Blog

  • Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके 

    Punjab के पड़ोसी राज्य में लगे भूकंप के झटके 

    कुल्लूः हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में शुक्रवार को 3.39 बजे रिक्टर पैमाने पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। यह सूचना राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने दी। इस भूकंप से अभी किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। हालांकि, भूकंप आने के बाद लोग दहशत में जरूर आ गए और अपने घरों से बाहर निकल आए।

    इससे पहले इसी साल अप्रैल महीने में भी चंबा में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि 4 अप्रैल को रात 9 बजकर 34 मिनट और 32 सेकेंट पर भूंकप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर मापी गई थी।

  • 2 ट्रकों की टक्कर में 6 की मौत, देखें वीडियो 

    2 ट्रकों की टक्कर में 6 की मौत, देखें वीडियो 

    कृष्णा: आंध्र प्रदेश में कृष्णा जिले में आज यानि शुक्रवा सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। कृष्णा जिले में क्रुथिवेन्नु मंडल के सीतानपल्ली गांव के पास हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई है। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

    हादसे के बारे में जानकारी देते हुए मछलीपट्टनम के डीएसपी सुभानी ने बताया, लकड़ी के लट्ठे ले जा रहे ट्रैक्टर को ओवरटेक करते समय मिनी ट्रक दूसरे ट्रक से टकरा गया। डीएसपी सुभानी के मुताबिक हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक अन्य की मौत अस्पताल ले जाते वक्त हुई है। मृतकों की पहचान पश्चिमी गोदावरी जिले के तल्लारेवु के निवासियों के रूप में की गई है। हादसे के वक्त ट्रक में कुल 10 लोग सवार थे। एक ट्रक कृ्ष्णा जिले के बंटुमिली की ओर जा रहा था और दूसरा पुडुचेरी से भीमावरम की ओर जा रहा था। लेकिन दोनों हादसे का शिकार हो गये।

  • Nangal Dam से सतलुज दरिया में 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान से 100 फीट कम, देखें वीडियो

    Nangal Dam से सतलुज दरिया में 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा, खतरे के निशान से 100 फीट कम, देखें वीडियो

    सहयोगी राज्यों में धना की फसल के लिए पानी मांग को पूरा कर रहा बीबीएमबी मैनेजमेंट

    नंगलः पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, चंडीगढ़, दिल्ली में धान की फसल को लेकर पानी की मांग को पूरा करने के लिए बीबीएमबी मैनेजमेंट ने तय कार्यक्रम से पहले ही नंगल डैंम से सतलुज दरिया में सुबह 6 बजते ही पानी छोडऩा शुरू कर दिया और दोपहर 12 बजे तक 4000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा चुका है। यह क्रम तब तक जारी रहेगा जब तक भरपूर बारिश नहीं हो जाती। डायरेक्टर वाटर रेगुलेशन राजीव कुमार गोयल ने कहा किसी को डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि छोड़े जाने वाला पानी फल्ड का नहीं है लेकिन साथ ही उन्होंने सतलुज दरिया के किनारे बसे ग्रामीणों खास कर बच्चों को सचेत रहने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि अगर सहयोगी राज्यों की मांग और बढ़ी तो पानी की मात्रा बढ़ाई भी जा सकती है। नंगल डैम से दोनों नेहरे फूल चल रही है। नंगल हाईडल नहर में 10150 क्यूसेक और आंनदपुर साहिब हाईडल नहर में 12350 क्यूसेक फिलहाल 22 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है और इससे अधिक पानी नहर में नहीं छोड़ा जा सकता। अगर मांग बढ़ती है तो पानी सतलुज दरिया में ही छोड़ा जाता है और अधिक से अधिक 7 हजार क्यूसेक तक ही छोड़ा जाएगा। 

    उन्होंने कहा कि बेशक इस बार भाखड़ा डैम में बीते वर्ष के मुकाबले लगभग 17 फीट पानी इस समय अधिक है। वही खतरे के निशान से अभी भी 100 फीट कम है। सुबह से पानी की आमद इनफ्लो 22905 क्यूसेंक के साथ भाखड़ा बांध का जलस्तर 1584.21 फीट तक ही पंहुचा है जबकि भाखड़ा डैम से ट्रबाइनों के माध्सम से 26 हजार क्यूसेक पानी आज सुबह 6:00 बजे छोड़ गया है। वही नंगल डैम से भी सुबह से सतलुज दरिया में एक-एक घंटे बाद 1000 क्यूसेंक पानी दोपहर 12:00 बजे तक छोड़ गया। अब नंगल डैम से सतलुज दरिया में अब तक 4000 क्यूसेक पानी छोड़ गया है।

  • Jalandhar : इस गैंगस्टर के गुर्गे ने Model Town  के कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    Jalandhar : इस गैंगस्टर के गुर्गे ने Model Town के कारोबारी से मांगी 2 करोड़ की फिरौती

    दी जान से मारने की धमकी

    जालंधर,ENS: एक व्यापारी से आतंकी लखबीर सिंह लांडा द्वारा 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने फिरौती न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है। जानकारी के अनुसार मॉडल टाउन में रहने वाले व्यापारी को इंटरनेट कॉल के जरिए कॉल की गई थी। जालंधर थाना डिवीजन नंबर-6 में मॉडल टाउन के एक कारोबारी ने पुलिस को शिकायत दी कि उन्हें सतवीर सिंह नाम के व्यक्ति का वॉट्सऐप कॉल आया था। 

    जिसमें उसने कहा- वह आतंकी लखबीर सिंह लांडा और यादविंदर सिंह का साथी बोल रहा है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने जान से मारने की धमकी देते हुए 2 करोड़ रुपए की एक्सटॉर्शन मनी मांगी। कारोबारी इतना डरा हुआ था कि उसने पुलिस से अपना नाम सामने न आने देने की गुहार लगी। पुलिस की जांच में पता चला है कि सतवीर सिंह फिलहाल पंजाब में ही कहीं छिपा हुआ है। जोकि लांडा का रंगदारी का सारा नेटवर्क देख रहा है।

    पुलिस मामले में टेक्निकल ढंग से जांच कर रही है, जिससे पता चल सके कि इंटरनेट कॉल कहां से जनरेट हुई थी। इस मामले में थाना डिवीजन नंबर-6 की पुलिस ने तरनतारन के गांव हरिके पत्तन निवासी आतंकी लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा हरिके और उसके साथी सतवीर सिंह उर्फ ​​सत्ता के खिलाफ रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया है। हालांकि पुलिस ने अपने ही अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलविंदर कुमार के बयान पर केस दर्ज किया है।

  • Punjab-Himachal की सीमा पर प्रवेश पर्ची के कारण राहगीर परेशान, देखें Video

    Punjab-Himachal की सीमा पर प्रवेश पर्ची के कारण राहगीर परेशान, देखें Video

    चंडीगढ़ः कुल्लू-मनाली मुख्य मार्ग पर हिमाचल प्रदेश के सीमावर्ती गांव ग्रामोरा में हिमाचल प्रदेश की एंट्री स्लिप लेने के दोरान लग रहे भारी जमावड़े के कारण राहगीर काफी परेशान हैं। उक्त राहगीरों का कहना है कि यहां उनके वाहन जहां क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, वहीं उन्हें दो-दो, तीन-तीन किलोमीटर लंबे जाम में फंसना पड़ रहा है।

    इस मौके कुछ राहगीरों ने से बात की गई तो उन्होंने बताया किये पर्ची यहां नहीं होनी चाहिए,  उन्होंने कहा कि वे हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं और उन्हें इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआई जाना पड़ता है, वहीं कुछ लोग पंजाब से हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित एम्स अस्पताल में इलाज कराने जाते हैं, जिसके कारण लोगों को इस टोल पलाज़ा के कारण  परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

    इस मौके पर स्थानीय लोगों ने कहा कि उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को एक मांग पत्र भी दिया था, जिसमें उन्होंने एनएचआई को उक्त पर्ची को इस जगह से बदलकर दूसरी जगह शिफ्ट करने के निर्देश भी दिए थे, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई कारवाई नहीं की गई है। इस मौके पर गांव के उपप्रधान ने कहा सड़क के उस पास स्कूल होने के कारण आने जाने वाले बच्चों को को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बच्चों को सड़क पार करने के लिए न तो कोई ओवर ब्रिज बनाया गया है और न ही कोई समुचित व्यवस्था की गयी है। 

    इस मौके पर उन्होंने कहा कि अगर सरकार अगले कुछ दिनों तक इस पर्ची को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करती है तो वह अपने पूरे पंचायत के साथ चकाजाम करने पर मजबूर हो जायेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी एनएचआई और की होगी।

  • Punjab: सरेआम युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्तौल के बट से किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab: सरेआम युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर पिस्तौल के बट से किया हमला, देखें वीडियो

    तरनतारनः जिले में लूटपाट और चोरी की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया है कि अब बेखौफ लुटेरे देर रात सैर के बहाने हथियारों से लैस होकर बंद दुकानों को निशाना बना रहे है। वहीं एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें 3 युवक बाजार में सैर के बहाने घूम रहे है। इस दौरान वह पर सिक्योरिटी गार्ड गली से निकलता है और एक युवक को रोक लेता है। जिसके बाद वह उसे अन्य दोनों युवकों को वापिस बुलाने के लिए कहता है।

    सिक्योरिटी गार्ड जैसे ही तीनों युवकों को इकट्ठे करके उनकी तस्वीरें खींचने के दौरान उन्हें सीधा रहने के लिए कहता है तो एक युवक पिस्तौल निकाल लेता है और पिस्तौल के बट से हमला करना शुरू कर देता है। जिसके बाद अन्य युवक भी हमला करने के लिए गली में सिक्योरिटी की ओर भागते है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर कहा जा रहा हैकि युवकों ने पुलिस कर्मी पर हमला किया है। जबकि इस मामले को लेकर डीएसपी तरसेम मसीह का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने बताया कि वह पुलिस कर्मी नहीं है, वह सिक्योरिटी गार्ड है जो मार्किट में देर रात दुकानों की निगरानी करता है। उन्होंने कहाकि इस मामले में हमला करने वाले युवकों की तालाश जारी है। 

  • Punjab: लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, देखें Video

    Punjab: लापता युवक का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, देखें Video

    तरनतारनः पंजाब में कानून व्यवस्था आए दिन फेल साबित हो रहा है। रोजाना आए दिन कहीं चोरी तो कहीं लूट या हत्या की वारदात सामने आ रही है। हाल ही में एक मामला सामने आया है। भिक्खीविंड के चेला गांव से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है। जो कुछ दिन से लापता चल रहा था। 

    पुलिस ने परिवार से संपर्क कर घटना की जानकारी दी तो परिवार ने हत्या की आशंका जताई है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। परिजनों के मुताबिक युवक का शव लापता होने के बाद मिला है। परिवार ने पुलिस से मामले की गंभीर जांच कर दोषियों को पकड़ने और कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।

  • Punjab : तेज रफ्तार ट्राले ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, 30 घायल, देखें वीडियो

    Punjab : तेज रफ्तार ट्राले ने यात्रियों से भरी बस को मारी टक्कर, 30 घायल, देखें वीडियो

    खन्ना : नेशनल हाईवे पर एक बड़ा हादसा होने का मामला सामने आया है। दरअसल यहां बिहार और यू.पी. से मजदूरों को ले जा रही बस को पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉले ने टक्कर मार दी। जिससे बस करीब 150 मीटर दूर जाकर बिजली के ट्रांसफार्मर से टकरा गई। हादसे में 30 मजदूर घायल हुए है। घायलों में कुछ महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। उन्हें सिविल अस्पताल खन्ना में भर्ती कराया गया है।

    मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब में धान की बिजाई के लिए बिहार-यूपी  में करीब 65 मजदूर बस से आ रहे थे । आधी लेबर को  खन्ना में उतारना था। रात करीब साढ़े 12 बजे नेशनल हाईवे पर गुरु अमरदास मार्केट के सामने बने कट पर रुकी। अभी कुछ मजदूर नीचे उतरे ही थे कि एक तेज रफ्तार ट्रॉला आया और बस में टक्कर मार दी।

     जैसे ही बस करीब 150 मीटर दूर जाकर ट्रांसफार्मर से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ। मजदूरों में चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर पास के सिविल अस्पताल में मौजूद पार्किंग ठेकेदार बलजिंदर सिंह टीटू अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। वहां की स्थिति देखकर टीटू ने एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल ले जाने लगे। इसके साथ ही 108 एंबुलेंस और पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई। 

  • Punjab: चोरों द्वारा कार की बैटरी और सीवरेज के ढक्क्न चोरी, देखें CCTV

    Punjab: चोरों द्वारा कार की बैटरी और सीवरेज के ढक्क्न चोरी, देखें CCTV

    लुधियानाः शहर में आए दिन चोरी और लुटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं, लुटेरों के साथ-साथ टिन चोर भी लुधियाना में सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। लुधियाना शहर के तीन अलग-अलग इलाकों की तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं, जिनमें से एक सीसीटीवी में ऑटो रिक्शा में सवार चोर चौड़ा बाजार इलाके से सीवरेज के ढ़क्कन चोरी कर रहे हैं

    वहीं दूसरी  और ओर सी.सी.टी.वी. में देखा जा सकता है कि सेंटरल टाउन के इलाके में घर के बाहर खड़ी गाड़ियां में से बैटरी चोरी की जा रही है। इस इलाके में लगभग 8 गाड़ियों की बैटरीयां चोरी की जा चुकी है, यह घटनाए सीसीटीवी में कैद हो चुकी है। चोरों ने घर बाहर पड़े हुए गमले तक को नहीं छोड़ा, हंबड़ा रोड़ पर पर स्थित एक घर बाहर की सीसीटीवी फूटेज वायरल हो रही है, जिसमें एक घर बाहर पड़े गमलों को चोर एक्टिवा पर लेकर जा रहै हैं। अब देखना यह होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में क्या एक्शन लेता है। 

  • पंजाबः बाजवा के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी पहुंचे अरोड़ा के घर, हाथ पकड़ना तय, देखें वीडियो

    पंजाबः बाजवा के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी पहुंचे अरोड़ा के घर, हाथ पकड़ना तय, देखें वीडियो

    होशियारपुरः वीरवार देर रात कांग्रेस से भाजपा में गए पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा नेता सुंदर शाम अरोड़ा के घर पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। इससे और पुख्ता हो गया है कि अरोड़ा का अब भाजपा छोड़कर कर वापस हाथ पकड़ना तय है।

    हालांकि चन्नी ने इसे अरोड़ा के साथ अपना पारिवारिक दौरा बताया, लेकिन राजनीति में इसके मायने यही हैं कि अरोड़ा कभी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। क्योंकि दो दिन पहले विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी अरोड़ा के घर आए थे। सूत्रों की माने तो अरोड़ा के कांग्रेस में जाने के लिए राजनीतिक रास्ता तैयार किया जा रहा है। क्योंकि अरोड़ा भी अपनी शर्तों के अनुसार घर वापसी करना चाह रहे हैं। इसी वजह से सीनियर नेता लगातार उनके संपर्क में हैं। 

    इसी कड़ी में पहले बाजवा आए और अब चन्नी। बता दें कि अरोड़ा इन दिनों भाजपा में घुटन महसूस कर रहे हैं। क्योंकि भाजपा से संबंधित पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद गुट से वैसे ही अरोड़ा की रास नहीं आ रही है ऊपर से 30 मई को होशियारपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में मंच पर जगह न मिलने से अरोड़ा और नाराज हो गए हैं। 

    जब चन्नी से पूछा गया कि अगर अरोड़ा पुनः कांग्रेस में आना चाहे तो उन्होंने कहा कि इनके जैसे नेता को कौन नहीं लेना चाहेगा। चन्नी का इतना कहना ही बहुत कुछ इशारा कर गया।