Blog

  • पंजाबः Gun Point पर व्यक्ति ने बनाए शारीरिक संबंध, महिला का आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : सुल्तान विंड रोड का यह मामला थाना बी डिवीजन में पहुंचा। जिसमें एक लड़की का कहना है कि उसने कालू नाम के लड़के से 30 हजार रुपये उधार लिए थे और उसे लौटा दिए। लेकिन कालू उसे पिस्तौल के बल पर होटल ले जाता था और शारीरिक संबंध बनाता था। पिछले 3 साल से लगातार ऐसा कर रहा है। लड़की ने बताया कि ऐसा न करने पर वह उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी देता था।

    लड़की थाना बी डिवीजन में शिकायत दर्ज कराकर न्याय की मांग कर रही है। दूसरी ओर कालू के परिवार वाले सामने आया। कालू की पत्नी ने बताया कि यह लड़की उसके पति पर गलत आरोप लगा रही है। उसने बताया कि यह लड़की उसे ब्लैकमेल करती थी और उससे सारे पैसे ले लेती थी। उसने बताया कि वह कई बार मेरे पति के साथ ताश खेलती थी।

    वह हमारे घर आई थी और मैंने उसे धक्का देकर बाहर निकाल दिया। यह लड़की मेरे पति कालू पर जो आरोप लगा रही है, वह पूरी तरह झूठ है। वह खुद उसे ब्लैकमेल करती थी। इस मामले में थाना बी डिवीजन के SHO सुखबीर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह मामला उनके ध्यान में आया है और इसकी जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • ऊनाः पुलिस ने 114 वाहनों के चालान काटे

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना पुलिस ने रविवार को जिला की विभिन्न जगहों पर यातायात के नियम तोड़ने वाले 114 वाहनों के चालान काटे। इस कार्रवाई में पुलिस को जुर्माने के रूप में 24300 रूपए भी प्राप्त हुए हैं। पुलिस ने अवैध खनन कर रहे एक ट्रैक्टर से भी 4700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा 8 लोगों से 800 रूपए वसूले गए हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे।
  • पंजावरः जमीनी विवाद के चलते मारपीट

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना में जमीनी विवाद हिंसक रूप लेते जा रहे हैं। रविवार को पंजावर में भी दो परिवारों के बीच जमीन को लेकर हिंसक झड़प हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंजावर निवासी नितेश पुत्र सत प्रकाश कतनौरिया ने हरोली थाने में दी शिकायत में कहा है कि जमीनी विवाद के चलते अप्पर पंजावर निवासी राजीव कतनौरिया और उसके साथियों ने पहले उसका रास्ता रोका, फिर गाली गलौच व मारपीट करते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने राजीव और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 42, 504, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज करते हुए जांच आरंभ कर दी है।
  • कुछ देर में Live होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर सकते है बड़ी घोषणा 

    नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थोड़ी देर में बड़ी घोषणा करने वाले हैं। आधे घंटे में कुछ बड़ा ऐलान करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी। यह ऐलान ना‍गरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर हो सकता है। दरअसल, भारत सरकार नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के न‍ियम आज रात लागू करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से मिल रही जानकारी के अनुसार, आज यानी सोमवार रात से CAA के न‍ियम लागू क‍िए जाने की संभावना है। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले केन्‍द्र सरकार की ओर से यह बड़ा ऐलान होगा। बताया जा रहा है कि गृह मंत्रालय की ओर से आदर्श आचार संहिता लागू किए जाने कसे किसी भी वक्‍त पहले सीएए के नियमों को अधिसूचित किया जा सकता है। इन नियमों के तहत अफगानिस्तान, पाकिस्तान, बांग्लादेश से भारत में अल्पसंख्यकों की भारतीय नागरिकता आवेदनों को सुनिश्चित करेंगे।

  • मोटरसाइकिल सवार ने सड़क क्रॉस कर रही लड़की को मारी टक्कर

    ऊना/ सुशील पंडित : हरोली ललड़ी गांव में मोटरसाइकिल सवार ने सड़क पार कर रही लड़की को टक्कर मारने का मामला सामने आया है। हरोली थाने में दी शिकायत में नंगल के सैजोवाल निवासी अश्वनी कुमार पुत्र प्यारे लाल ने बताया कि वह ललड़ी गांव में मौजूद था, तभी बाथड़ी की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने सड़क पार कर रही एक लड़की को टक्कर मार दी। शिकायतकर्ता ने बताया कि यह हादसा मोटरसाइकिल सवार की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
  • पंजाब : लकड़ी की टोकरियां बनाने वाले हुए आर्थिक तंगी का शिकार, देखें वीडियो

    पठानकोट: एक समय था जब सरकारें हर क्षेत्र के विकास के लिए अपना बहुमूल्य योगदान देती थीं। लेकिन आज के मशीनी युग में कई ऐसे प्राचीन क्षेत्र जो सदियों से चले आ रहे है। उनमें से कई बंद हो गए हैं और कई बंद होने की कगार पर खड़े है। ऐसा ही एक क्षेत्र है जिले के गांव अजीजपुर में टोकरी बनाने का काम। यह काम पीढ़ी दर पीढ़ी किया जा रहा है।

    इसी क्षेत्र से लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। जब हमने कारीगरों से बात की तो उन्होंने बताया कि एक समय था जब इनका काम अच्छा था। लेकिन आज के मशीनी युग में हमारा काम खराब होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज इन टोकरियों की जगह प्लास्टिक की टोकरियों और लोहे के बर्तनों ने ले ली है। पहले टोकरियों की कमाई अच्छी होती थी।

    जिससे परिवार का गुजारा अच्छे से चलता था। लेकिन आज हमें एक टोकरी के 30 से 35 रुपये मिलते हैं, जिसमें से टोकरी की लागत लगभग 25 रुपये निकाल कर हमारे पास प्रति टोकरी केवल 10 रुपये बचते है। जिससे परिवार का गुजारा करना मुश्किल है। इसलिए हमारी राज्य सरकार से अनुरोध है कि इस क्षेत्र को विकसित करने का प्रयास किया जाए ताकि हमारे अच्छे दिन लौट सकें।

  • चड़तगढ़ः जमीनी विवाद के चलते परिवार पर हमला

    पुलिस ने पीड़ित पक्ष के विरुद्ध भी डाला पर्चा

    ऊना/ सुशील पंडित : ऊना संतोषगढ़ मार्ग पर स्थित चड़तगढ़ गांव में रविवार सुबह एक परिवार पर गांव के ही कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में पिता पुत्र घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार चड़तगढ़ के वार्ड नंबर 2 निवासी हरीपाल अपने घर का निर्माण कर रहे थे। गांव के ही कुछ लोगों को उनका निर्माण कार्य रास नहीं आ रहा था। हरीपाल के पुत्र विकास ने बताया कि हमने जब से गांव में घर बनाना शुरू किया है तब से कुछ लोग नाराज थे। वे नहीं चाहते थे कि हम घर बनाएं। इसलिए वे कोर्ट से स्टे ले आए।

    हालांकि जिस जगह की स्टे उन्हें ऊना कोर्ट से मिली हम उस जगह घर नहीं बना रहे थे। ऐसे में जब वे स्टे के कागजात लेकर आए तो हमने कहा कि जिस जगह हम घर बना रहे हैं उसके ऊपर कोई स्टे नहीं है। जिस जगह का स्टे आप लाए हैं वहां हम घर नहीं बना रहे। ऐसे में उन्होंने निर्माण कार्य रोकने के लिए हमारे ऊपर हमले का प्लान बनाया। रविवार सुबह कुछ लोग हमारे निर्माण स्थल पर आए और बिना हमला किए चले गए। तभी मैं घर से निर्माण स्थल की ओर जा रहा था। 

    तो रिषभ पुत्र राम कुमार व राज पाल पुत्र जोगिन्द्र पाल ने मेरा रास्ता रोककर मुझपर डंडों और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। मेरी चीख पुकार सुनकर मेरे पिताजी मुझे बचाने के लिए आ गए। हमलावरों ने उनकी एक बाजू तोड़ दी और एक हाथ की अंगुली काट दी। मेरे पिता के सिर पर भी कई वार किए। उनके सिर और हाथ पर दर्जनों टांके लगे हैं। सोमवार को उनके हाथ का ऑप्रेशन भी हुआ है। बाजू इतनी बुरी तरह टूट गई थी कि उसमें प्लेट डालकर  सर्जरी करनी पड़ी।

    हम सुक्खू सरकार से सुरक्षा की मांग करते हैं और चाहते हैं कि जिन लोगों ने हमारे ऊपर हमला किया उन्हें जल्द से जल्द जेल भेजा जाए। वहीं पुलिस ने घायल हरीपाल और उसके पुत्र विकास व नितिश के ऊपर भी मामला दर्ज कर दिया है। अर्थात ऊना पुलिस ने पीड़ित परिवार को ही दोषी ठहराते हुए उनके विरुद्ध भी कार्रवाई कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हमलावरों ने भी पुलिस को शिकायत दी थी कि हरीपाल और उसके बेटों ने उनके ऊपर हमला किया है। 
  • पंजाबः गोपाल मंदिर के पास 2 मिनट में बाइक लेकर चोर हुए फरार, देखें CCTV

    अमृतसरः जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला लगातार जारी है। बेखौफ चोर दिन दहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला गोपाल मंदिर के पास से सामने आया है। जहां चोर मात्र 2 मिनट में बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोरों ने 2 मिनट बाइक का लॉक खोला और स्टंट करते हुए चोर बाइक लेकर फरार हो गए।

    वीडियों में देखा जा सकता है कि 2 चोर बाइक पर आते है और पहले वह वहां पर खड़े होकर इधर उधर देखते रहते है। जिसके बाद वह चाबी लगाकर अपनी बाइक को थोड़ा पीछे कर लेते है। जिसके बाद बाइक के आगे वाला व्यक्ति उतरता है और आस-पास देखता है। इस दौरान कुछ सैकेंड में वह चोरी करने वाली बाइक को घुमाता है और लेकर फरार हो जाता है। 

  • राष्ट्रीय एडवोकेसी कार्यशाला में किया बेहतर प्रदर्शन 

    खड्ड कॉलेज के पुष्पेंद्र ठाकुर कर्नाटक में चमके 

    कॉलेज में हुआ स्वागत कार्यक्रम 

    ऊना/ सुशील पंडित : भारत स्काउट एंड गाइड के सौजन्य से बेहतर भारत निर्माण के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय एडवोकेसी  कार्यशाला में खड्ड कॉलेज के रोवर पुष्पेंद्र ठाकुर चमके हैं। कार्यशाला 28 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक डॉक्टर एनी बेसेंट ट्रेनिंग एंड कैंपिंग सेंटर कर्नाटक में आयोजित की गई। जिसमे पुष्पेंद्र का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस कार्यशाला के लिए विभिन्न महाविद्यालयों के दो रोवर्, दो रेंजर और एक रेंजर लीडर का चयन हुआ था। जिसमें राजकीय महाविद्यालय खड्ड के रोबर पुष्पेंद्र ठाकुर भी एक थे जिसने इस कार्यशाला में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

    महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेंद्र शर्मा ने पुष्पेंद्र ठाकुर को बधाई देते हुए कहा कि पुष्पेंद्र एक होनहार विद्यार्थी है। इसने विभिन्न राज्य स्तरीय, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका अदा की है। सत्र 2023- 24 में पुष्पेंद्र को महामहिम राज्यपाल द्वारा राज्य पुरस्कार से नवाजा गया। “निश्चय प्रोजेक्ट “के अंतर्गत नशे के विरुद्ध चलाए गए। अभियान में सराहनीय भूमिका निभाई। रिवालसर में पायनरिंग और मैपिंग स्टार्गेजिंग कोर्स भी पूरा किया। महाविद्यालय के लिए बड़े गर्व की बात है ।

    रोवर और रेंजर इकाई रेंजर लीडर डॉ आरती व रोवर लीडर प्रोफेसर मनीराम के निर्देशन में कार्य कर रही है तथा महाविद्यालय के सौंदर्यीकरण के लिए भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। प्रोफेसर रविराज, प्रोफेसर राकेश शर्मा, प्रोफेसर लखबीर सैनी, प्रोफेसर वीरेंद्र तथा समस्त महाविद्यालय परिवार ने पुष्पेंद्र को शुभकामनाएं दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
  • भीषण सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से 2 भाइयों की मौ’त

    लातेहार : सदर थाना इलाके के करकट के पास तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार 2 भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो सगे भाई की मौत हो गई। उनकी पहचान युगल प्रसाद (44) व संतोष प्रसाद (42) दोनों (हेसला, लातेहार) के रूप में हुई है।

    दोनों भाई करकट स्थित अपने मकान का किराया वसूलने गए थे। किराया लेकर दोनों बाइक से लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ। डाल्टेनगंज से रांची जा रही ट्रक ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। दोनों भाई की मौके पर ही मौत हो गई।

    दुर्घटना के बाद ट्रक चालक दोनों भाई को करीब 20 फीट तक घसीटते हुए ले गए। युगल प्रसाद का शव दो हिस्सों में बट गया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक और उप चालक मौके से फरार है। घटना के सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक बैद्यनाथ राम और एसडीपीओ अरविंद कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।