Blog

  • Petrol-Diesel के नए रेट हुए अपडेट

    Petrol-Diesel के नए रेट हुए अपडेट

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय तेल कंपनियों द्वारा हर रोज पेट्रोल-डीजल की कीमतें अपडेट होती हैं। आज यानी 19/10/2024 के लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है।

    इंटरनेशनल मार्केट में ब्रेंट क्रूड 73.06 डॉलर प्रति बैरल है, जबकि WTI क्रूड 69.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं, भारत की बात करें तो सरकारी तेल कंपनियों ने 19 अक्टूबर, 2024 को भी सभी महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर ही रखी हैं।

    महानगरों में पेट्रोल की कीमतें…

    • नई दिल्ली में आज पेट्रोल की कीमत 94.72 रुपए प्रति लीटर है।
    • मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपए है।
    • कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपए प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.75 रुपए प्रति लीटर है।
    • चंडीगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 94.24 रुपए प्रति लीटर है।

    महानगरों में डीजल की कीमतें…

    • देश की राजधानी नई दिल्ली में आज डीजल की कीमत 87.62 रुपए है।
    • मुंबई में डीजल की कीमत 89.97 रुपए है।
    • कोलकाता में डीजल की कीमत 91.76 रुपए प्रति लीटर है।
    • चेन्नई में डीजल के दाम 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
    • चंडीगढ़ में आज डीज़ल की कीमत 82.40 रुपए प्रति लीटर है।

    भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के दाम पर आधारित होती हैं। भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में Crude Oil के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 विभिन्न शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

    बता दें कि राज्य स्तर पर पेट्रोल पर लगने वाले टैक्स की वजह से अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग होती हैं।

  • Air India Express को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    Air India Express को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर देर रात 1 बजकर 20 मिनट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। विमान ने शुक्रवार को दुबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। बीच यात्रा के दौरान ही विमान में बम होने की सूचना मिली। इसके बाद एयर ट्रैफिक कंट्रोल से बातचीत कर पायलट ने लैंडिंग के तय समय के बाद विमान की फुल इमरजेंसी लैंडिंग कराई।

    दरअसल एयर इंडिया एक्सप्रेस के विमान IX -196 ने गत रात दुबई से जयपुर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी। इसी बीच सोशल मीडिया के जरिए विमान को बम से उड़ने की धमकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल और पायलट तक पहुंची। इसके बाद पायलट ने विमान की जयपुर एयरपोर्ट पर रात 1 बजकर 20 मिनट पर फुल इमरजेंसी लैंडिंग करवाई।

    सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सीआईएसएफ और एंटी बम स्क्वाड टीम ने विमान की घेराबंदी कर विमान में मौजूद 189 यात्रियों की जांच की। इसके बाद विमान की जांच की गई। सुबह 5 बजे तक जांच प्रक्रिया जारी रही। जब विमान में किसी तरह की संदिग्ध वस्तु नहीं मिली तो सभी यात्रियों को सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए छोड़ दिया गया।

  • Vi ने 5G Service के दिए संकेत, इन शहरों में मिलेगी सबसे पहले Service

    Vi ने 5G Service के दिए संकेत, इन शहरों में मिलेगी सबसे पहले Service

    नई दिल्लीः Vi ने भारत में बहुत ही जल्द ही 5G सर्विस को लॉन्च करने के संकेत दिए है। कंपनी का कहना है कि यह सर्विस सबसे पहले दिल्ली और मुंबई से शुरू किया जाएगा। वोडाफोन आइडिया का कहना है कि उसकी तरफ से मार्च 2025 तक देश के 17 सर्किलों में अपनी 5G सर्विस को शुरू कर दिया जाएगा।

    कंपनी के चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर जगबीर सिंह ने बताया कि 5G सेवाओं की शुरुआत दिल्ली और मुंबई से होगी। ऐसा दावा किया जा रहा है कि भारत की 90 फीसद आबादी तक 4G नेटवर्क की पहुंच हो जाएगी। उन्होंने माना कि जियो और एयरटेल के मुकाबले में वोडाफोन-आइडियी की 5G रफ्चार स्लो है। बता दें कि जियो और एयरटेल ने 1 अक्टूबर 2023 को 5G सर्विस की शुरुआत की थी। Vi 5G सर्विस को पहले दिल्ली और मुंबई में 5G शुरू किया जाएगा। इसके बाद सभी महानगरों और 17 राज्यों के प्रमुख शहरों तक ले जाया जाएगा।

    Vi का दावा है कि वो अपने 4G कवरेज को पहले से मजबूत बनाएगा और 5G सर्विस को शुरू करेगा। मौजूदा वक्त में 1.03 अरब लोगों के पास 4G नेटवर्क मौजूद है, जिसे बढ़ाकर 90 फीसद करने का लक्ष्य तय किया गया है।

  • Punjab News: भतीजी से शारीरिक संबंध के आरोप में घिरा Hotel Ghai का मालिक, FIR दर्ज

    Punjab News: भतीजी से शारीरिक संबंध के आरोप में घिरा Hotel Ghai का मालिक, FIR दर्ज

    लुधियानाः होटल घई के मालिक पर थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने FIR दर्ज की है। पुलिस ने यह मामला चमन लाल घई पर दर्ज किया है। दरअसल, चमन लाल पर आरोप है कि उसने अपनी भतीजी के साथ गाली गलौच, मारपीट और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए है। इस मामले में पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

    पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि 10 अक्टूबर को वह सिविल केस में गवाही के संबंध में उसके ताया चमन लाल ने उसे कोर्ट कम्पलैक्स बुलाया था। जहां केस में तारीख पड़ने के बाद चमन लाल उसे घर छोड़ने के बहाने अपने साथ होटल घई नजदीक रेलवे स्टेशन ले गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि दफ्तर में चमन लाल ने उसके साथ लड़ाई झगड़ा किया। उसे गाली गलौच की।

    उसने उससे कहा कि यदि उसने केस में उसके मुताबिक गवाही न दी तो वह उसके चैक बैंक में लगाकर बाउंस करवा देता और उस पर केस डलवा देगा। पीड़िता ने कहा कि बहसबाजी होने के बाद चमन लाल ने अपने दफ्तर में ही जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। उधर, इस मामले में थाना कोतवाली के एसएचओ गगनदीप सिंह ने कहा कि मामले की गहनता से पड़ताल जारी है।

  • Jalandhar-Pathankot Road पर किसानों ने लगाया धरना, लगा जाम

    Jalandhar-Pathankot Road पर किसानों ने लगाया धरना, लगा जाम

    होशियारपुर: पंजाब में किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन जारी है। वहीं आज किसान नेताओं की शाम 4 बजे चंडीगढ़ में सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग होगी। लेकिन मीटिंग से पहले जालंधर-पठानकोट रोड पर मुकेरियां के पास पंगाला में किसानों द्वारा धरना लगाया गया है। किसान लगातार दूसरे दिन सड़क पर बैठ प्रदर्शन कर रहे है। मिली जानकारी के अनुसार गत रात भी किसान सड़क पर धरना लगा कर बैठे रहे।

    किसानों का कहना है कि जब तक अनाज मंडियों में धान की खरीद नहीं की जाती तब तक धरना जारी रहेगा। किसानों के इस धरने के कारण यातायात बिलकुल ठप्प है पर प्रशासन द्वारा अन्य रास्तों गाड़ियों को गुजारने की कोशिश की जा रही है। इस धरने के कारण मुकेरियां शहर और आसपास दसूहा, ऊंची बस्सी आदि में भी गाड़ियों की लंबी लाइनें लगी हुई है।

  • Punjab News: Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौके पर पहुंची SGPC Task Force, देखें वीडियो

    Punjab News: Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, मौके पर पहुंची SGPC Task Force, देखें वीडियो

    अमृतसरः पूरे देश में एक ओर जहां श्री गुरु राम दास की जयंती बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही है, वहीं दूसरी ओर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सचखंड श्री दरबार साहिब में आने वाले तीर्थयात्रियों के आगमन को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम किए हैं। जहां रोजाना की गिनती में श्री दरबार साहिब में 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचते हैं। कुछ ही दिनों में यह संख्या बढ़कर 5 लाख से ज्यादा हो जाती है। वहीं आज एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सचखंड श्री दरबार साहिब सरोवर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस के अधिकारियों और एसजीपीसी की टास्क फोर्स मौके पहुंची और बुजुर्ग की जान बचाई। अधिकारियों द्वारा बुजुर्ग को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सरोवर में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की, लेकिन शिरोमणि कमेटी और पंजाब पुलिस द्वारा बुजुर्ग को बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि पहले बुजुर्ग को प्राथमिक उपचार देकर उसकी जान बचाई गई और अब उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग के होश में आने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि उसने सरोवर में कूदने की कोशिश क्यों की। एसीपी ने कहा कि हमारा ध्यान अभी सिर्फ बुजुर्गों की जान बचाने पर है। गौरतलब है कि श्री गुरु रामदास जी के प्रकाशोत्सव पर जहां श्रद्धालु विश्व की भलाई के लिए प्रार्थना करने सचखंड श्री दरबार साहिब पहुंच रहे हैं, वहीं दूसरी ओर एक बुजुर्ग व्यक्ति ने अपने लिए गुरु रामदास साहिब के सरोवर में छलांग लगाकर व्यक्तिगत कारणों से जीवनलीला को ख़त्म करने का प्रयास किया गया। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि हम जांच कर रहे हैं और इसके पीछे जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Golden Temple में व्यक्ति ने उठाया खौफनाक कदम, देखें वीडियो

  • Jalandhar News: वड़िंग की अवैध कालोनी में सैटिंग करने वाले दो बड़े अधिकारियों सहित एक नेता के खिलाफ CM को शिकायत

    Jalandhar News: वड़िंग की अवैध कालोनी में सैटिंग करने वाले दो बड़े अधिकारियों सहित एक नेता के खिलाफ CM को शिकायत

    Highlights: 
    • जाली NOC की तर्ज पर ATP सुखप्रीत कौर द्वारा मंजूर किए तीन नक्शों को रिवोक कर चुका है निगम प्रशासन, वहां भी शुरु हुआ दोबारा काम
    • जनहित सोसायटी ने लोकपाल पंजाब में केस दायर कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
    • नगर निगम और पुलिस अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप, सीएम भगवंत मान को भेजी गई शिकायत।
    जालंधर, 19 अक्टूबर, 2024: नगर निगम द्वारा वड़िंग के जंजघर के नजदीक स्थित 3 एकड़ की जिस अवैध कालोनी में चल रहे फर्जीवाड़े का पर्दाफाश कर वाही वाही लूटी थी एवं कमिशनर पुलिस को मामले में आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की सिफारिश की थी अब वह जांच बंद कर आरोपियों को हवा में क्लनीचिट देकर वहां दोबारा अवैध कालोनी में कोठियां बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। इस मामले सबंधी जालन्धर प्रशासन के दो बड़े अधिकारयों सहित एक नेता के खिलाफ सैटिंग का आरोप लगाकर CM भगवंत मान को एक शिकायत भेज कई बड़े दावे किए गए हैं। मिली जानकारी अनुसार दो बड़े अधिकारियों में एक अधिकारी पुलिस प्रशासन तथा दूसरा नगर निगम से सबंधित है। इस मामले में जनहित सोसायटी की ओर से लोकपाल पंजाब में भी एक केस दायर किया है। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा उक्त कालोनी सबंधी सभी दस्तावेज RTI (Right to Information) के माध्यम से हासिल कर केस का आधार मजबूत बनाया है। आने वाले दिनों में इस कालोनी संबधी सैटिंग करने वाले अधिकारियों सहित नेता की भी मुश्किलें बढ़नी साफ दिखाई दे रही है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस मामले की जांच Special Branch and Criminal Intelligence जालन्धर द्वारा की जा रही है तथा ब्रांच द्वारा नगर निगम जालन्धर को 20 अगस्त 2024 तथा 6 सितंबर 2024 को वड़िंग कालोनी सबंधी रिकार्ड सहित कई सवालों के ज्वाब देने के लिए नोटिस जारी किया गया था जिसका ज्वाब नगर निगम की बिल्डिंग शाखा की ओर से 12 सितंबर को लैटर जारी कर भेज दिया था । मगर इसके बाद न तो Special Branch की ओर से कोई कारवाई की गई और न ही नगर निगम की ओर से इस ओर ध्यान दिया गया। मामले सबंधी उस वक्त खुलासा हुआ जब यहां बिना कानूनी कारवाई तथा जांच पूरी होने तक दोबारा विवादित कंस्ट्रक्शन का काम शुरु दिया गया।
    जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन
    जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन
    शिकायतकर्ता ने इस सबंधी गौतम जैन कमिशनर नगर निगम जालन्धर के नंबर पर पर 11 अक्तूबर 2024 को मौके की वीडियोग्राफी कर भेज आरोप लगाया था कि जिन कोठियों के नक्शे नगर निगम ने रिवोक कर दिए थे वहां काम चल रहा है। इस मामले में निगम की बिल्डिंग इंस्पैक्टर हरप्रीत कौर ने कहा कि शिकायत मिलने पर यहां काम बंद करवा दिया गया था अगर दोबारा काम शुरु किया गया है तो उच्चाधिकारियों के ध्यान में मामला लाया जाएगा उसके बाद जो भी निर्देश जारी किए जाएगें उस पर अमल किया जाएगा।
  • आंखें बताएंगी आपका स्वभाव, जानें आंखों की बनावट से जुड़े रहस्य

    आंखें बताएंगी आपका स्वभाव, जानें आंखों की बनावट से जुड़े रहस्य

    नई दिल्लीः मनुष्य की आंखों से ही उनकी भावनाओं को देखा जा सकता है। जैसे, जब आप खुश होते हैं, तो आपकी आंखों में एक अलग प्रकार की चमक नजर आती है। वहीं, जब आप दुखी होते हैं या फिर कोई बात आपको परेशान कर रही होती है, तो आपकी आंखों में नमी-सी दिखाई पड़ती है। आपकी भावनाओं के अलावा सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आपकी आंखों की बनावट से भी कई तरह के राज जुड़े होते हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों की आंखे काफी बड़ी-बड़ी होती हैं, वे काफी शांत स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अपने काम से काम रखना पसंद करते हैं और भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। वहीं, ऐसे लोग बहुत ही रोमांटिक माने जाते हैं। बड़ी आंखों वाले लोग किसी के दिल में भी आसानी से जगह बना लेते हैं।

    जिन लोगों की आंखें छोटी होती हैं, उन्हें जल्दी गुस्सा आ जाता है। ऐसे लोग किसी भी बात को जल्दी दिल पर ले लेते हैं और परेशान हो जाते हैं। ऐसे में लोगों में एक खासियत यह भी होती है कि अगर ये लोग किसी को दिल से अपना मान लें, तो उम्रभर उससे दोस्ती निभाते हैं। जिन लोगों की आंखे उभरी हुई होती है, वे स्वभाव से बहुत ही नरम दिल के होते हैं। ऐसे लोग नेकदिल होते हैं, जो आसानी से किसी की भी मदद कर देते हैं। वहीं, ऐसे लोग बुद्धिमान होते हैं और अपने काम को लेकर बहुत ही फोकस होते हैं।

  • जानिए Karva Chauth पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, कब निकलेगा चांद

    जानिए Karva Chauth पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा, कब निकलेगा चांद

    नई दिल्ली : सुहागिन महिलाओं का महापर्व करवा चौथ 20 अक्टूबर, रविवार को मनाया जा रहा है। इस व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व होता है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत रखा जाता है।  करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं। करवा चौथ की पूजा शाम के समय चांद निकलने से पहले की जाती है। इस पूजा के समय महिलाएं एक जगह एकत्रित होकर फेरी की रस्म भी निभाती हैं। इस रस्म के दौरान महिलाएं घेरा बनाकर बैठती हैं और एक-दूसरे से करवा चौथ की थाली बदलती हैं। तो वहीं इस समय करवा चौथ की कथा भी सुनी जाती है। कई महिलाएं करवा चौथ की पूजा घर पर अकेले ही करती हैं। वो शुभ मुहूर्त में शिव-पार्वती, कार्तिकेय जी, भगवान गणेश और माता करवा की पूजा करती हैं और फिर व्रत कथा पढ़ती हैं। करवा चौथ पूजा सामग्री करवा माता की तस्वीर, छलनी, कलश भर जल, करवाचौथ व्रत की कथा, हल्दी, कुमकुम, रोली, चन्दन, फूल, चावल, मिठाई, अक्षत, पान, दही, देसी घी, मिट्टी का करवा (कलश), कच्चा दूध, शहद, मौली, शक्कर, नारियल। करवा चौथ की थाली तांबे का लोटा, फल-फूल, सींक, करवा, छलनी, आटे का दीया, जल, मिठाई, रोली, सुहाग से जुड़ा सामान, करवा माता की फोटो, चंदन, कुमकुम, अक्षत, सिंदूर होता है।

    करवा चौथ 2024 पूजा मुहूर्त

    करवा चौथ पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:46 से 07:02 तक रहेगा। जबकि व्रत का समय 06:25 AM से 07:54 PM तक रहेगा। करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक 20 अक्तूबर को करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय शाम 07 बजकर 53 मिनट पर होगा। देशभर के अलग-अलग शहरों में चांद के निकलने के समय में कुछ बदलाव हो सकता है।
  • Punjab News: पूर्व MLA व पूर्व संसदीय सचिव के बेटे का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व MLA व पूर्व संसदीय सचिव के बेटे का हुआ निधन

    लुधियानाः विधानसभा हलका गिल क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव दर्शन सिंह शिवालिक के परिवार में शोक की लहर छा गई। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक के 45 वर्षीय बेटे हरप्रीत सिंह शिवालिक का आज निधन हो गया। बताया जा रहा हैकि हरप्रीत शिवालिक का दिल्ली में निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां आज बेटे का निधन होने की सूचना मिली।

    पूर्व विधायक के बेटे के निधन पर राजनीतिक गलियारे और इलाके में शोक की लहर छा गई। पता चला है कि हरप्रीत को लीवर की बीमारी थी। हरप्रीत का पार्थिव शरीर आज लुधियाना के बरेवाल रोड स्थित उनके घर लाया जाएगा। उम्मीद है कि कल हरप्रीत का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं हरप्रीत के अंतिम संस्कार में शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के आने की भी खबर है।