Blog

  • वर्ष 2023 में जिला ऊना ने राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं और प्रमुख परियाजनाओं को गति देने का किया प्रयास

    वर्ष 2023 में जिला ऊना ने राज्य सरकार की मुख्य योजनाओं और प्रमुख परियाजनाओं को गति देने का किया प्रयास

    ऊना/ सुशील पंडित : उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 में ज़िला प्रशासन ऊना द्वारा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के अनुसार प्रदेश सरकार की प्रमुख योजनाओं और ज़िले के प्रमुख परियोजनाओं को गति देने का प्रयास किया है।


    राघव शर्मा ने बताया कि 1,923 करोड़ की लागत से बन रहे हिमाचल प्रदेश के सबसे महत्वकांक्षी प्रोजेक्ट बल्क ड्रग पार्क का कार्य वर्ष 2023 में आरम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क हेतू जल आपूर्ति के लिए 31 करोड़ रूपये की लागत से बन रही स्कीम का कार्य युद्धस्तर स्तर पर किया जा रहा है। बल्क ड्रग पार्क के लिये  42 करोड़ रूपये से बन रही सड़क के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य शुरू किया गया है और 10 एमवीए लोड के लिए बिजली आपूर्ति की स्कीम का कार्य भी शुरू  कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बल्क ड्रग पार्क प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन से ज़िला और प्रदेश के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 20 हज़ार लोगों को रोज़गार मिलेगा। इस दिशा में वर्ष 2023 मील का पत्थर साबित होगा ।


    उपायुक्त ने बताया कि वर्ष 2023 में माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर वृद्ध, दिव्यांग, बीमार एवं अन्य श्रद्धालुओं के लिए देश के बड़े मंदिरों की तर्ज़ पर सुगम दर्शन प्रणाली लागू करने वाला पहला मंदिर बना। इस प्रणाली के माध्यम से 90 हज़ार से अधिक श्रद्धालुओं ने सुगम रूप से दर्शन किए और मंदिर को 1.25 करोड़ रूपये की अतिरिक्त आय हुई। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में चिंतपूर्णी मंदिर प्रदेश में इलेक्ट्रिक व्हीकल सुविधा देने वाला पहला मंदिर बना है।


    राघव शर्मा ने बताया कि ऑगमेंटेड रियलिटी और वर्चुअल रियलिटी टेक्नोलॉजी पर आधारित हिमाचल प्रदेश के पहले आधुनिक म्यूजियम “माता श्री चिंतपूर्णी म्यूजियम” का खाका वर्ष 2023 में तैयार किया गया और इसका कार्य प्रधानमंत्री संग्रहालय का निर्माण कर चुकी प्रतिष्ठित कंपनी पवेलियन एवं इंटीरियर्स को आवंटित किया गया है। यह म्यूजियम वर्ष 2024 के अंत तक बनकर तैयार होगा।
    डीसी ने बताया कि वर्ष 2023 में हिमाचल को हरित राज्य बनाने की दिशा में सबसे महत्वपूर्ण कदम ऊना में उठाये गये हैं। उन्होंने बताया कि ज़िला प्रशासन ऊना द्वारा रिकॉर्ड समय में 163.49 हेक्टेयर भूमि सोलर पॉवर प्रॉजैक्ट्स के लिये चिन्हित और हस्तांतरित की गई है जिस पर 67 मेगावॉट प्रोजैक्ट्स का कार्य शुरू हो चुका है। वर्ष 2023 में प्रदेश के पहले बड़े सोलर पॉवर प्रोजेक्ट का शिलान्यास माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने ऊना के पेखुबेला में किया है जोकि 220 करोड़ रूपये की लागत से बन रहा है और 32 मेगावॉट ऊर्जा उत्पन्न करेगा। उन्होंने बताया कि आने वाले वर्ष में ऊना राज्य का अग्रिम हरित ज़िला बन कर उभरेगा ।


    राघव शर्मा ने बताया कि ज़िला प्रशासन ने वर्ष 2023 में राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दौलतपुर-तलवाडा रेलवे लाइन के 6.135 किलोमीटर के दौलतपुर-मंदवाडा सेक्शन का भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा किया और 283 करोड़ रूपये की लागत से  रेलवे लाइन का कार्य शुरू किया गया है।


    उन्होंने बताया कि 303 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का कार्य वर्ष 2023 में धरातल पर शुरू किया गया। इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट की राह में आ रहे एनवायर्नमेंटल क्लीयरेंस की बाधा को वर्ष 2023 में दूर किया गया।


    उन्होंने बताया कि राज्य  सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय के लिए ज़िला प्रशासन ने रिकॉर्ड समय में पाँचों विधान सभा क्षेत्रों में 100 कनाल भूमि हस्तांतरित की। गगरेट और हरोली विधानसभा क्षेत्रों के लिए विद्यालय की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है।


    राघव शर्मा ने बताया कि ज़िला में पहले ट्रैफिक पार्क और आधुनिक ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के लिए हरोली विधानसभा क्षेत्र के रोड़ा में भूमि हस्तांतरित की गई और  3 करोड़ रूपये का प्रावधान किया गया।
    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में गोबिंद सागर झील के लठियानी स्थित घाट से जल क्रीड़ा शुरू करने के उद्देश्य से लठियानी के समीप सोहारी गाँव में 1 हेक्टेयर भूमि चिन्हित करके पंचायती राज विभाग को हस्तांतरित की गई और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 2.11 करोड़ रूपये की राशि ईको टूरिज्म पार्क के लिए स्वीकृत की गई।


    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में ज़िला प्रशासन ऊना ने नशे की बढ़ती समस्या से निपटने के लिए हिमाचल प्रदेश का पहला और एकमात्र डिमांड रिडक्शन केंद्रित सामुदायिक सहभागिता का अभियान शुरू किया। इस अभियान के अंतर्गत 21 हज़ार युवाओं और 32 हज़ार घरों तक नशे से बचाव के संदेश को पहुँचाया जा चुका है। इस अभियान के क्रियाकलापों के लिए ज़िला ऊना को माननीय मुख्य मंत्री हिमाचल प्रदेश ने जून 2023 में सम्मानित भी किया।


    राघव शर्मा ने बताया कि पहली बार ज़िले के विभिन्न भागों में सौंदर्यीकरण के प्रोजैक्ट्स का खाका तैयार किया गया। ऊना शहर की ऐतिहासिक 84 पौड़ियों के जीर्णाेद्धार का कार्य शुरू किया गया। घालुवाल चौक का सौंदर्यीकरण किया गया। ज़िला के महत्त्वपूर्ण हरोली-रामपुर पुल के दोनों छोर पर जन सुविधाओं का निर्माण किया गया। मुबारिकपुर से भरवाईं तक लाइटिंग एवं भित्ति-चित्रों के प्रोजेक्ट को स्वीकृत कर टेंडर अवार्ड कर दिया गया है। 


    उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में परित्यक्त वृद्धजनों के कल्याण के लिए मॉडल ओल्ड ऐज होम के 2 चरणों का निर्माण पूरा किया गया।


    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में नेशनल हाईवे 503-ए के मंदली- लठियानी मिसिंग लिंक के  870.95 करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट को स्वीकृति प्राप्त हुई। इस 8.153 किमी के प्रोजेक्ट में गोविंद सागर झील के ऊपर एक पुल भी शामिल है। वर्ष 2023 में इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण और वन विभाग की स्वीकृति का कार्य शुरू हो गया है।


    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में विशेष राजस्व अदालतों का आयोजन कर इंतकाल और तकसीम के लंबित मामलों का प्राथमिकता पर निपटारा किया गया। उन्होंने बताया कि 1 जनवरी 2022 को लंबित 3,841 तकसीम के मामलों में से 1,658 मामलों का निपटारा किया गया जोकि कुल लंबित मामलों का 43 प्रतिशत था। इसी प्रकार इंतकाल के कुल लंबित 24,767 मामलों में से 23,614 मामलों का निपटारा किया गया जो कुल लंबित मामलों का 95.34 प्रतिशत था। इन दोनों मुहिम से आम लोगों को राजस्व मामलों में बहुत राहत मिली। 


    उन्होंने बताया कि ज़िला ऊना में वर्ष 2023 में 392 ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों को  7.89 करोड़ रूपये का रियायती ऋण उपलब्ध कराया गया। ज़िले के ग्रामीण ब्रांड “सोमभद्रा” को अधिक सशक्त करने के लिए रैंसरी में साँझा उत्पादन केंद्र स्थापित किया गया। वर्ष 2023 में बैम्बू इंडिया और स्वां वीमेन फेडरेशन से घंडावल में निर्मित बैम्बू टूथब्रश मैन्यूफ़ैक्चरिंग प्लांट के संचालन हेतु करार किया गया। यह प्लांट वर्ष 2024 के प्रथम तिमाही में शुरू किया जाएगा। 


    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 31 हज़ार एक सौ 90 लोगों को 12 लाख 50 हज़ार 351 रोज़गार दिवस का लाभ दिया गया। मनरेगा के कार्यों पर  57 करोड रूपये का खर्च किया गया। 


    उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में 100 बेड के ईएसआईसी अस्पताल की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त की गई और प्रोजेक्ट के लिए गोंदपुर बुल्लां में 1.97 हेक्टेयर भूमि चिन्हित एवं हस्तांतरित की गई। 


    उन्होंने बताया कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में मदद करने के लिए बाबा माई दास सदन, चिंतपूर्णी और नेशनल करियर सर्विस सेंटर, रामपुर में दो नई लाइब्रेरी की शुरुआत वर्ष 2023 में की गई है। वर्ष 2023 में समूरकलां में नई लाइब्रेरी स्वीकृति की गई है।


    राघव शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के अंतर्गत 182 अनाथ बच्चों को वार्ड ऑफ़ स्टेट का दर्जा दिया गया। 54 अनाथ बच्चों के मामले शिक्षा/व्यवसाय के लिए वित्तीय सहायता हेतू संस्तुत किए गए जिसमें से 13 बच्चों को शिक्षा/व्यवसाय के लिए 7.83 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्राप्त हो चुकी है।

  • मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन

    ऊना/सुशील पंडित : आज रेड रिबन क्लब अटल बिहारी वाजपेई राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता कार्यक्रम का कैंडल लाइट के साथ समापन किया गया। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई गई, जिसमें से अब तक चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, और नुकड नाटक आयोजित किए गए हैं। आज एड्स मासिक कार्यक्रम का समापन कैंडल लाइट से हुआ जोकि एड्स के कारण मृत्यु हुए लोगों को और जो एड्स के कारण संक्रमित है उनको अपनापन मसूस करवाना है। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी / एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी व रेड रिबन क्लब के सदस्य मौजूद रहे।
  • ਪੰਜਾਬ : ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਕੀਤੇ ਪੁਖਤਾ ਬੰਦੋਬਸਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਬੰਦੋਬਸਤ ਕੀਤੇ ਗਏ। ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਹੋਟਲਾਂ ਕਲੱਬਾਂ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਗਾਈਲੈਂਡ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਉਸ ਦੀ ਇਹ ਪਾਲਣਾ ਕਰਨਗੇ ਅਤੇ ਡੀਜੇ ਪਾਰਟੀਆਂ ਦਾ ਰਾਤ ਦੇ ਵਕਤ ਸਮਿਆਂ ਵੀ ਨਿਧਾਰਿਤ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਖਾਸ ਤੌਰ ਤੇ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਨੂੰ ਵੇਖਦੇ ਹੋਏ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਦਿਹਾਤੀ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਤੈਨਾਤ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਅੱਜ ਹੀ ਇੱਕ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ ਵੀ ਕੱਢਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਤਾਂ ਕਿ ਜੋ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਹੁਲੜਬਾਜ਼ੀ ਕਰਦੇ ਹਨ ਰੰਗ ਦੇ ਵਿੱਚ ਭੰਗ ਪਾਂਦੇ ਹਨ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਐਸਪੀ ਸਿਟੀ ਨੇ ਬਠਿੰਡਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਤਰਫੋਂ ਬਠਿੰਡਾ ਸ਼ਹਿਰ ਨਿਵਾਸੀਆਂ ਨੂੰ ਨਵੇਂ ਸਾਲ ਦੀ ਮੁਬਾਰਕਾਂ ਦਿੱਤੀਆਂ ਅਤੇ ਪਰਮਾਤਮਾ ਅੱਗੇ ਦੁਆ ਕੀਤੀ ਕੀ 2024 ਸਾਲ ਬਠਿੰਡਾ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੁਸ਼ੀਆਂ ਭਰਿਆ ਰਵੇ।

  • पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ : पंजाब में बढ़ रहे कोहरे के कारण स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। मिली जानकारी अनुसार प्राईवेट ओर सरकारी स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक होगा।ये आदेश 1 जनवरी से लेकर 14 जनवरी तक के लिए मान्य होंगे।

  • नया साल मनाने जा रहे लोगों की गाड़ियों से लाठी-डंडे बरामद, देखें तस्वीरें

    शिमला : नए साल के जश्न को लेकर देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर टूरिस्ट लाठी-डंडों के साथ पहुंच रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे पर्यटक यहां नए साल का जश्न मनाने नहीं, बल्कि जंग लड़ने आ रहे हैं। शिमला पुलिस कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शोघी बैरियर पर सभी गाड़ियों की जांच कर रही है। इस दौरान गाड़ियों से बड़ी मात्रा में लाठी-डंडे बरामद किए गए है। शोघी बैरियर पुलिस की गुमटी लाठी-डंडों से भर गई है। इनमें ज्यादातर पर्यटक पंजाब और हरियाणा के हैं। हालांकि चंडीगढ़ और दिल्ली के भी कुछेक सैलानियों के पास गाड़ी में लाठी-डंडे मिल रहे है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है।

    शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। शिमला SP संजय गांधी ने बताया कि रूटीन चेकिंग के दौरान लाठी-डंडे पर्यटकों से वापस लिए जा रहे हैं। कानून व्यवस्था बिगाड़ने की किसी को भी इजाजत नहीं दी जाएगी। शोघी में सभी वाहनों की जांच के बाद ही शहर में एंट्री दी जा रही है। शोघी बैरियर की तरह कुल्लू, मनाली, धर्मशाला, डलहौजी, कसौली, बड़ोग में भी नया साल मनाने के लिए हजारों पर्यटक पहुंच रहे हैं। हर जगह पुलिस इसी तरह तलाशी ले रही है। कानून व्यवस्था बनी रहे, इसलिए इनसे लाठी-डंडे पुलिस रिकवर कर रही है। इससे पहले पड़ोसी राज्य के पर्यटक कभी नदी में गाड़ी उतार देते हैं तो कभी गाड़ी के दोनों दरवाजे खोलकर खुलेआम नाचना शुरू करते है, लेकिन मुस्तैद हिमाचल पुलिस ऐसे सभी पर्यटकों व वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है।

  • पंजाब : महिला ने 9 साल की बच्ची पर डाला उबलता पानी 

     लुधियाना : संतोख नगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहा एक महिला ने 9 साल की बच्ची पर उबलते पानी का पतीला डाल दिया। इस घटना में बच्ची की पीठ और छाती बुरी तरह से जल गई।  बच्ची के चिल्लाने पर लोगों की मदद से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहा  डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 अस्पताल में रेफर कर दिया।

    न्यू शिव पुरी में किराए के मकान में रहने वाले प्रवेज आलम ने बताया कि उसकी बेटी फातिमा 10 दिसंबर को घर पर बर्तन साफ कर रही थी। तभी शमा उसकी बेटी से पूछने लगी कि बिजली वाली मोटर किसने चलाई है। जब उसकी बेटी ने मना किया तो शमा ने गुस्से में आकर फातिमा के सिर पर डंडा मारा।प्रवेज ने बताया कि आवाज सुनकर वह और उसका भाई मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शमा ने उबलते पानी का पतीला फातिमा पर पलट दिया। गर्म पानी से फातिमा जल गई। साथ ही प्रवेज और फातिमा की 3 साल की बहन पर भी पानी गिर गया। 

  • पंजाब : एयरपोर्ट पर पैसेंजर से पकड़ा 33 लाख का सोना, देखें वीडियो

    अमृतसर : हवाई अड्डे पर संयुक्त अरब अमीरात के शारजाह शहर से आए पैसेंजर से 33 लाख 2400 रुपए का सोना बरामद किया गया है। आरोपी ने यह सोना कैप्सूल में छिपा रखा था। जिसे कस्टम की ओर से जब्त कर लिया गया है। यह पैसेंजर फ्लाइट 6E 1428 से शनिवार रात यहां पहुंचा था।

    जिस पर कस्टम के अधिकारियों को शक था। श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जब पैसेंजर पहुंचा तो कस्टम अधिकारियों ने शक के आधार पर उसे रोक लिया। तलाशी में आरोपी के पास से दो कैप्सूल बरामद हुए। जिसे उसने अपने प्राइवेट पार्ट्स में छिपा रखा था। कैप्सूल 635.9 ग्राम के थे, जिसमें सोना छिपाया गया था। इन कैप्सूल में पेस्ट के रूप में 516 ग्राम सोना छिपाया गया था। यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस की है और देर शाम अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचती है।

    29 दिसंबर को भी मिला था सोना

    इससे पहले श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के एक पैसेंजर से 67.60 लाख का सोना मिला था। वह पैसेंजर दुबई की फ्लाइट से अमृतसर पहुंचा था और उसने अपनी पेंट की बेल्ट में सोना छिपा रखा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਲੁੱਟ ਕਾਂਡ ਦੇ 3 ਲੁਟੇਰੇ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ , ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕਾਦੀਆਂ ਵਿੱਚ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਕਰਿੰਦਿਆਂ ਕੋਲੋਂ ਲੁੱਟ ਦੀ ਵਾਰਦਾਤ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਦੇਣੇ ਵਾਲੇ 3 ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਡੀਐਸਪੀ ਰਜੇਸ਼ ਕੱਕੜ ਨੇ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਦਸਿਆ ਕਿ ਹਰਜੋਤ ਐਚ ਪੀ ਗੈਸ ਏਜੰਸੀ ਦੇ ਕਰਿੰਦੇ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਕੋਲੋਂ ਤਿੰਨ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਸਵਾਰ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਦਾਤਰ ਦੀ ਨੋਕ ਤੇ ਨਗਦੀ ਵਾਲਾ ਬੈਗ ਖੋ ਲਿਆ ਸੀ। ਜਿਸ ਵਿਚ 1 ਲੱਖ 75 ਹਜਾਰ ਨਗਦ, ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਦੇ ਕਾਗਜ਼ ਅਤੇ ਪੈਨ ਕਾਰਡ ਸਨ । 

    ਜਿਸਦੀ ਸੂਚਨਾ ਮਿਲਦੇ ਹੀ ਕਾਦੀਆਂ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੁਸ਼ਤੈਦੀ ਵਿਖਾਂਦੇ ਹੋਏ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ । ਪੁਲਿਸ ਨੇ  ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਕੋਲੋਂ 1 ਲੱਖ 50 ਹਜਾਰ ਦੀ ਨਗਦੀ ਅਤੇ ਦਾਤਰ ਵੀ ਬਰਾਮਦ ਕਰ ਲਿਤਾ ਹੈ।  ਇਹਨਾਂ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਉੱਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਮਾਮਲੇ ਦਰਜ ਹਨ। ਪੁਲਿਸ ਮਾਨਯੋਗ ਅਦਾਲਤ ਕੋਲੋਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਦਾ ਰਿਮਾਂਡ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਦਾਵਾ ਹੈ ਕੀ ਪੁਛਗਿਛ ਦੌਰਾਨ ਹੋਰ ਵੀ ਖੁਲਾਸੇ ਹੋ ਸਕਦੇ ਹਨ ।

  • New Year पर पुलिस को मिली धमकी, अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

    नई दिल्ली : नया साल आने वाला है और बड़े शहरों में नए साल के जश्न को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। अब पूरा शहर पुराने साल को अलविदा और नए साल का स्वागत करने के लिए तैयार है। ऐसे में पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था टाइट कर दी है। मुंबई में भी नए साल के जश्न को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। लेकिन नए साल के जश्न के बीच ही मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है जिसमें पुलिस को धमकी मिली है कि नए साल पर मुंबई शहर में धमाके होंगे। इस कॉल के बाद पुलिस कॉलर का पता लगाने में जुटी हुई है।

    कॉल आने के बाद से मुंबई पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशनों और क्राइम यूनिट्स को अलर्ट मोड पर कर दिया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि बीते शनिवार को शाम 6 बजे धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद पुलिस ने कई जगहों पर छानबीन की लेकिन अभी तक कोई भी सबूत हाथ नहीं लगा है। फिलहाल पुलिस ये पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि ये कॉल किसने और क्यों किया था।

    इससे पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    ये पहली बार नहीं है जब पुलिस को मुंबई को उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले भी मुंबई पुलिस को कई धमकी भरे कॉल्स आ चुके हैं। लेकिन बाद में ये सभी कॉल फर्जी साबित होते हैं। जिन्हें सिर्फ मुंबई पुलिस को डराने और धमकाने के लिए किया जाता है। साल 2022 में मुंबई पुलिस को मुकेश अंबानी का घर उड़ाने की धमकी मिली थी। इस साल भी एक शख्स ने मुंबई पुलिस को उनके ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर धमकी दिया था कि वह मुंबई में धमाका करने जा रहा है।  

  • भारत में कोरोना के 841 मामले आए सामने, इतने मरीजों की हुई मौत

    नई दिल्ली :  देश में बढ़ रहे कोविड -19 के आंकड़े चिंता का विषय बनते जा रहे है। आज जहा पूरा विश्व नए साल का स्वागत कर रहा है। वही who ने कोरोना के न्य वैरिएंट  जेएन.1 की तेजी से प्रसार को देखते हुए ‘ विशेष निगरानी’ की श्रेणी में वर्गीकृत किया है, लेकिन यह वैश्विक लोक स्वास्थ्य को ‘कम’ जोखिम पैदा करता है। 

    देश में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के 743 नए मामले सामने आए तथा उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,997 है।  स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी थी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे तक के अपडेट्स आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 7 लोगों की मौत हुई है.

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत में बीते चौबीस घंटे के दौरान देश में कोरोना वायरस के 841 नए मामले दर्ज किए गए हैं।  यस आंकड़े 7 महीनों में सबसे अधिक है। अब सक्रिय मामले पिछले दिन के 3,997 से बढ़कर 4,309 हो गए हैं। ठंड और कोरोना वायरस के नए उपस्वरूप के कारण हाल के दिनों में संक्रमण के मामलों में तेजी आई है। इससे पहले पांच दिसंबर तक रोजाना के मामलों की संख्या घटकर दहाई अंक तक पहुंच गई थी। 

    वर्ष 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्षों में देश भर में कोरोना वायरस से लगभग साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए है और इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार अब तक संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4.4 करोड़ हो गई है. स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.81 प्रतिशत है। 

    मंत्रालय के अनुसार, देश में कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। केंद्र सरकार ने देश में कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि और जेएन.1 उप स्वरूप की उपस्थिति की पुष्टि होने के बीच राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निरंतर सतर्क रहने के आदेश जारी दिए है।