Blog

  • चाचा ने मासूम भतीजी से रेप के बाद की ये घिनोनी हरकत

    चाचा ने मासूम भतीजी से रेप के बाद की ये घिनोनी हरकत

    दुर्गः जिले में रिश्तों को तार तार करने वाला मामला सामने आया है। जहां, कन्या भोज के लिए घर आई 6 साल की भतीजी को उसके ही चाचा ने ही हवस का शिकार बना लिया और घटना को अंजाम देने के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया। घर के ग्राउंड फ्लोर पर मासूम की दादी कन्या पूजन कर रही थी। वहीं पहली मंजिल पर आरोपी वारदात को अंजाम दे रहा था। मौत के बाद बच्ची की लाश को कार की डिक्की में छिपाया गया।

    एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि 5 लोगों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा गया था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट समेत जांच में ये पाया गया कि, बच्ची के सगे चाचा ने ही वारदात को अंजाम दिया है। प्राइवेट पार्ट को सिगरेट से दागने, इलेक्ट्रिक शॉक देने जैसी गंभीर बात भी सामने आई।

    जानकारी मुताबिक, कुछ दिन पहले मोहन नगर थाने में 6 साल की बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करवाई गई थी। बताया गया कि, रविवार सुबह 9 बजे अपनी दादी के घर कन्या भोज के लिए गई थी। इसके बाद से वह घर नहीं लौटी। पुलिस भी तलाश में जुटी लेकिन बच्ची का कोई पता नहीं चला। इस बीच, शाम 7.30 बजे सूचना मिली की बच्ची की लाश एक कार में मिली है। ये कार दादी के घर के बाहर ही खड़ी थी। परिजन मौके पर पहुंचे और लाश को डिक्की से बाहर निकाला। इस दौरान बच्ची खून से लहूलुहान मिली।

    बच्ची बहुत बुरी हालत में कार के अंदर सीट के नीचे पड़ी थी। उसके पूरे शरीर पर चोट के निशान थे, चमड़ी उधड़ी हुई थी। परिजन बच्ची को लेकर दुर्ग जिला अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। देर रात कार मालिक के घर और कार में तोड़फोड़ भी हुई। इधर पुलिस ने भी, कार मालिक, उसके ड्राइवर समेत 5 लोगों को संदेह आधार पर हिरासत में लिया। इनमें बच्ची का चाचा भी था।

    इसके बाद, आगे की पूछताछ में संदिग्ध में 3 लोग बचे। पुलिस का कहना है कि, पूछताछ, टेक्निकल सबूत और आरोपी के कबूलनामा से ये पता चला का कि, आरोपी बच्ची का ही चाचा है। फिलहाल उसे रिमांड में लेकर और सवालों के जवाब ढूंढे जा रहे हैं।

  • Punjab News: बच्चों की लड़ाई को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: बच्चों की लड़ाई को लेकर 2 पक्षों में हुई खूनी झड़प, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के प्रताप सिंह नगर इलाके में बच्चों की लड़ाई को लेकर 2 पक्षों में खूनी झड़प हो गई। दरअसल, बच्चों की लड़ाई को लेकर एक पड़ोसी दूसरे पड़ोसी से शिकायत करने गया। जहां दोनों पक्षों में ही बहस हो गई। इस दौरान दोनों में विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों में हाथापाई हो गई। इस खूनी झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गए।जिनमें से एक पड़ोसी लुधियाना के सिविल अस्पताल इलाज के लिए पहुंचा। खून से लथपथ घायल खुशप्रीत सिंह ने बताया कि वह बच्चों की बहस को लेकर अपने पड़ोसी को समझाने गया था, तभी उसके पड़ोसी ने उस पर हमला कर दिया और उसके केसों की भी बेअदबी की। पीड़ित के अनुसार पड़ोसी विजय ने उस पर हमला कर दिया। घटना में सिर पर गहरी चोट लगी है। व्यक्ति ने कहा कि विजय का बच्चा मेरे बच्चे को चांटा दिखा रहा था, जिसको लेकर वह शिकायत करने गया और इस घटना पर विजय ने बच्चे को समझाने की बजाये उस पर हमला कर दिया। इस घटना को लेकर पीड़ित ने प्रशासन के सामने इंसाफ की गुहार लगाई है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है दोनों में पहले बहसबाजी हो रही थी, जिसको लेकर अन्य लोग भी बीच-बचाव करने के लिए आए। इस दौरान दोनों में हाथापाई शुरू हो गई और दोनों ने एक-दूसरे को सड़क पर पटक दिया। विवाद बढ़ता देख लोगों ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। घटना की शिकायत पुलिस को दी जा रही है।
  • Punjab News: भारतीय हॉकी खिलाड़ी Mandeep Singh पत्नी के साथ श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: भारतीय हॉकी खिलाड़ी Mandeep Singh पत्नी के साथ श्री दरबार साहिब में हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः भारतीय हॉकी टीम के ओलंपियन खिलाड़ी मनदीप सिंह और उनकी पत्नी उदिता चौहान शादी के बाद श्री दरबार साहिब में पहुंचे। जहां नवविवाहित जोड़ी ने गुरु घर से आशीर्वाद प्राप्त किया और सरबत के भले के लिए प्रार्थना की। दोनों ही हॉकी खिलाड़ी हैं और दोनों ने अपनी जिंदगी की एक नई शुरुआत करते आज गुरु घर में माथा टेका।

    बातचीत करते उन्होंने कहा कि 2018 में उनकी मुलाकात हुई थी, जिसके बाद यह सिलसिला शुरू हुआ। हमने सोचा था कि विवाह के बाद पहले गुरु घर में माथा टेककर आएंगे और वाहेगुरु का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसलिए आज हम यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि विश्व कप जीतना और ओलंपिक खेलों में स्वर्ण पदक हासिल करना दोनों का लक्ष्य आगे भी लगातार जारी रहेगा। उन्होंने माता-पिता को अपील की कि वे अपने बच्चों का समर्थन करें और उनकी खेलों की ओर ध्यान दें, ताकि बच्चे खेल खेलकर अपने शरीर को स्वस्थ रख सकें और अपने देश का नाम रोशन कर सकें।

  • Punjab News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    Punjab News: NRI के घर को चोरों ने बनाया निशाना, सामान लेकर हुए फरार

    लुधियानाः जगराओं के न्यू आत्मनगर में चोरों ने एनआरआई के घर को निशाना बनाया। जहां चोर एनआरआई महिला के घर से पंखे-फ्रिज-कूलर समेत कीमती सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित कपिल बांसल ने पुलिस को घटना की शिकायत दे दी है। मामले की जानकारी देते हुए कपिल बांसल कहा कि उनकी बहन निशी अपने पति के साथ इंग्लैंड में रहती हैं। निशी 21 मार्च को भारत आई थीं और कुछ दिनों बाद वापस इंग्लैंड चली गईं।

    तब से वह ही घर की देखभाल कर रहे थे। लेकिन आज सुबह जब वह सफाई के लिए बहन के घर पहुंचे तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए थे। इस दौरान जब अंदर जाकर देखा तो घर से सारा सामान गायब था। चोर घर से बाथरूम और रसोई की टूटियां, फ्रिज, इन्वर्टर बैटरी, आरओ सिस्टम, गैस सिलेंडर, पंखे और कूलर समेत सारा घरेलू सामान चुराकर ले गए।

    थाना सिटी के एएसआई बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच के बाद 2 आरोपियों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान शेरपुर फाटक के पास रहने वाले निर्दोष कुमार उर्फ नीरू और अनिल कुमार उर्फ बकरी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने केंद्र पर साधा निशाना, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई करवा रहा ये घटना, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मोहिंदर भगत ने केंद्र पर साधा निशाना, जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई करवा रहा ये घटना, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कैबिनेट मंत्री मोहिदंर भगत ने घटना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले की पुलिस द्वारा बारीकी से जांच की जा रही है, आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अपना काम कर रही है। वहीं केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सच्चाई ये है कि पंजाब में इस तरह की हरकते लॉरेंस बिश्नोई पाकिस्तान से मिलकर करवा रहा है। लॉरेंस बिश्नोई को अहमदाबाद की साबरमती जेल में केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा पूरी सुरक्षा दी जा रही है। ये किसी से छुपा नहीं है कि लॉरेंस के पाकिस्तानियों के साथ कैसे संबंध हैं।

    दूसरी ओर दीपक बाली का कहना है कि केंद्र द्वारा ग्रेनेड अटैक करवाए जा रहे है। लांरेस बिश्नोई अहमदाबाद की साबरमती जेल में बंद है और केंद्र उसे सपोर्ट कर रही है, उसकी जेल से वीडियो भी कुछ समय पहले वायरल हुई थी। जिसमें वह पाकिस्तान आतंकी शहजाद भट्टी को ईद पर बधाई दे रहा है। ऐसी घटनाओं को लेकर शरारती अनंसरों को केंद्र सरकार सपोर्ट कर रही है। इसी के चलते साबरमती जेल में लांरेस को सुरक्षित रखा गया है और जालंधर की घटना की उन्होंने जिम्मेदारी ली है। जिसके चलते जालंधर में उन्हीं ने बम बलास्ट करवाया है।

  • Haryana News: Highway पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    Haryana News: Highway पर दर्दनाक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के सेक्टर-21 स्थित दिल्ली-शिमला हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसा इतना भयानक था कि कार डिवाइडर से टकरा गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा सोमवार देर रात करीब 11 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल व्यक्ति को कार से बाहर निकालने में मदद की। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस और डायल 112 को सूचना दी। घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के लिए पंचकूला के सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सेक्टर-21 और सेक्टर-20 के बीच बने नए हाईवे कट की वजह से इस इलाके में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से इस कट को लेकर जल्द से जल्द कोई ठोस कदम उठाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से लोगों की जान बचाई जा सके।
  • Punjab News: दिन दहाड़े बाइक सवार 5 लुटेरों ने व्यक्ति से की मारपीट, नगदी लेकर फरार

    Punjab News: दिन दहाड़े बाइक सवार 5 लुटेरों ने व्यक्ति से की मारपीट, नगदी लेकर फरार

    रूपनगर: पंजाब में लगातार लूट की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। दरअसल, नशेडियों द्वारा दिनदहाड़े लूटपाट की घटनाएं को अंजाम दिया जा रहा हैं। हाल में एक लूट की घटना सामने आई है, जहां रूपनगर के नजदीकी गांव टप्परियां-गरेवाल रोड से सामने आई है, जहां भाखड़ा नहर के पास एक व्यक्ति से अज्ञात नकाबपोश लुटेरों द्वारा नगदी छीन ली गई।

    मामले की जानकारी देते हुए कोटला निहंग निवासी सुरजीत सिंह ने बताया सुबह लगभग 6:30 बजे नजदीकी गांव गरेवाल से लौटते समय लुटेरों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। दअरसल, वह भाखड़ा नहर से नीचे उतर रहे थे, तभी अज्ञात मोटरसाइकिल सवार 5 नकाबपोशों ने उन्हें घेर लिया और हाथापाई करते हुए उनकी जेब से 1200 रुपये निकालर फरार हो गए।

    उल्लेखनीय है कि पिछले साल जून महीने में इसी क्षेत्र में गरेवाल निवासी एक युवक को रात के समय घेरकर लूटा गया था। क्षेत्र में दिनदहाड़े ऐसी घटनाओं के बढ़ने से जहां लोगों में डर का माहौल है, वहीं कहीं न कहीं कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति और कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

  • Punjab News: इस इलाके में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में मिला व्यक्ति का शव, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। बताया जा रहा है कि व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान होकर सड़क पर इधर-उधर भटकता रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है तथा व्यक्ति के शव को अजनाला सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।

    जानकारी देते हुए सरपंच सुखविंदर सिंह व दुकानदार ने बताया कि यह व्यक्ति अक्सर सड़क पर घूमता रहता था तथा मानसिक रूप से परेशान था। फिलहाल उसकी कोई पहचान नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि ऐसा लगता है कि सड़क पर किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी है जिससे उसकी मौत हो गई।

    एएसआई रतन सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि अजनाला-अमृतसर मुख्य मार्ग पर गांव महल बुखारी के अड्डे पर संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की खबर मिली थी जिस पर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल अजनाला में रखवा दिया है और उसकी पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि लोगों से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति सड़क पर लावारिस घूमता था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टि से यह लग रहा है कि कोई वाहन उस व्यक्ति को टक्कर मार गया होगा जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: BJP नेता के घर पर हुए हमले को लेकर  Pawan Tinu का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Jalandhar News: BJP नेता के घर पर हुए हमले को लेकर Pawan Tinu का आया बड़ा बयान, देखें Live

    जालंधर, ENS: भाजपा नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री और पवन टीनू सहित कई दिग्गज नेता कालिया के घर उनका हालचाल जानने पहुंचे। टीनू ने कहाकि पंजाब बॉर्डर एरिया है और पाकिस्तान की ओर से शरारती अनंसरों द्वारा माहौल को खराब करने की कोशिशे की जा रही है। आप पार्टी इस घटना को लेकर मनोरंजन कालिया के साथ है, जल्द ही पंजाब पुलिस उक्त आरोपियों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डालेगी। पंजाब में भाईचारक सांझ को तोड़ने के लिए शरारती अनंसरों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है।

    जहां उन्होंने मीडिया से बात करते हुए राजनीति अलग जगह है, लेकिन पंजाब में अमन शांति के लिए सभी पार्टियां एक साथ है। किसी को पंजाब का माहौल खराब करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इस दौरान पवन टीनू के साथ जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की चेयरपर्नस राजविंदर कौर थियारा मौके पर मौजूद रही। बता दें कि दीपक बाली ने इस घटना को लेकर केंद्र पर निशाना साधा है।

    उनका आरोप है कि केंद्र साबरमती जेल में बैठे लांरेस बिश्नोई को सपोर्ट कर रही है, यही कारण है कि लारेंस की जेल में बैठे होने के बावजूद पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ ईद पर वीडियो कॉल करने की वीडियो सामने आई थी। बाली का कहना है कि लारेंस जेल में बैठकर पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी के साथ वीडियो कॉल कर रहा है। ऐसी घटनाओं को लेकर शरारती अनंसरों को केंद्र सरकार सपोर्ट कर रही है। इसी के चलते साबरमती जेल में लांरेस को सुरक्षित रखा गया है और जालंधर की घटना की उन्होंने जिम्मेदारी ली है। जिसके चलते जालंधर में उन्हीं ने बम बलास्ट करवाया है।

  • 5G Network की हो रही परेशानी, आज ही बदले Mobile में ये Setting

    5G Network की हो रही परेशानी, आज ही बदले Mobile में ये Setting

    टेकः Vodafone-Idea ने हाल ही में मुंबई में 5G नेटवर्क की शुरुआत की है। इसके साथ कंपनी अन्य जगहों पर भी 5G की शुरुआत करने जा रहा है। नेटवर्क मजबूत करने के लिए कंपनी ने काम भी शुरू कर दिया है। 5G का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होता है। लेकिन इन सबके बावजूद कुछ यूजर्स वोडाफोन-आइडिया का 5जी नेटवर्क इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या आ रही है तो वोडाफोन-आइडिया ने यूजर्स के साथ कुछ टिप्स को शेयर किया है।

    कंपनी ने अपने यूजर्स को 3 टिप्स दी हैं। वह इसे फॉलो करने के बाद 5G नेटवर्क में सुधार ला सकते हैं।
    – अगर यूजर्स का फोन पावर सेविंग मोड पर है तो उन्हें 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने में परेशानी होने वाली है।
    – अगर यूजर्स ने सिम कार्ड को स्लॉट 2 में डाल रखा है तो वह इसे बदल सकते हैं। यूजर्स को सिम कार्ड को स्लॉट 1 में रखना होगा।
    – स्मार्टफोन का तापमान भी 5G नेटवर्क के लिए बहुत मायने रखता है। अगर फोन ज्यादा गर्म हो जाएगा तो 5G वर्क नहीं करेगा।

    वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क ऐसे सभी फोन्स में काम करने वाला है जिसमें एयरटेल का 5G नेटवर्क वर्क करता है। क्योंकि दोनों ही कंपनियों का नेटवर्क NSA (non-standalone architecture) सर्विस है। ऐसे में जिस फोन में एयरटेल 5G वर्क कर रहा है। वहां, वोडाफोन का भी नेटवर्क काम करेगा।