फिरोजपुर: पंजाब के जिला फिरोजपुर में आज बाद दोपहर एक्साइज और टैक्स डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड रूम में बिजली कि तार से शार्ट सर्किट होने से भयंकर आग लगने कि सूचना प्राप्त हुई हैं। जानकारी देते हुए डिपार्टमेंट के स्टेनो जगजीवन सिंह ने बताया कि बाद दोपहर तकरीबन चार बजे उन्हें रिकॉर्ड रूम से धुआं निकलता हुआ दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि देखते ही देखते रिकॉर्ड रूम में रखें रिकॉर्ड में भयंकर आग लग गई। इस दौरान डिपार्टमेंट के कर्मचारियों द्वारा आग बुझाने की तमाम कोशिशें की गई, लेकिन आग नहीं बुझीं। जिसके बाद कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और कड़ी में मशक्कत के बाद उन्होंने आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। जिसके तहत इलाके कि बिजली भी बंद करवा दी गई है।
Blog
-
जालंधरः 20 पेटी अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
जालंधर, ENS: एंटी नारकोटिक्स सेल की पुलिस ने 20 पेटी अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ लड्डू निवासी गड़ा जालंधर के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान अर्बन स्टेट रेडलाइट के नज़दीक सिंह सभा गुरुद्वारा के पास मौजूद थी, जहा उन्हें गुप्त सूचना मिली संदीप कुमार अवैध शराब को गाड़ी में रखकर गड़ा की तरफ आ रहा है, जिसके बाद उनकी टीम में नाकेबंदी कर आरोपित को गाड़ी सहित बीस पेटी अवैध शराब बरामद गिरफ्तार कर आरोपित के खिलाफ एक्साइज़ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जाच शुरू कर दी है।
-
जालंधरः नशा तस्कर और बांछित भगोड़ा गिरफ्तार
जालंधर, ENS: कमिश्नरेट पुलिस की अलग अलग टीमों ने दो मामलो में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। थाना रामामंडी की उपचौकी दकोहा पुलिस ने 35 ग्राम हेरोइन नामक नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया गया है और फतेहपुर चौकी की पुलिस टीम ने हत्या मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और एक रौंद के साथ दबोचा है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान जगप्रीत सिंह उर्द जग्गा निवासी थाना सदर,पट्टी जिला तरनतारन और रोहित कुमार उर्फ तूता निवासी गांव चांदपुर थाना पतारा के रूप में हुई है। फतेहपुर चौकी की पुलिस टीम ने हत्या मामले में भगोड़ा चल रहे आरोपित को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से देसी पिस्तौल और एक रौंद बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान जगप्रीत सिंह उर्द जग्गा निवासी थाना सदर,पट्टी जिला तरनतारन के रूप में हुई है।

एडीसीपी आदित्य ने बताया कि थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर भारत मसीह की टीम के एएसआई फतेहपुर चौकी इंचार्ज विकटर मसीह ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपित जगप्रीत को गिरफ़्तार किया है। आरोपित जगप्रीत के खिलाफ 31 अगस्त 2021 को थाना सदर में मुक़दमा नंबर 135 आईपीसी धारा 302 और आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज किया गया था, जिसमे जमानत के बाद अदालत में पेश ना होने के चलते आरोपित को 18 जनवरी 2022 को भगोड़ा क़रार कर दिया था, जिससे उनकी टीम ने घर से दबोच कर उसके कब्जे से अवैध हथियार बरामद किया है।इसी तरह थाना रामा मंडी के प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि दकोहा चौकी के सब इंस्पेक्टर मदन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान न्यू दशमेश नगर के पास मौजूद थे, जहा उन्हें नागलशामा चौंक की तरफ से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया जो पुलिस को देखकर अपनी जेब से लिफाफा फेंक वहां से भागने की कोशिश करने लगा तो मौके पर मौजूद पुलिस मुलाजिमों ने उसे रोक कर जब फेंके हुए लिफाफे को खोल कर देखा तो उसमे से 35 ग्राम हेरोइन नामक नशीला पदार्थ बरामद हुआ पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-
बददी के अमरावती कालोनी में खड़ी गाड़ी में लगी आग
पार्किंग में खड़ी गाड़ी में लगी आग
जल कर हुई राख
बददी/ सचिन बैंसल: बददी के अमरावती अपार्टमेंट में पार्किंग के खड़ी एक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। गाड़ी से जब धुआं निकलने लगा तो दमकल विभाग को मौके पर बुलाया। जिससे आग पर काबू पाया लेकिन गाड़ी पूरी तरह से नष्ट हो गई। बद्दी के अमरावती अपार्टमेंट में रहने वाले हमीरपुर जिले के भोरंज तहसील के पलाह गांव के प्रवेश कुमार ने अपने बेलेनो गाड़ी को अमरावती के पार्किंग में खड़ी की हुई थी। सांय चार बजे उसे गाड़ी से धुआं निकलने की सूचना मिली तो वह मौके पर गया। दब तक गाड़ी से लपटे उठ रही थी। उसने दकमल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही लीडिंग फायरमैन पवन कुमार, फायरमेन कमलेश और शेर सिंह मौके पर पहुंचे। पानी डाल कर आग पर काबू पाया गया। इस आग से दमकल विभाग ने साथ लगती गाड़ियों को सुरक्षित बचा लिया। आग से अगर गाड़ी में ब्लास्ट हो जाता है तो यहां पर अन्य गाड़ियां व कालानी को भी खतरा हो सकता था। लीडिंग फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि गाड़ी से कोई ब्लास्ट नहीं हुआ। अन्यथा यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। साथ ही कई गाड़ियां थी अगर आग फैल जाती तो करोड़ों का नुकसान हो सकता था। -
ਪੰਜਾਬ : ਨਗਰ ਕੋਂਸਲ ਸੁਤਾ ਪਿਆ ਕੁੰਬਕਾਰਨੀ ਨੀਂਦ, ਲੋਗ ਗੰਦਗੀ ਭਰੀ ਜਿੰਦਗੀ ਜਿਨ ਨੂੰ ਹੋਏ ਮਜਬੂਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਪਠਾਨਕੋਟ//ਅਨਮੋਲ: ਦੇ ਨਾਲ ਲਗਦੇ ਸੁਜਾਨਪੁਰ ਦੀ ਤਾ ਡੇਂਗੂ ਅਤੇ ਚੀਕਣ ਗੁਣੀਆਂ ਵਰਗੀ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਆਪਣਾ ਪੈਰ ਪਸਾਰਦੇ ਹੋਇਆ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਹੀਆਂ ਨੇ ਜੇ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀ ਤਾ ਕੁੰਬਕਾਰਨੀ ਨੀਂਦ ਸੁਤਾ ਪਿਆ ਹੈ ਜਗਾ ਜਗਾ ਗੰਦਗੀ ਦੇ ਢੇਰ ਲਗੇ ਹੋਏ ਨੇ ਨਾਲੀਆਂ ਨਾਲ ਬਲੋਕ ਨੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਜਿੰਦਗੀ ਨਰਕ ਤੋਂ ਬਤਰ ਬਾਣੀ ਹੋਈ ਹੈ ਲੋਕਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਾਫੀ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਕੋਈ ਵੀ ਕਰਮਚਾਰੀ ਸਫਾਈ ਲਈ ਨਹੀਂ ਦੇਖਿਆ ਲੋਕਾ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਜਦੋ ਵੀ ਕੋਈ ਗਾਹਕ ਦੁਕਾਨ ਉਪਰ ਨਹੀਂ ਆਉਂਦਾ ਹੈ ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕਾ ਨੂੰ ਗੰਦਗੀ ਦਾ ਸਾਮਣਾ ਕਰਨਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ ਜਦੋ ਸਾਡੇ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੇ ਇ ਓ ਨਾਲ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾ ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਸੀ ਕਿ ਸਵੇਰੇ 10 ਵਜੇ ਹੀ ਕਰਮਕਾਰੀ ਆਪਣੀ ਡਾਊਟੀ ਉਪਰ ਚਲੇ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਕੇਹ ਸਕਦੇ ਹਾਂ ਕੀਤੇ ਨਾ ਕਿਤੇ ਇ ਓ ਸਬੱਬ ਗੋਗਲੁਆ ਤੋਂ ਮਿਤੀ ਛੱਡਦੇ ਨਜ਼ਰ ਆਏ
-
स्कूटी-पिकअप की भीषण टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौत
ऊना/सुशील पंडित: जिला मुख्यालय से करीब दस किलोमीटर दूर चंडीगढ़ धर्मशाला नैशनल हाइवे पर पड़ते गांव लोअर बसाल में भीषण सडक़ हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी गांव बदोली के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात्रि अपने रिश्तेदार से मिलकर वापिस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रक(कैंटर )से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब ढाई घंटे तक रोड़ को जाम कर दिया। जिसके चलते अम्व व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस पार्टी सहित एस एच ओ मनोज बलिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया। वहीं युवक का क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद सब परिजनों के हवाले कर दिया। -

मातम में बदली करवा चौथ की खुशियां, सड़क हादसे में महिला की मौ’त
शिमलाः अपने पति की लंबी उम्र के लिए पत्नी करवा चौथ का व्रत रखती है। आज पूरे देशभर में करवा चौथ का त्योंहार मनाया जा रहा है। लेकिन करवा चौथ पर कोई घटना हो जाए तो क्या होगा? ऐसा ही एक मामला शिमला से सामने आया है। जहां एक बस की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान शीला कश्यप 56 साल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि धार कुफ्फर समरहिल निवासी धमून-शिमला बस में सवार थी। इसी बीच महिला क्रासिंग के पास बस से उतरी।
महिला ने उतरते ही सड़क काे क्रॉस करने की काेशिश की, उतने में ड्राइवर ने बस चला दी। महिला को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। मामला 31 अक्टूबर का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्रोइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना के क्या कारण रहे, इस बारे में बस की मैकेनिकल जांच भी की जाएगी। फिलहाल शव का आईजीएमसी में पोस्टमार्टम किया जाएगा, जिसके बाद इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा। करवा चौथ से ठीक पहले हुए इस हादसे से मृतक महिला के परिवार में कोहराम मच गया है।
-
सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत हिमाचल के 21 बच्चे यात्रा कर लौटे वापिस
ऊना रेलवे स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
ऊना/ सुशील पंडित: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर द्वारा शुरू की गई सांसद भारत दर्शन यात्रा के अंतर्गत हमीरपुर, ऊना संसदीय क्षेत्र से 21 बच्चे सांसद यात्रा कार्यक्रम में भारत दर्शन करने गए थे। 21 बच्चों का यह दल सांसद भारत यात्रा कर वापस लौटा है। आज ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचने पर इन बच्चों का स्वागत किया गया। इन बच्चों के अनुसार इस यात्रा के दौरान उन्हें अलग-अलग स्थानों पर घूमने का मौका मिला और कुछ ऐसे प्रतिनिधियों से भी मिलने का मौका मिला जिनसे मिलने के बाद उनके जीवन में आगे बढ़ने का जज्बा पैदा हुआ। यह यात्रा उनके जीवन में एक बड़ा बदलाव लाएगी, सांसद भारत दर्शन यात्रा के तहत उन्हें देश के बड़े लोगों से मिलना हुआ और बड़ी जगह जैसे नए संसद भवन और अन्य जगहों को देखने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का यह एक बहुत ही सराहनीय कदम हैं जिसके तहत उन्हें घूमने का मौका मिला और जीवन में कुछ सीखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है इसके लिए वह केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करते हैं
बीजेपी नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा यह एक अच्छी पहल शुरू की गई है जिसके तहत अलग-अलग वर्गों से बच्चे इस संसद भारत दर्शन यात्रा के तहत देश की अलग-अलग संस्कृति से रूबरू हुए हैं इन बच्चों के दर्शन कर लौटने के बाद और बच्चों को भी इससे बड़ी प्रेरणा मिलती है यह यात्रा उनके जीवन में बहुत फायदेमंद साबित होगी। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अनु ठाकुर, संतोष सैनी, भाजपा जिला महामंत्री राजकुमार पठानियां व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद थे। -
ਪੰਜਾਬ: ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਤੇ ਕਰਾਇਆ ਗਿਆ ਮਾਡਲਿੰਗ ਦਾ ਪ੍ਰਗੋਰਾਮ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਵਿੱਚ ਅੱਜ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਔਰਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਦੀ ਲੰਬੀ ਉਮਰ ਦੇ ਲਈ ਵਰਤ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਹੋਟਲ ਦੇ ਵਿੱਚ ਈਸ਼ਾਨ ਮੀਡੀਆ ਹਾਊਸ ਵੱਲੋਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਮਾਡਲਿੰਗ ਦੇ ਅਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਸੋਹਣੀ ਡਰੈਸ ਦੇ ਅਤੇ ਸਭ ਤੋਂ ਸੋਹਣੇ ਮੇਕਅਪ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਜੇਤਾ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਗਿਫਟ ਵੀ ਦਿੱਤੇ ਗਏ।
ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦਾ ਵਰਤ ਰੱਖਣ ਵਾਲੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦੇ ਵਰਤ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੂਰਾ ਸਾਲ ਔਰਤਾਂ ਤਿਆਰੀ ਕਰਦੀਆਂ ਹਨ। ਅੱਜ ਦੇ ਦਿਨ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਭੁੱਖਿਆਂ ਰਹਿ ਕੇ ਇਸ ਵਰਤ ਨੂੰ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਇੱਥੇ ਕਰਵਾ ਚੌਥ ਦੇ ਮੌਕੇ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਔਰਤਾਂ ਇਕੱਠੀਆਂ ਹੋਈਆਂ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਔਰਤਾਂ ਦੇ ਲਈ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਐਕਟੀਵਿਟੀਜ਼ ਵੀ ਕਰਵਾਈਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਰਾ ਦਿਨ ਔਰਤਾਂ ਨੂੰ ਬਿਜ਼ੀ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇਂ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਔਰਤਾਂ ਕੁਝ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਉਣੇ ਵੀ ਬਹੁਤ ਜਰੂਰੀ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਵਰਤ ਵਾਲੇ ਦਿਨ ਮਹਿਲਾਵਾਂ ਇੱਕ ਦੂਸਰੇ ਨਾਲ ਮਿਲ ਕੇ ਆਪਣਾ ਸਮਾਂ ਬਤੀਤ ਕਰ ਸਕਣ।
-
वर्ल्ड कप 2023ः 5 बार की चैम्पियन टीम को बड़ा झटका, दिग्गज खिलाड़ी के सिर में लगी चोट
नई दिल्लीः वर्ल्ड कप 2023 में खराब शुरुआत के बाद 5 बार की वनडे चैम्पियन टीम ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार लय में आ गई है। टीम अंक तालिका में इस वक़्त चौथे नंबर पर है और सेमी-फ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए एक या दो जीत की जरूरत है। इसी बीच टीम को एक बड़ा झटका लगा है। उनके विस्फोटक ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल हो गए हैं। मैक्सवेल को गोल्फ खेलते समय सिर पर चोट लगी है, जिसके चलते वह इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को खेले जाने वाले अगले मुकाबले से बाहर हो गए हैं। मैक्सवेल का बाहर होना टीम के लिए बड़ा नुकसान साबित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैक्सवेल क्लब हाउस से टीम बस की ओर लौटते समय गोल्फ कार्ट को पकड़ रहे थे। तभी उनकी पकड़ छूट गई और वह चोटिल हो गए। एक अनुमान के मुताबिक, उन्हें ठीक होने में 6 से 8 दिनों का समय लग सकता है।

मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड्स ने कहा, “वह अपनी दी गई जानकारी के प्रति ईमानदार है। वह अच्छा कर रहा है, वह आज कुछ हल्के अभ्यास शुरू करेगा और हमें लगता है कि यह प्रोटोकॉल खेलने के लिए काफी सीधी वापसी होगी। मान लीजिए कि भाग्यशाली बात यह थी कि कोई अन्य चोट नहीं लगी थी। अभी जो है, उससे कहीं अधिक खराब स्थिति हो सकती थी।” उन्होंने कहा, ‘सोचिए निष्पक्ष होने के लिए इसने सभी को चौंका दिया जब यह निष्कर्ष निकला कि एक चोट थी और वह एक मैच से चूक जाएगा। पूरे दिन व्यवहार में कुछ भी अप्रिय नहीं था, यह एक स्पष्ट दुर्घटना थी और दुर्भाग्य से, इसमें समझौता हो गया है हम एक टीम के रूप में क्या कर रहे हैं।’
दुर्भाग्य का मतलब अब यह है कि ऑस्ट्रेलिया को गेंदबाजी और बल्लेबाजी में सक्षम एक ऑलराउंडर की जरूरत होगी, जिसमें मार्कस स्टोइनिस या कैमरून ग्रीन में से किसी एक के आने की संभावना है। मैकडोनाल्ड्स ने कहा, ‘वे स्पष्ट रूप से, हमारी बल्लेबाजी के पिछले हिस्से में एक छोटा सा फेरबदल करेंगे और इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारी गेंदबाजी और जिस तरह से ग्लेन ने गेंद के साथ प्रदर्शन किया है उससे थोड़ा समझौता करेगा। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह हमारे निचले हिस्से को उजागर कर देगा। ग्लेन कैसा प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके संदर्भ में अंत, लेकिन मार्कस स्टोइनिस आज प्रशिक्षण में सभी चीजें अच्छी तरह से कर रहे थे।’
मैक्सवेल ने इस वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के लिए 273 रन बनाए हैं। वहीं उन्होंने 4 विकेट भी झटके हैं। मैक्सवेल के नाम वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज शतक जमाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने इसी वर्ल्ड कप में नीदरलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ मैच में महज 40 गेंदों में ही शतक पूरा कर लिया था। उन्होंने पारी में 9 सिक्स और 240.91 की स्ट्राइक से 44 गेंदों में 106 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया लगातार चार मैच जीतकर सेमीफ़ाइनल में जगह पक्की करने के लिए अच्छी स्थिति में है। इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया को 7 नवंबर को अफगानिस्तान और 11 नवंबर को बांग्लादेश से खेलना है। अगर ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफ़ाइनल तक पहुंचना चाहती है तो इन तीनों मैचों में उन्हें बढ़िया प्रदर्शन करना होगा। ऐसे में टीम में एक स्पिनर की कमी उन्हें नुक़सान पहुंचा सकती है। हालांकि चोट से वापसी करते हुए बेहतरीन शतक लगाने वाले ट्रैविस हेड उनके काम को कर सकते हैं लेकिन अपने पिछले मैच में हेड ने कोई गेंदबाज़ी नहीं की थी।