चंडीगढ़: पंजाब पुलिस मे तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही मे एसएसपी, एसपी और डीएसपी स्तर के बड़े पैमाने पर तबादले हुए है। जिसके बाद आज विजिलेंस विभाग मे 14 डीएसपी पद पर तैनात अधिकारियो के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

चंडीगढ़: पंजाब पुलिस मे तबादलों का दौर लगातार जारी है। हाल ही मे एसएसपी, एसपी और डीएसपी स्तर के बड़े पैमाने पर तबादले हुए है। जिसके बाद आज विजिलेंस विभाग मे 14 डीएसपी पद पर तैनात अधिकारियो के तबादले किए गए है। देखें लिस्ट

लुधियाना: आज का यूथ सोशल मीडिया का दीवाना बना हुआ है। सोशल मीडिया ने कइयों को रातो रात स्टार बना दिया है। सोशल मीडिया की इस दौड़ में कई युवा अपनी जिंदगी के अहम फैसले बिना किसी छानबीन के ले रहे है। ऐसा ही एक मामला लुधियाना से सामने आया है। जहा इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती मे युवती घर छोड़ कर भाग निकली और यही दोस्ती उसके लिए श्राप बन गई।
मेहरबान के गांव धौला की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी कि वह 17 अगस्त को घर से भाग गई थी। जिसके बाद समराला चौक पर पहुंचन कर अभिषेक को बुलाया। जिससे उसकी दोस्ती कुछ महीने पहले इंस्टाग्राम पर हुई थी। वह अपने साथ लवप्रीत सिंह को भी लेकर आया था। वह तीनो ताजपुर रोड पर स्थित एक होटल चले गए।
आरोपी अभिषेक और लवप्रीत ने होटल मे दो कमरे लिए और महिला के साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला का आरोप है कि उसे चुप रहने के लिए धमकाया भी गया। वह डर कर घर लौट आई जिसके बाद हिम्मत जुटा उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच अधिकारी एएसआई हुस्न लाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 64 (बलात्कार) और 351 (2) (आपराधिक धमकी) के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गुरदासपुर: देश के युद्ध नायकों की वीरगाथाओं को याद करने के लिए स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस ही काफी नहीं है। भारत के शहीदों और युद्ध वीरों की वीरता की हर दिन एक नई मि्साल सामने आती रहती है, जिसके आगे पूरा देश सिर झुकाता है। ऐसे ही एक नायक हैं दीप चंद, जो भारतीय सेना में गनर हैं, जो कि तीन प्रमुख सैन्य अभियानों, ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन फतेह (कारगिल) और ऑपरेशन पराक्रम और अपनी बंदूकों (बोफोर्स) सहित कई सैन्य अभियानों के नायक रहे हैं।
कारगिल युद्ध में दुश्मन सेना पर 15,000 से अधिक गोले दागे और पहाड़ियों के पीछे फेंके गए 10,000 गोले दागकर दुश्मन सेना की महत्वपूर्ण चौकियों को उड़ाकर युद्ध जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जिसमे दीप चंद ने अपने दोनों पैर और एक हाथ खो दिया जब उनकी ही तोप का एक गोला समय से पहले फट गया। जिससे उनका पूरा पेट भी फट गया था लेकिन 3 साल के इलाज के बाद वह स्वस्थ हैं लेकिन देश के प्रति अपने जुनून के कारण उनके दोनों पैर ना होने के बावजूद उनहोंने ने कभी हार नहीं मानी और ना नहीं रुके।
अब उन्होंने नासिक को अपनी मातृभूमि बनाकर बिना एक हाथ और दोनों पैरों के सियाचिन से अपनी यात्रा शुरू की है। उद्देश्य युद्ध नायकों और शहीदों की कहानियाँ, जो अभी भी दुनिया से छिपी हुई हैं, वह सब दुनिया के सामने लाना और युद्ध नायकों और शहीदों के परिवारों की समस्याओं को जानना जरुरी है। 13 आतंकियों को ढेर कर शहीद हुए गुरदासपुर के लेफ्टिनेंट नवदीप सिंह और शहीद हुए गांव पनियार के रहने वाले रणवीर सिंह के परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान शहीद परिवार संघ के राष्ट्रीय महासचिव कुंवर विक्की भी उनके साथ रहे।

लुधियाना: जिले में आज स्कूलों के बाहर ट्रैफिक पुलिस ने नाकाबंदी की। जाहां पुलिस ने अंडरएज वाहन चलाने वाले छात्रों के खिलाफ अभियान चलाया है। आज देर शाम तक पुलिस पार्टी ने कुल 21 छात्रों के अंडरएज होने के कारण चालान किए है। 2 वाहन बंद किए है।
पुलिस ने आज 6 मुख्य जगहों पर नाकाबंदी की। जिनमें माडल टाउन, हैबोवाल, हंबड़ा रोड, दुगरी, घंटा घर, किदवई नगर में पुलिस बल तैनात रहे।
जानकारी के मुताबिक नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने 21 अगस्त से अब अभियान शुरू किया है। अंडरएज बच्चों के चालान काट कर मौके पर उनके परिजनों को बुलाया जाएगा। पहले चरण इसे चालान तक सीमित रखा जाएगा, लेकिन बाद में परिजनों के खिलाफ भी पुलिस मामला दर्ज कर जेल भेजेगी। एडीजीपी ट्रैफिक एएसरा. ने जुलाई में निर्देश दिए थे कि 1 अगस्त से नाबालिग स्कूली छात्रों पर एक्शन लिया जाएगा। उनका 25 हजार का चालान होगा और उनके परिजनों को जेल जाना होगा लेकिन फिर जागरूकता के तहत इस अभियान को 21 अगस्त से शुरू करने को कहा गया था।
हैबोवाल इलाके में तैनात ट्रैफिक पुलिस के जोन इंचार्ज रुपिंदर सिंह ने बताया कि कुछ छात्रों को चेतावनी देकर छोड़ा है जिनके पास इलेक्ट्रानिक व्हीकल है। छात्रों से कहा गया है कि लाइसेंस होने पर ही वाहन चलाए, नहीं तो आने वाले दिनों में लगातार एक्शन जारी रहेगा।

ऊनासुशील पंडित: उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि बाथू-बाथड़ी बाढ़ दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए गठित अंतर विभागीय कमेटी 10 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। उन्होंने कहा कि यह समिति हरोली के बाथू-बाथड़ी में 11 अगस्त रविवार को आई भयंकर बाढ़ से उत्पन्न परिस्थितियों की जांच तथा खड्ड का रास्ता बाधित होने जैसी वजहों से बाढ़ के विकराल रूप लेने समेत सभी पहलुओं का गहन विश्लेषण कर अपनी रिपोर्ट देगी। एडीसी ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित इस कमेटी में एसडीएम हरोली, संयुक्त निदेशक उद्योग, बीडीओ हरोली व खनन अधिकारी को सदस्य बनाया गया है।
बता दें, उपमुख्यमंत्री श्री मुकेश अग्निहोत्री ने 12 अगस्त को बाथू-बाथड़ी बाढ प्रभावित क्षेत्र के अपने दौरे में जिला प्रशासन को अंतर विभागीय कमेटी बनाने तथा बाढ़ की विकरालता के कारणों का पता लगा कर रिपोर्ट सौंपने को कहा था ताकि उसपर सुधारात्मक कदम उठाए जा सकें जिससे भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।
उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि उन्होंने स्वयं भी पुनः हालात का जायजा लेने के लिए बुधवार को सारे बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर, खनन अधिकारी नीरज कांत सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे। इससे पहले अंतर विभागीय कमेटी ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर विस्तृत अध्ययन किया था।

बहनों ने भाई की कलाई पर राखी बंध कर लंबी आयु की कामना की
बद्दीसचिन बैंसल: बीबीएन में रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर बहनों ने अपनी भाई के कलाई पर राखी बांध कर उनकी लंबी आयु की कामना की। दोपहर डेढ बजे तक भदरा होने के कारण बहनों ने अपने भाईयों को भदरा समाप्त होने के बाद राखी बांधी।
बीबीएन में सभी देश भर के विभिन्न राज्यों के लोग रहते है। यहां पर राखी का पर्व बडे उल्लास व विधि विधान से मनाया गया। सोमवार को डेढ बजे तक भदरा होने के कारण उसके बाद ही इस पर्व को मनाया गया। पंडित सर्वेश नागर मेनवाल ने बताया कि शास्त्रों के अनुसार भदरा शनि की बहन है।
इसके लगने से यात्रा करना शुभ नहीं माना जाता है। विशेषकर फाल्गुनी व श्रवणी पुर्णिमा को इसका ज्यादा प्रभाव मानते है। उन्होंने बताया कि पहले कुल पुरोहित अपने जजमानो के रक्षा सूत्र (मोली) बांधते थे। वह अपने जजमानों की लंबी आयु व उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना करते थे लेकिन अब रक्षा सूत्र का व्यापक प्रचार प्रसार होने से बहने अपने भाई के लिए इसे बांधती है। और भाई बहन को उपहार स्वरूप कुछ भी भेंट करता है।
पंडित सर्वेश्वर नागर ने बताया कि रक्षा सूत्र बांधते हुए पुरोहित येन बंधो बली राजा दान बिंद्रो महाबली तेन त्वाम बंधनामी रक्षा मांचल मांचल मंत्र का जाप करते थे। बद्दी निवासी कृष्ण कुमार, दीपू पंडित, मान सिंह मेहता, हरनेक ठाकुर, सचिन बैंसल ने बताया क बीबीएन में अपने भाईयों के रक्षा बांधने के लिए बहने दूर दूर से आई।
पहले यातायात सुविधा नहीं थी उस दौरान बहन पैदल चल कर अपने भाई के राखी बांधने आती थी लेकिन अब सरकार की ओर से बहनों के लिए रक्षाबंधन पर मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया गया है।

ऊनासुशील पंडित: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना जिले के आलू उत्पादकों की फसलों की सुरक्षित और चिंतामुक्त बिक्री सुनिश्चित करने के लिए एक सशक्त व्यवस्था बनाई जाएगी। इस कदम से किसानों के हितों की रक्षा होगी और उन्हें किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचाया जा सकेगा। उपमुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को पंडोगा में जन समस्याओं की सुनवाई के दौरान कही।
उपमुख्यमंत्री ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के लिए ठोस कदम उठाए हैं। सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हिम उन्नति योजना लागू की है, जिसके लिए 150 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है। इस योजना के तहत 50,000 किसानों को शामिल करने के लिए 2,600 कृषि समूहों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। प्राकृतिक रूप से उगाए गए गेहूं और मक्की को क्रमशः 40 रुपये और 30 रुपये प्रति किलोग्राम के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा, जो देशभर में सबसे अधिक है। इससे युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
पंडोगा-पंजावर सड़क के सुधार-विस्तार कार्य पर खर्चे जाएंगे 11 करोड़
उन्होंने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में पंडोगा-पंजावर सड़क के सुधार और विस्तार कार्य पर 11 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। यह परियोजना क्षेत्र की भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है और इससे 15,000 से अधिक आबादी को सीधा लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि पंडोगा गांव में 3 करोड़ रुपये की लागत से आम रास्ते और पुलिस चौकी के लिए दो पुलियों का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही, 2.37 करोड़ रुपये की लागत से पंडोगा में बाढ़ नियंत्रण और बस्ती के साथ सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा रहा है, जिससे करीब 100 परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने पंडोगा के जैलदार मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
विकास परियोजनाओं का निरीक्षण
इसके बाद, उपमुख्यमंत्री ने पंडोगा, खड्ड और पनेड़ा क्षेत्र में खड्डों और नालों के तटीकरण कार्यों समेत अन्य विकास परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आठवाईं खड्ड पर 3.35 करोड़ और खड्ड गांव में 6.90 करोड़ से किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने इन कार्यों को समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री ने पनेड़ा में चेक डैम का दौरा करते हुए डैम से सिल्ट हटाने और उसकी मरम्मत की जरूरत को भी प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए।
श्री शेष नाग मंदिर में पूजा-अर्चना
अपने दौरे के दौरान, उपमुख्यमंत्री ने खड्ड गांव स्थित प्राचीन श्री शेष नाग मंदिर में माथा टेका और जिला एवं प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
इस दौरान, ऊना जिला कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत राणा, प्रदेश परिवहन निगम के निदेशक मंडल के सदस्य धर्मेंद्र धामी, पंडोगा के पूर्व प्रधान मनीष कंग, उपप्रधान गुरपाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य अमित ठाकुर, ईसपुर ट्रक यूनियन के प्रधान पंकज दत्ता, विभिनन विभागों के अधिकारी तथा पार्टी कार्यकर्ता उनके साथ रहे।
रामपुर पुल का निरीक्षण
मंगलवार देर शाम, उपमुख्यमंत्री ने ऊना के समीप रामपुर-संतोषगढ़ सड़क पर भारी बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को पुल की जल्द से जल्द मरम्मत के निर्देश दिए, ताकि यातायात सुचारू रूप से चल सके।

श्रीमद्भागवत कथा के पहले दिन कथा का महत्व समझाया गया
बाबा बाल जी ने व्यास पूजन कर किया श्री मदभागवत कथा का शुभारंभ
ऊना/ सुशील पंडित: बाबा बाल जी आश्रम कोटला कलां में श्री मद्भागवत कथा का शुभारंभ बाबा बाल जी महाराज के व्यास पूजन के साथ शुरू हुआ। वृंदावन से पधारे कथा व्यास
शशि शेखर महाराज ने पहले दिन श्रीमद् भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि मृत्यु को जानने से मृत्यु का भय मन से मिट जाता है, जिस प्रकार परीक्षित ने श्रीमद् भागवत कथा सुनकर अभय को प्राप्त किया। वैसे ही भागवत जीव को अभय बना देती है। श्रीमद्भागवत कथा परमात्मा का अक्षर स्वरूप है। यह परम हंसों की संहिता है, भागवत कथा हृदय को जागृत कर मुक्ति का मार्ग दिखाता है
श्रीमद् भागवत कथा भगवान के प्रति अनुराग उत्पन्न करती है। यह ग्रंथ वेद, उपनिषद का सार रूपी फल है। यह कथा रूपी अमृत देवताओं को भी दुर्लभ है।
उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत की कथा भगवान की प्राप्ति कराने वाली है। यह कथा मृत्यु के भय को दूर करके भगवान की और आगे बढ़ाती है और भक्ति के साथ-साथ हमारे ज्ञान वैराग्य को बल देती है। श्रीमद्भागवत की कथा सात दिन का एक ऐसा आयोजन है। जिसमें सात सौपान है जिनके माध्यम से एक.एक करके हम प्रत्येक सोपान पर बढ़ते जाते हैं। अंत में अपने जीवन का लक्ष्य जान जाते हैं श्रीमद्भागवत में भक्तों की ऐसी दिव्य कथाएं हैं जिनको सुनकर हृदय में भक्ति का उदय होता है और साथ ही साथ मनुष्य के जीवन में सुधार होता है। वह मनुष्य अपना जीवन तभी पूर्ण कर सकता है जब वह भगवान की भक्ति करेगा।


ऊना /सुशील पंडित: पुलिस थाना चिंतपूर्णी व एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स कांगड़ा के संयुक्त अभियान में दो युवकों को 6.50 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ा है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना चिंतपूर्णी व एंटी नारकोटिक्स टास्कफोर्स कांगड़ा के अधिकारी थनिकपुरा जय मां चिन्तपुरनी चेरीटेबल ट्रस्ट धर्मशाला में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक अल्टो कार संख्या (एचपी 39 इ 3898) को जांच के लिए रोका। जिसमें दो व्यक्ति सवार थे।
कार तलाशी लेने पर 06.50 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया । आरोपित युवकों की पहचान लक्की चौधरी निवासी गाँव बटेहर डाकखाना पासू तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा व् अजय चौधरी निवासी पासू तहसील धर्मशाला जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना चिंतपूर्णी में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।