Blog

  • हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    हरोली में घरेलू हिंसा को लेकर रैली

    सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं ने चलाया जागरुकता आभियान 

    ऊना/सुशील पंडित :  हरोली में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं ने घरेलू हिंसा को लेकर जागरुकता रैली निकाली। महिलाओं के हितों को सुरक्षित रखने व इनके साथ हो रहे आत्याचार को लेकर लिंग आधारित हिंसा के प्रति आम जनमानस को जागरुक करने के लिए  हरोली क्षेत्र में 11 जनवरी तक  विशेष जागरुकता आभियान चलाया जा रहा है।

    यह आभियान विकास खंड की हर पंचायत में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं चला रही है। इसी आभियान के तहत गुरुवार को हरोली विकास खंड  में सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी माहिलाओं ने घरेलू हिसा को लेकर रैली निकाली। इस रैली में विकास खंड हरोली के क्षेत्रीय समन्वयक , सी आर पी, एच एन जी, ग्राम पंचायत प्रघान, सचिव व महिलाओ ने भाग लिया। और लोगो को घरेलू हिंसा के प्रति जागरुक किया। विकास खंड अधिकारी अनिल गुराडा ने बताया कि महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिय क्षैत्र की सभी पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस अभियान में महिलाएं बढ़ चढ़ कर भाग लें।

  • पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    पंजाबः 50 हजार रुपए रिश्वत के मामले में सब-इंस्पेक्टर गिरफ़्तार  

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान आज थाना मोड़, जि़ला बठिंडा में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) बलजीतपाल सिंह को 50,000 रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोषी कर्मचारी को शिकायतकर्ता राकेश कुमार निवासी प्रताप नगर, बठिंडा शहर की शिकायत के बाद गिरफ़्तार किया गया है।  

    उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उक्त पुलिस कर्मचारी ने उसे एक पुलिस शिकायत की जांच के मामले में नामज़द करने की धमकी देकर 50,000 रुपए रिश्वत की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आगे बताया कि दोषी पुलिस कर्मचारी ने सुबह उससे 20 हज़ार रुपए ले लिए और बाकी पैसों की माँग कर रहा है। राकेश कुमार ने रिश्वत की यह रकम देते समय सबूत के तौर पर सारी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया।  उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी ने शिकायतकर्ता को धमकी देकर कहा कि उसका तबादला किसी अन्य थाने में हो चुका है, परन्तु जाने से पहले उसकी तरफ से रिश्वत की रकम न देने की सूरत में शिकायतकर्ता और उसके रिश्तेदारों को पुलिस केस में नामज़द करके जाऊंगा।

    प्रवक्ता ने आगे कहा कि ब्यूरो ने दोषों की पड़ताल के उपरांत दोषी को पकडऩे के लिए जाल बिछाया। उक्त दोषी पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में रिश्वत की दूसरी किस्त के तौर पर 30,000 रुपए लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया गया। ब्यूरो की टीम ने पुलिस कर्मचारी के कब्ज़े से 50 हज़ार रुपए बरामद कर लिए, जो उसने रिश्वत के तौर पर दो बार लिए थे। इस सम्बन्धी उक्त पुलिस कर्मचारी के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस के थाना बठिंडा में मामला दर्ज कर लिया है और अगली जांच जारी है।

  • ब्लड लाइंस व बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से लगा खून दान कैंप 

    ब्लड लाइंस व बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से लगा खून दान कैंप 

    ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल हरोली क्षेत्र के अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र  बेला बाथड़ी  में ब्लड लाइंस एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी ऊना व  बायोजेंटा लाइफ साइंसेज प्रा.लि. के सौजन्य से  कम्पनी परिसर में  कंपनी के कर्मठ  युवा  दिवंगत कामगार नितिन वर्मा  की यादगार में वीरवार को एक खून दान  कैंप का आयोजन किया गया।  इस कैंप में  युवाओं ने  लगभग  50 यूनिट  खून दान किया।

    संस्था के संयोजक संदीप शर्मा, हर्षदीप शर्मा ,अमन लंबड़,मोहित वशिष्ठ,रमन राणा,विनय राणा, सम्राट भारद्वाज ,मोहिंदर सिंह ,दिवेश राणा, अंकित भारद्वाज, गगन,जस्सी मान और कंपनी के सदस्य संस्थापक श्री दीप नारायण शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, सुबोध सैनी, मनोज राणा, सुरेश शर्मा, नागेंद्र और कंपनी के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस संस्था के द्वारा खूनदान , सामाजिक क्षेत्र, बेटियों की शादी में सराहनीय कार्य  किए जा रहे हैं,  संस्था के व्हाट्सएप पर करीब 15 ग्रुप बने हुए है जिनमें सूचनाएं व जागरूकता अभियान चला रहे हैं।

  • वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण टेक्सपेयर्स को दे सकती है ये बड़ी राहत, छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

    वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण टेक्सपेयर्स को दे सकती है ये बड़ी राहत, छोटे कारोबारियों को मिलेगा फायदा

    नई दिल्‍लीः वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट 2023 में टैक्सपेयर्स को अच्‍छी खबर दे सकती है। सरकार आगामी बजट में आयकर छूट की सीमा को बढ़ा सकती है। अगर सरकार ऐसा करती है तो देश के मध्‍यम वर्ग के लिए यह बहुत बड़ी राहत होगी। आयकर की सीमा में आखिरी 2014 में बदलाव किया था। तब 2 लाख की लिमिट को बढ़ाकर 2.50 लाख रुपये किया गया था। पिछले 9 वर्षों में आयकर छूट का दायरा नहीं बढ़ाया गया है।

    हालांकि, हर बजट में ज्‍यादा आयकर छूट मिलने की उम्‍मीद इनकम टैक्‍स पेयर करते हैं, पर यह उम्‍मीद पूरी नहीं होती है। आईएएनएस ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि सरकार 2023-24 के बजट में आयकर छूट की सीमा मौजूदा 2.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर सकती है। गौरतलब है कि मोदी सरकार के इस कार्यकाल का यह आखिरी पूर्ण बजट होगा। साल 2024 में आम चुनाव होंगे। उम्‍मीद है कि बजट में वित्त मंत्री आयकर सीमा को बढ़ाकर मध्‍यम वर्ग को लुभाने की कोशिश करेगी।

    अगर आयकर स्‍लैब में बदलाव करते हुए आयकर सीमा को बढ़ाया जाता है, तो इसका सबसे ज्‍यादा फायदा नौकरीपेशा लोगों और अपना छोटे कारोबारियों को होगा। मार्च, 2022 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया था कि 2020-21 असेसमेंट ईयर यानी 2019-20 वित्तीय वर्ष में कुल 8,13,22,263 लोगों ने इनकम टैक्स का भुगतान किया है। सूत्रों ने बताया कि अगर आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जाता है तो आम आदमी के हाथ में ज्‍यादा पैसा आएगा। इससे खपत को भी बढ़ावा मिलेगा। वर्तमान में 2.5 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्‍स नहीं देना पड़ता है। 60-80 वर्ष की आयुवर्ग के व्यक्तियों की 3 लाख रुपये और 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों की 5 लाख रुपये तक की आय टैक्‍स फ्री है।

  • गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

    गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

    ऊना/सुशील पंडित : गुरु गोबिंद सिंह ज़ी का प्रकाश दिवस जिला श्रद्धा पूर्वक एवं उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आज गुरु नानक देव ज़ी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह ज़ी बेदी के मार्ग दर्शन में गुरु ग्रन्थ साहिब ज़ी छत्रछाया और प्यारों की अगुवाई में विशाल नगर कीर्तन का आयोजन गावं कुरियाला से किला बेदी साहिब ऊना साहिब तक सजाया गया। नगर कीर्तन प्रातकाल गुरुद्वारा कुरियाला से शुरू होकर डंगेड़ा, बरनोह, डंगोली  कोटला कलां नंगल रोड होता हुआ किला बेदी साहिब पहुँच कर सम्पन्न हुआ। विभिन्न साथनों पर नगर कीर्तन का स्वागत पुष्प वर्षा से किया गया और प्रशाद वार्ताए गए। इस अवसर पर गत्का पार्टी द्वारा पुरातन युद्ध के तौर तरीकों का सुन्दर रूप में प्रदर्शन किया गया। किला बेदी साहिब पहुँचने पर नगर कीर्तन का स्वागत किया और कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। यहां रागी जथो. द्वारा कीर्तन से निहाल किया गया. इस अवसर पर गुरु के लंगर का आयोजन किया गया।

  • भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    भीड़ नियंत्रण पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सम्पन्न

    ऊना/सुशील पंडित : राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान, दिल्ली तथा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ऊना के संयुक्त तत्वाधान में चिंतपूर्णी में आयोजित तीन दिवसीय प्र्र्र्र्र्रशिक्षण शिविर का वीरवार को समापन हो गया। समापन शिविर में उपायुक्त राघव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस शिविर में चिंतपूर्णी मंदिर प्रशासन, पुलिस विभाग, गृह रक्षक 12वीं बटालियन के अधिकारी व कर्मचारी तथा  चिंतपूर्णी और डेरा बाबा बड़भाग सिंह मैड़ी के स्थानीय स्वयंसेवकों को भीड़ नियंत्रण के प्रबन्धन बारे प्रशिक्षित किया गया। 

    उपायुक्त ने शिविर में भाग ले रहे प्रतिभागियों से भीड़ नियंत्रण और प्रबन्धन के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। तीन दिवसीय कार्यशाला में 58 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। ज़िला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण ऊना के ट्रेनिंग एण्ड कैपेसिटी बिल्डिंग कॉआर्डिनेटर सुमन चहल ने किया। 

  • जालंधरः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं को मिल रही धमकियों को लेकर DCP से मिले भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधरः गैंगस्टरों द्वारा नेताओं को मिल रही धमकियों को लेकर DCP से मिले भाजपा कार्यकर्ता, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः पंजाब में गैंगस्टरों के धमकी भरे फोन आने का सिलसिला थम नहीं रहा है। पिछले कुछ दिनों से जालंधर में भी कई नेताओं सहित वीआईपी लोगों को धमकी भरे कॉल आ चुके हैं। भाजपा ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की ढीली कारगुजारी के कारण नकोदर के एक कपड़ा कारोबारी को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि गैंगस्टरों द्वारा अब जालंधर में बीजेपी नेताओं को भी धमकी भरे कॉल आ चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई न होते देख बीजेपी नेतृत्व ने आज डीसीपी जसकरन सिंह तेजा से मिला है और उन्हें इस मामले में डीसीपी को ज्ञापन सौंपा है। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया ने कहा कि जालंधर में कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से बिगड़ चुकी है।

    उन्होंने कहा कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार आई तब से गैंगस्टर शब्द बहुत प्रचलित हो रहा है, जो पंजाब के लिए बेहद खतरनाक है। इसी दौरान मनोरजंन कालिया ने पंजाब के सीएम भगवंत मान से अपील की है कि गृह मंत्री होने के नाते यह उनका कर्तव्य है कि पंजाब की कानून व्यवस्था को जल्द से जल्द सुधारने के लिए उचित कदम उठाएं जाएं। इस मौके पर पुलिस अधिकारी डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। लेकिन अगर किसी संदिग्ध व्यक्ति को धमकी भरा फोन आता है तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए ताकि ऐसे मामलों को जल्द से जल्द सुलझाया जा सके।

  • जालंधरः हल्की बारिश से सूखी ठंड से मिली लोगों को राहत, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

    जालंधरः हल्की बारिश से सूखी ठंड से मिली लोगों को राहत, जानें अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

    जालंधर/वरुणः पंजाब पहले ही मौसम विभाग ने 16 दो दिन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया था। इस दौरान बिजली चमकने के साथ तेज हवाएं और साथ ही हल्की बारिश का अनुमान लगाया था। इसी के तहत आज पंजाब के कई जिलों में हल्की बारिश होने से लोगों को सूखी ठंड से राहत मिली है। वहीं इस बारिश के चलते ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। आज बारिश होने से आसमान में छाए प्रदूषण से भी लोगों को राहत मिली है। जिससे अब प्रदूषण के स्तर मे भी गिरावट आएगी।

    सीमावर्ती राज्य हिमाचल प्रदेश की चोटियों पर बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी के कारण ठंड का प्रकोप बढ़ने के गलन ज्यादा बढ़ गई है। भले ही बूंदाबांदी के कारण आसमान जो एक प्रदूषण की परत सी जमनी शुरू हो गई थी वह खत्म हो गई हैं। लेकिन मौसम आसमान में कोहरा भी छाना शुरू हो गया है। संभावना जताई जा रही रात को डेंस फॉग पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से पंजाब भर में बारिश पड़ने की संभावना है। यह बारिश का मौसम रविवार तक रहने की उम्मीद है।

    गेंहू के लिए कोहरे के साथ-साथ बारिश बहुत ज्यादा जरूरी थी। बेशक कोहरे के मॉश्चर से गेहूं को पानी की पूर्ति होती है। लेकिन बारिश ना होने पर ज्यादा कोहरे से गेहूं भी पीली पड़ जाती है। आज से शुरू हुई बूंदाबांदी ने किसानों को भी काफी राहत दी है। अब आगे भी तीन दिन बारिश के आसार से किसानों चिंता दूर हो गई है। किसानों का कहना है कि सीजन की यह बारिश गेहूं के लिए किसी खाद से कम नहीं है।

  • भड़के रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, एक दिन में दागी 100 से अधिक मिसाइलें

    भड़के रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही, एक दिन में दागी 100 से अधिक मिसाइलें

    कीवः रूस ने वीरवार सुबह यूक्रेन में ऐसी तबाही मचाई कि चारों ओर दहशत फैल गई। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के ऊपर 100 से अधिक मिसाइलें दागी हैं। धमाकों की आवाज सुनकर लोग इधर उधर भागते दिखाई दिए। राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविक ने जहां फेसबुक पर इस हमले की जानकारी दी तो वहीं यूक्रेन के मायकोलाइव क्षेत्र के प्रमुख ने भी हवा में रूसी मिसाइलों की सूचना दी। रॉयटर्स संवाददाता और स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, कीव, जाइटॉमिर और ओडेसा में कई धमाके सुने गए।

    वहीं ओडेसा और निप्रॉपेट्रोस क्षेत्रों में बिजली कटौती की घोषणा की गई, जिसका उद्देश्य ऊर्जा बुनियादी ढांचे को संभावित नुकसान को कम करना था। इस हमले के बाद से यूक्रेनी शहर ल्वीव में बिजली संयंत्र काम नहीं कर रहे जिसकी वजह से पूरा शहर अंधेरे में दिखाई दिया। यूक्रेन के एयरफोर्स के अधिकारियों ने कहा है कि रूस ने यह हमला स्ट्रेटेजिक एयरक्राफ्ट से समुद्र और जमीन पर मार करने वाली क्रूज मिसाइलों से किया है।

    राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के सलाहकार ओलेकसी ने कहा, ‘ रूस की ओर से भीषण हवाई हमला किया गया। 100 से ज्‍यादा मिसाइलों की बारिश की गई।’ कीव के अलावा, झयतोमयर और ओडेसा में भी जोरदार धमाके सुने गए। कई शहरों में बिजली काट दी गई। इससे पहले यूक्रेन ने लावरोव के अल्‍टीमेटम के जवाब में एक शांति योजना दी थी। यूक्रेन की इस योजना को रूस ने खारिज कर दिया था। रूस ने कहा कि जेलेंस्‍की रूस की ओर से यूक्रेन के 4 अलग किए गए हिस्‍सों के सत्‍य को स्‍वीकार कर लें।

    बुधवार को भी रूस ने 33 मिसाइलें दागी थीं

    इससे पहले भी रूस ने बुधवार तड़के 24 घंटे में खेरसान में नागरिक ठिकानों पर कई रॉकेट लॉन्चरों से 33 मिसाइलें दागीं। हालांकि, रूस ने नागरिकों को निशाना बनाने से इन्कार किया। यूक्रेन के कब्जे वाले शहर बखमुत के आसपास भी भारी लड़ाई जारी रही।  यूक्रेनी सोशल मीडिया रिपोर्टों में कहा गया है कि पड़ोसी देश बेलारूस में तैनात रूसी जेट विमानों के उड़ान भरने के बाद राष्ट्रव्यापी अलर्ट घोषित किया जा सकता है। ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि दोनेत्स्क प्रांत के रणनीतिक पूर्वी शहर बखमुत और उत्तर में लुहांस्क प्रांत के स्वातोव के आस-पास लड़ाई विशेष रूप से तेज थी।

    इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागी थीं

    इससे पहले रूस ने 16 दिसंबर को 70 मिसाइलें दागकर यूक्रेन के तीन शहरों को तबाह कर दिए थे। क्रिवी रिह रिहायशी इलाके में मिसाइल अटैक से एक रहवासी इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हुई थी। वहीं, खारसोन में शेलिंग में एक व्यक्ति की जान गई थी।

  • जालंधरः घर के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, मालिक ने ऐसे किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधरः घर के बाहर से बाइक लेकर चोर हुआ फरार, मालिक ने ऐसे किया काबू, देखें वीडियो

    जालंधर/हर्ष कुमारः थाना रामामंडी के अंतर्गत आते किशनपुरा में देर रात घर के बाहर खड़े मोटरसाइकिल को चोर चोरी कर फरार हो गया। घटना वहां नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मोटरसाइकिल के मालिक किशनपुरा निवासी शिवी भंडारी ने बताया कि उनके घर के बाहर से देर रात चोर मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए। शिवी भंडारी ने बताया कि घर में कामकाज चलते के कारण उन्होंने अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी की हुई थी। लेकिन आज सुबह उठने के बाद उसने देखा कि घर के बाहर से बाइक गायब था। जिसके बाद उसने आस-पास लगे सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि उसका बाइक चोरी हो गया है। सीसीटीवी में उक्त चोर की फुटेज भी सामने आई है।

    घटना संबंधी पीड़ित ने थाना रामामंडी की पुलिस को सूचना दे दी। लेकिन हैरानी कि बात यह है कि पीड़ित शिवी ने परिवारिक सदस्यों से साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोर के घर का पता लगा लिया और परिवारिक सदस्यों के साथ मिलकर चोर और उसके साथी को उसके घर पर जाकर दबोच लिया। जिसके बाद उन्होंने दोबारा रामामंडी की पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची थाना रामामंडी की पुलिस ने चोर को काबू कर मामले की जांच शुरू की तो आरोपियों से एक और चोरी की बाइक बरामद किया।