Blog

  • Punjab News : DSP के घर लाखों की चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News : DSP के घर लाखों की चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बठिंडा : DSP के घर में लाखों के जेवरात चोरी होने का मामला सामने आया था। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने छापेमारी शुरु कर दी थी। जिसमें भागलपुर पुलिस की तकनीकी टीम ने पंजाब पुलिस के साथ कहलगांव व मधुसूदनपुर इलाके में छापेमारी की। पुलिस ने चोरी के मामले में 2 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं की पहचान बंटी कुमारी और रूबी देवी के तौर पर हुई है।

    मीडिया को संबोधित करते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि 18 सितंबर को सीआईडी विंग में तैनात डीएसपी के घर से 2 महिलाओं द्वारा लाखों रुपये के आभूषण चोरी करने का मामला सामने आया था। चोर महिलाएं घर से सोने के आभूषण, चांदी के आभूषण और नगदी करीब 23 लाख की कीमत का सामान चुराकर फरार हो गई थी। उन्होंने बताया कि इन दोनों नौकरानियों ने डीएसपी के घर पर एक दिन पहले ही साफ-सफाई शुरू किया था। जिसके बाद दूसरे दिन ही चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

    आरोपी महिलाओं से डायमंड के जेवरात के अलावा सोने की चेन, नेकलेस समेत अन्य जेवरात बरामद कर लिए है। दोनों महिलाओं काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिलाओं को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।

  • छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग दबे, 2 की मौत

    छत गिरने से एक ही परिवार के 6 लोग दबे, 2 की मौत

    कन्नौज, उत्तर प्रदेश: जिले के एक गांव में दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक कच्चा मकान अचानक गिर गया। इस हादसे में एक ही परिवार के 6 लोग मलबे में दब गए। दुखद रूप से, 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

    हादसे के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। बचाव दल ने मलबे से अन्य घायलों को निकाला और तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान काफी पुराना था और लगातार हो रही बारिश के कारण कमजोर हो गया था, जिसके चलते यह हादसा हुआ। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता देने का आश्वासन दिया है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

  • पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने निगला जहर, 5 साल की बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

    पुलिस गिरफ्त में आरोपी ने निगला जहर, 5 साल की बच्ची के साथ किया था दुष्कर्म

    नई दिल्ली : हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सुनील कोरकू ने रविवार को जहर निगल लिया। उसे भोपाल रेफर किया गया है। पुलिस ने सुबह उसे गिरफ्तार किया है। शनिवार शाम रहटगांव क्षेत्र में उसका सुराग मिला तो एसपी अभिनव चौकसे ने 200 ‎‎पुलिसकर्मी खोजबीन में लगा दिए और खुद भी जंगल‎ में डेरा डाले रहे। इस दौरान ड्रोन से जंगल में सर्चिंग कराई। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। इस वारदात के बाद नजरपुरा के पास के खेतों में छिप गया था। यहीं खेत में रखी जहरीली दवा पास रख ली और पुलिस पकड़ने पहुंची तो जहर निगल लिया। मेडिकल जांच में जहर खाने की पुष्टि हुई तो उसे भोपाल रेफर किया गया। इधर, बच्ची की हालत में 6 दिन बाद भी सुधार नहीं है। वह दर्द से परेशान है। दरअसल, हरदा जिले के छीपाबड़ इलाके में आरोपी ने  23 सितंबर को करीब 8.40 को पड़ोस में रहने वाली 5वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म किया था। घटना से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। शनिवार शाम को ही उसे अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। सिविल सर्जन डाक्टर के मुताबिक बच्ची की हालत में सुधार है। उसकी मानसिक अवस्था में काफी बदलाव है। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है, लेकिन जरूरत होने पर जांच की जाएगी।
     
    पीड़िता के परिजनों ने आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग की है। बताया कि आरोपी के मामा का घर हमारे सामने ही है। आरोपी बच्ची को कुरकुरे दिलाने के बहाने दुकान ले गया। वहां से आरोपी उसे नदी तरफ ले गया है। पता चला तो परिजन घबरा गए और खोजबीन करते हुए नदी किनारे पहुंचे तो बच्ची वहां बच्ची दर्द से कराह रही थी। चीखते हुए उसने आप बीती बताई और फिर अचेत हो गई।
     
  • युवक ने दुकान के बाहर की फायरिंग, जाने मामला

    युवक ने दुकान के बाहर की फायरिंग, जाने मामला

    हरियाणा : जिले में क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला पलवल से सामने आया है जहां एक युवक ने दुकान के बाहर फायरिंग कर दी। आरोपी की पहचान दिनेश उर्फ टीनू के तौर पर हुई है। दुकानदार ने जब इसका विरोध किया तो गाली-गलौज कर उसे जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित ने दुकान मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस की दी।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। पीड़ित दुकानदार ने  बताया कि वह गांव में परचून की दुकान चलाता है। वह अपनी दुकान पर बैठा था, इसी  दौरान गांव का ही निवासी दिनेश बाइक पर सवार होकर आया और उसकी दुकान के काउंटर पर टक्कर मारकर गाली-गलौज करने लगा। जिसके बाद उसके माता-पिता भी घर से बाहर आ गए।

    उसकी मां ने विरोध किया तो आरोपी उनके साथ भी गाली-गलौज करने लगा। इसी दौरान उसके ताया का बेटा वहां आ गया तो उसने आरोपी को पकड़ कर घर भेज दिया। तरुण का कहना है कि उसके करीब दस मिनट बाद आरोपी दिनेश उर्फ टीनू दोबारा बाइक पर हथियार लेकर आया और दुकान के सामने सड़क के दूसरी तरफ खड़ा होकर हवा में फायर कर जान से मारने की धमकी दी।

  • सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, एक की मौत

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में बिलावर तहसील स्थित कोग-मंडली में आज दूसरे दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। अधिकारियों ने बताया कि आज दोपहर में एक आतंकी मारा गया है। आतंकी का शव बरामद हो गया है।

    जम्मू जोन के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस आनंद जैन ने बताया कि सुरक्षाबलों ने शनिवार, 28 सितंबर को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। उन्हें तीन से चार विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी।

    देर शाम आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग की, जिसमें हेड कॉन्स्टेबल बशीर अहमद की मौत हो गई। DSP और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर घायल हुए थे। दोनों अधिकारियों की हालत अभी स्थिर है।

  • टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    टायर फैक्टरी में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    सीकर: राजस्थान में सीकर जिले के पलसाना इलाके में भीषण आग लग गई। आग ने अपनी चपेट में पूरी फैक्ट्री को ले लिया है। आग की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां और पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे रीको इंडस्ट्रियल एरिया के एक टायर फैक्ट्री की है।

     आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया है। आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। टायर फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने का कारण बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने की इस घटना में अभी तक कोई जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

    आग के विकराल रूप को रोकने के लिए प्रशासन ने कई दमकल की गाड़ियों को मंगाया है। इसके साथ ही पानी भरे 7-8 टैंकर भी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर गैस सिलेंडर भी रखे होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस प्रशासन और दमकल विभाग के लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे है।
  • Punjab News : पुलिस ने 6 किलो हेरोइन की बरामद

    Punjab News : पुलिस ने 6 किलो हेरोइन की बरामद

    अवैध हथियार और 6 मोबाइल फोन किए बरामद

     अमृतसर: पुलिस को सीमा पार से चलने वाले ड्रग और हथियारों की तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। जानकारी के अनुसार स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर ने 6 किलोग्राम हेरोइन, 67 कारतूस, 2 मैगजीन, 6 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की पहचान इकबाल सिंह के तौर पर हुई है।

    & nbsp;

     DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर इस बारे में पोस्ट डालकर जानकारी दी है। काउंटर इंटेलिजेंस को सूचना मिली थी, जिसके बाद गांव जाफरपुर जिला गुरदासपुर में छापेमारी की गई। इसी दौरान आरोपी इकबाल अपना बैग फेंककर भाग गया।

    तलाशी के दौरान मौके से 6 किलो हेरोइन सहित .30 बोर के 67 जिंदा कारतूस, 2 मैगजीन और 6 मोबाइल फोन जिसमें एक टूटा हुआ आईफोन और एक जियो डोंगल बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश शुरु कर दी है।

  • तेज रफ्तार Car ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

    तेज रफ्तार Car ने कांस्टेबल को कुचला, मौत

    नई दिल्ली : नांगलोई इलाके में रोड रेज की एक घटना में पुलिस कॉन्स्टेबल की मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप(30) के तौर पर हुई है। संदीप के परिवार में उनकी मां, पत्नी और पांच साल का बेटा है।घटना वीना एन्क्लेव के पास गत देर रात करीब सवा दो बजे हुई, जब ऑन ड्यूटी कॉन्स्टेबल अपनी बाइक नांगलोई पुलिस स्टेशन से रेलवे रोड की ओर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक कॉन्स्टेबल संदीप सिविल ड्रेस में थे।

    उन्होंने तेज रफ्तार में एक कार को जाते देखा। ड्राइवर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था। कॉन्स्टेबल संदीप ने उसे रोका और स्पीड कम करने को कहा। अचानक कार ड्राइवर ने अपनी स्पीड बढ़ा दी और कॉन्स्टेबल की बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद कॉन्स्टेबल को सड़क पर करीब 10 मीटर तक घसीटा। फिर कार दूसरी कार से टकरा गई।

     घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल संदीप को अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद दूसरे अस्पताल में रेफर किया गया। संदीप को सिर में गहरी चोटें आई थीं, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी की कार बरामद कर ली है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है। दो लोग फरार हैं।

  • Punjab News : युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

    Punjab News : युवक की पानी में डूबने से हुई मौत

    पंजाब,(अबोहर): युवक द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मौजगढ़ गांव में युवक ने वाटर वर्क्स डिग्गी में कूदकर आत्महत्या कर ली। शव की तलाश के लिए गोताखोरों को बुलाया गया। शनिवार देर शाम उसका शव बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान वरिन्द्र उर्फ पिंटू (35) के तौर पर हुई है।

    मृतक खेती बाड़ी का काम करता था और दो भाइयों में छोटा था। घटना का सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर खुईयां सरवर की पुलिस मौके पर पहुंची। जानकारी के अनुसार वरिन्द्र को गांव के कुछ लोगों ने गांव के वाटर वर्क्स की डिग्गी में डूबते हुए देखा। इसकी सूचना उसके परिजनों और पुलिस प्रशासन को दी।

     सूचना मिलने पर थाना खुईयां सरवर के एएसआई भगवान सिंह अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की टीम लगाकर उसकी तलाश शुरू कर दी।एएसआई भगवान सिंह ने बताया कि युवक द्वारा आत्महत्या करने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के शव को नरसेवा नारायण सेवा समिति के सदस्यों ने सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

  • Haryana Election Update: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर Deputy Director पर FIR

    Haryana Election Update: ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर Deputy Director पर FIR

    हरियाणाः फरीदाबाद में चुनावी ड्यूटी से अनुपस्थित रहने व लापरवाही बरतने पर एसएसटी टीम के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना छांयसा की पुलिस ने चुनावी ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित और लापरवाही बरतने के आरोप में औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक 85-पृथला विधानसभा क्षेत्र में विधानसभा चुनाव के दौरान निगरानी रखने के लिए एसएसटी टीम नंबर तीन में नियुक्त किया गया था। 21 सितंबर को टीम में उनकी ड्यूटी रात्रि 10 बजे से सुबह के 6 बजे तक की निर्धारित की गई थी। पृथला विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी ने शिकायत में बताया कि 26 सितंबर को रात में गठित टीम के कार्यप्रणाली की जांच करने के लिए सामान्य पर्यवेक्षक द्वारा निरीक्षण किया गया। इस दौरान पाया कि एसएसटी टीम नंबर तीन में तैनात औद्योगिक एवं खाद्य सुरक्षा विभाग के उप-निदेशक रविंद्र मलिक अपने निर्धारित ड्यूटी से अनुपस्थित थे और उनके स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति ड्यूटी दे रहे थे।