Blog
-
सुक्खू सरकार के लिए आने वाला समय संघर्षमय: पंडित शशि पाल डोगरा
ऊना/ सुशील पंडित: जहां प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार एक वर्ष पूरा होने पर जश्न की तैयारियां में मशगूल हैं, वहीं दूसरी ओर सितारों की अंक गणना बता रही है कि सरकार और संगठन के लिए आने वाला समय संघर्षमय बीतेगा। सत्ताधारी पार्टी के तीन प्रमुख लोगों के जन्मांक पर निर्धारित एक विस्तृत ब्यौरा जाने माने अंक विशेषज्ञ और वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा ने यहां हमारे पाठकों के साथ साझा किया है। कैसा रहेगा सुक्खू सरकार के लिए आने वाला वर्ष 2024? सरकार और संगठन के बीच कैसा रहेगा तालमेल जानते हैं पंडित डोगरा की इस अंक गणना में। पंडित शशिपाल डोगरा ने कहा कि 11 दिसंबर, 2023 प्रदेश में कांग्रेस सरकार का एक वर्ष पूरा होने जा रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली यह सरकार दूसरे वर्ष में प्रवेश होने जा रही है। पिछले वर्ष 11 दिसंबर को सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री व मुकेश अग्निहोत्री ने उपमुख्यमंत्री की शपथ ली थी। इस सरकार का सोमवार 11 दिसंबर, 2023 को दूसरा वर्ष शुरू होने जा रहा है। अंक ज्योषि के अनुसार 2 अंक जो चंद्र का होता है। चंद्र मन का कारक है। इस बीच सरकार का यह दूसरे वर्ष में प्रवेश पर भी 2 अंक बनता है, और शपथ भी दो अंक पर हुए थी। जिसके कारण द्विजन्मा योग बन रहा है। जोकि अंक ज्योतिष में शुभ नहीं माना जाता है। अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी का 8 अंक बनता है जो शनि का अंक है। पंडित डोगरा ने कहा कि अंक ज्योतिष के अनुसार सरकार को अपनों से कहीं खतरा रहेगा। अंक गणना के अनुसार सरकार में बैठे हुआ और संगठन के नेता ही सरकार को अस्थिर करने का प्रयास कर सकते हैं। पंडित डोगरा ने बताया कि सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जन्म 26 मार्च का है। जिसका 2 + 6 = 8 अंक है जो शनि का अंक है। शनि न्याय का कारक है। वर्ष 2024 का भी 2 + 0 + 2 + 4 = 8 अंक बनता है। इसकी वजह से ये भी द्विजन्मा योग बना रहा है। मुख्यमंत्री को अपने स्वस्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सुक्खू को महादेव व हनुमान जी की पूजा करते रहना होगा। इसके साथ-साथ उन्हें अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। अंक ज्योतिष की गणना के मुताबिक उन्हें अपनों से धोखा मिलने का योग बन रहा है। जहां अभी कैबिनेट विस्तार में भी अनिश्चितता रहेगी व कई नेताओं के सपने चकनाचूर होंगे। वहीं बाकी पद मिलने भी आसान नहीं होंगे। सुक्खू बहुत सोच समझ कर चलना होगा। सुक्खू को सरकार चलाने केे लिए निर्णय खुद लेंगे। पंडित डोगरा ने कहा कि अगर सही तरीके से निर्णय लेंगे व चाटुकारों से बचकर रहेंगे तो लंबी पारी खेल सकते हैं। अन्यथा सरकार में उथल पुथल के योग है। जहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का जन्म 16 जून का है। जिसका 1 + 6 = 7 अंक बनता है। जो केतु का अंक है। केतु जहां बिना दिशा का ग्रह है। कभी कभी दिशाहीन कर सकता है। केतू के प्रभाव में आकर व्यक्ति की वाणी को खराब होती है। जिसके कारण सत्ता व संगठन में तालमेल बना पाना कठिन होगा। 11 अप्रैल, 2024 के बाद का समय सरकार व संगठन के लिए संघर्ष वाला रहेगा। आपसी मतभेद बहुत बढ़ सकते हैं। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है। -
ਪੰਜਾਬ: ਤੇਂਦੂਆ ਦਿਖਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਲਾਇਆ ਠੀਕਰੀ ਪਹਿਰਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ: ਪੱਖੋਵਾਲ ਰੋਡ ‘ਤੇ ਸਥਿਤ ਹਾਈ ਪ੍ਰੋਫਾਈਲ ਰੈਜ਼ੀਡੈਂਸੀ ‘ਚ ਤੇਂਦੂਆ ਨਜ਼ਰ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਸ-ਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕਿਆਂ ‘ਚ ਦਹਿਸ਼ਤ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ। ਲੋਕ ਆਪਣੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਬਾਹਰ ਲਾਠੀਆਂ ਨਾਲ ਪਹਿਰਾ ਦੇ ਰਹੇ ਹਨ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਤੇਂਦੂਏ ਨੂੰ ਫੜਨ ਲਈ ਵਨ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪਿੰਜਰਾ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਆਸਪਾਸ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਸਾਵਧਾਨ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ।
ਇਸ ਮੌਕੇ ਸਥਾਨਕ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਇਹ ਹਾਈ ਪ੍ਰੋਫਾਈਲ ਕਲੋਨੀ ਲਗਦੀ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਅੱਜ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਆਈ ਸੀ ਅਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਾਵਧਾਨ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕਿਹਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਪਰ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਭਾਰੀ ਚਿੰਤਾ ਅਤੇ ਡਰ ਦਾ ਮਾਹੌਲ ਹੈ, ਜਿਸ ਕਾਰਨ ਲੋਕ ਨੇ ਠੀਕਰੀ ਪਹਿਰਾ ਲਗਾਇਆ ਹੈ।
-
अम्ब पुलिस ने चिट्टे सहित 2 पकड़े
ऊना/ सुशील पंडित: पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में नाके के दौरान दो युवकों को 16.27 ग्राम चिट्टे सहित पकड़ कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अम्ब के मुलाजमों ने लोअर अंदौरा में सेंटर नाकाबंदी कर रखी थी। गुप्त सूचना के आधार पर एक कार संख्या (एचपी 74 ए 5738)को जांच के लिए रोका गया। कार में दो युवक सवार थे कार की जांच के दौरान कर के डैशबोर्ड से 16.27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपित युवकों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित युवकों की पहचान शिवम कुमार पुत्र सुनील कुमार निवासी गांव कैहडरू तहसील व जिला हमीरपुर तथा गौरव जीत सिंह पुत्र विक्रमजीत सिंह निवासी मकान नंबर 206 प्रताप नगर तहसील व जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि आरोपित युवकों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत थाना अम्व में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं आरोपित युवकों को अदालत में पेश किया गया।माननीय न्यायालय से पांच दिन का रिमांड प्राप्त किया गया है जिसमें आरोपितों से पूछताछ की जाएगी कि यह चिट्ठा कहां से लाया गया और कहां बेचा जाना था। -
स्कूलों में नशा मुक्त ऊना अभियान को सुदृढ़ बनाने हेतू बनाई गई रणनीति : विशाल शर्मा
ऊना/ सुशील पंडित: नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बीडीओ हाल हरोली ब्लॉक में मेंटर टीचर के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्ष एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने की। समीक्षा बैठक में मेंटर टीचर से पिछले 4 माह में स्कूल लेवल पर आयोजित की गई गतिविधियों और उन गतिविधियों के क्या परिणाम सामने आए उन सब पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सभी मेंटर टीचर्स ने अपने-अपने अनुभव सांझा किए। इस दौरान मेंटर टीचर्स को यह भी बताया गया कि वे आने वाले समय में कौन-कौन सी गतिविधियां अपने स्कूल स्तर पर कर सकते हैं। बैठक में अध्यापकों ने अपने अनुभव शेयर करते हुए कहा कि हमारे स्कूल के जो बच्चे जंक फूड खाते थे वह इन गतिविधियों में शामिल होने के बाद जंक फूड को छोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ अध्यापकों ने बताया कि हमें बच्चों के साथ बहुत ही प्यार से काम करने की आवश्यकता है। अगर हम बच्चों की मानसिक संवेदनाओं को समझने की कोशिश करेंगे तो हम नशा मुक्त ऊना अभियान का जो रिजल्ट देखना चाहते हैं उस पर हम अच्छे से कार्य कर सकेंगे। एसडीम विशाल शर्मा ने अध्यापकों से बात करते हुए कहा कि हमें स्कूली स्तर पर जो भी गतिविधियां करनी है उन गतिविधियों में सभी बच्चों को साथ में लेकर चलने की आवश्यकता है। हमें हर नई गतिविधि में सभी बच्चों को शामिल करने की आवश्यकता है। विशाल शर्मा ने कहा कि स्कूली स्तर पर जो मैगजीन निकाली जाती है हम उन मैगज़िन में अपनी अच्छी-अच्छी एक्टिविटीज को शामिल कर सकते हैं तथा मैगज़िन का पहला पेज नशा मुक्त होना अभियान के साथ डिजाइन कर सकते हैं। उन्होंने कहा की हमें समाज में सभी अच्छी बुरी गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नवचेतना मॉड्यूल को पढ़ा कर हम बच्चो को ओर बेहतर सोचने समझने की क्षमता दे सकते है ताकि वो अपने जीवन में बेहतर निर्णय लेकर बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सके। इस दौरान बीडीओ मुकेश ठाकुर, रजनीश शार्म, नशा मुक्त ऊना की टीम की तरफ से जयेंद्र हीर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। -

दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा लगाते 2 पकड़े
ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने दड्डा सट्टा लगाते हुए गांव बीदडवाल तहसील हरोली जिला ऊना निवासी विजय कुमार को 1340 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी संतोषगढ़ के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अजौली में अमरीक चन्द निवासी वार्ड नंबर 6 संतोषगढ़ जिला ऊना को 1210 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -
Whiskey की बोतल के अंदर है असली सांप, Video देख उड़ जाएंगे होश
नई दिल्ली: “इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स इस व्हिस्की की बोतल को दिखाता है, जिसके अंदर आपको एक जहरीला सांप नजर आएगा. “
दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जो ऐसे-ऐसे जानवरों को खाते हैं, जिनके बारे में हम सोच भी नहीं सकते. केचुए से लेकर सांप तक ये जीव, इंसानों का आहार बन रहे हैं. लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि किसी सांप को ड्रिंक में डुबो कर उसकी व्हिस्की (Whiskey) तैयार की जा सकती है. जी, हां ये सच है और जापान (Japan) में बनाई जाने वाली ये ड्रिंक बेहद पॉपुलर भी है. इंस्टाग्राम पर सामने आए एक वीडियो में एक शख्स इस व्हिस्की की बोतल को दिखाता है, जिसके अंदर आपको एक जहरीला सांप (Venomous Snake) नजर आएगा. वीडियो देख सोशल मीडिया पर लोगों का सिर चकरा रहा है.
इंस्टाग्राम पर travel नाम के अकाउंट से इस अजीबोगरीब ड्रिंक का वीडियो शेयर किया गया है. वीडियो को कैप्शन देते हुए लिखा है, ‘क्या आप इस जापानी स्नेक व्हिस्की (Snake Whiskey) को आज़माएंगे?’ -
कुटलैहड़ के मंदली स्कूल में बनेगा बड़ा इंडोर स्टेडियम सीएम सुक्खू रखेंगे नींव : देवेन्द्र भुट्टो
सीसे स्कूल मंदली में रही वार्षिक समारोह की धूम, 28 लाख से निर्मित भवन का चीफ गेस्ट विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने किया उद्घाटनऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ विस क्षेत्र में मंदली स्कूल में एक ऐतिहासिक इंडोर स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा और उसके ऊपर चाहे दो करोड़ खर्च हों लेकिन इस इंडोर स्टेडियम में खिलाड़ियों को हर सुविधा मुहैया होगी और वहुत जल्द एस्टीमेट तैयार करके माननीय मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सूक्खू से मंदली स्कूल के इंडोर स्टेडियम का शिलान्यास करवाया जाएगा। यह शब्द कुटलैहड़ के विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने बंगाणा उपमंडल के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में वार्षिक पारितोषिक वितरण समरोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करने के बाद सम्बोधन में कहे। विधायक देवेन्द्र भुट्टो ने कहा कि राज्य सरकार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारू रूप करने के लिए बचनबद्ध है। और उसमें कुटलैहड़ भी पीछे नहीं है।उन्होंने कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख का साधन नहीं बल्कि जनता की सेवा का एक जरिया है। ओर यही सरकार का व्यावस्था परिवर्तन है। भुट्टो ने कहा कि सरकारी स्कूलों में भाषणवाज़ी की बजाए केवल शिक्षा के उत्थान और छात्रों से शिक्षा संम्वाद हो।उन्होंने कहा कि बहुत जल्द राज्य के मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू का कुटलैहड़ प्रवास होगा और उसमें हम कुटलैहड़ के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट की घोषणाएं भी करवाएंगे। इस मौके पर स्कूली छात्रों ने सुंदर संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बहीं कार्यक्रम से पूर्व विधायक भुट्टो ने 30 लाख से बने स्कूल परिसर में दो कमरों का उद्घाटन किया। स्कूल प्रिंसीपल देवेंद्र चौहान द्वारा वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और स्कूल की कुछ मांगो को विधायक के समक्ष रखा। विधायक ने स्कूल में प्रस्तावित कलामंच के लिए 3 लाख स्कूल में खिलाड़ियों की खेल किटों के लिए एक लाख महिला मंडल के लिए 3 लाख स्कूल में संस्कृति कार्यक्रम के लिए 11 हजार देने की घोषणा की। इस मौके पर राज्य रैडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश संयोजक सुरिंदर ठाकुर, कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा, महासचिंव अजय शर्मा,अशोक ठाकुर,श्याम लाल, स्कूल प्रिंसीपल देवेंद्र चौहान, स्थानीय प्रधान,उपप्रधान, बीडीसी सदस्य एसएमसी कमेटी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। -
ਪੰਜਾਬ: ਲੰਡਨ ‘ਚ ਹੋਏ ਕਤਲ ਦੇ ਮਗਰੋਂ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ‘ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਮਹਿਕ ਦੀ ਲਾਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਰੋਟੀ ਕਮਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਅਕਸਰ ਹੀ ਨੌਜਵਾਨ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਂਦੇ ਹਨ ਅਤੇ ਵਿਆਹ ਕਰਾਉਣ ਦਾ ਬਾਅਦ ਉੱਥੇ ਸੈਟਲ ਹੋਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਵੀ ਕਰਦੇ ਹਨ। ਲੇਕਿਨ ਇੱਕ ਧੀ ਇਸ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੀ ਵੀ ਸੀ ਜਿਸ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪਤੀ ਨੂੰ ਵਿਦੇਸ਼ ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਉਸੇ ਪਤੀ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦਾ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਉਸਦੀ ਹੱਤਿਆ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸਦੀ ਮਾਤਾ ਦਾ ਰੋ-ਰੋ ਕੇ ਬੁਰਾ ਹਾਲ ਹੈ ਅਤੇ ਜਦੋਂ ਉਸਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੇ ਕੌਮਾਂਤਰੀ ਹਵਾਈ ਅੱਡੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਤੇ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਪੱਤਰਕਾਰ ਨਾਲ ਜਵਾਬ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਜਵਾਈ ਵੱਲੋਂ ਹੀ ਉਸਦੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਜਦੋਂ ਉਹ ਇਸ ਜਗਹਾ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਸਨ ਤਦ ਉਸਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਸਾਡੀ ਧੀ ਦੇ ਨਾਲ ਆਪਣੇ ਮੁੰਡੇ ਦਾ ਵਿਆਹ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਤੇ 5 ਮਹੀਨੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਅੰਦਰ ਆਪਣੇ ਜਵਾਈ ਨੂੰ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਇੰਗਲੈਂਡ ਦੀ ਧਰਤੀ ਤੇ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਲੇਕਿਨ ਉਸਦੇ ਜਵਾਈ ਵੱਲੋਂ ਉਸਦੀ ਧੀ ਦਾ ਹੀ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਕਤਲ ਘਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਓਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਕੁੜੀ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਵੀ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਸੀ। ਲੇਕਿਨ ਕਿਸੇ ਵੀ ਤਰਹਾਂ ਦੀ ਸੁਣਵਾਈ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਉਨੇ ਹੀ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਤੋਂ ਕੌਂਸਲਰ ਵਿਕਾਸ ਹੋਨੀ ਵੱਲੋਂ ਇਸ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀ ਸਾਰ ਲੈਦਿਆਂ ਹੋਇਆਂ ਸਾਡੀ ਬੇਟੀ ਦੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੇਹ ਨੂੰ ਵਾਪਸ ਮੰਗਵਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਉੱਥੇ ਹੀ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਮਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਉਹ ਵਿਦੇਸ਼ ਪਹੁੰਚਿਆ ਸੀ ਉਸ ਦਿਨ ਤੋਂ ਲੈ ਕੇ ਜਿਸ ਦਾ ਦਿਨ ਤੱਕ ਉਸ ਦੀ ਧੀ ਦਾ ਕਤਲ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ ਉਹ ਲਗਾਤਾਰ ਹੀ ਸਾਡੇ ਧੀ ਉੱਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਢਾਹ ਰਿਹਾ ਸੀ।
ਉਤੇ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸ ਵੱਲੋਂ ਵਿਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਇਸ ਕਰਕੇ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦਰਜ ਨਹੀਂ ਕਰਵਾਈ ਗਈ ਤਾਂ ਜੋ ਕਿ ਦੋਨਾਂ ਦੇ ਰਿਸ਼ਤਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਫਿਕ ਨਾ ਪਵੇ। ਉਹਤੇ ਹੀ ਹੁਣ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅੱਗੇ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡੀ ਧੀ ਨੂੰ ਇਨਸਾਫ ਦਵਾਇਆ ਜਾਵੇ। ਇਹ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਾਬਕਾ ਡਿਪਟੀ ਸੀਐਮ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰ ਵਿਕਾਸ ਸੋਨੀ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਇੱਕ ਮਦਦ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਵਿਦੇਸ਼ਾਂ ਵਿੱਚ ਅਕਸਰ ਹੀ ਕੁੜੀਆਂ ਇਸ ਚੀਜ਼ ਦਾ ਸ਼ਿਕਾਰ ਉਹ ਹੋ ਜਾਂਦੀਆਂ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਦੋਸ਼ੀਆਂ ਨੂੰ ਸਜ਼ਾ ਦਵਾਉਣ ਵਾਸਤੇ ਜਰੂਰ ਇਸ ਉੱਤੇ ਪਰਿਆਸ ਕਰਾਂਗੇ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ ਮੰਤਰਾਲੇ ਦੇ ਨਾਲ ਵੀ ਇਸ ਬਾਰੇ ਜਰੂਰ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਵਿਕਾਸ ਸੋਨੀ ਨੇ ਅੱਗੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਭਰੋਸਾ ਦਵਾਉਂਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਸੀਂ ਚਾਹੁੰਦੇ ਹਾਂ ਕਿ ਇਸ ਧੀ ਦਾ ਵਿਧੀ ਅਨੁਸਾਰ ਪਹਿਲਾਂ ਅੰਤਿਮ ਰਸਮਾਂ ਪੂਰੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਹੀ ਇਸ ਕੇਸ ਨੂੰ ਦੁਬਾਰਾ ਤੋਂ ਪੁੱਟ ਅਪ ਕਰਕੇ ਇਸ ਦੇ ਪਤੀ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜਰੂਰ ਕਾਰਵਾਈ ਕਰਵਾਈ ਜਾਵੇਗੀ।
-
राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में मासिक एड्स जागरुकता पर कार्यक्रम
ऊना/ सुशील पंडित: रेड रिबन क्लब राजकीय महाविद्यालय बंगाणा के तत्वाधान में मासिक एड्स जागरुकता पर एक दिवसीय कार्यक्रम करवाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रेड रिबन क्लब के नोडल ऑफिसर, प्रोफेसर किरण कुमारी ने की। इस एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत पोस्टर और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता करवाया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान, तनुज शर्मा, ने, द्वितीय स्थान मुस्कान ने, तृतीय स्थान दिलांशी ने प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पलक मान ने, द्वितीय स्थान वंशिका ने और तृतीय स्थान साक्षी ने प्राप्त किया। निर्णायक मंडल की भूमिका प्रोफ़ेसर अनिल शर्मा और प्रोफेसर निकिता गुप्ता ने निभाई। इस अवसर रेड क्रॉस सोसाइटी के नोडल ऑफिसर प्रोफेसर किरण कुमारी ने कहा कि जिला एड्स प्रोग्राम अधिकारी व रेड रिब्बन सोसाइटी के निर्देशानुसार पूरे दिसंबर माह में जनमानस को जागरूक करने के लिए विभिन्न तरह कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं, महाविद्यालय अयोजित करवाई जायेगी, जिसमें चित्रकला प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता,नुक्कड़ नाटक,एनसीसी के ओर से परेड, कैंडल मार्च आदि। उन्होंने यह भी कहा कि एचआईवी/ एड्स एक जानलेवा बीमारी है, जिसका अब तक कोई इलाज नहीं है। एचआईवी से संक्रमित होने वाला पीड़ित जीवनभर के लिए इस वायरस से ग्रसित हो जाता है। हालांकि विशेषज्ञों ने एचआईवी से बचने के कुछ उपाय बताए हैं। एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए हर संभव प्रयास करना अति आवश्यक है। इस अवसर पर एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी, प्रोफ़ेसर कृष्ण चंद और प्रोफ़ेसर कमलेश महाजन मौजूद रहे। -
पंजाबः पुलिस ने गौ तस्करी के ट्रक को किया काबू, देखें वीडियो
पठानकोट/अनमोलः पंजाब में गौ तस्करी के मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला पठानकोट से सामने आया है। जहां पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में तस्करी के लिए ले जाई जा रही 16 गायों के ट्रक को कब्जे में लिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए सुजानपुर पुलिस ने बताया कि माधोपुर के नजदीक नाके के दौरान जम्मू-कश्मीर में तस्करी के लिए ले जा रहे ट्रक को उन्होंने कब्जे में लिया है।
सुजानपुर थाना प्रभारी देवेन्द्र प्रकाश ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने जम्मू-कश्मीर में तस्करी कर ले जाई जा रही गायों को पकड़ा है। उन्होंने कहा नाके पर चैकिंग के लिए ट्रक को रोका गया था, इस दौरान ट्रक ड्राइवर मौका पाकर भाग निकला। जांच के दौरान ट्रक से जम्मू-कश्मीर ले जाई जा रही 16 गायें बरामद की गईं। इस संबंध में पुलिस ने चालक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।