Blog

  • पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    पंजाब : जमानत मिलने के बाद भी जेल से बाहर नहीं आएंगे कुलबीर जीरा, जाने मामला

    फिरोजपुर: पंजाब के फिरोजपुर जिले के कांग्रेस प्रधान व जीरा के पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा की रिहाई लटक गई है। कुलबीर जीरा के खिलाफ पुलिस ने एक और धारा जोड़ दी है। यह धारा 107,151 है। जीरा पर पहले सरकारी दफ्तर में घुसकर मिसबिहेव और काम में दखलअंदाजी का केस दर्ज हुआ था।

    इसी केस में उन्हें जमानत मिली थी, लेकिन अब नई धारा जोड़े जाने से फिर से जमानत लेनी पड़ेगी। इस वजह से जीरा अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। इससे पहले बुधवार को कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई थी। आज उनकी रोपड़ जेल से रिहाई होनी थी। पूर्व विधायक जीरा को पुलिस ने 17 अक्टूबर की सुबह साढ़े चार बजे गिरफ्तार किया था। उस वक्त वह बुड्डा साहिब गुरुद्वारा नतमस्तक होने के लिए निकले थे। दूसरे दिन यानी 18 अक्टूबर को जीरा कोर्ट द्वारा उनकी जमानत मंजूर कर ली गई।

  • कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    कार की तलाशी दौरान मिले लाखों रुपए

    धमतरी। छत्तीसगढ़ विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार आचार संहिता लागू होते ही स्वतंत्र व निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराने के लिये सम्पूर्ण जिले में गठित एसएसटी और एफएसटी टीमों द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में चौकी करेली बड़ी के अंतर्गत एसएसटी चेक प्वाइंट बुड़ेनी नवागांव में वाहनों की जांच के दौरान एसएसटी.टीम द्वारा केशव पंडा पिता भास्कर पंडा निवासी ग्राम कामरा,थाना घोरी गुमा,जिला कोरापुर उड़िसा से 218500/- रूपये की नगद राशि जप्त की गई। उक्त नगदी रकम के संबंध में कोई वैद्य दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाने पर 218500/- रुपये नगदी को जप्त कर धारा 102 सीआरपीसी. के तहत जप्ती नामा कि कार्यवाही व अन्य कार्यवाही मौके पर की गई है।

    उल्लेखनीय है कि धमतरी जिले में आदर्श आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराते हुए विधानसभा निर्वाचन स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिये कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक धमतरी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सम्पूर्ण जिले में एसएसटी की 11टीमें तथा एफएसटी की 11 टीमें गठित की गई है। जिनके द्वारा लगातार राज्य एवं जिले के सभी बार्डर चेकिंग पोस्ट पर सघन चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

  • पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    पंजाब : सड़क हादसे में ASI की मौके पर मौत

    कपूरथला: सब डिवीजन फगवाड़ा में वीरवार को सुबह होशियारपुर रोड पर एक बाइक और कंबाइन में हुए भीषण सड़क हादसे दौरान एक ASI की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ASI थाना रावलपिंडी में तैनात था और हाईकोर्ट में जाने के लिए फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ बाइक पर जा रहा था। घटना की सुचना मिलने के बाद मोके पर पहुंचे सदर थाना फगवाड़ा के जांच अधिकारी ASI कमलजीत सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फगवाड़ा की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान ASI सुखदेव सिंह (55 वर्ष ) वासी अमृतसर के रूप में हुई है।

    फगवाड़ा के थाना रावलपिंडी में तैनात ASI सुखदेव सिंह किसी काम से हाईकोर्ट जाने के लिए अपनी बाइक पर फगवाड़ा बस स्टैंड की तरफ निकले थे। मिली जानकारी के अनुसार गांव खुर्रमपुर के नजदीक रास्ते में खड़ी एक कंबाइन से उसकी टक्कर हो गई। इस हादसे में ASI सुखदेव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। ASI कमलजीत सिंह मौके पर जांच के लिए पहुंचे थे। मृतक ASI सुखदेव सिंह के परिवार को मामले की जानकारी दे दी गई है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, ये दिग्गज नेता आप में हुआ शामिल

    अमृतसरः पंजाब में चुनावों से पहले सियासी पार्टियों में जोड़तोड़ शुरू हो गई है। वहीं मजीठा से आप पार्टी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। 2022 में कांग्रेस से मजीठा से चुनाव लड़ने वाले जग्गा मजीठिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जग्गा मजीठिया को आम आदमी पार्टी में शामिल करवाया है। बता दें कि जग्गा मजीठिया के भाई लाली मजीठिया 2022 चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी में शामिल थे।

    राज्य में नगर निगम चुनाव और अगली बार आम चुनाव से पहले पंजाब में कई बड़े नेता और प्रमुख हस्तियां आम आदमी पार्टी की ओर रुख कर रही हैं। जग्गा मजीठा का आप में स्वागत करने के बाद सीएम मान ने कहा कि पंजाब के लोग आप सरकार के कामकाज और नीतियों से बहुत खुश हैं।

    उन्होंने कहा कि हम राज्य को हर क्षेत्र में आगे ले जाने के लिए पूरी लगन से काम कर रहे हैं और जो नेता पंजाब के लोगों के लिए काम करना चाहते हैं, उनका आम आदमी पार्टी में स्वागत है। मान ने कहा कि पार्टी देश के हर कोने में दिन-ब-दिन मजबूत होती जा रही है। पंजाब में हमारी रिकॉर्ड बहुमत की सरकार है और हर दिन लोग हमारे साथ जुड़ रहे हैं।

  • पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इस जगह 4 मिलें की सील

    पंजाबः प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, इस जगह 4 मिलें की सील

    होशियारपुरः त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। वहीं प्रशासन द्वारा घटिया क्वालिटी के पदार्थ बेचने वालों पर भी सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। ताजा मामला होशियारपुर से सामने आया है। जहां घटिया गुड़ बनाने वाली कंपनी के खिलाफ प्रशासन कार्रवाई कर रहा है। प्रशासन ने बताया कि 4 मिलों में घटिया चीनी मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था। जिसमें लगभग 40 क्विंटल गुड़ एवं 25 क्विंटल अखाद्य अमानक चीनी नष्ट करा दिया गया है। साथ ही चारों मिलों का सील कर दिया गया है।

    जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने अपील की है कि जब तक गन्ने को मीठा करके उसकी खेती नहीं की जाती तब तक वह जिले में गन्ने की खेती नहीं करेंगे। गन्ना गुड़ बनाने में सक्षम है। लेकिन कुछ प्रवासी श्रमिक गुड़ बनाने के लिए निम्न श्रेणी की चीनी मिलाते रहते हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 4 मिलों में घटिया चीनी मिलाकर गुड़ तैयार किया जा रहा था, लगभग 40 क्विंटल गुड़ और 25 क्विंटल अखाद्य घटिया चीनी को नष्ट कर दिया गया है और इन मिलों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। सभी उत्पादकों को आदेश दिया गया है कि जब तक गन्ना गुड़ बनाने लायक न हो जाए तब तक गुड़ न बनाएं।

    यदि कोई नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीष कुमार, राम लुभाया, नरेश कुमार और मीडिया विंग से गुरविंदर शाने भी उपस्थित थे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह ने बताया कि हाल ही में जब होशियापुर फगवाड़ा रोड पर चल रही 4 मिलों का निरीक्षण किया गया तो सभी मिलों में भारी मात्रा में अखाद्य चीनी तैयार की जा रही थी, जिस पर सख्त कार्रवाई की गई। चीनी मिलाई गई थी। खाना बनाने वाले बर्तन में मिट्टी और घटिया क्वालिटी का गुड़ डाला जाता था और उसमें बड़ी मात्रा में राख डालकर नष्ट कर दिया जाता था ताकि इस गुड़ को खाकर कोई बीमार न पड़ जाए।

  • पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    पंजाबः मकान मालिक और किरायेदार में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा, देखें वीडियो

    लुधियानाः प्रॉपर्टी विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालिक ने किरायेदार पर कब्जा करने के आरोप लगाए है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया। 

    मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी सुखदेव राज ने बताया कि मकान मालिक और किरायेदार में झगड़ा हुआ है। उन्होंने मामले को शांत करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। हालांकि इस मामले में कब्जा करने के आरोप को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मालिक ने दुकान किराये पर दी है, उसी को लेकर विवाद हुआ। पुलिस ने कहा कि अभी कब्जा करने वाली बात सामने नहीं आई है। इस मामले को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। व्यक्ति ने बताया कि 2019 से लेकर कब्जे के केस चल रहे है। बताया जा रहा हैकि 6 कब्जे के केस हुए थे। उसके बाद 2020 में भी एक केस कब्जे का हुआ था। उक्त व्यक्ति का कहना है कि कोर्ट से स्टे मिला हुआ है। 

    वहीं दूसरी ओर महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि कोर्ट से कोई स्टे नहीं मिला है। पीड़िता ने कहा कि उसके पास दर्ज हुई एफआईआर है। इस दौरान महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि सारे कागज फेक है, जिसके कारण कोर्ट से नहीं मिला है। इस दौरान महिला ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसी पुलिस वाले ने उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया है, उल्टा पुलिस वहां खड़ी तमाशा देख रही है। पीड़ित महिला ने पुलिस पर कब्जा करवाने के आरोप भी लगाए है। महिला ने गुंडागर्दी के आरोप लगाते हुए सीएम मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • पंजाबः International Airport पर दुकान से खरीदे समोसे में निकला कॉकरोच, कारण बताओ नोटिस जारी

    पंजाबः International Airport पर दुकान से खरीदे समोसे में निकला कॉकरोच, कारण बताओ नोटिस जारी

    मोहालीः चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक ऐसा मामला सामने आया, जिसके बाद वहां के खाने पीने की स्वच्छता पर सवाल उठ रहे हैं। दरअसल, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक फूड शॉप से ​​लिए गए समोसे में कॉकरोच निकला है। इसकी शिकायत एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों से की गई है। समोसे में से कॉकरोच निकलने के बाद से फूड स्टॉल की स्वच्छता पर सवाल उठने शुरू हो गए है। शिकायत में अथॉरिटी ने वेंडर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं।

    दरअसल, चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लिसा गर्ग नाम की यात्री 14 अक्टूबर को चंडीगढ़ से अहमदाबाद की फ्लाइट लेने के लिए एयरपोर्ट पहुंची थी। फ्लाइट लेने से पहले वह एक फूड स्टॉल पर जाती हैं, जहां से वह 190 रुपये 48 पैसे के 2 समोसे खरीदती हैं। जैसे ही वह समोसे को खाने लगती हैं तो देखती हैं कि समोसे में कॉकरोच है।

    कॉकरोच मिलने के बाद वह इसकी शिकायत विक्रेता से करती हैं, लेकिन विक्रेता ने इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके बाद उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी के सीईओ राकेश रंजन साह को ई-मेल से जानकारी दी। हमारे पत्रकार से बात करते हुए राकेश रंजन ने कहा कि मामले में विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है और अनुबंध प्रणाली में निर्धारित मानदंडों के आधार पर विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाब : इस इलाके में व्यक्ति ने किया कत्ल 

    पंजाब : इस इलाके में व्यक्ति ने किया कत्ल 

    श्री मुक्तसर साहिब: सादिक में गत रात श्री मुक्तसर साहिब वाली सड़क पर एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा अपने ही 78 वर्षीय रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। उक्त व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंधों के शक में यह हत्या की। वृद्ध की हत्या करने के बाद कथित हत्यारा मौके से फरार हो गया। सादिक पुलिस को दिए बयानों में बसंत सिंह पुत्र बहाल सिंह निवासी गांव मान सिंह वाला जिला श्री मुक्तसर साहिब ने बतायाा कि उसके पिता बहाल सिंह (80) का हत्या की गई है। उसने बताया कि उसके ताया की पोती रजवंत कौर की करीब 20 वर्ष पहले हरप्रीत सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासी मुक्तसर रोड सादिक के साथ शादी हुई थी। हरप्रीत सिंह की उसके पिता अमीर सिंह ने ही करीब 20 वर्ष पहले हत्या कर दी थी। 

    इसके बाद रजवंत कौर अपने मायके गांव चली गई औरअमीर सिंह की पत्नी पत्नी सरबजीत कौर भी अपने पैतृक गांव हलीमवाला चली गई। अमीर सिंह अक्सर अपनी पत्नी के साथ सुलह करवाने के लिए बहाल सिंह के पास आता-जाता रहता था।  बहाल सिंह भी उसके पास सादिक आ जाता था। बुधवार को अमीर सिंह ने बहाल सिंह को फोन कर अपने पास बुलाया था। जब वह शाम तक घर न आया तो पुत्र बसंत सिंह अपने छोटे भाई सुरजीत सिंह को साथ लेकर अमीर सिंह के घर रात साढ़े 8 बजे सादिक आया। उन्होंने देखा कि अमीर सिंह बेरहमी से बहाल सिंह के चेहरे और सिर पर डांग मार रहा था। बसंत सिंह ने बताया कि उसके पिता जमीन पक गिर गए और उन्होंने शोर मचाया तो अमीर सिंह उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया। 

    देखते ही देखते पिता बहाल सिंब ने मौके पर दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि रंजिश यह थी कि अमीर सिंह अपनी पत्नी के साथ बहाल सिंब के संबंधों का शक करता था बहाल सिंह के साथ पैसें का भी लेन-देन था। गौरतलब है कि कथित हत्यारे ने पहले अपने बेटे की भी हत्या की थी। घटना की सूचना मिलते ही मुख्तियार सिंह मुख्य अफसर थाना सादिक ए.एस.आई. बूटा सिंह हलदार जसप्रीत सिंह सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मामले की जांच कर रहे इंस्पेक्टर मुख्तियार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज और अस्पताल फरीदकोट भेज दिया गया। मृतक के बेटे के बयानों पर अमीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। आरोकी की तेजी से तलाश की जा रही है।

  • ਪੰਜਾਬ: PAU ‘ਚ ਮਹਾਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: PAU ‘ਚ ਮਹਾਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਦਿੱਤੀ ਚੇਤਾਵਨੀ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ ਸੂਬੇ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਮੁੱਦਿਆਂ ‘ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰਲ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਵਿਰੋਧੀ ਧਿਰ ਦੇ ਆਗੂਆਂ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਗਈ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਨਾ ਸੁਣਨ ‘ਤੇ ਰੋਸ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੀ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਹੈ। ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਆਰੋਪ ਹੈ ਕਿ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਉਹ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਤੋਂ ਚੋਣਾਂ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਸਰਕਾਰੀ ਅਸਾਮੀਆਂ ‘ਤੇ ਭਰਤੀ ਕਰਨ ਸਮੇਤ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਮਾਸਟਰ ਦੀ ਭਰਤੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ।

    ਪਰ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੇ ਭਰੋਸੇ ਦੇ ਬਾਵਜੂਦ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਪੂਰਾ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਵੀ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਦੋਰਾਨ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਰ ਸਾਲ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿੱਚੋਂ ਪਾਸ ਹੋ ਜਾਂਦੇ ਹਨ, ਪਰ ਸਰਕਾਰ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਅਸਾਮੀਆਂ ਨੂੰ ਨਹੀਂ ਭਰ ਰਹੀ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਚਿਤਾਵਨੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ 1 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪੀਏਯੂ ਵਿਖੇ ਹੋਣ ਵਾਲੀ ਵਿਸ਼ਾਲ ਬਹਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਦਾ ਸਮਾਂ ਨਾ ਦਿੱਤਾ ਤਾਂ ਉਹ ਰੋਸ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਨਗੇ।

  • चलते-चलते मेले में अचानक रुक गया झूला, हवा में अटक गए लोग, देखें वीडियो

    चलते-चलते मेले में अचानक रुक गया झूला, हवा में अटक गए लोग, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: देश में इस समय नवरात्रि की धूम है। जगह-जगह पंडाल लगे हुए हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर रामलीला का भी मंचन हो रहा है। यहां मेले भी लगे हुए हैं। इन मेलों में जमकर भीड़ उमड़ रही है। यहां ऊंचे-ऊंचे झूले आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। चमकदार लाइटें इन्हें और  भी खुबसूरत बनाए हुए हैं। इसी बीच बुधवार रात को दिल्ली के नरेला में ऐसी ही एक मेले में बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

    जानकारी के अनुसार, दिल्ली के नरेला में एक मेले में एक व्हील राउंड झूले ने काम करना बंद कर दिया। जब यह न धुआ तबै उस झूले पर कम से कम 50 लोग मौजूद थे। झुला रुकते ही इनकी जान पर आ बनी। मौके पर अफरा=तफरी का माहौल हो गया। यह लोग करीब आधे घंटे तक इसी झूले पर फंसे रहे। इस दौरान किसी ने इसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जोकि अब जमकर वायरल हो रहा है। 

    इस घटना के तुरंत बार पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाई गईं। यहां पुलिस और अन्य लोगों की मदद से बचाव अभियान चलाया गया। हालांकि गनीमत यह रही कि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। वहीं इस बारे में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आयोजकों के खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई की जा रही है और घटना की जांच शुरू कर दी गई है।