Blog

  • पंजाबः चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, PAC कमेटी का किया गठन, देखें लिस्ट

    पंजाबः चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, PAC कमेटी का किया गठन, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : कांग्रेस ने चुनावों को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इसी के तहत हाईकमान की तरफ से पंजाब में पीएसी कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें पंजाब प्रधान राजा वडिंग, प्रताप बाजवा, चरणजीत चन्नी, नवजोत सिद्धू, हरीश चौधरी, अंबिका सोनी, राजिंद्र भट्टल के अलावा कई बड़े नेताओं को शामिल किया गया है। हाईकमान ने 31 सदस्यीय कमेटी बनाई है, जिसमें पंजाब की 9 मौजूदा विधायकों व 5 एमपी सदस्यों को कमेटी में शामिल किया गया है। देखें लिस्ट

  • पंजाबः एक्शन में कांग्रेस, पार्षद को 6 साल के लिए किया निष्कासित 

    पंजाबः एक्शन में कांग्रेस, पार्षद को 6 साल के लिए किया निष्कासित 

    होशियारपुरः कांग्रेस पार्टी के प्रधान राजा वड़िंग ने एक्शन लेते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। दरअसल, टांडा उड़मुड़ में पार्टी विरोधी गतिविधियों और अनुशासन की उल्लंघना करने का हवाला देते पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने टांडा के वार्ड नंबर 10 से कौंसलर हरी कृष्ण सैनी (कुक्कू सैनी) को 6 साल के लिए पार्टी से निकालने का पत्र जारी किया है। जनरल सैक्रेट्री इंचार्ज कैप्टन संदीप संधू द्वारा जारी इस पत्र के अनुसार पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने यह कार्रवाई जिला प्रधान अरुण डोगरा और हलका इंचार्ज उड़मुड़ पूर्व कैबिनेट मंत्री संगत सिंह गिलजियां की सिफारिश पर की है।

  • बड़ी खबरः फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीष्ण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः फलकनुमा एक्सप्रेस में लगी भीष्ण आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    भुवनगिरीः तेलंगाना में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जहां यदाद्री भुवनगिरी में फलकनुमा एक्सप्रेस की कई बोगियों में आग लग गई। आनन-फानन में स्थानीय प्रशासन ने रेलवे की मदद से बचाव अभियान शुरू किया। अभी तक घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के मुताबिक फलगनुमा एक्सप्रेस हावड़ा से सिकंदराबाद के लिए चलती है। जब ये ट्रेन यदाद्री भुवनगिरी में थी, तो इसकी कई बोगियों में आग लग गई। जिससे अंदर बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। तुरंत सभी ने ट्रेन से बाहर निकल अपनी जान बचाई।

    प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रेन के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ था। ऐसे में एक डिब्बे में आग लगी। कुछ देर में वो आसपास के डिब्बों में भी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने ट्रेन रोकी और उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। मामले में एक चश्मदीद ने कहा कि ट्रेन बोम्मईपल्ली और पगिडीपल्ली के बीच रुकी। उसकी S4, S5,S6 में आग लगी थी। जिससे यात्री कूदते नजर आ रहे थे। कुछ देर में स्थानीय लोग भी उनकी मदद से पहुंच गए। उनके मुताबिक यात्रियों ने तेजी से भागकर जान तो बचा ली, लेकिन तीनों बोगियां जलकर खाक हो गईं। उनके अंदर रखा यात्रियों का सारा सामान भी जल गया।

  • दिल दहलाने वाली घटनाः 21 वर्षीय पूर्व प्रेमिका को व्यक्ति ने जिंदा दफनाया 

    दिल दहलाने वाली घटनाः 21 वर्षीय पूर्व प्रेमिका को व्यक्ति ने जिंदा दफनाया 

    नई दिल्लीः दिल दहला देने वाली प्रतिशोध की एक घटना में पूर्व प्रेमी ने 21-वर्षीया युवती का अपहरण करके उसे कार से करीब 650 किलोमीटर दूर ले जाकर दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के फ्लिंडर्स रेंज्स में जिंदा दफन कर दिया। अदालत को यह जानकारी दी गई। ऑस्ट्रेलिया में नर्सिंग की पढ़ाई कर रही भारतीय मूल की पीड़िता जसमीन कौर (21) ने आरोपी युवक के खिलाफ पीछा करने की शिकायत की थी। आरोपी युवक भी भारत का मूल निवासी है। एडिलेड शहर के तारिकजोत सिंह ने मार्च 2021 में हत्या कर दी थी। इसके एक महीने पहले  जसमीन कौर ने पुलिस में सिंह के खिलाफ पीछा किए जाने को लेकर शिकायत की थी। ऑस्ट्रेलियाई मीडिया में आई खबरों के अनुसार, जसमीन कौर का पांच मार्च, 2021 को उनके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया गया था।

    सिंह ने फ्लैट में अपने साथ रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी कार मांगी थी और वह जसमीन कौर को कार की डिक्की में बंद करके 644 किलोमीटर से अधिक दूर ले गया था। उसने जसमीन कौर के गले पर चीरे लगाने के बाद उसे एक कब्र में दफना दिया हालांकि इन चोटों व कब्र में डाले जाने के बाद भी उसकी तत्काल मृत्यु नहीं हुई थी और 6 मार्च के आसपास जब उसकी मौत हुई तो उससे पहले उसे काफी कष्ट झेलना पड़ा। सिंह ने हत्या का जुर्म स्वीकार कर लिया, लेकिन बुधवार को उच्चतम न्यायालय में सजा सुनाए जाने के दौरान उसके अपराध का भयावह विवरण सामने आया। अभियोजक कारमेन मैटिओ ने कहा कि हत्या एक झटके में नहीं हुई थी और कौर को “कष्ट झेलना पड़ा”। मैटिओ ने कहा, “उसे होश-ओ-हवास में वह पीड़ा झेलनी पड़ी होगी।”

    अदालत में बहस के दौरान जसमीन कौर की मां समेत उनके परिवार के सदस्य भी वहां मौजूद थे। अदालत को बताया गया कि सिंह ने हत्या की योजना बनाई, क्योंकि वह अपने रिश्ते के टूटने से उबरने में असमर्थ था। मैटिओ ने कहा, “जिस तरह से जसमीन की हत्या की गई, वह वास्तव में क्रूरता का एक असामान्य स्तर था।” उन्होंने कहा, “यह ज्ञात नहीं है कि उसका गला कब काटा गया था, यह भी नहीं पता है कि कब और कैसे उसे कब्र में दफन किया गया और यह ज्ञात नहीं है कि कब्र को कब खोदा गया था।” लेकिन जब कब्र से शव निकाला गया तो वह तारों से बंधा हुआ था। आंखों पर भी पट्टी बंधी थी।

    अभियोजन पक्ष का मानना है कि जब उसे दफनाए जाने की तैयारी हो रही होगी तब भी वह जीवित होगी। उन्होंने कहा, “(यह) एक हत्या थी जो प्रतिशोध की भावना से या बदले की कार्रवाई के रूप में की गई थी।” सिंह ने कौर की मृत्यु से पहले उन्हें कई संदेश लिखे, जिन्हें उन्होंने कभी नहीं भेजा। एक संदेश में कहा गया है, “तुम्हारा दुर्भाग्य है कि मैं अब भी जीवित हूं, इंतजार करो और देखो, जवाब मिलेगा, हर एक को जवाब मिलेगा।” सिंह ने शुरू में हत्या से इनकार किया और कहा कि कौर ने आत्महत्या की थी तथा उसने शव को दफना दिया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में मुकदमा चलने से पहले उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

  • पंजाबः ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन, अनिश्चित काल के लिए बस सेवाएं की बंद 

    पंजाबः ड्राइवरों का विरोध प्रदर्शन, अनिश्चित काल के लिए बस सेवाएं की बंद 

    वेरकाः अमृतसर के शहरी क्षेत्र में चलने वाली मेट्रो बस के ड्राइवरों द्वारा रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। उनका कहना है कि बस सेवाओं का पहली कंपनी की ओर से ठेका छोड़ने के बाद नई कंपनी के द्वारा इन बसों को फिर से चलाने के लिए उन्होंने कम वेतन दिया जा रहा है। जिससे निराश होकर मेट्रो कर्मचारियों के एक समूह ने अनिश्चित काल के लिए बस सेवा बंद कर दी है और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

  • पंजाब: 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

    पंजाब: 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी, भारी बारिश की संभावना

    चंडीगढ़ः हरियाणा और पंजाब में मानसून ने अब रफ्तार पकड़ ली है। वीरवार को पंजाब के 12 जिलों में जमकर बारिश हुई। लुधियाना में तो बारिश ने 50 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वहीं बारिश की वजह से कई शहरों में पानी भर गया है। वहीं हरियाणा के 18 जिलों में बारिश हुई जिसमें कैथल में सबसे ज्यादा बारिश हुई। मानसून की बारिश से पंजाब के तापमान में 8 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है। पंजाब के 5 जिलों में नमी कम होने की वजह से वहां बादल नहीं बरस पा रहे है। मौसम विभाग ने पंजाब में 3 दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में आंधी के साथ भारी बारिश की संभावना जताई है।

    हरियाणा की अगर बात करें तो हरियाणा के कैथल में 28.5 मिमी, पानीपत में 8.2 मिमी, जींद में 8.3, पंचकूला में 15.8, सोनीपत में 11.7 मिमी बारिश हुई। 24 घंटे में प्रदेशभर में 5.3 मिमी. बारिश हुई। वहीं बात करें अगर पंजाब की तो पंजाब के लुधियाना में 103.2 मिमी, पटियाला में 21.3 मिमी, अमृतसर में 17.0, नवांशहर में 90.5, गुरदासपुर में 89.3, जालंधर में 47.0, फिरोजपुर में 40.5 एमएम, जालंधर में 47.0, नवांशहर में 90.5 मिमी बारिश दर्ज की गई।

    लुधियाना में करीब 5 घंटे हुई बारिश के बाद बुड्ढा नाला में उफान के कारण करीब 250 झुग्गियां पानी में डूब गईं। झुग्गियां में रहने वाले लोग अपनी जान बचाकर सड़कों पर पहुंच गए खुले आसमान के नीचे रात गुजारी। वहीं पठानकोट में पुल पार करते हुए 77 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। तेज बारिश से लमीनी गांव में पानी खड्डी पुल के ऊपर से बह रहा था, इस दौरान बुजुर्ग हरि सिंह स्कूटी लेकर पुल पार कर रहे थे इस दौरान पानी का बहाव तेज हो गया और बुजुर्ग स्कूटी सहित पानी में बह गए स्थानीय युवकों ने उन्हें बहार निकाला लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

  • वोटिंग से पहले बदमाशों ने 3 BJP कार्यकर्ताओं को मारी गोली 

    वोटिंग से पहले बदमाशों ने 3 BJP कार्यकर्ताओं को मारी गोली 

    कोलकाताः पश्चिम बंगाल में वीरवार की शाम को पंचायत चुनाव प्रचार समाप्त हो गया है। शनिवार को मतदान है और मतदान के पहले कूचबिहार, मुर्शिदाबाद सहित कई जिलों में हिंसक वारदात हो रही हैं। वीरवार की रात दिनहाटा में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में एक और बीजेपी कार्यकर्ता घायल हो गया। बीजेपी ने टीएमसी पर आरोप लगाया है। हालांकि, सत्ता पक्ष की ओर से सभी आरोपों से इनकार किया गया है।

    घटना दिनहाटा 2 ब्लॉक के बामनहाट 2 ग्राम पंचायत के कालमाटी इलाके में घटी। साहेबगंज थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार हमले में शामिल एक अपराधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। भाजपा के कूचबिहार जिला समिति के सदस्य जयदीप घोष पार्टी कार्यकर्ताओं की गोली मारने की सुनकर दिनहाटा उप-मंडल अस्पताल पहुंचे। घायल भाजपा कार्यकर्ताओं की शारीरिक स्थिति के बारे में पूछताछ करने के बाद, उन्होंने सत्तारूढ़ तृणमूल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

    उन्होंने कहा, ”प्रचार के बाद हमारे कार्यकर्ता उम्मीदवार के घर के सामने बैठे थे। अचानक तृणमूल समर्थित बदमाश बाइक पर आये और बम फेंकने लगे। हमारे तीन कार्यकर्ताओं को गोली मार दी गई और एक घायल हो गया। उनके सिर पर चोट लगी है।” हालांकि, तृणमूल ने इस आरोप से इनकार किया है। तृणमूल जिला अध्यक्ष अभिजीत डी भौमिक ने कहा, ”ये सभी घटनाएं वांछनीय नहीं हैं। पंचायत चुनाव प्रक्रिया बेहद शांतिपूर्वक चल रही है। दिनहाटा में गीतालदह और बेतागुरी को छोड़कर कहीं से गड़बड़ी की कोई खबर नहीं है। बामनहाट के कई भाजपा नेता तृणमूल में शामिल हो गये हैं।”

    स्थानीय बीजेपी कार्यकर्ता पीयूष बर्मन के शब्दों में, ”अर्जुन बर्मन, मिलन बर्मन और चंद्रकांत बर्मन नाम के हमारे तीन कार्यकर्ताओं की गोली मार दी गयी। नारारन बर्मन नामक एक अन्य कार्यकर्ता घायल हो गया। जब हम प्रचार करके घर लौटने से पहले एक जगह बैठे थे। तभी कुछ बदमाश बाइक पर आए और हमला कर दिया।” इसके पहले 17 जून की देर रात कूचबिहार के दिनहाटा में शंभू दास (27) नाम के बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या का आरोप तृणमूल पर लगा था। शंभुर बौडी विशाखा दास इस बार के पंचायत चुनाव में टियाधार से बीजेपी की उम्मीदवार हैं।

    इसके बाद 27 जून को दिनहाटा में एक और व्यक्ति की हत्या कर दी गयी थी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गीतालदह-2 ग्राम पंचायत के जरीधरला इलाके में तृणमूल-भाजपा झड़प में एक तृणमूल समर्थक की जान चली गयी थी। पुलिस के मुताबिक, मृतक का नाम बाबू हक (34) है। कथित तौर पर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना को लेकर सत्ताधारी पार्टी ने बीजेपी पर बांग्लादेश से अपराधियों को लाकर सुनियोजित हमला कराने का आरोप लगाया था। बीएसएफ की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए थे। इसके जवाब में बीजेपी ने दावा किया कि यह घटना तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक गुटबाजी का नतीजा है। बाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निशीथ प्रमाणिक ने दावा किया कि मृतक बांग्लादेश का नागरिक था और वह वास्तव में एक ‘अंतर्राष्ट्रीय अपराधी’ था। बाबू हत्याकांड में वीरवार को बांग्लादेश से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद बांग्लादेश बीजीबी ने उन्हें बीएसएफ को सौंप दिया।

  • पंजाबः शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    पंजाबः शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

    बटालाः पंजाब पुलिस ने पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों के साथ एक संयुक्त अभियान में बटाला में हुई फायरिंग की घटना के मुख्य आरोपी को पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार जिले से गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट किया कि यह पूरा मॉड्यूल विदेश से संचालित किया जा रहा था। मनी ट्रेल की वित्तीय जांच चल रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कोशिश कर रही है।

    उन्होंने बताया कि उस पूरे मॉड्यूल का पर्दाफाश हो गया है जिसे विदेश से हैंडल किया जा रहा था। मनी ट्रेल स्थापित करने के लिए वित्तीय जांच चल रही है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी पर फोकस कर रही है। वहीं डीजीपी का कहना है कि पंजाब पुलिस सीएम भगवंत मान के निर्देशानुसार राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। 24 जून को बटाला की सिटी रोड पर अपने इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में बैठे शिवसेना समाजवादी के संगठन मंत्री राजीव महाजन पर ग्राहक बनकर आए दो बदमाशों ने दिन-दिहाडे़ ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से शिवसेना नेता, उनका भाई अनिल महाजन और बेटा मानव महाजन घायल हो गए थे। 

    वारदात को अंजाम देने वाले दो लोग थे और उन्होंने सात से ज्यादा गोलियां चलाई थी। अनिल महाजन ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। शनिवार करीब 12 बजे एक युवक ने शोरूम में आकर कहा कि वह एलईडी खरीदना चाहता है। रेट पूछकर वह बाहर चला गया। इसके बाद वह युवक अपने साथ और एक अन्य युवक को लेकर शोरूम के अंदर आया और आते ही अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में वह, उसका भाई और उसका बेटा घायल हो गए।  

  • राहुल गांधी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव!

    राहुल गांधी को कोर्ट से लगा बड़ा झटका, नहीं लड़ पाएंगे 2024 का चुनाव!

    नई दिल्ली: मोदी सरनेम से जुड़े मानहानि मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने राहुल गांधी की पुनर्विचार याचिका खारिज कर दी है। सूरत की सीजेएम कोर्ट ने 23 मार्च को राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई थी। जिसके बाद इस फैसले को सूरत सेशंस कोर्ट में चुनौती दी गई थी लेकिन वहां से भी उन्हें राहत नहीं मिली थी। जिसको देखते हुए राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट का रूख किया था। जहां सुनवाई पूरी होने के बाद आज फैसले का दिन था। लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को यहां भी राहत नहीं मिली है।

    अब राहुल गांधी सुप्रीम कोर्ट पहुंच सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि सेशन कोर्ट के फैसले को बरकरार रखे जाने के बाद अब राहुल गांधी लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। राहुल की लोकसभा सदस्यता पहले ही जा चुकी है। राहुल गांधी की याचिका पर हाईकोर्ट ने पहले सुनवाई करते हुए कोई अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया था और कहा था कि वह ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद अंतिम आदेश पारित करेंगे।

    लोकसभा चुनाव 2019 से पहले 13 अप्रैल को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ‘मोदी सरनेम’ पर बयान दिया था। गुजरात में बीजेपी विधायक पूर्णेश मोदी की ओर से दायर 2019 मामले में सूरत की मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट अदालत ने 23 मार्च को राहुल गांधी को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 499 और 500 (आपराधिक मानहानि) के तहत दोषी ठहराते हुए दो साल जेल की सजा सुनाई थी।

    इसके बाद 24 मार्च को राहुल गांधी की सदस्यता रद्द हो गई। 25 मार्च को राहुल गांधी ने माफी मांगने से इनकार कर दिया। 27 मार्च को सरकारी बंगला छोड़ने का नोटिस मिला। 22 अप्रैल को राहुल गांधी ने बंगला खाली कर दिया। सूरत सेशन कोर्ट के फैसले के खिलाफ राहुल गांधी ने गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, मगर राहत नहीं मिली। इसके बाद हाईकोर्ट से अपने फैसले पर पुर्नविचार करने की अपील की गई।

  • पंजाबः नहर में डूबे 5 युवकों में 3 को बचाया, तालाश में जुटी NDRF की टीम

    पंजाबः नहर में डूबे 5 युवकों में 3 को बचाया, तालाश में जुटी NDRF की टीम

    बठिंडाः सरहिंद नहर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दो दिन घर में पहले बेटे होने की खुशी में देर रात पार्टी की गई। इस दौरान देर रात सैर करने जा रहे 5 नौजवानों के साथ बड़ा हादसा हो गया। इस घटना में 2 युवक पानी के तेज बहाव में डूब गए जबकि 3 युवकों को मौके से निकाला गया। घटना देर रात करीब 11.30 बजे की है, जो पानी पीने के लिए हैंड पंप  के पास आए थे। लेकिन पैर फिसलने के कारण पांचों युवक नहर में गिर गए। शोर मचाने पर तीनों को तो मौके से बाहर निकाला गया लेकिन 2 बह गए। वहीं मौके पर NDRF की टीम पहुंच चुकी है, जो 2 युवकों की तालाश में जुटी हुई है।