Blog

  • Jalandhar News: इस इलाके में मिला नौजवान का शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए आरोप, भारी हंगामा

    Jalandhar News: इस इलाके में मिला नौजवान का शव, परिजनों ने दोस्तों पर लगाए आरोप, भारी हंगामा

    जालंधर, ENS: थाना 3 के अंतगर्त आते खिंगरा गेट में संदिग्ध परिस्थितियों में नौजवान की मौत हो गई। पारवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि उनके बेटे को दोस्तों ने मौत के घाट उतारा है। परिजनों ने आरोप लगाए है कि नशे की ओवरडोज देकर बेटे को दोस्तों ने मार दिया।

    मृतक की पहचान लव निवासी खिंगरा गेट के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा बेटे की मौत को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही थाना 3 की पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई। वहीं मृतक की भुआ ने बताया लव देर रात दोस्तों के साथ किसी काम से गया था। उन्हें शाम को सूचना मिली कि भांजे की मौत हो गई है। दूसरी ओर नशे के कारणों से नौजवान की मौत को लेकर पुलिस की कोई पुष्टि नहीं की जा रही।

  • Punjab News: RTO दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर विजिलेंस की कार्रवाई, 24 गिरफ्तार, 16 FIR दर्ज

    Punjab News: RTO दफ्तरों और ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर विजिलेंस की कार्रवाई, 24 गिरफ्तार, 16 FIR दर्ज

    जालंधर से मोहित कुमार और विजय कुमार काबू

    चंडीगढ़: भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के तहत पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य भर में क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आर.टी.ए.) कार्यालयों और ड्राइविंग टेस्ट केंद्रों पर अचानक छापेमारी की। इस दौरान रिश्वतखोरी और अन्य अनियमितताओं में कथित तौर पर शामिल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 16 एफआईआर दर्ज की गई हैं और अधिकारियों ने एजेंटों से 40,900 रुपये जब्त किए हैं, जो ड्राइविंग लाइसेंस, ड्राइविंग टेस्ट और अन्य सेवाओं के बदले लोगों से पैसे वसूल कर रहे थे।

    विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन के माध्यम से प्राप्त कई शिकायतों के बाद, फ्लाइंग स्क्वाड और आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) सहित विजिलेंस ब्यूरो रेंजों द्वारा छापेमारी की गई। यह कार्रवाई आरटीए अधिकारियों और एजेंटों के खिलाफ की गई, जो एजेंट के रूप में काम कर रहे थे और लाइसेंस प्रक्रिया में तेजी लाने या ड्राइविंग टेस्ट के परिणामों में हेराफेरी करने के लिए गैर-कानूनी फीस वसूल रहे थे।

    प्रवक्ता ने कहा कि ये कार्रवाई सरकारी कार्यालयों में भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए राज्य के चल रहे प्रयासों का हिस्सा हैं। प्रवक्ता ने कहा, हम सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता और जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। ऐसे छापे गैर-कानूनी गतिविधियों को रोकने और लोगों को शोषण से बचाने के लिए जारी रहेंगे।

    गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में मोहाली का एक निजी एजेंट सुखविंदर सिंह भी शामिल था, जिसे ड्राइविंग लाइसेंस की सुविधा देने और टेस्ट की स्वीकृति को सुनिश्चित करने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत के हिस्से के रूप में 2,500 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। फतेहगढ़ साहिब में, एक अन्य एजेंट, परमजीत सिंह, को इसी तरह की गैर-कानूनी सेवाओं के लिए 5,000 रुपये लेते हुए पकड़ा गया।

    प्रवक्ता ने बताया कि लुधियाना में, ई.ओ.डब्ल्यू यूनिट ने तीन व्यक्तियों – पंकज अरोड़ा उर्फ संनी, दीपक कुमार और मनीष कुमार – को 1,500 रुपये से 3,500 रुपये तक की रिश्वत मांगने के आरोप में हिरासत में लिया है। लुधियाना विजिलेंस ब्यूरो रेंज ने दो अन्य एजेंटों, ताईसिफ अहमद अंसारी और हनी अरोड़ा को भी लाइसेंस प्राप्त करने के लिए क्रमवार 7,000 रुपये और 5,500 रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया।

    जालंधर में मोहित कुमार और विजय कुमार को फास्ट-ट्रैक ड्राइविंग टेस्ट अपॉइंटमेंट्स के लिए 2,000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। होशियारपुर में, एजेंट अशोक कुमार को असल ट्रायल्स के बिना ड्राइविंग टेस्ट पास करने के लिए 5,000 रुपये लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। कपूरथला में भी एक महत्वपूर्ण जब्ती हुई, जहां एक एजेंट शेर अमेरिका सिंह को 12,000 रुपये नकदी सहित गिरफ्तार किया गया, जिससे आर.टी.ए. अधिकारियों के साथ संदेहास्पद मिलीभगत का पर्दाफाश हुआ।

    एसबीएस नगर, विजिलेंस ब्यूरो टीम ने दो आरटीए कर्मचारियों – जतिंदर सिंह, जूनियर सहायक और मनीष कुमार, डेटा एंट्री ऑपरेटर – के साथ-साथ दो निजी एजेंटों, केवल कृष्ण और कमल कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए कार्रवाई की गई।

    संगरूर में भी, विजिलेंस ब्यूरो ने लवप्रीत सिंह के खिलाफ कार्रवाई की, जिसने शिकायतकर्ता से उसके ड्राइविंग लाइसेंस के बदले 7,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी और अविनाश गर्ग, डेटा एंट्री ऑपरेटर पंजाब स्टेट ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसी तरह तरन तारन में, विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी लखबीर सिंह ढिल्लों, निजी एजेंट पर भी मामला दर्ज किया है, जिसने शिकायतकर्ता से ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए 3,500 रुपये रिश्वत मांगी थी। इसी तरह गुरदासपुर में, विजिलेंस ब्यूरो के पास आरोपी कुलबीर सिंह और इंद्रास (दोनों एजेंट हैं) के खिलाफ रिकॉर्डिंग के स्पष्ट सबूत हैं, जिन्होंने एमवीआई अधिकारियों के लिए 9,000 रुपये की मांग की थी।

    इसके अतिरिक्त, विजिलेंस ब्यूरो ने कृष्ण लाल, इंदरजीत सिंह और एजेंट नवीन कुमार के खिलाफ भी बठिंडा में जाली पते का उपयोग करके पंजीकरण प्रमाणपत्र बनाने के लिए मामला दर्ज किया है।

    इन मामलों की जांच पेशेवर ढंग से की जा रही है और विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को खत्म करने के लिए आर.टी.ए. कार्यालय के अधिकारियों/मुलाजिमों सहित रिश्वत के लिए इस्तेमाल होने वाले तरीके-तरीकों की पूरी तरह से जांच करेगा।

  • Punjab News: Merchant Navy के नौजवान की मौत पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: Merchant Navy के नौजवान की मौत पर परिवार ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    मोहालीः मर्चेंट नेवी में तैनात 21 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान बलराज सिंह के रूप में हुई है। शिपिंग अधिकारियों द्वारा जहाज पर आत्महत्या करने का कहा जा रहा है। हालांकि, परिवार के सदस्य इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए कत्ल की आशंका जता रहे हैं।

    पिता ने कहा कि 16 मार्च को शिपिंग कंपनी से फोन आया कि बेटा ने आत्महत्या कर ली है। जिससे परिवार में एकदम गमगीन माहौल बन गया। इसके बाद पिता और उनके एक रिश्तेदार ने तुरंत वीजा लेकर लंदन पहुंचे और घटना स्थल का जायजा लिया, तब उन्होंने जहाज में मौजूद अधिकारियों पर शक जताया।

    मृतक बलराज का शव लेकर आज उसके पिता और रिश्तेदार पंजाब पहुंचे, जहां उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए मोहाली के जिला अस्पताल में रखवा दिया गया है। इसके बाद बलराज की लाश उसके परिवारिक सदस्यों के हवाले कर दी जाएगी।

    परिवार ने कहा कि उनकी रोजाना बेटे से बात होती थी। लेकिन जब वह शव लेने के लिए वहां पहुंचे तो बेटे के दोस्तो से उन्हें कई अहम बाते पता चली। जिसमें सीनियर अधिकारियों द्वारा बेटे को काफी परेशान किया जा रहा था। जिसके चलते वह रात को पूरी नींद भी नहीं ले पाता था। इस दौरान वहां पर अवैध तरीके से शराब मंगवाकर कर्मियों द्वारा उसका सेवन करने के पिता ने आरोप लगाए है। वहीं बेटे की मौत को लेकर जांच करवाने की अपील की है।

  • Punjab News: चिप्स और कैंडी के डिब्बों से 7.7 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: चिप्स और कैंडी के डिब्बों से 7.7 किलो गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    अमृतसरः जिले के श्री गुरु रामदास इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने नशीले पदार्थ सहित यात्री को गिरफ्तार किया है। दरअसल, बैंकॉक से लौटे एक यात्री की चैकिंग के दौरान 7.7 किलो गांजा बरामद किया गया। विभाग के अनुसार नशीले पदार्थ की कीमत बाजार में साढ़े 7 करोड़ रुपए आंकी गई है। पकड़े गए आरोपी से पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है। आरोपी की पहचान चन्नन सिंह के रूप में हुई है। वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या आईएक्स 167 से सोमवार को अमृतसर पहुंचा था। कस्टम विभाग के अधिकारियों को यात्री पर संदेह हुआ।

    जांच में बैग की तालाशी ली गई तो भारी मात्रा में बैग से गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने गांजे को चिप्स और कैंडी के डिब्बों में छिपाकर रखा था। इन डिब्बों को कपड़ों के बीच छिपाया गया था। कस्टम विभाग ने आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारी आरोपी से पूछताछ कर रहे हैं। वे उसका पुराना रिकॉर्ड और अन्य संबंधित लोगों के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। चन्नन सिंह कुछ दिन पहले ही बैंकॉक गया था और भारतीय पासपोर्ट धारक है।

  • Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादों में घिरी पुलिस, पीड़ित ने लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले में जगतपुरी पुलिस चौकी के अधीन आते इलाके में शराब के नशे में व्यक्ति ने 10वीं कक्षा के स्टूडेंट पर राड से हमला कर दिया। जिसके बाद परिजन जब व्यक्ति से बात करने घर पर गए तो उन पर तेजधार किरपाण से हमला करके घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि एक ओर प्रशासन द्वारा कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है, लेकिन दूसरी ओर इस मामले को ठंडे बस्ते में डाला जा रहा है।

    यही कारण है कि कई दिन बीत जाने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई ना किए जाने से परेशान पीड़ित आशीष गौतम उर्फ अरमान सीपी दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगाने के लिए पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि 4 तारीख की घटना है, लेकिन अभी तक पुलिस चौकी के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। उस दौरान उसके दोस्त और भांजे पर व्यक्ति ने तेजधार किरपाण से हमला कर दोनों को घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि इस घटना को लेकर आशीष सीपी दफ्तर के बाहर बेहोश होने लग गया, लेकिन उसे कहीं इंसाफ नहीं मिल रहा।

    आरोप है कि आरोपी का अवैध खनन का काम है, लेकिन उसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं कर रही। आशीष ने कहा कि इंस्पेक्टर मधुबाला और रोशन लाल से काफी दिनों से इंसाफ की गुहार लगाई, लेकिन इंस्पेक्टर मधुबाला ने छुट्टी का हवाला दे दिया, जिसके बाद रोशनलाल ने चौकी इंचार्ज का हवाला दे दिया। आशीष ने आरोप लगाए है कि चौकी इंचार्ज सुखविंदर सिंह की उनके पास रिकार्डिंग मौजूद है, जिसमें मेडिकल रिपोर्ट होने के बावजूद इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने कहा कि यह मामूली चोटे है और दूसरी पार्टी ऐसा काम कर ही नहीं सकती।

    परेशान होकर आज पीड़ित सीपी दफ्तर पहुंचा, जहां उच्च अधिकारियों से इंसाफ की गुहार लगाई है। ऐसे में अगर अब देखना यह होगा कि इस मामले को लेकर क्या उच्च अधिकारी पीड़ित को इंसाफ दिला पाते है या फिर वह इसी तरह प्रशासन के पास इंसाफ की गुहार को लेकर चक्कर काटता रहेगा।

  • इस Budget Friendly Plan में फ्री कॉलिंग और OTT के साथ मिलेंगे इतने फायदे

    इस Budget Friendly Plan में फ्री कॉलिंग और OTT के साथ मिलेंगे इतने फायदे

    एयरटेल देश की जानी मानी टेलीकॉम कंपनी है और अपने ग्राहकों को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई सारे रिचार्ज प्लान्स ऑफर करती है। इसके साथ ही कंपनी कुछ रिचार्ज प्लान के साथ ओटीटी सब्सक्रिप्शन भी फ्री में दे रही है, ताकि उससे ज्यादा से ज्यादा ग्राहक जुड़ें। कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसा ही एक प्लान है जिसमें यूजर्स को फ्री कॉलिंग, खूब सारा डेटा और अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलता है। आइए आपको इस प्लान के बारे में डिटेल में बताते हैं।

    एयरटेल ने पोर्टफोलियो में 1,199 रुपए का एक सस्ता प्रीपेड प्लान है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिन है। इस प्लान में यूजर्स को सभी लोकल और एसटीडी नेटवर्क पर अनलिमिटेड मुफ्त कॉलिंग की सुविधा मिलती है। यानी कि आप देशभर में किसी भी नेटवर्क पर जितना मर्जी उतना कॉलिंग कर सकते हैं। साथ ही हर दिन यूजर्स को रोजाना किसी भी नेटवर्क पर भेजने के लिए 100 एसएमएस भी मिलते हैं।

    जो लोग ज्यादा डेटा इस्तेमाल करते हैं उनके लिए एयरटेल का यह प्लान सही साबित हो सकता है, क्योंकि इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए 210GB डेटा मिलता है, यानी हर दिन 2.5GB डेटा। यह प्लान उन इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा भी देता है जहां एयरटेल का 5G नेटवर्क मौजूद है। इसका मतलब है कि अगर आपके पास 5G फोन है और आपके एरिया में 5G नेटवर्क उपलब्ध है तो आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।

    अगर आपको नई फिल्में और वेब सीरीज देखना पसंद है, तो भी यह प्लान आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इस प्लान में आपको को 84 दिनों के लिए फ्री में अमेजन प्राइम लाइट का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिससे आप ऑनलाइन कंटेंट देख सकते हैं। इससे यूजर्स को अलग से ओटीटी सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना पड़ेगा। हालांकि, प्राइम मेंबरशिप सिर्फ एक डिवाइस पर ही काम करेगी।

    साथ ही यूजर्स को एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम का सुविधा मिलती है, जिससे आप 22 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स को एक्सेस कर सकते हैं। इस प्लान के तहत यूजर्स को 3 महीने के लिए Apollo 24|7 Circle की सुविधा मिलता है। इसके अलावा यूजर हर महीने फ्री में कॉलर ट्यून भी सेट कर सकते हैं।
  • Jalandhar News: गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, देखें Live

    Jalandhar News: गंदे नाले में मिला व्यक्ति का शव, देखें Live

    जालंधर, ENS: थाना बस्ती बावा खेल के अंतर्गत आने वाले रतन नगर इलाके के गंदे नाले में से एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने जब नाले में शव देखा तो तत्काल भीड़ जमा हो गई और इस घटना की सूचना वार्ड नंबर 61 के पार्षद पति बोवी शर्मा को दी गई। बोवी शर्मा ने बताया कि उन्हें कॉल के जरिए सूचना मिली थी कि रतन नगर के गंदे नाले में किसी व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है।

    जानकारी मिलते ही पार्षद तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा कि भारी संख्या में लोग जमा थे और नाले में एक व्यक्ति की लाश पड़ी थी। उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों की मदद से शव की पहचान करने की कोशिश की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। इसके बाद उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम और थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि व्यक्ति की मौत कैसे हुई और शव नाले में कैसे पहुंचा।

  • श्री राम के जन्मदिवस पर स्टूडेंट्स को बांटे उपहार

    श्री राम के जन्मदिवस पर स्टूडेंट्स को बांटे उपहार

    भगवान के उच्च आदर्शों को जीवन में डालें: विजय कुमारी 

    ऊना/सुशील पंडित: भगवान श्री राम के जन्मदिन को समर्पित दिवस के उपलक्ष्य में सलोह में धार्मिक समागम का आयोजन किया गया । इस मौके पर समाजसेवी सपना जसवाल ने श्रद्धालुओं को संबोधन में कहा कि पिछले 25 वर्ष से उन्होंने रामलीला का मंचन अपने घर के प्रांगण से शुरू किया था। श्री राम जी के कृपा दृष्टि और बीर बजरंगी की बरदहस्त के चलते अब भी धार्मिक कार्यक्रम जारी है। इस मौके पर बच्चों के द्वारा हनुमान चालीसा और कविता पठन, और महिलाओं के द्वारा कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया।

    ईव 17 स्टूडेंट्स को विभिन्न प्रकार के उपहार स्वरूप, कापी,पेन बिस्कुट, फल और मिठाई भेंट किए गए । और महिलाओं के द्वारा कीर्तन का कार्यक्रम भी किया गया। बच्चों को पुरस्कार वितरण सेवानिवृत्त अध्यापिका विजय कुमारी ने किया। कीर्तन के कार्यक्रम में 25 महिलाओं ने अंश ग्रहण किया। विजय कुमारी ने स्टूडेंट्स व महिलाओं को भगवान श्री राम के उच्च आदर्शों को अपने जीवन में शुमार करने के लिए प्रेरित किया।

  • ऊना में जवानों ने छेड़ा जल स्त्रोतों को साफ करने का अभियान

    ऊना में जवानों ने छेड़ा जल स्त्रोतों को साफ करने का अभियान

    बडसाला में  प्राचीन तालाब का किया जीर्णोद्धार  ऊना/सुशील पंडित: जिला में होमगार्ड्स व फायर ब्रिगेड ऊना के जवानों ने प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ  करने का अभियान छेड़ा है। इसी मुहिम के अंतर्गत ऊना होमगार्ड्स कंपनी,महिला प्लाटून व अग्निशमन केंद्र ऊना के जवानों ने सोमवार को  गांव बडसाला में  प्राचीन तालाब का जीर्णोद्धार करने के लिए स्वच्छता अभियान चलाया। होमगार्ड्स 12 वी   वाहिनी ऊना के कमांडेंट मेजर विकास सकलानी के दिशा निर्देशन के अनुसार ऊना के गांव वडसाला में तालाबों की सफाई कर जीर्णोद्धार किया गया है। बावड़ियां साफ की गई है। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है । खुद सफाई करके  लोगों को सहभागिता देने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। विभाग की इस मुहिम को पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा सराहा जा रहा है । ये सबक भी दिया जा रहा है कि स्वच्छता  स्वस्थ शरीर के  लिए कितनी उपयोगी है। कमांडेंट विकास सकलानी ने इस मुहिम में जन सहयोग की अपील की है।  उन्होंने कहा कि अभियान में प्राकृतिक जल स्त्रोतों को साफ किया जा रहा है ताकि गर्मी में पानी की कोई किल्लत न आए । उन्होंने  मुहिम की सफलता के लिए हर वर्ग से  जवानों का सहयोग करने की बात कही है।
  • श्रद्धालु लेकर आया ट्रक चालक करंट की चपेट में आया, मौत

    श्रद्धालु लेकर आया ट्रक चालक करंट की चपेट में आया, मौत

    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह मंदिर के समीप स्थित पार्किंग में खड़े ट्रक पर सोने के लिए चढ़े अमृतसर के रहने वाले ट्रक चालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक की पहचान विशाल कुमार पुत्र रशपाल सिंह निवासी मोहल्ला भगतां वाला, अमृतसर के रूप में हुई है। ऊना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर से श्रद्धालु ट्रक में सवार होकर बाबा बालक नाथ मंदिर में माथा टेकने के पश्चात रविवार रात्रि पीरनिगाह मंदिर पहुंचे। जहां पर सभी श्रद्धालुओं को ट्रक से उतारने के बाद चालक विशाल कुमार टूल बॉक्स के ऊपर चढक़र सोने की तैयारी करने लगा। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही बिजली की तारों की चपेट में आ गया। इस हादसे में विशाल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया, और आगामी जांच शुरू कर दी है