Blog

  • सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद: देवेंद्र भुट्टो

    सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद: देवेंद्र भुट्टो

    डेरा बाबा रुद्रानन्द नारी में लगी सुख आश्रय योजना की कार्यशाला भुट्टो रहे मुख्यातिथि 

    ऊना/ सुशील पंडित : कुटलैहड़ विस क्षेत्र के डेरा बाबा रुद्रानन्द के गांव नारी स्थित लक्ष्मी मैरिज पैलिस में सीएम सुख आश्रय योजना की एक दिवासीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक देवेन्द्र भुट्टो  मुख्यतिथि रहे । भुट्टो ने सम्बोधन में कहा कि सुख आश्रय योजना के तहत ऐसे अनाथ बच्चे जिनके पास रहने के लिए घर नहीं है, उन्हें हिमाचल की सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार द्वारा न केवल 3 बिस्वा जमीन घर बनाने के लिए प्रदान की जाएगी, बल्कि मकान बनाने के लिए ऐसे पात्र बच्चों को 3 लाख रुपए की वित्तीय सहायता भी दी जाएगी, जोकि हिमाचल के इतिहास में सुखविंदर सिंह सुक्खू का ऐतिहासिक निर्णय है। इसके अलावा अनाथ बच्चों के शादी योग्य होने पर उन्हें शादी करने के लिए सरकार द्वारा 2 लाख रुपए की अनुदान राशि भी प्रदान की जाएगी। 
     उपमंडल के तहत पड़ती ग्राम पंचायत नारी व क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के प्रधानों, उप-प्रधानों व अन्य समाजसेवी संस्थाओं को एक दिवसीय *मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना* जागरूकता शिविर के दौरान विधायक भुट्टो ने कहीं। देवेंद्र भुट्टो ने कहा कि स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर स्कीम के तहत पात्र अनाथ लाभार्थियों तक इस गरीब हितेषी योजना को पहुंचाना हम सभी का दायित्व बनता है। उन्होंने बताया कि जिला के प्रशासनिक आंकड़ों के आधार पर स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर स्कीम के तहत जिला ऊना में गत वर्ष 200 बच्चों को 93.97 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में ऊना जिला में 193 बच्चों को सुख आश्रय योजना के तहत 45 सौ रुपए की सहायता राशि प्रति बच्चा प्रतिमाह प्रदान की जा रही है। वहीं जिला बाल संरक्षण समिति द्वारा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों व प्रयासों के बारे में भी चर्चा की गई। भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ विस क्षेत्र के जिला पार्षद बीडीसी सदस्य प्रधान उपप्रधान वार्ड सदस्य राजनीति से हटकर अपने पंचायत व वार्ड में जो भी अनाथ बच्चे है या फिर जो माता पिता के न होने के कारण रिश्तेदारों में रहते है। उन बच्चों के पूरे कागज़ात बनाकर सीएम सुख आश्रय योजना से जोड़ें। ताकि उन अनाथ बच्चों का भविष्य उज्वल बन सके।
     उन्होंने कहा कि सीएम ने सुख आश्रय योजना को धरातल पर उतार कर अनाथ बच्चों को यह बता दिया कि अगर आपके सिर से माता पिता का साया उठ चुका है तो अब राज्य सरकार ही आपकी माता पिता है जो आपके उज्जवल भविष्य के लिए काम करेगी।  क्योंकि जीरो से लेकर 18 बर्ष की आयु तक जिन बच्चों के माता पिता नहीं है। उन्हें अलग अलग प्रयोग के तहत प्रति माह 45 सौ रुपये मिलेंगे। जो उनके रहन सहन ओर पढ़ाई का खर्च होगा। भुटटो ने कहा कि प्लस टू के बाद सीएम  सुख आश्रय योजना के तहत अनाथ बच्चे जो उच्च स्तर की पढ़ाई करना चाहते है उन्हें सीएम सुख आश्रय योजना के तहत पढ़ाई का खर्च बाद में स्वरोजगार से जोड़ने के लिए 2 लाख ओर अगर मकान नहीं है, तो मकान के लिए 2 लाख ओर अगर जमीन नहीं है, तो 6 मरले जमीन का भी प्रावधान होगा। 
    भुट्टो ने कहा कि  मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना  के तहत 0 से 18 तथा 18 से 27 वर्ष की आयु के अनाथ बच्चों को इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ/सहायता के बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अनाथ बच्चों के लिए मुख्यामंत्री सुखआश्रय योजना शुरू की है। योजना के तहत 18 से 27 वर्ष की आयु तक के अनाथ बच्चों को कवर किया जाएगा जिसके लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी को आवेदन करना होगा। उन्होंने बताया कि जिला बाल संरक्षण इकाई ऐसे सभी अनाथ बच्चों की सुविधा में सक्रिय भूमिका निभाएगी। अनाथ बच्चों की पात्रता जिला बाल संरक्षण अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रमाणित की जाएगी। उसके उपरांत वरीयता के साथ पूरा मामला उपायुक्त को भेजा जाएगा। महिला एवं बाल विकास निदेशालय द्वारा इसके लिए राजस्व अधिकारियों के परामर्श से इस संबंध में आवेदन पत्र तैयार किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि उपायुक्त को जिला कार्यक्रम अधिकारी से मामला प्राप्त होने पर भूमि आवंटित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी होगा।  उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना-2023 के तहत राज्य सरकार द्वारा विभिन्न लाभ प्रदान किए जाएंगे जिसमें सामाजिक सुरक्षा के तहत बाल-बालिका आश्रमों में रहने वाले प्रत्येक बच्चे के लिए आवर्ती जमा (आरडी) खाता खोला जाएगा और जिला बाल संरक्षण अधिकारी के साथ संयुक्त संचालन में खाते आयोजित किए जाएंगे। 0 से 14 वर्ष के बच्चों को एक हज़ार रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, 15 से 18 वर्ष  2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह, एकल नारी 2,500 रुपये प्रति बच्चा प्रति माह 14 वर्ष से अधिक आयु के बच्चे अपनी आवश्यकता के अनुसार इन खातों से धन निकाल सकेंगे। भुटटो ने कहा कि इस योजना के तहत उत्सव भत्ता 500 रुपये प्रति बच्चा बाल देखभाल संस्थानों, राज्य गृह सह संरक्षण गृह, शक्ति सदन और वृद्धाश्रम के निवासियों के बैंक खाते में मुख्य त्योहार मनाने के लिए हस्तांतरित किया जाएगा।  इस दौरान  जिला कार्यक्रम अधिकारी सतनाम सिंह जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह, कुटलैहड़ कांग्रेस कार्यकारी अध्य्क्ष सुरेश शर्मा पंडित,उपाध्यक्ष मनीष शर्मा,शाम चंदेल, सुरिंदर ठाकुर, रोहित रॉकी, गोपाल सैनी, सुमित शर्मा, सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भाग लिया। 
  • मैज़िक ब्लेडस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे सुपरवाइज़र के दो पद

    मैज़िक ब्लेडस बेला बाथड़ी में भरे जाएंगे सुपरवाइज़र के दो पद

    ऊना/ सुशील पंडित : मैसर्ज़ मैज़िक ब्लेडस प्राईवेट लिमिटेड बेला बाथड़ी द्वारा मंगलवार 1 अगस्त को प्रातः10.30 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में साक्षात्कार का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में प्रोडक्शन सुपवाइज़र के दो पद भरे जाएंगे। 
    अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता मकैनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा तथा मकैनिकल वर्कशॉप/फैक्ट्री में कम से कम तीन साल का सुपरवाइज़र में अनुभव होना अनिवार्य है। इसके अलावा इन पदों के लिए आयु सीमा 24 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो व मूल प्रमाण पत्र एवं बायोडाटा सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
  • ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਚ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਚ ਮਿਲੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ: ਨਜਦੀਕੀ ਜਲੰਧਰ ਬਾਈਪਾਸ ਦੇ ਖਾਲੀ ਪਲਾਟ ਵਿਚੋਂ ਇਕ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਸ਼ੱਕੀ ਹਲਾਤਾਂ ਚ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਕਾਰਨ ਇਲਾਕੇ ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਭਰਿਆ ਮਾਹੌਲ ਬਣਦਾ ਨਜਰ ਆਇਆ। ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਹਿਚਾਣ 28 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਪਿੰਡ ਫੁਲਕੇ ਵਜੋਂ ਹੋਈ ਹੈ। ਜੋ ਆਪਣੇ ਘਰੋਂ 2 ਦਿਨ ਤੋਂ ਲਾਪਤਾ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਪਰਿਵਾਰ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕਿ ਓਹਨਾਂ ਦੇ ਪੁੱਤਰ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਪੁਲਿਸ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਲਾਸ਼ ਦਾ ਪੋਸਟਮਾਰਟਮ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਸਿਵਿਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਲਿਆਂਦੀ ਗਈ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

    ਮ੍ਰਿਤਕ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਦੇ ਪਿਤਾ ਚੰਨਣ ਲਾਲ ਅਤੇ ਪਿੰਡ ਦੇ ਸਰਪੰਚ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਗੋਲਡੀ ਅਲੂਮੀਨੀਅਮ ਦਾ ਕੰਮ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਰਾਤ ਨੂੰ ਕੰਮ ਦਾ ਕਹਿ ਕੇ ਘਰੋਂ ਬਾਹਰ ਨਿਕਲਿਆ ਅਤੇ ਅਗਲੀ ਸਵੇਰ ਤੱਕ ਘਰੇ ਵਾਪਿਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਦੁਆਰਾ ਉਸਦੀ ਲਾਸ਼ ਮਿਲਣ ਦੀ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ ਤੇ ਜਦੋਂ ਓਹਨਾਂ ਨੇ ਆਕੇ ਦੇਖਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਹੀ ਲਾਸ਼ ਸੀ। ਲਾਸ਼ ਉੱਤੇ ਜ਼ਖਮਾਂ ਅਤੇ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਕਰੰਟ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਨ ਅਤੇ ਗਲੇ ਵਿੱਚ ਰੱਸੀ ਦੇ ਨਿਸ਼ਾਨ ਸਨ। ਜਿਸਨੂੰ ਦੇਖ ਕੇ ਲਗਦਾ ਸੀ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਬੇਟੇ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਤੇ ਬੇਟੇ ਦੀ ਕਿਸੇ ਨਾਲ ਕੋਈ ਰੰਜਿਸ਼ ਨਹੀਂ ਹੈ। ਓਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

  • अगस्त के महीने में इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

    अगस्त के महीने में इतने दिन स्कूल रहेंगे बंद, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः आज जुलाई का महीना खत्म हो रहा है। इसके साथ ही अगस्त का महीना मंगलवार से शुरू हो रहा है। स्कूलों में अगस्त में इस बार कई छुट्टियां है। ऐसे में अगस्त का महीना शुरू होने के पहले ही पूरी लिस्ट हम आपको बताने जा रहे हैं। इस हिसाब से अभिवावक अपने बच्चों के साथ छुट्टियां प्लान कर सकते हैं। बता दें कि इस बार अगस्त में 4 रविवार पड़ रहे हैं जिसमें स्कूल बंद होते हैं। इसके अलावा पड़ने वाली छुट्टियां देखें।

    8 अगस्त 2023 मंगलवार को टेंडोंग लो रम फीट त्योहार सिक्किम में मनाया जाता है इस दौरान यहां पर स्थानीय सरकार के द्वारा छुट्टी घोषित की जाती है।

    9 अगस्त 2023 को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर आदिवासी बाहुल्य इलाकों में स्कूलों की छुट्टी घोषित की जाती है। झारखंड सरकार ने 9 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है।

    15 अगस्त 2023 को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर स्कूलों में झंडारोहण के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होता है।

    16 अगस्त 2023 को पारसी नव वर्ष के मौके पर कुछ राज्य सरकारों द्वारा छुट्टी घोषित की जाती है।

    28 अगस्त 2023 को सोमवार है। इसी दिन केरल में ओनम मनाया जाता है। इस मौके पर यहां की स्कूलों में छुट्टी होती है।

    29 अगस्त 2023 को केरल में तिरुवोनम का त्योहार होता है। ऐसे में इस बार केरल में लगातार 3 दिनों तक 27 अगस्त से 29 अगस्त 2023 तक छुट्टी रहेगी।

    30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का त्योहार है। यह त्योहार भारत के अधिकांश राज्यों में मनाया जाता है। इस दौरान स्कूलों में छुट्टी घोषित रहती है।

    30 अगस्त 2023 को बुधवार के दिन ओडिशा में झूलन पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। त्योहार के दिन राज्य सरकार कई बार ऐच्छिक अवकाश की घोषणा करती है।

    बता दें कि अगस्त के महीने में चार रविवार क्रमश: 6, 13, 20 और 27 अगस्त को पड़ रहे हैं।

  • भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में बड़ा बदलाव!

    भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच में बड़ा बदलाव!

    मुंबई: आगामी दिनों में विश्वकप प्रतियोगिता होने वाली है, जिसका क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अगर क्रिकेट प्रेमियों की बात करें तो उन्हें सबसे ज्यादा भारत पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच का इंतजार है। दोनों देश लंबे समय बाद एक साथ मैदान में दिखेंगे। हालांकि एशिया कप में भी दोनों देशों के खिलाड़ी आमने सामने होंगे। इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर आ रही है कि विश्वकप में 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब नहीं होगा।

    जी हां भारत पाकिस्तान के बीच 15 अक्टूबर को मैच नहीं होगा। हालांकि अभी इस बारे में बीसीसीआई की ओर से अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो टूर्नामेंट के शेड्यूल में कुछ और भी बड़े बदलाव हुए हैं। सारे बदलावों का ऐलान आज ही कुछ देर बाद किया जा सकता है। पुराने शेड्यूल के मुताबिक 14 अक्टूबर को इंग्लैंड vs अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड vs बांग्लादेश के बीच डबल हेडर मुकाबला तय था। वहीं, बताया जा रहा है कि भारत पाकिस्तान के बीच होने वाला मैच अब 15 के बदले 14 अक्टूबर को खेला जाएगा।

    दरअसल, 15 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। नौ दिन तक चलने वाला यह महापर्व गुजरात में काफी धूमधाम से मनाया जाता है। देश-विदेश से लोग पहुंचते हैं। भारत-पाकिस्तान के मैच में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहेगा। ऐसे में एक साथ लाखों लोगों की सुरक्षा को लेकर सिक्योरिटी एजेंसी ने बीसीसीआई को पहले ही चेता दिया था। जिसके बाद से ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड नई तारीखों पर सोच-विचार कर रहा था। नवरात्रि के बाद भारत का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली आ जाएगा, इसके बाद छठ की बारी आएगी। इस दौरान भी भारतीय टीम अपने मैच खेलेगी।

  • बम बम भोले के जयकारों से गुजां धौमेश्वर महादेव मन्दिर, हजारो भक्त हुए नतमस्तक

    बम बम भोले के जयकारों से गुजां धौमेश्वर महादेव मन्दिर, हजारो भक्त हुए नतमस्तक

    कुमार सोनू,अनमोल राजा ने बांधा समा, कतारबद्ध खड़े होकर भक्तो ने चढ़ाया शिवलिंग पर जल

    ऊना/सुशील पंडित : उपमण्डल बंगाणा के प्रसिद्ध धर्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा में सावन मास के मेलों की खूब धूम चली हुई है। तीसरी धार्मिक रविवारी संध्या के रविवार दिन में ही हजारों भक्तो ने धौमेश्वर मन्दिर तलमेहड़ा में शीश नभाया। तीसरी रविवारी धार्मिक संध्या में पंजाव के फनकार अनमोल राजा एवं कुमार सोनू ने अपनी मधुर आवाज से श्रद्धालुओं को भोलेनाथ के भजनों पर खूव नचाया। तीसरी रविवारी धार्मिक संध्या पर चिन्तपूर्णी विस क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मन्दिर कमेटी द्वारा विधायक सुदर्शन बबलू व पार्टी के गणमान्य लोगों को सम्मानित किया। मन्दिर का पूरा पंडाल खचाखच भरा हुआ था। पंजाव के फ़नकारों ने मेरे भोलेनाथ,शिव शंकर को,चल मना कैलाश आदि भजनों से खूव समां बांधा। रविवार रात 12 बजे श्रद्धालु शिबलिंग पर जल चढ़ाने के लिए कतारबद्ध खड़े हो गए। सुबह 4 बजे शिवलिंग का शिंगार ओर आरती होने के वाद मन्दिर के कपाट खोले गए और श्रद्धालु कतारबद्ध शिबलिंग पर जल चढ़ाते गए। वहीं सोमवार को धौमेश्वर महादेव मन्दिर भोलेनाथ के जयकारों से खूब गुंजा ओर हजारों की तादात में श्रद्धालु मन्दिर में नतमस्तक हुए। 
    जगह जगह श्रद्धालुओं के लिए कई समाजसेवी संस्थाओं ने भंडारों व लंगर का आयोजन किया था। मन्दिर कमेटी के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर में अव हिमाचल ही नहीं बल्कि बाहरी राज्यो से भी भारी सँख्या में श्रद्धालू आ रहे है। शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी द्वारा पहले ही सावन मास के मेलों की तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी। प्रवीण शर्मा ने कहा कि पहले सावन मास में केवल सोमवार को ही श्रद्धालूओं की मन्दिर में भीड़ देखी जाती थी। लेकिन बीते 2 बर्षो से यानी कोविड समय के बाद अब सावन मास में हर दिन श्रद्धालुओं का तांता मन्दिर में देखा जा सकता है ओर मन्दिर कमेटी द्वारा पहले ही श्रद्धालुओं के लिये लंगर की व्यवस्था ठहरने एवं मन्दिर दर्शन की पूरी व्यवस्था की गई है। मन्दिर कमेटी की एक टीम मन्दिर परिसर में देख रेख करती है ताकि कोई अप्रिय घटना न घटित हो।
    प्रवीण शर्मा ने कहा कि जोल से लेकर मन्दिर के मुख्य गेट से मन्दिर परिसर तक अलग अलग प्रकार के भंडारे श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जाते है। बुजुर्गों अपंगों के लिए मन्दिर दर्शन को प्रमुखता से लेकर दर्शन करवाये जाते है। शर्मा ने कहा कि मन्दिर कमेटी का उद्देश्य है कि मन्दिर परिसर को राजनीति से दूर रखा जाए और मन्दिर के प्रांगण में आने वाले हर श्रद्धालु को मन्दिर के पूरे दर्शन हों। मन्दिर परिसर में उचित व्यवस्था हो और हर श्रद्धालु के लिए मन्दिर कमेटी द्वारा ब्रेकफास्ट लंच ओर रात का खाना बेहतर हो। प्रवीण शर्मा ने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर ट्रस्ट को बहुत बड़े दानी सज्जन दिल खोलकर दान देते है। कमेटी दानी सज्जनों का एक एक पैसा मन्दिर निर्माण पर खर्च करती है और बिल्कुल पारदर्शिता से कार्य करके मन्दिर को ओर ज्यादा प्रसिद्धि देने के लिए बचनबद्ध है। इस मौके पर मन्दिर ट्रस्ट के सदस्य व अन्य सेवादारों ने अपनी सेवाएं मन्दिर में प्रदान कीं ओर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। 
  • ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत 

    ड्यूटी से लौट रही महिला कांस्टेबल की सड़क हादसे में मौत 

    जयपुरः राजधानी जयपुर में निवारू पुलिया पर सड़क हादसे में महिला पुलिस कांस्टेबल की मौत हो गई। वहीं कार सवार सब इंस्पेक्टर सज्जन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही थाना पश्चिम पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक महिला कांस्टेबल के शव को अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है। वहीं घायल सब इंस्पेक्टर का अस्पताल में इलाज जारी है। महिला कांस्टेबल और सब इंस्पेक्टर ड्यूटी खत्म होने के बाद घर के लिए निकले थे। निवारू पुलिया एक्सप्रेस हाईवे पर ट्रक की चपेट में आने से कार हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक सड़क दुर्घटना में थाना पश्चिम में तैनात 2006 बैच की कांस्टेबल बबीता की मौत हो गई है। वही महिला थाना दक्षिण में तैनात सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह गंभीर रूप से घायल हैं। देर रात को ड्यूटी खत्म होने के बाद महिला कांस्टेबल बबीता और सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह दोनों कार से घर जा रहे थे। दोनों कार से 14 नंबर की तरफ जा रहे थे।

    इसी दौरान निवारू पुलिया के सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर ने कार को इतनी जबरदस्त टक्कर मारी की कार पलट गई। उसके बाद दोनों को तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण उपरांत महिला कांस्टेबल बबीता को मृत घोषित कर दिया। सज्जन सिंह की तबीयत ज्यादा नाजुक होने पर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। सब इंस्पेक्टर सज्जन सिंह को निजी अस्पताल में वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं मृत महिला कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। घटनास्थल पर आसपास के लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई, लोगों ने पुलिस को इस दुर्घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। दुर्घटना के बाद पश्चिम थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने का भी प्रयास किया जा रहा है।

  • पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाबः पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ पर केस दर्ज, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल का पिछले कुछ दिनों से एक दूसरे से जुबानी विवाद चल रहा हैं। वहीं सीएम मान ने बताया कि पूर्व वित्त मंत्री के खिलाफ केस दर्ज हो गया है। हालांकि भगवंत मान को राजनीति में लाने वाले बादल ही थे, लेकिन अब दोनों एक-दूसरे के कट्टर राजनीतिक विरोधी हैं। इस मौके पर भगवंत मान ने मनप्रीत बादल को सबसे बड़ा नाटककार बताया है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि जब मनप्रीत बादल पर केस दर्ज हो सकता है तो समझ लीजिए कि मैं किसी को नहीं बख्शता। मान ने कहा कि बेशक वह मनप्रीत बादल के साथ राजनीति में आए थे, लेकिन मनप्रीत बादल शहीदों की धरती से शपथ लेकर कांग्रेस में चले गए और अब भाजपा में चले गए हैं, मैं आज भी उस शपथ पर कायम हूं।

    इस मौके पर मान ने खुद को नौटंकीबाज कहे जाने के जवाब में कहा कि शहीद भगत सिंह के गांव की मिट्टी की कसम खाकर कांग्रेस में जाना और फिर बीजेपी में शामिल होना, इससे बड़ा नौटंकीबाज कोई नहीं हो सकता। मनप्रीत बादल को नाटकों के लिए ऑस्कर मिलना चाहिए।

    भगवंत मान ने कहा कि मुगलों के समय भी यह उनके साथ था और अंग्रेजों के समय भी यह उनके साथ आया था। अकाली के समय वह अकाली दल में थे, उसके बाद कांग्रेस के समय वह कांग्रेस में शामिल हुए और अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। लेकिन उन्हें बताना चाहिए कि वे कब जनता के साथ थे और कब रहेंगे?

    बता दें कि मनप्रीत बादल को विजिलेंस द्वारा बुलाए जाने के बाद दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक जुबानी जंग बढ़ती जा रही है। मनप्रीत बादल ने कहा भगवंत जी – नाटक आपका पेशा था और अब भी है। पंजाब के लोग आपके नाटक देख रहे हैं। इसका जवाब आज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनप्रीत बादल को दे दिया है।

  • जालंधरः NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस की दबिश, 2 गिरफ्तार

    जालंधरः NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस की दबिश, 2 गिरफ्तार

    फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेश में बैठे लोगों का रिश्ता करवाने का देते थे झांसा

    जालंधर,ENS: रामामंडी में स्थित NRI MARRIAGE SERVICES दफ्तर में पुलिस ने दबिश दी है। इस दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के दिशा निर्देशों पर डीसीपी इंवेस्टीगेशन हरविंदर सिंह, एडीसीपी ट्रैफिक कंवलप्रीत चाहल, डीसीपी इंवेस्टीगेशन भूपिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव परमजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए इंचार्ज इंदरजीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए ऑनलाइल फर्जी प्रोफाइल बनाकर कर विदेश में रह रहे लोगों को रिश्ता करवाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करके पैसों की ठगी मारने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। आरोपियों की पहचान आंनद शुक्ला पु्त्र राम भवन शुक्ला निवासी न्यू अमरीक नगर, रोहित पुत्र रंजन कुमार निवासी उपकार नगर, थाना रामामंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 कंप्यूटर, 3 लैपटॉप, 7 हार्ड डिस्क, 4 आईपी फोन, 2 मोबाइल, 16 हजार 500 रुपए की भारती करंसी बरामद की है। 

    मामले की जानकारी देते हुए सीआईए इंदरजीत सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने सतलुज चौक के पास नाका लगाया हुआ था। इस दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि आंनद शुक्ला, रोहित अपने साथियों सहित छिनमस्तिका बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर NRI MARRIAGE SERVICES का दफ्तर चला रहे है। जहां वह वर्चुअल फोन नंबर डालकर, फर्जी प्रोफाइल बनाकर विदेशों में बैठे लोगों को रिश्ते करवाने का झांसा देकर, धोखाधड़ी करके पैसे ठगने का काम करते थे। इसके लिए इन्होंने अपने अलग-अलग नाम की ऑनलाइन साइड बनाकर रखी हुई थी। इस काम ने दोनों ने लैंडलाइन फोन, कंप्यूटर और मोबाइल का इस्तेमाल करते थे। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिविजन 6 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी आनंद ने एमएससी आईटी की पढ़ाई की हुई है। जबकि रोहित ने एमए इकनॉमिक्स की पढ़ाई की हुई है। जिसने अपने साथी रोहित के साथ मिलकर 2020 में ऑनलाइन मैरिज ब्यूरो खोला था।

    आरोपियों ने पूछताछ में बताया विदेशों में बैठे लोगों के द्वारा अखबारों और ऑनलाइड साइडों पर विवाह संबंधी विज्ञापनों से उनका फोन नंबर निकालकर वर्चुअल कॉल करते थे और जिस देश में फोन करते थे वहां पर उनको लोकल नंबर दिखाई देता था। यह रिश्तों के लिए लड़के-लड़की की मैट्रिमोनियल साइड से प्रोफाइल कॉपी करते थे और उसी प्रोफाइल को मोडिफाई करके अपनी एप्लीकेशन NRI MARRIAGE SERVICES जिसका पता 1452, हग्ज रोड़, आरडी सूट-200 ग्रेफवाइन, टेक्सेस 76051 यूएसए और वेब जोकि नकली भेजते थे। यह एप्लीकेशन रजिस्टर करवा कर डॉलरों में पैसे लेते थे। जोकि बाद में एप्लिकेटों का फोन उठाना और उनसे संपर्क करना बंद कर देते थे। पूछताछ दौरान पता चला है कि 2020 से अब तक करीब 1 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी कर चुके है। आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि आरोपियों के भारत में अलग-अलग बैंकों में 5 अधिक खाते खुलवा रखे है। जिनकी जानकारी हासिल की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके अ/ध 420, 120 बी, आईपीसी 66सी, 66डी, आईटी एक्ट थाना नंबर 6 में मामला दर्ज कर लिया है।

  • सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटकी, देखें वीडियो

    सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटकी, देखें वीडियो

    हमीरपुरः टोनी देवी में पहाड़ी पर बस पलटने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बस में 60 सवारियां सवार थी। इस दौरान सवारियों से भरी बस पहाड़ी पर लटक गई। जिसके बाद सवारियों में चीख पुखार मच गई। हालांकि सूझबूझ से सभी यात्रियों को बस से बाहर निकाल लिया गया है। घटना की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।