Blog
-

ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित:जिला मुख्यालय के भाजपा कार्यालय में बुधवार को ऊना मंडल भाजपा द्वारा टिफिन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की जबकि भाजपा जिला अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा और मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल विशेष रूप से मौजूद रहे। भाजपा के अतिरिक्त महिला मोर्चा और युवा मोर्चा सहित अन्य मोर्चा के पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया और सभी लोगों ने बैठकर सहभोज करते हुए पार्टी के कार्यक्रमों पर चर्चा की। सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भाजपा का मूल संगठन है और उसी मूल संगठन की विशेषता सह भोज की रही है। उसी का अनुसरण करते हुए जनसंपर्क से जन समर्थन अभियान के तहत कार्यक्रम के समापन पर सह भोज का आयोजन किया गया है। ताकि कार्यकर्ता एक दूसरे से भावनात्मक रूप से जुड़ सके इसके साथ ही पार्टी के कार्यक्रमों और आगामी अभियानों को लेकर भी चर्चा की जा सके।इस बैठक में जिला महामंत्री राजकुमार पठानिया जिला मीडिया प्रभारी विनय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष बालवीर बग्गा,मंडल महामंत्री अशोक धीमान, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश भडोलिया, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी, उपाध्यक्ष विनोद पुरी, अनु ठाकुर, ऋतु अशोत्रा, कमला प्रधान, बलविंदर कौर,सीमा दत्ता,वंदना आँगरा, जनकराज खजांची, नवीन पुरी.महिंदर छिब्बर, रोहित सहोड,पहु लाल भारद्वाज, बलविंदर गोल्डी ,राकेश गिका, गगन ओहरी, नीरज कैप्टन चरणदास रुपिंदर देहल, वरुण मेहन, विकास शर्मा, मोनू, रजत रजी, अनीश ठाकुर साहिल बाली,,विक्की सैनी बा भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे। -

ईएसआईसी अस्पताल काठा में 8 जुलाई को लगेगा रक्तदान शिविर
जीएमसी चंडीगढ़ की टीम एकत्रित करेगी रक्त
बददी/सचिन बैंसल: आईएसआईसी पेरामेडिकल एसोसिएशन की बद्दी इकाई की और से निगम के काठा स्थित माडल अस्पताल में 8 जुलाई को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेवानिवृत सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने बताया कि शिविर का शुभारंभ बीबीएनआईए के नव निर्वाचित अध्यक्ष राजीव अग्रवाल करेंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनसे शिविर का शुभारंभ करने का समय मांगा था जिसके लिए वह तैयार हो गए है। एसोसिएशन के अध्यक्ष सन्नी, महासचिव लीना और संयुक्त सचिव शिवांगी राजपुत ने बताया कि शिविर में ईएसआईसी का स्टाफ, उद्योगों के कर्मचारी रक्तदान करेंगे। यहां से ब्लड एकत्रित करते मेडिकल कालेज चंडीगढ भेजा जाएगा। रक्तदान करने वाले डोनर को एसोसिएशन की ओर से रिफ्रेशमेंट की भी व्यवस्था की गई है। -

सुनील शर्मा चुने गए योगी ऑफ द मन्थ
सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल ने शॉल व टोपी पहनाकर किया सम्मानित
बददी/सचिन बैंसल :किशोर योग एकेडमी में मासिक योगी ऑफ द मन्थ का आयोजन किया गया । एक सादे समारोह के दौरान नियमित योग कक्षा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज करने पर सुनील दत्त शर्मा को योगी ऑफ द मन्थ चुना गया । दरअसल सुनील शर्मा पिछले दो महीनों से किशोर योग एकेडमी में आ रहे हैं और योग के चमत्कारित परिणाम देखते हुए दृढ इच्छा शक्ति के साथ जून महीने में पूरे तीस दिन योग कक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई है । बकौल सुनील शर्मा योग ज्वाईन करने से पहले शरीर में दर्दों से परेशान रहते थे और और पूरा दिन आलस्य से भरा रहता था लेकिन जब से योग करना शुरू किया है शरीर में ताजगी बनी रहती है, दर्दें खत्म हो गई हैं और यूरिक एसिड भी सामान्य आने लगा है । दिनभर शरीर और मन उत्साह और आन्नद से भरा रहता है । कार्य करने की क्षमता बढ़ गई है ।शिक्षार्थी सुरेश गर्ग ने कहा है कि पिछले कई महीनों से उनका दाहिना कन्धा जाम रहता था लेकिन जब से योग में आने लगे हैं कन्धे में पूरी तरह से लचीलापन आने लगा है । आईटी एक्सपर्ट दीपक वर्मा का कहना है कि उनकी जॉब लगातार लम्बे समय तक बैठने की है जिसके कारण शरीर का वजन बढने लगा था और पूरे शरीर में अकड़न महसूस होती थी लेकिन अब शरीर बहुत हल्का महसूस होता है और लम्बे समय तक एक ही सीट पर बैठे रहने से थकावट भी महसूस नहीं होती है । पूजा ट्रेडिंग के संचालक सोनू बंसल कहते हैं कि उन्हें लम्बे समय से फैटी लीवर की समस्या थी, कमर में हर समय दर्द रहता था लेकिन जब से योग करने लगे हैं फैटी लीवर की समस्या कम हो गई है कमर दर्द में भी आराम महसूस होता है । श्रीगंगा इंडस्ट्रीज के संचालक पंकज गुप्ता का कहना है कि उन्हें हर बार मौसम बदलाव के साथ शरीर का तापमान बढ़ने से बुखार हो जाता था लेकिन इस वर्ष गर्मी के बाद बरसात आने पर भी शरीर पूरी तरह से स्वस्थ और तन्दरूस्त है । बिजनेसमैन आशीष धीमान का कहना है कि उन्हें घुटनों के बल बैठने में बहुत कष्ट होता था लेकिन जब से योग करने लगे हैं आराम से घुटनों के बल बैठने में सक्षम होने लगे हैं ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अखिल मोहन अग्रवाल ने कहा कि योग हमें शरीर से ही तन्दरूस्त नहीं रखता अपितू हमारे मन और बोधिक क्षमता को भी बढ़ाता है । जिससे हम समाज में फैली अनेक प्रकार की अनियमितताओं में भी समस्या नहीं बल्कि समाधान को ढंुढने लगते हैं । योग सदैव हमें समता में रहना सीखाता है ओर किसी भी प्रतिकूल स्थिति से लड़ने के लिए क्षमतावान बनाता है । इस अवसर पर किशोर योग एकेडमी के संचालक डा़ किशोर ठाकुर, सेवा भारती के अध्यक्ष अखिल मोहन अग्रवाल, सह-योग शिक्षक जसवंत सिंह, सोमनाथ पसल, सुनील शर्मा, वरिन्द्र जैन, पंकज गुप्ता, नीरज बंसल, संजीव कुमार, आशीष धीमान, सतीश शेखावत, सोनू बंसल, हंसानंद झा, सुरेश गर्ग, रंजना शर्मा, लाल बाबू यादव, सरवण कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे ।के -

कुटलैहड़ में भारी बारिश से हुए नुक्सान की विधायक भुट्टो ने ली फीडबैक
ऊना/सुशील पंडित :कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने रेस्ट हॉउस बंगाणा में जन समस्याओं को सुना और जनता एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कुटलैहड़ में हुई भारी बारिश से नुक्सान की जानकारी ली। भुट्टो ने कहा कि अब वरसात शुरू हो चुकी है और बीते कुछ दिनों से जगह जगह पर भारी बारिश हो रही है। कुछ नुक्सान होने के समाचार भी मिल रहे है। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र सोलहसिंगी धार रामगढ़ धार धौमेश्वर धार के मध्य में बसा हुआ है चारों तरफ पहाड़ी एरिया होने के कारण जब भारी बारिश होती है तो सरकारी जंगलों से पानी का बहाव मैदानी इलाकों की तरफ आता है। पानी का तेज़ बहाव होने के कारण कई बार जनता का भारी नुकसान हो जाता है। भुट्टो ने अधिकारियों को आदेश भी दिए कि बरसात में जनता को कोई परेशानी न हो। सड़क शिक्षा स्वास्थ्य सुविधायों पर अधिकारी विशेष नजर रखे। उन्होंने कहा कि बारिश के कारण अगर कही सड़क बन्द की सूचना मिले तो तत्काल विभाग सड़क को खोलने का प्रयास करें। जल शक्ति विभाग कुटलैहड़ में पानी की आपूर्ति के लिए बिशेष प्रवन्ध करके रखे। भुटटो के कहा कि बरसात में किस प्रकार भारी वारिश तेज़ तूफान में जनता को हर प्रकार की सुविधा किस प्रकार मिलती रहे। इस पर अधिकारी पहले ही पूरी तैयारी करके रखे। विधायक ने जनता से भी अपील की है कि बिना बजह कोई नदी नालों में न जाएं। -

पंजाब: थार में आये थानेदार के बेटे ने किया व्यक्ती पर हमला, देखें वीडियो
कपूरथला: कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी शहर में रोडरेंज का मामला सामने आया है। जिसमें पुलिस थानेदार के बेटे के उपर गांव अल्लूवाल के सरपंच पर धारदार हथियार से हमला कर जख्मी करने के आरोप लगे हैं। सरपंच हरजीत सिंह ने बताया कि वह किसी काम के लिए गुरुद्वारा गुरु का बाग की तरफ जा रहे थे। तो जब वह गुरुद्वारा सेहरा साहिब के मोड़ पर पहुंचे, तो रास्ता न देने की वजह से थार गाड़ी में सवार कुछ युवकों के साथ उसकी मामूली बहिंस हो गई। इतने में कार चालक के युवक ने गाली गलौज करते हुए उस पर किसी धारदार हथियार के साथ हमला कर दिया जिसके चलते वह खून से लथपथ हो गया, और कार चालक साथियों सहित मौके से फरार हो गया।
उधर जख्मी सरपंच के परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाए हैं कि हमला करने वाला पंजाब पुलिस में तैनात एक थानेदार का लड़का है। उसकी शह पर वह आए दिन इलाके में ऐसी वारदातों को अंजाम देता रहता है। फिल्हाल जख्मी सरपंच को ईलाज के लिए सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी दाखिल करवाया गया। उधर गुंडागर्दी के नंगे नाच से लोगों में दहशत का माहौल है। डीएसपी बबनदीप सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। सरपंच के बयानों के आधार पर ही आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
-

सेंसौंवाल में प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
ऊना/ सुशील पंडित : विधानसभा हरोली की ग्राम पंचायत सेंसौंवाल में आत्मा परियोजना के अधिकारियों द्वारा प्राकृतिक खेती के अंतर्गत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। जिसमें जिला स्तर से परियोजना निदेशक डॉ वीरेंद्र कुमार बग्गा ने किसानों को अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए कहा | उप परियोजना निदेशक डॉ संतोष शर्मा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में बताते हुए मोटे अनाज के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी से मोहन कुमार ने किसानों को फसल बीमा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी ।विकासखंड हरोली के खंड तकनीकी प्रबंधक अंकुश कुमार व सहायक तकनीकी प्रबंधक शिवांक जसवाल व दविंदर कौर ने किसानों को प्राकृतिक खेती व देसी गाय के गुणों से भी अवगत करवाया। इस मौके पर पंचायत प्रधान नरदेव सिंह और सभी वार्ड पंच उपस्थित रहे। -

विराट सनातन सम्मेलन 9 जुलाई को चताड़ा में
ऊना/सुशील पंडित :चताड़ा गांव में स्थित प्राचीन बनौड़े महादेव मंदिर में रविवार 9 जुलाई को सुबह 9 बजे से प्रदेश स्तरीय विराट सनातन सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सनातन वैदिक धर्म के समक्ष आ खड़ी हुई चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन का आयोजन जिला ऊना का समस्त हिंदू समाज एकत्रित होकर कर रहा है। प्रदेश स्तरीय इस सम्मेलन को सफल बनाने के लिए आयोजन कमेटी ने दायित्वो का बंटवारा कर दिया है। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से एक समुदाय विशेष द्वारा हिंदू समाज के लोगों पर हुए जानलेवा हमलों तथा दुष्प्रचार के विरोध तथा ऐसे लोगों से निपटने के लिए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा। आयोजकों ने सभी हिंदू समाज के लोगों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सम्मेलन को सफल बनाने का आह्वान किया है। विराट सनातन सम्मलेन के संयोजकर बिक्रम सिंह ठाकुर ने बताया कि यह सम्मेलन बिना किसी द्वेष, राजनीति तथा पद प्रतिष्ठा के होगा। इसमें आने वाला हर व्यक्ति स्वयं में सनातन क्रांति सेना का ध्वज वाहक होगा। इसमें प्रदेश के एक समुदाय विशेष द्वारा हिंदू को लक्षित करते हुए अपने गुप्त एजेंडों को हिमाचल प्रदेश में लागू करने के विरुद्ध रणनीति तैयार की जाएगी। भविष्य में हिमाचल प्रदेश जैसे शांत राज्य में दोबारा ऐसी बारदात न हो इसके लिए भी रोडमैप तैयार किया जाएगा। इसके अलावा देवभूमि हिमाचल की वादियों में जहर घोलने वालों के खिलाफ सामाजिक तथा आर्थिक तौर पर क्या किया जा सकता है इस पर भी विचार- विमर्श किया जाएगा। इसके अलावा हिमाचल में अन्य राज्यों से आकर यहां अपना कारोबार अथवा व्यवसाय करने वालों पर भी पैनी नजर रखने पर कार्यरूप तैयार किया जाएगा। इसमें किसी भी राजनीतिक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह सम्मेलन शुद्ध रूप से हिंदूत्व तथा सनातन प्रहरियों के रक्षार्थ समर्पित रहेगा। ठाकुर ने कहा कि सम्मेलन में हिंदूत्व तथा सनातन धर्म से जुड़े लोगों को स्वागत है। -

चुनाव से पहले आई सर्वे की रिपोर्ट ने उड़ाई भाजपा के इन 3 सासंदों की नींद
देहरादून : उत्तराखंड में भाजपा के तीन लोकसभा सांसद डेंजर जोन में बताए जा रहे हैं। पार्टी इन सीटों पर मजबूत स्थिति में हैं लेकिन सासंदों की अपनी स्थिति पार्टी की अपेक्षा के अनुरूप नहीं है। पार्टी के आंतरिक सर्वे में यह फीडबैक सामने आया है। इसके बाद पार्टी शीर्ष नेतृत्व की ओर से सांसदों को आगाह किया गया है। भाजपा जोर शोर से लोकसभा चुनावों की तैयारी में जुटी हुई है। इसके तहत अभी-अभी एक महीने का महाजनंसपर्क अभियान समाप्त हुआ है।
इस अभियान के जरिए पार्टी ने घर- घर संपर्क कर लोगों को फिर से 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर से भाजपा की सरकार बनाने की अपील की है। पार्टी सूत्रों के अनुसार हाल में राज्य में कराए गए एक आंतरिक सर्वे में पार्टी के कुछ सांसदों की स्थिति ठीक नहीं पाई गई है। ऐसे में 2024 के चुनावों के लिए राज्य में कुछ चेहरे बदले जाने की चर्चा शुरू हो गई है। हालांकि, पार्टी के स्तर पर अभी इस संदर्भ में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। वैसे भी भाजपा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर लड़ रही है। ऐसे में पार्टी का मानना है कि प्रत्याशी कोई भी हो उससे बहुत ज्यादा फर्क पड़ने की संभावना कम ही है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि सांसदों को लेकर पीएमओ, राष्ट्रीय नेतृत्व और राज्य संगठन की ओर से फीडबैक लिया गया है। सूत्रों ने बताया कि पार्टी 2024 के लोकसभा चुनावों को अधिक से अधिक अंतर से जीतने का लक्ष्य रख रही है। इसलिए प्रत्याशियों के चयन में विशेष सावधानी बरतने का निर्णय लिया गया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा, ‘चुनावों को लेकर फीडबैक के लिए पार्टी समय समय पर सर्वे कराती है। यह इतने गोपनीय होते हैं कि कई बार हमे भी इसकी जानकारी नहीं होती। हमारा प्रयास है कि राज्य की सभी सीटों को रिकार्ड मतों से जीतें।’ भाजपा का शीर्ष नेतृत्व महाजनसंपर्क अभियान के तहत किए कार्यों को लेकर राज्य के पदाधिकारियों के साथ सात जुलाई को बैठक कर रहा है। इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव संगठन के साथ ही राज्य के प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन शामिल रहेंगे।
-

बस्ती में गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा, महिलाओं और बच्चों समेत 16 की मौत
केप टाउन : दक्षिण अफ्रीका में गैस लीक से बच्चों सहित 16 लोगों की मौत हो गई है। आपातकालीन सेवाओं के अनुसार, जोहान्सबर्ग के पास एक बस्ती में गैस लीक के बाद 16 लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों को जिंदा बचाने के बाद मरने वालों की संख्या में सुधार किया गया है। यह हादसा बुधवार की रात जोहान्सबर्ग के पूर्व में बोक्सबर्ग जिले के पास एंजेलो बस्ती में हुआ जिसे अवैध खनन गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है। गैस रिसाव से मरने वालों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे भी शामिल हैं।
आपातकालीन सेवाओं के प्रवक्ता विलियम एनटलैडी ने न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया, ‘हमें घटनास्थल पर 16 लोग मिले हैं जिनकी मौत की पुष्टि हो चुकी है। पैरामेडिक्स की मदद से कुछ लोगों को बचा लिया गया है और उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।’ उन्होंने बताया कि अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत ‘गंभीर’ है जबकि 11 की हालत ‘गंभीर लेकिन स्थिर’ है। एनटलैडी ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं को रात 8 बजे एक गैस विस्फोट को लेकर कॉल आई लेकिन वहां पहुंचने पर उन्हें पता चला कि यह ‘एक सिलेंडर से गैस लीक’ थी जिसमें ‘जहरीली गैस’ थी।
अधिकारी प्रभावित क्षेत्र की जांच में जुटे हैं। एनटलैडी ने कहा कि शुरुआती जानकारी से पता चलता है कि गैस का इस्तेमाल ‘अवैध खनन गतिविधियों के हिस्से के रूप में’ किया जा रहा था। 32 प्रतिशत से अधिक की चौंका देने वाली बेरोजगारी दर के साथ दक्षिण अफ्रीका हजारों अवैध खनिकों का गढ़ है। इन्हें ‘zama zamas’ कहा जाता है जिसका जुलु में अर्थ है, ‘वे जो अपनी किस्मत आज़माते हैं’। बड़ी संख्या में खनिक कठिन और खतरनाक परिस्थितियों में सोने के लिए खदानों को खंगालते हैं। जोहान्सबर्ग दक्षिण अफ्रीका का कमर्शियल हब है। इसके एक उपनगर में पिछले साल क्रिसमस के मौके पर बड़ा गैस टैंकर विस्फोट हो गया था जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई थी। एलपीजी को ले जा रहा ट्रक एक पुल के नीचे फंस गया था जिसमें पहले रिसाव हुआ और फिर विस्फोट हो गया।
-

पंजाबः तहसील कैंपलेक्स में सुबह 10 बजे तक सरकारी कार्यालयों में लगे रहे ताले, देखें वीडियो
नहीं पहुंचता सुबह 7 बजे तक कोई भी कर्मचारी या अधिकारी
फिरोजपुरः पंजाब सरकार की ओर से सरकारी दफ्तरों का समय सुबह 7 से दुपहर 2 बजे तक कर दिया गया है। मगर सरकारी बाबू अभी भी 10 बजे से पहले अपनी ड्यूटी पर नहीं आते, लोग सुबह 7 बजे से उनके दफ्तरों के बाहर बैठकर उनका इंतजार करते हुए नजर आ रहे हैं। फिरोजपुर के कस्बा ममदोट के तहसील कंपलेक्स की है जहां पर सुबह 7 से 10 बजे तक कोई भी कर्मचारी और अधिकारी अपने कार्यालय में अपनी ड्यूटी पर नहीं पहुंचा और काम करवाने आए लोग सुबह 7 बजे से तहसील कंपलेक्स में पहुंच गए थे। अधिकारियों और कर्मचारियों का इंतजार कर रहे हैं मगर कंपलेक्स के कई कमरों में ताला जड़ा हुआ है। कई कमरों में एसी, लाइट जल रही है जो शायद अधिकारियों के आने का इंतजार कर रही हैं।
मगर कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अभी तक कार्यालय में नहीं पहुंचा और तहसील कंपलेक्स में अपना कामकाज करवाने के लिए आए लोग परेशान है। लोगों का कहना है कि हमने अपनी जमीन की निशानदेही करानी है और 1 महीने से इस तरह चक्कर काट रहे हैं मगर हमारा काम अभी तक नहीं हुआ हम सुबह कार्यालय के बाहर बैठ जाते हैं और शाम को चले जाते हैं ऐसा रोज ही होता है।