Blog

  • पंजाबः इस सीट से 27 साल बाद अकेले चुनाव लड़ेगा अकाली दल 

    गुरदासपुरः पंजाब में लोकसभा चुनावों अकाली दल-भाजपा के गठबंधन टूटने के बाद समीकरण काफी बदल गए है। एक ओर जहां भाजपा 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को तलाशने में जुटी हुई है, वहीं अकाली दल की मुश्किलें भी कम नहीं दिखाई दे रही। यही कारण है कि 27 साल बाद अकाली दल गुरदासपुर सीट से अकेले चुनाव लड़ने जा रही है। वहीं भाजपा भी कांग्रेस और अन्य पार्टियों को झटका देते हुए बाहरी नेताओं को टिकट देकर चुनाव लड़ा रही है। दरअसल, 1997 में अकाली दल व भाजपा के बीच हुए समझौते के बाद ये पहला लोकसभा चुनाव है, जब शिरोमणि अकाली दल (SAD) गुरदासपुर विधानसभा क्षेत्र में उतरने जा रहा है। हिंदू बहुल क्षेत्र होने के बाद भी अकाली दल ने यहां अपने पूर्व कैबिनेट मिनिस्टर व सिख चेहरे डॉ. दलजीत चीमा को उतारा है। इस सीट पर डॉ. चीमा को लोकल होने का फायदा तो मिलेगा, लेकिन जमीन बनाने के लिए कड़ी मेहनत भी करनी होगी।

    विवादों से दूर रहे और वाइट कॉलर डॉ. दलजीत चीमा गुरदासपुर के अंतर्गत आते श्री हरगोबिंदपुरा से संबंधित हैं। विनोद खन्ना के देहांत के बाद स्टार हीरो सन्नी देओल से खफा गुरदासपुर वोटरों की मांग लोकल उम्मीदवार को पहल देने की शर्त अकाली दल ने पूरी कर दी है। लेकिन अभी लक्ष्य काफी दूर है। अकाली दल की टिकट के लिए यहां से पहले काहलों परिवार के बेटे माझा युवा विंग के प्रमुख रवि करण काहलों और पूर्व विधायक लखबीर सिंह लोधीनांगल का नाम था। भाजपा द्वारा टिकट ना देने से खफा कविता खन्ना को भी अकाली दल जॉइन कराने की चर्चाएं जोरों पर थी। इसके बावजूद चीमा पर दाव खेला गया है।

    वहीं, काहलों परिवार और लखबीर लोधीनंगल की डॉ. चीमा को टिकट देने के बाद अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में 9 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से चार भोआ, पठानकोट, सुजानपुर और दीनानगर को हिंदू बहुल क्षेत्र माना जाता है। 2019 के चुनावों में सनी देओल 82,459 वोटों से जीते थे। जिनमें से तकरीबन 70,000 इन्हीं चार विधानसभा सीटों से आई थी। दलजीत सिंह चीमा पर लोकल टैग तो लग गया, लेकिन इन 4 विधानसभा क्षेत्रों की वोट भाजपा व अकाली दल में बंट जाएगी। जो डॉ. दलजीत चीमा के लिए जीत का लक्ष्य मुश्किल करने वाली है। डॉ. चीमा चाहे गुरदासपुर से हैं, लेकिन उनका राजनीतिक सफर रोपड़ (रूप नगर) का रहा है। रोपड़ से ही वे 2012 से 2017 तक विधायक रहे और मंत्री भी चुने गए।

    ऐसे में उनके पास अपनी टीम को तैयार करने के लिए सिर्फ लोकल लीडर्स का सहारा है। अगर काहलों या लखबीर सिंह लोधीनंगल बगावत करते हैं या सपोर्ट देने से मना करते हैं तो डॉ. चीमा की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इन दोनों नामों को मनाने के अलावा उन्हें गुरदासपुर से पूर्व विधायक गुरबचन सिंह बब्बेहाली को भी साथ लेकर चलना होगा। डॉ. चीमा की बात करें तो 2007 से 2012 तक वे पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के सलाहकार रहे। पूर्व मुख्यमंत्री बादल भी जानते थे कि उनकी सलाह अकाली दल को हमेशा जोड़ने वाली रही है। 2012 में विधायक बने तो 2014 में उन्हें शिक्षा विभाग दे दिया गया। इसके बाद भी डॉ. चीमा ने स्पोक्सपर्सन व सलाहकार के तौर पर अकाली दल को समेटने का काम किया। रूठों को मनाने और पार्टी में वापसी करवाने में भी उनका योगदान अहम बताया जाता है।

  • पंजाबः आज आप पार्टी जालंधर और लुधियाना के उम्मीदवार कर सकती है घोषित, पवन टीनू का नाम लगभग तय

    चंडीगढ़ः लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तक सियासी पार्टियों ने सभी उम्मीदवारों का ऐलान नहीं किया है। वहीं आज आप पार्टी आज 13 सीटों पर 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है। जबकि आज अन्य उम्मीदवारों की सूची आप पार्टी कर सकती है। ऐसे में आज जालंधर से पवन टीनू को आप पार्टी उम्मीदवार घोषित कर सकती है। हालांकि भगवंत मान 2 दिन के गुजरात दौरे पर हैं। जहां पर वह पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में रैलियां करेंगे। दरअसल, आज आप पार्टी जालंधर और लुधियाना के उम्मीदवार घोषित कर सकती है। इसके अलावा लुधियाना में कई नामों पर मंथन चल रहा है। उम्मीद है कि जल्दी ही इस बारे में स्थिति साफ हो जाएगी।

    जालंधर जिले में नौ विधानसभा हलके आते हैं। 2022 में हुए विधानसभा चुनाव जिले की चार सीटें आप के खाते में आई थीं, जबकि कांग्रेस को पांच सीटों पर जीत मिली थीं। करतारपुर के विधायक बलकार सिंह सरकार में निकाय मंत्री हैं। हालांकि अब जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। जहां तक लुधियाना जिले की बात है तो यहां पर 14 विधानसभा हलके हैं। इनमें दाखा हलके को छोड़कर बाकी सभी हलकों आप के अपने विधायक हैं। ऐसे में पार्टी की पूरी कोशिश रहेगी इन सब चीजों का फायदा उठाया जाएगा। चर्चा है कि पार्टी किसी विधायक पर दांव खेल सकती है। वहीं, पार्टी कोई नया प्रयोग भी कर सकती है

  • बड़ा हादसा: नदी में नाव डूबी, 10 छात्रों समेत कई लोगों के डूबने की सूचना, बचाव अभियान जारी

    जम्मूः श्रीनगर में बड़ा हादसा हुआ है। यहां झेलम नदी में नाव डूब गई है। इस हादसे में 10 स्कूली बच्चों समेत कई लोग नदी में डूब गए हैं। बचाव अभियान जारी है। उधर, लोगों ने हादसे के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, श्रीनगर के गंडबल नौगाम इलाके में एक नाव पलट गई है।

    कई लोग लापता हैं, बचाव अभियान शुरू किया गया है। स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दी है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। स्थानीय लोग बता रहे हैं कि इस नाव में ज्यादातर बच्चे सवार थे। आधिकारिक संख्या की प्रतीक्षा है।

  • पंजाब : नशे की ओवरडोज से युवक की मौ’त, देखें वीडियो

    लुधियाना : देर रात नशे की ओवरडोज से युवक की मौत का मामला सामने आया है। मरने वाले की अभी पहचान नहीं हो पाई। मृतक युवक की आयु करीब 34 साल लग रही है। मरने वाले युवक का शव सतलुज दरिया किनारे पड़ा मिला। लोगों ने शव देख पुलिस को सूचित किया। बता दें सतलुज दरिया किनारे गांव तलवंडी में खुल कर चिट्टा बिकता है। वहीं से युवक चिट्टा खरीद कर सतलुज दरिया किनारे नशा करता है।

    घटना स्थल पर पहुंच थाना लाडोवाल की पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। उसकी पहचान के लिए आसपास के गावों के लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ की। लेकिन किसी से कोई जानकारी नहीं मिल सकी। मृतक युवक की पहचान ना होने के चलते शव को 72 घंटो के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। थाना SHO वीरेंद्रपाल सिंह के अनुसार मृतक युवक के पास से नशे में इस्तेमाल की गई एक सिरिंज मिली है।

    जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की अधिक मात्रा में नशा करने से मौत हुई है। उन्होंने बताया कि उन्हें दरिया किनारे युवक के शव मिलने की सूचना मिली थी। जहां उन्होंने टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान होने पर शव का पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई की जाएगी।

  • जालंधर बाइपास पर अस्थियां प्रवाह करके लौट रहे परिवार के साथ हुआ सड़क हादसा, 12 घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः जालंधर बाइपास नजदीक मेट्रो पुल पर हरिद्वार से अस्थियां प्रवाह करके लौट रहे परिवार के साथ सड़क हादसे का मामला सामने आया है। दरअसल, जिले में रात 10.30 बजे तेज रफ्तार टैंपो ट्रैवलर और ट्राली की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कुल 12 लोग घायल हुए है। टैंपो ट्रैवल चालक हरिद्वार से अस्थियां प्रवाहित करवा सवारियों सहित होशियारपुर जा रहा था। उसे रास्ते में नींद आ गई जिस कारण उसने ट्राली को पीछे से टक्कर मारी दी। हादसा इतना भयानक था कि टैंपो ट्रैवलर डिवाइडर पर लगे पोल से टकराया और ट्राली सड़क के दूसरी साइड पलट गई। बिजली का पोल भी टेढ़ा हो गया।

    टैंपू ट्रैवलर में चीख पुकार सुन कई वाहन चालक हाईवे पर रुक गए। घायलों को बाहर निकाला गया। लोगों ने प्राथमिक उपचार दे एम्बुलेंस को सूचित कर अस्पताल भेजा। घायलों में बच्चों और महिलाओं सहित कुल 12 पहुंचे। घायलों में 2 महिलाओं के गंभीर चोटें आई, जिन्हें परिजनों निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायलों की पहचान अर्चिता, आदित्या,दक्ष,मंजू,कांता,अंजू, आंचल,रीना,जतिंदर , दिनेश व रजनी के रूप में हुई। घायल पल्लवी ने बताया कि वह होशियारपुर के इलाके क्लॉक टावर के पास वह रहते है। 2 अप्रैल को उसकी माता की मौत हो गई थी जिसके चलते वह अपने रिश्तेदारों के साथ माता की अस्थियां विसर्जित करने के लिए हरिद्वार में गई हुई थी।

    जहां से लौटते समय वह लुधियाना के जालंधर बाइपास स्थित मेटरो नजदीक हादसे का शिकार हो गई हैं। घटना की सूचना मिले ही थाना सलेम टाबरी की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने टैंपो ट्रैवलर व ट्राली को कब्जे में लेकर थाने में पहुंचा मामले की जांच शुरू कर दी है। टैंपो ट्रैवलर के ड्राइवर नरेश ने कहा कि वह रेड मेंगो के पास खाना खाने के लिए रुके थे लेकिन वहां खाना खाया नहीं। उसकी झपकी जरूर लगी थी लेकिन ट्राली पर कोई रिफ्लेक्टर नहीं लगा था। ट्राली बीच सड़क खड़ी थी। ट्राली चालक दलजिंदर सिंह ने कहा कि वह लुधियाना में लकडियां अनलोड करके वापस बलाचोर जा रहा था। टेंपों ट्रेवलर चालक तेज रफ्तार में था। उसे नींद आ गई जिस कारण उसने ट्राली को टक्कर मारी। हादसे में उसकी ट्राली भी क्षतिग्रस्त हुई है। टैंपो ट्रैवलर में सवारियों के भी चोटें लगी है।

  • आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2024

    आज का राशिफल, 16 अप्रैल 2024

    आज चैत्र शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और मंलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का आठवां दिन है। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 16 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अप्रैल 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।

    मेष राशिः आज का दिन आपके जीवन में खुशियां लेकर आया है। आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप परिवार के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। परिवार सहित माता दुर्गा की पूजा करें, जीवन में अच्छे मौके आपको मिलते रहेंगे।

    वृष राशिः आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा, जिससे आपके मन में खुशी रहेगी। परिवार में धार्मिक काम की योजना बन सकती है। आप अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यवहार में कुछ अच्छे बदलाव आने से आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। माता महागौरी के दर्शन कर आशीर्वाद लें, आपकी नेतृत्व क्षमता मजबूत होगी।

    मिथुन राशिः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घर के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर पूर्ण रूप से सतर्क रहेंगे। आज के दिन मां दुर्गा को खीरपूड़ी का भोग लगाएं, आपका दिन अच्छा रहेगा।

    कर्क राशिः आज महा अष्टमी के दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता महागौरी को फूलों की माला अर्पित करें, जीवन में आपकी गति में निरंतरता बनी रहेगी।

    सिंह राशिः आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। राजनीति व सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन फेवरेबल रहेगा। महिलाओं के लिए दिन शानदार रहेगा। बिजनेस मैन आज कोई जरुरी मीटिंग अटेंड कर सकते हैं। आज किसी से लिए उधार से छुटकारा मिलेगा, आपकी टेंशन ख़त्म होंगी। आज आप किसी अच्छी जगह घूमने जा सकते। आपको मातापिता का पूरा सहयोग मिलेगा। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपके ऊपर देवी मां की कृपा बनी रहेगी।

    कन्या राशिः आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। एकाग्र मन से किया गया काम लाभदायक साबित होगा। आज किसी जिम्मेदारी को अनदेखा करने से आपको बचना चाहिए। आज आपकी सेहत ठीक-ठाक रहेगी। आप कम से कम समय में काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। जो लोग किसी नये काम में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं, वे किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह ले लें। देवी मां के मंदिर में अन्न का दान करें, आपकी सेहत अच्छी रहेगी।

    तुला राशिः आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दें। आज दुर्गा माता का ध्यान करें, आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

    वृश्चिक राशिः आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। माता महागौरी की कृपा से आपका जीवन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग बैंक में कार्य करते हैं वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बिताएंगे। आज के दिन महागौरी के आगे घी का दीपक जलाएं, आपका दिन बेहतरीन रहेगा।

    धनु राशिः आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपका मन घरेलू काम-काज में लगेगा। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। डिप्लोमा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज ज्यादा पढ़ाई करने की जरूरत है। व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा पाने के लिएअच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं, आपको बढ़िया समाधान मिलेगा। आज के दिन माता महागौरी की धूप-दीप से पूजा करें, आपके साथ सब कुछ ठीक रहेगा।

    मकर राशिः आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लेकर आया है। आपके दोस्त आपसे मदद की गुहार करेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप शॉपिंग करने का मन बनाएंगे। आज आप अपनी बहन को कुछ गिफ्ट दे सकते हैं जिससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा। आज आप किसी जरुरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। सिद्धकुंजिका स्तोत्र का पाठ करें, आपकी लाइफ अच्छी बनी रहेगी।

    कुंभ राशिः आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार  के साथ बाहर मूवी का प्लान बन सकता है। दोस्तों की बर्थडे पार्टी मे जाएंगे, जहां बाकी दोस्तों के साथ इंज्वाय करने का मौका मिलेगा। आज कोई नई स्किल सीखने का विचार कर सकते है जिसका लाभ आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। आज आप नया वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना के खिला सकते हैं। आज आपको अचानक धन लाभ होगा। कन्या को कुछ गिफ्ट करके उनका आशीर्वाद लें, आप जीवन में कभी नहीं रूकेंगे।

    मीन राशिः आज का दिन आपके लिए ख़ास रहने वाला है। रुपए पैसों के मामले में लापरवाही करने से आपको बचना चाहिए। टूर एंड ट्रेवल्स का काम कर रहे लोगों को अच्छा लाभ होगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। आप आर्थिक मामलो मे किसी एक्सपर्ट से सलाह लेंगे, यह सलाह मददगार साबित होगी। आज माता महागौरी को मिठाई का भोग लगाएं, आपका दिन बेहतर रहेगा।

  • जालंधर : लुटेरा गिरोह के 3 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात सीआईए स्टाफ की टीम ने हाईवे पर लूट करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और तेजधार हथियार बरामद किए है। आरोपियों की पहचान संदीप कुमार उर्फ विशाल निवासी भीम नगर नूरपुर अड्डा, अक्षय उर्फ बग्गा निवासी हरदयाल नगर और मोहित कुमार उर्फ़ राजा निवासी सतोखपुरा के रूप में हुई है।

    पुलिस को प्राथमिक जांच मे पता चला कि यह गिरोह हाईवे पर फ़ैक्ट्री से लौट रहे प्रवासी और राहगीरों को अपनी लूट का शिकार बनाते थे। डीएसपी लखबीर सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि हाईवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य भोगपुर साइड की तरफ आ रहे है। जिसके बाद सीआईए स्टाफ के प्रभारी पुष्प बाली की अगुवाई मे टीम नाकेबंदी के दौरान भोगपुर के पास मौजूद थी। 

    इस दौरान बाइक पर आ रहे 3 युवक पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे. तो मौके पर मौजूद पुलिस ने रोक कर पूछताछ की, तो आरोपियों से  चोरी का मोटरसाइकिल और मोबाइल बरामद किया।  जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया।  जांच के दौरान लूट के 21 मुक़दमे हल हुए।  आरोपियों के खिलाफ अलग अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।

  • ਪੰਜਾਬ: ਇਸ ਇਲਾਕੇ ਚ ਘਰ ਤੇ ਡਿੱਗੀ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਕਮਰੇ ਚ ਰੱਖਿਆ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਹੋਇਆ ਸਵਾਹ 

    ਤਰਨਤਾਰਨ: ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਅੰਦਰ ਹੋਈ ਬੇਮੌਸਮੀ ਬਰਸਾਤ ਦੌਰਾਨ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿਗਣ ਦਾ ਮਾਮਲਾ ਸਾਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਹ ਅਜਨਾਲਾ ਦੇ ਮਕਬੂਲ ਸ਼ਾਹ ਰੋਡ ਦੀ ਹੈ ਜਿੱਥੇ  ਇੱਕ ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਪੁਰਾਣੀ ਹਵੇਲੀ ਵਿਚ ਅਸਮਾਨੀ ਬਿਜਲੀ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਨਾਲ ਉੱਪਰਲੇ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਅਚਾਨਕ ਅੱਗ ਲੱਗ ਗਈ। 

    ਜਿਸ ਨੂੰ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪਾਣੀ ਦੇ ਨਾਲ ਕਾਬੂ ਪਾਇਆ ਗਿਆ।  ਫਿਲਹਾਲ ਅੱਗ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕੋਈ ਜਾਨੀ ਨੁਕਸਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ । ਪਰ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਪਿਆ ਫਰਨੀਚਰ ਕੱਪੜੇ ਆਦਿ ਸਮਾਨ ਸੜ ਕੇ ਸਵਾਹ ਹੋ ਗਿਆ। ਜਿਸਦੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਹਵੇਲੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦਿਤੀ।

  • जालंधर : मेन बाजार मे लगी दुकान को आग , देखे वीडियो 

    जालंधर (ENS) : रैनक बाजार मे कपडे की दुकान मे आग लगने का मामला सामने आया है। आग jaggi dresses नामक दुकान मे लगी है। यह बाजार शहर के तंग बाजारों मे से एक है। गनीमत यह रही कि आग बाजार बंद होने के बाद लगी। नहीं, तो फायर बिरगेड की गाडी को बाजार मे दाखिल होने के लिए  कड़ी मुशक़्क़त का सामना करना पड़ता था। 

    आग लगने की सूचना मिलते ही लोग बाजार मे इकट्ठे हो गए और दमकल विभाग को सूचित किया। मौके पर दमकल विभाग के अधिकारी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे है। गौरतलब है कि uma फैक्ट्री मे दोपहर को लगी आग अभी तक भुझने का नाम नहीं ले रही है।

  • जालंधर: 9 घंटे बाद भी नहीं बुझ रही Uma International फैक्ट्री मे लगी आग

    दमकल विभाग में मचा हड़कंप, इलाके मे फैली दहशत

    जालंधर (ENS): लैदर कॉप्लैक्स में स्थित UMA INTERNATIONAL मे आज दोपहर 1 बजे के करीब फैक्टरी में आग लगने का मामला सामने आया था। आग लगने से फैक्टरी में काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद कर्मियों ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर पहुँच कर  दमकल विभाग की टीम द्वारा आग पर काबू पाने के प्रयास 9 घंटो से प्रयास किए जा रहे है। स्थानीय लोगों के मुताबिक 6 महीने पहले ही  फैक्टरी में निर्माण का काम हुआ था।

    फैक्टरी में लगी आग ने भीषण रूप धारण कर लिया है। जानकारी के मुताबिक अब तक दमकल विभाग की 175 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है।  लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया गया। फैक्टरी में आग लगने से इलाके मे दहशत का माहौल है। आग पर जल्दी काबू न पाया गया, तो UMA फैक्ट्री के साथ लगती फैक्टरियों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग लगने से फैक्टरी में भारी नुकसान हो गया है। लेकिन आग कम होने की जगह बढ़ती ही जा रही है।