Blog

  • पंजाबः तालाब से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

    पंजाबः तालाब से 14 वर्षीय बच्चे का शव बरामद

    लुधियानाः जिले के भामियां खुर्द इलाके में एक तालाब (छप्पड़) में 14 वर्षीय किशोर का शव मिला है। मरने वाले की पहचान गुरबीर सिंह के रूप में हुई है। गुरबीर 3 दिन से लापता था। वह स्कूल से घर आकर बारिश में नहाने की जिद करके घर से गया था। पूरा दिन जब वह वापस नहीं लोटा तो परिजनों ने अगले दिन थाना जमालपुर की पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने गुरबीर को काफी तलाशा, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। देर शाम लोगों ने गांव में बने छप्पड़ (छोटा तालाब) में पानी की गहराई कम होने पर एक शव देखा।

    लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने आस-पास के इलाकों में सूचित किया। वहीं गुरबीर के परिवार से भी संपर्क किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। संभावना जताई जा रही है कि पैर फिसलने के कारण गुरबीर पानी में गिर कर डूब गया होगा, लेकिन पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। शव की हालत बहुत खराब हो चुकी है। पानी में डूबा रहने से शव फूल चुका है। शव आज परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

  • मूसेवाला मर्डर केस का शूटर प्रियव्रत फौजी का भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

    मूसेवाला मर्डर केस का शूटर प्रियव्रत फौजी का भाई पुलिस मुठभेड़ में ढेर, देखें वीडियो

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव ढोडपुर के नजदीक लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई मारा गया है जबकि एक अन्य बदमाश गोली लगने पर घायल है। गाड़ी में तीन व्यक्ति सवार थे। मृतक का भाई प्रियव्रत उर्फ फौजी रंगदारी के पानीपत और कुरुक्षेत्र के एक मामले में आरोपी है। प्रियव्रत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या का आरोपी है। पुलिस ने उसके शव को शवगृह में रखवा दिया है और घायल से पूछताछ कर रही है। इनके एक अन्य साथी के बारे में अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। मुठभेड़ शुक्रवार रात करीब आठ बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सीआईए टू पानीपत प्रभारी वीरेंद्र कुमार अपनी टीम के साथ व्यस्त थे। उनको सूचना मिली की एक गाड़ी में कुछ संदिग्ध किस्म के लोग पानीपत की तरफ आ रहे हैं। 


    फिरौती मांगने व फायरिंग करने व विभिन्न मामलो के आरोपी को पकड़ने के लिए सीआईए की टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी। बदमाश बिना नंबर प्लेट की सिल्वर गाड़ी में सवार थे। जैसे ही बदमाश नारायणा रोड पर ढोडपुर मोड़ पर पहुंचे तो वहां अंधेरा का फायदा उठाकर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने बदमाशों को आत्मसमर्पण करने को भी कहा लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों को गोलियां लगीं। पुलिस ने दो बदमाशों को काबू किया और मौके से दोनों को सिविल अस्पताल लाया गया। जहां जांच में एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे की हालत नाजुक होने के चलते उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

    डीएसपी सुरेश सैनी ओर सीआईए की टीम सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस जांच में शव की शिनाख्त राकेश उर्फ राका ( 32) निवासी सिसाना सोनीपत के रूप में हुई। राकेश उर्फ राका लॉरेंस बिश्नोई गैंग के शूटर प्रियव्रत फौजी का छोटा भाई निकला। वहीं घायल प्रवीण उर्फ सोनू जाट निवासी हरी नगर पानीपत के रूप में हुई सोनू जाट के पैर में गोली लगी हुई है। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत देर रात करीब 11बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने सबको फिलहाल माइनर ओटी में रखा है।

    प्रियव्रत उर्फ फौजी ने तहसील कैंप में एक मिष्ठान भंडार संचालक व एक डेयरी संचालक से 50 लाख से एक करोड़ तक की रंगदारी मांगी थी। इस मामले में तहसील कैंप थाना पुलिस में मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने पिछले दिनों प्रियव्रत को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस अन्य आरोपियों की भी धरपकड़ की जा रही थी। वही कुरुक्षेत्र में भी रंगदारी का एक मामला और सामने आया था। जानकारों का कहना है कि उक्त आरोपियों ने कुरुक्षेत्र में भी रंगदारी मांगी थी।

  • आज का राशिफल, 8 जुलाई 2023

    आज का राशिफल, 8 जुलाई 2023

    मेष: प्रेम संबंधों को लेकर दिन मिलाजुला कहा जाएगा क्योंकि आप दोनों अपने निजी काम में व्यस्त हो सकते हैं. आप अपने काम के लिए एक-दूसरे से सलाह भी ले सकते हैं। इसमें आपका रवैया अहंकार से भरा हो सकता है।

    वृषभ: शादीशुदा जोड़े के बीच रोमांटिक माहौल रहेगा। आज का दिन प्यार भरा रहेगा। शाम को डिनर के साथ रोमांटिक माहौल का आनंद लें।

    मिथुन: आप अपने पार्टनर के प्रति पूर्ण समर्पण रखेंगे। अपने रिश्तों को बहुत खूबसूरती से निभा पाएंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

    कर्क: प्रेम संबंधों को बेहतर बनाने की जरूरत है ताकि उनमें एक बार फिर प्यार के रंग भर जाएं। आप रिश्ते को पटरी पर लाने की पूरी कोशिश करेंगे, लेकिन प्रेमी आपका सहयोग करने में झिझक सकता है।

    सिंह: प्रेम संबंध में सकारात्मक रहने की जरूरत है। आप अपने मित्र को संदेश, फूल आदि भेज सकते हैं। ध्यान रखें कि शादीशुदा जिंदगी में पार्टनर को भी आजादी की जरूरत होती है। आपकी प्रगतिशील सोच रिश्ते को मजबूत बनाएगी।

    कन्या: मन की चंचलता को आप अच्छे से संभाल पाएंगे। हालांकि किसी बात को लेकर मन में थोड़ा तनाव महसूस होगा। समय अच्छा है, आप रिश्ते निभाने में सफल रहेंगे।

    तुला: आप अपनी लव लाइफ को लेकर जो भी कदम आगे बढ़ाना चाहते हैं, बिना सोचे-समझे न उठाएं। आप यह समझने की कोशिश करें कि कोई ऐसी चीज़ है जो आपको आगे बढ़ने से रोकने की कोशिश कर रही है। अगर हां, तो आपको उनका इशारा समझना चाहिए।

    वृश्चिक : प्रेमी से मनमुटाव हो सकता है। अपने मन से किसी भी प्रकार का डर निकाल दें। अपने प्रेमी को पूरा समय और स्थान दें। अविवाहित लड़के-लड़कियों के बीच नए रिश्ते बन सकते हैं। जीवन में कोई नया मित्र आ सकता है।

    धनु: अगर आप रिश्ते को लेकर अपना दिमाग बहुत ज्यादा इधर-उधर घुमाएंगे तो उसमें अस्थिरता आएगी। स्थिर रिश्ते की कमी देखी जा सकती है। जब आप आगे बढ़ रहे हों तो आपको पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए।

    मकर : लव पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है। लव लाइफ थोड़ी ढीली रहेगी। उत्साह और उमंग की जरूरत है. शाम को बाहर घूमने का प्लान बनाएं। एक रोमांटिक कैंडल लाइट डिनर किसी भी प्रेमी को खुश कर देगा।

    कुंभ : आप दोनों के रिश्ते में स्थिरता आने की संभावना है। अगर कोई समस्या है तो आप उसे बहुत समझदारी से सुलझाने का प्रयास करेंगे। आप अपने प्रेमी जीवन या अपने प्रेमी के साथ कोई अन्याय नहीं करेंगे।

    मीन:  दिन की शुरुआत में काम बढ़ने से सहकर्मी से मनमुटाव हो सकता है। आज प्रेमी के साथ शॉपिंग का प्रोग्राम बनेगा। लव लाइफ में आप जिस तरह का रिश्ता चाहते हैं, सोच-समझकर फैसले लेने से वह आपको मिल जाएगा।

  • कोर्ट केस के बावजूद विवादित अस्पताल को चोरी-छिपे खोलने पर हंगामा

    कोर्ट केस के बावजूद विवादित अस्पताल को चोरी-छिपे खोलने पर हंगामा

    भडक़े हिंदू एकता मंच के सदस्यों ने कर्मियों को भगाया, पुलिस को शिकायत दर्ज
    ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर स्थित ईशान आई अस्पताल के विवादित भवन को शुक्रवार कुछ महिलाओं द्वारा खोलने की कोशिश गई। हालांकि यह मामला अभी भी प्रदेश हाईकोर्ट में विचारधीन है। बावजूद इसके डॉ. नदीम अख्तर के कर्मियों द्वारा विवादित भवन में चल रहे आंखें के अस्पताल को खोलने का प्रयास किया। जिसे हिंदू एकता मंच के सदस्यों में खासा आक्रोश व्याप्त है। आज सुबह करीब 11: 00 बजे तीन महिलाओं ने अस्पताल खोला गया। इसके बाद हिंदू एकता मंच के सदस्य मौका पर पहुंचे। 
    इसके मालिक डॉ. नदीम अख्तर ने भगवान शिव पर अश्लीश टिप्पणियां की थीं। जिसके बाद पूरे ऊना में विरोध प्रदर्शन हुए थे। हिंदू समाज का कहना है कि अब चोरी से अस्पताल खोलकर डॉ. नदीम अख्तर ने हिंदुओं की सहनशीलता को परखने का कार्य किया है। हिंदू एकता मंच के चंदन शर्मा, साहिल ठाकुर, विनय सहोड़, विक्रम ठाकुर, दिनेश ठाकुर, राहुल ऐरी, सुरिंद्र चौधरी छिंदा, रजनीश राणा, दीपक जोशी, पुलकित द्विवेदी और गोल्डी कौंडल सहित अन्य मौजूद थे। 
    उधर, मैहतपुर पुलिस थाना के एसएचओ मनोज कौंडल ने बताया कि आज पुलिस का कोई कर्मी नहीं था। जबकि सुरक्षा के मद्देनजर एक टुकड़ी लगाई हुई थी। पुलिस का तर्क की आज सीएम के दौरे के कारण ड्यूटी लगी हुई थी। एकता मंच ने अस्पताल खोलने वाली महिलाओं के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
  • मुख्यमंत्री ने माता चिन्तपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    मुख्यमंत्री ने माता चिन्तपूर्णी मंदिर में की पूजा-अर्चना

    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज परिवार सहित माता चिन्तपूर्णी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की
    ऊना/सुशील पंडित: चिन्तपूर्णी में पत्रकारों से अनौपचारिक संवाद में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल के पवित्र स्थलों एवं शक्तिपीठों की यात्रा को सुगम बनाने एवं यात्रियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए सक्रियता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भंग किए जा चुके हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के छः पोस्टकोड के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त सतर्कता जांच से बाहर अन्य परिणाम घोषित करने के लिए प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि जूनियर ऑफिसर असिस्टेंट (आईटी) की भर्ती प्रक्रिया पूर्व भाजपा सरकार के कारण कानूनी पेचिदगियों में फंसी है और वर्तमान प्रदेश सरकार ने अभ्यर्थियों को राहत पहुंचाने के दृष्टिगत सर्वोच्च न्यायालय से इसकी शीघ्र सुनवाई के लिए आग्रह किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर में प्रश्नपत्रों की बिक्री का मामला वर्तमान सरकार के गठन के उपरान्त सामने आया और इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
    एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि शानन जल विद्युत परियोजना की पट्टे की अवधि वर्ष 2024 में पूरी हो रही है और कानून के अनुसार पंजाब को यह परियोजना हिमाचल प्रदेश को वापिस कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेशवासियों की सुविधा के दृष्टिगत वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में विभिन्न गैर जरूरी कानूनों को निरस्त अथवा संशोधित करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के समग्र विकास की प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
    एक अन्य प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के वनों में सूखे पेड़ों को निकालने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए वन विभाग और हिमाचल प्रदेश वन विकास निगम को निर्देश दिए गए हैं। राज्य सरकार शीघ्र ही बैठक आयोजित कर इसके लिए रूपरेखा तैयार करेगी।
    इससे पूर्व, चिन्तपूर्णी पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री ने महन्त धर्मशाला में बाबा नकोदर दास को भी आदरांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने भरवांई विश्राम गृह में जन शिकायतों का निवारण भी किया। इस अवसर पर विधायक सुदर्शन बबलू, चैतन्य शर्मा, पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार, पूर्व विधायक सतपाल रायजदा, कांग्रेस नेता विवेक शर्मा, उपायुक्त राघव शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
  • जालंधर: 4 सट्टेबाज गिरफ्तार, एक प्रिंटर और 33020 रुपए बरामद

    जालंधर: 4 सट्टेबाज गिरफ्तार, एक प्रिंटर और 33020 रुपए बरामद

    जालंधर/एएनएस: एंटी नार्कोटिक्स सेल की पुलिस ने दडे   सट्टा और लांटरी का काम करने वाले चार व्यक्तियों को गिरफ़्तार कर उनके कब्जे से दो मोबाइल फोन, एक प्रिंटर और 33020 रुपए नकदी बरामद की है। गिरफ़्तार आरोपियों की पहचान अशोक कुमार निवासी बस्ती दानिशमंदा, सूरज कुमार निवासी जैमल नगर, अनिल वर्मा निवासी दशमेश नगर और राहुल कुमार उर्फ़ निक्का निवासी एक बस्ती शेख़ के रूप में हुई है। एंटी नार्कोटिक्स सेल के प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम गश्त के दौरान सतलुज चौक के पास मौजूद थी जहां उन्हें गुप्त सूचना मिली कि अशोक और सूरज बस स्टैंड के नज़दीक पैराडाइस मार्केट में बोलो वाले लोगों से लॉटरी सट्टा लगाकर उनसे पैसे ठग रहे है और उसी दौरान उन्होंने अपनी टीम तैयार कर पैराडाइस मार्केट में रेड कर दोनों आरोपियों को गिरफ़्तार कर उनके क़ब्ज़े से 15,690 रुपए एक मोबाइल और एक प्रिंटर बरामद कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर किया है। 

    इसी तरह एंटी नार्कोटिक्स सेल की टीम मछली मार्केट के पास मज़बूती जहां उन्हें सूचना मिली कि अनिल वर्मा निवासी दशमेश नगर भगवान बाल्मीकि चौंक (ज्योति चौक) के नज़दीक सुदामा मार्केट में मोबाइल पर लोगों से दडां सट्टा लगवा रहा है जहाँ उन्होंने पहुँच कर आरोपित अनिल को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से 15, हज़ार रुपये और एक मोबाइल फ़ोन बरामद किया। इसी तरह उनकी टीम ने अबादपुरा से आरोपित राहुल को गिरफ़्तार कर उसके क़ब्ज़े से कई सौ तीस रुपए बरामद किए पुलिस जांच में सामने आया कि राहुल के ख़िलाफ़ पहले एक मुक़दमा दर्ज है।

  • ED का बड़ा एक्शन: मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    ED का बड़ा एक्शन: मनीष सिसोदिया समेत अन्य आरोपियों की 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त

    नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने इस केस में आरोपी मनीष सिसोदिया, अमनदीप सिंह ढल्ल, राजेश जोशी, गौतम मल्होत्रा और अन्य से जुड़े 52.24 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है। कुर्क की गई संपत्ति में 7.29 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है। इसमें मनीष सिसोदिया की 2 अचल संपत्तियां, राजेश जोशी/चेरियट प्रोडक्शंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड की जमीन/ फ्लैट और गौतम मल्होत्रा की जमीन और फ्लैट भी शामिल है। ईडी ने चल संपत्ति भी कुर्क की है। इसमें मनीष सिसोदिया की 11.49 लाख रुपये की संपत्ति, ब्रिंडको सेल्स प्राइवेट लिमिटेड के बैंक बैलेंस सहित 44.29 करोड़ रुपये शामिल हैं।

    यह इस मामले में जारी किया गया दूसरा प्रोविजनल कुर्की आदेश है। कुर्की का पहला आदेश विजय नायर, समीर महंद्रू, अमित अरोड़ा, अरुण पिल्लई और अन्य आरोपियों के 76.54 करोड़ रुपये की अचल/चल संपत्तियों की कुर्की के लिए जारी किया गया था। शराब नीति केस में अब कुल 128.78 करोड़ रुपये की संपत्ति की कुर्की की जा चुकी है। शराब नीति केस में ईडी ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है और 5 पर अभियोजन शिकायतें दर्ज की हैं। सीबीआई भी इस मामले की जांच कर रही है।

  • पंजाबः आईलेट्स और इमिग्रेशन सेंटरों पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    पंजाबः आईलेट्स और इमिग्रेशन सेंटरों पर पुलिस की रेड, देखें वीडियो

    मोगाः निहाल सिंह वाला के जिला डिप्टी कमिश्नर मोगा एस.एस. द्वारा दिए सख्त आदेशों पर डी.एम. मंडी निहाल सिंह के नेतृत्व में गठित प्रशासन की टीम ने खुले आईलैट्स और इमीग्रेशन सैंटरों पर छापेमारी की। इस दौरान कई केंद्र संचालकों ने जबरन छात्रों को बाहर निकाला और केंद्रों को ताले लगाकर भाग गए। इस अवसर पर तहसीलदार गुरमुख सिंह, डी.एस. पी. मंजीत सिंह ढेसी, थाना प्रमुख अर्शप्रीत कौर ग्रेवाल, टास्क फोर्स अधिकारी दविंदर सिंह तूर और पटवारी निर्मल सिंह की टीम ने निहाल सिंह वाला-बाघापुराणा रोड पर शहर की विभिन्न गलियों में चल रहे आईलैट्स और इमिग्रेशन सैंटरों पर छापेमारी की। यहां यह बात भी सामने आई है कि कुछ आईलैट्स सैंटरों के मुख्य सैंटर दूसरे शहरों में स्थापित हैं और शाखाएं मंडी निहाल सिंह वाला में खोली गई हैं।

    प्रशासन ने सैंटर में पढ़ने वाले बच्चों को छुट्टी देकर तुरंत सैंटर बंद करने के आदेश दे दिए। उन्होंने कई आईलैट्स केंद्रों के उपायुक्त के निर्देशानुसार तैयार किए गए कागजातों को पूरा नाम मिलते ही पूरा करने का भी आग्रह किया। निहाल सिंह वाला शहर में धड़ल्ले से अवैध केंद्र चल रहे हैं और इस विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में भी आइलैट्स और इमीग्रेशन सैंटर की शाखाएं खोलकर अवैध रूप से काम किया जा रहा है। सूत्रों से पता चला है कि विधानसभा क्षेत्र के कुछ ही चुनाव केंद्रों को प्रशासन से मंजूरी मिली है। जबकि सैकड़ों सेंटर बिना अनुमति के अवैध रूप से चलते हैं। यहीं नहीं कुछ स्वीकृत केंद्रों ने भी प्रशासन के निर्देशों का पालन नहीं किया। यह तो वक्त ही बताएगा कि राज्य सरकार का प्रशासन गोंग्लुओं से मिट्टी खाली कराने के लिए दो-चार दिनों तक छापेमारी करेगा या बच्चों के भविष्य के प्रति गंभीर कदम उठाया जाएगा।

    इस मौके पर तहसीलदार गुरमुख सिंह और डी.एस.पी मंजीत सिंह ढेसी ने कहा कि पंजाब सरकार राज्य में कई अनियमित गुट आधारित आईएलटी और आव्रजन केंद्रों के मुद्दे पर बहुत सख्त है, इसलिए राज्य सरकार के निर्देशों पर यह चेकिंग लगातार जारी रखी जाएगी ताकि आने वाले समय में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता।

  • पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ STF का एक्शन, 3.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

    पंजाब: नशा तस्करों के खिलाफ STF का एक्शन, 3.27 करोड़ की संपत्ति की अटैच

    लुधियाना: स्पेशल टास्क फोर्स विंग (STF) ने तस्करों की 3.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। STF के DSP दविंदर चौधरी ने बताया कि अक्टूबर 2020 में लाजपत नगर, जोधेवाल के पवन कुमार उर्फ सोनू के खिलाफ नशीली दवाओं की तस्करी का मामला दर्ज किया गया था।

    इसके बाद उसकी 39.84 लाख की संपत्ति अटैच की जा चुकी है। इसी तरह तस्कर यादविंदर सिंह उर्फ याद को 2020 में ड्रग्स और हथियारों के साथ STF ने गिरफ्तार किया था। उसकी भी 3.5 लाख की संपत्ति फ्रीज की जा चुकी है। DSP चौधरी ने कहा कि मामले दर्ज करने के बाद तस्करों को अधिकतम जेल की सजा मिले, इसके लिए STF अदालती कार्यवाही की प्रक्रिया अपनाती है। हालिया घटनाक्रम में 9 मामलों में तस्करों को दोषी ठहराया गया है। 6 मामलों में 9 तस्करों को 10 साल की सजा सुनाई गई है।

    एक तस्कर को 12 साल की सजा और 2 तस्करों को अदालत ने अधिकतम 15 साल की सजा सुनाई है। यहां तक कि एक किशोर को भी 2 साल की सजा दी गई है।

    तस्कर अमित शर्मा उर्फ काका की 14.10 लाख की संपत्ति, माछीवाड़ा के हरसिमरनजीत सिंह उर्फ काला की 8.80 लाख की संपत्ति और पठानकोट के तस्कर बलविंदर सिंह उर्फ बिल्ला की 1.02 करोड़ की संपत्ति अटैच की गई है।

    STF ने अप्रैल 2022 में ताजपुर रोड के कुख्यात तस्कर दीपक कुमार उर्फ दीपू पर भी मामला दर्ज किया था और वह पहले से ही कई नशीली दवाओं की तस्करी के मामले का सामना कर रहा था। दीपक ने ड्रग मनी से 1.57 करोड़ की संपत्ति बनाई थी और अब इसे भी फ्रीज कर लिया गया है।

  • मंडी के कुलवीर जम्वाल को सौंपी हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    मंडी के कुलवीर जम्वाल को सौंपी हिम औद्योगिक कल्याण सभा के प्रदेशाध्यक्ष की कमान

    हिमाचलियों के संरक्षण संवर्धन व मार्ग दर्शन के लिए हुआ संस्था का गठन

    कालिदास शर्मा महासचिव व सुरेंद्र अत्री वरिष्ठ उपाध्यक्ष

    राजेंद्र गुलेरिया ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

    सुषमा ठाकुर को सौंपी महिला विंग की कमान

    बददी/सचिन बैंसल:हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र बददी बरोटीवाला नालागढ़ में रहने वाले हिमाचलियों के संरक्षण संवर्धन के लिए एक सामाजिक संस्था का गठन महाराणा प्रताप नगर सभागार बददी में किया। हिम औद्योगिक कल्याण सभा नाम से बनी इस संस्था की बैठक बददी में बीबीएन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया की अध्यक्षता में हुई जिसमें हिमाचल प्रदेश के हर जिले से आए हुए लोगों ने भाग लिया। बैठक में इस औद्योगिक नगरी में कार्यरत मजदूरों, कर्मचारियों, मैनेजरों व उद्यमियों ने भाग लिया। सभी ने एकमत होकर कहा कि बीबीएन एरिया में विभिन्न प्रकार की संस्थाए जैसे जाति आधारित, व्यापारिक व उद्योग आधारित व धर्म पर आधारित संस्थाएं चल रही हैं लेकिन कोई भी ऐसी संस्था नहीं है जो कि हिमाचलियों के हितों के लिए काम करें। आज पूरे हिमाचल प्रदेश के युवा इंडस्ट्रियल एरिया बददी बरोटीवाला नालागढ़ में कार्यरत है लेकिन उनके मदद के लिए न तो सरकार कोई प्रयास करती है न ही कोई संस्था। इस कारण से यहां पर कार्यरत हिमाचली परिवारों ने एक संगठन का नींव पत्थर रखा जो कि हिमाचलियों का दुख दर्द सुनेगा और उनकी समस्याएं सुनकर उनको हल करवाने के लिए आगे आएगा।
    सर्वसम्मति से हुए चुनाव में सरकाघाट जिला मंडी के कुलवीर जम्वाल को हिम औद्योगिक कल्याण सभा का प्रदेशाध्यक्ष चुना गया जबकि बिलासपुर के कालिदास शर्मा को महामंत्री पद से नवाजा गया। मुख्य संरक्षक राजेंद्र गुलेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री हमीरपुर, विचित्र चंदेल सलाहकार, जिला सोलन के संदीप को कानूनी सलाहकार, ऊना के हरीश शर्मा को संयुक्त सचिव, अर्की के दीपक कुमार वर्मा को आई विंग प्रमुख व कुल्लू के टेकचंद व विकास ठाकुर को संयुक्त सचिव चुना गया। शीघ्र ही बाकी कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी। नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष हिम औद्योगिक कल्याण सभा कुलवीर जम्वाल व महामंत्री कालिदास शर्मा ने कहा कि बीबीएन में हिमाचली कर्मचारियों, उद्यमियों व श्रमिकों के संरक्षण संवर्धन के लिए कोई संगठन नहीं था। मुसीबत या आपदा में भी किसी का साथ नहीं मिलता है। हिमाचली उद्यमी आज भी अपने दर्जनों कारखाने किराए के भवनों में चला रहे हैं लेकिन हिमाचल के होकर भी उनको कोई भी सरकार जमीन नहीं उपलब्ध करवा सकी। हिमाचली कामगारों को रहने के लिए प्रदेश सरकार आज तक कालोनियां भी नहीं बना सकी फलस्वरुप मंहगे कमरों का किराया अदा करना पड रहा है। आपदा में भी उनकी कोई मदद नहीं करता। इस अवसर पर टेक चंद, हरीश शर्मा, विकास ठाकुर, दलजीत सिंह, अजय कुमार, अश्विनी चंदेल, सुषमा ठाकुर, कमलेश धीमान, बलवंत कुमार, संदीप सचदेवा सहित कई सदस्य उपस्थित थे।कैपशन-हिम औद्योगिक कल्याण सभा के नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष कुलवीर जमवाल अपनी कार्यकारिणी के साथ।