Blog

  • इस इलाके के भिखारी भी निकले ‘नवाब’, महीने की कमाई जानकर छोड़ देंगे नौकरी

    इस इलाके के भिखारी भी निकले ‘नवाब’, महीने की कमाई जानकर छोड़ देंगे नौकरी

    नई दिल्ली। देश भर के मंदिरों के पास, ट्रैफिक सिग्नल पर या फिर राह चलते एक दो भिखारी तो मिल जाते होंगे, जो 10-5 रुपए की मांग करते होंगे। जिन्हें आप मजबूर, बेसहारा, गरीब, मजलूम समझ कर भीख दे रहे हैं, हो सकता है कि वह आपसे ज्यादा अमीर हो, आप से ज्यादा उनकी कमाई हो। यह भी हो सकता है कि उसका बैंक बैलेंस आप से ज्यादा हो और अच्छे माकान में रह रहे हो, अच्छा-अच्छा खाना खा रहे हो। ऐसा हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में भिखारियों के लिए एक धरपकड़ अभियान और सर्वे कराया गया।

    भिखारियों के धरपकड़ अभियान और सर्वे में कई ऐसे तथ्य सामने आए हैं जिनसे पता चलता है कि लखनऊ के भिखारियों ने कमाई के मामले में कई नौकरीपेशा लोगों को पीछे छोड़ दिया है। वो 90 हजार रुपए महीने तक कमा रहे हैं। अफसरों की जांच में कई भिखारियों के पास स्मार्टफोन और पैन कार्ड तक पाए गए हैं।

    दरअसल लखनऊ में डूडा नगर निगम और समाज कल्याण विभाग द्वारा किए गए सर्वे में 5 हजार 312 Beggar मिले हैं। अब इन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और मुख्यधारा में जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इनके फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। आधार कार्ड बनवाए जा रहे हैं। इसमें पांच टीमें लगी हुई हैं। इस दौरान कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

    सर्वे में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ज्यादा भीख
    अभियान के मुताबिक किये गये सर्वे में पता चला कि भीख मांगकर सबसे ज्यादा कमाई महिलाएं कर रही हैं। गर्भवती महिलाएं और गोद में छोटे बच्चे को लेकर भीख मांगने वाली महिलाएं हर दिन तीन हजार रुपए तक कमा लेती हैं। बुजुर्ग और बच्चे नौ सौ से लेकर डेढ़-दो हजार रुपए तक कमा लेते हैं। इसके अलावा उन्हें खाना-पीना और कपड़े भी मुफ्त मिल रहे हैं। इस आधार पर अफसरों ने हिसाब लगाया है कि अगर एक भिखारी की औसत आय 1200 रुपए प्रतिदिन मानी जाए तो राजधानी के लोग कुल भिखारियों को 63 लाख रुपए से ज्यादा प्रतिदिन भीख में दे रहे हैं।

  • पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला संग Gangrape, आरोपियों ने बनाया Video

    पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला संग Gangrape, आरोपियों ने बनाया Video

    रीवा। देश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। इसी बीच सनसनीखेज मामला सामने आया, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। मध्य प्रदेश के रीवा जिला के गुढ़ थाना क्षेत्र स्थित भैरव बाबा क्षेत्र में अपने पति के साथ पिकनिक मनाने गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है। बताया जा रहा है कि एक दंपती पिकनिक मनाने गया था, जहां पांच आरोपियों ने पहले शख्स को पेड़ से बांधा फिर उसकी पत्नी से गैंगरेप किया। यह घटना गुढ़ थाना के भैरव बाबा क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है ​कि मामले में दो संदिग्धों काे पकड़ा गया है। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

    यह है पूरा मामला
    जानकारी के अनुसार युवा दंपती पिकनिक मनाने के लिए सोमवार दोपहर भैरव बाबा क्षेत्र गए हुए थे। यहां मौजूद आरोपियों ने उन्हें देखते ही पहले पति के साथ मारपीट की, फिर उसकी पत्नी से ज्यादती की। सभी आरोपी नशे में थे। आरोपियों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। इसके अलावा दपंती को धमकाते हुए कहा कि अगर शिकायत की तो वीडियो वायरल कर देंगे।

    पीड़ित दंपती ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। बताया गया कि दोनों दंपती कॉलेज में पढ़ते हैं, हाल ही में उनकी शादी हुई है। इस मामले में पुलिस ने कहा कि महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

  • पूर्व मुख्यमंत्री नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में खारिज की याचिका

    पूर्व मुख्यमंत्री नहीं लड़ पाएंगे चुनाव, सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में खारिज की याचिका

    नई दिल्ली। झारखंड के पूर्व सीएम मधु कोड़ा को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा झटका दिया। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी। कोड़ा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका में आगामी विधानसभा चुनाव लडऩे के लिए शीर्ष अदालत से राहत देने की गुहार लगाई थी। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि दोषसिद्धि पर रोक को साधारण परिस्थितियों में अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि इसके लिए कई कारकों पर विचार किया जाना है।

    पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें कोड़ा की याचिका खारिज कर दी गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री को वर्ष 2017 में झारखंड स्थित कोयला खदान के आवंटन में भ्रष्टाचार और साजिश का दोषी ठहराया गया था और तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी। दिल्ली उच्च न्यायालय ने 18 अक्टूबर को अपने आदेश में कहा कि कोड़ा निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं थे, जिन्हें सार्वजनिक पद पर रहने के दौरान अयोग्य ठहराया गया था।

    कोड़ा ने पहले भी दोषसिद्धि के निलंबन के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे वर्ष 2020 में खारिज कर दिया गया था। उच्च न्यायालय ने नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर भी भरोसा किया था, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2007 में कहा था कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने की शक्ति का प्रयोग असाधारण परिस्थितियों में किया जा सकता है।

  • केंद्र के सहयोग से प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है: सत्ती

    केंद्र के सहयोग से प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है: सत्ती

    सत्ती ने दिल्ली में मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात 
     
    ऊना/सुशील पंडित : ऊना सदर के विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश में सड़क विस्तार परियोजनाओं पर चर्चा की। विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और केंद्रीय मंत्री  नितिन गडकरी के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास को नई गति मिल रही है। इस चर्चा के दौरान विधायक ने ऊना बाईपास (रिंग रोड) की कन्सलटेंसी के लिए 45 लाख का बजट जारी करने के लिए नितिन गडकरी का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। विधायक ने नितिन गडकरी के साथ राज्य की अन्य महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं पर विचार किया गया, जो क्षेत्र में सुगम यातायात और बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के छोटे से जिले ऊना में सोमभद्रा नदी पर तीन बड़े पुलों का निर्माण और गोविंद सागर झील पर लठियानी मंदली पुल के लिए एक हज़ार करोड़ रुपये का प्रावधान केवल केंद्र सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति के चलते ही सम्भव हो पाया है। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि ऊना जिला सहित हिमाचल प्रदेश भर में जितने भी लोक निर्माण विभाग के तहत सड़क परियोजनाओं के छोटे-बड़े काम चल रहे हैं वह केवल और केवल मात्र केंद्र सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए बजट के आधार पर ही जारी है। जबकि प्रदेश सरकार का योगदान इन सभी परियोजनाओं में पूरी तरह से शून्य तक सिमटा हुआ है। हिमाचल प्रदेश की सरकार पुरानी और बदहाल हो चुकी सड़कों पर टारिंग तक का काम नहीं करवा पा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री केवल मात्र बयानवीर बनकर रह चुके हैं। ऊना के जिस रिंग रोड की डीपीआर बनवाने की बात कर रहे हैं, उसके लिए केंद्र सरकार द्वारा कन्सलटेंसी बजट भी जारी कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के सरकार केवल मात्र लोगों की जेब से पैसा निकालने के लिए नित नई योजनाएं बना रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन के चलते बदहाली के मुहाने पर पहुंचे राज्य को संभालने में केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण योगदान सुनिश्चित किया है, प्रदेश भाजपा इसके लिए केंद्र सरकार की आभारी है।
  • जाड़ला पंचायत की याचिका का मिलिट्री नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए चयन

    जाड़ला पंचायत की याचिका का मिलिट्री नर्सिंग ट्रेनिंग के लिए चयन

    नीट परीक्षा पास करने बाद अब बैंगलौर में लेंगी प्रशिक्षण
    बददी/ सचिन बैंसल: दून विधानसभा के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जाड़ला में एक किसान की बेटी का चयन नर्सिंग प्रशिक्षण के लिए मिलिट्री नर्सिंग सर्विसिस में हुआ है। याचिका पुत्री सोहन लाल की बेटी ने अपनी प्रांरभिक से लेकर जमा दो तक की शिक्षा बीएल सैंट्रल पब्लिक स्कूल कुनिहार से पूर्ण की है। जमा दो करने के बाद उन्होने नीट की परीक्षा उत्तीर्ण की है। उसके बाद याचिका का चयन एमएनएस कालेज के प्रशिक्षण हेतू हुआ था। बंगलौर में स्थित इस कालेज में याचिका निवासी गांव पांडा, ग्रौन घाटी पंचायत जाडला तहसील कसौली जिला सोलन चार साल तक नर्सिंग का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी। यहां से पास होने के बाद ही वो सेना में काम करने जाएंगी।
  • आरटीओ ने निजी स्कूल की सीज की तीन  बसें

    आरटीओ ने निजी स्कूल की सीज की तीन बसें

    बद्दी/ सचिन बैंसल: आरटीओ नालागढ़ ने बद्दी के एक निजी स्कूल की तीन बसों को सीज कर स्कूल को नोटिस जारी किया है। इस  स्कूल को आरटीओ ने पहले भी दो बार नोटिस जारी किया था लेकिन स्कूल प्रंबधन ने उसका जवाब तक नहीं दिया है। इसके अलावा एक ओर निजी बस को अवैध रूप से संचालन पर पकड़ा है और निजी गाड़ी से एक लाख रुपये जुर्माना वसूला  गया है। वहीं चार मे से एक अस्थाई नंबर की बस को पचास हजार रुपये जुर्माना देने के बाद छोड़ दिया गया है।
    आरटीओ मदन शर्मा पिछले कई दिनों से बद्दी के एक निजी स्कूल में खटारा बसों की शिकायते आ रही थी। अभिभावको ने आरटीओ को इसके वीडियो भी बना कर भेजे गए। आपरेटर बसों को छोड़ कर भाग गए। जिससे स्कूल की प्रधानचार्य के सहयोग व पुलिस के सहयोग से इन बस चालकों को पकड़ा गया और बसों को कब्जे में लिया गया। आरटीओ मदन शर्मा ने बताया कि बद्दी के इस निजी स्कूल की लंबे समय से शिकायतें आ रही थी। इस बारे  में लोगों ने एसपी ईल्मा अफरोज को भी शिकायती पत्र सौंपा था। जिस पर संयुक्त दबिश दी गई और स्कूल की चार बसों को पकड़ा गया। टीम को देख कर बसों के चालक भाग गए थे। जिस पर  पुलिस ने स्कूल की प्रधानचार्य के सहयोग से इन चालकों को बुलाया और बसों को कब्जे में लिया गया। इन बसों में स्कूल के हिसाब से नहीं चल रही है। कोई भी नियम को लागू नहीं किया गया है। लोगों की शिकायत पर यह दबिश दी गई। इन बसों को सीज करने के बाद स्कूल को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब न देने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कंपनी मे जाने वाले एक बस व एक स्कूल की ब भी चालान किया है। मौके पर डेढ लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। जुर्माना देने के बाद बस को छोड़ दिया गया है।
  • मंहगाई भत्ता व एरियर जारी करने पर निदेशक मंडल का जताया आभार

    मंहगाई भत्ता व एरियर जारी करने पर निदेशक मंडल का जताया आभार

    जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ ने पुरानी मांगे पूरी होने पर चेयमैन का धन्यवाद किया
     
    बददी/ सचिन बैंसल: जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ द्वारा बैंक निदेशक मंडल का कर्मचारियों के मंहगाई भत्ते 38 फीसदी एवं 42 फीसदी के एरियर जारी करने तथा दीपावली के शुभ अवसर पर बोनस एक्स ग्रेशिया जारी करने पर आभार व्यक्त किया है। जोगिंद्रा बैंक कर्मचारी संघ के अध्यक्ष किशन देव ने कहा कि निदेशक मंडल ने अपनी बैठक में कर्मचारियो के डीए के एरियर, बोनस एक्स ग्रेशिया के साथ साथ पदोन्नत हुए कर्मचारियों के प्रोबेशन पीरियड को समाप्त करने का भी निर्णय भी लिया गया जिसके लिए संघ के समस्त कर्मचारी संघ ने बैंक के चेयरमैन मुकेश शर्मा व निदेशक मंडल का धन्यवाद किया है। कर्मचारी यूनियन ने कहा कि हमारा बैंक जिले का अग्रणी बैंक है और समस्त कर्मचारी दिन रात मेहनत करके बैंक को सेवाओं में नंबर वन बनाने में जुटे हुए हैं।
  • दीवाली से पहले रेलवे का 556 गांवों के 21 लाख लोगों को बड़ा गिफ्ट, इन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेन, देखें आपका गांव भी है शामिल!

    दीवाली से पहले रेलवे का 556 गांवों के 21 लाख लोगों को बड़ा गिफ्ट, इन रूटों पर दौड़ेगी ट्रेन, देखें आपका गांव भी है शामिल!

    नई दिल्‍ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति (सीसीईए) ने 6,798 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत वाली दो रेलवे परियोजनाओं को मंजूरी दी। प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीईए की बैठक में कहा गया कि कनेक्टिविटी प्रदान करने, यात्रा को आसान बनाने, लॉजिस्टिक लागत को कम करने, तेल आयात को कम करने और कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन को कम करने के लिए ये परियोजनाएं पांच साल में पूरी की जाएंगी। जो माना जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने बिहार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के 21 लाख लोगों को दिवाली का तोहफा दिया है।

    दोनों राज्‍यों में दो नई रेल लाइन को मंजूरी मिली है, वो 556 गांवों के आसपास से गुजरेगी। इससे गांव वालों को किसी न किसी रूप में फायदा मिलने वाला है। जो पांच जिलों से होकर गुजरेगी. नई लाइनों से आवागमन के साथ-साथ कृषि उत्पादों, उर्वरक, कोयला, लोहा, इस्पात, सीमेंट जैसी चीजों का ट्रांसपोर्ट आसानी से किया जा सकेगा।

    वहीं, सीतामढ़ी-मुजफ्फरपुर खंड के डबलिंग से यहां के लोगों को आवागमन में सुविधा होगी। इससे नेपाल के साथ-साथ पूर्वोत्‍तर से रेल परिवहन व्‍यवस्‍था में और सुधार होगा। मालगाड़ियों के साथ-साथ यात्री रेलगाड़ियों की आवाजाही में बेहतर होगी। क्षेत्र का सामाजिक और आर्थिक विकास भी होगा।

  • रेडू गांव के पवन चौधरी की हुई प्रमोशन बने एएसआई

    रेडू गांव के पवन चौधरी की हुई प्रमोशन बने एएसआई

    नालागढ़/ सचिन बैंसल: नालगढ़ के रेडू गांव के पवन चौधरी ने बिलासपुर जिले में बतौर एएसआई के पद पर कार्यभार संभाला है। पवन चौधरी ने 14 साल तक बीबीएन में सेवाएं दी है। उन्होंने 2010 से लेकर 2024  तक पुलिस थाना बद्दी, बरोटीवाला ,नालागढ़ ,साइबर से,ल क्राइम सेल में बटोर हेड कांस्टेबल अपनी सेवाएं दी है  अब उनके प्रमोशन कर दी गई है और वह अब बिलासपुर जिले में बतौर एएसआई अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे । पवन चौधरी एक नेक कर्तव्यवान व ईमानदार व्यक्ति हैं ।यह मूलतः नालागढ़ के रेडू के रहने वाले हैं ।पवन चौधरी की उपलब्धि पर पूरे इलाके में खुशी की लहर है। नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बाबा, पूर्व विधायक केएल ठाकुर, नारायण ,संदीप चौधरी ,गुरमेल चौधरी ,दून के पूर्व विधायक सरदार परमजीत सिंह चौधरी ने बधाई दी है।
  • दुलेहड़ में धार्मिक समागम की शोभा यात्रा

    दुलेहड़ में धार्मिक समागम की शोभा यात्रा

    2 नवंबर से कथा व्यास कृष्णा करेगी श्री मद भागवत कथा का गुणगान   
    हरोली/सुशील पंडित : हरोली क्षेत्र  के गांव  दुलेहड के गोविंद धाम गौशाला में स्थापित श्री राधे कृष्ण मंदिर में 2 नवंबर से 9 नवंबर तक धार्मिक समागम का आयोजन किया जा रहा है ।  गौशाला के सेवादार पंडित किशोरी लाल ने बताया  समागम में श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के शुभारंभ पर  2 नवंबर को हरे कृष्णा की महिमा का गुणगान करते  हुए शोभा यात्रा निकाली जाएगी  । धार्मिक समागम की कलश यात्रा गोविन्द धाम गौशाला स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर दुलेहड़  से सुबह 11 बजे शुरू होगी । यात्रा दोरान भगवान की महिमा का गुणगान  गांव क्षेत्र में किया  जायेगा ।  शोभा यात्रा में कथा व्यास कृष्णा भारद्वाज वृंदावन वाली भी शामिल होगी व कथा का गुणगान करेंगी।पंडित किशोरी लाल ने बताया कि श्री राधे कृष्ण  मंदिर दुलेहड़ में  3 नवंबर से 9 नवंबर तक श्री मद भागवत साप्ताहिक  कथा   रोजाना स्मय सुबह 11 बजे से दोपहर 2: 30 दोपहर तक  होगी।  कथा उपरांत हर रोज  लंगर की व्यवस्था होगी । 9  नवंबर  को कथा  सप्ताह  समाप्ति पर  विशाल भंडारे का अयोजन भी होगा। उन्होंने धार्मिक समागम का लाभ उठाने के लिए श्रद्धालुओ को निमंत्रण दिया है ।