Blog

  • नई चिकित्सा क्रांति का केंद्र बना पशु चिकित्सालय ललड़ी

    नई चिकित्सा क्रांति का केंद्र बना पशु चिकित्सालय ललड़ी

    पशुधन के लिए इलास्टोग्राफी की सुविधा, बीमारियों का आधुनिक तरीके से होता है इलाज

    ऊनासुशील पंडित: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में एक ऐसा आधुनिक अस्पताल है जहां पशुओं की बीमारी का 6 महीने पहले ही पता चल जाता है। हरोली उपमंडल के ललड़ी में स्थित यह अत्याधुनिक पशु चिकित्सालय नई चिकित्सा क्रांति का केंद्र बन चुका है। यहां पशुओं की स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान और इलाज के लिए अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है, जिसमें इलास्टोग्राफी की सुविधा प्रमुख है। इस तकनीक से संभावित बीमारियों का पूर्वानुमान लगाकर समय पर उपचार सुनिश्चित किया जाता है। यह हिमाचल प्रदेश का संभवतः पहला और इकलौता चिकित्सा संस्थान है, जहां पशुधन के लिए इस स्तर की अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं।

    पशु चिकित्सालय के वेटनरी ऑफिसर डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार, 2017 से क्रियाशील इस अस्पताल में अब तक 1891 बड़ी सर्जरियाँ और 6173 छोटी-बड़ी सर्जरियाँ की जा चुकी हैं। इसके अलावा, 5761 गायनोकॉलॉजिकल मामलों का सफलतापूर्वक उपचार किया गया है। कुल 24867 मेडिसिन मामलों का इलाज और 24080 पैथोलॉजिकल सैंपल्स की जांच की गई है। अस्पताल में अब तक 151 पशुओं के अल्ट्रासाउंड और 17 हार्ट सर्जरी भी की जा चुकी हैं।

    *आधुनिक चिकित्सा मशीनरी से लैस है अस्पताल*

    डॉ. शर्मा बताते हैं कि अस्पताल में अप्रैल महीने में 15 लाख रुपये की अल्ट्रासाउंड मशीन लगाई गई है, जिससे अब तक सवा सौ से अधिक जटिल ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं। अब यहां एक्स-रे मशीन भी स्थापित की जा रही है।

    वे बताते हैं कि उनके साथ यहां डॉ. अनूप रुठवाल, डॉ. नेहा चौहान और डॉ मोनिका ठाकुर सेवाएं दे रहे हैं। अस्पताल में तैनात सर्जरी, मेडिसिन, गायनी, और पैथोलॉजी के इन 4 विशेषज्ञ डॉक्टरों समेत पूरा स्टाफ पशुधन, कुत्तों और अन्य पालतू जानवरों की स्वास्थ्य सेवा में तत्परता से कार्य कर रहा है। विशेषज्ञ सेवाओं की उपलब्धता के चलते यहां हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब से भी रेफरल मामले आते हैं।

    *अस्पताल में हैं ये सुविधाएं*

    डॉ. शर्मा बताते हैं कि इलास्टोग्राफी के अलावा, यहां ईको कार्डियोग्राफी की सुविधा भी है, जिससे दिल की बीमारियों का इलाज भी आधुनिक विधियों से किया जाता है। नरम ऊतक सर्जरी, आंख-कान-दांत और आर्थाेपेडिक सर्जरी, वक्ष शल्य चिकित्सा और कठिन प्रसव का इलाज भी यहां किया जाता है। ट्यूमर, कैंसर, बांझपन और गर्भनिरोधक जैसे ऑपरेशन फॉरेन तकनीक से किए जाते हैं। अस्पताल में खून की जांच, क्लिनिकल बायोकैमिस्ट्री और अन्य प्रयोगशाला परीक्षण की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

    *2 कनाल भूमि पर 2 करोड़ से बना अस्पताल*

    *उपमुख्यमंत्री के प्रयासों का प्रतिफल*

    पशुपालन विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि इस अस्पताल का निर्माण करीब 2 कनाल भूमि पर 2 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें आधुनिक सेवाएं पशुपालकों के घरद्वार पर उपलब्ध हो रही हैं। यह उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से ही संभव हुआ है। यहां जटिल बीमारियों का इलाज, कठिन सर्जरी के साथ-साथ पशुओं के प्रजनन और पोषण के बारे में भी पशुपालकों को सलाह दी जाती है। उन्होंने कहा कि अपनी विशेषज्ञ सेवाओं, आधुनिक सुविधाओं और उपकरणों के चलते यह अस्पताल न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पंजाब के भी कई जिलों के पशुपालकों के लिए एक महत्वपूर्ण संस्थान बन चुका है।

    *सीएम और डिप्टी सीएम का आभार*

    उल्लेखनीय है कि इस संस्थान को आर्ट ऑफ स्टेट सुविधाओं से सुसज्जित करने में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री की किसानों के लाभ की सोच और प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण रही है। पशुपालक इस सुविधा के लिए सीएम और डिप्टी सीएम का आभार जताते नहीं थकते। लोगों का कहना है कि वर्तमान प्रदेश सरकार के प्रयासों से यह अस्पताल न केवल स्थानीय बल्कि पड़ोसी क्षेत्रों में भी अपनी पहचान बना रहा है और जानवरों की सेवा और स्वास्थ्य रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस चिकित्सालय की वजह से पशुपालकों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं और उनके पशुओं की सेहत में भी सुधार हो रहा है।

  • Jalandhar News: गुरु नानक पुरा की महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    Jalandhar News: गुरु नानक पुरा की महिला ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, देखें Live

    जालंधर, ENS: देहात में परिवारिक क्लेश को लेकर महिला ने पुलिस द्वारा पति पर नशा का झूठा पर्चा दर्ज करने के गंभीर आरोप लगाए है। दरअसल, गुरु नानक पुरे की रहने वाली महिला आशा रानी ने बताया कि उसका पति हरपाल सिंह ट्रक ड्राइवर है। महिला ने बताया कि उसका देवरानी के साथ घरेलू क्लेश चल रहा है। महिला ने कहा कि उसकी देवरानी रोशनी पत्नी अमरीक सिंह ने पुलिस को उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत दी है कि वह नशे करता है। जिसके बाद पुलिस ने उसके पति पर झूठा नशीले पदार्थ का पर्चा दर्ज कर दिया है।


    महिला ने कहा कि उसका पति किसी भी प्रकार का नशा नहीं करता है। वहीं व्यक्ति ने कहा कि पर्चे के दौरान पुलिस उनके घर आई थी। इस दौरान घर की सारी तालाशी ली लेकिन कुछ नहीं बरामद हुआ। आरोप है कि उसके बावजूद पर्चा दर्ज किया गया और परिवार से पैसे की मांग करके उन्हें परेशान कर रही है। पीड़ित ने कहा कि उनकी कोई सुनवाई नहीं हुो रही है, जिसको लेकर आज प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि देवरानी के पास पड़ोसन सुनीता अक्सर आती है। पीड़ित का आरोप है कि देवरानी रोशनी अक्सर उनके साथ झगड़ा करती है और उसने सास-ससुर को भी घर से बाहर निकाल दिया है।

    पीड़ित ने बताया कि उसकी ननंद कुलविंदर कौर विदेश में रहती है। ऐसे में देवरानी कहती है कि वह ननंद को घर में घुसने नहीं देगी। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उसके पति पर चूरापोस्त का झूठा पर्चा दर्ज किया है। पीड़ित ने कहा कि उनका कोर्ट में केस चल रहा है। आरोप है कि देवरानी पुलिस के साथ मिलकर बार-बार घर में पुलिस की रेड करवाती है और पति पर 10 नंबर का झूठा कलदंरा तैयार करके उसके पति को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। पीड़ित ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Punjab News: पलक झपकते ही महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    Punjab News: पलक झपकते ही महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    बठिंडाः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इस कदर बढ़ गया हैकि सरेआम स्नेचर वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे है। वहीं ताजा मामला बसंत बिहार से सामने आया है, जहां पलक झपकते ही पैदल जा रही बुजुर्ग महिला से पर्स छीनकर बाइक सवार 2 स्नेचर फरार हो गए।


    घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग महिला सड़क पर पैदल जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार 2 लुटेरे आते है और महिला से पर्स छीनकर फरार हो जाते है। इस दौरान महिला शोर मचाना शुरू कर देती है, लेकिन स्नेचर मौके से फरार जाते है।

  • Jalandhar News: फ़ौज भर्ती रैली को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए निर्देश

    Jalandhar News: फ़ौज भर्ती रैली को लेकर डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए निर्देश

    जालंधर, ENS: 10 से 20 नवंबर 2024 तक होने वाली फ़ौज भर्ती रैली को लेकर डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने निर्देश जारी किए है। दरअअसल, डिप्टी कमिश्नर ने उचित ढंग से अधिकारियों को सभी ज़रुरी प्रबंध और सहायता मुहैया करवाने के निर्देश दिए है। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि यह भर्ती रैली स्थानीय सरकारी आर्टस और स्पोर्टस कालेज में होगी। जिसमें जालंधर, कपूरथला, एस.बी.एस. नगर, होशियारपुर और तरनतारन जिलों से उम्मीदवार भाग लेंगे। डा. अग्रवाल ने बताया कि भर्ती रैली के लिए उप मंडल मैजिस्ट्रेट जालंधर- 1 को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

    उन्होंने संबंधित अधिकारियों को उम्मीदवारों के रहने, खाने- पीने, ट्रांसपोटेशन के इलावा भर्ती वाले स्थान के अंदर- बाहर अपेक्षित बैरीकेडिंग, सुरक्षा, साफ़- सफ़ाई, लाईटें, निर्विघ्न बिजली स्पलाई, पीने वाला पानी, मैडीकल टीमें, ऐंबुलेंस, अस्थाई शौचालय, फायर टैंडर सहित अन्य ज़रुरी इंतज़ाम समय पर यकीनी बनाने के निर्देश दिए। डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि भर्ती रैली दौरान रोज़ाना 1000 से 1200 उम्मीदवारों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि भर्ती रैली में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

  • इंसानियत शर्मसार ! पति का कत्ल करके शव को कमरे में छिपाकर पत्नी हुई फरार

    इंसानियत शर्मसार ! पति का कत्ल करके शव को कमरे में छिपाकर पत्नी हुई फरार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां डाबड़ी इलाके में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद शव को कमरे में ही छिपा दिया और फरार हो गई। घटना के बारे में पता चलने पर जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात द्वारका जिले के डाबड़ी इलाके की है। यहां पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी और घर में बाहर से कुंडी लगाकर मौके से फरार हो गई।

    दिल्ली पुलिस को इस पूरी वारदात की जानकारी 20 अगस्त को तब लगी, जब पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल करके किसी ने बताया कि बंद घर से तेज बदबू आ रही है। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खोला। घर के अंदर बुरी तरह सड़ चुकी हालत में एक शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने जब उसकी शिनाख्त की तो पता लगा कि शव सचिन नाम के युवक का है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की। पुलिस का कहना है कि हत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पहली मंजिल के आखिरी कमरे में सचिन शव पड़ा था।

    क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया, जहां जांच की गई। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि व्यक्ति की हत्या उसकी पत्नी काव्या ने 17 और 18 अगस्त की रात विवाद की वजह से की है। इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। शुरुआती जांच में पुलिस का शक मृतक युवक सचिन की पत्नी काव्या पर है। पुलिस को आशंका है कि आए दिन घरेलू झगड़ों से परेशान होकर काव्या ने सचिन का कत्ल किया और फरार हो गई। फिलहाल पुलिस टीमें फरार महिला की तलाश में जुटी हैं।

  • Punjab University में इस दिन होंगे छात्र संघ चुनाव, Campus में 3 दिन रहेंगी छुट्टी

    Punjab University में इस दिन होंगे छात्र संघ चुनाव, Campus में 3 दिन रहेंगी छुट्टी

    चंडीगढ़ः पंजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव को लेकर चंडीगढ़ प्रशासन ने हरी झंडी दे दी है। पीयू की ओर से छात्र संघ चुनाव कराने को लेकर भेजी तिथियों में से प्रशासन ने 5 सितंबर को चुनाव कराने को मंजूरी दी है। सूत्रों के अनुसार पीयू छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रशासन के अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। सभी मुद्दों पर सहमति के बाद सलाहकार की ओर से पीयू छात्र संघ चुनाव 5 सितंबर कराने को मंजूरी दी है। पीयू के साथ ही शहर में एफिलिएटेड कॉलेजों में भी उसी दिन चुनाव होगा। देर शाम तक रिजल्ट भी घोषित कर दिया जाएगा। बीते वर्ष 7 सितंबर को छात्र संघ चुनाव हुए थे।

    अगले हफ्ते तक पीयू प्रशासन चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर देगा। चुनाव की घोषणा से पहले ही कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी जाएगी। चुनाव तिथि की घोषणा छुट्टियों को देखते हुए की गई है। छात्र नेताओं के बीच आपसी टकराव की संभावना को देखते हुए चुनाव के तुरंत बाद तीन दिन तक कैंपस में अवकाश रहेगा। पजाब यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में जीत हार का असर सीधे तौर पर पंजाब, हरियाणा, हिमाचल की राजनीति पर दिखता है। आगामी एक अक्टूबर 2024 को हरियाणा में विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस की एनएसयूआई, भाजपा की एबीवीपी, इनसो और जजपा की छात्र इकाई पर जीत का भारी दबाव होगा। आगामी चुनाव में जीत के लिए हरियाणा के बड़े नेता भी जीत के लिए रणक्षेत्र में दिखाई देंगे।

    हरियाणा के बड़े नेताओं में दीपेंद्र हुड्डा, दिवांशु बुद्धिराजा, दुष्यंत चौटाला और दिग्विजय चौटाला जैसे नेता लगातार पीयू छात्र संघ चुनाव में हमेशा ही सक्रिय रहते हैं। पीयू में 80 से अधिक विभागों के 16 हजार से अधिक विद्यार्थी छात्र संघ चुनाव में मतदान करेंगे। पीयू के इवनिंग विभाग में भी छात्र संघ चुनाव के लिए अलग से वोटिंग होगी। हर वर्ष इवनिंग डिपार्टमेट में अगल से काउंसिल का गठन होता है। आवेदन के अंतिम दिन तक दाखिला लेने वाले स्टूडेंट्स को वोटिंग का अधिकार दिया जाता है। पीयू के रिसर्च स्कॉलर भी चुनाव में मतदान करते हैं। पीयू स्थित यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलाजी, डेंटल कॉलेज, तीन वर्ष और पांच वर्षीय लॉ विभाग, यूआइसीईटी, यूबीएस जैसे विभागों के वोटर जीत हार में अहम भूमिका निभाएंगे। उधर, शहर के कॉलेजों में भी 35 हजार से अधिक विद्यार्थी भी छात्र संघ चुनाव में वोटिंग करेंगे।

  • Punjab News: विवादों में आया Vaishno Bhojan Bhandar, भटूरे में ससुरिया निकलने की वीडियो हुई वायरल

    Punjab News: विवादों में आया Vaishno Bhojan Bhandar, भटूरे में ससुरिया निकलने की वीडियो हुई वायरल

    अमृतसरः जिले के अजनाला से बड़ी खबर सामने आई है, जहां वैष्णो भोजन भंडार को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए है। आरोप है कि दुकानदार द्वारा सूसरी वाले भटूरे बेचे जा रहे है। जिसकी वीडियो व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। व्यक्ति का कहना है कि उसने वैष्णो भोजन भंडार से भटूरे घर मंगवाए थे, जिसमें खाने के दौरान सुसरियां पाई गई। वायरल वीडियो में व्यक्ति भटूरे में से सुसरिया पाई जा रही दिखा रहा है।

    व्यक्ति ने कहा कि अचानक ही उसने भटूरे को खोलकर देखा तो उसमें कई सुसरिया पाई गई। व्यक्ति ने आरोप लगाए है कि वैष्णों भोजन भंडार द्वारा लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। जिसके चलते लोगों को खराब भटूरे परोसे जा रहे है। इस मामले को लेकर व्यक्ति भटूरा लेकर दुकानदार के पास गया और उसे भटूरे में सुसरिया निकलने की बात बताई।

    व्यक्ति ने कहा कि भटूरे में सुसरिया निकलने के मामले को लेकर दुकानदार कहने लगा कि बारिश का मौसम है, ऐसे में सुसरी आ गई होगी। व्यक्ति ने लोगों से अपील की है कि वह भटूरे खाने से पहले अच्छी तरह से उसकी जांच कर लें। वहीं व्यक्ति ने सेहत विभाग से दुकानदार के खिलाफ सेहत से खिलवाड़ करने के लेकर बनती कार्रवाई की मांग की है।

  • Vande Bharat Train के खाने में मिला कॉकरोच, Passenger ने मचाया बवाल

    Vande Bharat Train के खाने में मिला कॉकरोच, Passenger ने मचाया बवाल

    नई दिल्लीः वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के खाने में कॉकरोच मिलने से बवाल मच गया। इस घटना को परिवार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके बाद इसे लेकर काफी प्रतिक्रियाएं आईं। परिवार शिरडी से मुंबई जा रहा था। मामला तब सामने आया जब परिवार के सदस्य रिक्की जेसवानी ने X पर पोस्ट किया कि वंदे भारत एक्सप्रेस में परोसी गई दाल में उन्हें एक मरा हुआ कॉकरोच मिला। उनकी इस पोस्ट को उन्होंने IRCTC को भी टैग किया गया था। जिसके बाद IRCTC ने घटना का संज्ञान लेते वानखेडकर की X पोस्ट का जवाब दिया और बताया कि सर्विस प्रोवाइडर पर जुर्माना लगाया गया है। साथ ही IRCTC ने इस असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया है।

  • इस देश में नहीं होगा T20 वर्ल्ड कप का आयोजन! जानें मामला

    इस देश में नहीं होगा T20 वर्ल्ड कप का आयोजन! जानें मामला

    नई दिल्लीः इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने बांग्लादेश में चल रही अशांति के कारण वहां महिला टी20 वर्ल्ड कप करने का फैसला बदल दिया है। मिली जानकारी के अनसुर बांग्लादेश में होने वाला 2024 का वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में होगा।

    आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि ‘महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी ना करना बांग्लादेश के लिए शर्म की बात है, क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक यादगार आयोजन कर सकता था। उन्होने ह उन्होंने कहा कि मैं बीसीबी की टीम को बांग्लादेश में इस आयोजन की मेजबानी के लिए सभी रास्ते तलाशने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन भाग लेने वाली कई टीमों की सरकारों की यात्रा संबंधी सलाह के कारण यह संभव नहीं था, हालांकि वे मेजबानी के अधिकार बरकरार रखेंगे। हम निकट भविष्य में बांग्लादेश में आईसीसी वैश्विक आयोजन करने की उम्मीद करते हैं।

  • युवती ने पहले रास्ता रोका, फिर बरसाए लात-घूंसें

    युवती ने पहले रास्ता रोका, फिर बरसाए लात-घूंसें

    शिमलाः युवती की ओर से युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला शिमला शहर के रानी झांसी पार्क का है। जिसमें एक खड़ी युवती ने अपने 2-3 अन्य साथी लड़कों के साथ बिलासपुर के एक युवक का रास्ता रोककर उससे बहस की और फिर लात-घूंसों से पीटा डाला। विशाल ठाकुर निवासी गांव चांदपुर डाकघर सिकरोहा तहसील सदर जिला बिलासपुर ने बताया कि वह दोस्तों के साथ रानी झांसी पार्क शिमला से इंदिरा गांधी खेल परिसर की ओर जा रहा था। इस दौरान युवती उससे बहस करने लगी, जिसके बाद उसने 2-3 युवकों के साथ मिलकर लात-घूंसे बरसा दिए। जिससे उसे चोटें आई हैं। इस दौरान उसका दोस्त दिशांत निवासी गांव त्यूरू डाकघर धुंधन तहसील अर्की भी घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।