Blog

  • Punjabi Singer R Nait से गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती, दी धमकी

    Punjabi Singer R Nait से गैंगस्टरों ने मांगी एक करोड़ रुपए की फिरौती, दी धमकी

    मोहाली: पंजाबी गायक R Nait अब गैंगस्टरों के निशाने पर आ गया है। दरअसल, गैंगस्टरों ने R Nait को धमकी दी है। मिली जानकारी के मुताबिक विदेशी नंबर से कॉल कर फिरौती की मांग की जा रही है। अब पंजाबी सिंगर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

    इस मामले को लेकर R Nait ने पुलिस को शिकायत दे दी है। बताया जा रहा है कि पुलिस को दी शिकायत में R Nait ने कहा कि उसके मैनेजर रजिंदर पाल को बार-बार विदेशी नबंरों से कभी लारेंस बिश्नोई का नाम लेकर और कभी रिंदा का नाम लेकर एक करोड़ रुपए की फिरौती मांगी जा रही है। वहीं शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    बताया जा रहा हैकि आरोपियों की ओर से उसके मैनेजर को कहा जा रहा है कि वह दबदा कित्थे है और असी दबाना जानदें हां। गौर हो कि R Nait फिलहाल विदेश में हैं और भारत आने पर ही R Nait से इस मामले में पूछताछ की जाएगी कि क्या उन्हें पहले भी कोई फोन आया था या फिर सिर्फ मैनेजर के पास ही फिरौती को लेकर फोन आए थे।

  • Punjab News: Mobile को लेकर पिता ने बेटी को दी खौफनाक सजा

    Punjab News: Mobile को लेकर पिता ने बेटी को दी खौफनाक सजा

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर से पिता ने मामूली बात को लेकर बेटी को खौफनाक सजा दी। दरअसल, कामियांवाली ढाणी में देर रात पिता ने मोबाइल फोन देखने पर अपनी मासूम बेटी की बेरहमी से पिटाई कर दी। मिली जानकारी के अनुसार पिता ने इसके बाद उसने मासूम बेटी को कई बार जमीन पर पटका, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जब उसकी मां उसे बचाने आई तो पिता ने उसे भी पीटा। घायल बच्ची और उसकी मां को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मामले की जानकारी देते हुए 10 वर्षीय आरती की मां खुशबू ने बताया कि उनकी बेटी आरती और उसकी छोटी बहन मोबाइल फोन देखने को लेकर आपस में बहस कर रही थीं, इसी बीच उसका पिता सुरिंदर मजदूरी करके आया और दोनों में बहस होती देख वह इतना गुस्सा हुआ कि उसने आरती को पीटना शुरू कर दिया।

    इतना ही नहीं, कुलयुगी के पिता ने बेहद क्रूर रवैया दिखाते हुए आरती को कई बार जमीन पर पटका, जिससे उसके चेहरे पर कई चोटें आईं और इस घटना में उसकी बाजू भी टूट गई। जब उसने अपनी बेटी को बचाने के लिए आगे आई तो सुरिंदर ने उसे भी पीटा। मासूम बच्ची को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला ने पुलिस प्रशासन से अपने क्रूर पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

  • Punjab News: पूर्व सरपंच ने Principal पर लगाए मिड-डे मील का राशन बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व सरपंच ने Principal पर लगाए मिड-डे मील का राशन बेचने के आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसरः गहिरी मंडी के सरकारी स्कूल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रिंसिपल पर मिड-डे मील का राशन बेचने के आरोप लगे है। यह आरोप गांव के पूर्व सरपंच की तरफ से लगाए गए है। सरपंच मनजिंदर सिंह धीरी का कहना है कि स्कूल प्रिंसिपल की ओर से एक दलित बच्चे का एडमिशन नहीं किया जा रहा।

    दूसरी तरफ सरकार की तरफ से मिलने वाला मिड-डे मील का राशन भी बेचा जा रहा है जिसका वीडियो भी उनके पास है। उनका कहना है कि सरकार की ओर से 10 लाख की ग्रांट मिली थी, लेकिन आज तक स्कूल में किसी भी तरह का कोई काम नहीं करवाया गया। स्कूल में न तो बाथरूम बनाए गए, न साफ पानी पीने के लिए कोई उचित कदम उठाया गया। जिससे बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर हो रहे है।

    इस संबंधी स्कूल प्रिंसिपल ने बताया कि दाखिले की तारीख के बाद बच्चा एडमिशन लेने आया था। जिसके चलते उसका स्कूल में दाखिला नहीं हो पाया है। बाकि जो मिड-डे मील का राशन बेचने के आरोप लगाए है वह झूठे है। बदनाम करने की साजिश के तहत उन पर ऐसे आरोप लगाए जा रहे है।

  • Punjab : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    Punjab : चोरों ने फैक्ट्री में दिया वारदात को अंजाम, देखें वीडियो

    बटाला –  रेलवे रोड पर चोरों ने एक फैक्ट्री को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार चोर हजारों का सामान चोरी कर ले गए है। घटना की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। शातिर चोरों ने कुछ सीसीटीवी कैमरों की तारें भी काट दी।

    वहीं इस मामले में जानकारी देते हुए फैक्ट्री के मालिक नरेश सानन ने बताया कि वह जैसे ही आज फैक्टरी पहुंचे, तो देखा कि सामान बिखरा हुआ था और कुछ सीसीटीवी कैमरों की तारें टूटी हुई थी। जब उन्होंने फुटेज देखी तो पता चला कि दो-तीन चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया।

    चोरों ने फैक्ट्री में घुस कर बड़ी मात्रा में तांबा व पीतल का सामान चोरी कर फरार हो गए। उन्होंने बताया की उनका करीब 80 हजार रूपए से ऊपर का नुकसान हुआ है। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि इस संबंधी में पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

  • Behbal Kalan Firing Case: इंसाफ मोर्चा के नेता को NIA ने जारी किया नोटिस

    Behbal Kalan Firing Case: इंसाफ मोर्चा के नेता को NIA ने जारी किया नोटिस

    कोटकपुरा: फरीदकोट में 2015 के बहबल गोलीबारी कांड के पारिवारिक सदस्य और इंसाफ मोर्चा के नेता सुखराज सिंह नियामीवाला को केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नोटिस जारी किया है। जारी किए गए नोटिस में एनआईए ने सुखराज को दिल्ली तलब किया है।

    सुखराज को एनआईए ने 19 सितंबर को दिल्ली मुख्यालय में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है। गौर हो कि हाल ही में एनआईए ने पंजाब में सांसद अमृतपाल सिंह के रिश्तेदारों और करीबियों के घरों पर छापेमारी की थी।

     

  • Punjab News: राज्यपाल से पंचायती राज बिल-2024 को मिली मंजूरी

    Punjab News: राज्यपाल से पंचायती राज बिल-2024 को मिली मंजूरी

    चंडीगढ़ः पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने विधानसभा के मानसून सेशन में पास किए गए पंजाब पंचायती राज बिल 2024 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पंचायत चुनावों में आरक्षण की पुरानी प्रथा बहाल हो गई है। अब पार्टी निशान पर पंच सरपंच चुनाव नहीं होंगे। वहीं, राज्य सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने पर विचार कर रही है। इस मंजूरी के बाद अब चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी।

    इसके अलावा सदन ने ‘पंजाब पंचायती नियम, 1994’ में भी संशोधन किया था। इस संशोधन के बाद कोई भी उम्मीदवार पार्टी चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ सकेगा। संशोधन विधेयक को मंजूरी मिलने से अब पंचायत चुनाव की प्रक्रिया तेज हो जाएगी। पंजाब सरकार अक्टूबर के मध्य में पंचायत चुनाव कराने के मूड में है।

    ‘पंजाब पंचायती राज अधिनियम, 1994’ की धारा 12 (4) में संशोधन के साथ, अब सरपंचों के आरक्षण के लिए ब्लॉक को एक इकाई मानकर आरक्षण का नया रोस्टर तैयार किया जाएगा, जबकि पहले जिले को एक इकाई माना जाता था। आरक्षण पैटर्न में बदलाव के साथ ही नए सिरे से आरक्षण का रोस्टर तैयार किया जाएगा। मौजूदा सरकार ने नए संशोधन के साथ सरपंचों का आरक्षण अपनी इच्छा मुताबिक करने का मौका अपने हाथ में रख लिया है। आरक्षण का पुराना रोस्टर अब खुद ही खत्म हो गया है।

     

  • Punjab News: एक बार फिर से पराली जलाने के मामले आए सामने

    Punjab News: एक बार फिर से पराली जलाने के मामले आए सामने

    पटियालाः पंजाब में एक बार फिर से पराली जलाने के मामले सामने आने लगे है। दरअसल, हाल ही में सरकार ने धान की कटाई के बाद पराली जलाने वालों पर अंकुश के लिए कई प्रत्यन किए थे। जिसके बाद काफी हद तक सरकार ने अकुंश लगा भी लिया था। लेकिन अब दोबारा पराली जलाने के मामले सामने आने पर लगता है कि एक बार फिर से सरकार को जद्दोजहद करनी पड़ेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने 9 केस अमृतसर में पाए हैं, वहीं एक-एक केस तरनतारन और फिरोजपुर में सामने आया है। यह सभी 11 केस 15 सितंबर को ही सामने आ गए थे। बता दें कि पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड हर साल 15 सितंबर से 30 नवंबर तक राज्य में पराली जलाए जाने के केसों की मानिटरिंग करता है। धान की पराली जलाए जाने से वातावरण प्रदूषित होने के कारण पंजाब पिछले कई सालों से चर्चा में बना हुआ है। हालांकि बीते सालों के दौरान पराली को न जलाकर इसका दूसरे तरीके से निस्तारण करने के प्रयास राज्य सरकार द्वारा लगातार किए जाते रहे हैं लेकिन फिर भी हर हाल बड़ी संख्या में पराली जलाए जाने के केस सामने आते रहे हैं।

    अगर पिछले सालों पर गौर करें तो साल 2022 में जहां राज्य में पराली जलाए जाने के 49922 के सामने आए थे वहीं साल 2023 में 36663 केस थे। राज्य सरकार के लिए संतोष की बात यह रही कि साल 2022 के विपरीत साल 2023 में पराली जलाने के केसों में 26 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि पंजाब सरकार ने पराली जलाने पर जुर्माना किया है लेकिन इस जुर्माने की वसूली लगभग न के समान ही रही है।

    बीते वर्ष ही पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड ने दस हजार से ज्यादा केसों में ढाई करोड़ रुपए से ज्यादा जुर्माना किया लेकिन इसमें से वसूली महज 1.88 करोड़ रुपए की ही हो सकी। इस बारे में पंजाब पाल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के चेयमरैन प्रो. आदर्शपाल विग का कहना है कि उनकी प्राथमिकता पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माना करने की नहीं बल्कि उन्हें इस बारे में जागरूक करने की है कि वह पराली न जलाएं। पराली को खेत में मिला दिया जाए। इसके लिए खेतीबाड़ी महकमे द्वारा सब्सिडी पर आवश्यक मशीनरी भी मुहैया करवायी जाती है। इस साल भी ऐसा ही किया जा रहा है और किसानों को इस बारे में जागरूर करने के लिए खेतीबाड़ी महकमे के साथ मिलकर सेमिनारों का सिलसिला शुरू किया जा चुका है।

     

  • पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

    पुलिसकर्मी पर बदमाशों ने किया तेजधार हथियार से हमला, अस्पताल में भर्ती

    कुरुक्षेत्रः बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। बदमाश अब पुलिस कर्मियों पर भी हमला करने से गुरेज नहीं कर रहे। ताजा मामला धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से सामने आया है। सोमवार शाम ज्योतिसर चौकी इंचार्ज पर 15 -20 युवकों ने लाठी व तेज धार हथियार चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में जख्मी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रिंस को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें एक निजी अस्पताल रेफर किया गया।

    एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली कि एक पुलिस उपनिरीक्षक पर 10/12 लोगों ने हमला किया है। वह कुरुक्षेत्र के सरकारी अस्पताल पहुंचे हैं व पुलिसकर्मी से मिले है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • kaushal Gang ने बिजनेसमैन के बंगले पर किया हमला, कई लग्जरी गाड़ियां को लगाई आग

    kaushal Gang ने बिजनेसमैन के बंगले पर किया हमला, कई लग्जरी गाड़ियां को लगाई आग

    कैथल – पंजाब और हरियाणा से संबंध रखने वाले गैंगस्टरों की लड़ाई अब सिर्फ देश तक सीमित नहीं रही, बल्कि विदेश में एक गैंगस्टरों ने अपने राइवल गैंग के लोगों को टारगेट करना शुरू कर दिया है। ऐसा ही एक मामला और सामने आया है। जानकारी के अनुसार कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कट्टर विरोधी कौशल चौधरी गैंग ने इंग्लैंड में एक बिजनेसमैन के बंगले पर हमला किया है। गैंगस्टर कौशल चौधरी गैंग ने दावा किया कि बिजनेसमैन के घर के बाहर लक्जरी गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।

    कौशल चौधरी गैंग का दावा है की यह बिजनेसमैन विरोधी गैंग का करीबी है, इसलिए उसको निशाना बनाया गया है। कौशल गैंग, बमबीहा गैंग और गैंगस्टर भुप्पी राणा के BR ग्रुप से जुड़ा है। जिसका लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ 36 का आंकड़ा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें बंगले के बाहर लक्जरी गाड़ियां आग की चपेट में नजर आ रही हैं। कौशल चौधरी गैंग ने घटना की जिम्मेदारी फेसबुक पर एक पोस्ट कर ली है।

    जिसमें कौशल चौधरी गैंग ने दावा किया है की इंग्लैड में एक बिजनेसमैन के घर के बाहर गाड़ियों में हमने आग लगवाई है। पोस्ट में लिखा है- ‘अपने सारे भाइयों को राम राम… आज इंग्लैंड में अमन बनवैत (लुधियाना वाला) के घर और गड़ियों में आग कौशल चौधरी ग्रुप ने लगवाई है। जो कोई भी हमारी एंटी पार्टी के साथ चलेगा उसको इंडिया हो या इंडिया से बाहर कहीं नहीं छोड़ेंगे।

  • Morning Walk पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली

    Morning Walk पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गोली

    फिरोजाबादः प्रदेश में अपराध की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रहीं। ताज़ा मामला यूपी के फिरोजाबाद से सामने आया है जहां पर टहलने निकले भाजपा पार्षद को बदमाशों ने गोली मार दी।

    जानकारी के मुताबिक, भाजपा पार्षद मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जब उनके साथ ये वारदात हुई। भाजपा पार्षद को लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर गोली मारी गई है। गोली लगने से घायल हुए पार्षद को आगरा रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। फिलहाल भाजपा पार्षद का इलाज जारी है।