Blog

  • Punjab : पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab : पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर किया धरना प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसर – मजीठा रोड पर एक पीड़ित परिवार ने थाने के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान सड़क जाम होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। थाना मजीठा रोड के बाहर धरने पर बैठे सुंदर नगर निवासी सुकेश भाटिया ने बताया कि करीब दो साल पहले 9 अक्टूबर को उन्होंने एक बच्ची को गोद लिया था। मखुवाल निवासी अमनप्रीत सिंह और करमजीत कौर उन्हें एक नर्स के जरिए अपोलो अस्पताल में मिले थे, जहां उन्हें जानकारी मिली कि वो एक बच्चे को गोद देना चाहते हैं। जिसके बाद जब बच्ची पैदा हुई तो कुछ ही घंटों में बच्ची को उनकी गोद में डाल दिया गया।

    बच्ची का आधार कार्ड, बर्थ सर्टिफिकेट और अन्य सारे कागजात उनके नाम पर ही हैं। बच्ची के जन्मदाता उनसे मिलते रहते थे और अच्छा व्यवहार करते थे, लेकिन 11 अगस्त को अचानक उनकी बच्ची को ले गए। सुकेश भाटिया ने बताया कि रविवार को उन्होंने बच्ची को मिलने के लिए मॉल में बुलवाया। जहां वो उसे लेकर गए। वहां जाकर उन्होंने उसे चॉकलेट दिलाई और फिर धोखे से यह कहकर साथ ले गए कि दो घंटे में मां से मिलवाकर छोड़ जाएंगे, लेकिन फिर आज तक बच्ची को छोड़ने नहीं आए।

    बीते दिन पुलिस की तरफ से उन्हें बुलाया गया था और सारे कागजात पर साइन हुए थे। उन्होंने बताया था कि पुलिस भी अब उनकी बात नहीं सुन रही है इसीलिए मजबूरन उन्हें धरना देना पड़ा। इस मामले में पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 महीने की बच्ची को लेकर 2 परिवारों में झगड़ा है। उन्होंने बताया कि दोनों परिवारों को कल का समय दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

  • मानव सेवा समिति खुरवाई ने शुरू की एल्बूलेंस सेवा, भुट्टो ने समिति को प्रदान किए 51000 रु

    मानव सेवा समिति खुरवाई ने शुरू की एल्बूलेंस सेवा, भुट्टो ने समिति को प्रदान किए 51000 रु

    बाबा विष्णु देवानंद ने किया शुभारंभ 
    ऊना/सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा की मानव सेवा समिति खुरवाई द्वारा इलाके के दुखित गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को एंबुलेंस की सुविधा मुहैया करवाने के लिए 15 अगस्त को श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर  बाबा विष्णु देवानंद जी महाराज एवं कुटलैहड़ के भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो से शुभारंभ करवाया। समिति के अध्यक्ष शिव लाल शर्मा व समिति के सभी सदस्यों को एंबुलेंस सेवा शुरू करने पर सभी ने  हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। देवेंद्र भुट्टो ने मानव सेवा समिति खुरवाई को इस पुनीत कार्य के लिए 51 हजार की धनराशि निजी आय से मुहैया करवाते हुए कहा कि आज के समय में सेवा समितियों द्वारा समाज के उत्थान के लिए बेहतर कार्य किए जा रहे है और उपमंडल बंगाणा के मानव सेवा समिति खुरवाई भी पीछे नहीं है। भुट्टो ने कहा कि हमने कई बार सोशल मीडिया के माध्यम से मानव सेवा समिति द्वारा समाज के प्रति कार्य को पढ़ा हैं ।और हमें अच्छा लगता है जब कोई समाज सेवा समिति गरीबी रेखा से नीचे परिवारों की मदद के लिए आगे आती है।
    भुट्टो ने कहा कि भविष्य में हम भी समाज सेवा समिति खुरवाई का हिस्सा रहेंगे और हर समय समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे। इस मौके पर समिति के सदस्य एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष कृष्ण पाल शर्मा, सन्तोष सैनी, योगराज योगी,लता महंत, पुर्व प्रधान जगदीश चंद, राजेंद्र मलांगड़, अरुण मनकोटिया,कर्नल तरसेम राणा,हुसन सिंह, सुनील बन्याल, डा महेंद्र भारद्वाज, नसीब सिंह लंबड़दार, शंकर दास, रामप्रकाश, संजीव बैंस, सुरेश कुमार, रमेश चंद , सूरम सिंह, ओम प्रकाश, वाल्मीकि, पंकज शर्मा, संजीव ठाकुर, जे सी कौशल,पाल कौशल, सतीश कुमार आदि सैंकड़ो सदस्य मौजूद रहे।
  • Punjab : दंपती ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    Punjab : दंपती ने मंदिर में दिया वारदात को अंजाम

    माछीवाड़ा साहिब – पंजाब में क्राइम की वारदातें लगातार सामने आ रही है। चोरी और लूट के मामले आए दिन सामने आते रहते है। चोर और लुटेरे अब धार्मिक जगाहों को निशाना बना रहे है। ऐसा ही मामला माछीवाड़ा से सामने आया है। माछीवाड़ा में पति-पत्नी द्वारा मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

    जानकारी के अनुसार निकटवर्ती गांव उधोवाल के रहने वाले पति-पत्नी ने थाना खमानों के अंतर्गत आने वाले गांव रायपुर राईयां के एक मंदिर में चोरी की। दोनों पति-पत्नी मंदिर गए और माथा टेकने के बाद पति बड़े ही शातिर तरीके से मंदिर में पड़ी गोलक में तार से पैसे निकालने लगा, जबकि पत्नी कड़ी नजर रखती थी ताकि कोई आ न सके।

    चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। ये दोनों पति-पत्नी कल माछीवाड़ा थाने के अंतर्गत आने वाले गांव शेरपुर बेट के मंदिर में भी चोरी करने आए थे। इसी दौरान लोगों ने इन्हें काबू कर लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया।

  • Punjab News: 21 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    Punjab News: 21 IAS और PCS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट

    जालंधर के दरबारा सिंह रंधावा और जसबीर सिंह का भी हुआ तबादला

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार द्वारा लगातार तबादलों का दौर जारी है। वहीं जारी सूची के मुताबिक 1 आईएएस और 20 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए। वहीं 2012 बेंच की पीसीएस अधिकारी श्रीमती नयन को जिला कपूरथला की नई एडीसी (ग्रामीण विकास) नियुक्त किया गया है। जबकि 2014 बैच की डॉ. चारुमिता को जिला कपूरथला का नया एडीसी (जनरल) नियुक्त किया गया है। इसी के साथ मोगा में 2004 बैच के राहुल चाबा को एडीसी (जनरल) बठिंडा के पद पर तैनात किया गया है। वहीं जालंधर में 2004 बैच के पीसीएस जसबीर सिंह को होशियापुर में तबादला किया गया, जबकि 2012 बैच के पीसीएस दरबारा सिंह रंधावा का भी तबादला किया गया। देखें लिस्ट
  • Jalandhar News: Malhotra Enterprise से 1.14 लाख की नगदी चोरी में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Malhotra Enterprise से 1.14 लाख की नगदी चोरी में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने Malhotra Enterprise में हुई 1.14 लाख रुपये की चोरी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हरविंदर पाल सिंह उर्फ ​​पाला पुत्र गुरमेल सिंह निवासी गांव जोहला थाना पतारा जालंधर के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस स्टेशन डिवीजन 4 की टीम को संतोखपुरा के रहने वाले सतीश मल्होत्रा ​​ने शिकायत दी थी।

    दरअसल, सतीश मल्हौत्रा की दिलकुशा मार्केट में मल्होत्रा ​​एंटरप्राइज नाम की दुकान है। जहां सतीश मल्होत्रा की बंद दुकान से आरोपी 1,14,800 रुपये की नगदी चोरी करके फरार हो गए। घटना के बारे में दुकानदार को उस समय पता चला जब वह अगले दिन सुबह दुकान खोलने के लिए आए। इस दौरान तिजौरी से नगदी गायब थी।

    एसीपी ने बताया कि उन्होंने अलग-अलग टीमें तैयार करके आरोपी को काबू करने के लिए कई स्थानों पर छापेमारी की। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करके उसके कब्जे से 1.14 लाख रुपये की नगदी बरामद की गई। एसीपी ने बताया कि आरोप के खिलाफ एफआईआर 84 दिनांक 12-08-2024 को 331(3,305 बीएनएस पुलिस स्टेशन डिवीजन 4 में मामला दर्ज किया गया था।

  • Punjab: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    Punjab: बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में लोगों ने निकाला रोष मार्च, देखें वीडियो

    गुरदासपुर : बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरदासपुर के हनुमान चौक पर सभी संगठन एक मंच पर इकट्ठा हुए और गुरदासपुर शहर से लेकर डिप्टी कमिश्नर कार्यालय तक विरोध मार्च निकाला। इस दौरान कुछ लोगों ने पैदल और कुछ लोगों ने मोटरसाइकिलों से बांग्लादेश सरकार के खिलाफ शोक जताया और फिर डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर विशेष सारंगल को एक मांग पत्र सौंपकर बांग्लादेश सरकार से हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने की मांग की।

    इस मौके पर विभिन्न हिंदू नेताओं और विभिन्न दलों के प्रतिनिधियों ने जोर-शोर से आवाज उठाई और कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहा है, जिसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर हिंदुओं को निशाना नहीं बनने दिया जाएगा। जिसके चलते आज विभिन्न हिंदू संगठनों और विभिन्न दलों के नेता एक मंच पर एकत्र हुए हैं और डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर को एक मांग पत्र सौंपकर, बांग्लादेश सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाना और उन पर अत्याचार करना बंद नहीं किया तो देश की सरकारे इस पर सख्त रुख अपनाए।

  • इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया

    इन्नर व्हील क्लब ऊना ने एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस मनाया

    ऊना/सुशील पंडित: इन्नर व्हील क्लब ऊना ने स्थानीय एमसी पार्क में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर क्लब सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्पाजंलि अर्पित कर देश की एकता व अंखडता के लिए अपनी जान न्यौछावर करने वाले शहीदों को प्रणाम किया, वहीं उनकी कुर्बानी को भी याद करते हुए नमन किया। क्लब सदस्यों ने पार्क में उपस्थित लोगों व बच्चों को तिरंगा झंडे भी बांटे तथा उनके साथ मिलकर स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस अवसर पर क्लब प्रधान रमा कंवर, सचिव शोभा सोनी, कैशियर रेखा शर्मा, पूर्व प्रधान जितेंद्र कौर, अमरजीत बबली, मौनिका कौशल व अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।
  • 10 करोड़ की तेंदुए की खाल सहित 3 गिरफ्तार

    10 करोड़ की तेंदुए की खाल सहित 3 गिरफ्तार

    जमशेदपुर: वन विभाग ने छापेमारी कर तेंदुए के खाल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में वन विभाग के अधिकारी का कहना है कि जमशेदपुर वन प्रमंडल में बाघ या तेंदुआ नहीं है। यह पूरी तरह से तस्करी का मामला है, जिसे लेकर कई जिलों में छापेमारी की जा रही है। डीएफओ शबा आलम अंसारी ने जानकारी देते हुए बताया कि काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि जमशेदपुर का एक व्यक्ति तेंदुए की खाल को 10 करोड़ का सौदा करने का प्रयास कर रहा है।

    इसी गुप्त सूचना के आधार पर जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान तेंदुए की खाल सहित 3 लोगों को काबू किया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुए की तस्करी में कई अन्य लोगों के शामिल होने का भी आशंका है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं जमशेदपुर रेंज के रेंजर दिग्विजय सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में इस तरह का मामला सामने आने पर वन विभाग में हड़कंप मच गया। वन विभाग के अधिकारी लगातार छापेमारी कर रहे हैं ताकि मुख्य आरोपी को पकड़ा जा सके।

  • सरदार पटेल वि.वि के डॉ. लखवीर को खाद्य उत्पादन के लिए  1.2 करोड़ परियोजना निधि मिली

    सरदार पटेल वि.वि के डॉ. लखवीर को खाद्य उत्पादन के लिए 1.2 करोड़ परियोजना निधि मिली

    पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से शोध प्रोजेक्ट है मिला

     
    बददी/सचिन बैंसल: डॉ. लखवीर सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर, रसायन विज्ञान विभाग और डीन रिसर्च, सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफ एंड सीसी), सरकार से 1.20 करोड़ का शोध प्रोजेक्ट मिला है। भारत के राष्ट्रीय हिमालयी अध्ययन मिशन (एनएचएमएस) के एक प्रभाग के तहत। इस प्रोजेक्ट में 2 प्रोजेक्ट असिस्टेंट और एक फील्ड असिस्टेंट प्रोजेक्ट के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए काम करेंगे और 40 लाख के दो प्रमुख उपकरण खरीदे जाएंगे।
    हिमालयी अर्थव्यवस्था के उत्थान के लिए अपशिष्ट जल और सीओ-2 का उपयोग करके टिकाऊ खाद्य उत्पादन के लिए लागत प्रभावी माइक्रोबियल इलेक्ट्रोलिसिस तकनीक का विकास शीर्षक से स्वीकृत परियोजना के बारे में चर्चा में, प्रधान अन्वेषक डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि हिमालयी क्षेत्र सबसे प्राचीन पारिस्थितिक तंत्रों में से एक है। दुनिया। इन क्षेत्रों में प्राकृतिक संसाधनों को बनाए रखना और उनकी सुरक्षा करना और स्थिरता के सिद्धांतों को शामिल करना इस क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताएं हैं।
    पेय या खाद्य प्रसंस्करण जैसी औद्योगिक प्रक्रियाओं के कारण उत्पन्न अपशिष्ट जल और घरेलू प्रणालियों से निकलने वाले अपशिष्ट जल को तकनीकी रूप से व्यवहार्य लागत प्रभावी प्रौद्योगिकियों के माध्यम से स्वदेशी रूप से उपचारित किया जा सकता है। हालांकि जैविक-समृद्ध अपशिष्ट जल (वर्तमान में, शराब बनाने वाले अपशिष्ट जल) के प्रबंधन की लागत, हिमालयी क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण चुनौती के रूप में उभर रही है। वर्तमान में, ऐसी प्रौद्योगिकियों को डिजाइन करना और विकसित करना बहुत मुश्किल है, जिनका इन हिमालयी क्षेत्रों के लिए कोई शुद्ध उत्सर्जन नहीं है और जो अपशिष्ट जल में कार्बनिक पदार्थों और बायोप्रोसेस से उत्सर्जित सीओ-2 को एकल कोशिका प्रोटीन (एससीपी) के रूप में टिकाऊ भोजन के रूप में मूल्यवान उत्पादों में प्रभावी ढंग से परिवर्तित कर सकते हैं मछली पालन के लिए।
    इस चुनौती का समाधान करने के लिए प्रस्तावित अनुसंधान पायलट स्केल माइक्रोबियल इलेक्ट्रोलिसिस सेल (एमईसी) तकनीक को डिजाइन और विकसित करेगा, जिसे शराब की भठ्ठी के अपशिष्ट जल और सीवेज के साथ एकीकृत किया जा सकता है ताकि अपशिष्ट धाराओं और सीओ-2 से मछली पालन के लिए ऊर्जा और भोजन का उत्पादन किया जा सके और साथ ही जल पुनर्ग्रहण भी किया जा सके।
    इस परियोजना में डॉ. सनील कुमार ठाकुर (एसपीयू मंडी), डॉ. दुर्गा महापात्रा (यूपीईएस धेराधुन) और डॉ. केसर चंद (जीबी पंत संस्थान कुल्लू) भी सह प्रमुख जांचकर्ता के रूप में शामिल हैं। इससे पहले, डॉ. सिंह को टिकाऊ ईंधन उत्पादन के लिए माइक्रोबियल रिएक्टर प्रौद्योगिकी के विकास पर डीएसटी-एसईआरबी से फंडिंग (30.0 लाख) भी मिली थी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी से प्रोफेसर ललित कुमार अवस्थी (कुलपति) ने बताया कि यह परियोजना स्थानीय मछली किसानों के उत्थान, अपशिष्ट जल उपचार और हिमालय क्षेत्र में ऊर्जा सुरक्षा के लिए फायदेमंद होगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की परियोजनाओं से विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में भी मदद मिलेगी।
  • Jalandhar News: इंटरनेशनल तस्कर और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Live

    Jalandhar News: इंटरनेशनल तस्कर और गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के 4 सदस्य हथियारों सहित गिरफ्तार, देखें Live

    1. जालंधर, ENS: देहात एसएसपी हरकमल प्रीत सिंह खख की अगुवाई में भोगपुर पुलिस ने गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इंटरसिटी ऑपरेशन के दौरान जालंधर-बटाला राजमार्ग पर 70 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद जग्गू भगवानपुरिया गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि भोगपुर की टीम ने आरोपियों का बटाला तक पिछा किया।
    इस दौरान आरोपियों की एसयूवी गाड़ी सहित अन्य वाहन को बरामद किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी हरकवंल सिंह खख ने बताया कि सरबजीत ने 23 जुलाई को बटाला के गांधी कैंप में एक व्यकक्ति मर्डर किया था, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसके बाद उक्त आरोपियों की जांच में पता चला है कि जर्मन में बैठे अमन अंडा के साथ उनके संबंध है। वहीं गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के साथ उसके संबंध है और सोशल मीडिया पर लड़ाई की पोस्ट शेयर करके पंजाब के माहौल को खराब करने की कोशिश करते है। जांच में पता चला कि आरोपी जालंधर में रह रहे थे। जिसमें से एक व्यक्ति जालंधर ट्रांसपोर्ट का बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि इस ऑपरेशन को जर्मनी स्थित अमन अंडा चला रहा था। जांच में खुलासा हुआ है कि अमन अंडा पंजाब में अवैध हथियारों की तस्करी के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन का उपयोग कर रहा था। आरोपियों से 1 रिवॉल्वर, 2 पिस्तौल, 1 ग्लॉक पिस्तौल 9 मिमी, 4 जिंदा कारतूस और 2 वाहन बरामद किए गए। एसएसपी ने बताया कि जांच में पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज है।