Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵਧਾਈ ਗਈ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਵਧਾਈ ਗਈ ਸੁਰੱਖਿਆ, ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਚੈਕਿੰਗ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਬਟਾਲਾ : ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਤਿਊਹਾਰ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਅਚਾਨਕ ਦੇਰ ਰਾਤ ਨੂੰ ਬਟਾਲਾ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਹੈ।  ਡੀ.ਆਈ.ਜੀ ਸਮੇਤ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ., ਐਸ.ਪੀ., ਡੀ.ਐਸ.ਪੀ. ਰੈਂਕ ਦੇ ਅਧਿਕਾਰੀ ਵੀ ਦੇਰ ਰਾਤ ਬਟਾਲਾ ਦੀਆਂ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਉਤਰੇ  ਹੋਏ ਦਿਖਾਈ ਦਿੱਤੇ। ਜਗ੍ਹਾ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਨਾਕੇਬੰਦੀ ਕਰਕੇ ਹਰ ਆਉਣ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਵਾਹਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਕੇ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੁੱਦੇਨਜਰ ਮਾਹੌਲ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਰੱਖਣ ਦੇ ਕਾਰਨ ਹੀ ਇਹ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਡੀ ਆਈ ਜੀ ਨਰਿੰਦਰ ਭਾਰਗਵ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਵਧਾਈ ਗਈ ਹੈ ਤਾਂਕਿ ਵੈਸਾਖੀ ਦੇ ਮੌਕੇ ਕੋਈ ਵੀ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਤੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰ ਆਪਣੇ ਮਨਸੂਬਿਆਂ ਵਿੱਚ ਕਾਮਯਾਬ ਨਾ ਹੋ ਸਕੇ ਅਤੇ ਗਲਤ ਅਨਸਰ ਖੁਲੇਆਮ ਘੁੰਮਣ ਤੋਂ ਗੁਰੇਜ਼ ਕਰਨ ਤਾਂਕਿ ਸ਼ਾਂਤਮਈ ਮਾਹੌਲ ਬਰਕਰਾਰ ਰੱਖਿਆ ਜਾ ਸਕੇ । ਉਹਨਾਂ ਅਮ੍ਰਿਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪੋਸਟਰ ਲਾਗਉਣ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਸਦੇ ਪੋਸਟਰ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਹਨ ਕਿਉਕਿ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਹ ਲੋੜੀਂਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਉਸਨੂੰ ਵੀ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਵੇਗੀ।

  • पंजाबः स्कूली बच्चों की लड़ाई को लेकर पिता और दादा पर चाकू से हमला

    पंजाबः स्कूली बच्चों की लड़ाई को लेकर पिता और दादा पर चाकू से हमला

    चंडीगढ़: इंदिरा कॉलोनी में स्कूलू बच्चों की मारपीट को लेकर दोनों बच्चों के पिता के साथ झगड़ा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान एक बच्चे के पिता ने दूसरे बच्चे के पिता और और दादा पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बीच बचाव कर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चे के घायल पिता राजेश और दादा नन्हे को सैक्टर 16 अस्पताल में दाखिल करवाया। दोनों के पेट और छाती में चाकू लगे हैं। आईटी पार्क थाना पुलिस ने चाकू मारने वाले पड़ोसी विजय बिल्लू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए राजेश ने बताया कि बेटा और पड़ोसी विजय उर्फ बिल्लू का बेटा पॉकेट नं.-8 के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ते हैं। बुधवार को दोनों बच्चों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस दौरान वह पत्नी के साथ रिश्तेदार को देखने अस्पताल गए हुए थे।

    उन्होंने बताया कि छुट्टी के बाद बिल्लू की पत्नी उनके घर आई और बेटे की पिटाई करके चली गई। जब वह घर वापस आया तो उसे मामले की जानकारी उसके बेटे ने जानकारी। जिसके बाद वह पत्नी के साथ पड़ोसी विजय के घर गया और बच्चे को पीटने के बारे में पूछा। इसी बात को लेकर विजय और उसकी पत्नी गाली गलौच करने लगे। इतने में बिल्लू कमरे में गया और चाकू निकालकर उसके पेट में कई वार कर दिए। वह चिल्लाने लगा तो उसके पिता नन्हे बचाने आए। बिल्लू उनके पेट में चाकू मारकर फरार हो गया। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया। चाकू मारने के बाद उक्त आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी विजय पीजीआई में सफाई कर्मी है। आईटी पार्क थाना पुलिस चाकू से हमला करने वाले विजय की तलाश करने में लगी है।

  • पंजाब में हाई अलर्ट : खालसा पंथ दिवस पर जत्थेदार ने नौजवानों को दिया ये संदेश

    पंजाब में हाई अलर्ट : खालसा पंथ दिवस पर जत्थेदार ने नौजवानों को दिया ये संदेश

    अमृतसर: आज खालसा पंथ स्थापना दिवस पर श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने नौजवानों को संदेश देते हुए अपील की है कि वह बेखौफ और बेपरवाह होकर अकाल तख्त श्री दमदमा साहिब पहुंचे। वह सिखी से जुड़ने के अमृत संचार मुहिम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें। खंडे बाटे की पाहुल छकें। नशे का त्याग करें। अमृत संचार मुहिम 15 अप्रैल तक चलेगी। पांच प्यारे साहिबान द्वारा यह अमृत छकाया जाएगा।

    पंजाब में आज जो अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है वह खासकर नौजवानों को सिखी से दूर होना हैं।  उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया में खालसा पंथ स्थापना दिवस मनाया जा रहा है वहीं अकाल तख्त श्री दमदमा साहिब में खालसा साजना दिवस बड़ी श्रद्धा और उत्साह से मनाया जा रहा है। श्री दमदमा साहिब पहुंच कर गुरु साहिबान विचारधारा से जुड़ें। सिख परंपराओं से अवगत हों, सिख फलसफा, कथा वाचक साहिबान, बाणी का कीर्तन सुनें। नौजवान आज सिख परंपराओं, मर्यादा, संस्कारों से दूर जा चुके हैं। उन्हें अपने मूल की ओर ध्यान देना चाहिए। 

  • जालंधरः नामंकन दाखिल करने करमजीत कौर चौधरी के साथ पूर्व सीएम चन्नी, राजा वडिंग, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज पहुंचे, देखें वीडियो

    जालंधरः नामंकन दाखिल करने करमजीत कौर चौधरी के साथ पूर्व सीएम चन्नी, राजा वडिंग, नवजोत सिद्धू सहित कई दिग्गज पहुंचे, देखें वीडियो

    जालंधर, वरुण/हर्ष: पंजाब के जालंधर लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए वीरवार को कांग्रेस उम्मीदवार करमजीत कौर चौधरी अपना नामांकन दाखिल करने डीसी कार्यालय में पहुंची। इस मौके पर पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, प्रधान राजा वड़िंग, नवजोत सिंह सिद्धू, प्रताप बाजवा सहित कई दिग्गज नेता मौजूद रहे। करमजीत कौर दिवगंत कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी हैं, जिनका इसी साल जनवरी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।

    संतोख चौधरी के निधन के बाद से जालंधर की लोकसभा सीट खाली है। संतोख चौधरी एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखते थे। उनके पिता मास्टर गुरबंत सिंह सात बार विधायक और पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री भी रहे। संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी पांच बार विधायक और स्थानीय निकाय मंत्री रहे। उनके बेटे विक्रमजीत सिंह भी फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं। संतोख चौधरी 2014 और 2019 में लोकसभा के लिए निर्वाचित हुए थे। वह तीन बार विधायक के साथ-साथ 1992 और 2002 में कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे थे।

  • पंजाबः बटाला के बाद अब इस Railway Station पर अमृतपाल सिंह के लगे ईनामी पोस्टर

    पंजाबः बटाला के बाद अब इस Railway Station पर अमृतपाल सिंह के लगे ईनामी पोस्टर

    अमृतसरः बटाला के बाद अब अमृतसर रेलवे स्टेशन पर भी लगाए गए अमृतपाल सिंह के पोस्टर। यह अमृतसर रेलवे स्टेशन की हर ऐंट्री गेट और प्लेटफार्म पर लगाए गए हैं। जिन पर सूचना देने वाले को उचित इनाम देने की बात कही गई है। इन पोस्टर्स के निचे पुलिस द्वारा दो फोन नंबर भी जारी किया गया है। जिस पर सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखने का भी आश्वासन दिया गया है। बता दें कि शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि पुलिस को आशंका है कि अमृतपाल पंजाब के 4 प्रमुख तीर्थ स्थलों पर जा सकता है।

    जिसको देखते हुए अकाल तख्त, तलवंडी साबो में दमदमा साहिब, आनंदपुर में केसगढ़ साहिब और फतेहगढ़ साहिब में बैसाखी मेले तक चौकसी बढ़ा दी गई है। इनमें से किसी जगह पर अमृतपाल पहुंचता है तो उसकी गिरफ्तारी का पुलिस ने पूरा प्लान तैयार कर लिया है। बैसाखी की वजह से इन धार्मिक स्थलों पर लोगों की भीड़ लगी है। इन चारों धार्मिक स्थलों पर जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस ने चौकसी और गश्त बढ़ा दी है।

  • पंजाब से बड़ी खबरः सुदंर शाम अरोड़ा को मिली हाईकोर्ट से जमानत

    पंजाब से बड़ी खबरः सुदंर शाम अरोड़ा को मिली हाईकोर्ट से जमानत

    चंडीगढ़ः होशियारपुर से पूर्व मंत्री सुदंर शाम अरोड़ा को लेकर हाईकोर्ट से बड़ी खबर सामने आई है। आज सुदंर शाम अरोड़ा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। पंजाब विजिलेंस ने इस मामले में सुंदर शाम अरोड़ा सहित कई अन्य पर पांच जनवरी को धोखाधड़ी के आरोप में एफआईआर दर्ज की है। बता दें कि कांग्रेस सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री शाम सुंदर अरोड़ा को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) को 50 लाख रुपये की रिश्वत देने के आरोप में 16 अक्तूबर 2022 को गिरफ्तार किया था। आय से अधिक संपत्ति के मामले से अपना नाम निकलवाने के लिए एआईजी को उन्होंने एक करोड़ रुपये की पेशकश की थी। पहली किस्त के तौर पर वह 50 लाख रुपये लेकर पहुंचे थे, तभी विजिलेंस ने उन्हें दबोच लिया। इस दौरान से वह जेल में बंद थे। लेकिन आज उन्हें कोर्ट में सुनवाई दौरान उन्हें जमानत मिल गई है।

  • बठिंडा हत्याकांड: हमलावरों ने हत्या से पहले की थी रेकी, चुना था सुबह 4.35 का समय!

    बठिंडा हत्याकांड: हमलावरों ने हत्या से पहले की थी रेकी, चुना था सुबह 4.35 का समय!

    बठिंडाः सेना की छावनी में ऑफिसर मेस के पास 80 मीडियम रेजिमेंट की आर्टिलरी यूनिट की बैरक में सो रहे चार जवानों की हत्या करने वाले हमलावरों का कुछ पता नहीं चल पाया है। उनकी तलाश में सेना ने देर शाम तक कैंट एरिया के जंगल में सर्च अभियान जारी रखा। जांच में सामने आया है कि जिन आरोपियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया, उन्होंने पहले पूरी रेकी की थी। इसके बाद ही उन्होंने हत्या के लिए सुबह 4:35 बजे का समय चुना, जिस समय जवान सो रहे थे। हत्यारे जिस तरह हत्या के बाद जंगल की तरफ फरार हो गए, उससे भी आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने पहले ही पूरी तैयारी कर ली थी। हेलीकॉप्टर और ड्रोन की मदद से तलाश के बावजूद हत्यारे हाथ नहीं आए।

    पंजाब पुलिस के सूत्रों के अनुसार आरोपी जंगल में ही छिपे हो सकते हैं। हत्या के लिए किसी भी बाहरी व्यक्ति का हथियार लेकर कैंट क्षेत्र में दाखिल होना नामुमकिन है। इस घटना को दो दिन पहले राइफल और कारतूस चोरी होने की घटना से जोड़ कर देखा जा रहा है। जिन दो आरोपियों के हुलिये के बारे में एफआईआर में जिक्र किया गया है, उससे संभावना है कि दोनों आरोपी अंदर से ही हो सकते हैं। बुधवार देर शाम को सिविल अस्पताल में चारों जवानों का डॉक्टर दीप रत्न ने पोस्टमार्टम किया। पंजाब पुलिस के सूत्रों अनुसार चारों सैनिकों को तीन तीन से ज्यादा गोलियां उनके शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर लगी हैं।

    चारों सैनिकों की करीब तीन से चार साल की सर्विस बताई जा रही है। दो का जन्म 1999 और दो का जन्म 1998 में हुआ है। बठिंडा सैन्य छावनी में चार जवानों की हत्या में इंसास राइफल का इस्तेमाल हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस राइफल को प्रशिक्षित व्यक्ति ही चला सकता है। यह राइफल ज्यादातर सेना के जवानों के पास ही होती है। इससे संभावना जताई जा रही है कि हत्या करने वाले अंदर से ही हैं, जिन्होंने हत्याकांड को अंजाम दिया।

  • अंतरिक्ष में एलियंस के लिए आज वैज्ञानिक भेजेंगे जूस, बृहस्पति के चंद्रमा पर जीवन खोजने की तैयारी

    अंतरिक्ष में एलियंस के लिए आज वैज्ञानिक भेजेंगे जूस, बृहस्पति के चंद्रमा पर जीवन खोजने की तैयारी

    वॉशिंगटन:  क्या इस संसार में हम अकेले हैं या पृथ्वी से बाहर कहीं और भी जीवन है? हमारे वैज्ञानिक हमेशा से इस सवाल के जवाब की खोज में हैं। अगर जीवन खोजने की बात करें तो हमारे सौर मंडल में वैज्ञानिक सबसे पहले मंगल ग्रह के बारे में सोचते हैं। इसके बाद वैज्ञानिक बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमाओं को जीवन के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं। सौर मंडल में जीवन की खोज के लिए इसी सप्ताह वैज्ञानिक एक बड़ा कदम उठाने वाले हैं।  बृहस्पति के चंद्रमा पर वैज्ञानिक जीवन खोजने के लिए तैयारी कर चुके हैं । इस सप्ताह में यूरोपीय स्पेस एजेंसी इसके लिए एक स्पेसक्राफ्ट लॉन्च करने जा रही है। इस स्पेसक्राफ्ट को जूस नाम दिया गया है और यह करीब साढ़े आठ साल के बाद बृहस्पति के नज़दीक पहुंचेगा। जूस का पूरा नाम (Jupiter Icy Moons Explorer- Juice) बताया गया है।

    जूस सैटेलाइट का लॉन्च यूरोप के सबसे बड़े मिशन में से एक हैं। स्पेसक्राफ्ट जूस बृहस्पति और इसके तीन बड़े महासागर वाले चंद्रमाओं कैलिस्टो, गेनीमेड और यूरोपा के करीब से गुजरेगा।  रहस्यमयी दुनिया के करीब पहुँचने पर यह यान अपने उपकरण से बृहस्पति की भी जांच करेगा। इसके अतिरिक्त यह बृहस्पति के चंद्रमाओं पर जीवन होने की संभावना का भी पता लगाएगा। जूस स्पेसक्राफ्ट को गुरुवार 13 अप्रैल को फ्रेंच गुयाना में यूरोप के स्पेसपोर्ट से लॉन्च किया जाएगा।

  • आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2023

    आज का राशिफल, 13 अप्रैल 2023

    मेष: वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। जरा सी लापरवाही से अधिक हानि हो सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। नए कार्य में लाभ मिलेगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय अच्छा रहेगा।

    वृष: पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें।

    मिथुन: प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।

    कर्क: नौकरी और व्यापार में लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें।

    सिंह: पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी।

    कन्या: पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

    तुला: दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे।

    वृश्चिक: शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

    धनु: यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा।

    मकर: कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी।

    कुंभ: नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे। सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है।

    मीन: पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।
  • पंजाब : मिलिटरी स्टेशन में फिर चली गोली, एक जवान की मौत

    पंजाब : मिलिटरी स्टेशन में फिर चली गोली, एक जवान की मौत

    बठिंडा: पंजाब के बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फिर गोली चलने का मामला सामने आया है। इस दौरान सेना के एक जवाब की मौत हो गई है। बठिंडा पुलिस सूत्रों ने जानकारी दी कि गलती से चली गोली के कारण ये हादसा हुआ है। सेना ने इस हादसे के बारे में पुलिस को जानकारी दी है। बता दें कि इससे पहले पंजाब के बठिंडा में सैन्य स्टेशन पर बुधवार तड़के हुई गोलीबारी में चार सैनिकों की मौत हो गई।

    इस घटना के बाद उन दो लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्हें इंसास राइफल और कुल्हाड़ी के साथ घटनास्थल पर देखा गया था। बताया जा रहा है कि बुधवार को अलर्ट जारी होने के बाद एक जवाब अपना हथियार तैयार कर रहा था, तभी लगती से गोली चल गई। इसके चलते जवान की मौत हो गई। ये भी कहा गया है कि शुरुआती जांच में इन दोनों घटनाओं में कोई संबंध नजर नहीं आ रहा है।

    पंजाब के बठिंडा मिलिटरी स्टेशन में फायरिंग के संदिग्ध दो नकाबपोशों की तलाश जारी है। सेना के मेजर ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में कुर्ता पायजामा, चेहरे पर नकाब लगाए दो हमलावरों का ज़िक्र किया गया है। ये भी बताया गया कि ग़ायब हुई इंसास राइफ़ल भी मिल गई हैं। पुलिस ने बताया कि बठिंडा छावनी पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा-302 (हत्या) और सशस्त्र अधिनियम के तहत दो अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।