Blog

  • Punjab : निशान साहिब की बेअदबी मामले में पुलिस का आया बयान, देखें वीडियो

    अमृतसर – निशान साहिब की बेअदबी का वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गांव गुरु की वडाली में एक खेत में लगे निशान साहिब को ट्रेक्टर की मदद से हटा दिया गया। हटाने के बाद इस पर विवाद शुरू हुआ।  इस दौरान निशान साहिब को काफी नुकसान पहुंचाया गया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसके बाद सिख संगठनों के नेता और धार्मिक नेता मौके पर पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से मांग की।

    पत्रकारों से बातचीत में सिख नेता और संत सिपाही लुधियाना के नेता दविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि जब उन्होंने ये तस्वीरें देखीं तो उनका दिल टूट गया और उन्होंने मौके पर पहुंचकर पुलिस प्रशासन से बात की है और अब उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि वीडियो के जरिए यह मामला सामने आया। पुलिस ने 295ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी गिरफ्तारी के लिए उनके घरों पर छापेमारी भी की जा रही है।वहीं सिख समुदाय और वाल्मीकि समुदाय मौके पर पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान पुलिस भी आश्वासन दे रही है कि आरोपियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। अब देखना होगा कि पुलिस इन आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजती है।

  • बड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    बड़ी खबरः 4 जिलों के SP सहित 15 अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट

    इस जगह से पुलिस कमिश्नर का भी हुआ तबादला

    फरीदाबादः पंजाब के बाद हरियाणा में पुलिस अधिकारियों के तबादलों का दौर शुरू हो गया है। दरअसल, हरियाणा में विधानसभा चुनावों के ऐलान से ठीक पहले सरकार ने 15 पुलिस अफसरों का तबादला किया गया। 12 IPS और 3 हरियाणा पुलिस सर्विस के अधिकारी हैं। सरकार के आदेशों के मुताबिक फरीदाबाद के पुलिस कमिश्नर राकेश कुमार आर्य को हटा दिया गया है। उन्हें हम IG लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी दी गई। वह एडमिनिस्ट्रेशन के भी IG होंगे। इसके अलावा पानीपत के SP अजीत सिंह शेखावत को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर लोकेंद्र सिंह पानीपत के नए एसपी होंगे। भिवानी के एसपी वरूण सिंगला को हटाकर नरेंद्र बिजारणिया को नया SP लगाया गया है। वरूण सिंगला अब कुरूक्षेत्र के नए एसपी होंगे। कुरूक्षेत्र में तैनात एसपी जशनदीप सिंह को केंद्रीय डेपुटेशन के लिए रिलीव कर दिया गया है। कैथल की एसपी उपासना को भी हटा दिया गया है। उनकी जगह पर राकेश कालिया नए SP होंगे। इसके अलावा ओपी नरवाल को फरीदाबाद का नया पुलिस कमिश्नर लगाया गया है।  
  • बीबीएन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    बीबीएन में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

    जगह जगह तिरंगा फहरा किया शहीदों को नमन
    बद्दी/सचिन बैंसल:उपमण्डलाधिकारी नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने नालागढ़ उपमण्डल स्थित पुराने बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के मैदान में उपमण्डल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता की।दिव्याशु सिंगल ने इस अवसर पर उपस्थित लोगों को 78वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन हम सभी देशवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक दिवस है। उन्होंने हेरिटेज पार्क में स्थित शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र ध्वज फहराया।
    उन्होंने पुलिस परेड की सलामी ली व निरीक्षण किया। सहायक उप निरीक्षक महेश्वर प्रशाद ने परेड का नेतृत्व किया। दिव्यांशु सिंगल ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार के सदस्यों को भी सम्मानित किया गया।बद्दी तहसील में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया हिमाचल प्रदेश सरकार के मुख्य संसदीय सचिव के विधायक रामकुमार चौधरी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस कार्यक्रम में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बद्दी के छात्रों ने बहुत ही सुंदर नृत्य व नाटक प्रस्तुत कर वाहवाही लुटी। चौधरी रामकुमार ने कहा आज पूरे देश भर में 78वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है जो कि बड़े गर्व की बात है।कार्यक्रम में भाग ले रहे छात्रों को उन्होंने पुरस्कार भी दिए। प्रेस क्लब बद्दी बरोटी लवाला के अध्यक्ष सचिन बैंसल ने भी प्रेस क्लब बद्दी के कार्यालय में तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया ।इस मौके पर उनके साथ सभी प्रेस क्लब बद्दी के सदस्य मौजूद रहे। इनर व्हील क्लब नालागढ़ रॉयल्स  ने राजकीय प्राथमिक पाठशाला बेलीदयोड़ में  स्वतंत्रता दिवस मनाया । इसके बाद भारतीय इतिहास और स्वतंत्रता पर एक छोटी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गईं जिसमें देश की समृद्ध विरासत और स्वतंत्रता संग्राम के बारे में छात्रों के ज्ञान का परीक्षण किया गया।  मुख्य शिक्षक  जसपाल खटाना,  शिव ओम,  रामपाल, सुखविंदर, परमजीत कौर  श्रुति रानू , क्लब की अध्यक्ष स्वाति भारतीया, पंकज वशिष्ठ, इंदु ठाकुर, निशा शर्मा, रूबी बंसल, वीनू मित्तल, भानु गौतम, वंदना पराशर, आशिमा जैन, और श्रुति सहित अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही। बाघेरी स्थित अल्ट्राटेक कंपनी की ओर से चलाए जा रहे सिलाई एवं कंप्यूटर सेंटर पंडियाना में पांचवा स्थापना दिवस मनाया गया है । इस अवसर पर कंपनी केयूनिट हेड अमित दुबे ने केक काटकर सभी को बधाई दी तथा  प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली  20 प्रशिक्षु  लड़कियों को सिलाई सीखने की  सामग्री भी वितरित की गई।इस अवसर पर कंपनी के एचआर हेड  हेमंत शर्मा,   रमेश यादव,  देवेंद्र राणा, केंद्र के संचालक सतवीर सिंह, हरप्रीत कौर, पवन कुमार, निशा रानी, रणबीर कौर सहित अन्य लोग उपस्थित  भी थे।
     बद्दी की दीपक स्पिनिंग मिल व लोदीमाजरा स्थित कलर इंडिया कंपनी में स्वत्रंता दिवस मनाया गया। और मौके पर सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वाजारोहण किया। पूर्व सैनिक लीग नालागढ़ द्वारा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति नालागढ़ के पूर्व सैनिक सामुदायिक भवन में हर्षोल्लास के साथ मनाया । इस अवसर लीग के अध्यक्ष शिववलाल वर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सामुदायिक भावना परिसर में पौधारोपण किया।
    न्यू ज्ञान धाम पब्लिक स्कूल नालागढ़ में 78 वां स्वतंत्रता  दिवस पुरे जोश एवं हर्षोउल्लास के साथ मनाया ! इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक राजखान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की ! कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर स्कूल के प्रबंधक राजखान ने किया और विद्यार्थयों दोवारा मार्चपास्ट की सलामी ली । राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला  मानपुरा ने अपना वार्षिक स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया, जिसमें देश की स्थापना का सम्मान किया गया और छात्र संगठन के गौरव और देशभक्ति का प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य  अदित कंसल, एसएमपी प्रधान  बलदीप , सदस्य प्रीति, सुमन , शशी और स्कूल के सभी शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक सदस्य मौजूद रहे।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर बद्दी की एसपी कुमारी इल्मा अफ़रोज़  ने अधीक्षक कार्यालय बद्दी में ध्वजारोहण करके मनाया गया  एसपी बद्दी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशंसा प्रमाणपत्र प्रदान किए। इस सम्मान ने कर्मियों के मनोबल को और ऊँचा किया और उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार से सेवा करने के लिए प्रेरित किया। मानपुरा में गुरुदास कॉलोनी कृष्ण कॉम्प्लेक्स स्तिथ वर्मा शिक्षण संस्थान भूड़ में 78 वा स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष की भांति श्रद्धा और उल्लास से मनाया गया।  इस मौके पर एस एच ओ मानपुरा श्याम लाल  ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
  • Punjab News: पुलिस प्रशासन में फिर फेरबदल, 219 DSP और SP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    Punjab News: पुलिस प्रशासन में फिर फेरबदल, 219 DSP और SP रैंक के अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार पुलिस अधिकारियों के तबादलें किए जा रहे है। वहीं जारी हुई दो सूचियों के मुताबिक 219 डीएसपी और एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए। पहली सूचि में 9 एसपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए, जबकि दूसरी सूचि में 210 डीएसपी रैंक के अधिकारियों के तबादलें किए गए। देखें लिस्ट

     

     

  • Jalandhar News: लड़की से पर्स व मोबाइल छीनकर भागे 3 स्नेचर, एक काबू, देखें वीडियो

    Jalandhar News: लड़की से पर्स व मोबाइल छीनकर भागे 3 स्नेचर, एक काबू, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात में लगातार लूट की वारदातें बढ़ रही है। वहीं ताजा मामला फिल्लौर के बिलगा गांव में स्थित जंडियाला से सामने आया है। जहां लड़की और उसके पिता जंडियाला नहर के पास खड़े थे। इस दौरान बाइक सवार 3 स्नेचर आए और लड़की का पर्स, मोबाइल और दस्तावेज छीनकर फरार हो गए। वहीं फिल्लौर के पास बिलगा गांव में हेड ग्रंथी जगवीर सिंह एक गुरु के घर आ रहे थे। इस दौरान स्नेचरों द्वारा वारदात को अंजाम देते हुए देख लिया।

    जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों की मदद से स्नेचरों का पीछा किया। इस दौरान उन्होंने बाइक सवार स्नेचरों को घेर लिया। घटना दौरान बाइक सवार जमीन पर गिर गया। मौके से 2 स्नेचर भागने में कामयाब हो गए, जबकि एक को उन्होंने काबू कर लिया है। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पहुंचे कांस्टेबल दलजीत सिंह ने बताया कि व्यक्ति जंडियाला से आ रहे थे। इस दौरान लड़की अपने पिता के साथ जंडियाला की ओर से आ रही थी।

    इस दौरान नहर के पास 3 स्नेचरों ने लड़की से लूट की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि लड़की से पर्स, मोबाइल और दस्तावेज लेकर आरोपी मौके से भाग रहे थे। इस दौरान लोगों की मदद से एक स्नेचर को काबू कर लिया गया, जबकि अन्य आरोपियों की तालाश जारी है। पुलिस ने कहा लड़की का फोन और दस्तावेज बरामद कर लिए गए है, जबकि पर्स आरोपी से बरामद नहीं हुआ है। आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर पुलिस उसे थाने ले गई है।

  • प्रेस क्लब बददी में अध्यक्ष सचिन बैंसल व सचिव अंकुश ने फहराया तिरंगा

    प्रेस क्लब बददी में अध्यक्ष सचिन बैंसल व सचिव अंकुश ने फहराया तिरंगा

    एन.यू.जे इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने की विशेष तौर पर शिरकत
    बददी/सचिन बैंसल: स्वतंत्रता दिवस बददी बरोटीवाला व दून एरिया में धूमधाम से मनाया गया। चारों ओर आजादी दिवस की धूम रही। प्रेस क्लब बददी में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व गर्मजोशी से मनाया गया जिसमें बददी बरोटीवाला मानपुरा के मीडिया जगत के अलावा बददी स्कूल के छात्रों ने भाग लिया। प्रेस क्लब बददी के अध्यक्ष सचिन बैंसल व महामंत्री अंकुश नेगी तिरंगा फहराया और अपना संदेश जारी किया। कार्यक्रम में नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्टस इंडिया के प्रदेशाध्यक्ष डा. रणेश राणा ने विशेष तौर पर शिरकत की और कहा कि यह आजादी सैंकडों वर्षों की गुलामी के बाद हमारे वीरों के संघर्ष के परिणाम स्वरुप मिली थी। हजारों कं्रातिकारी बलिदानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर देश को आजादी दिलाई थी और उसी के फलस्वरुप हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। सभी पत्रकारों ने आजादी दिवस पर देश के चौथे स्तंभ होने के नाते जन समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार सुनील शर्मा, सतीश जैन, संगठन सचिव ऋषि ठाकुर, एडवोकेट दिनेश चंदेल, विचित्र सिंह, अरविंद भारद्वाज, सुरेंद्र अत्री, डाक्टर रुप सिंह ठाकुर सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
  • Punjab News: ननिहाल घर में रह रही विकलांग नाबालिग के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: ननिहाल घर में रह रही विकलांग नाबालिग के साथ 2 युवकों ने किया दुष्कर्म, एक गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में इंसानियत शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां विकलांग नाबालिग को 2 युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए 14 वर्षीय लड़की ने बताया कि पीड़िता मां रेहड़ी पर जा रही थी। इस दौरान वह मां से फोन पर बात करने की कोशिश कर रही, लेकिन फोन बंद आ रहा था।

    पीड़िता ने महिला को बताया मनी नामक युवक अन्य साथी के साथ मिलकर उसे झाड़ियों में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने कहा कि इस मामले दौरान सिविल अस्पताल में विकलांग नाबालिग को बैठने के लिए जगह नहीं मिली। इस दौरान महिला ने प्रशासन से नाबालिग की मदद की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। महिला ने कहा कि सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाया गया और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। महिला ने आरोप लगाए है कि एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी को मौके से भगाने में मदद की गई।

    महिला ने फरार चल रहे उक्त आरोपी को गिरफ्तार करने की प्रशासन ने मांग की है और नाबालिग को इंसाफ दिलाने की अपील की है। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तालाश जारी है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने कहा कि उन्होंने किसी को भगाने में मदद नहीं की है। वहीं दूसरी ओर गिरफ्तार आरोपी का कहना हैकि उससे गलती हुई है, वह ऐसा करना नहीं चाहता था।

  • Punjab : पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर – मजीठा रोड पर एक पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना मजीठा रोड के बाहर धरने पर बैठे सुंदर नगर निवासी सुकेश भाटिया ने बताया कि करीब दो साल पहले 9 अक्टूबर को उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। मखुवाल निवासी अमनप्रीत सिंह और करमजीत कौर उन्हें एक नर्स के जरिए अपोलो अस्पताल में मिले थे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि वो एक बच्चे को गोद देना चाहते हैं। जिसके बाद जब बच्ची पैदा हुई तो कुछ ही घंटों में बच्ची को उनकी गोद में डाल दिया गया।

    बच्ची का आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य सारे कागजात उनके नाम पर ही हैं। बच्ची के जन्मदाता उनसे मिलते रहते थे और अच्छा व्यवहार करते थे, लेकिन 11 अगस्त को अचानक उनकी बच्ची को ले गए। सुकेश भाटिया ने बताया कि रविवार को उन्होंने बच्ची को मिलने के लिए मॉल में बुलवाया। जहां वो उसे लेकर गए। वहां जाकर उन्होंने उसे चॉकलेट दिलाई और फिर धोखे से यह कहकर साथ ले गए कि दो घंटे में मां से मिलवाकर छोड़ जाएंगे, लेकिन फिर आज तक बच्ची को छोड़ने नहीं आए।

    बीते दिन पुलिस की तरफ से उन्हें बुलाया गया था और सारे कागजात पर साइन हुए थे। उन्होंने बताया था कि पुलिस भी अब उनकी बात नहीं सुन रही है इसीलिए मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 महीने की बच्ची को लेकर 2 परिवारों में झगड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों को कल का समय दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • मानव सेवा समिति खुरवाई ने शुरू की एल्बूलेंस सेवा, भुट्टो ने समिति को प्रदान किए 51000 रु

    मानव सेवा समिति खुरवाई ने शुरू की एल्बूलेंस सेवा, भुट्टो ने समिति को प्रदान किए 51000 रु

    बाबा विष्णु देवानंद ने किया शुभारंभ 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा इलाके के दुखित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर  बाबा विष्णु देवानंद जी महाराज एवं कुटलैहड़ के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो से शुभारंभ करवाया। समिति के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा व समिति के सभी सदस्यों को एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर सभी ने  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवेंद्र भुट्टो ने मानव सेवा समिति खुरवाई को इस पुनीत कार्य के लिए 51 हजार की धनराशि निजी आय से मुहैया करवाते हुए कहा कि आज के समय में सेवा समितियों द्वारा समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे है और उपमंडल बंगाणा के मानव सेवा समिति खुरवाई भी पीछे नहीं है। भुट्टो ने कहा कि हमने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मानव सेवा समिति द्वारा समाज के प्रति कार्य को पढ़ा हैं ।और हमें अच्छा लगता है जब कोई समाज सेवा समिति गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की मदद के लिए आगे आती है।
    भुट्टो ने कहा कि भविष्य में हम भी समाज सेवा समिति खुरवाई का हिस्सा रहेंगे और हर समय समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सन्तोष सैनी, योगराज योगी,लता महंत, पुर्व प्रधान जगदीश चंद, राजेंद्र मलांगड़, अरुण मनकोटिया,कर्नल तरसेम राणा,हुसन सिंह, सुनील बन्याल, डा महेंद्र भारद्वाज, नसीब सिंह लंबड़दार, शंकर दास, रामप्रकाश, संजीव बैंस, सुरेश कुमार, रमेश चंद , सूरम सिंह, ओम प्रकाश, वाल्मीकि, पंकज शर्मा, संजीव ठाकुर, जे सी कौशल,पाल कौशल, सतीश कुमार आदि सैंकड़ो सदस्य मौजूद रहे।
  • Punjab : दंपती ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    Punjab : दंपती ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    माछीवाड़ा साहिब – पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार सामने आ रही है। चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर और लुटेरे अब धार्मिक जगाहों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला माछीवाड़ा से सामने आया है। माछीवाड़ा में पति-पत्नी द्वारा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

    जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव उधोवाल के रहने वाले पति-पत्नी ने थाना खमानों के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर राईयां के एक मंदिर में चोरी की। दोनों पति-पत्नी मंदिर गए और माथा टेकने के बाद पति बड़े ही शातिर तरीके से मंदिर में पड़ी गोलक में तार से पैसे निकालने लगा, जबकि पत्नी कड़ी नजर रखती थी ताकि कोई आ न सके।

    चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये दोनों पति-पत्नी कल माछीवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव शेरपुर बेट के मंदिर में भी चोरी करने आए थे। इसी दौरान लोगों ने इन्हें काबू कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।