दो अलग-अलग मामलों में दड्डा सट्टा लगाते 2 पकड़े

ऊना/ सुशील पंडित:पुलिस थाना हरोली के पुलिस मुलाजिमों ने दड्डा सट्टा लगाते हुए गांव बीदडवाल तहसील हरोली जिला ऊना निवासी विजय कुमार को 1340 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना हरोली में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे मामले में पुलिस चौकी संतोषगढ़ के मुलाजमों ने गुप्त सूचना के आधार पर गांव अजौली में अमरीक चन्द निवासी वार्ड नंबर 6 संतोषगढ़ जिला ऊना को 1210 रूपए सहित पकड़ा है। आरोपित के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *