Blog

  • CM सुक्खू ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन का किया शुभारम्भ

    CM सुक्खू ने इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में 3 टेस्ला MRI मशीन का किया शुभारम्भ

    चंडीगढ़/शिमला — ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज इंदिरा गांधी चिकित्सा महाविद्यालय शिमला में लगभग 23 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित अत्याधुनिक 3 टेस्ला एमआरआई मशीन का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि आईजीएमसी में 20 वर्ष पुरानी एमआरआई मशीन को बदलकर यह नई हाई-एंड तकनीक वाली मशीन स्थापित की गई है, जिसका उपयोग अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान दिल्ली में भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार व्यवस्था परिवर्तन के उद्देश्य से स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक तकनीक उपलब्ध करवा रही है, जिससे लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालय टांडा, शिमला, हमीरपुर, नेरचौक और चमियाणा अस्पताल में भी एम्स की तर्ज पर हाई-एंड चिकित्सा तकनीक उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि 3 टेस्ला एमआरआई मशीन के स्थापित होने से प्रदेश के लोगों को उन्नत जांच के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने पूर्व भाजपा सरकार पर स्वास्थ्य क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि वर्तमान सरकार स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर रही है।

    मुख्यमंत्री ने चिकित्सा विशेषज्ञों से संवाद के दौरान आईजीएमसी के ऑर्थोपैडिक विभाग को विश्वस्तरीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करने की घोषणा की और यहां रोबोटिक ऑर्थोपैडिक व स्पाइन सर्जरी शुरू करने की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मेडिसिन, पेडियाट्रिक और श्वसन रोगों से संबंधित अत्याधुनिक आईसीयू स्थापित किए जाएंगे तथा चिकित्सा विशेषज्ञों के लिए देश-विदेश के उन्नत संस्थानों में एक्सपोजर टूर भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने आईजीएमसी में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर उन्हें समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए।

  • Jalandhar News: पिता को खाना देने गए 8 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पिता को खाना देने गए 8 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों ने किया हमला, मौत, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: आवारा कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। वहीं सुल्तानपुर लोधी में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां पिता को खेतों में खाना देने गए बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में बच्चे को कुत्तों ने बेरहमी से घायल कर दिया। घायल अवस्था में बच्चे को परिवार उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लेकर आया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान 8 वर्षीय इतवारी निवासी सुल्तानपुर लोधी, गिला गाखला के रूप में हुई है।

    परिवार उत्तर प्रदेश के बहराइच का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार आज दोपहर इतवारी अपनी मां के साथ पिता को खेतों में खाना देने गया था और वहां पर कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। मामले की जानकारी देते हुए पिता मुनेजर ने बताया कि वह खेतों में आलू की बुआई कर रहे थे। इस दौरान पत्नी के साथ बेटा खाना देने के लिए आया था। जिसके बाद बेटे ने बाथरूम जाने के लिए कहा और वहां पर बेटे पर 5 से 6 कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया।

    बेटे की चिल्लाने की आवाज सुनकर दपंति भागे और बेटे के कुत्तों के चुंगल से बचाया। इस घटना में बेटा बुरी तरह से घायल हो गया। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जालंधर सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। इस घटना को लेकर इलाके में शोक की लहर छा गई, वहीं परिवार गहरे सदमे है।

  • Punjab News: रणजीत सिंह के Encounter मामले में दिलावर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    Punjab News: रणजीत सिंह के Encounter मामले में दिलावर ने किया चौकाने वाला खुलासा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः जिले के आदिया गांव में 22 फरवरी को पुलिस चौकी के एएसआई गुरनाम सिंह और होम गार्ड अशोक कुमार की हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रणजीत सिंह का एनकाउंटर करके ढेर कर दिया था। जिसके बाद से मामला गरमाया गया।

    वहीं इस मामले में गिरफ्तार दिलावर सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कबूल किया है कि उसने रणजीत सिंह (पुलिस मुठभेड़ में मारा गया) और फरार इंदरजीत सिंह के साथ मिलकर इस मामले में अपनी भूमिका स्वीकार की है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिलावर ने सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच के दौरान यह बात कबूल की और स्थानीय युवाओं को पैसे का लालच देकर फंसाने की आईएसआई समर्थित साजिश की ओर इशारा किया।

     

     

     

     

  • Punjab News: कोर्ट से केजरीवाल बरी, आप विधायकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    Punjab News: कोर्ट से केजरीवाल बरी, आप विधायकों और कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

    अमृतसरः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति घोटाले मामले में आज बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की Rouse Avenue कोर्ट ने केजरीवाल समेत पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को विवाद में बरी कर दिया। अदालत के फैसले की खबर मिलते ही अमृतसर में आम आदमी पार्टी के विधायक अजय गुप्ता, विधायक इंद्रबीर निज्जर और मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया सहित कार्यकर्ताओं ने बड़े स्तर पर जश्न मनाया।

    शहर में ढोल बजाये गए, मिठाइयां बांटी गईं और पटाखे जलाकर खुशी जताई गई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के विधायकों और नगर निगम के मेयर ने कहा कि यह फैसला सच्चाई और इंसाफ की जीत है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल एक निर्दोष नेता हैं और केंद्र सरकार की तरफ से राजनीतिक प्रतिशोध की नीयत से यह मामला दर्ज किया गया था।

    नेताओं ने कहा कि पार्टी को माननीय अदालत पर पूरा भरोसा था और अदालत ने न्याय करके यह साबित कर दिया। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2027 में पंजाब में आम आदमी पार्टी फिर से बड़ी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी और आने वाले समय में अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

  • Punjab News: ट्रैफिक समस्या का हुआ समाधान, Dalhousie Road Station से हिमाचल चलेगी ट्रेन, देखें वीडियो

    Punjab News: ट्रैफिक समस्या का हुआ समाधान, Dalhousie Road Station से हिमाचल चलेगी ट्रेन, देखें वीडियो

    पठानकोटः पंजाब के लोगों को केंद्रिय राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने ट्रैफिक की समस्या से निजात दिलाई है। दरअसल, नारोगेज ट्रेन शुरू होने के चलते पठानकोट शहर में ट्रैफिक की समस्या खत्म होने की उम्मीद थी, उसका समाधान केंद्रीय रेल मंत्री रवनीत बिट्टू ने आज पठानकोट पहुंचकर किया। बिट्टू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि पठानकोट के लोगों को बहुत बड़ी समस्या रह रही थी कि नारोगेज ट्रेन शुरू होने के कारण शहर में रेलवे फाटक बंद रहेंगे और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

    इसके संबंध में पठानकोट के विधायक अश्वनी शर्मा ने रेलवे मंत्रालय से इस का हल करने की मांग की थी, जिसे देखते हुए रेलवे विभाग ने यह तय किया है कि अब दिन में कोई भी ट्रेन पठानकोट रेलवे स्टेशन से हिमाचल को नहीं चलेगी, सारी ट्रेनें डलहौजी रोड रेलवे स्टेशन से हिमाचल प्रदेश को चलेंगी। उन्होंने बताया कि यह रात को ही रेलवे स्टेशन पठानकोट से ट्रेन डलहौजी रोड स्टेशन पहुंच जाएगी, जिससे पठानकोट में ट्रैफिक की समस्या समाप्त हो जाएगी।

    इसके पहले रवनीत बिट्टू कैंट रेलवे स्टेशन पठानकोट पहुंचे, जहां भाजपाध्यक्ष ने उनका हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कैंट स्टेशन पर बनने वाले ओवरब्रिज की साइट प्लान का जायजा लिया और रेलवे अधिकारियों से भी बातचीत की। इस मौके रेलवे कर्मचारियों ने भी रेलवे राज मंत्री रवनीत बिट्टू को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कर्मचारियों का कहना था कि उनका कुली का काम करके बहुत कम माने मिलती है जिससे उनका जीवनयापन बहुत मुश्किल है, उन्हें अपने बच्चों की फीस भी देनी पड़ती है, बड़ी मुश्किल से गुजर-बसर करते हैं। उन्होंने रेलवे मंत्री से अपील की कि, उनके लिए कोई स्थायी इनकम तय की जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।

     

  • Punjab News: किसानों ने 4 Toll Plaza को करवाया Free

    Punjab News: किसानों ने 4 Toll Plaza को करवाया Free

    बठिंडा: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानून बनाने की मांग को लेकर समाना में चल रहे मोर्चे के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन (सिद्धूपूर) ने आज जिला बठिंडा के 4 अहम टोल प्लाजों को दोपहर 12 बजे से अनिश्चित समय के लिए फ्री कर दिया। किसान नेताओं ने घोषणा की कि जब तक प्रशासन द्वारा बेअदबी मामलों पर सख्त कदम लेकर कड़े कानून नहीं बनाए जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। यूनियन ने लहरा बेगा टोल, तलवंडी शेखपुर टोल प्लाजा, डब्बवाली रोड पर जस्सी बाग वाला टोल और बठिंडा-श्री अमृतसर राष्ट्रीय मार्ग पर जीदा टोल प्लाजा को फ्री कर दिया गया है।

    टोल प्लाजों पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हुए और वाहनों को बिना फीस दिए आगे बढ़ने दिया गया। मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा, हालांकि माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। किसान नेताओं का कहना है कि सिख समुदाय के धार्मिक ग्रंथ का अनादर करने के मामलों ने समुदाय की भावनाओं को आहत किया है। उनका कहना है कि बेअदबी जैसे अपराधों को रोकने के लिए सख्त और विशेष कानून की आवश्यकता है, ताकि अपराधियों को कड़ी सजा मिल सके और भविष्य में कोई ऐसा घिनौना काम करने का हौसला न कर सके।

    इस मामले को लेकर समाना में गुरदीप सिंह पिछले लंबे समय से टावर पर चढ़कर प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि वे गुरदीप सिंह के संघर्ष के पूरे समर्थन में हैं और उनकी मांगों को जायज मानते हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि समस्या का तुरंत समाधान निकाला जाए ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके। टोल प्लाजा पर मौजूद नेताओं ने कहा कि यह संघर्ष किसी राजनीतिक लाभ के लिए नहीं, बल्कि धार्मिक मूल्यों और भावनाओं की रक्षा के लिए लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में और भी तेज कार्यक्रम किए जाएंगे। दूसरी ओर, टोल फ्री हो जाने से राहगीरों और ड्राइवरों को राहत मिली, पर कुछ स्थानों पर वाहनों की लंबी कतार भी देखी गई। प्रशासन स्थिति पर नजर रख रहा है।

     

  • पंचकूला जोन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर मार्च में होगी सुनवाई

    पंचकूला जोन में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर मार्च में होगी सुनवाई

    चंडीगढ़, 27 फरवरी –  उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम उपभोक्ताओं को विश्वसनीय, अच्छी वोल्टेज और निर्बाध बिजली की आपूर्ति के लिए प्रतिबद्ध है। ‘पूर्ण उपभोक्ता संतुष्टि’ के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए बिजली निगम द्वारा अनेक महत्वाकांक्षी कार्यक्रम प्रारंभ किये गए हैं ताकि उपभोक्ताओं की समस्याओं को त्वरित रूप में सुलझाया जा सके।

    बिजली निगम के प्रवक्ता ने  उक्त जानकारी देते हुए बताया कि जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच रेगुलेशन 2.8.2 के अनुसार प्रत्येक मामले में 1 लाख रुपये से अधिक और 3 लाख रुपये तक की राशि के वित्तीय विवादों से संबंधित शिकायतों की सुनवाई करेगा। पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों नामतः कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर के उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण 02, 09, 16 और 24 मार्च को जोनल उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच, पंचकूला में उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    उन्होंने बताया कि पंचकूला जोन के अंतर्गत आने वाले जिलों के उपभोक्ताओं के गलत बिलों, बिजली की दरों से सम्बंधित मामलों, मीटर सिक्योरिटी से जुड़े मामलों, ख़राब हुए मीटरों से सम्बंधित मामलों, वोल्टेज से जुड़े हुए मामलों का निपटान किया जाएगा। इस दौरान बिजली चोरी, बिजली के दुरूप्योग और घातक गैर-घातक दुर्घटना आदि मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उपभोक्ता और निगम के बीच किसी भी विवाद के निपटान के लिए फोरम में वित्तिय विवादों से संबंधित शिकायत प्रस्तुत करने से पहले पिछले छह महीनों के दौरान उपभोक्ता द्वारा भुगतान किए गए बिजली के औसत शुल्क के आधार पर गणना की गई प्रत्येक माह के लिए दावा की गई राशि या उसके द्वारा देय बिजली शुल्क के बराबर राशि, जो कम है, उपभोक्ता को जमा करवानी होगी। इस दौरान उपभोक्ता को प्रमाणित करना होगा कि यह मामला अदालत, प्राधिकरण या फोरम के समक्ष लंबित नहीं है क्योंकि इस न्यायालय या फोरम में विचाराधीन मामलों पर बैठक के दौरान विचार नहीं किया जाएगा।

       
  • 8 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा, 12 बैंकों के 68 खातों से निकले 1600 करोड़, देखें वीडियो

    8 लाख की लूट मामले में बड़ा खुलासा, 12 बैंकों के 68 खातों से निकले 1600 करोड़, देखें वीडियो

    कानपुरः श्याम नगर में हुई 8 लाख की लूट के मामले में पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस कमिशनर ने बताया कि ढाई साल में कानपुर में 12 बैंकों के 68 खातों से 1600 करोड़ कैश निकाला गया था। वहीं घटना के दिन टेनरी कारोबारी महफूज ने फूलबाग स्थित आईडीबीआई बैंक से 3.20 करोड़ रुपए निकाले थे, झकरकटी में एक छोटे से कमरे में महफूज के कैश कैरियर्स ने रुपयों का बंटवारा किया था। आखिर में बचे 24 लाख रुपए मो. वासिद और उसके साथी अरशद को दिए गए थे, जो रकम महफूज के घर पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो घायल वासिद ने बताया कि उन्होंने फूलबाग स्थित IDBI बैंक से 8 लाख रुपए निकालने की बात कही। पुलिस ने बैंक में जांच पड़ताल की तो पता चला कि घटना के दिन जाजमऊ निवासी टेनरी कारोबारी महफूज के अकाउंट से 3.20 करोड़ रुपए निकाले गए थे। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि 2023 से 2025 तक IDBI बैंक के ही करीब 14 खातों से 850 करोड़ रुपया निकाला गया है, सभी खाते जाजमऊ स्थित शिवांग टेनरी के मिले है।

    पैन नंबर, ई–मेल आईडी की जांच शुरू हुई तो पुलिस को पता चला कि महफूज और उसके करीबियों के करीब 12 बैंकों में कुल 68 खातें है, जिनसे तकरीबन ढ़ाई साल में 1600 करोड़ का कैश निकाला गया है। यह रकम कहां खपाई जा रही थी, क्या इस पैसे का इस्तेमाल देश विरोधी गतिविधियों में प्रयोग किया जा रहा था ? या टैक्स से बचने के लिए सारा गोरखधंधा चल रहा रहा था ? इन सभी पहलुओं तक पहुंचने के लिए GST, इनकम टैक्स, ईडी समेत अन्य एजेंसियों को भी पत्र लिखा जा रहा है।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि जांच में यह भी सामने आया कि इन खातों में कानपुर, उन्नाव और फतेहपुर स्थित 12 इंटरप्राइजेजों से रकम आती थी। उन्होंने बताया कि महफूज ने GST से छूट पाने के लिए APMC सर्टिफिकेट ले रखा था। जिसमें बताया गया था कि इनकी फर्म एग्रीकल्चर फिल्ड में काम करती है। जांच में बैंकों की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है, नियमों के मुताबिक 10 लाख से अधिक कैश निकासी पर बैंक को STR रिपोर्ट जनरेट करनी पड़ती है, लेकिन प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बैंकों की ओर से यह रिपोर्ट जनरेट नहीं की गई थी। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि महफूज व उसके सहयोगियों के IDBI, HDFC, RBL, इंडसइंड, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा, यूनियन बैंक, एक्सिस बैंक, बंधन बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक शामिल है।

    जांच में सामने आया इन बैकों के खातों से आजम इंटरप्राइजेज– 118 करोड़, अल्फिशा इंटरप्राइजेज– 133 करोड़, आरती इंटरप्राइजेज– 99.60 करोड़, फैज इंटरप्राइजेज– 104 करोड़, कासिफ इंटरप्राइजेज– 68.25 करोड़, शमा इंटरप्राइजेज– 124 करोड़, सम्मोह इंटरप्राइजेज– 117 करोड़, राजा इंटरप्राइजेज– 64 करोड़, सायरा इंटरप्राइजेज– 14 करोड़ और शबनम इंटरप्राइजेज– 151 करोड़ रुपए मिले।

    पुलिस को आशंका है कि इतनी बढ़ी तादात में निकाली गई रकम मनी लांड्रिंग, एंटी नेशनल एक्टिविटी, टैक्स चोरी से संबंधित हो सकती है, इसकी जांच के लिए सेंट्रल एजेंसियों को पत्र लिखा जा रहा है। पुलिस कमिश्नर ने घटना का खुलासा करते हुए बताया लूट के 6 आरोपियों मूलगंज मिश्री बाजार निवासी अब्दुल रहमान, हीरामन का पुरवा निवासी शुभान खान, चमनगंज निवासी लारेब सिद्दीकी, हीरामन का पुरवा निवासी मो जीशान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था, जबकि दो बदमाश हीरामन का पुरवा निवासी यासीन और मुजाहिद की गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ हो गई थी, जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी थी।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि मो. वासिद व उसका साथी अरशद कैश कैरी (एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाना) का काम करते है। 16 फरवरी को मो. वाशिद के साथ बाइक सवार चार बदमाशों ने श्याम नगर में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान बदमाशों ने मो. वासिद और अरशद पर तमंचे की बट से हमला कर मरणासन्न कर दिया था। घटना के बाद घायलों ने पहले 25 लाख, 12 लाख फिर 8 लाख रुपए लूटने की बात कही, इसके बाद उन्होंने लूट की घटना से ही इंकार कर दिया था।

    पुलिस कमिश्नर ने बताया कि घटना करीब एक माह से रेकी हो रही थी। रहमान का पूरे लूटकांड में मेनरोल है। रहमान का दोस्त अरुण सोनी, महफूज का कैश कैरी करता था। जिसके बाद अरुण से रहमान ने सारी जानकारी ली। फिर रहमान ने शुभान के साथ मिलकर IDBI बैंक में रेकी की। घटना के दिन महफूज ने बैंक से कैश निकाला और अपने कैरियर्स को दे दिया। झकरकटी पहुंचे कैरियर्स ने बंटवारा किया और वहीं से वासिद और अरशद 24 लाख रुपए लेकर महफूज के घर जाने के लिए निकले थे, जहां से बदमाशों ने उनका पीछा शुरू कर दिया।

    श्याम नगर पहुंचने के बाद लुटरों ने तमंचे की बट से उनको लहुलूहान कर दिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि रहमान और शुभान को लुटेरों पर भी भरोसा नहीं था, जिस पर वह 100 मीटर दूरी पर खड़े होकर बदमाशों को भी ट्रेस कर रहे थे। घटना को अंजाम देने के बाद लूट की रकम का सबसे बड़ा हिस्सा रहमान और शुभान ने लिया। लूट को अंजाम देने के बाद बदमाश दिल्ली की जामा मस्जिद, कश्मीर और नेपाल घूमने चले गए थे। लुटेरों के पास से 11 लाख रुपए बरामद हुए है।

     

     

  • Plywood और झूमर की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    Plywood और झूमर की दुकान में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    नोएडाः थाना बिसरख क्षेत्र के शाहबेरी गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर संचालित प्लाईवुड और झूमर की दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग की सूचना दमकल विभाग को दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि दुकान में रखा ज्वलनशील सामान तेजी से जलने लगा, जिससे स्थिति गंभीर हो गई थी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। समय रहते दमकल विभाग की कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। नोएडा के मुख्य अग्निशमन अधिकारी (CFO) ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत शाहबेरी में एक घर के ग्राउंड फ्लोर पर आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर तत्काल दमकल की गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर सफलतापूर्वक नियंत्रण पा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या अन्य तकनीकी कारणों की आशंका जताई जा रही है। मामले की जांच जारी है। आग की इस घटना ने एक बार फिर रिहायशी इलाकों में संचालित दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।    
  • भूकंप के तेज झटकों में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग, देखें वीडियो

    भूकंप के तेज झटकों में घरों और दफ्तरों से बाहर निकले लोग, देखें वीडियो

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल में आज यानी शुक्रवार को जोरदार भूकंप आया। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और आस-पास के इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 5.5 मापी गई। जैसे ही भूकंप के तेज झटके लगे, लोग दफ्तरों और घरों के बाहर आ गए। हालांकि भूकंप के कारण किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र बांग्लादेश था। जैसे ही भूकंप आया वैसे ही लोग घरों से निकलकर सड़क पर भागते दिखे।

    खबरों के मुताबिक, कोलकाता में ये भूकंप करीब 1.20 बजे पर आया। प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक, इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश बताया जा रहा है। रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, यूरोपियन मेडिटेरियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) ने भूकंप की तीव्रता 5.5 बताई है। भूकंप 35 किलोमीटर की गहराई में था। साल्ट लेक इलाके में लोगों ने बताया कि इमारत हिलने के बाद वो घरों से बाहर निकलकर भागे।

    बांग्लादेश के खुलना डिवीजन के सतखीरा इलाके में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा, मेरी जिंदगी में ये सबसे तेज भूकंप का झटका था, जो कई सेकेंडों तक महसूस होता रहा। अलमारी से सामान नीचे गिरने लगा। शुक्रवार को कामकाज का दिन था। लिहाजा भूकंप के झटके आने के बाद कर्मचारी सीढ़ियों से भागकर सड़क पर आ गए। काली घाट इलाके में घरों और ऑफिस में रखा फर्नीचर हिलने लगा।

    ऐसे में लोग इतना घबरा गए कि ऑफिस और घरों से निकलकर सड़कों पर खुली जगह की तलाश में दौड़ पड़े। कोलकाता के पुराने और तंग गलियों वाले इलाकों में दहशत और भी ज्‍यादा देखने को मिली। भूकंप के समय कुछ सेकंड के लिए जमीन पर रखी चीजें हिलीं, तो तेज आवाज हुई। लोगों को शुरुआत में समझ ही नहीं आया कि आखिर ये हो क्‍या रहा है। हालांकि, अभी तक कहीं कुछ अनहोनी होने की जानकारी नहीं आई है।