Blog

  • VVIP इलाके में पुलिस और लॉरेंस गैंग के शूटरों में चली गोलियां, 2 काबू

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के वीवीआईपी वसंतकुंज के पास लॉरेंस गैंग के शूटर्स के साथ दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की मुठभेड़ हुई है। इस दौरान दोनों तरफ से जमकर गोलियां चली हैं। एनकाउंटर में लॉरेंस गैंग के दो शूटर्स पकड़े गए हैं और दोनों में एक नाबालिग है। इन शूटर्स के पर कई पुराने कई मुकदमें दर्ज हैं। फिलहाल विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

  • आज का राशिफल, 9 दिसंबर 2023

    आज का राशिफल, 9 दिसंबर 2023

    Aaj Ka Rashifal : आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 32 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 36 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक द्विपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा आज सुबह 10 बजकर 43 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 09 दिसंबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशि: 

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज पैसों के मामले में उन्नति के नए रास्ते खुलेंगे। आज आप उन चीजों को ज्यादा महत्व दे जो आपके लिए ज्यादा महत्तवपूर्ण है। साथ ही आपको अपने काम, परिवार, और दोस्तों के बीच संतुलन बना कर रखना चाहिए। प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आज आपके मन में कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं, जो वाकई जबरदस्त होंगे। 

    वृष राशि:

    आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियाँ लाने वाला है। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। छात्र अपनी पढ़ाई में नए बदलाव करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करना होगा, नहीं तो सीनियर से डांट भी पड़ सकती है। लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा।

    मिथुन राशि:

    आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। आज मेहनत का परिणाम आपके फेवर में होगा। आज आप खुद पर ध्यान देंगे। समाज में आपके द्वारा किसी गए कार्यों के लिए आपको सम्मानित किया जायेगा। आज आपका आत्मविश्वास देखकर लोग आपसे प्रभावित होंगे। शाम का समय आप अपने परिवार के साथ बिताएंगे, परिवार में हंसी ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। अपना ध्यान ईश्वर भक्ति में लगाये मन शांत रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है, मेहनत करने से श्रेष्ठ परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।

    कर्क राशि:

    आज आपका दिन उत्साह से भरा रहने वाला है। आपका सोचा हुआ काम, आज पूरा हो जायेगा। बिजनेस साझेदार के साथ मिलकर किए गए कामों से आज आपको फायदा होगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का हल निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी अच्छा महसूस होगी। महिलाएं बाजार में अपने कीमती समानों को लेकर सतर्क रहें।

    सिंह राशि:

    आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला हैं। समय का पूरा सदुपयोग करें। आज दूसरों को जितना ज्यादा महत्व देंगे, आपको भी उतना ही महत्व मिलेगा। आज आप अपने घर को नए तरीके से सजाएंगे। माईग्रेन की समस्या से आज आपको काफी राहत मिलेगी, फालतू की बातों पर ध्यान न दें।आप किसी मंदिर में जा सकते हैं, जहां आपकी किसी मित्र से मुलाकात होगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं।

    कन्या राशि:

    आज आप का दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। इस राशि के जो लोग बेकरी का बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें आज उम्मीद से ज्यादा लाभ हो सकता है, जिससे आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी, जिससे बच्चों में नए विचार आएंगे। शाम का समय आपका खुशी व उमंग से भरा रहेगा। आज बेवजह की उलझन से दूर होकर आप किसी मंदिर किसी भी धार्मिक स्थल पर अपना खाली समय बिताएंगे। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी।

    तुला राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत आपके अनुकूल होने वाली है। आज आप वर्किंग प्लेस पर खूब मेहनत करेंगे.. आपको कई जिम्मेदारियां मिल सकती है, जिन्हें आप अच्छी तरह से निभायेंगे। इस राशि के मनोरंजन उद्योग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। आपके घर में उत्सव का माहौल बना रहेगा। ऑनलाइन व्यापार कर रहे लोगों को आज कोई बड़ा ऑर्डर मिलने के योग बने हुये है। लव मेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें, रिश्ते अच्छे बने रहेंगे।

    वृश्चिक राशि:

    आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे, जहां आप कुछ जरूरतमंद की मदद करेंगे। हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे, आपका काम सफल होगा। आपके खर्च बढ़ सकते हैं। किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, सब आपके
    फेवर में है। कुछ निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। शिक्षक आज किसी मीटिंग में शामिल होंगे। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आएगा।

    धनु राशि:

    आज आपके दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है। बच्चों के प्रति आपका प्रेम आपको उनका प्रिय बना देगा। आज आप अपनी गलतियों से कुछ सीखेंगे। आज आप गौ सेवा करने के लिए गौशाला जाएंगे, जहां आप अन्य लोगों से भी मिलेंगे। आज आप कुछ क्रिएटिव वर्क कर सकते हैं, लोगों को आपके
    काम करने का तरीका पसंद आएगा। कुछ नए विषयों में आपकी रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आज आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर रहेगी।

    मकर राशि:

    आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज किसी दोस्त से मिलने उसके घर जायेंगे, पुरानी यादें ताज़ा होगी। आज आपको थकान महसूस हो सकता है, अच्छी डाईट आपको फिट रखने में मदद करेंगी। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो आज इसे सुलझाने के लिए दिन अच्छा हैं। आपके बिगड़ते काम बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतर कर आपको खुश होने की वजह बनेंगे। सपनों को साकार करने के लिए उन्हें प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। रुके हुआ धन का आगमन होगा। आपको वाहन सुख मिलेगा।

    कुंभ राशि:

    आज आप अपने दिन की शुरुआत शांत मन से करेंगे। अगर आप कोई सामान खरीदना चाहते हैं तो घर से विचार विमर्श करना अच्छा रहेगा। मित्रों को अपने घर पर आमंत्रित कर सकते हैं। आज फालतू विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी जरूरतमंद को खाना खिलाने से आपको सुख और संतोष मिलेगा। आपको ऐसी जगह से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहां से आपने कभी कल्पना भी नहीं की हो। जीवनसाथी की वजह से आपकी कोई योजना या कोई कार्य बन सकता है, आपको प्रसन्नता होगी।

    मीन राशि:

    आज आपका दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आयेगा। आज कोई इम्पोर्टेन्ट काम सहयोगियों की मदद से पूरा हो जायेगा। साथ ही किसी इम्पोर्टेंट टॉपिक पर बातचीत भी होगी, आपको अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा जो आगे चलकर भविष्य में काम आएगा।
    आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आज आपकी रूचि कलात्मक कार्यों में रहेगी। आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। किसी मनपसंद कार्य में मन लगाएंगे।

  • जालंधरः शादी से लौट रहे परिवार की कार और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, भारी हंगामा, देखें Live

    जालंधर, ENS: पठानकोट हाईवे पर शादी से लौट रहे परिवार की कार और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। वहीं कार चालक परिवार द्वारा भारी हंगामा किया जा रहा है।

    उनका कहना है कि ट्रक चालक नशे की हालत में है। जिसके चलते उन्होंने उनकी नई कार को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। इस हादसे के कारण हाईवे पर लंबा जाम लग गया। काफी हंगामा होने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। वहीं कार चालक परिवार का कहना है कि अगर उनकी क्षतिग्रस्त हुई कार का मुआवजा ना मिला तो वह उक्त ट्रक को अपने कब्जे में लेकर अपने साथ ले जाएंगे। 

    इस हादसे में परिवार चालक ने आरोप लगाए है कि नशे में धुत ट्रक चालक ने इतनी बुरी तरह से उनकी कार में टक्कर मारी कि उनकी कार फुटपाथ के साथ बनी ग्रिल को चिरती हुई कार में काफी दूर तक चली गई। 

  • ਜਲੰਧਰ: ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਸੰਬੋਧਨ

    ਜਲੰਧਰ: ਮੇਹਰ ਚੰਦ ਪੋਲੀਟੈਕਨਿਕ ਕਾਲਜ ਦੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਵਿਭਾਗ, ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਦੇ ਸੱਦੇ ਤੇ ਮਹਾਤਮਾ ਗਾਂਧੀ ਸਟੇਟ ਇੰਸਟੀਚਿਊਟ ਆਫ ਪਬਲਿਕ ਐਡਸਿਮਸਟਰੇਸ਼ਨ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਿਖੇ ਟਰੇਨਿੰਗ ਲੈ ਰਹੇ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੂੰ ਆਲਟਰਨੇਟ ਮੈਡੀਸਨ  ਦੇ ਵਿਸ਼ੇ ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਰਵੀਦਾਸ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਹੋਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਰਜਿਸਟਰਾਰ, ਡਾ. ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਦੇ ਤੌਰ ਤੇ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਏ। ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਡਾ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ ਡਾਇਰੈਕਟਰ, ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਆਫ ਆਯੁਰਵੈਦ ਵੀ ਹਾਜ਼ਿਰ ਸਨ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਦੇਖ ਰੇਖ ਹੇਠਾਂ ਹੀ ਇਹ ਟਰੇਨਿੰਗ ਪ੍ਰੋਗਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। 

    ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਨੇ ਸ਼ਿਵਾੰਬੂ ਚਿਕਿਤਸਾ ਪ੍ਰਣਾਲੀ ਸਬੰਧੀ ਪਾਵਰ ਪੁਆਇੰਟ ਪ੍ਰੀਸੈਂਟੇਸ਼ਨ ਰਾਹੀਂ ਆਪਣੇ ਵਿਚਾਰ ਟਰੇਨਿੰਗ ਲੈ ਰਹੇ ਡਾਕਟਰਾਂ ਨਾਲ ਸਾਂਝੇ ਕੀਤੇ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਸ਼ਾਂਤ ਹੋ ਕੇ ਸਾਰੀ ਗੱਲਬਾਤ ਸੁਣੀ ਅਤੇ ਇਸ ਵਿਸ਼ੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਨੇਕਾ ਸਵਾਲ ਪੁੱਛੇ, ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਦਾ  ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਤੱਸਲੀ ਬਖਸ਼ ਤੇ ਵਿਸਥਾਰ ਨਾਲ ਜਵਾਬ ਦਿੱਤੇ। ਅੰਤ ਵਿੱਚ  ਡਾ. ਜਗਰੂਪ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡਾ. ਸੰਜੀਵ ਗੋਇਲ ਤੇ ਡਾ. ਰਵੀ ਕੁਮਾਰ ਨੇ ਆਯੂਰਵੈਦਿਕ ਕਲਸ਼ ਦੇ ਕੇ ਵੀ ਸਨਮਾਨਿਤ ਕੀਤਾ।

  • 9 ਦਸੰਬਰ ਤੱਕ ਜਮ੍ਹਾ ਕਰਵਾਏ ਜਾਣਗੇ ਦਾਅਵੇ ਤੇ ਇਤਰਾਜ਼: ਡੀਸੀ ਸਾਰੰਗਲ

    ਜਲੰਧਰ (ENS): ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ-ਕਮ-ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਚੋਣ ਅਫ਼ਸਰ ਵਿਸ਼ੇਸ ਸਾਰੰਗਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਯੋਗਤਾ ਮਿਤੀ 01.01.2024 ਦੇ ਅਧਾਰ ’ਤੇ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀਆਂ ਦੀ ਸਪੈਸ਼ਲ ਸਰਸਰੀ ਸੁਧਾਈ ਤਹਿਤ 9 ਦਸੰਬਰ 2023 ਤੱਕ ਦਾਅਵੇ ਅਤੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਲਏ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਯੋਗ ਵੋਟਰਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਹਾਲੇ ਤੱਕ ਉਨਾਂ ਵਲੋਂ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਇਆ ਤਾਂ ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਨਾਮ ਦਰਜ ਕਰਵਾਉਣ ਨੂੰ ਯਕੀਨੀ ਬਣਾਕੇ ਆਪਣਾ ਵੋਟਰ ਫੋਟੋ ਪਹਿਚਾਣ ਪੱਤਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰ ਸਕਦੇ ਹਨ।

    ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ਸ਼ਾਮਲ ਕਰਨ ਲਈ ਫਾਰਮ 6, ਵੋਟਰੀ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਨਾਮ ’ਤੇ ਇਤਰਾਜ਼ ਜਾਂ ਪਹਿਲਾਂ ਤੋਂ ਦਰਜ ਇੰਦਰਾਜ ਦੀ ਕਟੌਤੀ ਲਈ ਫਾਰਮ 7, ਵੋਟਰ ਸੂਚੀ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਇੰਦਰਾਜਾਂ ਦੀ ਦਰੁੱਸਤੀ, ਰਿਹਾਇਸ਼ ਦੀ ਤਬਦੀਲੀ, ਦਿਵਿਆਂਗ ਵਜੋਂ ਮਾਰਕਿੰਗ ਲਈ ਅਤੇ ਡੁਪਲੀਕੇਟ ਵੋਟਰ ਕਾਰਡ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ ਲਈ ਫਾਰਮ 8, ਵੋਟਰ ਕਾਰਡ ਨੂੰ ਅਧਾਰ ਕਾਰਡ ਨਾਲ ਲਿੰਕ  ਕਰਨ ਲਈ ਫਾਰਮ 6-ਬੀ ਭਰ ਕੇ ਸਬੰਧਿਤ ਬੀ.ਐਲ.ਓਜ਼ ਜਾਂ ਸਬੰਧਿਤ ਚੋਣਕਾਰਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਦਫ਼ਤਰ ਵਿਖੇ ਦਿੱਤੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇਹ ਫਾਰਮ ਇਹ ਫਾਰਮ ਭਾਰਤ ਚੋਣ ਕਮਿਸ਼ਨ ਦੁਆਰਾ ਜਾਰੀ ਵੋਟਰ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਐਪ ਤੋਂ ਡਾਊਨਲੋਡ ਕਰਕੇ ਜਾਂ ਨੈਸ਼ਨਲ ਵੋਟਰ ਸਰਵਿਸਜ਼ ਪੋਰਟਲ www.nvsp.in ’ਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਵੀ ਭਰੇ ਜਾ ਸਕਦੇ ਹਨ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਫਾਰਮ ਭਰਨ ਸਬੰਧੀ ਵਧੇਰੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਟੋਲ ਫਰੀ ਵੋਟਰ ਹੈਲਪਲਾਈਨ ਨੰਬਰ 1950 ’ਤੇ ਕਾਲ ਕਰਕੇ ਵੀ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੀ ਜਾ ਸਕਦੀ ਹੈ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਹ ਵੀ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਿਸੇ ਵੀ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਇਕ ਤੋਂ ਵੱਧ ਸਥਾਨਾਂ ’ਤੇ ਜਾਂ ਇਕ ਸਥਾਨ ’ਤੇ ਇਕ ਤੋਂ ਵੱਧ ਵਾਰੀ ਆਪਣੀ ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਉਣੀ ਚਾਹੀਦੀ।  ਰਜਿਸਟਰੇਸ਼ਨ ਅਫ਼ਸਰ ਨੂੰ ਗਲਤ ਸੂਚਨਾ ਉਪਲਬੱਧ ਕਰਵਾਉਣਾ ਲੋਕ ਪ੍ਰਤੀਨਿਧਤਾ ਐਕਟ 1950 ਦੀ ਧਾਰਾ 31 ਅਧੀਨ ਦੰਡ ਯੋਗ ਅਪਰਾਧ ਹੈ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਕੂਲ ਚ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋਣ ਦੀ ਅਫਵਾਹ ਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨੇ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਵੀਡੀਓ 

    ਬਠਿੰਡਾ: ਲਾਲ ਸਿੰਘ ਨਗਰ ਦੇ ਮੈਰੀਟੋਰੀਅਸ ਸਕੂਲ ਚ ਕੋਈ ਘਟਨਾ ਘਟਣ ਦੀ ਅਫਵਾਹ ਫੇਲ ਗਈ ਸੀ। ਇਸ ਤੇ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾਕਟਰ ਗੁਰਦੀਪ ਸਿੰਘ ਸਿੱਧੂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਬਾਰੇ ਝੂਠੀਆਂ ਅਫਵਾਹਾਂ ਫਿਲਾਉਣ ਵਾਲੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰਾ ਤੋੰ ਸੁਚੇਤ ਰਹਿਣ ਦੀ ਆਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਇਸ ਗੱਲ ਦਾ 3.30 ਬਜੇ ਦੇ ਕਰੀਬ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਿਸੇ ਨੇ ਫੋਨ ਕਰ ਦੱਸਿਆ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਵਲੋਂ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ ਕਰ ਦਿਤੀ ਗਈ ਕਿ ਦਸੰਬਰ ਟੈਸਟ ਖਤਮ ਕਰਕੇ ਬੱਚੇ ਘਰ ਜਾ ਰਹੇ ਸਨ। ਦੋ ਦੀਨਾ ਦੀ ਛੁਟੀ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਵੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਬਾਹਰ ਰਸ਼ ਸੀ। ਜਿਸਦੀ ਕਿਸੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰਾਂ ਵਲੋਂ ਹੰਗਾਮਾ ਹੋਣ ਦੀ ਅਫਵਾਹ ਫੈਲਾ ਦਿਤੀ ਗਈ।

  • महाविद्यालय ऊना के अभिभावक अध्यापक संघ की बैठक संपन्न

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के अभिभावक अध्यापक संघ (पीटीए) की बैठक संघ के अध्यक्ष तीरथ राज की अध्यक्षता में वृहस्पतिवार को सम्पन्न हुई। महाविद्यालय पीटीए के सचिव डॉ बलविंदर सिंह राणा ने बताया कि इस बैठक में एक नई परंपरा की शुरुआत करने का निर्णय लिया गया। जिसके तहत विद्यार्थी अनुदान योजना “अरुणोदय” की शुरुआत नये सत्र से करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इस योजना के तहत महाविद्यालय के सर्वोत्कृष्ट छात्र को प्रत्येक वर्ष एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इस बैठक में राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतीश कुमार बंसल, अन्य पीटीए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने इस अरुणोदय छात्रवृत्ति योजना पर अपनी सहमति प्रदान की।
  • उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    उप मुख्यमंत्री का प्रवास कार्यक्रम

    ऊना/ सुशील पंडित: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रविवार 10 दिसम्बर को हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उप मुख्यमंत्री हरोली में नए बने जल शक्ति डिवीजन, उठाऊ जलापूर्ति योजना रोड़ा-बालीवाल तथा पालकवाह में सभागृह का लोकार्पण करेंगे। इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ग्राम पंचायत रोड़ा में ट्रैफिक पार्क का शिलान्यास भी करेंगे। 
  • विकसित भारत संकल्प यात्रा वैन पहुंची गांव बदोली

    50 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच


    ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर द्वारा चलाई गई मोबाइल बैन जिला मुख्यालय ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा वाहन विभिन्न गांव-गांव जाकर लोगों को संदेश दे रही है और उनकी चिकित्सा जांच की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित व आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसके मध्यनजर 15 नवंबर 2023 को झारखंड से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज किया गया है। यह यात्रा 26 जनवरी तक जारी रहेगी तथा देश के अलग-अलग राज्यों के विभिन्न स्थानों पर जाकर न केवल लोगों को केंद्र सरकार की जनहित में चलाई जा रही योजनाओं बारे अवगत करवाएगी बल्कि योजना के पात्र लाभार्थियों को इस दौरान पंजीकृत भी किया जाएगा। 


    इसी क्रम में भारत संकल्प यात्रा वाहन आज गांव बदोली में पहुंचा और चिकित्सा जांच के साथ-साथ गांव वासियों को विभिन्न प्रकार की केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर गांव निवासियों के 50 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई जिनमें से हाइपरटेंशन के चार और डायबिटीज के तीन मरीज मिले। इस मौके पर एनसीडी टीवी जागरूकता शिविर भी लगाया गया और लोगों को टीवी संबंधी जानकारी दी गई।


    वहीं बैंकों संबंधी जानकारी देने का के लिए आरबीआई से डीपी धीमान कंसलटेंट, आकाश भारद्वाज, पंजाब नेशनल बैंक से मनीष कुमार, शिव कुमार कांगड़ा बैंक से पहुंचे थे जिन्होंने गांव वासियों को योजनाओं संबंधी जानकारी दी।उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र डॉक्टर लाल सिंह टीम सहित उपस्थित रहे,अपने संबोधन में डॉक्टर लाल सिंह ने बताया कि माननीय केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के नेतृत्व में द्वारा युवाओं के लिए एक नया पोर्टल mybharat.gov.in लॉन्च किया गया है । जिसके माध्यम से देश युवा  के नौकरियों से संबंधित जानकारी, स्किल कोर्सेज की जानकारी और भारत सरकार द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी इस पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। आपको मात्र इस पोर्टल पर पंजीकरण करना है और पंजीकरण के बाद आप यह सारी जानकारी लॉगिन कर प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आप विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भी भाग लेकर इनाम भी प्राप्त कर सकते हैं। डॉ लाल सिंह उपनिदेशक नेहरू युवा केंद्र ऊना युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार  द्वारा पंचायत बदोली में आयोजित  विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के दौरान  जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रकट किए। इस अवसर पर मेडिकल टीम में डॉक्टर मनु प्रिया स्टाफ नर्स कुसुम लैब टेक्नीशियन दिनेश कुमारी ड्राइवर नीतीश साथ रहे।


    वही गांव निवासियों में पंचायत प्रधान रजत कुमार उप प्रधान सुरेश कुमार,पंच, पंचायत सचिव राजेश शर्मा, सैक्ट्री विपिन शर्मा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बालवाड़ी कार्यकर्ता सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
    इस मौके पर भाजपा जिला प्रधान मनोहर लाल भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

  • पंजाब: नहर में डूबने से युवक-युवती की मौ’त

    पटियाला: भाखड़ा नहर में डूबने से युवक-युवती की मौत हो गई। शुक्रवार को युवती की लाश नहर से बरामद हो गई, जबकि युवक की तलाश अभी भी जारी है। दोनों युवक युवती संगरूर रोड स्थित एक नर्सिंग कॉलेज के छात्र थे। मृतक युवती की पहचान हरियाणा के टोहाना निवासी सरबजीत कौर (21) के रूप में हुई है। वहीं युवक पटियाला के तोपखाना मोड़ का रहने वाला दिवनूर सिंह (24) है। गोताखोरों ने बताया कि लड़का लड़की दोनों ही स्कूटी पर भाखड़ा नहर के किनारे पहुंचे थे। लड़की अचानक नहर में कूद गई। युवक ने उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। गोताखोर भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लड़की को बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

    वहीं लड़का पानी के बहाव में डूब गया। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। परिवार को भी मौके पर बुलाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पसियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना पसियाना के SHO करणवीर सिंह ने कहा कि वह अभी मामले की जांच कर रहे हैं। भोले शंकर डायवर्स क्लब के प्रधान शंकर भारद्वाज ने बताया कि लड़की की डेडबॉडी नहर से बाहर निकाल ली है, जबकि युवक की तलाश अभी जारी है।