Blog

  • पंजाब : इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, मिलेंगी आधुनिक सुविधाऐं

    पंजाब : इन रेलवे स्टेशनों को किया जाएगा अपग्रेड, मिलेंगी आधुनिक सुविधाऐं

    पंजाब : भारतीय रेलवे द्वारा स्टेशनों पर बड़े-बड़े बदलाव किए जा रहे है। अब फिरोजपुर के रेलवे बोर्ड के स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए इन्हें आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। रेलवे फिरोजपुर के 15 स्टेशनों पर लिफ्ट और ऑटोमैटिक सीढ़ियां यानि एस्कलेटर लगाई जा रही है। इसके अलावा लुधियाना, जालंधर कैंट और जम्मूतवी स्टेशनों पर भी अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। जिससे बुजुर्गो, महिलाओं और बच्चों, विकलांगों के अलावा भारी सामान ढोने वाले यात्रियों को भी फायदा मिलने वाला है। 

    स्टेशनों का किया जा रहा अपग्रेडेशन

    रेलवे की डीआरएम सीमा शर्मा का कहना है कि रेलवे ने जिन स्टेशनों को अपग्रेड करने के लिए चुना है, उनमें गुरदासपुर, उधमपुर, पठानकोट, होशियारपुर, मोगा, फिरोजपुर कैंट, मुक्तसर, फाजिल्का, कोटकपुरा, ढंडारी कलां, फगवाड़ा, फिल्लौर, बैजनाथ पपरोला स्टेशन स्टेशन शामिल है। इन स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए एस्केलेटर या लिफ्ट लगाई जाएगी। वही जालंधर कैंट के अलावा लुधियाना और जम्मूतवी स्टेशनों पर भी अपग्रेडेशन का काम किया जा रहा है। वही प्रमुख स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने का भी काम किया जाएगा।

    लोगों को दिए गए निर्देश

    डीआरएम सीमा शर्मा ने इन स्टेशनों पर लगाई जा रही लिफ्ट और ऑटोमैटिक सीढ़ियां का सही से उपयोग करने की अपील की है, यात्रियों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि लिफ्ट में ज्यादा यात्री ना चढ़े, इमरजेंसी बटन को बिना वजह ना दबाये, वही आवश्यकता पड़ने पर ऑटोमैटिक सीढ़ियां का प्रयोग करें।

  • बेटियों के लिए Best है ये सरकारी योजना!

    बेटियों के लिए Best है ये सरकारी योजना!

    नई दिल्ली: बेटियों के जन्म से ही उनकी की पढ़ाई और शादी की चिंता सभी को रहती है। इसी के लिए सरकार की ओर से सुकन्या समृद्धि योजना चलाई गई है। इस योजना को लेकर सरकार में भी जबरदस्त क्रेज है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, देशभर में भारतीय पोस्ट ऑफिस की ओर से हर साल औसतन 33 लाख सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोले जाते हैं। पिछले आठ वर्षों की बात करें तो भारतीय डाक विभाग ने करीब 2.7 करोड़ खाते खोले हैं। भारतीय डाक विभाग ने 1 फरवरी 2023 से 8 फरवरी 2023 तक आजादी का अमृत महोत्सव और अमृत काल की शुरुआत के मौके पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया था। पिछले दो दिनों में भारतीय डाक विभाग ने एक विशेष अभियान के तहत करीब 11 लाख सुकन्या समृद्धि अकाउंट खोले हैं। बता दें कि 22 जनवरी 2015 को केंद्र सरकार ने बेटियों को फायदा पहुंचाने हेतु ‘सुकन्या समृद्धि योजना’ की शुरुआत की थी। योजना के तहत बेटियों के पिता के नाम पर बैंक या डाकघर में खाता खोलने का प्रावधान है। खाता खोलने की न्यूनतम राशि 250 रुपये और अधिकतम राशि 1.5 लाख रुपये निर्धारित है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके भारतीय डाक विभाग को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि इस महान उपलब्धि के लिए @IndiaPostOffice को बहुत-बहुत बधाई! यह प्रयास देश की बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करेगा और उन्हें और अधिक सशक्त बनाएगा। भारतीय डाक द्वारा विशेष अभियान के तहत सुकन्या समृद्धि योजना में जो खाते खालने का लक्ष्य रखा गया था यह उससे काफी ज्यादा रहा है। भारतीय डाक ने 7.5 लाख सुकन्या समृद्धि खाते खोलने का लक्ष्य रखा था।

    केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत ‘सुकन्‍या समृद्धि योजना’ की शुरुआत की थी। इस योजना के तहत माता-पिता अपनी बेटी के नाम से सुकन्‍या समृद्धि खाता खुलवा सकते हैं। योजना के तहत, आपकी बेटी के खाते पर सालाना 7.6 फीसदी की दर से ब्‍याज मिलता है। इसके अलावा, हर तीन महीने पर ब्याज की समीक्षा भी होती है। इतना ही नहीं, इनकम टैक्‍स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत इसमें टैक्स छूट भी मिलती है। बता दें कि इससे पहले, सुकन्या समृद्धि योजना 2021 के तहत, ब्याज दर 9.1 प्रतिशत थी, जिसे बाद में कम कर दिया गया। जब तक कि बेटी 18 या 21 साल की नहीं हो जाती है। खाते से पढ़ाई के लिए 50 फीसद राशि निकालने का प्रावधान था। इस योजना में खुद को पंजीकृत कराने के लिए आप आरबीआई की वेबसाइट पर जा सकते हैं।

  • Love Marriage कर पत्नी को मारी गोली, मौत, पति फरार

    Love Marriage कर पत्नी को मारी गोली, मौत, पति फरार

    राजस्थान : राजस्थान के बारां जिले से एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पति ने दो माह की गर्भवती पत्नी को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। उसके बाद आरोपी ने घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉक्टर्स को गुमराह करते हुए उनको बताया कि भाला चुभ जाने के कारण उसकी पत्नी घायल हो गई। लेकिन मेडिकल जांच में खुलासा हुआ कि महिला को गोली मारी गई है। इलाज के दौरान घायल गर्भवती महिला की मौत हो गई। उसके बाद पति वहां से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

    जानकारी के अनुसार महिला की पति से कहासुनी हो गई थी। इससे गुस्साए पति ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद वह घायल पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। अस्पताल में जांच के दौरान पेट में गोली होने की बात सामने आई। इस पर उससे पूछताछ की गई तो वह बहाना बनाकर अस्पताल से अपनी पत्नी को लेकर कोटा आ गया। कोटा में उसने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पत्नी को इलाज के लिए भर्ती कराया।

    शीला ने 2019 में दीपक प्रजापत से प्रेम विवाह किया था। कोटा मेडिकल कॉलेज में भी महिला के पेट में गोली होने की सूचना पर पूछताछ की गई तो वह वह डॉक्टर्स को गुमराह करने लगा। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर मांगरोल थाना एसएचओ रामस्वरूप कोटा पहुंचे। इस बीच महिला की मौत हो गई तो उसका पति अस्पताल से फरार हो गया। 

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की तलाश की जा रही है। मृतका के पिता ने बताया कि उनकी बेटी ने घर से भागकर लव मैरिज की थी। उसके बाद कभी संपर्क नहीं किया। इस बात से परिवार वाले भी नाराज हैं। उन्होंने बेटी का शव लेने से भी इन्कार कर दिया है। बाद में मृतका के ससुराल को समझा बुझाकर महिला का शव सौंपा गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

  • शादी में रसगुल्ले को लेकर हुआ झगड़ा, दुल्हन के मौसे की पीट-पीटकर हत्या

    शादी में रसगुल्ले को लेकर हुआ झगड़ा, दुल्हन के मौसे की पीट-पीटकर हत्या

    उत्तर प्रदेश : यूपी में एक शादी समारोह में उस समय हंगामा मच गया जब रसगुल्ले को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दावत के दौरान दुल्हन के मौसा को एक शराबी को रसगुल्ले से भरी बाल्टी में हाथ डालने से रोकना भारी पड़ गया। इस विवाद के दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए और शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

    जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला जनपद मैनपुरी के कुरावली थाना क्षेत्र गांव बीकापुर का है। बताया जा रहा है कि बारात पहुंच चुकी थी और शादी के रस्मों के बीच बाराती और लड़की पक्ष की तरफ से आए लोग दावत उड़ा रहे थे। शादी में दुल्हन के मौसा रणवीर सिंह साले रामकिशोर के साथ पहुंचे थे। जब ग्रामीण खाना खा रहे थे तभी रजत और अजय ने रसगुल्लों से भरी बाल्टी में हाथ डाल दिया। जिस पर रामकिशोर ने उन्हें टोका, यह बात दोनों को नागवार गुजरी, उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर रामकिशोर की पिटाई शुरू कर दी। दोनों पक्ष में जमकर हंगामा हुआ। गंभीर रूप से घायल रामकिशोर व जीजा रणवीर सिंह व एक अन्य को अस्पताल ले जाया गया।

    जहां रणवीर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल तीन अन्य लोगों को डॉक्टरों ने बेहतर उपचार के लिए ट्रामा हॉस्पिटल सैफई रेफर कर दिया। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

  • राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित की मानसी राणा

    राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित की मानसी राणा

    ऊना/ सुशील पंडित : उतर प्रदेश में लखनऊ की संस्था बरथी  बैलनैस फाउंडेशन  की चेयरमैन मानसी बाजपेई तथा बाइस चेयरमैन  सोम्या बाजपेई द्वारा राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2022-2023 के लिए हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना की मानसी राणा को सम्मानित किया गया।मानसी राणा  जिला ऊना चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र की खरयालता पंचायत के छोटे से गांव बही की रहने बाली है। मानसी राणा ने 2020में कारोना काल में लाकडाउन के दौरान हिमाचल प्रदेश की पहली स्कूली छात्रा थी जिसने अपना जन्मदिन न मना कर अपनी गुलक का सारा पैसा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करवा दिया था।

    बहीं पर 2021में राष्ट्रीय नेहरू युवा केंद्र द्वारा आनलाइन प्रतियोगिताएं करवाई थी। जिसमें मानसी राणा ने भाषा लेखन निबंध लेखन में प्रथम स्थान तथा ड्रांइग प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया था। 2022में मानसी राणा ने भारत स्काउट एवं गाइड में जिला स्तरीय राज्यस्तरीय स्तरीय सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कल्चरल एक्टीविटीज में बढ़िया प्रर्दशन करने पर सम्मानित किया जा चुका है। मानसी राणा को रायपुर मैदान में एन एस एस की राष्ट्रीय एकता शिविर के दौरान राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के भी सम्मानित किया जा चुका है।

    26 जनवरी 2023 को मानसी राणा को शिक्षा सहित अन्य गतिविधियों में बढिया प्रदर्शन करने पर उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। बहीं पर राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार का यह इनाम जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के उपमंडलाधिकारी योगराज धीमान द्वारा मानसी राणा को सम्मानित किया गया।बहीं पर एसडीएम बंगाणा योगराज धीमान ने मानसी राणा की इस उपलब्धि पर बधाई दी तथा आगे भी इसी तरह से मेहनत करने का आह्वान किया।  मानसी राणा ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय स्कूल के प्रधानाचार्य सुभाष कौशल एन एस एस प्रभारी जीवन मोदगिल,भारत स्काउट एवं गाइड की टीम सदस्यों सहित अन्य  स्कूल स्टाफ सदस्यों को जाता है जिन्होंने मुझे समय समय पर आगे बढ़ने का हौंसला दिया।
     

  • पेट्रोल-डीजल की तरह बिजली के भी दाम बढ़ेंगे, जानें कैसे

    पेट्रोल-डीजल की तरह बिजली के भी दाम बढ़ेंगे, जानें कैसे

    जबलपुर : मध्य प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को तगड़ा झटका लग सकता है। अब पेट्रोल-डीजल की तर्ज पर प्रदेश में बिजली के दामों में हर माह बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य प्रदेश नियामक आयोग ने आम सूचना जारी कर इस बात को और पुख्ता कर दिया है। दरअसल, भारत सरकार ने राज्यों की बिजली वितरण कंपनियों को खुद ही हर महा टैरिफ बढ़ाने की अनुशंसा की है।

    भारत सरकार ने राज्यों के विद्युत नियामक आयोगों को टैरिफ निर्धारण के नियमों में संशोधन करने के निर्देश दिए हैं। भारत सरकार के इस फैसले के बाद मध्य प्रदेश नियामक आयोग ने एक आम सूचना जारी की है कि हर 3 माह में बढ़ने वाला फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट के फॉर्मूले में बदलाव करने की तैयारी की जा रही है। आयोग ने इसके लिए आम जनता से भी सुझाव मांगे हैं। विद्युत नियामक आयोग उन सुझावों पर जन सुनवाई भी करने जा रहा है।

    जनता पर लगेगा नया सरचार्ज 

    अगर फ्यूल कॉस्ट एडजस्टमेंट के फॉर्मूला में बदलाव होता है तो इसे नए स्तर पर ‘ईंधन एवं बिजली खरीदी समायोजन सरचार्ज’ नाम दिया जाएगा। इस तरह हर महीने विद्युत दरों में बदलाव या बढ़ोतरी होगी। बिजली वितरण कंपनियों को इसके लिए आयोग की अनुमति लेना जरूरी नहीं होगा। बिजली कंपनियों केवल साल के अंत में विद्युत नियामक आयोग से इस बात का सत्यापन कराएंगीं।

  • अभिनेता का 39 साल की उम्र में निधन

    अभिनेता का 39 साल की उम्र में निधन

    मुंबई: टॉलीवुड अभिनेता और तेलुगु देशम पार्टी के नेता नंदमुरी तारक रत्न का 39 की उम्र में निधन हो गया। बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। नंदामुरी के निधन के बाद से ही साउथ इंडियन सिनेमा में भी शोक की लहर छा गई है। अल्लू अर्जुन,चिरंजीवी सहित कई और सितारों व फैन्स ने नंदामुरी को श्रद्धांजलि दी है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आंध्र प्रदेश के चित्तूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद तारक रत्न को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि वह 27 जनवरी को कुप्पम में तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की राज्यव्यापी ‘पदयात्रा’ की शुरुआत के दौरान गिर गए थे। सूत्रों ने बताया कि नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, तारक रत्न को आगे के इलाज के लिए नारायण हृदयालय में बेंगलुरू ले जाया गया था।

    रिपोर्ट्स में आगे कहा गया कि जब से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तब से उनकी हालत बेहद गंभीर थी और शनिवार (18 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। तारक रत्न, करीब 23 दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ते रहे। बता दें कि तारक रत्न, दिग्गज फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन.टी. रामाराव के पोते और नंदामुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। सोशल मीडिया पर टॉलीवुड स्टार्स के साथ ही साथ राजनेता भी तारक रत्न को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

    गौरतलब है कि तारक रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगु फिल्मों में भी अभिनय किया था, जिसमें उनकी पहली फिल्म ‘ओकाटो नंबर कुर्राडु’ (2002 में) भी शामिल थी। हालांकि, उन्हें ‘आरआरआर’ जैसी प्रसिद्ध फिल्म में काम करने वाले अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह पर्दे पर कामयाबी नहीं मिली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. जगन मोहन रेड्डी, तेदेपा प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू, अभिनेता चिरंजीवी, केंद्रीय पर्यटन मंत्री जी. किशन रेड्डी और अन्य नेताओं ने तारक रत्न के निधन पर शोक व्यक्त किया।

  • पंजाब: ट्रक और बस की भयानक टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    पंजाब: ट्रक और बस की भयानक टक्कर में एक की मौत, कई घायल

    खन्ना: शहर में दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। आज सुबह खन्ना से लुधियाना जाते हुए नेशनल हाईवे पर घनी धुंध होने के चलते भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि 15 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार बहुत कम विजिबिलिटी होने के कारण बीजा के पास रोड पर खड़े खराब सरिए से भरे ट्रक को पीछे से आ रहा बस चालक देख नहीं पाया। इसके चलते सवारियों से खचाकच भरी बस सरिए से लदे ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गईं है जबकि 15 से ज्यादा लोगों को चोट आई है। जिनमें से कइयों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही पुलिस डीएसपी विलियम जैजी की अगवाई में बचाव कार्य में जुट गई है। घायलों को खन्ना के अस्पताल में ले जाया जा रहा है। 

    हादसे में बाल-बाल बची महिलाओं ने बताया कि बस धागा फैक्टरी की थी। इनमें फैक्ट्री जाने के लिए 30 के करीब महिलाएं व अन्य खन्ना से जा रहे थे। बीजा के पास गुरूद्वारा मंजी साहिब से पहले रोड पर खड़े ट्रक से बस जा टकराई। इसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि कई घायल हैं। घायलों को बस से निकालने वाले राहगीर ने बताया कि हादसा बहुत दर्दनाक हुआ है। ट्रक का सरिया बस के अंदर घुस गया है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। डीएसपी विलियम जैजी ने बताया कि जीटी रोड पर सरिए से भरा ट्रक खराब हालत में खड़ा था। ज्यादा धुंध होने के चलते पीछे से आ रहा बस चालक ट्रक को नहीं देख पाया और बस ट्रक से जा टकराई।

  • आज का राशिफल, 19 फरवरी 2023

    आज का राशिफल, 19 फरवरी 2023

    मेष राशिफल। आज का दिन करियर के मामले में अच्छा रहने वाला है और आप आपने रुके हुए कार्य में पूरी रुचि रखेंगे। कुछ नए कार्यों  में आप पूरी रुचि दिखाएंगे। कार्यक्षेत्र में आप अपनी प्रतिभा दिखाकर लोगों को हैरान कर सकते हैं। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार होगा, जिससे आपसी चल रहे वाद विवाद भी समाप्त होंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आपको कोई पुरानी रुकी हुई डील को आज फाइनल करने का मौका मिल सकता है।

    वृष राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वरिष्ठ सदस्यों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको उम्मीद से ज्यादा धन मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आप  प्रत्येक कार्य में उत्साह से आगे बढ़ेंगे। अपने मन में चल रही किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन फिर भी आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के होने से परिजनों आना जाना लगा रहेगा, लेकिन आप अपनी भावनाओं पर अंकुश बनाए रखें।

    मिथुन राशिफल। आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। अपने कुछ निजी मामलों में आप सावधानी बरतें। आपकी मान व प्रतिष्ठा पढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अध्यात्म के कार्य के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको आज कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता पिता की बातों का पूरा मान रखेंगे।

    कर्क राशिफल। आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के मामले में कुछ समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी अपने परिजनों से चल रही अनबन दूर होगी। आप उनके साथ कुछ खुशी भरे पल व्यतीत करेंगे। आपको कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा व कार्य क्षेत्र में आपके ऊपर काम का दबाव रहेगा, जिससे आप थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका स्वभाव भी चिड़चिड़ा रहेगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपको अपने संस्कारों व परंपराओं का पाठ संतान को पढ़ाएंगे।

    सिंह राशिफल। आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप के कामकाज की गति आज तेज रहेगी। आपके दांपत्य जीवन में चल रहे अवरोध भी दूर होंगे और मधुरता बनी रहेगी। किसी भूमि व भवन से संबंधित किसी डील को आज फाइनल कर सकते हैं। फर्म में कार्य कर रहे लोग पूरी मेहनत और लगन से काम करें। राजनीति क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज किसी पद की प्राप्ति कर सकते हैं।

    कन्या राशिफल। आज का दिन आपके लिए मेहनत से कार्य करने के लिए रहेगा। नौकरी में आप अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोग कोई बड़ा जोखिम उठाने से बचें। किसी को धन उधार ना दे नहीं तो धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है।  आपके बढ़ते खर्च आज आपका सिर दर्द बनेंगे। बजट बना कर चलें। संतान यदि किसी परीक्षा को दिया था उसके परिणाम आ सकते हैं।

    तुला राशिफल। आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घूमने फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। जो लोग नौकरी में कार्यरत है, उन्हें अधिकारीयो की बातों को ध्यान से सुनना होगा और तभी किसी काम में आगे बढ़ना होगा। आपके अंदर परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आपने यदि किसी को कोई वचन दिया या वादा किया है, तो आप उसे भी अवश्य पूरा करेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों में आप आगे रहेंगे। माता जी से आपकी किसी बात पर झड़प हो सकती है।

    वृश्चिक राशिफल। आज का दिन आपके सुख सुविधाओं में वृद्धि बनाए रखने के लिए रहेगा। पारिवारिक रिश्तो में जीवन साथी से यदि कुछ अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप एक दूसरे के साथ कुछ समय मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। आपके अंदर  एनर्जी रहने के कारण आप अपने साथ-साथ औरो के कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। आपको  कोई गलत निर्णय लेने से बचना होगा, इसलिए किसी काम में जल्दबाजी ना दिखाएं। आपकी आय में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।

    धनु राशिफल। आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने कुछ रुके हुए कामों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे, जिसके कारण आप अपने स्वास्थ्य की ओर भी ध्यान नहीं देंगे।  आपको किसी महत्वपूर्ण बात को किसी बाहरी व्यक्ति से साझा करने से बचना होगा। आपको कुछ नए संपर्कों से अच्छा लाभ मिलेगा। बड़ों से यदि आज किसी बात को लेकर बातचीत करेंगे, तो वह भी आपकी बात अवश्य मानेंगे। आप धन संबंधित मामलों में सावधानी बरतें।

    मकर राशिफल। आज का दिन आपके लिए चारों ओर का वातावरण सुखमय रहने वाला है। रक्त संबंधी रिश्तों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी आज दूर होगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको आज अपने कुछ मित्रों की ओर से किसी निवेश संबंधी योजना की जानकारी मिल सकती है। आज परिवार में किसी मेहमान का आगमन होने से प्रसन्न रहेंगे। आपका धन खर्च भी बढ़ सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

    कुंभ राशिफल। आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों से आपको जुड़ने का मौका मिलेगा और आपको कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु प्राप्त होती दिख रही है। आपकी रुकी हुई योजनाएं भी आगे बढ़ेंगी और आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका छुपा हुआ टैलेंट बाहर निकलेगा, जिससे आपको अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। आप किसी की गलत बात के लिए हां मे हां ना मिलाए, नहीं तो बाद में आपको समस्या हो सकती है।

    मीन राशिफल। आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहेगा और आप खर्चों के अकस्मात बढ़ने से परेशान रहेंगे। कामकाज के तलाश कर रहे लोग  किसी अच्छी नौकरी को कर सकते हैं। आपका अपनी अच्छी सोच से किसी को अपना बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय पर आपको ध्यान देना होगा। किसी निवेश को बहुत ही सोच विचार कर करें, नहीं तो समस्या हो सकती है। आप अपने डेली रूटीन में बदलाव बिल्कुल ना करें। लेन-देन के मामलों में नियंत्रण बनाए रखें, नहीं तो आपको कोई नुकसान हो सकता है।

  • पंजाब में एक ऐसा प्राचीन मंदिर, जहां शिव और पार्वती की मूर्ति हो जाती हैं अलग, देखें वीडियो

    पंजाब में एक ऐसा प्राचीन मंदिर, जहां शिव और पार्वती की मूर्ति हो जाती हैं अलग, देखें वीडियो

    पठानकोटः जिले के साथ लगते इस प्राचीन मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से ही शिव भक्तों की भीड़ लगी रहती है। मंदिर के पुजारी के अनुसार इस मंदिर में आधा भाग माता पार्वती और आधा भाग भोलेनाथ का है, जो कि आप स्वयं भू है। पुजारी के अनुसार खुद जमीन से प्रगट हुए है। उन्होंने बताया कि यह मूर्ति 19 फरवरी को सुबह 4 बजे पूजा के दौरान मूर्ति अलग होना शुरू हो जाएगी। 6 महीने यह मूर्ति जुड़ जाती हैं और 6 यह मूर्ति अलग हो जाती है। पुजारी के अनुसार इस मंदिर की चार दीवारी महाराजा रणजीत सिंह के समय की बनी हुई है।

    सिंकदर भी इस मंदिर में आया था। इस दौरान इस मूर्ति की जांच के लिए सिकंदर ने फौज भेजी थी लेकिन कुछ भी दिखाई नहीं दिया। इस मंदिर में लाखों श्रद्धालु यहां माथा टेकने आते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती है। पुजारी के अनुसार इस मंदिर में भगवान श्री राम के दोनों छोटे भाइयों भरत ओर शत्रुघ्न ने इस मंदिर में पूजा की थी। महाभारत काल के दौरान पांडवों ने भी इस स्थान पर की है पूजा अर्चना की थी।