावा हुआ कि राजस्व बढ़ेगा। हालांकि, उस मामले को लेकर दिल्‍ली सरकार की मुसीबतें जरूर बढ़ गईं। सालभर भी नहीं हुआ और आबकारी नीति भ्रष्टाचार के आरोपों से घिर गई। केजरीवाल और सिसोदिया की गिरफ्तारी के साथ यह बवाल चरम पर पहुंच गया था।

    एक्साइज पॉलिसी घोटाला केस में बीजेपी ने आरोप लगाए थे कि शराब लाइसेंस बांटने में धांधली हुई। चुनिंदा डीलर्स को फायदा पहुंचाया गया। जुलाई 2022 आते-आते आंच इतनी तेज हो गई कि उपराज्‍यपाल ने मुख्य सचिव से रिपोर्ट मांग ली। रिपोर्ट के आधार पर केंद्रीय एजेंसियों ने जांच तेज की, जिसमें कई गिरफ्तारी भी हुई। हालांकि, अब पुलिस ने अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी कर दिया है।

     

     

  • Punjab News: Chandigarh के बाद अब इस इलाके में Train और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    Punjab News: Chandigarh के बाद अब इस इलाके में Train और स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

    अमृतसरः पंजाब की गुरु नगरी अमृतसर में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने की सूचना सामने आई। वहीं दूसरी ओर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर आ गईं हैं। इन धमकियों के साथ ही ईमेल में भाई हरदीप सिंह निज्जर के लिए न्याय की मांग भी की गई है।

    ये धमकी भरी मेल आई सामने।
    ये धमकी भरी मेल आई सामने।

    जानकारी के मुताबिक अमृतसर के कई निजी और सरकारी स्कूलों को ईमेल के जरिए बम धमाके की चेतावनी दी गई। ईमेल मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और जिला प्रशासन को सूचना दी। एहतियात के तौर पर बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और स्कूल परिसरों की गहन जांच करवाई गई। पुलिस, बम निरोधक दस्ते और सुरक्षा एजेंसियों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि शुरुआती जांच में किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।

    इसी बीच शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन को भी उड़ाने की धमकी मिलने से रेलवे विभाग में भी हड़कंप मच गया। मेल में लिखा गया है कि अमृसर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में अगले 2 दिन में बम ब्लास्ट किया जाएगा। वहीं Indian Railways और रेलवे सुरक्षा बल ने तुरंत सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। अधिकारियों के अनुसार धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की मदद ली जा रही है।