Blog

  • Punjab News: Sidhu Moose Wala हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: Sidhu Moose Wala हत्याकांड में वांछित एक और आरोपी गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्या मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जीवन जोगी उर्फ जुगनू को दिल्ली हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया है। दरअसल, मानसा पुलिस इस मामले में उसकी तलाश कर रही थी। इस मामले में मानसा पुलिस की एक टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी और उसे गिरफ्तार करके वापिस मानसा लेकर आएगी।

  • Punjab News: 4 घंटों में सुलझी गुमशुदा 4 वर्षीय बच्ची की गुत्थी, देखें वीडियो

    Punjab News: 4 घंटों में सुलझी गुमशुदा 4 वर्षीय बच्ची की गुत्थी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः कलानौर से बटाला खरीदारी करने आए माता-पिता की 4 साल की बेटी उस वक्त बटाला बस अड्डे पर ही रह गई, जब माता-पिता अनजाने में बस में चढ़कर वापस बटाला से कलानौर पहुंच गए। वहां बस से उतरकर जब उन्होंने अपनी बेटी को ढूंढना शुरू किया लेकिन बेटी नहीं मिली।

    जिसके बाद वह पूछताछ के लिए रिश्तेदारों को फोन करने लग गए। उधर, गुमशुदा बेटी स्थानीय लोगों की मदद से ट्रैफिक पुलिस बटाला के इंचार्ज के पास पहुंच गई। बटाला ट्रैफिक पुलिस ने महज 4 घंटे में बेटी को माता-पिता के सुपुर्द कर दिया। इस मौके पर बेटी के माता-पिता की आंखों में खुशी के आंसू थे और वे बटाला ट्रैफिक पुलिस का आभार व्यक्त करते दिखाई दिए।

  • Punjab News: इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर और साथी गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर और साथी गिरफ्तार, 1 किलो हेरोइन बरामद, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत की जा रही कार्रवाई में सरकारी अधिकारी नशे में लिप्त पाए जा रहे है। जिसके चलते हाल ही में बठिंडा में महिला सीनियर कांस्टेबल हेरोइन सहित गिरफ्तार की गई थी। वहीं अब 1 किलो हेरोइन के साथ इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर और उसके साथी को सीआईए स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। सीआईए स्टाफ ने पुलिस द्वारा इंटेलिजेंस इंस्पेक्टर मनजीत सिंह और उसके एक साथी रवि को एक किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।

    सीआईए स्टाफ के इंस्पेक्टर अनमोलक सिंह द्वारा दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां इन दोनों व्यक्तियों का पुलिस को 2 दिन का रिमांड मिला है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ के इंचार्ज अनमोलक सिंह ने बताया कि थाना रंजीत एवेन्यू में एफआईआर नंबर 36 इन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज है और एनडीपीएस एक्ट के अधीन इनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल इन्हें अदालत में पेश किया गया और वहां से इन्हें दो दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त हुआ है।

  • Stock Market: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, Sensex 1200 अंक उछला

    Stock Market: भारी गिरावट के बाद संभला बाजार, Sensex 1200 अंक उछला

    बिजनेसः दुनियाभर के बाजारों में सोमवार को आई भारी गिरावट के बीच मंगलवार को तस्वीर बदली नजर आई। इस दौरान एशियाई बाजारों में बढ़ोतरी देखी गई। भारतीय बाजार का सेंसेक्स 1100 (1.60%) अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 400 (1.70%) अंक की तेजी है, ये 22,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में बढ़त है। मेटल और ऑटो शेयर्स में ज्यादा तेजी है। जापान का निक्केई 225 शेयर सूचकांक एक दिन पहले 8 प्रतिशत गिरा, लेकिन मंगलवार को इसमें 5.5 प्रतिशत की तेजी देखी गई। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में भी 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बाजारों में भी तेजी देखी गई।

    बाजार के चढ़कर खुलने के यह रहे कारण
    -एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई इंडेक्स करीब 6% चढ़कर कारोबार कर रहा है। वहीं हॉन्गकॉन्ग के इंडेक्स में 2% की तेजी है।
    -NSE के इंटरनेशनल एक्सचेंज पर ट्रेड होने वाला गिफ्टी निफ्टी भी 1.5% ऊपर है। ये बाजार के ऊपर खुलने का संकेत देता है।
    -निफ्टी 50 और सेंसेक्स के चार्ट ओवरसोल्ड RSI लेवल दिखा रहे हैं। इससे शॉर्ट-कवरिंग और नई खरीदारी की उम्मीद की जा रही है।

  • Jalandhar News: हाईटेंशन तारों से करंट लगने से झुलसे 12 वर्षीय युवक की मौत

    Jalandhar News: हाईटेंशन तारों से करंट लगने से झुलसे 12 वर्षीय युवक की मौत

    जालंधर, ENS: बस्ती दानिशमंदां के शिवाजी नगर में हाईटेंशन तारों से करंट लगने से झुलसे 12 वर्षीय आदित्य की हालत गंभीर देखते हुए अमृतसर के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आदित्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस घटना में आदित्य करीब 80 फीसदी झुलस गया था। बच्चे की मौत के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। हर कोई उसके माता-पिता को सांत्वना दे रहा था। लोगों ने कहा कि आदित्य काफी हंसमुख था और सब उसे प्यार करते थे। सोमवार को आदित्य का शव जालंधर लाया गया और दोपहर के समय उसका संस्कार कर दिया गया।

    शिवाजी नगर में जब आदित्य का शव पहुंचा तो लोगों के मुंह पर एक ही बात थी। एक महीने से परमात्मा लगातार बच्चों पर कहर बरपा रहा है। हादसा चाहे जैसे मर्जी हुआ हो। पहले चार नाबालिग दोस्तों की मौत हुई, उसके बाद गुरु नानकपुरा वेस्ट में हाईटेंशन तारों की चपेट में आने से बच्चे की मौत हुई। अब उनके मोहल्ले में 12 साल के बच्चे की मौत हो गई। परमात्मा को पता नहीं क्या मंजूर है।

    समाज सेवक सुरजीत सिंह ने कहा कि लंबे समय से पावरकॉम में कच्चे मुलाजिमों के पद पर काम किया है। जब शिवाजी नगर नही बसा था, तब तारों की ऊंचाई जमीन से करीब 50 फीट थी। जैसे-जैसे आबादी बढ़ती गई और घर बनते गए तो तारों की ऊंचाई कम होती गई। लोगों ने घरों का लेवल रोड से काफी ऊंचा कर लिया। इस कारण अब हाईटेंशन तारों की ऊंचाई घरों की छतों से 8 फीट है। न पावरकॉम अपने टावर हटा सकता है और न ही लोग अपने मकान। हल यही है कि टावरों की ऊंचाई बढ़ाई जाए।

  • IndiGo flight को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    IndiGo flight को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    नई दिल्ली : देश में फ्लाइट और एयरपोर्ट पर बम होने या बम से उड़ाने की धमकियां मिलने की खबरे लगातार सामने आ रही है। आए दिन किसी न किसी एयरपोर्ट से फ्लाइट में बम से उड़ाने की धमकी मिलती रहती है। कभी ईमेल के जरिए तो कभी फोन कॉल के माध्यम से। बीती रात भी जयपुर से आ रही एक फ्लाइट के साथ ऐसा ही हुआ। जयपुर से मुंबई जा रही इंडिगो की फ्लाइट के बाथरूम में प्लेन को बम से उड़ाने की चिट्ठी मिली है।

    मिली जानकारी के अनुसार फ्लाइट जब लैंड हो गई, उसके बाद एक एयरलाइंस के स्टाफ को बाथरूम में चिट्ठी मिली। फ्लाइट की नॉर्मल लैंडिंग हुई थी और पैसेंजर के उतरने के बाद 9 बजे के आसपास वह चिट्ठी फ्लाइट के बाथरूम में मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चिट्ठी बाथरूम में किसने रखी और उसके पीछे क्या वजह थी। फ्लाइट की जांच की गई, जिसमें पुलिस को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इस विमान में कितने यात्री सवार थे अभी तक इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। साथ ही किसी प्रकार की हानि की खबर भी नहीं है।

  • आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2025

    आज का राशिफल, 8 अप्रैल 2025

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज रात 9 बजकर 14 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 7 बजकर 55 मिनट तक अश्लेषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मघा नक्षत्र लग जायेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 38 मिनट से पृथ्वी लोक की भद्रा लग जायेगी।

    मेष राशि:आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आपके सारे बिगड़े हुए काम आज पूरे हो सकते हैं। आज आपके लिए विवाह का प्रपोजल भी आ सकता है, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है, चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी।

    वृष राशि:आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। मार्केटिंग के बिजनेस से जुड़े लोगों को आज अच्छे ऑफर्स मिलेंगे और अधिक से अधिक लाभ होगा। इस राशि की महिलाओं को आज बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और वह आज अपने बिजनेस को काफी विस्तृत करेंगी। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

    मिथुन राशि:आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है। बुक सेलर्स के लिए आज का दिन बेहद ही लाभकारी रहेगा, बुक्स की सेल ज्यादा ही बढ़ेगी। बिजनेस साझेदार के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। सेहत के हिसाब से आज आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। नवविवाहित दम्पति आज मंदिर भगवान के दर्शन के लिये जायेंगे, भगवान से अपने रिश्ते के लिए प्रार्थना करेंगे। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा।

    कर्क राशि:आज का दिन आपके अच्छा रहने वाला है। आज का दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। शाम को बच्चों के साथ अच्छा टाइम बीतेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नया पद मिलेगा। आज आप दूसरों की समस्याओं निवारण करेंगे। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

    सिंह राशि:आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपना टाइम आज बच्चों को पढ़ाने में स्पेंड करेंगे, बच्चे खुश नज़र आएंगे। मित्र को उसके जीवन में चल रही समस्याओं से बचने के लिए आप उसको सलाह देंगे जिससे उसका कॉन्फिडेंस हाई रहेगा। अगर आप नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो किसी अनुभवी से सलाह अवश्य ले लें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

    कन्या राशि:आज आपका दिन शानदार रहेगा। फुटबॉल खेल रही महिलाओं को आज शानदार जीत मिलेगी, जिससे उनको अवार्ड दिया जायेगा। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा। आपका फ्रेंड आपसे जरुरी सामान की डिमांड कर सकते हैं, आप भी उनको निराश नहीं करेंगे। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ ज्यादा बढ़ेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    तुला राशि:आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। आप नए काम पर सोच विचार कर सकते है जिससे आपको खूब तरक्की मिलेगी। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए है। बच्चे अपने जरुरत का सामान आपसे मांग सकते है। शिक्षकों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने से मन प्रसन्न रहेगा।

    वृश्चिक राशि:आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान कुछ दिन के लिए कैंसिल करना पड़ सकता है। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को आज उनके कोच द्वारा ट्रेनिंग दी जाएगी जिसका लाभ उनको खेल के मैदान में मिलेगा। आज आप बुजुर्गों के साथ समय बितायेंगे। लेखकों को आज उनके किसी कविता के लिए सम्मानित किया जायेगा। संतान पक्ष से आज आपको शुभ समाचार मिलेगा। किसी नए रोचक पर्सन से मुलाकात होगी।

    धनु राशि:आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। भाई बहन के रिश्तों में आज ज्यादा प्यार बढ़ेगा, मिलकर काम करेंगे। बिजनेस को बढ़ाने का प्रयास सफल होंगे, बिजनेस काफी तरक्की करेगा। पौष्टिक भोजन करे जिससे आपकी सेहत में सुधार होगा। घुटनों सम्बन्धी समस्या को आज किसी अच्छे डॉक्टर से दिखायेंगे। अविवाहित लोगों के लिए विवाह के अच्छे रिश्ते आयेंगे।


    मकर राशि:
    आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, लेकिन आप इनसे निपटने में सफल होंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, अचानक धन लाभ के अवसर मिलेंगे। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा, जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार करेंगे। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन काफी शानदार रहने वाला है।

    कुंभ राशि:आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है। व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगे। ज्वेलरी शॉप वालो की आज अधिक सेल होगी और अधिक लाभ होगा। माता जी आपके काम में हेल्प करेंगी आपको काफी आराम रहेगा। कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

    मीन राशि:आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आज आप बिजी रहेंगे, जिससे घर देर से पहुंचेंगे। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा। आपनी आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए आपको और मेहनत करने की जरुरत है। आपको फालतू के खर्चों को कम करना चाहिए जिससे परिस्थितियाँ आपके अनुकूल रहे। दादा- दादी का समय बच्चों को कहानियाँ सुनकर बीतेगा।

  • Jalandhar News: मनोरजंन कालिया के घर पर ग्रेनेट अटैक से टूटा दरवाजा, गाड़ी डैमेज, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मनोरजंन कालिया के घर पर ग्रेनेट अटैक से टूटा दरवाजा, गाड़ी डैमेज, देखें वीडियो

    पुलिस चौकी से महज कुछ दूरी पर हुई घटना, ई-रिक्शा में हमलावारों ने दिया घटना को अंजाम

    जालंधर, ENS: पूर्व मंत्री व भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार देर रात 1.30 के करीब ऑटो में व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। घटना की सूचना मिलते देर रात पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर, एसपी-2 सुखविंदर सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी और भाजपा नेता घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस कमिश्नर द्वारा घटना की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं मनोरजंन कालिया ने कहा कि उनके घर पर जब देर रात 1.30 बजे घर के बरामदे में धमाका हुआ तो उन्हें लगा कि शायद ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से धमाका हुआ है, लेकिन जब उन्हें लोगों ने बताया कि ग्रेनेड अटैक हुआ है तो देखा कि धमाके से घर का दरवाजा टूट गया और गाड़ी डैमेज हो गई। फारेंसिक टीम को सूचना दे दी गई है, उनके आने पर मामले की जांच की जाएगी। कालिया के घर पर अटैक होने की सूचना मिलने पर भाजपा प्रधान सुशील शर्मा, शीतल अंगुराल सहित कई नेता मौके पर पहुंचे। कालिया ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने गनमैन को थाने पर सूचना देने के लिए पुलिस को भेजा। घटना थाने से महज 150 मीटर दूरी पर हुई है। कालिया ने कहाकि पहले उनके घर के पास पीसीआर की टीम तैनात रहती थी, लेकिन अब उसे हटा दिया गया हुआ है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें ई-रिक्शा में सवार कुछ व्यक्तियों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने कहा कि 1 बजे उन्हें विस्फोट होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद फारेंसिक टीम के साथ अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और आसपास एरिया को सील कर दिया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फारेंसिक टीम ने घटना से सेंपल ले लिए है, लेकिन पुलिस कमिश्नर ने ग्रेनेड अटैक की पुष्टि नहीं की है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। भाजपा प्रधान सुशील शर्मा ने कहा कि ई-रिक्शा में सवार व्यक्तियों द्वारा कालिया के घर पर ग्रेनेड अटैक किया गया। इस घटना से खिड़कियां के शीशे और दरवाजा टूट गए और उनकी गाड़ी डैमेज की गई। सुशील शर्मा ने कहा कि ग्रेनेड अटैक पंजाब में पहली बार नहीं हुई, इससे पहले अमृतसर में ग्रेनेड अटैक का मामला सामने आ चुका है, लेकिन अब भाजपा के सीनियर नेता के घर पर ग्रेनेड अटैक किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पुलिस कमिश्नर सहित फारेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में 2 लोग दिखाई दे रहे है। घटना के दौरान कालिया घर पर सोए हुए थे। इस दौरान लोगों में धमाके से दहशत का माहौल पाया गया और उन्होंने घटना की सूचना कालिया को दी। जिसके बाद उन्होंने देखा तो घर पर काफी नुकसान हो गया। अभी तक घटना की सूचना किसी संगठन ने नहीं ली है। शीतल अंगुराल ने कहा कि पूर्व मंत्री के घर पर ग्रेनेड अटैक निंदनीय है। भाजपा नेता कभी इन घटनाओं से नहीं डरती। जालंधर शहर में कुछ दिनों पर एक बार फिर से ग्रेनेड अटैक की घटना सामने आई है। पंजाब पहले ही इन घटनाओं को निकल चुका है, लेकिन अब दोबारा से पंजाब के माहौल को खराब करने की साजिश रची जा रही है।
  • Jalandhar News: रेलिंग तोड़ सड़क के दूसरी ओर पलटी कार, कई घायल

    Jalandhar News: रेलिंग तोड़ सड़क के दूसरी ओर पलटी कार, कई घायल

    जालंधर,ENS: गोराया में नेशनल हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में परिवार के 4 से 5 लोग घायल हो गए हैं। हादसा इतना भयानक था कि यूपी आगरा नंबर की कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़ते हुए सड़क के दूसरी ओर पलट गई। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और वाहन को सीधा किया।

    कार चला रहे युवक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ जालंधर में अपनी बहन के घर से आगरा जा रहा था, तभी एक इनोवा जो आगरा नंबर की थी, ने उसकी कार को टक्कर मार दी। कार का चालक फोन पर बात कर रहा था, जिससे कार डिवाइडर की रेलिंग तोड़कर सड़क के दूसरी ओर पलट गई, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • Ludhiana By Election: Innova Car से 50 लाख की नगदी बरामद

    Ludhiana By Election: Innova Car से 50 लाख की नगदी बरामद

    लुधियानाः महानगर मे वेस्ट हलके मे उपचुनावों के मद्देनजर जल्द ही इलेक्शन कोड लगने वाला है। जिसके तहत ज्यादा कैश लेन- देन पर पांबदी लग जायेगी। लेकिन इससे पहले पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक गाड़ी से 50 लाख रुपए नगद बरामद किये है । मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ समराला पवित्र सिंह ने बताया कि चौकी के आगे लुधियाना-चंडीगढ़ हाईवे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

    इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही इनोवा गाड़ी की जांच की गई, जिसमे 500-500 रुपए के नोटों के बंडलों में 50 लाख रुपए की नकदी बरामद हुई। जब गाड़ी के चालक और साथ बैठे व्यक्ति से राशि के बारे में पूछा गया, तो दोनों इस संबंध मे कोई दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।

    कार मे सवारों की पहचान रणजीत सिंह निवासी चंडीगढ़, रणजीत सिंह निवासी बनूर के रूप में हुई है। पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों को इस मामले की सूचना दे कर 50 लाख रुपए उन्हें सौंप दिए गए। पुलिस जांच मे सामने आया है कि दोनों प्रॉपर्टी डीलर हैं और यह राशि कुराली से लुधियाना ला रहे थे।