Blog

  • Punjab News : टीचर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News : टीचर्स यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    पंजाब,(अमृतसर): पंजाब चंडीगढ़ कॉलेज टीचर्स यूनियन ने आज एक बार फिर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। ये प्रदर्शन अमृतसर डीसी ऑफिस के बाहर बैठकर किया और फिर डीसी ऑफिस जाकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपनी मांगों को लेकर एक मांग पत्र दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारी शिक्षकों ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर काफी समय से प्रदर्शन कर रहे है। लेकिन पंजाब सरकार की ओर से उनकी कोई मांग नहीं मानी जा रही है। उन्होंने अपनी मांगों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि हमारी मांग 7वें सीपीसी वेतन आयोग को लागू करने की है।

    उन्होंने कहा कि दो साल बीत जाने के बाद भी निजी सहायता प्राप्त कॉलेजों में यह वेतन लागू नहीं किया गया है और 2009 में बढ़ा हुआ अनुदान दिया गया। बढ़ी हुई ग्रांट का छठा वेतन नोटीफिकेशन के तीन महीने के अंदर जारी कर दिया गया। लेकिन अब हम दो साल बाद भी इंतजार कर रहे है। हम सातवें यूजीसी वेतन को शीघ्र लागू करने के लिए आपके हस्तक्षेप का अनुरोध करते हैं।

    उन्होंने कहा, हम आगे अनुरोध करते हैं कि केस निर्धारण की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए डीपीआई कॉलेजों को तिथिबद्ध निर्देश जारी किए जाएं। आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि वेतन अनुदान का वितरण अनियमित है। यह 3-4 महीने का बकाया रहता है। उन्होंने आगे कहा कि सहायता योजना में 95% पदों को अनुदान के तहत कवर किया जाना है।

  • Punjab News: चुनाव के नामांकन को लेकर कांग्रेस के पूर्व MLA और BJP जिला प्रधान हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: चुनाव के नामांकन को लेकर कांग्रेस के पूर्व MLA और BJP जिला प्रधान हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंचायती चुनाव को लेकर नामांकन की आज आखिरी तारीख है। जिसको लेकर आज ऋषि नगर में स्थित पॉलिटेक्निकल कॉलेज में नामांकन भरे जा रहे है। वहीं नामांकन भरने के दौरान भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान और कांग्रेसी पूर्व विधायक कुलदीप वैद आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों ने प्रशासन के साथ-साथ एक-दूसरे पर जमकर निशाना साधा। दोनों ने मौजूदा सरकार की कार्य प्रणाली पर सवालिया निशान उठाते हुए कहा कि अक्सर खबरें सुनते थे कि नामांकन भरने में लोगों को दिखाते आ रही हैं वहीं आज उन्होंने हकीकत में दफ्तर में हो रही धांधली देख ली है। मामले की जानकारी देते हुए कांग्रेस के पूर्व विधायक ने कहा कि बीते दिन उन्होंने चुनाव आयोग से तारीख बढ़ाने के लिए अपील भी की थी। वहीं आज नामाकंन भरने के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी संख्या में लोग पहुंचते हुए देखकर प्रशासन की कमी को देखते हुए और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखते हुए कहा कि उन्हें नहीं लगता कि 3 बजे तक नामाकंन प्रकिया पूरी हो सकेंगी। पूर्व विधायक ने कहा कि उन्हें पता चला है कि किसी कार्यकर्ता के कोई अज्ञात कागज छीनकर ही ले गया। जिसको लेकर उन्होंने डीसीपी शुभम अग्रवाल से इस मामले को लेकर जांच करने की अपील की है। इस दौरान सरकार पर निशाना साधते हुए पूर्व विधायक ने कहा कि नामांकन को लेकर काफी धमकी मिलने के मामले सामने आ रहे है। उन्होंने कहा कि वह सरकार को कहना चाहते है कि जितना ज्यादा क्यास गांवों में किया जाएंगा, उतना गांव में आप पार्टी का ग्राफ गिरता जाएंगा। वहीं भाजपा प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि एक कार्यकर्ता पिछले सप्ताह से चूल्हा टैक्स सहित कई कागज पूरे करने के लिए घूम कर रहा है। उन्होंने कहा कि जिसके बाद कुछ लोगों द्वारा उसे धमकियां मिल रही है। इस दौरान आज वह नामाकंन भरने के लिए आया तो कुछ लोग आकर उसके कागज छीनकर फरार हो गए। उन्होंने कहा कि लक्खा और जुझार सिंह कार्यकर्ता के कागज लेकर फरार हो गए। भाजपा कार्यकर्ता ने कहाकि मुद्दा गरमाने के बाद अब नामाकंन प्रक्रिया को लेकर आश्वासन दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब कहा जा रहा है कि इस मामले की शिकायत दे दी जाए, जोकि मीठी गोली उन्हें दी जा रही है। भाजपा नेता ने कहा कि पंजाब के लोगों के साथ अन्याय हो रहा है।

    MLA और BJP जिला प्रधान हुए आमने-सामने, लगाए गंभीर आरोप, देखें वीडियो

  • India News: कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग विस्फोट: एलओसी पर दो सैनिक गंभीर रूप से घायल!

    India News: कुपवाड़ा में बारूदी सुरंग विस्फोट: एलओसी पर दो सैनिक गंभीर रूप से घायल!

    कुपवाड़ा बारूदी सुरंग विस्फोट: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास संदिग्ध खदान विस्फोट की खबर से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। गोगलदारा जुमागंद इलाके में गश्त के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट के कारण 19वीं सिख रेजिमेंट के दो सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तड़के तीन बजे की बताई जा रही है, लेकिन सेना की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

    घटना के समय, सैनिक गश्त कर रहे थे, जब एक संदिग्ध बारूदी सुरंग में अचानक विस्फोट हुआ। स्थानीय सूत्रों का कहना है कि यह क्षेत्र आतंकवादियों के लिए सक्रिय हो सकता है, जिससे यह संदेह बढ़ता है कि यह एक सुनियोजित हमले का हिस्सा हो सकता है। विस्फोट के बाद, घायल सैनिकों को तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

    इस विस्फोट ने क्षेत्र में सुरक्षा बलों की स्थिति को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। पिछले कुछ महीनों में कुपवाड़ा और उसके आसपास के क्षेत्रों में आतंकवादी गतिविधियों में वृद्धि देखी गई है। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसे घटनाक्रम से न केवल सैनिकों की सुरक्षा पर प्रभाव पड़ता है, बल्कि स्थानीय निवासियों के लिए भी खतरे को बढ़ाता है।

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, इस घटना की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जा सकती है। यह स्पष्ट करना भी जरूरी होगा कि यह विस्फोट किस प्रकार के विस्फोटक उपकरण से किया गया था और इसकी जिम्मेदारी किसने ली। स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए अतिरिक्त बल तैनात करने की योजना बनाई है।

    इस घटना ने स्थानीय नागरिकों में चिंता बढ़ा दी है। कई लोग इस बात पर चर्चा कर रहे हैं कि क्या सरकार को सुरक्षा स्थिति को और मजबूत करने की आवश्यकता है। कुपवाड़ा के निवासियों का कहना है कि वे अपने बच्चों और परिवार के सदस्यों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    इस घटना को लेकर सेना की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति को देखते हुए, यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन गया है।

  • Punjab News: पंचायती चुनाव को खूनी झड़प में कई लोग जख्मी

    Punjab News: पंचायती चुनाव को खूनी झड़प में कई लोग जख्मी

    अमृतसरः पंचायती चुनाव को लेकर हर तरफ माहौल गरमाता जा रहा है। सरपंच पद के लिए हर कोई नामांकन भरना चाह रहा है, लेकिन हर तरफ नामांकन को लेकर आपसी लड़ाई झगड़े बढ़ते जा रहे है। हर तरफ खूनी झड़प के मामले देखे जा रहे है।

    वहीं एक ताजा मामला जिला तरनतारन के कस्बे भिक्खीविंडी में देखने को मिला है। इस खूनी झड़प में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। जिसमें कई कांग्रेसी वर्करों के जख्मी होने की बात सामने आई है। माहौल बिगड़ता देख मौके पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। वहीं खूनी झड़ग में जख्मी लोगों ने रोड जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि सरकार अपनी पार्टी के लोगों को सरपंच बनाना चाहती है, इसलिए माहोल बिगाड़ा जा रहा है। जिसके बाद जख्मी लोगों को पास के अस्पतालों में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पंचायती चुनाव में नामांकन भरने के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पंचायती चुनाव में नामांकन भरने के दौरान चली गोलियां, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आज पंचायती चुनाव को लेकर नामांकन भरने की आखिरी तारीक है। वहीं गांव लंडे में पंचायती चुनाव सरपंची को लेकर नामांकन भरने के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। वहीं घटना में गोलियां चलने की सूचना भी मिली है। बताया जा रहा है कि घायल हुए दोनों सगे भाई है और अलग-अलग पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर नामाकंन भरने जा रहे थे।


    जिसमें एक भाजपा और दूसरा आप पार्टी का उम्मीदवार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों भाईयों में किसी बात पर विवाद खड़ा हो गया। हालांकि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी। पीड़ितों ने बताया कि विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। हालांकि डॉक्टरों की पुष्टि बाद पता चल पाएगा। वहीं घटना को लेकर मौके पर माहौल तनावपूर्ण होता देख भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

    दूसरी ओर इस घटना को लेकर अकाली दल के सीनियर नेता दलजीत चीमा ने सोशल मीडिया पर घटना की वीडियो शेयर कर घटना की निंदा की है। जिसमें अकाली दल के नेता दलजीत चीमा ने लिखा कि धर्मकोट विधानसभा क्षेत्र में विपक्षी उम्मीदवारों पर हमला किया जा रहा है और उनके नामांकन पत्र छीने जा रहे हैं। पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करने के बजाय नामजदों को गिरफ्तार कर रही है। यह स्पष्ट रूप से लोकतंत्र की हत्या है।’

  • Punjab News: नामांकन भरने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    Punjab News: नामांकन भरने आए 2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

    फिरोज़पुरः पंचायती चुनावों को लेकर पंजाब में माहौल गर्माया हुआ है। चुनावों के नोमिनेशन के लेकर की जगह पर हंगामों की खबरे भी सामने आई हैं। ता़ज़ा मामला पंजाब के ममदोट इलाके से सामने आया है जाहं पार हो गया पंचायती चुनावों को लेकर नामांकन भरने आए लोगों के बीच झड़प की वीडिया काफी वायरल हो रही है। बता दें कि ममदोट के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जमा करने की भीड़ का वीडियो सामने आया है। सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत चुनाव के लिए नामांकन फॉर्म जमा करने को लेकर ममदोट सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर कुछ लोगों में झपप हो गई, जिसके कारण वहां लोगों में भगदड़ मच गई। यह घटना दोपहर करीब 12 बजे की हैं। यहां फार्म भरने आए दो पक्षों में झड़प हो गई और एक दूसरे की फाइलें छीन ली गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर माहौल को शांत करवाया ।

    2 पक्षों में हुई झड़प, देखें वीडियो

  • Punjab News: Jalandhar सहित 9 शहरों पर ड्रोन से रखेगा नजर

    Punjab News: Jalandhar सहित 9 शहरों पर ड्रोन से रखेगा नजर

    जालंधर, ENS: पंजाब में खरीफ सीजन के साथ ही पराली जलाने के मामले आने शुरू हो गए हैं। पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीपीसीबी) ने इन पर नजर रखने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। विशेषकर 9 शहरों पर ड्रोन से नजर रखी जा रही है, क्योंकि इन शहरों को केंद्र की तरफ से गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया गया था। यही कारण है कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने भी प्रदेश में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। ये 9 शहर डेराबस्सी, गोबिंदगढ़, जालंधर, खन्ना, लुधियाना, नया नंगल, पठानकोट, पटियाला और अमृतसर हैं।

    इसके अलावा एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन ने भी 16 उड़नदस्ता टीमें गठित की हैं, जो पराली जलाने के मामले पर चेक रखेंगी। ये टीमें 16 जिलों अमृतसर, बरनाला, बठिंडा, फरीदकोट, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, फिरोजपुर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, संगरूर और तरनतारन में काम करेंगी। चंडीगढ़ व मोहाली में धान का पराली प्रबंधन सेल भी स्थापित किया जा रहा है। इसके जरिये कमीशन खरीफ सीजन के दौरान ही कृषि व अन्य संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाने का काम करेगा।

    उड़नदस्ते की तरफ से रोजाना जमीनी स्तर पर स्थिति को चेक किया जाएगा और पराली जलाने के मामले से संबंधित केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड व कमीशन को जानकारी दी जाएगी। हरियाणा के 10 जिलों के लिए भी टीमें गठित की गई हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को इसमें शामिल किया गया है। ये टीमें प्रदेश के नोडल अधिकारियों के साथ कोऑर्डिनेशन करेंगी कि पराली जलाने के मामले को रोकने के लिए वे कैसे काम कर रहे हैं। पराली जलाने वाले हॉटस्पॉट जिलों की पहचान के लिए कमीशन की तरफ से काम किया जा रहा है।

    केंद्र ने 9 शहरों को गैर प्राप्ति शहरों की सूची में शामिल किया था। गैरप्राप्ति उन शहरों को घोषित किया जाता है, जो 5 साल की अवधि में लगातार वायु गुणवत्ता स्तर पीएम 10 के लिए राष्ट्रीय परिवेशी वायु गुणवत्ता मानक को पूरा नहीं करते हैं। पीएम 10 वायु प्रदूषण का एक स्तर है, जो सभी के स्वास्थ्य को बहुत नुकसान पहुंचाता है। जब प्रदूषण कणों का स्तर वायु में बढ़ जाता है तो सांस लेने में दिक्कत, आंखों में जलन आदि होने लगती है।

    131 शहरों में केंद्र सरकार ने प्रदूषण स्तर में सुधार के लिए राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम की शुरुआत भी की हुई है, जिसमें प्रदेश के उक्त 9 शहर भी शामिल हैं। इसके नतीजे मिलने भी शुरू हो गए हैं, लेकिन हाल ही में जारी एक सूची के अनुसार लुधियाना अधिक प्रदूषण वाले टॉप 10 शहरों में बना हुआ था। यही कारण है कि अभी प्रदेश में और काम करने की जरूरत है। नगर निकायों की तरफ से मैकेनाइज्ड स्वीपिंग व ग्रीनरी को बढ़ावा दिया जा रहा है।

  • अब घर में लगे Toilet seat पर भी देना होगा TAX!

    अब घर में लगे Toilet seat पर भी देना होगा TAX!

    शिमला : भारत के हर नागरिक को किसी भी समान की खरीदारी पर टैक्स देना होता है, जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों का हिस्सा होता है। लेकिन अब देश के एक राज्य में आपको अपने घर में लगे हर एक टॉयलेट सीट पर टैक्स देना होगा। हिमाचल प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार ने प्रदेश के लोगों से टैक्‍स वसूलने का एक नया ही मापदंड तय किया है. सुक्खू सरकार ने शहरी क्षेत्रों में टॉयलेट के हिसाब से टैक्स लेने का फैसला किया है।

    भारत में शायद ही किसी राज्‍य में लोगों से टॉयलेट सीट के आधार पर टैक्‍स वसूला जाता है। आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार ने हाल ही में इस टैक्‍स को वसूलने के नियम को लेकर अधिसूचना जारी की है। सुक्‍खू सरकार द्वारा जारी इस अधिसूचना के कहा गया है कि शहरी क्षेत्रों में रहने वालों को अपने घरों में बने शौचालय की प्रति सीट 25 रुपये का शुल्क देना होगा. सीवरेज बिल के साथ यह अतिरिक्त शुल्क जल शक्ति विभाग के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा।

    यानि अगर किसी के घर में 4 टॉयलेट सीट हैं, तो उसके पानी के बिल में 100 रुपये अतिरिक्‍त शुल्‍क जुड़कर आ जाएगा। ऐसे में लोगों के पानी के बिल बढ़ना तय माना जा रहा है। टॉयलेट टैक्‍स का सबसे ज्‍यादा असर शहरी क्षेत्र में रहनेवाले लोगों पर पड़ने का अनुमान है। आमतौर पर शहरों में रहने वाले लोग घरों में एक से ज्‍यादा टॉयलेट बनवाते है। अब इन सभी टॉयलेट पर अलग-अलग शुल्‍क लगेगा।

  • पूर्व CM Arvind Kejriwal ने परिवार के साथ किया नए घर में गृह प्रवेश, देखें वीडियो

    पूर्व CM Arvind Kejriwal ने परिवार के साथ किया नए घर में गृह प्रवेश, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने आखिरकार सीएम आवास को खाली कर दिया है। जिसके बाद अब उनका फिरोजशाह रोड इलाके में स्थित बंगला नंबर 5 में पत्नी बच्चों समेत माता-पिता के साथ शिफ्ट हो गए है। घर में प्रवेश करने से पहले अरविंद केजरीवाल ने पहले पूजा की। इसके बाद घर में प्रवेश किया। वहीं इससे पहले दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को अपनी पत्नी और बेटे के साथ कार में घर से निकलते देखा गया। उनके माता-पिता और बेटी दूसरी कार में थे। केजरीवाल जिस घर में रहेंगे वह घर पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल को आवंटित किया गया है।

    CM Arvind Kejriwal परिवार के साथ, देखें वीडियो

  • अचानक Air India Express की Flight में निकला धुआं, बाल-बाल बची 148 यात्रियों की जान

    अचानक Air India Express की Flight में निकला धुआं, बाल-बाल बची 148 यात्रियों की जान

    तिरुवनंतपुरमः एयर इंडिया एक्सप्रेस की तिरुवनंतपुरम-मस्कट फ्लाइट में धुआं उठने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। दरअसल, उड़ान भरने के बाद अचानक धुंआ उठने से एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (IX- 549) की आज तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग कराई गई।
    बताया जा रहा है कि मस्कट जा रहे इस फ्लाइट में 148 यात्री सवार थे। सभी यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस के IX- 549 फ्लाइट ने सुबह करीब 10.30 बजे टेक-ऑफ की थी।

    कुछ दिनों पहले नई दिल्ली से बहरीन जा रही उड़ान के टेकऑफ के कुछ ही देर पहले तकनीकी गड़बड़ी आ गई थी। इसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। घटना पर उड़ान नियामक संस्था डीजीसीए ने संज्ञान लेकर जांच के आदेश दिए हैं। इमरजेंसी लैंडिंग की यह घटना सोमवार की है।